Episode - 4 Peheli Rasoi
सौम्या सारी रात बिना कुछ खाये, बिना कुछ पिये उस अंधेरे कमरे में window के पास अकेली बैठी रही । ज़रा से भी कोई आहट होती तो उसे लगता की रिषित वापिस आ गया । यही सोचते हुए कब उसकी आँख लग गई उसे ख़ुद पता नहीं चला । सुबह के ठीक ७ बजे शीला maid कमरे में दाख़िल हुई । उसकी आहट से अचानक से सौम्या की नींद खुल गई । उसने घबरा कर दरवाज़े की तरफ़ देखा । शीला maid एक tray में चार अलग-अलग glasses के साथ enter हुई । उसने उस tray को कमरे में उसी table पर रख दिया जहां पिछली रात उसने dinner रखा था । उसने सौम्या से पूछा, ‘madam आपने रात dinner क्यों नहीं किया? अगर आपको यह पसंद नहीं है, तो आप क्या कहना पसंद करेंगी वो बता देना । इस घर में सबकी preference के हिसाब से अलग खाना बनता है ।’
सौम्या ने अपने चेहरे पर एक fake smile लाते हुए कहा - ‘नहीं नहीं वो कल में बहुत थक गई थी ना तो सिर में दर्द था । इसीलिए बस खाना नहीं खा पायी । Sorry!’
शीला ने dinner वाली tray को उठा कर trolly पर रखते हुए सौम्या से कहा, ‘अरे आप मुझे क्यों sorry बोल रहीं हैं? वैसे आप सुबह क्या लेना पसंद करते हैं? मुझे पता नहीं था इसीलिए मैं green tea, black tea, black coffee, juice सब लेकर के आयी… कल से वही लगूँगी जो आप बोलो ।’
सौम्या ने झिझकते हुआ पूछा, ‘क्या मुझे एक कप कड़क अदरक वाली चाय मिल जाएगी? मेरे सिर में अब भी दर्द है ।… या मुझे बता दो kitchen कहाँ मैं ख़ुद ही बना लूँगी ।’
शीला maid ने हंसते हुए कहा, ‘इस घर का कोई भी member kitchen में नहीं जाता । in fact, किसी भी काम के लिये उन्हें कहीं भी जाने की कोई ज़रूरत नहीं । आपका phone मुझे दीजिये… मैं उसमें एक app download कर दूँगी । आपको जो चाहिए बस वो service select कर के उसमें एक voice note भेज दीजिये । आपका काम हो जाएगा ।’
सौम्या को ये सारी बातें काफ़ी अजीब लग रही थीं । हाँलकी business बंद होने से पहले उसके पिता का नाम भी लखनऊ के जाने माने लोगों में शुमार था । पर वो मल्होत्रा परिवार के तरह रईस नहीं थे । उनकी पुश्तों का ज़रूर नवाबों में उठाना बैठना था और इसीलिये उनका परिवार इतना नामी था पर जैसे जैसे परिवार बढ़ता गया ख़ानदानी दौलत और पुश्तैनी business दोनों के हिस्से होते रहे और सौम्या के पिता के हिस्से आयी दौलत और business दोनों ही अब नहीं रहे । सौम्या ख़ुद को सँभालते हुए ज़मीन से उठी । उसने ख़ुद को अब भी उसी blanket से ढका था । वो धीरे धीरे चलते हुए table की ओर बढ़ रही थी । शीला जो की bathroom में चली गई थी वो बाहर आयी और उसने कहा, ‘madam आपका bath tub तयार है । आप जब नहा कर आयेंगी तो मैं आपको ready कर दूँगी ।’ Ready शब्द सुन कर सौम्या की आँखें बड़ी हो गई । उसे पिछली रात याद गई । इस से पहले की वो शीला से कुछ पूछ पाती उसने देखा की वो वहाँ से जा चुकी थी । सौम्या हिचकिचाते हुए bathroom की तरफ़ बढ़ी और अंदर चली गई । वो जल्दी जल्दी नहा कर बाहर आयी और dressing room में रखे bathrobe को लपेट कर अपने बैग में कपड़े ढूँढने लगी । पर उसे कुछ नहीं दिखा । dressing room की अलमारी भी ख़ाली थी । सिर्फ़ शीला maid का दिया night wear उसे दिखा । उसने उस काली transparent nighty को उठाते हुए ख़ुद से कहा, ‘इसमें कोई कैसे सो सकता है? इसे पहन कर तो में अपने bed में भी ना जायूँ । पर अभी में क्या करूँ? क्या पहनूँ?’
वो wardrobe का दरवाज़ा बंद किया , तो शीला maid वहीं side में खड़ी थी । उसे देख कर वो एक दम से घबरा कर बोली , ‘आप कब आयीं? और आपने कुछ बोला क्यों नहीं?’
शीला ने मुस्कुरा कर कहा, ‘madam हमें इस घर में किसी को disturb करने की permission नहीं है, इसीलिए में यहाँ side में आपका dress लेकर आपका wait कर रही थी ।’ सौम्या ने मन में सोचा, ‘इस घर के मालिक नौकर सभी इतने अज़ीब हैं…अब ये dress क्या नयी मुसीबत है ।’
सौम्या ने हाथ बढ़ा कर शीला maid के हाथ से वो bag लिया । उसमें एक लाल रंग की silk की बहुत ही मेहँगी साड़ी थी । उसी के साथ matching gold Jewelry और pencil heels भी थीं । उन्हें देख कर सौम्या ने बोला, ‘यह पहन ना ज़रूरी है क्या? मैंने कभी ऐसी heels नहीं पहनी…मैं इस में comfortable नहीं feel करूँगी ।’ तभी शीला बोली, ‘mam, यह dress code के हिसाब से है । आपको धीरे-धीरे आदत हो जाएगी ।’
Ready होकर उन कपड़ों में सौम्या किसी अपसरा से कम नहीं लग रही थी । शीला maid ने उससे कहा, ‘madam आप नीचे आ कर breakfast कर लिजिये फिर बड़े साहब से आपकी meeting भी है ।’
दादाजी से meeting की बात सुन कर सौम्या एक दम से घबरा गई थी । उसने मन ही मन बोला, ‘कहीं रिषित ने उन्हें सब सच तो नहीं बता दिया? पर फिर कल रात उसने मुझे इस घर में रहने क्यों दिया? अगर दादाजी को सब पता चल गया तो मेरी family के लिए ये बिलकुल भी सही नहीं होगा ।’
इस से पहले की सौम्या कुछ और पूछती, शीला को फोन पर कोई message आ गया और वो वहाँ से चली गई । उन heels में सौम्या बहुत uncomfortable थी । वो किसी तरह धीरे धीरे manage कर के सीढ़ियाँ उतरने लगी । किसी तरह वो सारी सीढ़ियाँ उतर ही गई थी कि तभी आखरी सीढ़ी उतरते वक़्त उसकी sandal उसकी साड़ी में फँस गई और उसका पैर मुड़ गया । अपना balance खो कर वो सीधा ज़मीन पर गिरने ही वाली थी की एक शख़्स ने अपने हाथ फैला कर उसे थाम लिया । सौम्या की ज़ुल्फ़े उसके चेहरे पर गिर गई और उन्हें side में करते हुए धीमे वो से बोली, ‘Thank you… आप नहीं होते तो मैं गिर ही जाती ।’
उस शख़्स ने सौम्या को एक बड़ी सी smile देते हुए कहा, ‘ऐसे कैसे गिर जाती… मेरे होते हुए । Hi! I am रॉनि! आपके husband रिषित का बड़ा भाई! वैसे ये first meeting का काफ़ी unusual तरीक़ा है!’ रॉनि की बात सुन कर सौम्या भी हंस पड़ी और बोली, ‘expect तो मैंने भी नहीं किया था की में इस घर में मैं first day ही गिर जागूँगी!’
इतने में रिषित जो की काफ़ी वक़्त से इन दोनों की बात सुन रहा था, अपनी तीखी आवाज़ में बोला, ‘अब तो तुम्हें गिरने की आदत डाल ही लेनी चाहिए ।’
रिषित को देख कर सौम्या को realize हुआ कि वो अब भी रॉनि के कंधे के सहारे खड़ी थी । वो लड़खड़ाते हुए वापिस खड़ी होने लगी । रॉनि ने उसे help करते हुआ पूछा, ‘वैसे तुम्हें चोट तो नहीं लगी, are you okay? चल सकती हो तुम?’
तभी रिषित उसे ताने मारते हुए बोला, ‘और अगर नहीं चल पा रही तो रॉनि तुम्हें अपनी गोद में उठा कर breakfast table पर ले आएगा । नहीं तो एक काम करो मेरी जगह तुम इस wheelchair पर बैठ जाओ ।’
रॉनि रिषित की और देखते हुए बोला, ‘अभी इसे settle तो होने दो । फिर बादमे अपने ये ताने मार लेना…’
फिर उसने सौम्या की तरफ़ देखते हुए कहा, ‘हमे तो ही गई है आदत इसके इन तानों की तुम भी डाल लो । पर अगर इसने तुम्हें ज़्यादा परेशान किया तो सीधा मेरे पास आना! Okay?’ सौम्या ने मुसकुराते हुए अपना सिर हाँ में हिलाया । सौम्या और रॉनि की chemistry देख रिषित की आँखें ग़ुस्से से लाल हो गयीं थी । सौम्या ने झिझकते हुए रॉनि को पूछा, ‘वैसे आप मुझे बता सकते हैं कि kitchen किस तरफ़ है?’ रॉनि के मूँह से हंसी छूट गई । ‘आप नहीं तुम! मेरे साथ इतना formal होने की ज़रूरत नहीं । लाओ तुम्हारा phone दो!’
सौम्या ने हिचकते हुए अपना phone रॉनि को दिया । ‘kitchen में क्यों जाना है? जो चाहिए वो app में डाल दो! शीला ने नहीं बताया तुम्हें?’ सौम्या रॉनि से अपना phone लेते हुए बोली, ‘बताया था पर वो आज इस घर में मेरा पहला दिन है ना तो पहली रसोई की रसम में कुछ मीठा बनाना था ।’
रिषित ज़ोर से हंस पड़ा, ‘शादी तो properly हुई नहीं… तो रस्में क्यों निभानी है?’
रॉनि ने झट से बोला, ‘not good रिषित ।’ फिर सौम्या की तरफ़ देखते हुए प्यार से बोला, ‘that is very sweet of you! शीला तुम्हें kitchen में ले के जाएगी! फ़िलहाल मैं office के लिए late हो रहा हूँ पर तुम जो भी बनाओगी मुझे office भिजवा देना मैं ज़रूर खायूँगा! और हाँ जो भी करना है बस एक घंटा है तुम्हारे पास… फिर दादाजी से तुम्हारी आज first meeting है । Good luck!’
रॉनि वहाँ से चला गया! सौम्या उसे बाहर जाते हुए देखने लगी । क़द काठी में रॉनि और रिषित काफ़ी similar थे । पर रॉनि के चेहरे पर एक अलग सी चमक थी । जाते जाते भी रॉनि ने दरवाज़े से पलट कर सौम्या कि तरफ़ हाथ हिलाया और बोला, ‘Bye Sanjana अपना ध्यान रखना!’
सौम्या ने भी उसे सिर हिलाते हुए मुस्कुरा कर bye किया और बोली, ‘आप भी!’
रॉनि ने उसे टोकते हुए बोला, ‘आप नहीं तुम!’
सौम्या उसकी तरफ़ देखते हुए मुस्कुरा कर बोली, ‘तुम भी!’
और वो सोचने लगी, ‘दोनों भाई कितने अलग हैं । एक इतना जल्लाद और दूसरा उतना ही नरम दिल ।’
सोचते हुए सौम्या संभल संभल कर kitchen की तरफ़ चलने लगी, तभी अचानक से रिषित ने उसका हाथ पकड़ लिया । उसकी पकड़ से सौम्या के दिल कि धड़कन बढ़ गई और उसने मन ही मन सोचा, ‘अब ये क्या करेगा? यहाँ इतने लोगों के सामने ने इसने ऐसे मेरा हाथ…’
तभी रिषित बोल पड़ा, ‘पहली रसोई! Sweet dish बनाओगी? चालक तो तुम हो पर इतनी बेशर्म भी हो ये मैं नहीं जानता था… आज इस घर में पहला दिन हो और आज ही से तुमने अपने जाल बुनना start कर दिया… वाह!’
रिषित की कड़वी बात सुन कर सौम्या के आँखें नम हो गई और उसने थोड़ी भारी आवाज़ में कहा, ‘रिषित मैंने आपसे कहा था ना कि एक अच्छी wife होने की मैं हर duty निभाऊँगी । बस वही कर रही हूँ । आपकी family को respect देना भी उसमें से एक है ।’
रिषित उसे ताना मारते हुए बोला, ‘respect? Really? मेरे बड़े भाई के साथ flirt करने को तुम respect कहती हो… तुम जैसी लड़कियों को में अच्छी तरह जानता हूँ… stylish कपड़े मेहँगी Jewelry.. ये perfume.. makeup… ये सब तुम्हारे तारीकें ही तो हैं… गिरने का नाटक करना… brilliant performance!’ ऐसा कह कर रिषित ने सौम्या का हाथ छोड़ दिया और धीरे धीरे उसे चिढ़ाते हुए ताली बजाने लगा । सौम्या को काफ़ी embarrassing लगा । रिषित के साथ खड़ा assistant भी सौम्या की तरफ़ दया भाव से देख रहा था । उसे भी रिषित का सौम्य को इस तरह insult करना ठीक नहीं लगा पर वो चुप रहा । सौम्या बिना उसे कुछ कहे चुप चाप वहाँ से चली जाने लगी तो रिषित उसकी तरफ़ देख कर बोला, ‘ख़ैर! कर लो यह नौटंकी… वैसे भी दादाजी को एक बार तुम्हारा सच पता चल जाये… फिर मैं तमाशा देखूँगा… miss सौम्या साहनी!’ रिषित के मूँह से अपना असली नाम सुन कर सौम्या के होश ही उड़ गए और वो ख़ुद से बोली, ‘कहीं इसने दादाजी को मेरा सच बता तो नहीं दिया? क्या इसीलिए वो मुझसे मिलना चाहते हैं? पर फिर रॉनि मुझे संजना क्यों बुला रहा था!’ सौम्या अपने ख़यालों में ही थी की रिषित वहाँ से जा चुका था और शीला maid उसके पास आयी और बोली, ‘चलें mam?’ सौम्या ने हाँ में सिर हिलाया और उसके साथ चली गई । Kitchen में सौम्या को देख कर सभी servants थोड़ा दंग रह गये । शीला ने कहा , ‘आज संजाना madam कुछ ख़ास बनाने वाली हैं तो जो भी help उन्हें चाहिए… दे देना ।’
सौम्या ने मूसकरा कर शीला की तरफ़ देखा और पूछा, ‘अच्छा वैसे क्या खाते हैं यहाँ मीठे में?’ शीला maid ने जवाब दिया, ‘बड़े साहब तो diabetic हैं…मीठा मना है उनको… रॉनि sir ज़्यादा तर foreign desserts ही पसंद करते हैं ।’ इतना बोल कर शीला maid वहाँ से जाने लगी तो सौम्या ने उस से पूछा, ‘और रिषित?’ शीला maid ने कहा, ‘रिषित सिर मीठा नहीं खाते! सुना है बचपन में शायद खाते है… तब वो ज़्यादातर Indian मिठाई ही पसंद करते थे।’ सौम्या ने हंस कर सिर हिलाया और kitchen में खड़े servant को अपनी ज़रूरत की चीज़ें बताने लगी!
दादाजी अपनी study में बैठे हुए थे । वो कुछ काम में में लगे हुए थे कि तभी उन्हें एक call आया । उन्होंने phone उठाया और बोला, ‘हाँ मैंने ही call किया था । रिषित की शादी साहनी family की छोटी बेटी संजाना के साथ कर दी है ।’ Phone पर दूसरी तरफ़ से किसी की आवाज़ आयी, ‘आप मिलें हैं उस से कभी?’ दादाजी ने जवाब दिया, ‘नहीं मिला तो नहीं! बचपन में एक Royal event में देखा था दोनों बहनों को । साहनी family से ख़ैर हमारा पुराना रिश्ता है । बस इस भरोसे पर ही शादी कर दी ।’
तभी दादाजी की study के दरवाज़े पर एक knock हुआ । वो phone hold पर रख कर बोले, ‘come in!’ दरवाज़ा खुलता है तो रिषित सामने खड़ा था । दादाजी ने कहा,‘अरे! रिषित, आओ बेटा, come inside.’ दादाजी phone पर बोले, ‘मैं बाद में बात करता हूँ ।’ बस इतना बोल कर उन्होंने phone cut कर दिया । रिषित दादाजी से बोला, ‘मुझे आपको एक ज़रूरी बात बतानी है…’ दादाजी ने कहा, ‘हाँ बोलो ।’
रिषित अपने assistant को बाहर ही रुकने का इशारा किया और अपनी wheelchair का forward button दबा कर अंदर चला गया था । उसके पीछे दरवाज़ा बंद हो गया था । आख़िर रिषित दादाजी से क्या बात करना चाहता है?
क्या वो उन्हें सौम्या का सच बताने यहाँ आया है?
क्या इस घर में सौम्या का सफ़र यहीं तक था?
इन सब सवालों के जवाब अगर आप जानते हैं, तो प्लीज कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें भी बताएं । जान ने के लिए पढ़ते रहिए Pocket Novel