Chapter 2 / 605

Tu Jahan Main Wahan | तू जहां मैं वहां

Chapter 2

Tu Jahan Main Wahan | तू जहां मैं वहां ·Archna Pal

Episode - 2 Marriage Offer

Lockdown के चलते सौम्या के पिता का पुश्तैनी काम एक दम ठप्प पड़ गया। अपने business को बचाने के लिए उन्होंने हर वो कदम उठाया जो एक आम इंसान उठा सकता है । उन्हें market से करोड़ों का क़र्ज़ा उठाना पड़ा। पर फिर भी वह अपना business नहीं बचा पाये। उल्टा क़र्ज़े पर लाखों का ब्याज बन गया था । इसी दौरान उनके पास मल्होत्रा परिवार से शादी का offer आया। उन्होंने अपने बेटे रिषित की शादी के लिए उनकी छोटी बेटी संजना का हाथ माँगा था । संजना एक बेहद होशियार और खूबसूरत लड़की थी। दोनों बहनों में सिर्फ़ ३ ही साल फ़र्क़ होने के कारण उनकी क़द काठी ज़्यादा अलग नहीं लगती। पहले तो उनके पिता इस offer को लेकर बहुत चिंतित हुए पर,अपनी आर्थिक स्थिति के चलते उन्हें कोई और उपाय सूझा नहीं । क़र्ज़ा चुकाने के लिए उन्हें धमकी भरे कॉल आने लगे थे , लेनदार उनके घर के नीचे आ कर हंगामा करते। पूरे मोहल्ले में उनकी काफ़ी बदनामी हुई थी । आख़िर कार उनके सामने मैल्होत्रा परिवार के offer को accept करने के सिवाए और कोई चारा नहीं बचा था । उन्होंने अपने परिवार के सामने इस offer की बात की। इसकी जानकारी मिलते ही संजना वहाँ से रातों रात ग़ायब हो गई थी । सौम्या के पिता ने मल्होत्रा परिवार को अपनी ज़ुबान दे दी थी। ऐसे में अगर उन्हें सच पता चलता तो वो लोग इनका परिवार तबाह कर देते। इसीलिए उन्होंने सौम्या को गिड़गिड़ा कर रिषित से शादी करने के लिए राज़ी किया। पर अब आगे उसके साथ क्या होने वाला है इसका तो सौम्या को भी कोई idea नहीं। अब कमरे मे एक तरफ़ रिषित अपनी wheelchair पर बैठा आराम से सिगार पी रहा था। दूसरी तरफ़ सौम्य बिस्तर पर बैठी हुई सोच-सोच कर काँप रही थी। उसने मन में कहा, ‘मैंने तो marriage certificate पर भी संजना के नाम से fake sign किए थे, तो इसे ये कैसे पता चला की मैं…’ तभी रिषित ने अपना गला साफ़ करते हुए कहा, ‘मुझे ये कैसे पता चला की तुम संजाना नहीं सौम्या हो यही सोच रही हो ना ? तुम्हारे छोटे दिमाग़ में ये बात नहीं आएगी।’

बस इतना कह कर रिषित ने अपनी pocket से अपना mobile phone निकाला और उसे unlock किया। phone के screen से आ रही bright light में सौम्या को रिषित का चेहरा दिखा। उसकी आँखें फटी की फटी रह गई। रिषित के चेहरे पर एक अजीब सा तेज़ था । उसके गालों पर हल्की सी दाड़ी थी पर वह properly trimmed थी। उसके नाक नक़्श एक दम तीखे थे । होंठ भरे हुए और उसका रंग एक दम साफ़। सिगार का गश लगाता हुआ रिषित जब उस phone में कुछ ढूंड रहा था तो सौम्या उसके गठीले शरीर को देख रही थी । सौम्या सोचने लगी, ‘हाँलकी मुझे इस इंसान से डरना चाहिये, पर मैं उल्टा इसकी handsome personality से impress हो रही । क्या ऐसा हो सकता है, कि रिषित शायद इतना भी बुरा इंसान ना हो जैसे मैंने सुना है…’ उसी वक़त रिषित ने अपना phone ज़ोर से सौम्या की तरफ़ फेंका और वो उसके हाथ से टकराया । उसे चोट लगी और उसके मुँह से चीख निकल गई, ‘आह!’ उसने मन में कहा, ‘सही ही सुना था मैंने । देखने में ये जितना अच्छा है दिल का उतना ही ख़राब है ।’

तभी रिषित ने सौम्या को ऊँची आवाज़ में बोला, ‘देखो इसमें… यही है ना तुम्हारी छोटी बहन संजाना! उसकी एक एक जानकरी है इसमें । वह इस वक़्त कहाँ है ये भी है इसमें । मुझे उसको वहाँ से यहाँ लाने में ज़्यादा time नहीं लगेगा । अब सच सच बताओ की इसकी जगह तुम्हारी family ने मेरी शादी तुमसे क्यों की? मैल्होत्रा family के बेटे रिषित मल्हौत्रा के साथ इतना बड़ा धोका करने की हिम्मत कैसे की? बोलो!’ सौम्या जब उस phone में देखने लगी तो उसे संजना की photograph दिखीं थी । इससे पहले की सौम्या phone में कुछ भी और देखती, रिषित ने उसके हाथ से अपना phone छीनते हुए बोला, ‘जैसे ही तुम इस घर में दाख़िल हुई थी, मुझे पता चल गया था की तुम संजना नहीं सौम्या हो । मैं रिषित मल्होत्रा हूँ, किसी भी deal को sign करने से पहले सामने वाले की पूरी जन्म कुंडली मेरे सामने होती है ।’ रिषित धीरे धीरे उसकी तरफ़ झुकने लगा और इक बार फिर उसने सौम्य का चेहरा अपने हाथ में दबोच लिया था । वह अपना मूँह उसके सामने लाया और अपनी तीखी नज़रों से उसकी तरफ़ देखने लगा । सौम्या को उसकी आखों में पता नहीं क्यों एक अलग सा तेज़ दिखाई दिया । उसके मन में एक सवाल आया, ‘इसकी आखों में वैसे ही तेज़ है जैसे की party वाली रात उस अंजान आदमी की आखों में था जिसके साथ…’ वह सोच में डूबी हुई थी की रिषित की चुटकी की आवाज़ उसके कानों में पड़ी । वह अपने ख़यालों से बाहर निकली तो उसने देखा की रिषित भी उसकी आखों में गौर से देख रहा था । पर शायद उसके इरादे कुछ और ही थे । उसने सिगार को अपने मूँह में ले कर अंदर खींचा और अपने मूँह से सिगार को हटाते हुए सौम्या के मुँह पर धुआँ फूंका । सौम्या को ज़ोर से खांसी आने लगी । इस पर रिषित ने हँसते हुए कहा, ‘धूएँ से allergy है ना तुम्हें! कहा था ना deal sign करने से पहले सामने वाले की जन्म कुंडली मेरे पास होती है ।’ और इतना कहते हुए उसने सौम्या का चेहरा ज़ोर से पटक दिया । सौम्या का सिर bed rest से जा कर टकराया और उसे चोट लग गई थी । एक बार फिर उसके मूँह से ज़ोर की चीख़ निकल गई, ‘आह ।’

वह अपना सिर सहलाने लगी, तो रिषित ने उसे ताना मारते हुए कहा, ‘कुछ ज़्यादा ही नाज़ुक नहीं हो तुम!… या फिर acting अच्छी कर लेती हो?’

