Chapter 1 / 533

Tu Mera Hero Number Zero | तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो|Author - Deepanshi Sharma

Chapter 1

Tu Mera Hero Number Zero | तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो|Author - Deepanshi Sharma ·Deepanshi

तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो

आखिरी साँसें

"रुचि, आय लाइक यू. क्या तुम मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी?" सिद्धार्थ ने स्कूल कैंपस के बीचों बीच रुचि को अपने दिल की बात कही। लेकिन सिद्धार्थ के ये कहते ही रुचि उसका मज़ाक उड़ाते हुए बोली, "व्हॉट? वेट अ मिनट…क्या कहा तुमने? मैं और तुम्हारी गर्लफ्रेंड बन जाऊं?..... हाहाहा, अच्छा मज़ाक है।"

रुचि को अपना मज़ाक उड़ाते देख सिद्धार्थ हैरानी से बोला, "रुचि, तुम ऐसे क्यों बोल रही हो? मैं और तुम तो हमेशा साथ रहते हैं, तुम मेरे बगैर कहीं जाती तक नहीं हो। मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं, मुझे एक मौका दे दो अपना प्यार साबित करने का।"

इस पर रुचि, जो अभी तक हंस रही होती है, वो गुस्से में बोली, "ओह प्लीज़…मौका उन्हें दिया जाता है जो मौका देने के लायक होते हैं…तुम्हारे साथ हंस हंस के दो बातें क्या कर ली, तुम तो अपने आपको रॉकीा समझने लगे। भूलो मत तुम्हारी औकात क्या है, समझे। और रही बात तुम्हें हर जगह साथ ले जाने की तो कोई तो मेरा बैग उठाने वाला होना चाहिए न?...अब हटो मेरे सामने से, बड़े आए गर्लफ्रेंड बनाने वाले!"

इतना कहकर रुचि वहां से जाने लगी कि तभी सिद्धार्थ ने उसका हाथ पकड़ लिया और बोला, "रुचि, तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकती। तुम मेरे इमोशंस के साथ ऐसे नहीं खेल सकती। प्लीज़ मुझे एक चांस दे दो, आय प्रॉमिस मैं तुम्हारा हर कहा मानूंगा।"

लेकिन सिद्धार्थ को अपना हाथ पकड़े देखकर रुचि को गुस्सा आ जाता है और वो झटके से अपना हाथ सिद्धार्थ के हाथ से छुड़ाते हुए बोली, "तुम्हारी इतनी हिम्मत कि तुम मेरा हाथ पकड़ो। जब तक तुम जैसे लोगों को मज़ा न चखाया जाए न, तब तक तुम लोगों का दिमाग ठिकाने नहीं आता…रुको तुम, अभी तुम्हारा सारा प्यार का बुखार उतारती हूं।"

और इतना कहकर रुचि वहां से स्कूल के अंदर चली जाती है और फिर कुछ देर में स्कूल के प्रिंसिपल मिस्टर सुरेश वर्मा गुस्से से तिलमिलाते हुए सिद्धार्थ के क्लासरूम में जाकर, उसे क्लासरूम के बाहर बुलाते हुए बोले, "सिद्धार्थ, अपना बैग लेकर बाहर आओ अभी के अभी।"

प्रिंसिपल की बात सुनते ही सिद्धार्थ चुपचाप अपना बैग उठाता है और क्लासरूम के बाहर आ जाता है, लेकिन उसके बाहर आते ही प्रिंसिपल सुरेश उस पर बरस पड़ते हैं, "तुम्हें स्कूल से निकाला जा रहा है। तो तुम अब अपना ये बैग वैग लेकर तुरंत यहां से दफ़ा हो जाओ।"

लेकिन प्रिंसिपल सुरेश वर्मा की बातों से सिद्धार्थ को कुछ समझ नहीं आ रहा होता। इसलिए सिद्धार्थ शांति से प्रिंसिपल सुरेश से पूछता है, "लेकिन सर, आप मुझे स्कूल से ऐसे ही नहीं निकाल सकते। कम से कम मुझे स्कूल से निकाले जाने की वजह तो पता होनी चाहिए कि आखिर क्यों मुझे स्कूल से निकाला जा रहा है?"

*

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस शहर के सबसे बड़े स्कूल में से एक है और इस वक्त मिस्टर वर्मा अपने स्कूल की रेपुटेशन और कंप्लेंट्स की वजह से सिद्धार्थ पर बरस रहे हैं। तभी सिद्धार्थ की बात सुनकर प्रिंसिपल वर्मा और भी ज़्यादा नाराज हो गए और उन्होंने गुस्से में जवाब देते हुए कहा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे ये सब सवाल करने की? मैं तुम्हारा प्रिंसिपल हूं सिद्धार्थ। मेरे पास यह सारे हक हैं कि मैं तुम्हें स्कूल से निकाल सकता हूं और क्लास से भी। लेकिन तुम्हें वजह जाननी हैं न, तो सुनो, तुम्हारे अगेंस्ट मेरे पास काफी सारी कम्प्लेंट्स आ रही हैं, कि तुम कभी क्लास टाइम पर नहीं आते और आवारागर्दी में लगे रहते हो। सिर्फ इतना ही नहीं, तुम बाकी स्टूडेंट्स के साथ झगड़ा भी करते हो। और आज तो तुमने हद ही कर दी, तुम अब लड़कियों के साथ छेडछाड़ भी करने लगे हो। मुझे तुम्हारे टीचर ने बताया कि तुम्हें पहले भी काफी सारी वॉर्निंगस मिल चुकी हैं लेकिन तुमने उनको भी बेहद हल्के में लिया। हम तुम्हारे दादा जी की इज्ज़त करते हैं, इसलिए इतने दिनों से सब कुछ टॉलरेट करते रहें, लेकिन अब सब बातों की अति हो गयी है, इसलिए तुम्हें अभी के अभी स्कूल से निकाला जा रहा है। तो अब बिना कुछ बोले चुपचाप यहां से चले जाओ। हम अपने स्कूल का माहौल नहीं खराब करना चाहते तुम जैसे स्टूडेंट को यहां रखकर।"

और इतना कहकर प्रिंसिपल वर्मा ने सिद्धार्थ के कंधे पर हाथ मारकर उसे धकेल दिया, जिससे उसकी सारी बुक्स और कॉपी ज़मीन पर फैल गईं। लेकिन इस बार सिद्धार्थ ने कुछ नहीं कहा। वहीं बाकी स्टूडेंट्स क्लास की खिड़की से बाहर झांक रहे हैं और उस पर हंस रहे हैं। फिर सिद्धार्थ की क्लास के सारे स्टूडेट्स उसके बारे में कुछ ना कुछ बातें करने लगे, मगर सिद्धार्थ ने चुपचाप अपना बिखरा हुआ सामान उठाना शुरू कर दिया। तभी सिद्धार्थ के कानों में उन स्टूडेंट्स की बातें सुनाई दी, "गाइस ये देखो, इसने तो अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली। अभी तो जगह-जगह कॉलेज में एडमिशन शुरू होने वाले हैं और इस लड़के ने इतना बड़ा कांड कर दिया। अब इसका क्या होगा..?"

"क्या बात कर रहा है भाई? इससे स्कूल एक्साम्स में तो पास हुआ नहीं जाता ठीक से, तो क्या इसे कॉलेज में एडमिशन मिलता? मुझे तो ऐसा नहीं लगता। इस तरह के लोग तो मेहनत मज़दूरी भी ठीक से नहीं कर सकते। इसके बस की नहीं है कुछ।"

"बिल्कुल ठीक कहा तुमने। रुचि के आगे पीछे घूमा करता था, आज उसी ने इसकी लंका लगा दी।" और इतना कहकर वो स्टूडेंट्स हँसने लगते हैं। इतनी बेइज्ज़ती और खरी-खोटी सुनने के बाद भी सिद्धार्थ ने किसी से कुछ नहीं कहा और सब लोगों की बातों को अनसुना कर दिया। मगर इन बातों ने उसके अंदर के गुस्से और उदासी को और भी ज़्यादा बढ़ा दिया। सिद्धार्थ की आँखों से लगातार आंसू बहे जा रहे हैं, और वो बार बार गुस्से में रगड़ते हुए अपने आंसू पोंछते जाता है। लेकिन उसने चुपचाप कांपते हुए हाथों से अपनी किताबें उठाईं और वह बिना पीछे मुड़े चुपचाप स्कूल से बाहर आ गया।

*

बाहर आसमान में घने काले बादल छाए हैं, जैसे वो भी सिद्धार्थ की काली ज़िंदगी को बयां कर रहे हों। तभी अचानक बादल गरजने लगते हैं, जैसे वो सिद्धार्थ के अंदर उठते दर्द को प्रतीक हों। तभी बारिश की तेज़ धार गिरने लगती है मानो सिद्धार्थ के साथ साथ आज आसमान भी रो रहा हो। मगर सिद्धार्थ के ऊपर इनमें से किसी चीज़ का कोई असर नहीं पड़ रहा होता। उसे ऐसा लग रहा है जैसे किसी ने उसे अंधेरे कुएं में फेंक दिया हो, जहाँ रौशनी का कोई नामोनिशान तक नहीं है। फिर सिद्धार्थ स्कूल गेट के बाहर खड़े होने के थोड़ी देर बाद वहां से घर जाने लगता है। उसका चेहरा पीला पड़ चुका है। उसे समझ में नहीं आ रहा कि आखिर उसी के स्कूल के प्रिंसिपल उसे स्कूल से कैसे निकाल सकते हैं और वह भी अब जब कॉलेज में एडमिशन शुरू होने वाले हैं? उसकी तो असल ज़िंदगी अभी शुरू होने वाली थी, पर शुरू होने से पहले ही सिद्धार्थ को अपनी ज़िंदगी खत्म होती नज़र आ रही है। आज उसकी एक बेहतर फ्यूचर को लेकर सारी उम्मीदें मिट्टी में मिल गई। अभी सिद्धार्थ स्कूल के गेट से थोड़ा आगे ही पहुंचा होता है कि तभी अचानक से एक ब्लैक फ़रारी कार उसके पास आकर रुकती है और उसकी स्पीड की वजह से सड़क पर बने गड्डे का सारा गंदा पानी और कीचड़ सिद्धार्थ के ऊपर आकर गिर जाता है। छपाक!!!!

सिद्धार्थ अपने चेहरे को साफ़ करने लगता है कि तभी कार के अंदर से एक यंग कपल निकलकर बाहर आता है। वह लड़का काफी लंबा और हैंडसम है लेकिन लड़की के हैवी मेकअप की वजह से उसके चेहरे और फीचर्स को समझ पाना थोड़ा मुश्किल है। वह दोनों कार से उतरते हैं और फिर एक दूसरे का हाथ पकड़े सिद्धार्थ की तरफ आते हैं। तभी उस लड़के ने अपनी जेब से पैसों की गड्डी निकाली और सिद्धार्थ के मुंह पर फेंकते हुए कहा, "ये ले, ये रख और मेरी बंदी से दूर रह। अगर आज के बाद तू इसके आस पास भी दिखाई दिया न, तो तू सोच भी नहीं सकता कि तेरा क्या हश्र होगा।"

और इतना कहकर वो लड़का, उस नोटों की गड्डी को सिद्धार्थ के मुंह पर दे मारता है। जिसे देख सिद्धार्थ को हैरानी होती है लेकिन वहीं उसे गुस्सा भी आ रहा होता है। तभी उस लड़के के ऐसा करते ही सात आठ आदमियों का एक गैंग अचानक वहां आकर सिद्धार्थ को चारों तरफ से घेरकर खड़ा हो गया। उन लोगों के हाथ में आयरन रॉड और चाकू थे। उन सबके चेहरे को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह आज सिद्धार्थ की जान ही ले लेंगे। मगर इस सब के बावजूद भी सिद्धार्थ बिल्कुल भी नहीं डरा। बल्कि उसके अंदर का गुस्सा और भी ज़्यादा भड़क गया और बारिश ने उसके आंसुओं को छिपा लिया। तभी सिद्धार्थ रुचि से बोला, "रुचि, यह सब क्या है? यह लड़का कौन है?, क्या तुम सब कुछ भूल चुकी हो? माना कि तुम मुझे उस तरह से पसंद नहीं करती लेकिन क्या तुम ये भी भूल गई कि हम दोस्त थे?"

"ये ‘सब कुछ भूल गई, सब कुछ भूल गई’ क्या लगा रखा है?....और किस बात की दोस्ती? हां? तेरे जैसे दसियों मेरे आगे पीछे घूमते हैं। तो अपनी औकात देखकर प्यार करना आगे से...समझे। और आज के बाद मुझे कॉन्टेक्ट करने की कोई ज़रूरत नहीं है।"

सिद्धार्थ को लगता था कि रुचि उसकी सबसे अच्छी दोस्त है लेकिन रुचि तो उसे इसलिए साथ रखती थी क्योंकि वो हैंडसम था। तभी सिद्धार्थ रुचि की बातें सुनकर हैरानी से उसे देखने लगा। उसे तो यकीन ही नहीं हो रहा होता कि उसके सामने खड़ी यह लड़की वही है जिस पर वो अपनी जान छिड़कता था। आखिरकार सिद्धार्थ ने अपने आप को संभाला और उस लड़के रॉकी मल्होत्रा की तरफ देखकर कहा, "अपने पैसे अपने पास रखो। मुझे इनकी कोई ज़रूरत नहीं है। और खबरदार जो अपने मुंह से कुछ भी निकाला तो। मुझे तुम जैसे लोगों के मुंह नहीं लगना।"

लेकिन सिद्धार्थ की बात सुनकर रॉकी ज़ोर ज़ोर से हंसने लगा और उसने सिद्धार्थ को देखकर कहा, "हाहाहाहा…, क्या कहा? ज़रा इस भीगी बिल्ली की अकड़ देखो तो….हाहाहाहा, मैं तो तुम्हें नीचा दिखाना चाहता हूं। मुझे तो इसमें बड़ा मज़ा आ रहा है। अब चलो यह सब बंद करो और अपनी दुम हिलाते हुए ये पड़े हुए पैसे उठाओ।"

पर रॉकी की बात सुनकर सिद्धार्थ ने बिना कुछ बोले पानी में भीगी पड़ी वो पैसो की गड्डी उठा ली और रॉकी के मुँह पर मारते हुए बोला, “ये लो, अपने अमीरी अपने पास रखो।”

लेकिन सिद्धार्थ के ऐसा करते ही रॉकी गुस्से से तिलमिला उठा और उसने गुंडों को इशारा किया, "तुम्हारी इतनी हिम्मत…..मार डालो इसे!"

रॉकी की बात सुनकर उन सारे आदमियों ने तुरंत सिद्धार्थ को अपने हाथों में पकड़े हथियारों से उसे एक साथ मारना शुरू कर दिया। अचानक किसी आदमी ने उसके चेहरे पर ज़ोरदार रौड मारा, जिसकी वजह से सिद्धार्थ ज़मीन पर धड़ाम की आवाज़ के साथ गिर पड़ा और उस वार की वजह से सिद्धार्थ का गाल फट गया, जिससे खून रिसने लगा। लेकिन वह गुंडे सिद्धार्थ की हालत देखने के बाद भी उसे बख्शते नहीं और उसे घूसों और लातों से मारना जारी रखते हैं। तभी एक गुंडे ने ज़ोर से सिद्धार्थ के पैर पर लात मारी और फिर उसके उसी पैर को पकड़कर कसकर मरोड़ दिया, जिससे चट चट चट चट से हड्डी टूटने की आवाज़ आई। सिद्धार्थ दर्द से चीख उठा और उसकी चीख सुनकर रुचि के चेहरे की मुस्कुराहट और बड़ी हो गई। सिद्धार्थ ने रेंगकर उन गुंडों से दूर जाने की कोशिश की लेकिन तभी एक गुंडे ने सिद्धार्थ के हाथ को अपने जूतों के नीचे कसकर मसल दिया। सिद्धार्थ के चीखने की आवाज़ें बढ़ती गईं और वो गुंडें उसे मारते रहे। जिससे सिद्धार्थ का पूरा शरीर कांपने लगा, कुछ ही देर में उसका पूरा शरीर बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया और वह दर्द से छटपटाने लगा। उन लोगों ने मार-मारकर उसकी काफी हड्डियां तोड़ दी, जिसके बाद सिद्धार्थ ने चीखना चिल्लाना भी बंद कर दिया। तभी एक गुंडा चिल्लाया, “रुक जाओ सारे…”

ये सुनकर रॉकी ने कड़क आवाज़ में पूछा, “क्या हो गया”?

उस गुंडे ने रॉकी से थोड़ा घबराकर कहा, "यह तो हिल भी नहीं रहा। भाई लगता है ये मर गया!!"

Chapter List: Next

Related Novels