Episode - 5 Be my secretary
सौम्या kitchen में YouTube से देखकर एक special recipe बना रही थी । वो इस बात से पूरी तरह अंजान थी कि वहाँ study में रिषित दादाजी के साथ क्या बात कर रहा था । एक servant वहीं सौम्या के पास में खड़ा हो कर उसकी help कर रहा था । ख्यालों में खोई हुई सौम्या ने मन ही मन कहा(Tensed)
'अगर रिषित ने दादाजी से बात कर ली तो? क्या होगा अगर यह एक normal meeting नहीं हुई तो? क्या ये meeting मुझे घर से बाहर निकालने के लिए है? यहां मैं उनके लिए कुछ खास करने की कोशिश कर रही हूं और वहा रिषित मेरी जिंदगी को तबाह करने की planning कर रहे हैं... I wonder कि दादाजी के साथ यह मुलाकात किस बारे में है?'
ठीक तभी उसे बाहर से कोई आवाज़ सुनायी दी । सौम्या एक दम चौंक गई और उसने पूछा, ‘ये कैसा शोर है?’ Servant ने हँसते हुए कहा, ‘यह तो रोज़ की बात है madam! या तो माली ने कुछ किया होगा या watchman ने और शीला दीदी उसे डाँट रही होंगी!’ सौम्या ने करची हिलाते हुए मुस्कुरा कर कहा, ‘शीला तुम्हारी दीदी है?’
servant झेंपते हुए बोला, ‘अरे नहीं नहीं । वो दरअसल शीला दीदी यहाँ की सबसे पुरानी maid है । इस घर में वो क़रीब २० साल से काम कर रही हैं । बड़े साहब का भी उन पर बहुत भरोसा है । हम सबको वही यहाँ ले कर आयीं हैं । बहुत ध्यान रखती हैं सबका, रिषित साहब का ग़ुस्सा थोड़ा तेज़ है ना तो कभी भी किसी पर चिल्ला देते हैं । वो साफ़ सफ़ाई और घर की हर चीज़ को ले कर बहुत particular हैं । कोई भी चीज़ सही से ना हो तो भड़क जाती हैं, इसलिए शीला दीदी हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि रिषित sir के देखने से पहले ही सब काम एक दम बराबर हो जाये ।’
सौम्या उस servant की बात सुन कर सोचने लगी, ‘ग़ुस्सा तो उसका काफ़ी तेज़ है पर अब मैंने ओखली में सिर दे ही दिया है तो मूसल से क्या डरना! पता नहीं रिषित अब मुझे परेशान करने की कौनसी नयी तरक़ीब सोच रहा होगा ।’ सौम्या बस यूँ ही अपने ख़यालों में खोयी हुई थी कि शीला maid वहाँ आ गई । उसने बोला, ‘mam! बड़े साहब ने आपको अपनी study में बुलाया है ।’ इतना बोल कर उसने एक servant को कुछ लाने का इशारा किया । सौम्या उसकी तरफ़ देखकर मुस्कुराई और कढ़ाई में अपनी dish हिलाते हुए वो बोली, ‘वैसे भी यह तो तैयार ही है।’ जो servant उसकी help कर रहा था उसे instructions देने लगी, ‘सुनो.. बस इसमें ऊपर से थोड़े dry fruits छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर डाल देना और serving bowls में serve कर देना । आप दादाजी के study में उनके लिए एक bowl पक्का ले आना ।’ वो servant एक tray में wet towel ले कर आया । शीला maid ने उस servant को सौम्या के पास जाने का इशारा किया, ‘आप इससे अपने हाथ साफ़ कीजिए और मेरे साथ चलिए ।’ बस इतना बोल कर सौम्या शीला maid के साथ आगे जाने ही वाली थी कि उसे अचानक से कुछ याद आया और वो बोली, ‘अच्छा सुनो रौनी sir का tiffin चला गया क्या?’
दूसरे servant ने कहा - ‘नहीं mam वो तो lunch office में ही ख़ाना पसंद करते हैं ।’
सौम्या ने झट से बोला, ‘और रिषित?’
शीला maid बोली, ‘वो सिर्फ़ घर का ख़ाना ही पसंद करते हैं… उनका tiffin lunch time से ठीक आधे घंटे पहले निकलता है ताकि उन्हें एक दम ताज़ा और गरम खाना मिले ।’
सौम्या ने हंस के बोला - ‘तो उनके tiffin के साथ एक डब्बे में ये dish भी office भिजवा देना और रौनी sir को message भिजवा देना कि मैंने भिजवाया है ।’
Servant ने हाँ में सिर हिलाया । तभी शीला maid बोली, 'लेकिन mam रिषित sir अभी घर पर हैं! वो बड़े साहब के साथ है । इसलिए बड़े साहब ने आपको पहले बुलाया क्योंकि वो आप दोनों से एक साथ मिलना चाहते थे । Please चलते हैं… बड़े साहब को इंतेजार करना बिलकुल पसंद नहीं । शीला maid की बात सुनते ही सौम्या की साँस फूल गई थी । उसके हाथ काँपने लगे थे । उसने मन में सोचा, ‘कहीं रिषित ने दादाजी को मेरी सच्चाई तो नहीं बता दी । अगर उन्हें सच पता चल गया कि मैं संजना नहीं बल्कि सौम्या हूँ तो वो मेरी family को कहीं का नहीं छोड़ेंगे और papa ने उन्हे धोका दिया है ये ख़बर बाहर आ गई तो पूरे शहर में उनकी बदनामी हो जाएगी । दादाजी मेरे परिवार को तबाह कर देंगे । वे मेरे पिता को भी मार सकते हैं ।’ ये सोचते हुए सौम्या का चेहरा डर से एक दम नीला पड़ गया था । उसके माथे से पसीना छूटने लगा और काँपते हुए हाथ में जो करछी उसने पकड़ी थी वो उसके हाथ से छूट गई । करछी सीधा ज़मीन पर जा गिरी और सन्न कर के ज़ोर की आवाज़ आयी । सौम्या ये आवाज़ सुन कर एक दम से अपने ख़यालों से बाहर आयी । उसकी साँसें अब भी बहुत तेज़ी से चल रहीं थी । शीला maid ने सौम्या से पूछा, ‘mam आप ठीक है न?’
सौम्या ने बात संभालते हुए कहा, ‘हाँ मैं ठीक हूँ! बस वो सुबह कुछ खाया नहीं ना तो चक्कर सा आ गया था ।’ इतना कहते हुए सौम्या ने एक wet towel उठाया और हाथ धोकर फिर शीला maid के साथ kitchen से निकल गई । Study की तरफ़ जाते हुए सौम्या के दिमाग़ में कई सवाल आ रहे थे । उसने ख़ुद से कहा, ‘पता नहीं रिषित ने दादाजी के सामने क्या क्या बोला होगा । अगर उन्होंने पूछा तो मैं एक बार उन्हें समझाने की कोशिश तो करूँगी । वैसे भी रिषित जितना कठोर दिल है रौनी उतना ही नरम दिल…क्या पता दादाजी रिषित नहीं रोनी जैसे हों ।’ सोचते सोचते सौम्या बहुत धीरे धीरे चल रही थी । ऊपर से वो heels में उसके पैरों में सूजन सी आ गई थी । वो काफ़ी uncomfortable तरह से चल रही थी । किसी तरह वो study तक पहुँच गई । रिषित का assistant राठी अब भी study के बाहर ही खड़ा था । उसने सौम्या को नमस्ते करते हुए कहा, ‘नमस्ते भाभी! मैं राठी… रिषित sir का manager… आप मुझे उनका right hand ही समझें । आपको कभी किसी की ज़रूरत हो तो आप मुझे बेझिझक बोल सकती हैं ।’
सौम्या अभी भी अपने ख्यालों में खोई हुई थी । उसने उसे ठीक से सुना भी नहीं । फिर राठी ने शीला maid की तरफ़ देखते हुए कहा, ‘यहाँ से इन्हें मैं अंदर ले जायूँगा । Thank You.’
शीला maid ने sir हिलाते हुए कहा, ‘okay’ और वो वहाँ से चली गई । राठी ने study के देरवाज़े पर दो बार knock किया । अंदर से दादाजी की आवाज़ आयी, ‘come in.’ राठी ने study का दरवाज़ा खोला और इशारे से सौम्या को अंदर दाख़िल होने को कहा । जब राठी ने दरवाजा खोला, तो सौम्या छोटे-छोटे कदम उठाते हुए धीरे धीरे सहमी हुई सी अंदर दाख़िल हुई । सौम्या जब अंदर गई तो दादाजी और रिषित के बीच कोई बातचीत चल रही थी । वो बस इतना ही सुन पायी जो दादाजी उसे ग़ुस्से में बोल रहे थे । वो बोले, ‘जब मैंने एक बार कुछ decide कर लिया तो तुम उस पर सवाल मत करो!’
दादाजी की study काफ़ी बड़ी थी । study के अंदर दाख़िल होते ही सामने दो बड़ी बड़ी shelf किताबों से भरी पड़ीं थी । उनके side वाली दीवार पर एक बड़ी सी French window थी, जिससे कि mansion के बाहर वाला बड़ा सा garden नज़र आ रहा था । किताबों की shelf को देखते हुए सौम्या कुछ देर वहीं रुक गई । ये study room दो कमरों में बँटा हुआ था । इसके एक तरफ़ यहाँ एक library थी और अंदर की तरफ़ दादाजी की table रखी थी । दोनो कमरों के बीच एक partition लगा था । वैसे तो पूरा mansion automated और modern तरीक़े से designed था पर ये study room पुराने लखनऊ का feel दे रहा था । दीवारों पर हुई नक़्क़ाशी से ले कर छत से लटकता झूमर सब एक दम नवाबी अन्दाज़ में था । तभी सौम्या सहमी हुई सी उनकी Desk की तरफ़ आयी और साइड की तरफ खड़ी हो गई । Partition की दूसरी तरफ़ अपनी table पर बैठे दादाजी ने सौम्या को देखा तो बोला, ‘किताबें पढ़ना पसंद है तुम्हें?’
सौम्या अभी भी डरी हुई थी । उसने अपनी साड़ी का पल्लू हाथ में पकड़ रखा था । उसने झिझकते हुए सिर हिलाया । दादाजी ने प्यार से हाथ से इशारा कर उसे अपने पास अंदर बुलाया । सौम्या दबे दबे कदमों से अंदर गई । वो बस उनकी table की तरफ़ बढ़ ही रही थी की उसने देखा, रिषित उसे देखे जा रहा था , Room में रिषित को देख कर सौम्या की साँसें फिर से ऊपर नीचे हो गयीं थी । हालाँकि सौम्या उसके वहाँ होने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि उसे सोफे पर उसके बगल में बैठना होगा । उसका stress हमेशा बढ़ जाता जब भी वो रिषित की ओर देखती । उसको रिषित की आँखों में जो खौफ था उसकी वजह से सौम्या की हर बार कंपकंपी छूट जाती थी । दादाजी ने उसे प्यार से बोला, ‘संजना बेटा तुम खड़ी क्यों हो, बैठ जाओ ।’
वो डरते हुए रिषित के side मे बैठ गई और तभी उसे ख़याल आया, ‘दादाजी ने मुझे संजना कहा…यानी कि रिषित ने उन्हें अब तक कुछ नहीं बोला? पर क्यों? इसने तो मुझे कहा था की…’ बस इतना बोल कर सौम्या रिषित की तरफ़ देखने लगी । रिषित के चेहरे पर वही पहले वाली बनावटी हंसी थी । तभी दादाजी बोल पड़े… ‘संजना बेटा, I hope इस घर में तुम्हारा first day अच्छा जा रहा है? रिषित तुम्हें ज़्यादा तंग तो नहीं कर रहा…’ सौम्या ने अपने होठों पर नकली smile लाते हुए कहा, ‘नहीं नहीं दादाजी… he is very sweet!’
दादाजी बोले ‘Really? तुम पहली इंसान हो ऐसा कहने वाली…’ ऐसे बोल कर दादाजी हंसने लगे । रिषित ने भी हँसते हुए कहा, ‘come on…दादू!’
सौम्या ने रिषित की तरफ देखा और उसे पहली बार मुस्कुराता देख चौंक गई थी । उसने मन ही मन सोचा, 'यह आदमी अपने चेहरे पर इस smile के साथ इतना बेहतर दिखता है! लेकिन यह बहुत अजीब है । वो दादाजी के साथ बहुत अच्छा behave कर रहा है, लेकिन मेरे साथ वो हमेशा चिड़चिड़ा रहता है, चिल्लाता है और मुझे ताने मारता है…। हंसते हंसते दादाजी ने ख़ुद को control करते हुए कहा, ‘ख़ैर! मैंने तुम दोनों को यहाँ एक ख़ास वजह से बुलवाया है । संजना बेटा मैं चाहता हूँ कि तुम रिषित की private secretary बन कर रहो…’ सौम्या चौंक गई । उसने झिझकते हुए रिषित की ओर देखा जो दादाजी के इस decision से upset लग रहा था । उसने दादाजी की तरफ देखा और धीमी आवाज में कहा, ‘पर दादाजी मैं?’
दादाजी बोले - ‘देखो ज़्यादा मत सोचो! तुम अपनी पहली job में भी ये काम कर चुकी हो तो वैसे तो तुम्हें कोई problem नहीं आनी चाहिए पर फिर भी कुछ लगे तो मैं हूँ यहीं पर । honestly कहू ये secretary तो बस एक fancy term है… मैं चाहता हूँ की तुम रिषित का साया बन कर रहो । रिषित कभी भी अपने साथ कोई secretary नहीं रखता पर मुझे हमेशा एक डर लगा रहता है so I want you to be my eyes on him.’
तभी दरवाजे पर दस्तक हुई । दादाजी ने कहा, 'come in' एक servant तीन कटोरियाँ लेकर आया । दादाजी ने पूछा, 'यह क्या है?'
नौकर ने जवाब दिया, 'बड़े साहब, ये संजना mam ने बनाया है ।'
दादाजी ने उसे मेज पर रखकर जाने का इशारा किया । फिर सौम्या की ओर देखा और पूछा, 'यह क्या है बेटा?' उसने धीरे से जवाब दिया, 'इस घर में मेरा पहला दिन है इसलिए मैंने इसे बनाया है ।'
दादाजी मुस्कुराए और बोले, 'वाह! तब तो मुझे इसको taste करना चाहिए लेकिन मैं केवल थोड़ा ही खा सकता हूं । मुझे मिठाई खाने की इजाजत नहीं है ।'
इस पर रिषित ने ताना मारा, 'तो तुमने पहले ही दिन दादू को मारने का प्लान बना लिया?' सौम्या ने रिषित को देखा और शांति से जवाब दिया, 'ये specially diabetic लोगों के लिए बनाया गया है । ये दादाजी के Health के लिए अच्छा है ।'
दादाजी मुस्कुराए और बोले, 'फिर मैं एक bowl भर खाऊंगा और शायद एक और!'
उन्होंने सौम्या को आँख मारी और फिर बोले- 'तो कल से तुम रिषित के साथ ऑफिस जाओगी ।'
रिषित ने सौम्या को एक नज़र देखा और वो समझ गई कि रिषित को उसका साथ रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था ,सौम्या ने अपने दिल में कहा, 'जैसे कि घर पर उसका torture काफी नहीं था, अब वो काम पर भी मुझे torture करेगा ।' इस खयाल से ही सौम्या सहम गई । अब आगे क्या होने वाला था ?
क्या करेगा अब रिषित सौम्या के साथ ?
क्या सौम्या सह पाएगी रिषित का torture ?
क्या होगा जब दादाजी को पता चलेगी सौम्या की असलियत ?
इन सब सवालों के जवाब अगर आप जानते हैं, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भी बताएं । जान ने के लिए पढ़ते रहिए Pocket Novel