रिषित की और देखते हुए सौम्या सोचने लगी, ‘रिषित की इस हरक़त से ये तो साफ़ ज़ाहिर होता है की ये मुझसे नफ़रत करता है और मुझे ये भी यक़ीन हो गया है कि ये मुझे नुक़सान पहुँचाने का कोई भी मौक़ा नहीं चूकने देगा…’

सौम्या को एक statue के जैसे बैठा देख, रिषित का ग़ुस्सा और भी बढ़ गया था । उसने उसका हाथ पकड़ के उसे bed से खींचा । पतली दुबली सौम्या, भारी भरकम काया वाले रिषित के एक झटके से bed से बाहर आ गई थी । अगर उसने एक हाथ से bed की side table को पकड़ा ना होता तो वो सीधा ज़मीन पर गिर जाती । दूसरे हाथ से blanket पकड़े हुए वह किसी तरह अपने शरीर को cover करने की क़ोशिश करने लगी । सौम्या जानती थी कि घर जाने का उसके पास कोई option ही नहीं है और उसकी मज़बूरी रिषित कभी नहीं समझेगा इसीलिए वह धीमी आवाज़ में रिषित से बोली, ‘मैंने सिर्फ़ papa को इस क़र्ज़े के दलदल से बाहर निकालने के लिये शादी के लिए हाँ की थी । ये शादी हम दोनों के लिए ही सिर्फ़ एक contract है । इस बात से क्या फ़र्क़ पड़ता है की तुम ये deal सौम्या साहनी के साथ sign करो या संजना साहनी के साथ, आख़िर दोनों ही साहनी परिवार की बेटियाँ हैं ।’

सौम्या की ये बात सुन कर रिषित ज़ोर ज़ोर से हंसने लग गया । वो अपनी wheelchair उसकी तरफ़ बढ़ाते हुए बोला ‘अच्छा कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता । दोनों same हैं?’

रिषित की आखों में खोफ़ देख कर सौम्या का शरीर ठंडा पड़ गया था । वो धीरे-धीरे पीछे की तरफ़ जाने लगी थी । उसने अभी भी एक हाथ से कंबल पकड़े अपने शारीर को ढका हुआ था और दूसरे हाथ से bed rest को पकड़ा हुआ था । रिषित आगे बढ़ते हुए सौम्या को बोला, ‘सोच लो एक बार फिर से… पक्का दोनों same हैं? कहीं अपनी बात से बाद में पलट तो नहीं जाओगी?’

जैसे जैसे सौम्या पीछे जा रही थी, रिषित उसकी तरफ़ बढ़ रहा था । सौम्या पीछे दीवार से टकरा गई । उसके पास इससे पीछे जाने का कोई scope नहीं बचा था । पर रिषित अब भी उसकी तरफ़ बढ़ता गया । सौम्या डर कर बोली, ‘हाँ! I mean… आख़िर हम बहनें ही हैं ।’

उसके एक दम क़रीब पहुँच कर अपनी wheelchair से रिषित ने उसे block कर दिया था । सौम्या ख़ुद को उसकी क़ैद में फँसे किसी बेबस जानवर जैसा feel कर रही थी । फिर रिषित ने सौम्या के डरे हुए चेहरे को देखा और उसे अपना mobile phone निकाल कर उसमें एक तस्वीर दिखाई और बोला, (Sarcastic)‘क्या हुआ? तुम्हारे चेहरे का तो रंग ही उड़ गया? तुम तो ऐसे show कर रही हो जैसे इस photo को first time देखा हो?’ रिषित के phone में अपनी और समीर की wedding photo देख कर सौम्या ऐसे सुन्न पड़ गई मानो उसे साँप सूंघ गया था । रिषित अपनी wheelchair को और कसते हुए सौम्या को बहुत ही sarcastic सी आवाज़ में बोला, ‘तुमने तो कहा था दोनों same हैं? तो क्या संजना भी तुम्हारे जैसे एक divorcee है । नहीं ना । (tone changes to sudden anger) तो फिर दोनों same कैसे हुए?’ रिषित की आँखों में उबलते हुए ग़ुस्से को देख सौम्या की साँस ही रुक गई थी । उसका शरीर सुन्न पड़ गया और आँखें बंद होने लग गई जैसे की उसे चक्कर आ रहा हो, और तभी रिषित ने उसका हाथ पकड़ कर ज़ोर से दबाया । उसके हाथ से चूड़ी टूट गई और चटक कर उसकी कलहाई पर लगी । इस से वो होश मैं तो आ गई पर तभी रिषित उसे चिल्ला कर बोला, ‘जवाब क्यों नहीं देती अब? same कैसे हुए? बोलो?’

सौम्या ने रिषित की बेरहम आखों में देखा । उसे उन में अपने लिए नफ़रत और सवालों के सिवाय कुछ नज़र नहीं आया था । रिषित उसकी कलहाई बेरहमी से मोड़ते हुए बोला, ‘तुम्हारे फ़ैमिली ने मुझे धोका दिया है । झूठ से मुझे सख़्त नफ़रत है । तुमने क्या सोचा की तुम्हारी फ़ैमिली, तुम्हारी शादी मुझसे कर देगी और में accept कर लूँगा ।’ और फिर उसका हाथ झटक दिया । सौम्या का हाथ लाल पड़ गया था । एक तरफ़ रिषित के तीखे सवाल सौम्या को किसी तीर से चुभ रहे थे और दूसरी तरफ़ उसके मन में अपने साथ हुए धोके के ज़ख़्म ताज़ा हो रहे थे । रिषित अब उसे बार बार एक ही बात पूछता रहा - ‘चुप क्यों हो अब? बोलो same कैसे हुए?’

खीज कर सौम्या बोल पड़ी, ‘हाँ नहीं हैं same, ना कभी थे और कभी होंगे । पता है क्यों? क्योंकि उसके पास उसकी माँ है । जो मेरे पास नहीं है ।’ उसकी यह बात सुन कर रिषित भी एक पल के लिए थोड़ा पीछे हो गया । जब उसने संजना की जानकारी निकाली थी, तो उसे यही पता लगा था की वह अपने मात पिता के साथ रहती थी और उसकी एक बड़ी बहन है सौम्या जिसकी दो साल पहले शादी हुई थी पर अपने divorce के बाद वो एक छोटे से घर में अकेली रहती थी । सौम्या पूरी रात में पहली बार बिना डरे बोल रही थी । फिर उसने बोला, ‘क्योंकि मेरी माँ तो मुझे दस साल की उम्र में ही छोड़ कर इस दुनिया से चली गई । और वो अगर होती तो उस सट्टेबाज़ दारूबाज़ से अपनी बेटी की शादी कभी नहीं होने देती । पर नहीं थी ना, इसीलिए मेरी step mother ने मेरी शादी अपनी पसंद के लड़के से…’

सौम्या की बात पूरी भी नहीं हुई थी कि रिषित ने अपना lighter open कर दिया था । उसकी आवाज़ सुन कर सौम्या एक दम से चुप हो गई ।अपनी सिगार को दोबारा जलाते हुए रिषित बोला, ‘में यहाँ तुम्हारी life की tragic story सुन ने नहीं बैठा । ये तुम्हारा जो Cinderella complex है ना, इसे अपने पास ही रखो ।’ उसने सिगार का गश लेते हुए आगे कहा, ‘तुम्हारी शादी किस से हुई क्यों हुई किसने की… इन सब से मुझे कोई लेना देना नहीं है । point is की तुम पहले भी किसी और के साथ…’ रिषित ने सौम्या की शरीर की तरफ़ इशारा करते हुए कहा - ‘you know…’ ऐसे बोलते हुए रिषित के चेहरे पर एक बनावटी हसी आ गई । सौम्या रिषित की इस बात से काफ़ी embarrass हो गई थी । वो आगे झुका और जानबूझकर सौम्या के मूँह पर धुआँ छोड़ते हुए बोला, ‘और रिषित मल्होत्रा second hand चीज़ों में deal नहीं करता । तो ये मेरी तुम्हें last warning है । अपना सम्मान उठाओ और इस घर से निकल जाओ… वरना तुम्हें यहाँ से फेंकने के लिए मेरे पास और भी तरीक़े हैं ।’

अब सौम्या क्या करेगी?

रिषित को उसके पहली शादी के बारे में कैसे पता चला?

अब यहाँ कैसे रुक पाएगी सौम्या?

इन सब सवालों के जवाब अगर आप जानते हैं, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भी बताएं । जान ने के लिए पढ़ते रहिए Pocket Novel

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels