Chapter 1 / 605

Tu Jahan Main Wahan | तू जहां मैं वहां

Chapter 1

Tu Jahan Main Wahan | तू जहां मैं वहां ·Archna Pal

Episode - 1 New Wife

ज़िंदगी अक्सर इंसान को ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर देती है, जहाँ से वो देख ही नहीं पाता की उसके अपने कौन हैं और पराये कौन । नवाबों वाले रूबाब में पली बढ़ी सौम्या ने ये कभी नहीं सोचा था, एक दिन उसे भी ऐसे कठोर रास्तों से गुज़रना पड़ेगा जिन पर जाने की वो किसी को बद्दुआ भी ना दे । Golden ज़री वाली silk की लाल साड़ी पहने हुए सौम्या एक बड़े से कमरे में bed पर सहमी हुई सी बैठी थी । हाथों में matching चूड़ियाँ डाले सौम्या ने अपने खुले हुए बालों को हाथों से पीछे करते हुए उन्हें एक जुड़े में बांधा और एक गहरी सोच में खो गई । ‘जाने ऐसे क्या गुनाह किये थे मैंने, की मुझे इतनी बड़ी सज़ा मिली हैं । बार बार आख़िर मुझे ही क्यों इन तकलीफ़ों से गुज़ारना पड़ता है । पहले ही मेरी ज़िंदगी में मुझे कभी कोई प्यार करने वाला नहीं है और अब मुझे इस नर्क में फ़ैक दिया । ऐसे ज़ल्लाद आदमी के साथ शादी करा दी । आख़िर क्यों भगवान? क्यों??’ सौम्या अपने ख़यालों में खोयी हुई थी की शीला उसके कमरे में दाखिल हुई, शीला उस घर मे काफी सालों से काम कर रही थी । सौम्या की तरफ़ देख कर शीला ने phone पर कहा - ‘रिषित sir वो लड़की room पर पहुँच गई है ।’

Speaker पर होने के कारण उसके phone से दूसरी तरफ़ की आवाज़ साफ़ सुनाई दे रही थी । रिषित ने तीखे शब्दों में उसे instruction दिया, ‘Good. तो उस चीज़ को मेरे लिये ready कर दो… और सुनो…’ रिषित एक second के लिये रुका । ‘कैसे Ready करना है, पता है ना ।’

शीला maid ने धीरे से जवाब दिया, ‘जी sir ।’

रिषित झट से बोला ‘Good, तो कर दो Ready.’ बस इतना बोल कर रिषित मल्होत्रा ने अपनी automatic wheelchair का forward button दबाया और phone काट दिया । सौम्या ने मन ही मन कहा, ‘चीज़? उसने मुझे चीज़ कहा! ये रिषित मल्होत्रा ख़ुद को कोई ख़ुदा समझाता है । पर शायद ये ठीक भी है… आख़िर ये शादी सिर्फ़ एक समझौता है ।’

सौम्या बस अपनी सोच में डूबी थी की शीला maid ने उसे कहा, ‘Madam मैंने bath tub ready कर दिया । आप जा कर नहा लीजिए ।’

कुछ देर बाद नहा कर सौम्या bath robe में बाहर निकली । इससे पहले की वो कुछ कह पाती शीला ने बिस्तर की तरफ़ इशारा करते हुए कहा, ‘आप यहाँ इस पर bath robe उतार कर लेट जाइए । में रिषित sir को inform कर दूँगी । इसके आगे के instruction वहीं आपको देंगे ।’ इतना बोल कर वो वहाँ से चली गई । लखनऊ के एक छोटे से घर से निकल कर आज इस आलीशान mansion में उसके क़दम तो पड़ गये पर पहले ही दिन वो इस तरह ज़िंदा लाश बन जाएगी ये उसने नहीं सोचा था । उस विशाल अंधेरे कमरे में दूर एक छोटे सी window से चाँद की हल्की हल्की सी रोशनी सौम्या के निर्जीव नग्न जिस्म पर गिरी । सौम्या उस कोमल बिस्तर पर एक सफ़ेद silk की चादर पर लेटी हुए थी । एक हल्के भूरे रंग के blanket से अपने शरीर को ढके हुए वो एक गहरी सोच में डूब गई । यूँ तो सिर्फ़ उसका चेहरा और उसकी बाज़ुए ही कंबल के बाहर थी, पर चाँद की रोशनी सीधे उसके कोमल कंधों पर पड़ी जिसमें उसकी गोरी चमड़ी ऐसे चमकी मानो वो सागर की सतह पर पड़ा कोई मोती हो । पर अपनी इस ख़ूबसरती से अंजान सौम्या ने अपने बेबस नसीब को मन ही मन कोसा । ‘कहाँ फँस गई हूँ मैं?

ये रिषित वाक़ई बहुत अजीब इंसान है । मुझें यहाँ इस तरह लिटाने का क्या मतलब है । और कैसे instructions? एक तो में इस अंजान घर में किसी के बिस्तर पर यूहीं पड़ी हुई हूँ और ऊपर से सब यहाँ इतना strange behave कर रहे हैं? College में इसकी जो rumor सुनी थी कहीं वो सच तो नहीं? क्या वाक़ई वो ग़ुस्से में किसी को भी तबाह कर कर सकता है? क्या सच में उसका चेहरा बेहद डरावना और ख़तरनाक है?’ इन सवालों में खोये हुए सौम्या को कमरे के बाहर से एक आहट सुनी । ये आवाज़ रिषित की व्हीलचेयर की थी । उसकी आवाज़ भर से ही सौम्या का शरीर काँप उठा । जो कुछ भी उसने नीचे घर में देखा उसकी बस याद से ही सौम्या के रोंगटे खड़े हो गये । रिषित ने जो उस लड़की को कहा था वो शब्द उसके कानों में गूंज उठे । ‘मुझे दो चीज़ों से सख़्त नफ़रत है, झूठ और फ़रेब ।’ इस आवाज़ के साथ ही सौम्या उसके इस घर में दाख़िल होने पर हुए incident की याद में चली गई । सौम्या झिझकते हुए watchman के साथ उस mansion की ओर बढ़ रही थी । सामने उसे एक विशाल महलों जैसा बड़ा दरवाज़ा दिखायी दिया । सौम्या ने मन ही मन सोचा । ‘ये घर है या हवेली? इसका तो दरवाज़ा ही इतना बड़ा है, तो अंदर से ये कितनी बड़ी होगी । पता नहीं इतने बड़े लोगों में adjust भी कर पायूँगी या नहीं…' watchman ने उसे दरवाज़े के सामने छोड़ दिया । और वहाँ से चला गया । सौम्या धीमी चाल में आगे जाने लगी तो उसे कुछ आवाज़ सुनायी दी । सौम्या घर की चौखट पर जा पहुँची । एक शख़्स एक fully automated wheelchair पर बैठा हुआ था । सौम्या उसे सिर्फ़ पीछे से ही देख पा रही थी । पर उसे अंदाज़ा हो गया की ये शख़्स शायद रिषित ही है । रिषित ने कठोर आवाज़ में बोला, ‘मुझे कोई explanation नहीं सुनना । I don’t care की तुम्हारी क्या मज़बूरी है । मुझे दो चीज़ों से सख़्त नफ़रत है, झूठ और फ़रेब । इस घर में झूठे और मक्कार लोगों की कोई जगह नहीं है । now get out. (Angrily shouts) Get Out!’

रिषित के ये शब्द सुन कर सौम्या कों लगा कि वो उसे ही get out बोल रहा था । वो घबरा गई और कुछ कहने ही वाली थी की उसने देखा की mansion के अंदर कुछ दूरी पर एक औरत, 3 साल के बच्चे को अपनी गोद में ले कर खड़ी थी । उसकी आखों से आसूओं की झड़ी बह रही थी । वो डर में काँप रही थी । रिषित के तीखे शब्द सुन कर वो औरत बहुत डर गई और रोते रोते उसने कहा । ‘पर sir… मैं इतनी रात में कहाँ जाऊँगी? Please सिर्फ़ आज के लिये मुझे यहाँ रहने दें ।’

रिषित ने उस औरत को ignore करते हुए शीला maid को डाँटा । उसकी आवाज़ में कोई रहम नहीं था । ‘शीला! तुम्हें भी इसके साथ इस नौकरी से हाथ धोना है क्या?’ शीला maid ने डरते हुए ना में सिर हिलाया । रिषित ने उसकी ओर ग़ुस्से से देखा और बोला, ‘तो इसे इसी वक़्त मेरी आख़ों के सामने से ले कर जाओ ।’ शीला maid उस औरत को अपने साथ बाहर की तरफ़ ले जाने लगी । बस इतना बोल कर रिषित वहाँ से चला गया था । सौम्या ने ये पूरा scene देखा और उसके चेहरे की हवाइयाँ ही उड़ गई । तभी शीला उसके पास आयी और बोली - ‘madam, आप मेरे साथ चलिए ।’ अपनी बढ़ती हुई धड़कन को क़ाबू में करके उसने एक लंबी गहरी साँस ली और धीरे से पूछा, ‘पर मेरा सामान?’

शीला ने उसे आश्वासन दिलाते हुए बोला, ‘वो directly room पर आ जाएगा । आप आइए !’

सौम्या के मन में कई सवाल आ रहे थे । उसने झिझिकते हुए पूछा, ‘उस लड़की ने क्या किया था?’ शीला maid ने धीरे से जवाब दिया, ‘वो दरअसल, उसके बच्चे ने sir का favorite cup use किया था । जब उस औरत से sir ने सवाल किया तो उसने डर कर झूठ बोला की ऐसा कुछ नहीं हुआ था पर kitchen की CCTV footage में sir ने सब देख लिया था ।’

सौम्य ने मन ही मन सोचा, ‘वाक़ई ये इंसान तो बहुत डरावना है । इतनी छोटी सी बात पर इसने उस लड़की को नौकरी से निकाल दिया । अगर इसे मेरे बारे पता चल गया तो….’ इतने में शीला maid बोली, ‘Sir झूठ बोलने वालों से बहुत ज़्यादा नफ़रत करते हैं…’

इस याद से ही सौम्य का पूरा शरीर बिस्तर पर बैठे बैठे काँप उठा । उसने कंबल को दोनों हाथों से कस कर पकड़ लिया । उसके माथे से पसीना छूटने लगा । चेहरा एक दम सफ़ेद पड़ गया और वो ख़ुद से सवाल करने लगी, ‘उसने उस औरत को इस घर से सिर्फ़ इसीलिए निकाल दिया था क्यूँ कि उसके बच्चे ने रिषित का favorite cup use कर लिया था । तो वो मेरे साथ क्या करेगा? मैं तो उस से इतना बड़ा झूठ बोल कर इस घर में आयी हूँ । पर मेरी भी तो मज़बूरी है… अगर papa मुझे इस शादी के लिये force नहीं करते तो मैं यहाँ कभी नहीं आती । पर क्या रिषित मेरी बात समझेगा? अगर मुझे भी उसने रातों रात अभी घर से निकाल दिया तो… अगर उसने मुझें इसी हालत में जाने कहा तो… नहीं नहीं… पर मेरे इतने बड़े झूठ की वो मुझें क्या सज़ा देगा… नहीं मैं किसी भी क़ीमत पर मेरा सच उसे पता नहीं लगने दें सकती । चाहे कुछ भी हो जाये मुझे अपना सच उस से छिपा कर ही रखना होगा… वरना वो…’ उसे अचानक से किसी के कमरे के अंदर आने का आभास हुआ । अंधेर में उसे कुछ नज़र नहीं आया । पर उसके कानों में दरवाज़े के lock होने की आवाज़ आयी । उसका शरीर मानो अचानक से बिस्तर से चिपक गया । उसने कंबल को दोनों तरफ़ से कस कर पकड़ लिया था । उसके पूरे ज़िस्म में जैसे एक बिजली सी दौड़ गई । उसकी साँसें तेज़ी से बढ़ने लगी थी । दरवाज़ा lock हुए अब कुछ समय बीत चुका । wheelchair पर जैसे ही रिषित ने forward button दबाया तो उसकी आवाज़ से सौम्या एक दम सहम गई । रिषित धीरे धीरे अपनी wheelchair पर उसकी ओर बढ़ा । जैसे जैसे रिषित उसकी ओर बढ़ा, सौम्या की साँस उसी रफ़्तार से बढ़ती गई । पसीना उसके माथे पर छोटे छोटे बुलबुलों सा चमक रहा था । जैसे जैसे रिषित की wheelchair उसके बिस्तर के क़रीब आ रही थी, सौम्या का डर और भी बढ़ रहा था । उसके मन में बहुत से सवालों का उफ़ान उठ रहा था - ‘ये ऐसे dramatic तरीक़े से मेरी ओर क्यों बढ़ रहा है । क्या चल रहा है इसके दिमाग में । कमरे में आने के बाद से ही ये कुछ बोल क्यों नहीं रहा । कहीं ये मेरे साथ…’ तभी उसे अचानक से अपने ज़िस्म से कंबल के सरकने का एहसास होने लगा । कंबल धीरे धीरे उसके कंधों से सरक कर उसकी chest के नीचे आ गई थी । उसकी साँस और भी तेज़ हो गई । दिल की धड़कन भी तेज़ी बढ़ने लगी । बिस्तर पर सौम्या एक निर्जीव सामन की तरह पड़ी रही । उसे डर था कि कहीं उसकी कोई भी हरक़त रिषित को गुस्सा ना दिला दे । कंबल धीरे धीरे नीचे सरक रही थी । सौम्या घबरा गई और उसने उस कंबल को अपने हाथों से पकड़ लिया । उसे नीचे से किसी के कंबल खींचने का एहसास हुआ । पर उसने ज़ोर से कंबल को अपने हाथों में दबोच लिया । रिषित जो की उसके बिस्तर के नीचे की तरफ़ से कंबल खींच रहा था, वो अब उसके side में आ गया था । रिषित के सख़्त हाथ ने सौम्या के गले को छुआ । फिर उसने अपनी उँगलियों को ऊपर ले जाते हुए उसके गालों को अपने बड़े से हाथ में दबोच लिया था । सौम्या का चेहरा नीला पड़ गया था । घबरा कर वो ज़ोर से चीख पड़ी, ‘आहः ।’

रिषित ने हंसते हुए उसे ताना मारा, ‘इतने में ही तुम्हारी चीख निकल गई । इसके आगे बढ़ा तो तुम सारे घर को जगा दोगी । लगता है दर्द को ज़्यादा सह नहीं पाती तुम… सौम्या?’

रिषित के मूँह से अपना नाम सुन कर सौम्या के पैरों तले की ज़मीन ही सरक गई । उसे समझ नहीं आया कि आख़िर रिषित को ये कैसे पता चला । वो एक गहरी सोच में पड़े गई । ‘इसे मेरा असली नाम कैसे पता है । इसे कैसे पता चला कि में संजना नहीं सौम्या हूँ । क्या पता है इसे मेरे बारे में?’

रिषित ने उसका चेहरा झटका और अपनी wheelchair को window की तरफ़ ले गया । सौम्या अपनी सोच से एकाएक बाहर आ गई और बिस्तर पर उठ खड़ी हुई । उसने कंबल खींचा और घबराहट में अपने शरीर को ढकते हुए धीरे और कापंती हुई आवाज़ में कहा, ‘मैं…मैं…मैं संजना हूँ ।’

रिषित ने drawer से एक सिगार निकाली और उसे जलाने लगा । सिगार जलाते हुए उसने बोला, ‘मुझे झूठ और फ़रेब से सख़्त नफ़रत है । फ़रेब, तुम और तुम्हारा परिवार मेरे साथ कर चुका ।’ इससे पहले की सौम्या कुछ react कर पाती, रिषित ने अपनी सिगार का गश मारते हुए कहा, ‘अब ये तुम decide करो की तुम्हें झूठ बोलना है या सच… Miss सौम्या साहनी ।’

सौम्या समझ गई की रिषित उसके झूठ से वाक़िफ़ था, पर अब इस situation को वो कैसे हैंडल करेगी ये उसे समझ नहीं आ रहा था और तभी उसके मन के एक सवाल आ गया, ‘यानी की इसे पहले से ही पता थी की में संजना नहीं सौम्या हूँ, तो इसने मुझसे ये शादी की ही क्यों?? अब ये मेरे साथ क्या करेगा?’ बस सिर्फ़ इस ख़याल से ही सौम्या के शरीर में एक current सा दौड़ गया । सिगार के धूएं के बादल में से सौम्या को रिषित के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कान नज़र आयी । आख़िर सौम्या रिषित से क्यों झूठ बोल रही थी ?

रिषित कौन से फ़रेब की बात कर रहा था ?

और क्या करेगा रिषित,सौम्य के साथ , वो सच्च जान कर?

इन सब सवालों के जवाब अगर आप जानते हैं, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भी बताएं । जान ने के लिए पढ़ते रहिए Pocket Novel

Chapter List: Next

Related Novels