Episode - 3 Worst Husband
सौम्या उस दीवार से चिपके हुए इसी सोच में डूबी थी की वो रिषित को कैसे convince करे की उसे इस घर मे रहने दे । रिषित को उसके बारे में सारी जानकरी पहले से ही थी । उसे अचानक से ख़याल आया की कहीं रिषित party वाली बात भी तो नहीं जानता । तभी रिषित अपनी wheelchair पीछे लेते हुए सौम्या से बोला, ‘anyway मेरे पास तुम्हारी इस नौटंकी को देखने के लिए सारी रात नहीं है तो अपना सामान उठाओ और निकलो यहाँ से ।’ सौम्या अब रिषित की wheelchair की पकड़ से आज़ाद थी । रिषित दोबारा उसे चिल्ला कर बोला, (angrily) ‘leave!’ ये शब्द सुन कर सौम्या की धड़कन फिर से बढ़ गई थी । उसके पैर जैसे ज़मीन में ही गढ़ ही गए । उसने blanket को ज़ोर से दबोचा और एक लंबी साँस भरी । सौम्या के जाने का इंतज़ार करते हुए रिषित ने ज़ोर से सिगार का गश लिया और धुआँ छोड़ कर सिगार को bed की side table पर पड़े ash tray पर जलता हुआ ही रख दिया । ash tray से धुआँ सीधा सौम्या के मूँह पर ही आया । सिगार के धूँएँ से सौम्या को खांसी आने लगी और उसकी आँखें बंद हो गयीं । उसने bed rest से अपना हाथ हटा कर अपने मुँह पर लगाया और धीरे से बोली, ‘I am sorry! मुझे पता है कि इस वक़्त में चाहे कुछ भी कहूँ पर आपको मेरी बात पर यक़ीन नहीं होगा । इसीलिए में आपको अपनी इस ग़लती के लिए कोई explanation नहीं दूँगी । बस इतना ही कहूँगी कि मेरे लिए यहाँ रहना बहुत ज़रूरी है । मैं आपसे promise करती हूँ की चाहे कुछ भी हो जाये पर मैं किसी भी बात पर आपसे कभी कोई सवाल नहीं करूँगी । आप जो बोले जैसे बोले वैसे ही करूँगी । आप इस शादी को बस एक contract ही समझें । में कभी आपके किसी भी मामले में interfere नहीं करूँगी । आपसे में husband वाली कोई expectation नहीं रखूँगी पर wife होने की हर duty निभाऊँगी और जैसे की आपको मेरे personal और professional record से पता चला ही गया होगा कि मैं बहुत obedient हूँ ।’ इतना कह कर सौम्या रिषित की तरफ़ एक उम्मीद भरी नज़रों से देखने लगी । इस बार रिषित ने सौम्या को अपनी बात पूरी करने का मौक़ा दिया । जब वो चुप हो गई तो रिषित ने उसकी तरफ़ अपनी आखें सिकोड़ते हुए कहा, ‘बहुत desperate हो तुम । तुम्हारे जैसे लोग पैसे के लिये कुछ भी कर सकते हैं । ख़ुद को बेच भी सकते हैं ।’
सौम्या को रिषित की ये बात बहुत चुभी पर वो चुप रही । रिषित हंसा और बोला, ‘तुम चाहे इसे शादी कहो, contract कहो या बस एक deal… सच यही है की साहनी परिवार ने अपनी बेटी को मल्हौत्रा family को बेच दिया है । Oh! पर उन्होंने संजना को बेचा था… तुम तो सौम्या हो । अब क्या करें? हमने तो क़ीमत संजना की दी है… अब first hand और second hand चीज़ की क़ीमत अलग होती है ना… इतना तो तुम भी जानती हो… after all तुम financial sector में ही नौकरी करती थी ना…. तो अब ज़रा calculate करके बताओ कि ये difference amount कैसे settle करें?’
सौम्या के पास रिषित की इन दलीलों का कोई जवाब नहीं था । पर उसकी कड़वी बातें सुन कर सौम्य की आँख से आंसुओं की झड़ी बह गई । इस पर रिषित irritate होते हुए बोला, ‘अपने इन सस्ते आसूओं से मेरा क़ीमती blanket ख़राब मत करो ।’
सौम्या ने अपने रोने को control करते हुए धीरे से बोला, ‘please रिषित… please मुझे एक chance दे दो । आप जो कहो में करने को तैयार हूँ…’
रिषित ने उसके शरीर को scan करते हुए कहा, ‘कुछ भी?’
सौम्या उसकी बात समझ नहीं पायी पर उसने हाँ में सर हिलाते हुए कहा… ‘हाँ… कुछ भी?’
रिषित ने उसकी तरफ़ झुकते हुए कहा, ‘सोच लो सौम्या… कुछ भी?’ सौम्या थोड़ा घबरा गई थी पर उसने फिर भी दबी हुई आवाज़ में कहा, ‘हाँ ।’ इस पर रिषित के चेहरे पर एक हैवानियत भारी मुस्कान आ गई । उसका ग़ुस्सा उसकी आखों से ग़ुम हो गया और उनमें हवस साफ़ नज़र आने लगी । सौम्या रिषित के ये बदलते हुए तेवर देख कर चौंक गई थी । रिषित ने धीरे से अपनी wheelchair उसकी तरफ़ बढ़ायी । वो उसकी तरफ़ देखने लगा । रिषित की आँखों की चमक ने उसे महीने भर पहले की वो काली रात याद दिला दी, जब उसकी ज़िंदगी में वो सैलाब आया था । उसकी आखों में सौम्या को वैसा ही तेज़ नज़र आया जैसे की उस आदमी कि आखों में था । वो समझ नहीं पा रही थी कि ऐसा उसे क्यों लगा । उसने ख़ुद से कहा, ‘नहीं उस दिन मैंने कुछ ज़्यादा ही drink कर लिया था । इसीलिए में confused हूँ… इसकी आँखों में तो सिर्फ़ मेरे लिए नफ़रत ही है… पर… उस अजनबी के आँखों में एक दर्द था… और मेरे लिए सिर्फ़ प्यार नज़र आ रहा था…’ बस इतना सोच कर सौम्या उस रात की याद में चली गई । क़रीब एक महीने पहले उसने अपने office में एक बड़े client को अपने काम से बहुत impress किया था । ख़ुश हो कर उन्होंने सौम्या के company के head के साथ उसे भी अपनी एक high society private party में invite किया था । ये एक costume party थी । सब लोगों ने masks पहने हुए थे । सिर्फ़ उनकी आँखें नज़र आ रही थीं । सौम्या भी mask पहने हुए party में दाख़िल हुई । थोड़ी देर में ही वो उन लोगों के बीच थोड़ा uncomfortable हो गई और बैठने की कोई जगह तलाशने लगी । तभी उसकी नज़र एक VIP lounge room पर पड़ी । उसने धीमे क़दमों से अंदर entry ली । वहाँ floor पर लाल रंग का velvet का carpet बिछा था । room की lighting बहुत dim थी । सिर्फ़ एक कोने में एक छोटा सा lamp जल रहा था । सौम्या को पहले लगा की room में कोई नहीं पर तभी उसने notice किया कि वहाँ कोने में कोई room में लगे बड़े से sofa पर अकेला बैठा था । उसके side में एक neat whisky का glass भरा हुआ रखा था और एक महँगी whisky की bottle रखी हुई थी । उसने भी mask पहना था । उस शख़्स ने सौम्या की तरफ़ देखा । दोनों का चेहरा ढका था पर उनकी आखें मिलीं । सौम्या को उन आखों में एक दर्द… एक तकलीफ़ नज़र आयी, वैसे ही जैसे की उसकी ख़ुद आँखों में थी । वो दोनों एक टुक एक दूसरे को काफ़ी देर तक देखते रहे पर तभी वो client जिन्होंने उसे party में बुलाया था वो उसके पास आये । सौम्या ने उनसे हाथ मिलाया और वहाँ से चली गई । आज सौम्या को रिषित की आखों में वैसा ही कुछ नज़र आया पर एक पल में ही वो दर्द ख़ौफ़ में बदल गया था । रिषित अब उसके काफ़ी क़रीब आ गया था । उसने सौम्या का blanket पकड़ा और उसे धीरे-धीरे से नीचे खींचने लगा । सौम्या घबरा गई और उसने दौनों हाथों से blanket को अपनी तरफ़ खींचने की कोशिश की, ‘अरे अभी तो तुम कह रही थी की कुछ भी करोगी । तो अब क्या हुआ?’ सौम्या घबराते हुए बोली, ‘पर रिषित मेरा मतलब था कि…’ रिषित ने उसे चुप करते हुए कहा, ‘shh! shh! blanket छोड़ो ।’
सौम्या की सांसें बढ़ गई । उसका दिल ज़ोर ज़ोर से धड़कने लगा । वो बोली ‘रिषित please!’ रिषित ने उसकी एक सुनी और ज़ोर blanket को खींच कर bed पर फेंक दिया । ये सोच कर की वो उसके साथ क्या करेगा सौम्या बहुत डर रही थी । घबराहट में सौम्या का शरीर काँप ने लगा । जैसे जैसे रिषित का हाथ आगे बढ़ रहा था, सौम्या की साँसे ऊपर नीचे हो रही थी । रिषित ने हंसते हुए सौम्या को ताना मारा, ‘तुम तो ऐसे घबरा रही हो जैसे पहले कभी किसी के साथ कुछ किया ही नहीं ।’ रिषित अपना हाथ ठीक सौम्या के चेहरे पर ले गया और बस उसके माथे के बीचों बीच अपनी उँगली रख कर उसका सिर दीवार से भिड़ा दिया । सौम्या की हल्की भूरी रंग की आँखें एक दम बड़ी हो गई और रिषित का ख़ौफ़ उन में साफ़ नज़र आया । उस ने मन में कहा, ‘ये मुझे इस तरह torture क्यों कर रहा है? आख़िर इसे जो चाहिए वो साफ़ भी कह सकता है । इस तरह मुझे परेशान क्यूँ कर रहा है ।’
इसके बाद रिषित सौम्या की तरफ़ देख कर हंसने लगा और उस से बोला, ‘come on यार! इतनी सती सावित्री बनने का नाटक क्यों कर रही हो ।’
bed की side से अपना सिगार उठा कर उसे lighter से जलाते हुए रिषित ने सौम्या से बोला, ‘कितनी ठंडी हो तुम । इसीलिये divorce हो गया क्या तुम्हारा?’
उसने एक गश मारा और धुआँ छोड़ते हुए सौम्या की तरफ़ देखा, ‘अगर ऐसे घबराते रहोगी तो तुम मेरी किसी काम की नहीं । totally useless!’ सौम्या रिषित की ऐसे कड़वी बातें सुन कर उसे घूर कर देखने लगी । उसकी आखों में रिषित के लिये ग़ुस्सा और नफ़रत साफ़ दिख रही थी । भौएँ चढ़ा कर रिषित उस से बोला, ‘ऐसे घूर क्या रही हो? तुम्हारे मुझे घूर कर देखने से में ख़ुश नहीं होने वाला और तुमने ही तो कहा अभी की तुम wife होने की हर duty निभाओगी तो क्या husband को हर तरह से ख़ुश रखना wife की duty नहीं है?’ ये बोलते बोलते रिषित के चेहरे फिर से एक बनवटी मुस्कान आ गई । वो लंबी साँस भर कर बोला, ‘लगता है तुम first husband को ख़ुश नहीं कर पायी होंगी? इसीलिये छोड़ दिया ना तुम्हें? शायद तुम में ही कोई problem है ।’
सौम्या के कानों में ये शब्द तीर के जैसे लगा । उसकी सौतेली माँ ने ऐसा ही कुछ उसे कहा था जो उसके कानों में गूंज उठा । ‘तुझ में ही कोई खोट है । उसके जैसा लड़का क्यों divorce देगा तुझे? अगर तू उसको भी क़ाबू में नहीं रख पायी मतलब तुझ में ही कोई problem है ।’सौम्या रिषित के तानों और अपनी सौतेली माँ की गूँजती हुई आवाज़ के बीच चिल्ला कर बोली, ‘और तुम में नहीं है कोई problem? सबको पता है की तुम किसी को भी ख़ुश नहीं कर सकते । हाँ husband को खुश रखना wife की duty है, पर wife को ख़ुश रखना भी husband की duty है । पर तुम्हें यह कैसे पता होगा? क्योंकि पता होता तो तुम्हें 6 शादी नहीं करनी पड़ती । ईसीलिए ये torture कर रहे हो ना… क्योंकि सच तो यह है इस से ज़्यादा तुम कुछ कर भी नहीं सकते ।’
सौम्या की ये बात सुन कर रिषित एक दम फट गया । उसकी आखें ग़ुस्से से लाल हो गई थी । सीना एक दम तन गया और एक लंबी गहरी साँस भरते हुए उसने सिगार को ज़ोर से ज़मीन पर फेंका, अपना बड़ा सा हाथ सौम्य की तरफ़ बढ़ाया, उसकी कलहाई पकड़ी और उसे ज़ोर से खींचे कर अपने ऊपर बैठा लिया । इस से पहले की सौम्या react कर पाती रिषित ने अपने दोनों हाथों से उसे जकड़ कर lock कर लिया था । सौम्या की साँसें बहुत तेज़ हो गई और वो घबरा कर बोली, ‘रिषित please… मुझे दर्द हो रहा । ये क्या कर हैं आप। यह सही नहीं है…’ सौम्या की गुहार से भी रिषित का ग़ुस्सा ठंडा नहीं हुआ और वो उसे बोला, ‘तुम्हें पता तो चले कि में क्या क्या कर सकता हूँ ।’
सौम्या रीते हुए बोली, ‘रिषित आप मेरे साथ जो कर रहे हैं वो ग़लत है…’ सौम्या का रोना सुन कर रिषित ने उसे अपनी गिरफ़्त से छोड़ा और झटके से उसे ज़मीन पर पटक दिया । फिर हंसते हुए अपनी wheelchair पर forward button दबा दिया । वो room से बाहर चला गया । सौम्या उसी हालत में काफ़ी देर उस ज़मीन पर पड़ी रही । कुछ देर बाद जब उसके आँसू भी सूख गये थे, शीला maid कमरे दाख़िल हुई । सौम्या ने एक लंबी साँस भर कर अपने मन में सोचा, ‘आख़िर मेरा इस घर से जाने का time हो गया । वैसे भी आज रात जो हुआ उस से तो माँ के ताने ही better हैं । I am sorry papa! I am really very sorry…’
तभी शीला maid ने सौम्या को blanket देते हुए कहा । ‘आपका dinner वहाँ table पर रख दिया । night wear dressing room में टांग दिया है । मैं कल सुबह सात बजे आपके room में आपको तैयार करने आ जायूँगी । Good Night madam!’ इतना कह कर शीला maid दरवाज़ा बंद कर के वहाँ से चली गई । सौम्या को यक़ीन ही नहीं हुआ की यह हो क्या रहा है । उसने ख़ुद से ही पूछा, ‘इसका मतलब रिषित मुझे इस घर से बाहर नहीं निकाल रहा… पर आख़िर क्यों?’
अब रिषित सौम्या के साथ क्या करेग?
आख़िर उसने सौम्या को अपने घर में क्यों रुकने दिया?
क्या सौम्या एक ही छत के नीचे रिषित के साथ रह पाएगी?
इन सब सवालों के जवाब अगर आप जानते हैं, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भी बताएं । जान ने के लिए पढ़ते रहिए Pocket Novel