Chapter 5 / 1078

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal

Chapter 5

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal ·Manisha Nalpuriya

शेफाली के सामने राहुल मौजूद था |

उसकी बात सुनकर शेफाली ने अपनी, नजरें फेर ली और वहां से जाने लगी, लेकिन गाडी से उतर राहुल अपने कदमों की रफ्तार बढ़ाकर उसके सामने आकर खड़ा हो गया| शेफाली ने कड़क आवाज में कहा ‘’क्या चाहते हो तुम?’’

राहुल ने कहा ‘’मैंने अभी-अभी बताया ना मैं आपसे कार्तिक मित्तल के बारे में कुछ कहना चाहता हूं |’’

शेफाली हाथ बांधकर खड़ी हो गई और उसने कहा ‘’कहो क्या कहना है तुम्हें?’’

राहुल ने कहा ‘’देखिये मुझे गलत मत समझाइयेगा मैं आपको पहली नजर में देख कर ही समझ गया था कि आप अच्छी लड़कीहै, इसीलिए मैं कार्तिक का सच आपको बताने आया हूं मुझे पता है आप उसकी गर्लफ्रेंड नहीं वह आपको मुझे बस jealous कराने के लिए लेकर आया था, एम आई राइट?’’

शेफाली ने उसे घूरकर देखा और कहा ‘’तुम यहां क्या कहने आए हो? साफ-साफ कहो !’’

राहुल ने कहा ‘’कार्तिक ने आपको नहीं बताया होगा, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह hoot bistro bar में वेटर का काम करता था| लेकिन उसके अड़ियल एटीट्यूड को देखते हुए वहां के मालिक ने उसे धक्के मार कर बाहर फेंक दिया |’’

शेफाली ने गुस्से से उसे घूर कर देखा और बगैर कुछ कहे आगे बढ़ने लगी | अपनी बातों का उस पर कोई असर ना होते देखकर, राहुल एक बार फिर उसे फॉलो करने लगा और थोड़ी तेज आवाज में उसने कहा ‘’कार्तिक और shanon की सच्चाई भी तो सुनती जाइये , उनके बीच क्या रिश्ता था वह भी आपको पता होना चाहिए I am sure कार्तिक ने आपको यह भी नहीं बताया होगा’’

shanon का नाम सुनकर शेफाली कुछ पल के लिए ठहर गई | राहुल मन में सोचने लगा ‘’कार्तिक बहुत हीरो बन रहा था ना, अब तुझे मैं बताता हूं राहुल क्या चीज है’’

**************

दूसरी ओर,

हॉस्पिटल से निकलकर कार्तिक ने शेफाली की सारी प्रॉब्लमस रास्ते में नील को बताई | बातें सुनने के बाद नील ने कार्तिक से कहा ‘’मैं तो सोच रहा हूं कि शेफाली को trouble में देखकर तू ने हॉस्पिटल खरीद लिया अब तो मुझे सिटीबैंक पर तरस आ रहा है | I am sure तेरा अगला शिकार सिटीबैंक होने वाला है |’’

यह बोलकर वह हंसने लगा|

कार्तिक ने उसके सर पर टपली मार कर कहा ‘’फिलहाल तो मैं तेरा शिकार करने वाला हूं |’’

यह बोलकर कार्तिक उसका गला पकड़ कर उसे झकझोरने लगा और फिर दोनों हसने लग गए, एकदम किसी सगे भाई की तरह | कुछ देर बाद उनकी गाड़ी पैलेस के सामने आकर रुक गई| नील गाड़ी से बाहर उतर कर मसखरे अंदाज में बोला ‘’युवराज का स्वागत है पधारिए ,अपने राज महल में !‘’

कार्तिक ने स्माइल किया और गाड़ी से बाहर आ गया | वह दोनों जैसे ही लिविंग रूम में पहुंचे, वहां पहले से अंकल चौहान मौजूद थे| उन्हें देखकर कार्तिक ने अपनी घड़ी में समय देखा और हैरान होकर कहा ‘’अंकल रात के 3:00 बज चुके हैं और आप अब तक सोए नहीं’’

अंकल उसे देखकर अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए उन्होंने कहा ‘’प्रिंस अगर आप चाहे तो मुझे बता सकते हैं, आपने सिटी लाइन हॉस्पिटल महज 15 मिनट के अंदर खरीदा, क्या इसके पीछे कोई बड़ी वजह थी?’’

उनके इस सवाल पर कार्तिक ने हां में सर हिलाया और कहा ‘’मेरे दोस्त के फादर वहां एडमिट है| हॉस्पिटल बेड कि फीस पेमेंट ना किए जाने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल के टॉप फ्लोर पर जानवरों की तरह छोड़ दिया गया, वहां पहुंचकर मैंने देखा कि कई पेशेंट का हाल बहुत बुरा था| इंसानियत खत्म हो चुकी थी वहां के स्टाफ की और वहां के डॉक्टर की.. बदले में वहां के डॉक्टर किसी अच्छी लड़की से उसके फादर के इलाज के बदले उससे बदतिमीज़ी से बात कर रहे थे ! क्या यह सही है अंकल ?’’

चौहान अंकल बड़े गौर से कार्तिक की बात सुन रहे थे उन्होंने गहरी सांस लेकर नहीं में सर हिलाया| कार्तिक ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’डॉक्टर हमारे लिए दूसरे भगवान होते हैं | लेकिन कुछ घटिया डॉक्टर की वजह से सारे डॉक्टर बदनाम हो जाते हैं, बस इसीलिए मैंने उस हॉस्पिटल को खरीद लिया|’’

अंकल चौहान के चेहरे पर सुकून के भाव आ चुके थे | उन्होंने कार्तिक को देख कर कहा ‘प्रिंस मुझे आप पर गर्व है और अगर आप बुरा ना माने तो मैं आपसे कुछ कहना चाहूंगा|’’

कार्तिक ने हां में सर हिला दिया|

अंकल चौहान ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’यह पूरे मित्तल परिवार के लिए खुशी की बात है कि आप अपने पैरंट्स के adopted son थे, आपकी रगों में उनका खून नहीं दौड़ रहा है| मुझे उम्मीद है आप उनसे भी बेहतर निकलेंगे | ’’

*********

दूसरी ओर,

shanon का नाम सुनकर शेफाली ने राहुल की ओर पलट कर देखा और कहा ‘’कौन shanon?’’

राहुल ने अपने फेस पर मासूमियत लाकर कहा ‘’शैनन हमारे कॉलेज की सबसे खूबसूरत लड़की है | आज आपने उसे मेरे साथ देखा भी होगा|’’

उसका नाम सुनकर शेफाली ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’ohhh वह, बहुत बदतमीज और घमंडी लड़की है और मुझे नहीं लगता कि कार्तिक ऐसी लड़कियों में इंटरेस्टेड होगा|’’

यह बोलकर वह एक बार फिर वहां से जाने के लिए मुड़ी, लेकिन इसके पहले राहुल बोल पड़ा ‘’जाते-जाते मेरी बात तो सुनती जाइये, पूरे कॉलेज के सामने घुटनों पर बैठकर कार्तिक ने shanon को प्रपोज किया था|’’

वह बातों को बढ़ा चढ़ा कर कहने लगा, उसने कहा ‘’ shanon के साथ कार्तिक ने बहुत गलत किया, बेचारी के विश्वास का गलत फायदा उठाया उसने’’

शेफाली ने कुछ सोच कर कहा ‘’क्या किया कार्तिक ने?’’

राहुल ने धीरे से कहा ‘’धोखा दिया उसे, उसके साथ कई राते गुजरने के बाद जब shanon से उसका दिल भर गया, तब उसने उसे छोड़ दिया|’’

शिफाली ने कुछ सोच कर कहा ‘’कार्तिक ऐसा नहीं कर सकता|’’

राहुल ने मुस्कुरा कर कहा ‘’मैंने shanon को भी समझाया था और उसने भी यही कहा था, अब देखिये उसके दिल पर क्या बीत रही है |’’

शेफाली को अपनी बातों में फंसते देख कर राहुल ने आगे कहा ‘’मैं तो आपसे यही कहूंगा, इस कार्तिक से दूर रहे, यह हर लड़की से बस एक ही चीज चाहता है| उन्हें emotionally फसा कर, उन्हें सपोर्ट देकर, उनके साथ रात गुजारना इसका पहला शौक है, और इसके इस शौक के बारे में हमारे कॉलेज की हर लड़की जानती है |’’

शेफाली चुपचाप उसकी बातें सुन रही थी |

राहुल ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’बदले में वह आपसे भी यही चाहेगा, आपको तस्सली देने के बाद, आपके करीब आने की कोशिश करेगा, shanon का behaviour इसलिए उसके साथ इतना rude है, देखना कही उसके बाद आप ना हो |’’

ये सब सुनकर शिफाली का घबराहट के मारे वहा से चुप चाप चली गई | उसके जाने के बाद राहुल जोर जोर से हंसने लगा और अपने कंधे थपथपाते हुए बोला ‘’राहुल यू आर जीनियस , बेचारे की नई लव स्टोरी में भी तू विलेन बन गया|’’

यह बोलकर एक बार फिर वह हंसने लगा |

*********

मित्तल पैलेस में, कार्तिक ने अंकल से कहा ‘’अंकल मैं आपको बताना चाहता था कि मैं और नील यहां पैलेस में नहीं रहेंगे|’’

उसकी बात सुनकर नील मुंह फाड़ कर उसे हैरानी से देखने लगा | और उसके करीब आकर फुसफुसआते हुए बोला ‘’भाई क्या हो गया है तुझे? हम यहां नहीं रहेंगे तो कहां रहेंगे?’’

अंकल चौहान भी सवालिया नजरों से उसकी ओर देख रहे थे| कार्तिक ने कुछ सोच कर कहा ‘’मेरी स्टडी अभी बाकी है और मैं चाहता हूं कि मैं अपनी स्टडी हॉस्टल में रहकर पूरा करु’’

अंकल ने जवाब दिया ‘’प्रिंस अपनी स्टडीज आप यहां रहकर भी तो पूरी कर सकते हैं|’’

कार्तिक ने कहा ‘’बेहतर होगा अगर आप मेरे लिए हॉस्टल का इंतजाम कर दे ‘’

“ठीक है देखते है!” चौहान अंकल ने उससे कहा | नील का तो समझो मुँह ही फूल गया था ये सुनकर ! और सभी सोने चले गए |

**********

कार्तिक नील के साथ अपने बेडरूम में मौजूद था | नील बेड पर दोनों हाथ फैलाकर लेटा हुआ था गया और उसने कार्तिक से कहा’’ यार एक बात कहूं,’’

कार्तिक बेड के दूसरे साइट पर अपना मोबाइल देख रहा था| कार्तिक का कोई responce ना पाकर नील ने अपने अंदाज में कहा ‘’यार मुझे ना यह लड़की शेफाली बहुत अच्छी लगी, कितनी सिंपल और कितनी साइलेंट है’’

नील ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा ‘’तूने आज राहुल और shanon का चेहरा देखा ,आज रात तो वह दोनों सो नहीं पाएंगे, शैनन आंखें फाड़ फाड़ कर शेफाली को देख रही थी |यार सचमुच यह सब होते मैंने अब तक फिल्मों में देखा था लेकिन रियल लाइफ में मैं तेरे साथ यह सब होते देख रहा हूं सचमुच यार किस्मत कभी भी कोई नया मोड़ ले सकती है |’’

यह बोलकर नील कार्तिक को देखने लगा| कार्तिक सिर्फ उसकी बाते सुन रहा था | फिर कुछ सोचकर नील ने कहा ‘’यार तुझे शेफाली से हाय हेलो वाला रिलेशन आगे बढ़ाना चाहिए |’’

कार्तिक ने नहीं में सर हिलाया और कहा ‘’कहा ना, सिर्फ दोस्त है !’’

नील ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया और कहा ‘’मैं अभी उसे व्हाट्सएप करता हूं|’’

कार्तिक ने तुरंत उससे कहा, “नहीं भाई मत कर प्लीज !”

नील ने हंसते हुए कहा ‘’मुझे पता था तू यही कहेगा, इसलिए देख मैंने तो मैसेज पहले ही कर दिया था तेरे फ़ोन से !”

कार्तिक आंखें बड़ी कर उसे घूर कर देखने लगा| नील ने उसे थोड़ा इग्नोर करते हुए कहा ‘’व्हाट! ये लुक मत दे , तेरा भाई सब जानता है |’’

************

अगले दिन,

शेफाली के बाबा को स्पेशल वार्ड में एडमिट कर दिया गया | उसके बाबा के साथ एक nurse भी मौजूद थी | बीती रात राहुल की बात सुनने के बाद शिफाली, कार्तिक के साथ बिताए हुए पलों को याद कर रही थी| उसका दिल तो राहुल की बात पर यकीन करने के लिए राजी नहीं हो रहा था, लेकिन दिमाग में राहुल की बातें निकलने का नाम ही नहीं ले रही थी | शेफाली ने खुद से बात करते हुए कहा ‘’क्या सचमुच कार्तिक ऐसा है, जैसे राहुल ने मुझे बताया है?’’

फिर खुद ही अपने सवालों का जवाब देते हुए उसने कहा ‘’लेकिन मैं उसके बारे में इतना क्यों सोच रही हूं, मुझे उससे मिले इतना कम समय ही हुआ है | बिलेनियर है ,तो कुछ भी कर सकता है मुझे उससे क्या ‘’

वह अपने ख्यालों में गुम थी, कि तभी नर्स की आवाज में उसका ध्यान अपनी ओर खींचा “mam मैं जा रही हूँ !”

“हां ठीक है !” शेफाली ने कहा | nurse के जाने के बाद शेफाली एक बार फिर कार्तिक से खयालों में डूब गई | उसने खुद से बात करते हुए कहा ‘’हो सकता है ,राहुल सच कह रहा हो | पहले कार्तिक मेरा विश्वास जीतेगा और उसके बाद मेरे साथ वही करेगा जो उसने shanon के साथ किया और मैं ऐसा कभी नहीं होने दूंगी कभी नहीं’’

थोड़ी देर में शेफाली ने व्हाट्सएप नोटिफिकेशन देखा| कार्तिक का मैसेज था, उसे पढ़ कर एक पल के लिए तो वह बहुत खुश हुई, फिर उसे राहुल की कही बातें याद आ गई | उसने खुद से बात करते हुए कहा ‘’मैं जल्द ही कार्तिक के सारे पैसे उसे रिटर्न कर दूंगी मुझे उसकी कोई हेल्प नहीं चाहिए|’’

यह सोचकर उसने मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं किया |

********

पैलेस में कार्तिक और नील अंकल चौहान के साथ डाइनिंग टेबल पर मौजूद थे| अंकल चौहान ने कार्तिक की ओर देखकर कहा ‘’प्रिंस आपके हॉस्टल का इंतजाम हो गया है, आप दोनों के लिए हमने हॉस्टल का स्पेशल कमरा लिया है|’’

उनकी बात सुनकर कार्तिक ने कहा ‘’हमें स्पेशल रूम की जरूरत नहीं है हमें ऑर्डिनरी रूम चाहिए |’’

अंकल चौहान ने कुछ सोच कर कहा ‘’प्रिंस क्या आपके ऐसा करने की वजह में जान सकता हूं?’’

नील गुस्से से आंखें छोटी कर कार्तिक को देख मन ही मन उसे गालिया दे रहा था | कार्तिक ने कहा “इन साढ़े छह सालों में मैंने प्रॉब्लम से फाइट करना सीखा, मानता हूं मेरे पैरंट्स ने मुझे घर से निकाल दिया था, लेकिन इसी चीज़ ने ही तो मुझे सिखाया की आर्डिनरी लाइफ भी कितनी इम्पोर्टेन्ट होती है | और वैसे भी मैं नहीं चाहता की लोग अचानक से मुझे दूसरे नज़रिये से देखने लगे, या मेरी सच्चाई ज्यादा किसी को पता चले| College लाइफ की अपनी एक बात होती है | ’’

नील मुंह फाड़ कर उसकी ओर देख रहा था |

अंकल चौहान ने हैरान होकर कहा ‘’और आपकी यह इतनी सारी प्रॉपर्टी इतने सारे पैसे कौन संभालेगा प्रिंस? और काम ?’’

कार्तिक ने स्माइल करते हुए कहा ‘’अंकल मैंने कहा मैं सिंपल लाइफ जी लूंगा लेकिन मैंने यह तो नहीं कहा कि मैं अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाउंगा |’’

यह बोलकर कार्तिक अपनी चेयर से उठ कर खड़ा हो गया और उसने नील के सर पर टपली मार कर कहा ’’चल आज तुझे कॉलेज जाने के लिए लेट नहीं हो रहा है क्या?’’

अंकल चौहान ने कार्तिक की ओर देखकर कहा ‘’आपके कॉलेज पहुंचने से पहले आपके लिए ऑर्डिनरी रूम का इंतजाम हो जाएगा और मुझे बहुत खुशी है कि मुझे आपके साथ काम करने का मौका मिल रहा है|’’

जवाब में कार्तिक ने स्माइल कर दिया और नील के साथ कॉलेज के लिए निकल गया | उन्होंने कॉलेज जाने के लिए टैक्सी बुक की तो नील ने कार्तिक को कोहनी मार कर कहा ‘’मैंने तेरे जैसा आदमी नहीं देखा यार!! अच्छा खासा हम पैलेस में रह रहे थे लेकिन तुझे तो कॉलेज का ऑर्डिनरी रूम चाहिए था|’’

यह बोलकर वह गुस्से से टैक्सी से बाहर देखने लगा | जवाब में कार्तिक ने कहा ‘’तुझे पता है इस जिंदगी को जी कर हमें लोगों की असली सोच पता चलेगी|’’

नील ने नाराज होकर कहा ‘’मुझे नहीं पता करनी लोगों की सोच, यार तेरे पास अच्छी खासी प्रॉपर्टी है रहने के लिए राजसी ठाठ है तो फिर हम क्यों ऑर्डिनरी लाइफ में जाएं ?!’’

कार्तिक उसकी बात सुनकर मुस्कुराने लगा और जवाब में कहा, “समय के साथ तुझे खुद पता चल जाएगा !”

कुछ देर में वह दोनों कॉलेज पहुंच गए| वह जैसे ही अपने हॉस्टल रूम में पहुंचे, उन्होंने देखा वहां दो लड़के पहले से मौजूद थे| नील ने अंदर जाकर उनसे कहा ‘’रूम हम दोनों ने लिया है|’’

जवाब में एक लड़के ने अकड़ में कहा ‘’क्यों तू कहीं का प्रिंस है , जो अकेले इस कमरे में रहेगा , यह रूम 5 लोगों में शेयर होगा क्या तुझे नहीं पता ?!‘’

नील ने हैरान होकर कार्तिक को देखा |

कार्तिक आराम से कॉर्नर वाले बेड की ओर चला गया और अपना बैग वहां रखी छोटी सी कबर्ड में सेट करने लगा| यह देखकर नील कार्तिक के पास आकर बड़बड़ाते हुए बोला ‘’युवराज की जय हो युवराज आप कैसा महसूस कर रहे हैं ! इतने आलीशान बेडरूम में आकर उम्मीद करता हूं आपकी आर्डिनरी लाइफ में कोई कमी नहीं महसूस होगी आपको !”

नील की बात सुनकर वहां मौजूद लड़के और कार्तिक उस पर हंसने लगे| नील ने उन लड़कों की ओर देखकर कहा ‘’बिल्कुल हंसो, मुझ पर हंसो, क्योंकि मेरा दोस्त यह है कार्तिक | जिसकी वजह से मैं अर्श से फर्श पर आ गिरा,, हंसो मुझ पर’’

यह बोलकर वह कार्तिक पर झुंझला रहा था |

इतने में कार्तिक का मोबाइल बजा | कार्तिक ने अपने पॉकेट से जैसे ही मोबाइल निकाला तो देखा स्क्रीन पर अंकल चौहान का नाम डिस्प्ले हो रहा था| कार्तिक ने फोन रिसीव किया तो दूसरी ओर से अंकल चौहान ने कहा ‘’प्रिंस मैंने आपको यह बताने के लिए फोन किया है कि हमने सिटी लाइन हॉस्पिटल खरीद तो लिया है लेकिन, इसके साथ एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम हो गई है|’’

अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Zero to Hero” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels