Chapter 3 / 1078

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal

Chapter 3

Zero to Hero | जीरो टू हीरो | Author-Manisha Agarwal ·Manisha Nalpuriya

राहुल ने अपनी कार स्टार्ट की और काफी तेज speed से वहां से निकल गया| उसकी गाडी के तेज़ रफ़्तार की Dust में नील ने खासते हुए कार्तिक से कहा ‘’यार, तू उस राहुल के बच्चे को सच क्यों नहीं बता देता?’’

कार्तिक ने अपने बालों को पीछे की ओर ढकेलते हुए स्माइल कर दिया और कहा ‘’ उसने हमारे साथ जो किया है, उसी तरह से जवाब भी दिया जाएगा|’’

नील कंफ्यूज था, उसे कार्तिक की बात समझ नहीं आई | कार्तिक ने उसके कंधे पर हाथ रखा और टैक्सी को रुकने का इशारा किया | टैक्सी रुकते ही वो दोनों वहां से निकल गए | कुछ देर बाद वह पैलेस पहुंचे | लिविंग रूम में चौहान अंकल कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, जो की एम्पॉलईस थे | उन सब ने महंगे सूट पहन रखे थे | चौहान अंकल ने जैसे ही कार्तिक को देखा, वो अपनी सीट से उठकर खड़े हो गए और उन्होंने कहा ‘’आइये कार्तिक !’’

एम्प्लाइज भी उन्हें देखकर अपनी सीट से खड़े हो गए। अंकल ने कहा ''आपके एम्प्लॉएस यहाँ आये हुए है उन्हें कुछ डाक्यूमेंट्स में आपके sign चाइये |’’

एम्प्लॉएस कार्तिक और नील को उनके simple कपड़ों की वजह से थोड़ी अजीब नजरों से देख रहे थे | वह लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि ये वही कार्तिक मित्तल है जो अब उनका नया बॉस है | सिचुएशन समझते हुए चौहान अंकल ने कार्तिक और नील को देख कर कहा ‘’मै समझ सकता हूँ आप दोनों काफी थक गए होंगे, आप चाहे तो आराम कर सकते हैं| ये डाक्यूमेंट्स मै आपके कमरे में ही भेजवा दूंगा | ’’

इसपर कार्तिक ने एक नज़र उन employees पर डाली और फिर हां में सर हिला कर वहा से चले गया | वहा से निकल, सीढ़ियों से होकर वो दोनों बड़े से कॉरिडोर में पहुंचे | जहां मित्तल फैमिली की फैमिली ट्री पिक्चर लगी हुई थी, जिसमे एक कॉर्नर पर एक फ्रेम की जगह खाली थी | उस खाली जगह को देखकर कार्तिक कुछ पल के लिए वहीं ठहर गया और उस जगह को बड़े गौर से देखने लगा | नील ने उसके कंधे पर हाथ रख कर कहा ‘’क्या हुआ, तू यहां क्यों रुक गया?’’

फिर नील ने नोटिस किया वहां कार्तिक की तस्वीर missing थी | कार्तिक ने कुछ नहीं कहा और वहां से अपने नए बेडरूम की ओर चला गया| उसके जाने के बाद neel ने अपना पर्स निकाला जिसमें नील और कार्तिक की साथ में एक तस्वीर थी | उसने उसमे अपनी तस्वीर फाड़कर, कार्तिक की तस्वीर, वॉल के उस खाली कॉर्नर में पेस्ट कर दी और खुश होकर बोला ‘’अब जम रहा है ना ये फॅमिली ट्री !’’ यह बोलकर वह कार्तिक के नए बेडरूम में पहुंच गया | वहा किंग साइज का आलीशान बेड रखा हुआ था और एक्सपेंसिव और लेटेस्ट ट्रेंड के curtains, यूनिक आर्ट गैलरी, कार्तिक के बेडरूम की शोभा में चार चांद लगा रही थी| नील बेड पर आकर अपने दोनों हाथ फैलाकर लेट गया और नरम गद्दे को अपने बॉडी वेट से दबाकर कहने लगा, ‘’वाह मजा आ गया यार, मैंने लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि हमारे जैसे लोगों की किस्मत भी one two का four हो जायेगी ! ’’

इसपर कार्तिक ने उसे देख मुस्कुरा दिया और कहा, “अभी कहा, अभी तो बहुत कुछ करना है !”

नील ने कार्तिक से कहा ‘’हम तो जिगरी दोस्त थे, यार तूने मुझसे तक अपनी सच्चाई छुपा कर रखी और वो भी इतने सालों तक?’’

जवाब में कार्तिक ने कहा ‘’क्या करता rule is rule! एक्चुअली में मॉम डैड का adopted son था और मेरे dad ने एक समय के बाद मुझे एक्सेप्ट करने के लिए यही शर्त रखी थी कि अगर मैं अपनी लाइफ के कुछ साल अपनी पहचान छिपाकर रहूं, और जब मैं वापस आऊ तब मेरे हाथ में मेरी एजुकेशन डिग्री हो, तब ही वह मुझे अपना फैमिली मेंबर एक्सेप्ट करेंगे और अगर मैंने कभी अपनी आईडेंटिटी रिवील कर दी तो यह चांस मेरे हाथों से निकल जाएगा,,माँ के जाने के बाद तो मुझे लगा अब कुछ चाहिए ही नहीं, पर उनका मेरे लिए इतना प्यार देखकर ऐसा करना और यहाँ वापस आकर इस घर का हिस्सा बनना ही मेरे लिए एक लौटा मकसद बन गया |’’

यह बोलकर उसने गहरी सांस ली और सहा ‘’बस इसलिए मैंने कभी अपनी सच्चाई किसी को नहीं बताई‘’

नील बड़े गौर से उसकी बातें सुन रहा था | उसने अपनी आइब्रो उचका कर कहा ‘’बड़े लोग बड़ी बातें, खैर वह सब तू छोड़ अब यह सोच जब shanon के सामने तेरी सच्चाई आएगी तब वह क्या करेगी मेरे भाई !’’

ये बोलकर नील कार्तिक के फेस एक्सप्रेशन को नोटिस करने लगा| लेकिन उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं थे | उसने अपने बेडरूम में लगी बड़ी सी window ओपन कर दिया| जहां से लगभग सारा दिल्ली नजर आ रहा था| नील ने भी उसकी चुप्पी को इग्नोर कर दी और शॉवर लेने चला गया | उसके जाने के बाद कार्तिक ने जैसे ही अपनी शर्ट उतारी उसकी नजर चाय के दाग पर पड़ी, उसने सोचा “दुनिया में कुछ लोग कितने इनोसेंट होते है !”

कुछ देर में नील शावर लेकर आ चुका था | बाहर आकर उसने अपने गीले बालों को टॉवल से सुखाते हुए कहा ‘’सुन भाई मैं यहां नहीं रहने वाला’’

कार्तिक सवालिया नजरों से उसे देखने लगा तो नील ने आगे कहा, ‘’भाई जितना बड़ा तेरा बाथरूम है, इतना बड़ा तो हमारे उस बार का ग्राउंड फ्लोर हुआ करता था जहां हम दोनों वेटर थे और इतने बड़े बाथरूम में साबुन गिर जाए तो तुझे पता है कितनी मुश्किल होती है ढूंढने में !! हर तरफ बड़े-बड़े शीशे लगे हुए हैं यार तू ही बता नहाते वक्त अपने आपको कौन देखता है ?!‘’

कार्तिक उसकी बात सुनकर हंसने लगा |

********

शाम के 7:00 बज चुके थे |

नील और कार्तिक बाहर के लिए निकल रहे थे | वो दोनों जैसे ही अपनी गाड़ी से palace से बाहर थोड़ा आगे निकले, गेट पर उन्हें किसी लड़की की परछाई नजर आई | कार्तिक ने ड्राइवर को गाड़ी पीछे लेने के लिए कहा, गाड़ी बैक होते ही उसने गौर से उस लड़की को देखा| वह लड़की और कोई नहीं बल्कि शेफाली थी | शेफाली को देखकर कार्तिक हैरान हो गया और गाड़ी से बाहर आ गया, ‘’तुम यहां क्या कर रही हो?’’

शेफाली ने कुछ डॉक्यूमेंट उसे पास किया और कहा ‘’मैं आपको यह डाक्यूमेंट्स देने आई थी | आपके डाक्यूमेंट्स का सारा काम पूरा हो चुका है, अब आप पूरी तरह से इस विरासत के मालिक है | कांग्रेचुलेशन’’

कार्तिक ने वो पेपर लिया और कहा ‘’इसे तुम किसी और के हाथ भी भेज सकती थी, खुद क्यों आई?’’

शेफाली ने कहा ‘’कॉन्फिडेंशियल पेपर थे, इसलिए मैं खुद देने चली आई’’

कार्तिक ने एक नजर ऊपर से नीचे तक उस पर डाली और कहा ‘’कहो क्या कहना चाहती हो ? कॉन्फिडेंशियल पेपर देने तो नहीं आई हो तुम?’’

जवाब में शेफाली ने कहा ‘’उम्मीद करती हूं आगे भी आप अपना पैसा, सिटीबैंक में हीं डिपॉजिट करेंगे, मेरी वजह से आप दूसरा ऑप्शन नहीं देखेंगे, मैं अपनी हरकत के लिए शर्मिंदा हूं|’’

उसके चेहरे पर बच्चों की तरह मासूमियत थी, और उसकी आवाज़ में सच में सर्मिंदगी झलक रही थी | कुछ सोचकर कार्तिक ने कहा ‘’एक शर्त पे मैं तुम्हें माफ कर सकता हूं !’’

शेफाली ने तुरंत उसकी ओर देखा, तो कार्तिक ने कहा ‘’मैं पार्टी में जा रहा हूं, क्या तुम मेरे साथ आना पसंद करोगी ? देखो कोई जबरदस्ती नहीं है..जैसा तुम्हारा मन’’ यह बोलकर कार्तिक उसके जवाब का वेट करने लगा| शेफाली पहले थोड़ा हिचकिचाई, पर फिर उसने हां में सर हिला दिया | फिर वो अपने कपड़ों की ओर देखकर कहने लगी, ‘’लेकिन मैंने तो ऑफिस के कपड़े ही पहने हैं|’’

ये सुन कार्तिक के चेहरे पर हलकी मुस्कान आ गई और उसने कहा ‘’तुम उसकी टेंशन मत लो !’’ ये कहकर उसने शेफाली को गाडी में बैठने का इशारा किया और फिर तीनो वहा से निकल गए | शेफाली गाड़ी की विंडो से बाहर का नजारा देख रही थी| कुछ देर बाद कार्तिक ने ड्राइवर से कहकर एक बड़े से कपड़ों के शोरूम के बाहर गाड़ी रुकवा दी | गाड़ी रुकते ही उसने शिफाली को गाड़ी से उतरने का इशारा किया और खुद भी गाड़ी से उतर कर उस बड़े शोरूम की ओर चला गया | शेफाली को कुछ समझ नहीं आ रहा था, वो इतना बड़ा शोरूम देखकर हैरान थी, “ये कहा ले आये मुझे ? यहाँ से मैं कपडे कैसे खरीदूंगी?”

शोरूम में पहुंचकर कार्तिक ने अचानक उससे कहा, ‘’तुम यहां से अपनी पसंद की ड्रेस ले सकती हो’’

ये सुन शेफाली एकदम चौक गई और उसकी आँखे बाहर निकल आई | वो कुछ कह पाती उसके पहले ही उसके पास शोरूम में काम करने वाली एक लड़की पहुंच गई और शेफाली को वहां से दूसरे फ्लोर पर ले जाने लगी | कुछ देर बाद शेफाली सेकंड फ्लोर से नीचे आई |और चुपचाप कार्तिक के पास आकर खड़ी हो गई | कार्तिक बड़े से सोफे पर बैठ मैगजीन पढ़ रहा था | शेफाली की आहट आते ही कार्तिक ने उसकी ओर देखा | इस वक्त उसने black कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थी | कार्तिक ने बिलकुल नहीं सोचा था कि शेफाली इतनी प्यारी भी लग सकती है | उसने compliment देते हुए उससे कहा ‘’अच्छी लग रही हो !‘’

उसने अपने कार्ड से पेमेंट की और शेफाली को लेकर वापस अपनी कार में आ गया| जहां नील, ड्राइवर के साथ पहले से उनके आने का इंतजार कर रहा था|

***********

रात के 9:00 बजने ही वाले थे, hoot bistro में राहुल अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था उनके साथ shanon भी मौजूद थे | राहुल के साथ मौजूद एक लड़के ने अपनी घड़ी में टाइम देखा और कहा ‘’यार कही बेचारा कार्तिक डर के मारे कांप रहा होगा !’’

राहुल ने हंसते हुए कहा ‘’वैसे भी हमें वह किस मुंह से आकर मिलेगा, भीक मांगने से फुर्सत मिले तब ना !’’

वो सब इस बात पर हस ही रहे थे कि तभी कार्तिक की आवाज़ आई ‘’मेरा इंतज़ार कर रहे थे ?’’

अचानक कार्तिक को सामने देखकर कुछ पल के लिए राहुल और उसके दोस्त थोड़े हैरान हो गए , क्योंकि हमेशा सिंपल लुक में रहने वाला कार्तिक आज ब्रांडेड और कीमती कपड़ों में उनके सामने खड़ा था, और इतना ही नहीं उसके साथ नीट और एक सुन्दर लड़की भी खड़ी थी | Shanon की नजरें शेफाली और उसकी खूबसूरती को घूर रही थी | ऐसी ख़ूबसूरत लड़की को कार्तिक के साथ कही ना कही वो जल रही थी | राहुल ने तिरछी स्माइल में हंसते हुए कार्तिक से कहा ‘’क्या बात है मैंने सुना तो था कि महंगे कपड़े रेंट पर मिलते हैं, लेकिन आज देख भी लिया !’’ यह बोलकर उसने कार्तिक के coat की कॉलर मैं लिखा brand name देखा | फिर उसकी नजर शेफाली पर पड़ी, वो उसके toned legs को घूर कर देख रहा था | उसे अजीब सी निगाहो से देखते हुए वो उसके करीब से होकर गुजरा और फिर उसने कार्तिक से आइब्रोज उचका कर कहा ‘’लड़की भी रेंट पर ले कर आया है? या किसी से भीख मांग कर लाया है?’’

यह बोलकर राहुल और उसके दोस्त एक बार फिर उस पर हंसने लगे | नील को राहुल की बात सुनकर उस पर गुस्सा आ रहा था | उसने कहा ‘’क्या बकवास कर रहा है तू?’’

राहुल ने नील को देखकर मुंह बना कर कहा ‘’अच्छा तो तेरी आदत गई नहीं वकालत करने की !‘’

इसी बीच वहां बार का ओनर राहुल को ग्रीट करने वहा पंहुचा | उसने अचानक वहा कार्तिक को देखकर कहा ‘’तू यहां क्या कर रहा है?’’ और उसे घूरने लगा | कार्तिक ने राहुल की ओर देखते हुए owner से कहा ‘’आप के बार की सबसे महंगी स्कॉच लेकर आइए’’

उसके इस आर्डर पे owner ने मुंह बनाकर कहा “तेरा दिमाग खराब हो गया है क्या!! मैं क्यों लेकर आऊंगा तुझ जैसे के लिए स्कॉच?’’

कार्तिक ने नील पर एक नजर डाली | नील ने अपने पॉकेट से एक कार्ड निकाल कर owner को पास किया और कहा ‘’ये रही आपकी पेमेंट !’’

Owner उन दोनों के बदले हाव भाव देख कर हैरान हो रहा था| फिर कार्तिक ने राहुल से कहा ‘’जहां तक मुझे पता है तू मुझे कोई चैलेंज देने वाला था,,,उस दिन तूने पिलाने की कोशिश की थी, आज मैं पीला रहा हूँ ! वैसे भी हारने के बाद नहीं मिलेगी !!”

ये सुन झुंझलाये राहुल ने कार्तिक का कॉलर पकड़ने की कोशिश की | लेकिन कार्तिक पर इसका असर ना देख कर राहुल ने झटके से उसकी शर्ट की कॉलर छोड़ दी| Shanon ने राहुल को सँभालने की एक्टिंग की और फिर कार्तिक और शेफाली को घूरती हुई बोली ‘’तुम दोनों कम्पटीशन में लड़ लेना !,,गाइस राहुल और कार्तिक के बीच कार रेसिंग होने वाली है ! अरे यू excited ?!’’

राहुल ने कार्तिक के गाल सहलाते हुए कहा “लेकिन कार रेसिंग के लिए इस गरीब के पास कार भी तो होनी चाहिए ना !’’

राहुल की बात पर एक बार फिर उसके सारे दोस्त और shanon जोर से हंसने लगे | राहुल का इस तरह से बात करना शेफाली को काफी अजीब लग रहा था और वह बार-बार हैरान होकर कार्तिक को देख रही थी | लेकिन कार्तिक उसे आंखों से चुप रहने का इशारा कर रहा था| अब तक शेफाली को समझ में आ गया था कि राहुल और कार्तिक आपस में दोस्त तो बिल्कुल नहीं है| कार्तिक के चुप रहने पर राहुल ने अपने कंधे उचका कर कहा ‘’कोई बात नहीं तू मेरी बीएमडब्ल्यू के साथ अपनी उस रेट्रो स्कूटर में रेस लगाकर हार जाना|’’

कार्तिक ने जवाब में मुस्कराते हुए कहा, “और अगर जीत गए तो?”

“वो भी देख लेते है !” राहुल बार से बाहर निकलते हुए बोला |

**********

bistro से कुछ दूरी पर रेसिंग के लिए पहले से ही स्टार्टिंग और फिनिशिंग लाइन बना दी गई थी | सभी वहा पहुंच गए थे | इस वक्त राहुल अपनी ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू की ड्राइविंग सीट पर मौजूद था और बगल में shanon मौजूद थी | उनके फ्रेंड्स हाथों में flag लेकर कार्तिक तंज कस रहे थे | “ये लड़का आएगा भी या नहीं?”

“अरे डर के भाग तो नहीं गया ? hahaha ”

तभू अचानक कार्तिक Bugatti chiron sports car में वहा पहुंचा | कार्तिक को इतनी महंगी कार में देखकर राहुल और shanon का मुंह खुला का खुला रह गया | वहां कार्तिक को bully करते लोग भी इतनी महंगी कार करीब से देख कर हैरान थे| राहुल ने अपने कार की साइड वाली विंडो डाउन की और कार्तिक के कहा ‘’अब तू रेस लगाने के लिए महंगी कार भी भीख में मांग कर ले आया? hahaha’’

कार्तिक ने सीरियस होकर कहा ‘’कुछ देर बाद तो तू भी मुझसे रहम की भीख मांगेगा !’’

राहुल ने तिरछी स्माइल के साथ कहा, ‘’चल देखते हैं’’

फिर उसने एक ऊंची पहाड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा ‘’ वो देख, जो सबसे पहले उस पर अपना फ्लैग लगाकर वापस आयेगा, वो हारने वाली की girlfriend को किस करेगा !”

यह बोलकर उसने शेफाली को देखा और अपने दांत से होठों को दबा लिया | राहुल के साथ बैठी shanon यह बात सुनकर नाराज हो गई लेकिन राहुल ने उसे इग्नोर कर दिया | फिर नील ने राहुल को ब्लू कलर का फ्लैग दीया और कार्तिक के हाथों में वाइट कलर का फ्लैग देकर वह साइड हो गया | विसिल की आवाज सुनते ही उन दोनों ने स्पीड से कार चलाना शुरू कर दिया| कार्तिक की स्पोर्ट्स कार होने की वजह से, वो इतनी ज्यादा तेज चल रही थी कि shanon चाह कर भी उसे देख नहीं पा रहा थी| इस वक्त कार्तिक पूरी स्पीड से अपनी कार ड्राइव कर रहा था| इस बीच उसने कई बार शेफाली को भी देखा शेफाली के चेहरे पर डर के भाव बिल्कुल नहीं थे| ज्यादातर लोग पहले राहुल को चीयर कर रहे थे पर फिर कार्तिक के स्पीड देख उन्होंने उसे चीयर करना शुरू कर दिया | कुछ देर बाद कार्तिक और शेफाली पहाड़ी के सामने पहुंच गए| शेफाली गाड़ी से उतर कर अपना फ्लैग वहां लगाकर वापस गाड़ी में बैठ गई और वह लोग फिर वापस जाने लगे | उन्होंने जब वापसी के लिए आधा रास्ता तय कर लिया तब राहुल और shanon भी पहाड़ी के पास flag लगाने पहुंचे | कार्तिक और शेफाली पहले पहुंचकर रेस जीत गए और उनके वहां पहुंचते ही नील खुश होकर तालियां बजाने लगा | राहुल के रेस हार जाने से बाकी लोग काफी नाराज़ थे | नील ने Shanon के साइड वाला डोर ओपन किया और गाना गाने लगा ‘’चुम्मा, चुम्मा दे दे ,चुम्मा चुम्मा दे दे चुम्मा’’

Shanon ने उसे गुस्से से डांटते हुए कहा ‘’क्या बकवास कर रहे हो तुम?’

नील ने मासूमियत से कहा ‘’मैं बकवास नहीं कर रहा हूं तुम्हारे बॉयफ्रेंड ने कहा था, हारने वाले की गर्लफ्रेंड जीतने वाले को किस करेगी और वह भी उसके होठों पर’’

यह बोलकर वो एक बार फिर गाना गाने लग’’ चुम्मा चुम्मा दे दे’’

Shanon ने गुस्से से राहुल की ओर देखा| राहुल अपनी नजरें नीचे कर चुपचाप खड़ा था और फिर उसने कार्तिक पर नजर डाली जो कि शेफाली के साथ हाथ बांधकर उसे देख रहा था | Shanon ने नाराज होकर कहा ‘’मैं किसी को किस नहीं करने वाली’’

कार्तिक ने जवाब दिया ‘’जाओ मैं राहुल को अपने रहम की भीख देता हूं और वैसे भी मुझे तुम्हें मुंह लगाने का कोई शौक नहीं है|’’ यह बोलकर उसने एक नफरत भरी नजर shanon पर डाली | फिर उसने शेफाली के कंधे पर हाथ रख कर कहा ‘’डार्लिंग मुझे लगता है अब हमें यहां से निकलना चाहिए अब इन लोगों के रोने का वक़्त शुरु हो चुका है|’’

शेफाली उसकी बात सुनकर हंसने लगी |

शेफाली के लिए कार का दरवाज़ा खोल कार्तिक एक बार फिर कार में बैठ गया | कुछ देर बाद शेफाली ने एक बस स्टॉप की ओर इशारा कर कहा ‘’आप लोग प्लीज मुझे यही drop कर दीजिए ,मैं खुद घर चली जाऊंगी’’

कार्तिक ने सीरियस होकर कहा ‘’अगर तुम चाहो तो हम तुम्हें तुम्हारे घर ड्रॉप कर सकते हैं’’

शेफाली ने अपनी स्वीट से आवाज में कहा ‘’नो थैंक्स मैं नहीं चाहती आप लोग को मेरी वजह से परेशानी हो आप प्लीज मुझे यहां drop कर दीजिए’’ | बस के रुकते ही शेफाली उसमे से उतरकर बस स्टॉप की ओर चली गई | कुछ सोचकर कार्तिक भी उसके पास गया और बोला ‘’तुम मुझसे क्या चाहती हो?’

शेफाली उसकी ओर देखने लगी | कार्तिक ने उसकी आंखों में आंखें डाल कर कहा ‘’कहो क्या कहना चाहती हो?”

उसके इतना कहते ही शेफाली ने अपनी नजरें चुराते हुए कहा ‘’जी हां एक ऐसी बात है जो अब तक मैंने किसी से नहीं कहीं लेकिन आज आपसे कहने जा रही हूं..’’

अधिक जानने के लिए, केवल पॉकेट नॉवेल पर "Zero to Hero” only on Pocket Novel!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels