Chapter 4 / 1078

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal

Chapter 4

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal ·Manisha Nalpuriya

कार्तिक ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’तुम चाहो तो मुझसे अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हो !’’

शेफाली की काजल से सनी हुई आंखों से आंसू आने लगे थे | उसे इमोशनल होते देख कार्तिक ने बड़े ही प्यार से कहा ‘’देखो तुम्हें मैं एक फ्री की एडवाइज दे रहा हूं ,रोने वाले को दुनिया और रुलाती है| इसलिए आंसू पोछो और बताओ क्या हुआ ?’’

शेफाली ने धीरे से हां में सर हिला दिया और अपने sling purse से रुमाल निकाल कर उसने अपने आंसू पोछ लिए | उसने कहा ‘’मेरे बाबा दिल्ली के सिटी हॉस्पिटल में पिछले 5 सालों से एडमिट है और उन्हें डिमेंशिया नाम की दिमागी बीमारी है | हर दिन उनकी याददाश्त कमजोर होती जा रही है|’’

कार्तिक अब तक हाथ बांधे हुए उसके एक-एक शब्द बड़े गौर से सुन रहा था | शेफाली ने आगे अपनी बात कंटिन्यू करते हुए कहा “बाबा ने कभी मुझे कोई तकलीफ नहीं होने दी| मां के बारे में तो मुझे याद ही नहीं है, वह कब मुझे छोड़ कर चली गई लेकिन मेरे बाबा ही मेरी दुनिया है | मां बाप, भाई बहन, दोस्त मेरे लिए सब कुछ वही है|….’’

अपनी बात बीच में अधूरी छोड़ कर एक बार फिर वह फफक कर रो पड़ी | उसे रोते देखकर कार्तिक को अच्छा नहीं लग रहा था | शेफाली ने नम आंखों से उसकी ओर देखकर कहा ‘’सीधे पॉइंट पर आती हूं, बाबा को साथ में किडनी की भी प्रॉब्लम है | उनके डायलिसिस के लिए पैसो की जरूरत है | मुझे नहीं पता अगर उन्हें कुछ हो गया तो मेरा क्या होगा | मैं इतने पैसो का इंतज़ाम कैसे करू कुछ समझ नहीं आ रहा |”

उसकी कहीं हर एक बात ना जाने क्यों कार्तिक के दिल तक पहुंच रही थी और वह भी शेफाली की तकलीफ अच्छी तरह महसूस कर पा रहा था | उसने अपनों के खो जाने का डर महसूस किया था | कार्तिक ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’क्या मैं इसमें तुम्हारी मदद कर सकता हूँ ?’’

शेफाली ने धीरे से कहा ‘’क्या आप मुझे 10,00,000 रुपए उधार दे सकते हैं, मैं जैसे तैसे एक एक कर आपको सब वापस कर दूंगी,,बस थोड़ा समय लगेगा |’’

कार्तिक ने बिना आगे कुछ पूछे या बोले अपने coat की राइट पॉकेट से चेक बुक निकाल कर, शेफाली को उसके अमाउंट का चेक सिग्न करके दे दिया और कहा ''इन्हे लौटने की जरुरत नहीं है। ''

शैफाली ने उसकी ओर देखकर कहा ‘’ ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको ये वापस नहीं चाहिए ? आपने मुझे इतना बड़ा amount दिया है बदले में आप मुझसे कुछ तो चाहते होंगे ?’’

कार्तिक ने कहा ‘’बस तुम अपने बाबा को बचा लो, मैं ये सब किसी एहसान के लिए नही कर रहा, बस चाहता हूँ कोई किसी अपने को खो ना दे | तुम अच्छी लड़की हो शेफाली इसे रख लो, हमेशा खुश रहना |’’

उनकी बातचीत के दौरान बस आ चुकी थी|

शेफाली, कार्तिक को चुपचाप देख रही थी कार्तिक ने उसे आंखों से बस की ओर इशारा किया और वह बगैर कुछ कहे बस के अंदर चली गई | उसके अंदर जाते ही बस भी वहां से अपनी मंजिल के लिए निकल गई| कार्तिक हाथ बांधकर उस बस को जाते तब तक देखता रह जब तक वह बस उसकी आंखों से ओझल ना हो गई| नील चुपके से कार्तिक के पास आकर खड़ा हो गया और उसके करीब जाकर धीरे से बोला ‘’बस चली गई है|’’

अचानक उसकी आवाज सुनकर कार्तिक अपने ख्यालों से बाहर आया और एक लंबी सांस लेकर उठ खड़ा हुआ | उनकी गाड़ी एक बार फिर दिल्ली की भारी ट्रैफिक में तेजी से निकल पड़ी | नील ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’मुझे ना तेरे लिए एक सॉन्ग डेडीकेट करने का मन हो रहा है|’’

कार्तिक ने दोनों हाथों से अपने कान बंद कर लिए और कहा ‘’मुझे माफ कर मुझे तेरा गाना नहीं सुनना है अभी |’’

नील ने उसके कानो पर से हाथ हटा कर कहा, “अरे तू सुनेगा तो सुनता ही रह जाएगा! “ और बिना समय गवाए, उसने झट से फ़ोन पर अपना इंस्टाग्राम खोल, एक लड़की का लाइव शो लगा दिया | वो लड़की बेहद सुरीली आवाज़ में गा रही थी, “तू ही ये मुझको बता दे चाहु मैं या…”

उस लड़की की आवाज़ इतनी सुरीली थी की मना कर रहा कार्तिक भी उसे सुने बिना रह नहीं पाया | “कौन है ये ?” उसने पुछा | पता नहीं यार, पेज पर तो किआरा के नाम से है, मैंने भी आज ही देखा, मुझे बहुत अच्छा लगा, इसमें फेस नहीं आ रहा, तो क्या पता कोई लोकल सिंगर हो बहुत ही अच्छी !” नील ने बहुत excitement के साथ आगे कहा, “मैं तो ये तुझे डेडिकेट कर रहा था | देख रहा हूँ मैं, अपने भाई को सेटल होते !”

ये सुन थोड़ा चिढ़कर कार्तिक ने आगे देखते हुए कहा, “जैसा तुम समझ रहे हो वैसा नहीं है! शेफाली को मैं बस दोस्त मानता हूँ,, थोड़ी मासूम है और ऐसे लोग दुनिया में बहुत कम होते है| जो अंदर है वही बाहर भी..कम से कम तुम तो ऐसा मत बोला !”

थोड़ी देर में गाडी में रखा एक मोबाइल रिंग होने लगा जिसे सुनकर नील ने वो फ़ोन देखा तो उसने कहा, “यार तूने मेरे बिना एक नया फ़ोन भी खरीद लिया ? पर इतना पुराना ?”

कार्तिक ने कहा ‘’यह मेरा फोन नहीं है आई थिंक शैफाली अपना फोन यही गाड़ी में भूल गई |’’

नील ने कहा ‘’तो तू ही फोन रिसीव कर ले और बता दें कि शेफाली का फोन तेरे पास है|’’

कार्तिक ने कुछ सोचा और कहा ‘’नहीं यार इस तरह किसी का फोन रिसीव करना सही नहीं है|’’ तब तक रिंग भी बंद हो चुकी थी | कार्तिक ने कुछ सोचा और अपने ड्राइवर से कहा ‘’गाड़ी सिटी लाइन हॉस्पिटल के लिए टर्न कर दो’’

‘’ओके प्रिंस’’ बोलकर ड्राइवर ने गाड़ी टर्न कर दी | नील ने एक बार फिर पीछे पलट कर कार्तिक को देखा और कहा ‘’युवराज जी क्या आप हमें बता सकते हैं कि हम शहर पंक्ति क्यों जा रहे है ?’’

कार्तिक ने सवालिया लहजे से कहा ‘’शहर पंक्ति???’’

नील ने धीरे से कहा ‘’हमारा तात्पर्य सिटी लाइन से है युवराज’’

‘’जिसकी अमानत हमारी गाड़ी में छूट गई है उसे वापस करने हम शहर पंक्ति आई मीन सिटी लाइन हॉस्पिटल जा रहे हैं|’’

नील ने हाथ जोड़कर सर झुका कर कहा ‘’युवराज की जय हो आप के रहते आपकी प्रजा कभी दुखी हो ही नहीं सकती, युवराज की जय हो !’’

इसपर दोनों लोग है पड़े |

***********

उधर, शेफाली सिटी लाइन हॉस्पिटल पहुंच चुकी थी| वहां पहुंचकर उसने रिसेप्शन में कुछ फॉर्मेलिटी की और रिसेप्शन के बाजू से लगी हुई लिफ्ट में एंटर हो गई| आज वह बहुत खुश थी क्योंकि अब वह अपने बाबा का ऑपरेशन करवा सकती थी | फोर्थ फ्लोर में पहुंचकर जैसे ही वह जनरल वार्ड में अपने बाबा के बेड पर पहुंची उस बेड पर कोई और पेशेंट देख वो घबरा गई | उसने उस पेशेंट के साथ मौजूद अटेंडर को देख कर कहा ‘’यह bed तो मेरे बाबा का था, मेरे बाबा कहां गए ??’’

अटेंडर ने कहा ‘’मुझे नहीं पता आपके बाबा कहां है पिछले 7 दिनों से मेरी पत्नी का इलाज इसी बेड पर चल रहा है|’’

शेफाली उनकी बात सुनकर और परेशान हो गई| जनरल वार्ड में मौजूद nurse के पास जाकर उसने बेड की ओर इशारा करते हुए कहा “वहां मेरे बाबा थे मिस्टर श्रीकांत जोशी, वह कहां गए?’’

नर्स ने बेपरवाही से अपना रजिस्टर देखते हुए जवाब दिया ‘’जिन पेशेंट के बेड का पेमेंट नहीं हुआ है उन्हें टॉप फ्लोर पर रखा गया है |’’

शेफाली ने नाराज होते हुए कहा “एटलीस्ट आप लोगों को मुझे इन्फॉर्म तो करना चाहिए था’’ और बगैर नर्स का जवाब सुने वह वहां से भागती हुई बाहर निकल गई| भागते हुए जा रही शेफाली अचानक कॉरिडोर में एक शख्स से टकरा गई | इस वक्त शेफाली बहुत हड़बड़ी में थी और उसके चेहरे से परेशानी के भाव साफ़ झलक रहे थे उसने उस शख्स को बगैर देखे ही कहा ‘’आई एम सॉरी’’ और फिर लिफ्ट की तरफ दौड़ पड़ी | जिस शख्स से वो टकराई थी वह और कोई नहीं बल्कि कार्तिक था| कार्तिक ने उसे आवाज देकर रोकते हुए कहा ‘’क्या हुआ शेफाली तुम इतनी जल्दबाजी में कहां जा रही हो?’’

उसकी आवाज पहचान कर शेफाली पीछे मुड़कर उसे देखने लगी | उसकी आँखे एकदम नम थी | उसे इस तरह परेशान देख कार्तिक को अजीब लगा | उसने बगैर कार्तिक से नजर मिलाई कहा ‘’आई एम सॉरी सर, मुझे पता नहीं था आप है !’’

कार्तिक कुछ बोल पाता उसके पहले ही नील अपने बसखरे अंदाज में बोल पड़ा ‘’इट्स ओके हमारे युवराज ही है, mars से उतरे हुए भगवान् नहीं !’’

कार्तिक ने आंखें बड़ी कर नील को चुप रहने का इशारा किया| लेकिन उसकी बात सुनकर शेफाली के चेहरे पर मुस्कान आ चुकी थी| कार्तिक ने अपने बैक पॉकेट से शेफाली का मोबाइल निकाल कर उसे पास करते हुए कहा ‘’तुम अपना मोबाइल गाड़ी में भूल गई थी |’’ इस बीच नील फोन पर किसी से बात करते हुए वहां से जा चुका था | कार्तिक ने शेफाली की ओर देखकर कहा ‘’वैसे तुम इतनी हड़बड़ी मे कहां जा रही थी?’’

शेफाली ने भौंए सुकोडते हुए धीरे से कहा “बाबा को टॉप फ्लोर में shift कर दिया गया है, उनका बेड किसी और पेशेंट को दे दिया गया | बाबा को देखने टॉप फ्लोर पर जा रही थी’’

फिर कुछ सोचकर शेफाली ने कहा ‘’आप यहां तक आ ही गए हैं तो चलिए मेरे बाबा से भी चल कर मिल लीजिए’’

कार्तिक ने हां में सर हिला दिया और शेफाली के साथ हॉस्पिटल के टॉप फ्लोर पर पहुंचा | वहां का नजारा देखकर शेफाली के रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि वहां बहुत सारे बीमार लोगों को फर्श पर छोड़ दिया गया था | वहां की हालत बहुत खराब थी | यह देखकर कार्तिक को भी अच्छा नहीं लगा वहां पहुंचकर शेफाली इतने सारे पेशेंट के बीच अपने बाबा को ढूंढने लगी | वहां उनका ख्याल रखने के लिए कोई नहीं था कार्तिक भी उसे फॉलो कर रहा था | उस floor के कॉर्नर पर एक बुजुर्ग व्हील चेयर पर बैठे हुए थे| वह इतने ज्यादा कमजोर हो चुके थे कि वह अपनी गर्दन तक संभाल नहीं पा रहे थे| उन्हें देखकर शिफाली भाग कर उनके पास पहुंची और बोली ‘’बाबा आप कैसे हो?’’

बिमारी से बुजुर्ग में बोलने की भी शक्ति नहीं बची थी | शेफाली ने उनका झुर्रीदार हाथ अपने हाथों के बीच रखा तो स्पर्श पहचान कर उन्होंने एक नजर शेफाली पर डाली | शेफाली ने उन्हें देख कर कहा ‘’अब आप बिल्कुल ठीक हो जाएंगे बाबा बिल्कुल ठीक’’

मरीजों की इतनी खराब कंडीशन देखकर कार्तिक भी इमोशनल हो गया था | शेफाली ने अपने बाबा से कहा ‘’मैं अभी डॉक्टर से बात करती हूं आपको यहां अच्छा से अच्छा इलाज मिलेगा’’ यह बोलकर शेफाली ने धीरे से उनका हाथ दूर कर दिया और कार्तिक के साथ थर्ड फ्लोर पर पहुंच गई | थर्ड फ्लोर पहुंचते ही शेफाली की नजर डॉक्टर पर पड़ी जो कि स्पेशल वार्ड से बाहर निकल रहे थे | उन्हें देखते ही शेफाली उनके पास दौड़कर पहुंची और डॉक्टर से कहा ‘’सर मेरे बाबा को देखने वाला कोई भी नहीं है और वह कितने कमजोर हो चुके हैं, आप लोगों ने उन्हें इस तरह क्यों रखा ?’’

डॉक्टर ने शेफाली को गौर से देखा और उसकी नजर शेफाली के खूबसूरत पैरों पर पड़ी| उसकी नजरो को देख शेफाली ने अपने दोनों पैर पीछे कर लिए| डॉक्टर ने कहा ‘’आपने बेड की फीस नहीं भरी थी’’

शेफाली ने थोड़ा गुस्सा होते हुए कहा ‘’सिर्फ चंद पैसों के लिए आप लोगों ने उन्हें इस तरह छोड़ दिया, आप लोगों के अंदर इंसानियत है या नहीं’’

कार्तिक हाथ बांधकर उस डॉक्टर को देख रहा था | डॉक्टर की नजर कार्तिक पर पड़ी, उन्होंने शेफाली से कहा ‘’क्या यह आपके साथ हैं ?’’

जवाब में शेफाली ने कहा ‘’जी हां’’

डॉक्टर ने कार्तिक को देख कर कहा ‘’जेंटलमैन आप अपनी गर्लफ्रेंड को समझाइए इतने बड़े हॉस्पिटल में बिना पैसों के काम नहीं चलता’’

शेफाली ने अपनी आवाज तेज करते हुए कहा ‘’यह मेरे बॉयफ्रेंड नहीं है|’’

शेफाली की बात सुनकर उस डॉक्टर ने कहा ‘’तो फिर कौन है यह?’’

जवाब में शेफाली ने कहा ‘’यह मेरे दोस्त हैं|’’

“हम्म फिर तो बढ़िया है !” बोल कर डॉक्टर ने एक बार फिर शेफाली के खूबसूरत पैरों को घूरते हुए अपनी आंखों से ही उसके फिगर का जायजा लेना शुरू कर दिया | डॉक्टर का इस तरह से उसे देखना शेफाली को बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था | उसकी नजरें कार्तिक भी बखूबी समझ रहा था| कार्तिक ने डॉक्टर से कहा ‘’क्या आप हमारी मदद कर सकते हैं?’’

डॉक्टर अपने गाल सहलाते हुए कहा ‘’अगर शेफाली तुम चाहो तो मैं तुम्हारी हेल्प कर सकता हूं,, एक तरिका है जिससे तुम अपने बाबा का इलाज फ्री में करा सकती हो..तुम समझ रही हो ना मैं क्या कह रहा हूँ ?”

उसके इतना कहते ही शेफाली ने दांत पीसकर गुस्से से कहा ‘’क्या बकवास कर रहे हैं आप !?’’

डॉक्टर ने उसे घूर कर देखते हुए कहा ‘’तुमने ही मुझसे मदद मांग की थी तब मैंने तुम्हें ऑफर किया|’’

वहां मौजूद कार्तिक ने उस डॉक्टर के सामने से चौहान अंकल को फोन लगाया और उनके फोन रिसीव करते ही बोल पड़ा ‘’अंकल क्या हम सिटी हॉस्पिटल खरीद सकते हैं?’’

अंकल ने उधर से कहा, ‘’जी हां प्रिंस, क्यों नहीं ? पर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी ?’’

कार्तिक ने डॉक्टर को देखते हुए अंकल से कहा, ‘’कुछ नहीं, बस एक अच्छा ऑफर हाथ लगा है !..फाउंडर से कह कर इसके पेपर्स निकलवाइये, और जल्द से जल्द proceedure सॉर्ट करवा दीजिये ! और हां, हॉस्पिटल के नए नाम में मित्तल लिखा होना चाहिए, ओनर के नाम पर ! ’’

अंकल ने कहा, ‘’जैसा आप चाहेंगे वैसा होगा प्रिंस’’

ये बोलकर उन्होंने फोन कट कर दिया | कार्तिक हाथ बांधकर उस डॉक्टर को घूरकर देख रहा था | कार्तिक की बात सुनकर डॉक्टर सारकास्टिक स्माइल दे रहा था | फिर उसने शिफाली को देख कर कहा ‘’मुझे लगता है इलाज की जरूरत तुम्हारे बाबा से ज्यादा तुम्हारे इस पागल दोस्त को है| जेंटलमेन सिटी हॉस्पिटल खरीदने की बात कर रहे है| हाहाहा ’’

कार्तिक की बात सुनकर शेफाली एक पल के लिए हैरान हुई लेकिन उसे तो कार्तिक की सारी असलियत पता थी इसलिए वह कार्तिक की तरह हाथ बांधकर स्माइल करती हुई डॉक्टर को देखने लगे| उस डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह दोनों उसे इस तरह घूर कर क्यों देख रहे हैं| कुछ ही देर में कार्तिक का मोबाइल बजा, कॉल चौहान अंकल की थी | उसके हेलो कहते ही अंकल की आवाज आई ‘’प्रिंस जैसा आपने कहा था वैसा हो चुका है, सिटी हॉस्पिटल को हमने दुगने दाम पर खरीदने का ऑफर रख दिया है, और फाउंडर ने हां भी कह दिए है, अब बस proceedure फॉलो करना है !’’

कार्तिक ने एक बड़ी सी स्माइल के साथ कहा “फैंटास्टिक!!” ये कह उन दोनों ने कॉल रख दी | जवाब में कार्तिक ने smile कर दिया और डॉक्टर की ओर देखकर कहा “ अब आप इस हॉस्पिटल के मालिक से बात कर रहे है!’’

डॉक्टर को उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा था| वो मुँह बनाते हुए वह से चले गए | तभी कुछ देर बाद डॉ के पास सिटी हॉस्पिटल के कुछ दूसरे डॉक्टर पहुंचे | उन्होंने हैरान होकर कहा ‘’हमें यकीन नहीं हो रहा है कि 15 मिनट के अंदर कार्तिक मित्तल ने हमारा हॉस्पिटल खरीद लिया है |’’

उनकी बात सुनकर डॉक्टर के चेहरे का रंग उड़ गया, इसी बीच कार्तिक ने पुलिस को भी बुलवा लिया था | पुलिस के वहां पहुंचते ही डॉक्टर सारी बात समझ गया और वो वापस कार्तिक के पैरों पर गिर पड़ा | गिड़गिड़ाते हुए उसने कहा ‘’मुझे माफ कर दीजिए, मुझे नहीं पता था कि आप इतनी पावरफुल है वरना मैं आपसे कभी ऐसी बात नहीं करता आई एम सॉरी’’

कार्तिक ने धीमी आवाज़ में boldly कहा ‘’तुम माफी के हकदार नहीं हो अगर तुमने मुझे कुछ कहा होता मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन तुम लड़की की मजबूरी का फायदा उठाना चाहते हो यह बात मुझे अच्छी नहीं लगी और मेरी पूरी कोशिश रहेगी तुम्हारी तकलीफ में कोई कमी ना हो’’

और इसी के साथ उस डॉक्टर ने पुलिस वालो ने अरेस्ट कर लिया | कार्तिक ने शेफाली की ओर देखकर कहा ‘’अब तुम्हारे बाबा का अच्छी तरह ट्रीटमेंट किया जाएगा बेस्ट से बेस्ट न्यूरोलॉजिस्ट और Nephrologists हायर किए जाएंगे|’’

शेफाली कार्तिक से कुछ कहना चाहती थी लेकिन उसके पहले ही कार्तिक वहां से चला गया| पर उसके चेहरे पर सुकून के भाव थे कि अब उसे अपने बाबा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं। वो भी कुछ देर में वहा से अपने बाबा को देख कर हॉस्पिटल से निकली | रात हो चुकी थी, उसने अपने लिए कैब बुक किया था | बाहर, सड़क के किनारे आकर वो कैब का ही वेट कर रही थी और पाने फ़ोन में बस टाइम देखे जा रही थी | तभी अचानक उसके सामने एक आलिशान कार आ खड़ी हुई | और उसमे से एक शख्श ने विंडो नीचे करके कहा, “excuse me ms. शेफाली! क्या aap नकाब के पीछे के कार्तिक को जानती भी hai या फिर aap भी बस उसका एक शिकार hai?!”

शेफाली के कानो में जैसे ही ये शब्द गए, उसने झट से सामने देखा | सामने उस शख्स को देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई | अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Zero to Hero” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels