Chapter 2 / 1078

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal

Chapter 2

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal ·Manisha Nalpuriya

owner की तेज आवाज सुनकर कार्तिक ने राहुल की शर्ट का कॉलर छोड़ दिया और चुपचाप खड़ा हो गया | राहुल ने नाराजगी से owner से कहा ‘’मैं कब से आपके इस बार में आता हूं और जब भी मैं आता हूं लाखों की एक्सपेंसिव बियर एंड स्कॉच ही ऑर्डर करता हूं | लेकिन इसके बदले, मेरे साथ क्या सुलूक हुआ ? आपके इस बदतमीज दो कौड़ी के वेटर ने मुझ पर हाथ उठाया !! मैं यह बदतमीजी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करूंगा !! अभी पुलिस को कॉल करता हूं, सबके सब जेल जाओगे !!’’

यह बोलकर राहुल ने गुस्से मे अपने पॉकेट से मोबाइल निकाला | पुलिस का नाम सुनते ही owner ने राहुल से गिड़गिड़ाते हुए कहा ‘’सर मैं जानता हूं इससे बहुत बड़ी गलती हो गई है | पर आपसे बिनती है प्लीज आप पुलिस को रहने दे | प्लीज इसकी ये गलती माफ़ कर दे सर, ये अभी आपसे सॉरी बोलेगा |‘’

यह बात सुनते ही राहुल, कार्तिक को देखकर तिरछी स्माइल देने लगा | नील ने owner से कहा ‘’सर कार्तिक की कोई गलती नहीं थी, इस राहुल ने अपनी खुन्नस निकालने के लिए इस पर स्कॉच की पूरी बोतल पलटा दी, और फिर झगड़ा शुरू हुआ |’’

owner ने जोर से उसे डांटे हुए कहा, ’’ यू शट अप! तुम क्या कार्तिक के लॉयर हो जो उसकी बदतमीजी पर पर्दा डाल रहे हो’’, फिर उन्होंने कार्तिक की ओर देखते हुए कहा, ‘’सर से माफी मांगो अभी इसी वक्त ,वरना मैं तुम्हें फायर कर दूंगा’

ये सुन shanon ने सारकास्टिक स्माइल के साथ राहुल को देखा | साफ़ पता चल रहा था कि वो दोनों owner की बात से कितना खुश थे | कार्तिक ने लम्बी सांस ली और कहा ‘’मैं इससे माफी नहीं मांगने वाला मेरी कोई गलती नहीं थी |”

Owner ने एक बार फिर चिल्लाकर कहा ‘’तो फिर ठीक है ! यू अरे फायर्ड !!”

ये सुन नील घबरा गया लेकिन कार्तिक ने बिना एक सिकन के कहा, ‘’With pleasure, I quit !!”

फिर उसने अपनी टाइ का nod loose किया और बेफिक्र, राहुल और shanon को देख मुस्कुराते हुए वहा से निकल गया | उसे देख नील भी उसके पीछे चल पड़ा | सब अचानक उसका ये attitude देखते ही रह गए | owner भी हैरान था कि आखिर इस गरीब बच्चे के अंदर इतनी अकड़ आई कैसे |

*********

उधर कार्तिक अपना बैग लेकर सुनसान सड़कों पर पैदल चला जा रहा था| नील भी उसके पीछे पहुंच गया था | उसे देखकर कार्तिक ने कहा ‘’तू यहां ?’’

नील ने उसके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, ‘’जहां कार्तिक रहेगा वही नील भी तो होगा ना’’

उसकी बात सुनकर कार्तिक के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल आ गई पर फिर वो थोड़ा उदास होते हुए बोला, ‘’तुझे अपनी जॉब नहीं छोड़नी चाहिए थी !’’

नील बोला ‘’तू वो सारी बातें छोड़ और ये बता आगे क्या करना है?’’

कार्तिक रोड के फुटपाथ पर लगी बेंच पर जाकर बैठ गया और अपने पॉकेट से मोबाइल निकाल कर उसने अपना दूसरा सिम चालू किया, जिसे उसने लगभग 6 साल पहले बंद कर दिया था | कार्तिक को मोबाइल में घूरते देख नील बोला ‘’मैं पूछ रहा हूं हमें आगे क्या करना है ? और एक तू है जो मोबाइल देख रहा है !”

कार्तिक ने जैसे ही अपना पुराना सिम ऑन किया, उसमें ढेर सारे मैसेजेस आने लगे| जिसमें से एक मैसेज open कर कार्तिक ने देखा तो लिखा था, ‘’कार्तिक तुम इस वक्त जहां कहीं भी हो फौरन मित्तल पैलेस लौट कर आ जाओ| तुम्हें तुम्हारे rights वापस किए जा रहे हैं |’’ कार्तिक को ये मैसेज 7 दिन पहले आया था | मैसेज पढ़कर कार्तिक हैरान हो गया, ‘’लेकिन यह rights तो मुझे मिलने में अभी वक्त था तो फिर अब ये … ?” एक पल के लिए तो वो ये भी भूल गया था कि इस समय नील भी उसके साथ है | कार्तिक की हलकी हलकी आवाज़ सुनकर नील ने अजीब सा फेस एक्सप्रेशन देकर कहा ‘’कार्तिक तुझे फिर से दौरे पड़ने शुरू हो गए ? यहां हमारे खाने के लाले पड़े हुए हैं और एक तू है !’’

कार्तिक के चेहरे पर एक अलग level का कॉन्फिडेंस झलक रहा था| अचानक उसने वहा से एक टैक्सी को बुलाया और उसपर चढ़ने लग गया | परेशान और confuse नील भी उसके साथ फटाफट टैक्सी पर बैठ गया, ‘’यार अब तो बता दे हम कहां जा रहे हैं?’’

कार्तिक ने फाइनली उसकी ओर स्माइल कर कहा, “ बस देखते जा ! अपना टाइम आ गया है !” और आंखें बंद कर टैक्सी की सीट पे आराम से टेक ले कर बैठ गया | उसकी बंद आंखों के सामने धुंधली सी तस्वीर घूमने लगी | ‘’कार्तिक मित्तल family का असली वारिस नहीं है, इसलिए तुम कितना भी कह लो, उसे 7 साल अपनी पहचान छिपाकर रखनी ही होगी | अगर इस शर्त में वो कामयाब हुआ तभी उसे अपना हक़ मिलेगा |” किसी की भारी आवाज़ आई | “पर पर आप मेरे बच्चे को.. ऐसे कैसे भेज सकते है, खुद से अलग कैसे कर सकते है ! इसमें उसकी क्या गलती की वो इस घर का नहीं, उसे तो मैं ले कर आई थी | आपको भी ये बात पहले से पता थी, तो आपने पहले ही मना क्यों नहीं किया | आप इस बच्चे के साथ साथ मुझे भी सजा क्यों दे रहे है !” कार्तिक की माँ ने रोते हुए कहा | “जो कह दिया सो कह दिया | अगर इस घर के लायक बनना है तो उसे इस गौर से गुजरना ही पडेगा | हम एक बच्चे के चलते इस महल के नाम पर आंच नहीं आने देंगे, सालो और पीढियों की मेहनत है, इसके लायक बनना पड़ता है !!”

“ये आप ठीक नहीं कर रहे.. नहीं कर रहे ठीक !! कोई तो रोक लो…मेरे बच्चे को मत ले जाओ.. ये मैं नहीं होने दूंगी…!”

वो अपना बीता कल सोच ही रहा था कि तभी एक बड़े से पैलेस के सामने taxi रुक गई और इसी के साथ उसकी खुलती आँखों से एक आंसू टपक गया | कार्तिक ने टैक्सी से उतर, ड्राइवर को उसके पैसे दिए और दोनों हाथ अपने pocket में डालकर उस आलीशान palace को देखने लगा | वाइट कलर के संगमरमर से बने उस आलीशान पैलेस के बड़े से गेट के बाहर, मित्तल पैलेस लिखा हुआ था| उस पैलेस को देखकर नील ने कार्तिक से बड़े ही excitement के साथ कहा, ‘’अच्छा अब मुझे समझ में आया, तो अब हम यहां जॉब करने वाले हैं | नाइस, वेरी नाइस !’’

पैलेस के अंदर एक बड़ा सा वाटर फाउंटेन था जिसमे अलग अलग कलर्स की lights लगी हुई थी | रात के वक्त वो फाउंटेन बेहद खूबसूरत दिख रहा था | साथ ही आस पास बहुत बड़ा गार्डन था, जिसे देख कार्तिक वहा रुक गया | उसे रुका देख नील ने उसे कोहनी मारकर धीरे से कहा ‘’अब तू यह मत कहना कि तू गलती से यहाँ आ गया है| देख यार मैंने यही नौकरी करने का मन बना लिया है अब बस…’’

तभी watchman भागते हुए उन दोनों के पास पंहुचा और अपने जेब से निकाल एक चाभी कार्तिक को पकड़ाते हुए बोला, ‘’वेलकम बैक प्रिंस ’’

कार्तिक ने उसे देख हलकी सी स्माइल कर दी | नील ने वॉचमन को correct करते हुए कहा ‘’इनका नाम प्रिंस नहीं कार्तिक है|’’

पर वॉचमन और कार्तिक दोनों ने ही इस बात को इग्नोर कर दिया और कार्तिक अंदर एंटर करने लगा | पैलेस का लिविंग रूम बेहद बड़ा और खूबसूरत था | वहां सेंटर पर काफी बड़ा सा और एक्सपेंसिव झूमर टंगा हुआ था और बड़े-बड़े आलीशान वाइट कलर के सोफे रखे हुए थे | जब नील अंदर आया तो उसका मुँह ये देखकर खुला का खुला रह गया | तभी वहां एक आदमी आया, जिनकी उम्र तकरीबन 55 से 60 के बीच रही होगी | उन्होंने महंगा थ्री पीस सूट पहना हुआ था और हाथों में महंगी छड़ी थी | चेहरे पर फ्रेंच कट सफेद दाढ़ी उनकी उम्र की गवाही दे रही थी | उन्होंने जैसे ही कार्तिक को देखा वो बहुत खुश हुए और कहा, ‘’वेलकम बैक प्रिंस ‘’

कार्तिक उन्हें गौर से देख कर पहचानने की कोशिश कर रहा था | उस शख्स ने सामने आकर, कहा ‘’प्रिंस मैं आपका फैमिली लॉयर, हर्षल चौहान, आपके पिता जी का सबसे ख़ास दोस्त | आपको याद है?? हम तब मिले थे, जब आप 8 साल के थे |”

उनके इतना कहते ही कार्तिक ने पहले कुछ सोचा और फिर अचानक उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आ गई | वो फट से चौहान अंकल के गले लग गया | कार्तिक को यूँ गले मिलते देख, चौहान अंकल की आँखे नम हो गई | कार्तिक हैरान होकर बोला ‘’अंकल अभी तो शर्त पूरी होने में 6 महीने का वक्त है, लेकिन मुझे मैसेज आया कि…’’

‘’हां छोटे मालिक आपको आपके rights वापस लौटाए जा रहे हैं क्योंकि,, क्यूंकि आप पूरे मित्तल प्रॉपर्टी के अकेले वारिस हैं|’’ अंकल चौहान ने उसे रोकते हुए कहा | उनके इतना कहते ही नील के मुँह से जोर से निकला, “kyaaaaaa?? पहले प्रिंस ! अब वारिस !”

कार्तिक ने चौहान अंकल से कहा ‘’मैं कुछ समझा नहीं अंकल !’’

जवाब में चौहान अंकल ने अपने बहते आंसुओ को पोछते हुए कहा ’’कुछ महीनों पहले आपके पिता जी की एक कार एक्सीडेंट में डेथ हो गई थी | जब तक आपकी ये शर्त ख़तम नहीं हो जाती तब तक ये आपको नहीं मिलने वाला था | पर अब जब कोई नहीं है, तो विल के मुताबिक़ कोर्ट आपको ही सब सौपने के लिए कहता है |”

अपने पिता जी की खबर सुन कार्तिक ने अपनी आंखें बंद कर ली | उसे याद आया की किस तरह उसके जाने से उसकी माँ की heart attack से मौत हो गई थी | वो आखरी बार था जब उसने इस पैलेस को गेट के बाहर से ही देखा था, उनके अंतिम संस्कार पर | उसके पिता जी की अकड़ और उनकी शर्त जान कार्तिक तो कभी यहाँ लौट कर नहीं आने वाला था | लेकिन माँ की मौत के बाद, उसने खुद को समझाया, और ठानी की वो अपनी माँ की इच्छा जरूर पूरी करेगा | वो वापस इस घर का वारिस बनने जरूर आएगा, जैसा उसकी माँ चाहती थी | चौहान अंकल ने कहा ‘’मैं जानता हूं आपके पिता जी ने आप से हमेशा सौतेला बर्ताव किया, यहां तक कि आपको अकेला भी छोड़ दिया | ये सब जानकर भी आप यहाँ उनकी मौत का दुख मना रहे है, इससे ज्यादा उन्हें और कुछ नहीं चाहिए | मुझे हमेशा से ही आप पर भरोसा था कि आप इस वसीहत को संभालने जरूर आएंगे | ’’

कार्तिक ने मानो अपना दुःख एक सांस में दबा लिया | वो जानता था कि किसी के जाने पर उसे कोसने का कोई मतलब नहीं | उसने अपनी खोली, और एक और गहरी सांस लेते हुए चौहान अंकल से बोला, ‘’ अंकल मुझे आगे क्या करना होगा?’’

“आपको सिटीबैंक जाकर वहां के बैंक मैनेजर मिस्टर खन्ना से मिलकर अपनी प्रॉपर्टी के पेपर्स लेने होंगे और 48 घंटों के अंदर प्रॉपर्टी आपके नाम ट्रांसफर हो जायेगी |”

इसी के साथ नील और कार्तिक ने तय किया की वो दोनों आज वही रुक कर थोड़ा आराम करेंगे | कार्तिक ने watchman द्वारा दिए गए चाभी से बहुत सालो बाद अपना रूम खोल कर देखा | नील एक बार फिर उसका रूम देख कर हैरान था | उसने कहा, “ये बच्चो के कमरे में क्यों ले कर आये यार ! मैं जानता हूँ तू इस घर का मालिक बन गया है लेकिन ये भी कोई समय है खिलौनों से खेलने का |”

तभी उसे रेशमी bedsheet वाला एक bed दिखा | अब तक तो उसे ac की हवा भी लग चुकी थी | कार्तिक ने भावुक होकर उन खिलौनों को देखते हुए कहा, “ये…मेरा बचपन का कमरा है। .. तुझे पता है.. “

वो जैसे ही नील को देखने के लिए मुड़ा, उसने देखा कि अब तक नील बिना जूते उतारे ही बेड पर फ़ैल कर सो चुका था | अगले दिन सुबह 9 बजे, वो तैयार होकर नीचे आ गए | कार्तिक ने अंकल से कहा “अब मैं बैंक होकर आता हूँ |”

“बेस्ट ऑफ़ लक” अंकल ने उसके सर पर हाथ रखते हुए कहा | और इसी के साथ नील और कार्तिक दोनों पैलेस से बाहर आ गए | palace से बाहर निकलते ही नील कार्तिक की पीठ पर चढ़ गया और खुश होकर बोला ‘’क्या बात है, कहां दुनिया तुझे एक साधारण वेटर मानती है , और कहा तू तो छोटा मालिक निकला !”

कार्तिक ने मुस्कुराते हुए कहा “अब बस भी कर !”

***********

कुछ देर बाद वह सिटीबैंक पहुंच गए | उनके आते ही receptionist ने उनसे पुछा, “sir how can I help you?”

कार्तिक ने कहा ‘’मुझे यहां के मैनेजर मिस्टर खन्ना से मिलना है|’’

Receptionist ने अपनी टेबल पर रखी कंप्यूटर स्क्रीन में कुछ एंटर किया और कहा ‘’क्या आप मुझे बता सकते हैं कि आप उनसे क्यों मिलना चाहते हैं?’’

कार्तिक ने कहा ‘’मित्तल प्रॉपर्टीज अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए’’

रिसेप्शनिस्ट expressionless face के साथ कहा ‘’क्या आप मेरे साथ मजाक कर रहे हैं?’’

कार्तिक ने नहीं में सर हिलाया और कहा ‘’आप प्लीज मेरा टाइम वेस्ट मत कीजिए, थोड़ा urgent है |”

रिसेप्शनिस्ट गुस्से से उठ कर खड़ी हुई | उसने कार्तिक को तेज आवाज में डांट लगाते हुए कहा ‘’आप यहां से इसी वक़्त बाहर निकल जाइये ! आप जानते भी हैं मित्तल प्रॉपर्टी के बारे में या फिर आप मेरे साथ प्रैंक कर रहे है !!” उसकी टेबल पर रखा लैंडलाइन फोन बजा | उसने जैसे ही फोन रिसीव किया दूसरी ओर से बैंक मैनेजर मिस्टर खन्ना ने कहा ‘’अभी कुछ देर में तुमसे मिलने कार्तिक मित्तल आने वाले हैं, mr. चौहान ने भेजा है उन्हें | उनके आते ही मुझे इन्फॉर्म करना’’ यह बोलकर उसने फोन कट कर दिया | ये सुन receptionist ने कार्तिक की ओर देखकर कहा ‘’आपका नाम?’

कार्तिक ने कहा ‘’कार्तिक मित्तल और आप ?”

ये सुन receptionist हड़बड़ा गई | एक लम्बी गहरी सांस लेकर उसने कहा, “श..शेफाली, क्या? आपको चौहान सर ने भेजा है?’’

इसपर कार्तिक ने जैसे ही हां में सर हिलाया, शेफाली की टोन तुरंत चेंज हो गई | उसने अपने चेहरे पर फेक स्माइल देकर कहा ‘’वेलकम सर, प्लीज आप मेरे साथ आइए, प्लीज कम !’’

शेफाली ने मिस्टर खन्ना के केबिन का डोर आधा ओपन कर कहा ‘’कार्तिक मित्तल आए हुए हैं’’

कार्तिक का नाम सुनकर मैनेजर अपनी सीट से उठ कर खड़ा हो गया और बोला ‘’इडियट मैंने तुमसे कहा था ना कि जैसे ही वह बैंक पहुंचे तो मुझे इन्फॉर्म करना मैं, मैं खुद इन्हे वेलकम करने आता |”

“अरे सर!...आप अंदर आइये ना ! बैठिये !”

शेफाली चुपचाप सर नीचे कर खड़ी थी| बैंक मैनेजर ने गुस्से से कहा ‘’अब यहां खड़ी होकर मेरा मुंह क्या देख रही हो, जाओ जल्दी से स्पेशल चाय लेकर आओ !’’

शेफाली ने जाते जाते धीरे से कार्तिक से कहा ‘’आई एम सॉरी, मैंने आपको पहचाना नहीं था’’

कार्तिक ने उस पर एक नजर डाली और बगैर कुछ कहे mr. khanna के सामने जा कर बैठ गया | शेफाली का changed behaviour देख नील कार्तिक के बगल बैठकर उसे आँखे मटकाते हुए देखने लगा और मन ही मन बोला, “वाह भगवान् वाह, क्या भाग्य दिया है, धन्य हो आप !”

तभी मिस्टर खन्ना ने कहा ‘’सर कुछ छोटी सी फॉर्मेलिटी है आपको हमारे साथ पूरी करनी होगी’’

कार्तिक ने कहा, “sure!”

मिस्टर खन्ना ने अपने टेबल पर रखे लैंडलाइन फोन से किसी को कॉल कर कहा ‘’मिस्टर मित्तल का रेटिना और फिंगरप्रिंट चेक करना है !’’ फोन कट करने के बाद मैनेजर ने कार्तिक को देखकर स्माइल करते हुए कहा ‘’आई एम सो सॉरी सर आपको प्रॉब्लम उठानी पड़ रही है लेकिन यह हमारे बैंक का rule है|’’

उनकी बातचीत के दौरान शेफाली चाय की ट्रे लेकर केबिन के अंदर एंटर हुई | इस वक्त शेफाली के चेहरे का रंग डर के मारे उड़ा हुआ था | उसे लग रहा था कि कहीं कार्तिक शेफाली की कंप्लेंट मैनेजर से ना कर दे| शेफाली को यूँ इतना डरा देख कार्तिक के चेहरे पर एक स्माइल आ गई| तभी ट्रे टेबल पर रखते वक़्त शेफाली स्लिप हो गई और चाय का कप उससे छूटकर कार्तिक पर जा गिरा जिससे वो हड़बड़ा कर अपनी चेयर से उठकर खड़ा हो गया| बैंक मैनेजर ने शेफाली पर जोर से चिल्लाते हुए कहा, “कोई भी काम तुम ठीक तरह से क्यों नहीं करती हो? यू इडियट! तुम्हें पता है तुमने क्या किया’’

उनकी डांट सुन शेफाली की आंखें नम हो गई|

गरम चाय गिरने की वजह से कार्तिक को कंधे पर जलन महसूस हो रही थी| मैनेजर कंटीन्यूअसली शेफाली को डांट रहा था| कार्तिक कुछ कहता उससे पहले कुछ लोग मैनेजर के केबिन में पहुंच गए, वह लोग कार्तिक की रेटिना और उसके फिंगर प्रिंट का सैंपल लेने आए हुए थे| मैनेजर ने शेफाली को डांट कर वहां से जाने के लिए कह दिया | पूरा proceedure होने के बाद मैनेजर ने कार्तिक की ओर देखकर कहा ‘’सर बस 3 घंटे में सारी प्रॉपर्टी आपके नाम हो जाएगी !‘’

कार्तिक अपने chair से उठ कर खड़ा हो गया और थैंक यू बोल कर वहां से बाहर निकल गया| शेफाली cabin के बाहर मौजूद थी | कार्तिक को देखते ही उसने कहा ‘’आई एम सो सॉरी, आज मेरी वजह से आपको बैंक में काफी तकलीफ उठानी पड़ी’’

लेकिन कार्तिक, नील के साथ वहां से बगैर कुछ बोले ही बाहर निकल गया| बाहर निकलते ही कार्तिक और नील के सामने एक BMW आ रुकी | glass डाउन होते ही कार्तिक ने देखा कि ड्राइविंग सीट पर और कोई नहीं बल्कि राहुल मौजूद था| राहुल ने कार्तिक को ऊपर से लेकर नीचे तक देखा और सारकास्टिक हंसी हंसते हुए बोला ‘’वेटरस तुम यहां बैंक के बाहर किसका वेट कर रहे हो ! कितना खराब दिन है तुम्हारा, एक ही दिन में नौकरी भी चली गई और छोकरी भी !’’ यह बोलकर वो जोर से हंसने लगा | उसने आगे कहा ‘’कल बार में बहुत हीरो बन रहा था न, अगर सचमुच तेरे अंदर दम है तो आजा आज रात ठीक 9:00 बजे, hoot bistro में ! अगर तू मेरे गेम में मुझसे जीत गया तो shanon सभी के सामने तुझे प्रपोज करेगी और तेरे होठों पर किस भी’’

ये सुन कार्तिक ने सीधे मुँह उससे पुछा ‘’और तेरी शर्त क्या है ?’’

‘’अभी से डर गया क्या ?’’ राहुल ने टेढ़ी हसी हस्ते हुए कहा | कार्तिक ने कहा ‘’अपनी शर्त बता !”

राहुल ने कहा, ‘’शर्त तुझे वही आकर पता चलेगी और अगर तू नहीं आया तो मैं समझ लूंगा कि तू लूज़र है !”

कार्तिक ने हाथ बांधकर कहा ‘’देख जो मैं हूं वह मैं नहीं हूं, और जो मैं नहीं हूं,,वो definately मैं हूं..ठीक 9 बजे !’’

अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Zero to Hero” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels