Chapter 1 / 1078

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal

Chapter 1

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal ·Manisha Nalpuriya

Ep 01

दिल्ली के फेमस बार hoot bistro के कन्जेस्टेड रूम में लगे एक टूटे शीशे में खुद को देख कर कार्तिक आज भी हर दिन की तरह कह रहा था ‘’..बस 6 महीने और.. मेरा टाइम आने ही वाला है, अब देखेगी मुझे दुनिया और कहेगी..’’

वो अपनी बात पूरी करता लेकिन तभी उसका बेस्ट फ्रेंड नील वहां पहुंचकर बोला ‘‘कार्तिक जल्दी चल, तुझे पता है ना आज हमें कॉलेज जल्दी पहुंचना है, और तू यह सारा दिन शीशे के सामने खड़ा होकर क्या बड़बड़ करता रहता है?’’

नील की बात सुनकर कार्तिक ने उसके सर पर टपली मारकर कहा ‘’अपना टाइम आयेगा !’’ और अपना bag उठाकर रूम से बाहर निकल गया | “ क्या यार तू भी ना, फालतू का फिल्मी होता रहता है !” कहते हुए नील भी उसके पीछे चल दिया | कार्तिक मित्तल का नाम दिल्ली के फेमस हंसराज कॉलेज के टॉप students list में शामिल था| दिखने में वह एवरेज और सिंपल था, बालो को एकदम सटीक तरीके से कंघी कर, शर्ट का बटन उप्पर तक बांधे, बिना किसी स्टाइल के वो हर रोज़ इसी तरह कॉलेज के लिए निकल पड़ता था | दिन भर कॉलेज अटेंड करने के बाद वह दिल्ली के hoot bistro बार में वेटर बनकर पार्ट टाइम जॉब करता, जहां उसे रहने के लिए छोटा सा room भी दिया गया था और उस छोटे से कन्जेस्टेड रूम को वह अपने दोस्त नील, जो की उसी का classmate था, उसके साथ शेयर करता था |

******

सुबह के 8:00 बज रहे थे|

हर दिन की तरह वह दोनों नील की पुरानी स्कूटर में बैठकर कॉलेज के लिए निकल पड़े थे, पर कुछ तो था जो आज अलग था | स्कूटर में बैठे कार्तिक को रोज़ चलती हवाएं आज कुछ अलग महसूस हो रही थी, चेहरे पर से मुस्कराहट जाने का नाम ही नहीं ले रही थी | खुद के खयालो में खोया कार्तिक ना जाने क्या सोच सोच कर blush किये जा रहा था | उसके खयालो को तोड़ते हुए नील ने स्कूटर रोक कर उसे झिंझोरते हुए कहा, “भाई अब उतर, देख flower shop ! अगर अभी देर की तो तू पूरा दिन बस सपने ही देखते रहेगा | ”

तभी कार्तिक अचानक खयालो से बाहर आया, “हां जा रहा हूँ“ और फिर जल्दी से shop से एक रेड रोज का bouquet ले कर वापस आ गया |

****

आज कॉलेज के सारे couples एक साथ दिख रहे थे, कुछ बड़ी बड़ी प्लानिंग कर रहे थे, कोई किसी को महंगे गिफ्ट दे रहा था तो कोई किसी के हाथ में हाथ डाले कॉलेज के अंदर जा रहा था, देखने में हर जगह रौनक थी | हाथ में bouquet लिए कार्तिक, conciously पार्किंग में स्कूटी लगा रहे नील का वेट कर रहा था | नील ऊँगली में चाबी घुमाते हुए आया, और मुँह बनते हुए बोला, “प्रपोज करने से पहले, तू एक बार फिर से सोच ले, कहां तू below average दिखने वाला वेटर और वह इतनी खूबसूरत और फेमस, बिल्डर - मिस्टर शास्त्री की एक लौती बेटी,, तुम दोनों की कुंडली टोटल मिसमैच है|’’

जवाब में कार्तिक ने उसे देख कर कहा ’’come on नील तू मेरा दोस्त है या दुश्मन ? तुझे याद है पिछली बार वो मुझे देख कर कितनी देर तक मुस्कुराये जा रही थी | याद नहीं ? तू हौसला बढ़ा, मुझे पता है वो भी मुझे like करती है |”

ये बोलकर वह ऑडिटोरियम की ओर चला गया, जहा पूरे कॉलेज के लिए वैलेंटायंज़ पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी| कार्तिक ने ऑडिटोरियम के अंदर जैसे ही अपने कदम बढ़ाए, वैसे ही उसकी नजर उस लड़की पर पड़ी जिसे वो चाहता था, और प्रोपोज़ करने वाला थ- shanon| आज उसने रेड कलर की ऑफ शोल्डर, घुटने तक लंबी फ्रॉक पहनी हुई थी और अपने बालों में बहुत महंगी floral clip लगा रखी थी | वैसे तो वो हर दिन बेहद खूबसूरत लगती थी लेकिन आज रेड कलर की ड्रेस उसके संगमरमर जैसे बदन पर चार चाँद लगा दे रहा था | Shanon को अपने सामने देखकर कार्तिक का मुँह हैरानी से खुला का खुला रह गया | वो बगैर पलकें झपकाए बस उसे ही देखा जा रहा था| पीछे से DJ ने romantic song भी play कर रखा था | Shanon अपने iphone से दोस्तों के साथ reels बना रही थी, उसने अपने बाल झटके और स्टाइल से बोली, ‘’4.5 million followers !’’

“Shanon भी आज बहुत खुश हो जायेगी ये bouquet लिए | एक बार वो हां कर दे, बस फिर मैं उसे बहुत खुश रखूँगा” कार्तिक मन ही मन सोचने लगा तभी अचानक shanon की नज़र उसकी तरफ पड़ी | ये देख कार्तिक हाथ हिला कर उसे अपने पास आने का इशारा करने लगा । उसका इशारा पाकर shanon ने इर्रिटेट होते हुए अपने दोस्तों से कहा, ‘’oh my god that guy is staring at me!’’

पास खड़ी एक लड़की ने कहा, ‘’ that ugly guy ?”

Shanon ने टेढ़ा सा मुँह बनाया तो दूसरी लड़की ने उससे कहा ‘’तू रुक यही मैं अभी उससे बात करके आती हूं ।”

Shanon उसे देख, आँखे मटकाते हुए बोली, “ तुम्हे याद है ना तुम hotshot गैंग की लड़कियां हो ! हम ऐसे ही एरे-गैर से बात नहीं करते ! not our standard !”

दूसरी लड़की ने shanon को कोहनी मारकर कहा “अरे देखो तो, उसके हाथ में तो red roses का bouquet है | लगता है वह आज तुझे प्रपोज करने वाला है |”

“देख बिचारे को, सब suit में आये है, लेकिन वो तो हर दिन की तरह आज भी शर्ट में ही आया है, वो भी yellow color with black tie, so old fashion” उसके बगल खड़ी लड़की ने कहा | Shanon हसकर, अपनी आंखें रोल करते हुए बोली, ‘’पूरा टैक्सी लग रहा है|’’

wait करते कार्तिक का गला अब तक डर के मारे सूख रहा था | वो लगातार shanon को ही देख रहा था | तभी shanon के साथ मौजूद एक और लड़की ने कहा “देख तुझे बुला रहा है, अगर तू नहीं गई तो तुझे स्टॉक करेगा और अपनी खराब अंग्रेजी में तुझे कहेगा hey babes I will keep you like a doll ‘’

उस लड़की की बात सुनकर सारी लड़कियां हंसने लगी | इस बीच shanon ने कुछ तो सोचा, और तिरछी smile के साथ, उसने ड्रिंक का गिलास उठाया और कार्तिक के करीब जाने लगी| जैसे जैसे shanon कार्तिक के करीब आ रही थी, उसकी धड़कने बढ़ती जा रही थी | Shanon जैसे ही उसके करीब आई, रोज और जैस्मिन perfume की तेज खुशबू, कार्तिक को मदहोश करने लगी | उसे सामने देखकर कार्तिक पूरी तरह ब्लैंक हो चुका था | तभी अचानक Shanon ने उसके सामने चुटकी बजाते हुए कहा, ‘’कहो क्यों बुलाया है?’’

उसकी चुटकी से वापस होश में आये कार्तिक ने शर्माते हुए कहा ‘’अगर तुम इस तरह मुझे देखोगी तो मैं कुछ कह नहीं पाऊंगा’’

Shanon ने अपनी आईब्रो और कन्धा उचका कर कहा ‘’व्हाट ?!!’’

कार्तिक ने shanon की ओर देखा और फिर हिम्मत जुटाते हुए एक सांस में घुटने पर बैठा कह दिया, ‘’आई लव यू’’ और वो bouquet उसके सामने कर दिया | उसके इतना कहते ही shanon का फेस एक्सप्रेशन अचानक से चेंज हो गया | उसने गुस्से में डी.जे की ओर इशारा कर म्यूजिक तुरंत बंद करवाया | उस बड़े से ऑडिटोरियम में हजारों स्टूडेंट्स की भीड़ होने के बावजूद pin drop silence था | कुछ सेकण्ड्स के बाद shanon ने कार्तिक के हाथ में रखे बुके की ओर देखकर कहा ‘’फिर से कहना क्या कहा तुमने?!’’

कार्तिक ने वहा खड़े सभी पर हल्की नजर डाली और shanon को देखकर, उसने दोबारा अपना गला साफ़ कर कहा ‘’आई लव यू, मैं तुमसे दीवानों वाला प्यार करता हूं | तुम्हें यकीन ना हो तो आजमा कर देख लो’’

ये सुन shanon ने उसे सारकास्टिक स्माइल दी और अपने कंधे उचका कर बोली, ‘’यहां किसी को सुनाई नहीं दिया, तुमने क्या कहा! फिर से कहो !’’

‘’आई लव यू…आई लव यू shanon, आई लव यू सो मच !’’ एक्साइटमेंट में एक बार फिर उसकी आवाज काफी तेज हो गई थी | उसे लग रहा था कि शायद shanon को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ इसलिए उसने अपने प्यार का इजहार सबके सामने करने का सोचा | तभी shanon ने एक बड़ी सी smile के साथ bouquet उसके हाथों से लिया | ये देख कार्तिक के चेहरे पर स्माइल आ गई | उसे कुछ पल के लिए बहुत सुकून महसूस हुआ | वो उसे थैंक्स कहने के लिए उठा ही था कि तभी shanon ने फ्लावर का बंच उसके मुंह पर दे मारा | कार्तिक को समझ नहीं आया कि अभी अभी उसके साथ क्या हुआ | वो सकपका गया, उसके चेहरे के भाव एक पल में बदल गए | Shanon ने तेज आवाज में कहा ‘’तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझे प्रपोज करने की !! सीधा-साधा लड़का समझ कर मैं तुम्हारे पास आई और उलटा तुम मुझे किसी खेत की मूली समझ रहे हो, जो मैं तुम्हारे इस घटिया से प्रपोजल को हां कह दूंगी |”

उसके हर एक शब्द कार्तिक के दिल में तीर की तरह चुभ रहे थे | उससे कुछ भी बोला नहीं जा रहा था, वो बस अपनी भौ सिकोड़ जमीन की ओर देखा जा रहा था | shanon ने सारे स्टूडेंट की ओर देखकर तेज़ आवाज़ में कहा ‘’guys गौर से देखो इसे, ये मुझे प्रपोज करने आया है, वो भी इस red rose के bouquet के साथ !!’’

उसकी बात सुनकर वहां मौजूद सारे स्टूडेंट कार्तिक को देख कर, उसे bully करने लगे | उसे यकीन नहीं हो रहा था कि shanon उसके साथ ऐसा कर सकती थी | उसे लगा था कि हो सकता है शायद shanon उसे मना कर दे, पर वो इस तरह उसे और उसकी feelings को जलील करेगी उसकी उम्मीद उसे बिकुल नहीं थी | वो वहां से अपनी आंखें सारे स्टूडेंट से चुरा कर बाहर निकलने लगा कि तभी कॉलेज के कुछ लड़कों ने उसका रास्ता रोक, उसे घेर लिया | एक लड़के ने उसे देखकर हंसते हुए कहा ‘’क्यों बे बैटरी ! तुझे भी valentines डे का बुखार चढ़ा हुआ है , क्या कभी अपनी शक्ल देखी है तूने आईने में?’’

तब तक नील भी वहां पहुंच चुका था | वो घेरे के बीच कार्तिक के पास जा पहुंचा | तभी नील को देखकर दूसरे लड़के ने कहा ‘’अबे डबल बैटरी समझा इस सिंगल बैटरी को, औकात में रहे !

अपनी बेज़्ज़ती तो कार्तिक को बर्दाश्त थी, लेकिन अपने दोस्त के लिए गलत सुन उसने एक गुस्से भरी नजर उन पर डाली| कार्तिक उन लड़कों को कुछ बोल पाता उससे पहले ही नील उसे जबरजस्ती वहां से बाहर ले गया | वो दोनों बाहर गार्डन की बेंच पर आकर बैठ गए | कार्तिक का दिल पूरी तरह से टूट गया था | कुछ देर तक कुछ ना बोलने पर, नील ने उसे समझाते हुए कहा ‘’देख मैंने तुझे पहले ही समझाया था shanon तेरे लायक लड़की नहीं है ‘’

चुप्पी तोड़ कार्तिक ने अपने आँखों से आंसू पूछते हुए कहा, ‘’सच बोल ना मैं उसके लायक लड़का नहीं हूं.. वो कितनी प्यारी है, लेकिन मैं, मैं तो बस एक वेटर |”

उसके इतना कहते ही नील बेंच से उठ कर खड़ा हो गया और तेज आवाज में बोला ‘’वह चुड़ैल तुझे प्यारी लगती है?! इंस्टा से ज्यादा फिल्टर तो उसके चेहरे पर हैं| hashtag वाली लड़की है वह, shanon शास्त्री वो 15% discount वाली चिप्स का पैकेट है जिसे खोलो ना तो चिप्स के नाम पर हमें धोखा मिलता है!! और तू वेटर है तो क्या हुआ, भूल मत तेरे इस भोले से, average फेस के पीछे genius ब्रेन है | पैसा ही सब कुछ थोड़ी होता है !! मेरे भाई हाथ जोड़ता हूं तेरे, संभल जा ! उसे छोड़ मेरे साथ वेलेनटिन बना !’’

इसपर कार्तिक ने कुछ नहीं कहा | उसे देखकर नील ने एक बार फिर से सीरियस होकर कहा ‘’ओए देवदास, तु सुन रहा है ना मैं क्या कह रहा हूं ?! लड़की का चक्कर छोड़, पढाई लिखाई पर ध्यान दे, अगर हम जैसे लड़के कुछ बन कर, पैसा नहीं कमाए ना, तो जिंदगी भर कुआरे ही रह जाएंगे | हम जैसो को लड़की को पाने के लिए जिंदगी में एक्स्ट्रा महनत करनी पड़ती है !!’’

ये सुन कार्तिक अपनी जगह से उठकर कॉलेज के मेन गेट की तरफ जाने लगा| उसे यूँ जाता देखकर नील ने जोर से आवाज देकर कहा ‘’अबे मजनू की आखिरी पीढ़ी, अब कहां जा रहा है ?!’’

कार्तिक ने गहरी सास लेकर कहा ‘’वही जहां काम करने से मुझे दो वक्त की रोटी नसीब होती है|’’

नील ने अपने सर पर टपली मार कर कहा ‘’अरे हां मैं तुझे बताना भूल ही गया था कि आज owner ने हमें जल्दी बार आने के लिए कहा था, मैं भी आ रहा |’’

*********

बार में पहुंचते ही वह दोनों उसकी नजरों से बचने की कोशिश करते हुए चेंजिंग रूम की तरफ ही जा रहे थे, लेकिन तभी owner उनके पास पहुंचा और गुस्सा में बोला ‘’यह कोई time है आने का! कहा था ना आज जल्दी आना है, आज तो कॉलेज में कोई पढ़ाई भी नहीं थी |’’

उसके इतना कहते ही नील ने तुरंत बात बनाते हुए कहा ‘’सर वो स्कूटर ख़राब हो गई थी इसलिए लेट हो गई | सॉरी सर’’

Owner ने उन दोनों को घूर कर देखा और कहा ‘’मैं तुम दोनों को काम करने का पगार देता हूं सॉरी बोलने का नहीं, कुछ ही देर में किसी कॉलेज का ग्रुप आने वाला है | सेकंड फ्लोर पर उनकी पार्टी चलेगी, उन्हें अटेंड करना है, कोई गड़बड़ मत करना |”

‘’जी बिल्कुल सर’’ बोलकर कार्तिक बुझे मुँह, चेंजिंग रूम में चला गया | थोड़ी देर में सेकंड फ्लोर पर काफी लाउड म्यूजिक चलने लगा | इस बात से अनजान कि वहां कार्तिक के कॉलेज के स्टूडेंट्स ही मौजूद थे, कार्तिक चुप चाप एक नोटपैड और एक पेन ले कर उस फ्लोर पर सबसे order लेने चला गया | तभी कार्तिक को वेटर की ड्रेस में देखकर कुछ लड़के एक बार फिर उसे छेड़ने लगे | लेकिन कार्तिक उन्हें इग्नोर करते हुए सीरियस होकर अपना काम करने लगा| वो एक एक कर सबसे order ले ही रहा था कि इसी बीच उसकी नजर कॉर्नर टेबल पर पड़ी, जहां shanon, राहुल की गोद में बैठ उसे किश कर रही थी | राहुल सक्सेना, जो कि कार्तिक और shanon का सीनियर था, देखने में अट्रैक्टिव और एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखने वाला एरोगेंट लड़का था | यह देखकर कार्तिक के दिल में दर्द सा उठा । तभी अचानक राहुल और shanon की नज़र भी उस पर पड़ी | कार्तिक को सामने देखकर shanon ने मुँह बनाते हुए राहुल को आज हुई घटना के बारे में सब बता दिया जिसे सुन राहुल कार्तिक को देख कर जोर जोर से हंसने लगा और बोला ‘’अबे बैटरी तू तो वेटर निकला, तेरी औकात बिग बाजार वाली है और तेरे शौक high cost शोरूम के है ’’

कार्तिक को ये सब सुनकर गुस्सा तो आ रहा था, पर उसे पता था की अभी कोई भी कदम उसकी नौकरी चीन सकता है | और अभी उसे इस नौकरी की सख्त जरूरत है | इसलिए उसने एक बार फिर उन्हें इग्नोर करने की कोशिश की | कार्तिक को जलाने के लिए राहुल ने shanon के गले पर अपने हाथ फेरते हुए कहा, ‘’देख shanon जैसी लड़की को तेरे जैसा वेटर नहीं बल्कि राहुल जैसा हीरो चाहिए !! इसलिए अपनी औकाद में रह, नहीं तो कभी किसी लड़की को तेरे पास नहीं आने दूंगा !! अब खड़े-खड़े हमारा मुंह क्या देख रहा है ! जा जाकर अपने बार की सबसे महंगी व्हिस्की लेकर आ’’

इसपर ना चाहते हुए भी कार्तिक ने हां में सर हिलाया और वहां से चला गया| कार्तिक नीचे किचन की कैबिनेट तक पहुंचा, तभी उसके owner वहा आये और बोले, “oye सुनो ! ये letter तुम्हारे लिए कोई ले कर आया था | पर पहले काम कर लो, फिर ये सब देखना |”

कैबिनेट को खोल रहे कार्तिक ने सोचा, “क्या मेरे लिए letter ? पर..मुझे लेटर कौन लिखेगा ?”

ये सोचते हुए वो एक हाथ में लेटर और दूसरे हाथ में स्कॉच की बोतल ले कर, लेटर पढ़ने के लिए दबे पाँव अपने छोटे से कमरे की ओर चला गया | उप्पर सभी मस्ती में खोये हुए थे | shanon ने राहुल किश करके बोली, “देखो ना, आज कल कोई भी मुँह उठा कर तुम्हारी बेबी के पीछे पड़ जाता है | ”

राहुल ने shanon को देखकर कहा ‘’आज इस वेटर को देखना ही पड़ेगा कि उसकी जगह कहा है | चला था मेरी बेबी को प्रोपोज़ करने !’’

तब तक कार्तिक वहां एक महंगी स्कॉच की बोतल लेकर पहुंच चुका था| उसके वहां पहुंचते ही राहुल ने उसे देख कर कहा ‘’अपनी लाइफ में तूने इतनी महंगी स्कॉच नहीं पी होगी, चल आज मेरी तरफ से तुझे टिप है, इस पूरी बोतल को एक सांस में खत्म कर ले|’’

कार्तिक ने स्कॉच की बोतल, राहुल के ठीक सामने रखें कांच की टेबल पर रख दी और कहा ‘’मैं शराब नहीं पीता !’’ Shanon ने उसे चिढ़ाते हुए कहा ‘’ अले अले छोटा बेबी क्या पीता है ?’’

जवाब में राहुल ने हंसते हुए कहा ‘’ये तो बारिश का पानी पीता होगा, हैं ना नाली के कीड़े ?’’

उसके इतना कहते ही कार्तिक ने अपना चश्मा निकाल पास की टेबल पर बड़े इत्मीनान से रखा और अचानक राहुल की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसके चेहरे पर जोरदार पंच दे मारा| उसके इस पंच से राहुल दूर कार्नर में जा गिरा और पूरे फ्लोर पे शांति छा गई | सबका मुँह खुला का खुला रह गया था | सभी कार्तिक का नया अवतार देखकर दंग रह गए थे | कार्तिक इतने पर भी नहीं रुका | राहुल के करीब जाकर उसने उसके चेहरे पर दो-चार घुसे और दे मारे, और दांत पीसकर गुस्से से उसने कहा ‘’सुन जब तुझे मेरा पास्ट पता चलेगी ना, तो तेरा फ्यूचर मेरे हाथ में होगा, समझा !! तुझ जैसे आज तक बहुत देखे है मैंने| इसलिए आज से एक बाद ऐसी हरकत कभी मत करना !!”

आज से पहले कार्तिक का ये रूप उसके बेस्ट फ्रेंड नील ने भी कभी नहीं देखा था | सभी की नज़र उसी पर थी | लड़किया उसे देख उसकी फैन हो गई थी | राहुल खुद उसके घुसे से लगभग डरकर रोने ही वाला था कि तभी शोर शराबा सुनकर बार का owner अचानक वहा आ गया | और गुस्से में चिल्लाते हुए बोला, “you karthik!! come downstairs right now!!”

ये देख नील ने सर पर हाथ रखकर कहा, “लग गए अब तो!”

आखिर कैसे आया पल भर में कार्तिक में इतना बदलाव ? क्या था उस लेटर में जिसे कार्तिक छुप कर पढ़ रहा था ? जान्ने के लिए पढ़ते रहिये “Zero to Hero” only on pocketnovel!

Chapter List: Next

Related Novels