एपिसोड 5
पहला कदम
अपने घर पर, यानी अनाथाश्रम में आकर दक्ष अपने ताबीज को देख रहा था, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि आखिर इस ताबीज के जरिए आखिर उसको क्या मदद मिलने वाली है. यह ताबीज दिव्य और भव्य तो है, पर उसका जादू किस तरह काम करेगा!
लेकिन कहीं न कहीं अंदर से दक्ष को यह लग रहा कि पवित्र ताबीज होने से निश्चित रूप से उसे योद्धा बनने में मदद मिलेगी। हो सकता है, यह ताबीज उसके अंदर युद्ध कलाओं के गुण भर दे!
अपने अभ्यास के पहले चरण में दक्ष का काम एक जादुई तिजोरी को खोलना था जिसमें एक चाभी थी. जो कि गुफा के दरवाजे पर लटकते हुए ताले की चाबी थी. इस गुफा में जाने के बाद किसी योद्धा को ढेर सारी ऊर्जाएं एक साथ मिल जाया करती थीं. और उसका बल, उसका कौशल बढ़ जाता था. मिसाल के तौर पर, निशाने सही लगने लगते थे, गदा चलाने के लिए बाजुओं में असीम ताकत आ जाती थी.
अपने पिछले जीवन में, दक्ष एक असाधारण किस्म का बहुत ताकतवर और प्रतिभाशाली योद्धा था. हालांकि उसके लिए तिजोरी खोलना युद्ध कौशल सीखने के सभी चरणों में से सबसे आसान काम था। अपने पिछले जन्म में, महज आधे घंटे के भीतर उसने अपनी जादुई तिजोरी का निर्माण कर लिया था जबकि अन्य योद्धाओं को तो तिजोरी बनाने के तरीके का पता लगाने में ही महीनों लग गए थे.
राजकुमार दक्ष, जीनियस थे, और इस काम के लिए उसे केवल आधे घंटे की जरूरत थी। लेकिन पिछले जन्म का दक्ष, इस जन्म वाले दक्ष की तरह फिजिकली बेहद कमजोर नहीं था. इस दक्ष का शरीर बीमार था और इस कमजोर शरीर से उसके लिए पिछले जन्म जैसा प्रदर्शन कर पाना मुमकिन नहीं था.
फिर भी, जादुई तिजोरी को खोलना तो था ही. यह जादुई तिजोरी असल में ऊर्जा का एक भंडारण था. तिजोरी वाले चरण के बाद दो और चरण थे, यानी गुफा के अंदर जाना और अंदर जाकर सफाई करना.
दक्ष ने साथ में लाए रक्तप्राश की छोटी सी बोतल निकाली। यह रक्तप्राश असली है या उसे किसी ने नकली पकड़ा दिया है, यह जांचने के लिए बोतल को नाक से सटाकर सूँघा और फिर पूरी बोतल मुंह में उड़ेल ली.
रक्तप्राश का स्वाद उसके गले से नीचे उतरा, वह अपेक्षाकृत ठंडा था और उसे गले में जलन होने जैसा महसूस हुआ. रक्तप्राश गले से होता हुआ पेट के अंदर तक गया तो लगा किसी ने अंदर ही अंदर चाकू से चीरा लगा दिया हो. पेट में आग सी लग गई.
लेकिन इस आग से शायद उसके अंदर बहुत सारी एनर्जी आ गई. उसको लगा कि रक्तप्राश पीते ही वह बहुत पावरफुल हो गया हो.
दक्ष खुश हो गया और एक तरह से चिल्ला ही पड़ा, "मैने बोला था न अपना टाइम आएगा!"
सम्राट वीरभद्र के साम्राज्य के युद्ध शास्त्र का यह पहला स्तर था। अभ्यास जितना अधिक कठिन होता, युद्ध के गुण उतने ही कॉम्प्लेक्स होते। यानी कि जितनी मेहनत अभ्यास करने में लगाएंगे, उतने ही जादुई और कॉम्प्लेस्स गुण हासिल होते जाएंगे.
सम्राट वीरभद्र के साम्राज्य के शास्त्र में कुल 36 युद्ध गुण थे.
निश्चित रूप से, दक्ष को फिलहाल सभी युद्ध गुण हासिल करने की कोई जरूरत नहीं थी. उसे तो बस इन 36 में से एक गुण हासिल करने की जरूरत थी, ताकि वह अपने माथे पर चिपक गए शून्य स्तर से बाहर पहुंच सके। लेकिन एक असाधारण योद्धा बनने की मन में ठान चुका दक्ष 36 में से सिर्फ एक ही गुण प्राप्त करने से संतुष्ट हो जाएगा, क्या वह रुक जाएगा!
दक्ष ने मुट्ठी बांधी और खुद से कहा, "रानी और देवदत्त सभी का दावा है कि मुझे कुशल योद्धा बनने और शून्य चरण से बाहर आने के लिए तीन महीने से अधिक की वक्त लगेगा. और मैं सभी को गलत साबित कर दूंगा और मैं इसे आज रात ही पूरा करने जा रहा हूं. राजकुमार दक्ष अब बनेगा असली योद्धा...एक जांबाज...वो कमजोर नहीं है!"
हालांकि, रक्तप्राश पीने के बाद से ताकत तो आई थी पर साथ ही साथ उसके शरीर से तेज दर्द भी होने लगा था. ऐसा लगा कि उसका शरीर लगभग फटा जा रहा है। वह डर गया और वह कांपने लगा. चूंकि ये दक्ष का बेहद कमजोर शरीर था, इसलिए इस कमजोर शरीर के साथ कुछ भी हो सकता था। शायद बुरा भी.
अगर यह आम लोगों के साथ होता, तो वे इसे सहन नहीं कर पाते। फिर भी, दक्ष के शक्तिशाली दृढ़ संकल्प ने यह दर्द दूर करने में मदद की। उसके शरीर से बहुत पसीना बह रहा था, लेकिन दक्ष ने हार नहीं मानी.
अपनी देह की सारी ताकत समेटता हुआ दक्ष बड़बड़ाया, "बस ... थोड़ा सा ... और ..."
दक्ष पहले चरण के बेहद करीब था। इस शरीर में एक योद्धा की आत्मा थी। दक्ष खुद को अपने लक्ष्य की ओर तेजी से लाना चाहता था. उसने जल्दी-जल्दी तिजोरी ढूंढ़ी, और जैसे ही चाभी में हाथ लगाया.
"बूम्म्म्म...!"
दक्ष के शरीर से एक भारी आवाज निकली थी, यह आवाज़ इतनी तेज थी कि कोई दूसरा आदमी सुन लेता तो पक्का बहरा हो जाता. शोर के झटके ने दक्ष को लगभग बेहोश कर दिया। और जब वो जागा, तब तक दो घंटे से ज्यादा वक्त बीत चुका था.
इस वक्त तक आखिरकार उसका बदन दर्द दूर हो चुका था. अब उसे आसपास शांति महसूस हो रही थी और उसने खुद को इतना ताजादम और तंदरुस्त कभी महसूस नहीं किया था। वह जोर से चिल्लाया, "हा हा! इसे मैंने बनाया है! मैं एक वास्तविक योद्धा बन चुका हूं, जो अब मुझे कदम बढ़ाना है अपने अगले चरण की ओर."
इस चरण तक पहुंचने के लिए, आठवें राजकुमार देवदत्त को चार घड़ा भरकर रक्तप्राश की जरूरत पड़ी थी और इसे प्राप्त करने के लिए छह महीने का समय भी लगा था. दक्ष ने केवल एक रात बिताई और उसे केवल एक छोटे बोतल रक्तप्राश की जरूरत पड़ी। स्थितियां ऐसी थी कि ये सब कुछ शुरू में दक्ष की पहुंच से दूर लग रहा था लेकिन अपने दृढ़ संकल्प और दृढ़ता से लड़ते हुए, वह जानता था कि ये सब इस जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.
दक्ष मानता था कि "यदि आप जल्दी जाना चाहते हैं, तो अकेले जाएं; यदि आप बहुत दूर जाना चाहते हैं, तो एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलें"। यदि दक्ष एक योद्धा बनना चाहता था, तो उसे धीरे-धीरे प्रत्येक चरण पर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की जरूरत होगी। उसका भाई देवदत्त आठ साल से युद्ध-कौशल सीखने का अभ्यास कर रहा था और इस दिशा में अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका था. यह युद्ध के कौशल का उन्नत चरण था। लेकिन दक्ष को खुद पर गर्व हो रहा था, "इस देवदत्त के बच्चे को पहला चरण को पूरा करने के लिए छह महीने लगे थे और मुझे सिर्फ एक रात लगा.
अब वो सोच रहा था, "देवदत्त ने दूसरे चरण का अभ्यास करने में आठ साल बिताए। मुझे तीन महीनों में अपने लक्ष्य तक पहुंचना है! मेरे लिए यह पूरा करना संभव है। जब ये मुमकिन हो गया, तो वो भी हो जाएगा. "
दक्ष सोच रहा था कि अगले तीन महीनों में खुद के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। राज परिवार का वार्षिकोत्सव तीन महीने के समय में होना है। पिछले एक साल में ताबीज प्राप्त करने वाले योद्धाओं के परख के लिए, राज परिवार में सभी राजकुमारों, राजकुमारियों और रिश्तेदारों सहित सभी योद्धाओं को उपस्थित होना था। दक्ष समझ गया कि सम्मानित होने का एकमात्र तरीका, युद्ध कला और कौशल से संपन्न होना है. राज परिवार में एक निश्चित स्थिति हासिल करना, परिवार में किसी को संदेह ना हो कि वह एक योद्धा होने में सक्षम नहीं था। वह उन्हें यह दिखाने के लिए दृढ़ था कि वह अब वह कायर नहीं है जिसे लोग चिढ़ाते थे। तीन महीने! अगले तीन महीनों में, दक्ष को गुफा में बिताने थे। मां, जिसने जन्म के बाद से उसकी देखभाल की थी, के अपमान का ध्यान करते हुए दक्ष और दृढ़ होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ा. एक रात के भीतर, दक्ष ने गुफा के दरवाजे को खोल दिया.
दो चरण यानि तिजोरी खोलने के बाद चाभी लेकर गुफा में प्रवेश करने से, शारीरिक शक्ति बढ़ जाएगी जिससे दक्ष को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी. दक्ष गुफा के जितना अंदर जाएगा, उनकी शक्ति उतनी बढ़ती जाएगी। पहले चरण के दौरान, जादुई तिजोरी से चाभी निकालने के बाद दक्ष गुफा की ओर निकला. गुफा के दरवाजे का ताला दक्ष ने खोला लेकिन गुफा के पहले हिस्से में अभी भी पर्याप्त ऊर्जा नहीं थी.
उसने पैरों को आगे बढ़ाया और अपनी आंखें बंद कर ली। गुफा का पहला चक्र खुल गया और दक्ष ने युद्ध-कौशल के पहले चरण का अभ्यास करना शुरू कर दिया। इस दौरान दक्ष को अपने अंदर काफी एनर्जी समाती हुई महसूस हुई और उसे लगा कि उसका शरीर अधिक ताकतवर बनता जा रहा है. एक नीली रोशनी उसके चारों और फैल गई और लगा कि उसके अंदर कुछ युद्ध-गुण आकर समा गए हों.
साम्राज्य शास्त्र के अनुसार दक्ष ने अब तक नौ परीक्षण पास किये। जब दक्ष ने फिर से अपनी आँखें खोलीं, तो उसे ये जानकर बहुत हैरत हुई कि उसकी असली ताकत और एनर्जी बढ़कर दोगुनी हो गई थी। यह अब कुल क्षमता का दसवां हिस्सा था। यदि अन्य योद्धाओं को पता चलता कि उनकी वास्तविक ऊर्जा इतने कम समय में इस तरह से दोगुनी हो सकती है तो वे उत्साह से भर जाते. लेकिन दक्ष खुद से पूरी तरह संतुष्ट नहीं था। उसने अपनी असली एनर्जी को दोगुनी करने के लिए नौ परीक्षण किए थे जिसकी गति बहुत धीमी थी! वो सोच रहा था कि गुफा में अगर वह एक आध्यात्मिक काला पत्थर हासिल कर पाए तो उसके अभ्यास की गति और अधिक तेज और दोगुनी हो जाएगी। दक्ष जो अभ्यास कर रहे थे, वह "सम्राट वीरभद्र के साम्राज्य के शास्त्र" से था। उनमें सीखने की क्षमता पहले के बेहतरीन योद्धाओं की तुलना में तेज थी। और फिर भी, दक्ष अपनी प्रगति से संतुष्ट नहीं था। यदि वह एक आध्यात्मिक काला पत्थर प्राप्त कर सकता है, तो वह नाटकीय रूप से अपनी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा को गति देगा। काला पत्थर आध्यात्मिक ऊर्जा द्वारा बनाया गया, एक दिव्य पत्थर था। इसे एक प्राकृतिक आध्यात्मिक काला पत्थर कहा जा सकता है जो पृथ्वी के बहुत नीचे पाया जाता है.
एक आध्यात्मिक काला पत्थर 1,000 सोने के सिक्कों से भी अधिक कीमती था जिसे प्राप्त करने का अवसर केवल राजकुमारों, रईसों को ही अबतक मिला पाया था। 1,000 सोने के सिक्के का खर्च उठाना दक्ष और यशोधरा से असंभव था.
तो दक्ष एक बार फिर एक असमंजस में फंस गया था.