Chapter 2 / 533

Tu Mera Hero Number Zero | तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो|Author - Deepanshi Sharma

Chapter 2

Tu Mera Hero Number Zero | तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो|Author - Deepanshi Sharma ·Deepanshi

तू मेरा हीरो नंबर ज़ीरो

नया वजूद

"यह तो हिल भी नहीं रहा। लगता है भाई ये मर गया!!”

उस गुंडे के ये शब्द सुनते ही रुचि चौंक गई, “मर गया?”

इस पर रॉकी उस गुंडे से बोला, “ध्यान से चेक करो।”

रॉकी के इतना कहते ही वो गुंडा एक बार फिर सिद्धार्थ के सीने पर हाथ रखकर उसकी धड़कने चेक करता है लेकिन उसे सिद्धार्थ की धड़कन नहीं सुनाई देती। ये देखकर रुचि घबराकर बोली, “शिट, शिट, शिट ये मर गया…अब क्या होगा… मुझे जेल नहीं जाना। तुमको हीरो बनना था ना, तुमने मार दिया इसे….ये…ये सब तुम्हारी वजह से हुआ है, मैं पुलिस को जाकर सबकुछ बता दूंगी।”

लेकिन रॉकी रुचि को शांत कराते हुए बोला, “चुप हो जाओ और चिल करो, इसके मरने से किसी को क्या फर्क पड़ता है?”

पर रुचि उसी तरह घबराकर पूछती है, “लेकिन अगर किसी को पता चल गया तो?”

लेकिन रॉकी एकदम आराम से बोलता है, “किसी को कुछ पता नहीं चलेगा…तुम बस एक बात का ध्यान रखना कि तुमने इसके तुम्हें प्रपोज़ करने के बाद कहीं नहीं देखा, ठीक है”

इतना कहकर रॉकी उन गुंडो से बोला, "और तुम लोग सुनो, इसे उठाकर तालाब में फेंक दो। ऐसा लगना चाहिए जैसे पानी में डूबकर इसकी मौत हुई है। ठीक है, जाओ अब इसकी लाश ठिकाने दो…"

रॉकी की बात सुनते ही उन गुंडों ने एक भी सेकंड गंवाए बिना, सिद्धार्थ के बेजान शरीर को उठाया और उसे वेन में डालकर वहां से गायब हो गए। तभी रॉकी ने रुचि की तरफ देखकर कहा, "तो हम कहां थे? हां, तुम्हारे इस खूबसूरत चेहरे पर…"

पर रुचि को घबराया हुआ देखकर रॉकी प्यार से उससे कहता है, “मुझे पता है कि क्या चीज़ तुम्हारे मूड को अच्छा कर देगी…तो चले, मेरा महरौली वाला फार्म हाउस खाली है बेबी गर्ल।”

रॉकी को ऐसे प्यार जताते देख रुचि का मूड भी थोड़ा ठीक हो जाता है और वो उससे कहती है, “तुम मुझे बहुत अच्छे से जानते हो…लेकिन वो…अम्म्म...मेरा फोन पुराना हो गया है, मुझे एक नया फोन दिलवा दो, उसके बाद तुम्हें मेरे साथ जो करना है, वो कर लेना।”

और इतना कहते हुए रुचि ने तुरंत अपनी बाहें रॉकी के गले में डाल लीं।

"ओह सच में?" इतना कहते हुए रॉकी ने रुचि का चेहरा अपनी हथेली में भरा और अपनी हवस भरी निगाहों से रुचि को देखते हुए बोला, "अगर ऐसा है तो चलो।"

इतना कहते ही रॉकी ने रुचि को कसकर उसकी कमर से पकड़ा और वो उसे वहीं सबके सामने किस करने लगा। रुचि ने काफी हैवी मेकअप किया हुआ है और बोल्ड रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। स्कूल के बच्चे ज्यादातर टीचर्स की बताई हुई बातों का ध्यान रखते हैं और स्कूल के रूल्स एंड रेगुलेशंस के हिसाब से ही यूनिफार्म पहनते हैं मगर इसके बावजूद भी रुचि ने अपने स्कूल के शर्ट के ऊपर के दो बटन खोले हुए हैं जिसमें उसकी क्लीवेज साफ नज़र आ रही है। इसके अलावा उसकी स्कर्ट भी बाकी बच्चों के मुकाबले काफी ऊंची है। वहीं दूसरी तरफ रॉकी काफी मस्कुलर लड़का है जिसने अपनी शर्ट के कॉलर खड़े किए हुए हैं। उसने एक कान में डायमंड का इयररिंग पहना हुआ है तो उसके गले में एक मोटी गोल्ड की चैन है। उसने अपने बाल जैल लगाकर खड़े किए हुए हैं। वो दोनों पूरी तरह से एक दूसरे में डूबे हुए हैं। जब वो दोनों अपने ऊपर और काबू नहीं कर पाए तो रॉकी ने रुचि को अपनी गोद में उठा लिया और फ़रारी में बिठा दिया। फिर कुछ ही देर में वो फ़रारी हवा की रफ्तार से वहां से फ़रार हो गई। वहीं आसमान में तेज़ बारिश के साथ रह रहकर बादल घुमड़ रहे है, ऐसा लग रहा है जैसे कुछ घटने वाला है, लेकिन क्या?

*

तभी तालाब के पास एक गाड़ी के रुकने की आवाज़ आई। भारी बारिश में उस गाड़ी से दो लोग उतरे। ये दो लोग और कोई नहीं बल्कि रॉकी के गुंडे हैं। एक आदमी ने तुरंत अपने आस पास देखते हुए दूसरे आदमी से कहा, "अरे ए हलकट! जल्दी कर जल्दी! अभी कोई नही हैं यहां! तूने ऐसे ही देर लगाई और किसी ने अपने को देख लिया तो पंगा हो जाएगा!"

दूसरे आदमी ने, जो अपने हाथ में काफी मुश्किल से एक बोरी उठाए लड़खड़ाता हुआ चल रहा है, उसने कहा, "हां बे! आ रहा हूं! ये लड़का भी दिखने में ही बच्चा लगता है, लेकिन साला है बहुत भारी!"

दूसरे आदमी ने भी जाकर तुरंत उसकी मदद की और वो दोनों मिलकर उस बोरी को उठाए उसे तालाब के किनारे ले आए। उसे नीचे ज़मीन पर पटकते ही उन्होंने भारी सांसें लेते हुए कहा, "अब जल्दी से उसे उठाकर फेंक दे! नहीं तो कोई हमें यहां देख लेगा!"

उन्होंने तुरंत जैसे तैसे करके बोरी से सिद्धार्थ को बाहर निकाला और उसे उठाकर एक झटके में तालाब में फेंक दिया। जिससे एक ज़ोर की छपाक की आवाज़ हुई और सिद्धार्थ की बॉडी तालाब के तल की ओर डूबने लगी। तभी वो गुंडे तुरंत ही वेन में बैठकर वहां से भाग निकले। काई से हरा हो चुका एक बड़ा सा तालाब और इसी पानी में सिद्धार्थ उस तालाब के तल की तरफ बढ़ रहा है लेकिन तभी जैसे सिद्धार्थ को एहसास हुआ हो कि वो डूब रहा है और वो खुद को बचाने की कोशिश में लग जाता है। सिद्धार्थ अपने एक हाथ और पैर से तैरने की लगातार कोशिश कर रहा है क्योंकि उसका एक हाथ और उसका एक पैर तो उन गुंडों ने तोड़ दिया था। सिद्धार्थ डूबता जा रहा है लेकिन सिद्धार्थ बार बार ऊपर आने की कोशिश करता है, इस उम्मीद में कि वो खुद को बचा लेगा। लेकिन उसकी सांसे अब उसका साथ देना छोड़ देती हैं।

*

सिद्धार्थ को आसमान में वो काले काले बादल दिखाई दे रहे हैं, उसमें चमकती रौशनी दिखाई दे रही है और उस रौशनी को देख देखकर सिद्धार्थ में ऊर्जा आती है और वो खुद को बचाने की कोशिश करता है लेकिन कई बार कोशिश करने के बाद भी वो हार जाता है और उसकी लाचारी जीत है। फिर उसका शरीर स्थिर हो जाता है और धीरे धीरे तालाब के तल की तरफ डूबने लगता है। लेकिन सिद्धार्थ की आँखें खुली हैं, इस उम्मीद में कि उसे कोई बचा लेगा। पर ऐसा कुछ नहीं होता और सिद्धार्थ तालाब में डूब जाता है। तेज़ बारिश हो रही है और रह रहकर बिजली कड़क रही है। तालाब में बारिश की बूँदों से हलचल हो रही है कि तभी एक चेहरा उसमें उभर आता है। उस चेहरे के उभरते ही अचानक बादल गरजने की आवाज़ होती है मानों कहीं कोई धमाका हुआ हो। तभी कड़ाके की बिजली कड़कती है और एक बिजली उस तालाब में आकर गिरती है मानों वो बिजली सिद्धार्थ के ऊपर आकर गिरी हो।

*

कुछ देर बाद…

सिद्धार्थ की आँखें एक गहरी सांस के साथ खुलती हैं, जैसे किसी ने उसमें जान फूंक दी हो और वो ज़िंदा हो गया। सिद्धार्थ अपने शरीर को तालाब में तैरता देख हैरान है, तभी उसके पैर की उंगलियों में हरकत होती है, फिर उसके हाथ की उंगलियों में हरकत होती है। धीरे धीरे सिद्धार्थ को अपने शरीर में जान सी महसूस होती है तो वो तैरता हुआ तालाब के किनारे आ जाता है। किनारे पर पहुँचते ही वो घसीटता हुआ पानी से बाहर निकलता है और बाहर आते ही ज़ोर ज़ोर से खाँसते हुए ज़मीन पर गिर जाता है। वो लगातार खांसते जा रहा है और उसके मुँह से पानी निकलते जा रहा है। फिर सिद्धार्थ अपने एक हाथ से उठने की कोशिश करता है, और उसी वक्त वो दूसरे हाथ का हल्का सा सहारा लेता है तो उसे एहसास होता है कि उसके हाथ का दर्द गायब हो गया है। फिर सिद्धार्थ अपने पैरों की तरफ देखता है और उठने की कोशिश करता है तो उसे पता चलता है कि उसके पैरों का दर्द भी कहीं छू मंतर हो गया है। लेकिन अचानक सिद्धार्थ धड़ाम से उस कीचड़ भरी ज़मीन पर गिर पड़ता है और ज़ोर ज़ोर से खांसने लगता है। अब उसमें इतनी ताकत नहीं होती कि वो वापिस से खड़ा हो पाए। शाम का वक्त है, बादल छट चुके हैं। बारिश होने के बाद का आसमान अपने साथ नई ताज़गी लिए हुए है। हर चरफ सूरज की लालिमा छा गई है, पेड़ पौधे नहा लिए हैं और पंछी अपने अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। हर तरफ मन को शांत कर देने वाली रौशनी फैली हुई है। तभी तालाब किनारे सिद्धार्थ को होश आता है। अपनी आँखे खोलने के बाद सिद्धार्थ उठकर चारों तरफ देखता है। फिर वह किसी तरह खुद को खड़ा करता है और धीरे धीरे चलता हुआ सड़क किनारे आ जाता है। सिद्धार्थ को कुछ समझ नहीं आ रहा होता कि उसके साथ आखिर हुआ क्या था?

स्कूल के प्रिंसिपल, रुचि, फिर रॉकी और उसके गुंडे… सब कुछ सिद्धार्थ के दिमाग में एक एक करके सामने आने लगता है। सिद्धार्थ का ये समझना मुश्किल हो रहा होता है कि जब रॉकी के गुंडों ने उसकी हालत अधमरी कर दी थी तो वो ठीक कैसे हो गया? कैसे उसका सारा दर्द हवा हो गया? कैसे उसकी सारी चोटें अपने आप गायब हो गईं?

*

यही सब सोचते हुए सिद्धार्थ अपने घर की तरफ चला जा रहा है। सिद्धार्थ दिल्ली शहर के छोटे से एरिया में रहता है। सिद्धार्थ उन संकरी गलियों से होता हुआ अपने घर की तरफ जा रहा है। वहां पर एक जैसे छोटे-छोटे घर हैं और उन घरों के बाहर गंदी नालियां हैं। अगर कोई भी इंसान वहां पर आए तो वह उस गली में घुसना भी पसंद नहीं करेगा लेकिन सिद्धार्थ के लिए यह सब बेहद आम है। वह इन्हीं गलियों में खेल कूद कर तो बढ़ा हुआ है। जब सिद्धार्थ घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता बसंत सिंह दरवाज़े पर खड़े बीड़ी पी रहे हैं। उसने घर के अंदर झांककर देखा तो अंदर उसकी मां सुनीता एक कोने में बैठ कर रो रही हैं और उसकी बहन श्वेता, जिसे प्यार से घर पर गुड़िया बुलाते हैं, बिना किसी से कुछ कहे चुपचाप अपना होमवर्क कर रही है। घर की ऐसी हालत देखकर सिद्धार्थ समझ गया कि ज़रूर कुछ ना कुछ हुआ है। सिद्धार्थ घर के अंदर जाने लगता है कि तभी उसके पिता उसे घूरते हुए देखते हैं और उस सुलगती हुई बीड़ी को फेंककर अपने पैरों के नीचे रौंद देते हैं, फिर वो सिद्धार्थ पर चिल्लाने लगे, "ई देखा, आ गइल नेता जी, आवा आवा तुम्हरे ही का इंतजार...अब हजूर बताने की कृपा करबो कि अतनी देर से कहां लाग गइल?"

इतना कहकर उन्होंने अपने बेटे को ऊपर से नीचे तक देखा और अपनी सख्त आवाज़ में पूछा, "और ई तुम्हरे कपड़े क्यों भीझे हैं?"

अपने पिता को गुस्से में देखकर सिद्धार्थ सहम गया, "व...वो मैं फिसलकर तालाब में गिर गया था। इसलिए मेरे कपड़े गीले हो गए।"

लेकिन बसंत सिद्धार्थ का कान कसकर पकड़कर बोले, "अच्छा अच्छा…सुना गुड़िया की मां, ई तुम्हरे लाड़ले सपूत सकूल छोड़कर तालाब किनारे बैठकर पढ़त रहें।….तुम्हरे सकूल से फून आया रहा और ऊ बताये कि ऊ तुमका सकूल से निकाल दिहिन हैं।"

यह सुनकर सिद्धार्थ हैरान हो गया, मगर उसने चुपचाप हां में अपना सिर हिला दिया। उसके परिवार को यह आज नहीं तो कल पता चलना ही था। वह चाहकर भी इस बात को उन लोगों से छुपा नहीं सकता था।

"नालायक!! तुम सबके सामने हमरी नाक कटवा दियो। तुम लड़कियां छेड़त रहे अपने सकूल मा…हम तुम्हरे लिए यहां दिन रात एक कर दिए दे रहे हैं और तुम अपने ऊ लफंगा दोस्तन के साथ हीरोगर्दी करत हो। सुन रही हो न गुड़िया की मां, इनका…क्या नाम है ऊ का, हां इनका कबीर सिँह बने का है। रहने खाने का ठिकाना है नहीं ठीक से और ई चले हैं हीरो बनने। तुम का हमरी छाती पर मूंग दलने का ठेका लिये हो??" बसंत गुस्से में डांटते। सिद्धार्थ चुपचाप अपना सिर नीचे किए अपने पिता की डांट फटकार सुनता रहा, उसकी आँखें नम हैं क्योंकि उसे तो अपने दुख दर्द सुनाने का मौका ही नहीं मिला। वो अपने पिता को बताना चाहता है कि कैसे उसे जान से मारने की कोशिश की गई, कैसे उसे उसके गरीब होने की सज़ा दी गई…लेकिन अपने पिता की फटकार के आगे सिद्धार्थ के होंठ सिल जाते हैं। वहीं घर के अंदर से सुनीता का रोना और भी तेज़ हो गया। उन्हें अपने बेटे के लिए बहुत बुरा लग रहा है। सिद्धार्थ पिछले 10 सालों से काफी मन लगाकर पढ़ रहा है और उन्हें पूरा यकीन है कि उसका कॉलेज में एडमिशन भी बहुत आसानी से हो जाता। मगर इतने ज़रूरी समय में उसके स्कूल वालों ने बेरहमी से उसे स्कूल से निकाल दिया। उन्होंने एक तरीके से उनके बेटे की ज़िंदगी ही खराब कर दी। यहीं सिद्धार्थ को अपने मां बाप के लिए काफी बुरा लग रहा है। बेशक वह लोग उसके सगे मां बाप नहीं हैं, मगर जब से सिद्धार्थ 4 साल का था और वह उन लोगों की ज़िंदगी में आया है, तब से सुनीता और बसंत ने सिद्धार्थ को बेहद प्यार और सपोर्ट दिया। इसलिए वह जानता है कि उसके मां बाप के लिए यह कितना बड़ा झटका है। तभी सिद्धार्थ के पिता बसंत ने लगभग चीखते हुए कहा, "अब बस बहुत हुई गवा, आज तुम ई घर की चौखट के अंदर कदम नहीं रखोगे। और अगर रखा तो हम तुम्हार चमड़ी उधेड़ देब।"

और इतना कहकर बसंत ने घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर के वहां से चले गए और सिद्धार्थ घर की चौखट पर खड़े खड़े कांपता रहा। बसंत के जाने के बाद सिद्धार्थ घर की दीवार का सहारा लेकर बैठ गया। आज जो कुछ भी हुआ वो उसके लिए कोई आम बात नहीं है। उसका दिमाग इन्हीं सब बातों में उलझा रहा और देखते ही देखते रात हो गई। अंधेरा छा चुका है और आसमान में चांद खिला हुआ है। कुछ देर बाद वहां पर चहल पहल कम हो गई और कुत्तों के भोंकने की आवाज़ आने लगी। तभी सिद्धार्थ को दरवाज़ा खुलने की आवाज़ आई तो वह उस तरफ देखने लगा। वहीं उसकी मां सुनीता ने अपने बेटे की हालत देखते ही उसे गले से लगा लिया और कहा, “हमार बाबू… चल, हमरे साथ भीतर चल, कतनी देर से ईहां बैठा बैठा कांप रहा है।”

घर के अंदर आते ही उन्होंने अपने आंसू साफ किए और अपनी साड़ी के आँचल से ही सिद्धार्थ का भीगा हुआ सिर पोंछने लगी, "बाबू, जा भीतर कमरा मा जाकर अपना कपड़ा बदल ले, नहीं तो सर्दी लग जाएब। हम तुम्हरे लिए कछु खाने को लेकर आते हैं।"

ये सुनते ही सिद्धार्थ बिना कुछ कहे अपने कमरे में चला जाता है। सिद्धार्थ ने नहाने के बाद अपने कपड़े बदल लिए और बिस्तर पर आकर बैठ गया। उसे अभी भी समझ में नहीं आ रहा होता कि आखिर उसके साथ यह चमत्कार कैसे हुआ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels