तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो
हमला
सिद्धार्थ स्कूल से निकला ही होता है कि तभी उसके पास उसके दोस्त गौतम का कॉल आता है, “हेलो सिड, कैसा है भाई, कहाँ गायब है आज कल… आ जा मिलते हैं अपने अड्डे पर।”
लेकिन सिद्धार्थ उसे मना करते हुए जाता है, “नहीं भाई, मेरा मूड नहीं है। फिर कभी मिलते हैं।”
पर गौतम सिद्धार्थ को फोर्स करते हुए कहता है, “सिड आ जाना भाई, कुछ ज़रूरी काम है। हम वहीं तेरा इंतज़ार कर रहे हैं। देर मत करिओ।”
और इससे पहले की सिद्धार्थ कुछ बोल पाता गौतम फोन काट देता है।
*
थोड़ी देर बाद…
सिद्धार्थ कैफ़े के सामने पहुँचता ही है कि तभी उसे एक आवाज़ आती है, “हेलो सिड”
वो आवाज़ सुनकर सिद्धार्थ पीछे मुड़कर देखता है तो वहां आशी खड़ी होती है, “कैसे हो तुम?”
“ओह हाय आशी, मैं ठीक हूं, तुम बताओ।” सिद्धार्थ ने जवाब दिया। तभी सिद्धार्थ को स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर आशी बोली, “लगता है तुम्हारा एडमिशन किसी अच्छे स्कूल में हो गया… सिड मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं, कम से कम अब तुम एंट्रैस एग्ज़ाम्स में बैठ सकते हो।”
“हां वो मैं…” सिद्धार्थ कह ही रहा होता है कि तभी उसे कोई पुकारता है।
"अरे सिड!"
वो आवाज़ सुनकर सिद्धार्थ ने उस तरफ देखा जहां से वो आवाज़ आई होती है। उस ओर देखते ही उसे कैफ़े की तरफ आते हुए दो लड़के दिखाई देते हैं। उनमें से एक लड़का करीब 6 फुट लंबा है और वह सिद्धार्थ की तरफ देखकर अपना हाथ हवा में हिला रहा है। और उसे देखते ही सिद्धार्थ के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। जिस लड़के ने सिद्धार्थ को पुकारा है उसका नाम गौतम है और उसके साथ चिराग खड़ा है। वह तीनों बचपन से ही एक साथ स्कूल में पढ़ते थे। सिद्धार्थ और गौतम एक ही क्लास में पढ़ते थे जबकि चिराग उनके क्लास के दूसरे सेक्शन में पढ़ता था। जब से सिद्धार्थ दिल्ली में आया है, तब से उन तीनों ने हर चीज़ एक साथ ही की है। वह हमेशा एक दूसरे के साथ रहे हैं और दिखने में वो तीनों काफी हैंडसम और लम्बे चौड़े हैं। चिराग सीधा सिद्धार्थ के पास आया और धीरे से उसके कंधे पर मारते हुए कहा, "और भाई सिड, क्या हाल चाल…मैंने सुना है कि उस गंजे वर्मा ने तुझे स्कूल से निकाल दिया?"
ये सुनकर सिद्धार्थ ने धीरे से अपना सिर हां में हिला दिया। सिद्धार्थ का उतरा हुआ चेहरा देखकर चिराग का गुस्सा और भी ज़्यादा बढ़ गया और उसने कहा, "वो कमीना गंजा बुड्ढा, अब तुम कॉलेज में एडमिशन कैसे लोगे? तुम्हारे अच्छे मार्क्स आना बेहद ज़रूरी है, नहीं तो बहुत प्रॉब्लम हो जायेगी।" सिद्धार्थ को अपने दोस्त के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। मगर सिद्धार्थ इन सब चीज़ों के बारे में सोचकर बिल्कुल भी परेशान नहीं है, "तुम लोगों को किसी भी चीज़ के बारे में सोचकर परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। अब मैं ज्योति विद्या पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा हूं।"
सिद्धार्थ की बात सुनकर वह दोनों हैरान हो गए, मगर जल्द ही उनकी ये हैरानी सुकून में बदल गई। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सिद्धार्थ कौन से स्कूल में पढ़ रहा है। सबसे ज़रूरी बात तो यह है कि उसकी पढ़ाई पूरी होगी और वह आखिर में कॉलेज में एडमिशन ले पाएगा। इसलिए इस वक्त उन दोनों के लिए इससे बड़ी गुड न्यूज़ और कोई नहीं हो सकती। तभी गौतम ने एक चैन की सांस लेते हुए कहा, "यह तो बहुत अच्छी बात है यार सिड, मुझे पूरा यकीन है कि अब सब कुछ अच्छा हो जाएगा। अब बस तू अपने नए स्कूल में अच्छे से पढ़ाई करना। हम भी उस गंजे वर्मा को बता देंगे कि हम लोग कौन हैं। आज के बाद वह तुम्हारे सामने खड़े होने की हिम्मत भी नहीं कर पाएगा।"
“चलो अभी ये सब छोड़ो और चलो अंदर चलकर कुछ खा लेते हैं। मुझे बहुत तेज़ भूख लगी है।” चिराग की बात सुनकर सभी कैफ़े में चले गए। लेकिन वो लोग अभी अंदर घुसे भी नहीं होते कि तभी उनकी नज़र आशी पर पड़ती है, जो अपने हाथ में कुछ पेपर लिए वहीं खड़ी होती है। ये देखकर गौतम और चिराग ने मुस्कराकर उसे हेलो बोला। तभी आशी ने अपने पेपर्स को संभालते हुए कहा, "अच्छा चिराग और गौतम, क्या तुम दोनों इन पेपर्स को रिव्यू करने में मेरी मदद कर सकते हो?"
"मगर इन पेपर्स में है क्या?" गौतम ने उन्हें घूरते हुए पूछा।
"ओह, वो दरअसल ये कुछ मॉक टेस्ट हैं, जो मुझे सर ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें सारे इंपोर्टेंट सवाल हैं जिन्हें मैं अच्छे से पढ़ना चाहती हूं।" आशी ने जवाब दिया। तभी सिद्धार्थ ने आशी के हाथ में पकड़े हुए पेपर्स की तरफ देखकर कहा, "आशी, क्या तुम मुझे इन पेपर्स की कुछ कॉपी दे सकती हो?"
उसकी बात सुनकर आशी थोड़ा सा चौंक गई और उसके सुंदर से चेहरे पर वह हैरानी साफ दिखाई दे रही है। उसे समझ में नहीं आया कि आखिर सिद्धार्थ को यह पेपर क्यों रिव्यू करने हैं। वह बेशक सब लोगों की बहुत मदद करता है मगर उसे तो पढ़ना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता ना? तो क्या ऐसा हो सकता है कि आने वाले एग्ज़ाम्स की वजह से उसे पढ़ाई की अहमियत पता चल रही है?
वो लोग वहाँ पर खड़े हुए बातें कर रहे होते हैं कि तभी आशी और सिद्धार्थ को अपने बाक़ी दोनों दोस्तों से थोड़ा अलग हटकर खड़े होकर उन पेपर्स को डिस्कस करने लगे। लेकिन जब वो अपने पेपर्स डिस्सकस करके कैफ़े में जाने लगे तो सिद्धार्थ ने देखा कि राज और रुचि उसी तरफ आ रहे हैं। रुचि ने हमेशा की तरह अपने नॉर्मल सी स्कूल यूनिफॉर्म को काफ़ी फ़ैशनेबल बनाया हुआ है और राज का एक हाथ उसकी कमर पर है। राज और रुचि दोनों जैसे ही थोड़ा आगे आए और उन्होंने सिद्धार्थ को देखा तो उनके क़दम उसी जगह पर रुक गए। उन्हें अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं हो रहा होता कि उनके सामने सच में सिद्धार्थ खड़ा है। उसे देखकर रुचि की आंखें खुली की खुली रह गईं और राज ने अपने सनग्लासेज़ उतार दिए। उन दोनों को ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उनके पैरों तले ज़मीन खींच ली हो। उन्हें समझ में नहीं आ रहा होता कि आख़िर सिद्धार्थ सही सलामत उनकी आँखों के सामने कैसे खड़ा है। उन्होंने तो उसे जान से मारकर तालाब में फिकवा दिया था, तो फिर आख़िर ये सब कैसे मुमकिन हो सकता है?
सिद्धार्थ को ज़िंदा सही सलामत अपनी आँखों के सामने देखकर रुचि ने तुरंत धीमी आवाज़ में राज से पूछा, “तुम तो कह रहे थे कि ये मर गया है। तो फिर ये यहाँ पर क्या कर रहा है?“
राज उसकी बात का जवाब देना चाहता है मगर उसके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। उसे अच्छे से याद है कि उसने और उसके आदमियों ने भी अच्छे से सिद्धार्थ को चैक करने के बाद ही तालाब में फेंका था। ये उसके लिए भी बेहद चौंका देने वाली बात है। वो धीमे कदमों से सिद्धार्थ के पास गया और उसे ऊपर से नीचे तक घूरने लगा। वहीं दूसरी तरफ़ सिद्धार्थ के चेहरे पर किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया होता। वो अभी भी मुस्कराते हुए उन दोनों की तरफ़ देख रहा है जैसे वो उन्हें उकसाने की कोशिश कर रहा हो। “तू यहाँ क्या कर रहा है बे?“ राज ने सिद्धार्थ को ऊपर से नीचे तक देखते हुए पूछा। “जो तुम लोग यहाँ पर करने आए हो। कुछ खाने पीने।“ सिद्धार्थ ने आराम से जवाब दिया। “साले!....” राज उससे कुछ कहना चाहता है मगर आशी और आस पास और लोगों को देखकर उसने धीमी आवाज़ में सिद्धार्थ से कहा, “तू अच्छे से जानता है मैं किस बारे में बात कर रहा हूँ। तो मुझे चुपचाप बता दे कि तू यहाँ पर क्या कर रहा है?”
“देख! जो हो गया सो हो गया। अब तू भी उसे भूल जा और मैं भी उसे भूल जाता हूँ। तुझे तो ख़ुश होना चाहिए कि मैंने किसी से तेरी कंप्लेंट नहीं की। नहीं तो तू भी जानता है कि तेरा क्या हश्र होता।” सिद्धार्थ ने धमकी भरी आवाज़ में राज से कहा। राज को सिद्धार्थ का यह एटीट्यूड बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा होता। वह अभी के अभी उसकी जान ले लेना चाहता है मगर वो इस बात से काफ़ी ज़्यादा कन्फ्यूज़ है कि आख़िर सिद्धार्थ सही सलामत कैसे है। क्या वो मर कर दोबारा ज़िंदा हो गया या फिर वो मरा ही नहीं था?
तभी आशी ने धीरे से सिद्धार्थ का हाथ पकड़ा और उससे पूछा, ”ये सब क्या हो रहा सिद्धार्थ? तुम लोग किस बारे में बात कर रहे हो?” आशी हमेशा से जानती थी कि रुचि सिद्धार्थ के लिए ठीक नहीं है, मगर उसने कभी किसी से कुछ नहीं कहा। “ओह! ये है तुम्हारा नया शिकार?” रुचि ने आशी की तरफ़ देखकर कहा, ”तुम इससे दूर ही रहो तो तुम्हारे लिए अच्छा होगा। ये लड़का किसी काम का नहीं है। पढ़ाई हो या फिर कुछ और ये हर चीज़ में ज़ीरो है ज़ीरो। तुम दिखने में अच्छी हो और पढ़ाई में भी ठीक ठाक हो। तुम्हें तो इस जैसे लड़के से बात भी नहीं करनी चाहिए।”
आशी को रुचि की ये बात बिलकुल भी अच्छी नहीं लगी और उसने आराम से जवाब दिया, ”रुचि मुझे लगता है कि मेरे अंदर इतनी समझ है कि मुझे किससे बात करनी चाहिए और किससे नहीं। तो बेहतर यही होगा कि तुम अपने ऊपर ध्यान दो। मुझे किसी की सलाह की कोई ज़रूरत नहीं है।”
तभी अचानक से राज ज़ोर ज़ोर से हँसने लगा। उसने हँसते हुए सिद्धार्थ की तरफ़ देखा और कहा, ”तुम्हारा भी अच्छा है यार। कभी इसके पीछे कभी उसके पीछे। तुम थकते नहीं हो क्या इस तरह से लड़कियाँ बदलते हुए? या फिर इस लड़की के अंदर कुछ ऐसा ख़ास है जो इसे देखते ही तुम लट्टू हो गए? अगर ऐसा है तो हमें भी इसे अच्छे से….देखने दो।”
लेकिन राज की बात सुनकर सिद्धार्थ का पारा सातवें आसमान पर पहुँच गया और उसने तुरंत आगे बढ़कर राज का कॉलर पकड़ लिया। “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई आशी के बारे में कुछ भी कहने की?” सिद्धार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो राज की जान ही ले लेगा। राज अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करने लगा, मगर इस बार सिद्धार्थ की पकड़ बेहद मज़बूत है और वो अपने आप को छुड़ा नहीं पा रहा होता। “तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरा कॉलर पकड़ने की? क्या तुम जानते हो मैं कौन हूँ? इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा होगा सिद्धार्थ।” राज ने ग़ुस्से में सिद्धार्थ को धमकी देते हुए कहा। वहीं आशी भी यह सब देखकर काफ़ी घबरा गई। उसने तुरंत सिद्धार्थ का हाथ पकड़ा और उसे खींचते हुए कहा, ”नहीं सिद्धार्थ। ये सब मत करो। चलो यहां से।“
आशी की बात मानकर सिद्धार्थ ने राज को छोड़ दिया और उसके साथ चला गया। वहीं दूसरी तरफ़ राज अपनी इस बेइज़्ज़ती को सहन नहीं कर पा रहा होता। उसने तुरंत अपने जेब से फ़ोन निकाला और कहा, ”अभी के अभी रिंग रोड के पास वाले कैफे पर आ जाओ। और हां, उन सबको भी अपने साथ लेते आना।“
इतना कहकर राज ने गुस्से में फोन काट दिया। तभी रुचि ने राज की तरफ़ घबराकर देखते हुए पूछा, “तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है राज?”
“मैं इस सिद्धार्थ को ज़िंदा नहीं छोड़ूंगा। पिछली बार तो ये बच गया था, मगर इस बार मैं ये गलती नहीं करूँगा। अब की बार ये नाली का कीड़ा मुझसे बचकर नहीं जा पाएगा।”
रुचि ने घबराते हुए कहा, “लेकिन राज, अगर इसने अपना मुँह खोल दिया..नहीं राज, अगर इसने किसी को भी सब कुछ बता दिया तो?”
लेकिन ये सुनकर राज पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने अपने दांत पीसते हुए कहा, “राज अपना काम कभी अधूरा नहीं छोड़ता, ये अब कल का सूरज नहीं देख पाएगा।”
*
शाम का वक्त है, और रात का अंधेरा शाम को अपने अंदर समेटे जा रहा है। गली- चौराहे पर कुत्तों के भौंकने की आवाज़ें आ रही हैं, तो कहीं दूर से किसी के घर में से न्यूज़ बुलेटिन की आवाज़ आ रही है। इन आवाज़ों के साथ आ रही है तो सिद्धार्थ को अपने कदमों की आहट, जो घर की तरफ चले दा रहे हैं। लेकिन तभी सिद्धार्थ को एहसास होता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। वो पीछे मुड़कर देखता है तो उसे कोई नहीं दिखाई देता। सिद्धार्थ फिर से मुड़कर घर की तरफ जाने लगता है लेकिन सिद्धार्थ को उसके पीछे आ रही कदमों आहट अब तेज़ आवाज़ में बदलती जा रही है। तभी सिद्धार्थ रुक जाता है और धीरे धीरे पीछे मुड़कर देखने लगता है। लेकिन इस बार भी वहाँ कोई नहीं होता। सिद्धार्थ एक राहत की सांस लेता है और घर की तरफ जाने के लिए मुड़ता है लेकिन तभी उसके सिर पर कोई लोहे की रौड से वार कर देता है। पर सिद्धार्थ को बस हल्का सा दर्द होता है लेकिन जब वो उस गुंडे की तरफ देखता है जिसने उसे वो लोहे की रौड मारी है, तो सिद्धार्थ को उस गुंडे की आँखें हैरानी से बड़ी नज़र आती हैं।