एपिसोड 1
क़त्ल
“चिनायी! मैं तुमसे प्यार करता हूँ, और तुम मुझे मारना चाहती हो? नहीं, मुझे मत मारो...” दक्ष ज़ोर से चिल्लाया और आगे की ओर गिर गया.
उसने बिस्तर के चादर को मुट्ठी से भींचते हुए समेट दिया और अचानक उठकर बैठ गया.
उसकी आंखें खुली तो खुद उसने खुद को एक कमरे में पाया. कमरे में लाइट्स डिम थीं पर दक्ष ने देखा, उसकी बॉडी में कहीं कोई चोट वगैरह नहीं थी. खुद को कमरे में सेफ पाकर उसकी जान में जान आई थी. दक्ष ने सोचा, “ओह! तो मैं सपना देख रहा था. महज, एक सपना.” दक्ष ने राहत की सांस ली और अपनी कुरते की आस्तीन से पसीना पोंछने लगा.
भले ही यह एक सपना था लेकिन उसने सपने में जो देखा, दक्ष को उस पर शक हो रहा था.
दक्ष के लिए यह मानना ज़रा मुश्किल था कि सपने में राजकुमारी चिनायी ने उस पर जो हमला किया था, वह सच था. आखिर ऐसा कैसे हो सकता था कि उसकी होने वाली पत्नी उस पर हमला करे.
दक्ष, राजा सोमगुप्त की इकलौती संतान था. आज से कोई आठ सौ साल पहले सोमगुप्त राजस्थान के झूंझूनू इलाके के ताक़तवर राजाओं में एक था और बड़े करारे किस्म का योद्धा था.
सिर्फ सोलह साल की उम्र में दक्ष ने भी सभी तरह की War tactics और स्ट्रेटेजी में महारत हासिल कर ली थी. सोमगुप्त के हर वॉर प्लान को दक्ष नया एंगल दे देता था और हारी हुई बाज़ियों को जीत में बदल देता था. इससे सोमगुप्त की ताक़त कई गुना बढ़ गई थी. लड़ाई का मैदान हो या तलबाजी या निशानेबाज़ी का खेल... आसपास के इलाके का कोई भी आदमी दक्ष का सामना नहीं कर सकता था.
लेकिन, जिसको कोई हरा नहीं सकता था, उसको उसकी प्रेमिका और होने वाली बीवी ने मात दे दी. दक्ष की मंगेतर चिनाई ने ही दक्ष का क़त्ल अंजाम दे दिया था.
चिनाई पड़ोस के राज्य के राजा वीरभद्र की बेटी थी और दक्ष के पिता सोमगुप्त की तरह वीरभद्र भी झूंझूनू इलाके के मशहूर राजा थे.
उन दिनों राजा वीरभद्र और राजा सोमगुप्त सबसे अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोस्ती को और मजबूत बनाने के लिए दोनों ने अपने संतान दक्ष और चिनायी की शादी तय कर दी.
नौजवान दक्ष की जांबाज़ी का लोहा आसपास के इलाके में सभी योद्धा मानते थे. बचपन से ही चिनाई और दक्ष एक दूसरे को पसंद करते थे और जब बचपन के प्रेमी बड़े हुए और साथ ही निशानेबाजी और तलवारबाजी का अभ्यास किया, तो यह मुहब्बत और निखर गई.
दूसरी तरफ, राजकुमारी चिनाई बला की खूबसूरत थी. सुराहीदार गरदन, कमान की तरह तिरछी भौंहे, कमर तक लहराते घुंघराले काले बाल...कजरारी आंखें...
झूंझूनू के इलाके में बहादुरी की मिसाल दक्ष और बेइंतहा खूबसूरत चिनाई की जोड़ी को सबसे शानदार जोड़ी मानी जाती थी. दोनों की शादी झूंझूनू समेत आसपास के राज्यों में भी चर्चा का विषय बना हुआ था.
तब दक्ष को छोड़िए, किसी को भी यह कैसे लगता कि दक्ष के दिल की धड़कन बन चुकी चिनाई ही उसे मौत के घाट उतार देगी.
बदकिस्मती से, इतना बहादुर और जांबाद होकर भी दक्ष अपने कत्ल की योजना की भनक तक पा नहीं सका. उसे इस धोखेबाजी का जरा भी अहसास नहीं था.
राजकुमार दक्ष को ख़त्म करने के बाद राजकुमारी चिनायी की ज़िंदगी ही अलग हो गई. उसने झुंझनूं इलाके में सदियों से चली आ रही नौ अलग रियासतों की परंपरा ख़त्म कर दी और अपना बड़ा एंपायर खड़ा कर लिया.
उसने एक-एक करके सारे रिसायतों पर कब्ज़ा कर लिया और इन नौ राज्यों में एकता कायम कर दिया. इस नए साम्राज्य पर चिनायी का एकछत्र राज था. राजकुमारी चिनायी, अब महारानी चिनायी बन गयी, जिसके नाम ही झूंझूनू इलाके के लोग एकजुट हो जाते और उनमें जोश भर जाता.
आखिरकार, आठ सौ साल पहले झूंझूनू के इस इलाके पर नौ रिसायतें इतिहास के पन्नों में सिमट गईं और वे नौ राजाओं का तो कोई पता नहीं...न उनका नाम बचा, न कोई निशानी.
उधर, राजकुमार दक्ष की मौत के आठ सौ साल बीत गए. उसकी कातिल महारानी चिनाई ने अपने Administrative skills से राजपूताने के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया. उसका नाम अमर हो गया. सिर्फ वह रह गई और उसके आसपास का सब कुछ बदल गया.
लेकिन, उसके प्रेमी और मंगेतर दक्ष के मरते की उसका परिवार बिखर गया. मां-बाप, दोस्त....सब के सब मारे गए.
इधर, दक्ष की परेशानी बढ़ती जा रही थी, “आखिर उसने मुझे मारा क्यों? मेरी मंगेतर ने क्या सिर्फ गद्दी के लिए मुझे मार डाला? क्या मुहब्बत बस मौकापरस्ती भर है...”
दक्ष इस बारे में जितना सोचता उसका कन्फ्यूजन और भी बढ़ता जाता. वह पसीने से नहाया हुआ बिस्तर पर पड़ा सोच ही रहा था कि शाही कपड़ों में सजी एक नाजुक सी महिला कमरे में आई. उस औरत ने दक्ष की ओर चिंता से देखा और धीरे से पूछा, “बेटा दक्ष! फिर से बुरा सपना देखा क्या?”
उस महिला का नाम थाः यशोधरा!
यशोधरा इस जीवन में दक्ष की मां थी, साथ ही पिंडारी सिटी के सेनापति मलिक की पत्नी भी.
असल में, यशोधरा और मलिक के बेटे की मौत आज से तीन दिन पहले एक बीमारी से हो गई थी. और इस बीमार, कमजोर बॉडी में घुस गई थी राजकुमार दक्ष की भटकती हुई आत्मा.
राजकुमार दक्ष की भटकती हुई आत्मा जैसे ही मौत से हार चुके इस लड़के के शरीर में घुसी, इस लड़के की बॉडी फिर जी उठी. उसे दोबारा जिंदगी मिल गई और वह बॉडी तो लड़के की थी, पर दिमाग और आत्मा, यानी उसकी सोच राजकुमार दक्ष की थी.
संयोग इतना तगड़ा है कि जिस शरीर में राजकुमार की आत्मा ने डेरा जमाया, उस लड़के का नाम भी दक्ष ही है!
जब दक्ष पहली बार इस डेड बॉडी में घुसा और इस बॉडी ने अपनी आंखें खोली, उस समय उसे कुछ समझ में नहीं आया. उसे यशोधरा की बातें समझने और उसी के मुताबिक जवाब देने में बहुत कोशिशें करनी पड़ी. किसी तरह उसकी आंखों में देख कर समझने और समझाने की कोशिशें कर रहा था, उसके लिए सब कुछ अलग था.
फिर तीन दिनों के लिए तकरीबन चुपचाप रहने और सब कुछ माइन्यूटली ऑब्जर्ब करने के बाद दक्ष ने धीरे-धीरे महसूस किया कि यशोधरा का दिल एक प्यार से भरी मां का दिल था, जो इस लड़के यानी दक्ष की चिंता में डूबी रहती है.
जब भी दक्ष बुरे सपने के बाद चिल्लाकर जाग जाता था, यशोधरा दौड़ती हुई उसे देखने उसके कमरे में आ जाती थी.
पिछली जिंदगी में दक्ष ने अपनी मां को कभी देखा नहीं था. शायद जन्म देने के ठीक बाद उसकी मां चल बसी थी. उसने कभी सोचा नहीं था कि अपनी ही प्रेमिका के हाथों मौत के घाट उतारे जाने के बाद, फिर से किसी और शरीर में रहने का उसे मौका मिलेगा, जहां नई जिंदगी के साथ-साथ उसे मां की ममता का सुख भी मिलेगा. हर बात के लिए परवाह करने वाली और देखभाल में जुटी मां का होना, उसकी जिंदगी के सबसे सुखद एहसासों में से एक था.
बिस्तर पर दक्ष सोच रहा था कि “बदकिस्मती से वो मां नहीं जानती कि उसका अपना बेटा तीन दिन पहले ही मर चुका है”.
अगर दक्ष ने उसे सच बताया तो शायद इस दुख से यशोधरा कभी ऊबर ना सके. इसलिए दक्ष ने तय किया कि वो इस बारे में अपना मुंह बंद रखेगा और दिखावा करेगा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं. हालांकि, इस हैरतअंगेज घटना से दो काम हुए थे, पहला, दक्ष को फिर से जिंदगी मिली और यशोधरा दुनिया के सबसे बड़े ग़म से बच गई.
यशोधरा की ओर देखते देखते दक्ष की आंखें भर आई , दक्ष ने मुस्कुराते हुए मां से कहा, “बस एक सपना था, मां! चिंता मत करो”
लाल रंग के गरम दुशाले में लिपटी दुबली-पतली यशोधरा दक्ष के बिस्तर पर बैठी रही. उसके माथे पर चिंता की लकीरें थी. मां यशोधरा ने दक्ष के माथे पर हाथ रखते हुए पूछा, “बेटू, तीन से तुम लगातार कोई सपना देखकर जाग जाते हो, फिर नींद नहीं आती तुम्हें...”
दक्ष कुछ नहीं बोला.
मां ने दक्ष के माथे पर हाथ फेरते हुए फुसफुसाकर कहा, “अच्छा ये चिनाई कौन है? हर रात तुम उसी का नाम लेकर जागते हो...”
यशोधरा ने फुसफुसाकर ये बात इसलिए कही थी क्योंकि उसने चिनाई के नाम के आगे महारानी नहीं लगाया था. वरना, पूरे राज्य में कोई ऐसा शख्स नहीं था जो चिनाई के नाम के आगे महारानी लगाए बिना, बिना पूरे रेस्पेक्ट के बात कर सके.
असल में, महारानी चिनायी ने झूंझूनू के क्षेत्र के नौ रिसायतों को एक में मिलाकर पहले तो मजबूत साम्राज्य बनाया और फिर खुद को ‛महान और देवी महारानी’ के रूप में स्थापित कर लिया था.
गांव-गांव में महारानी चिनाई की मूर्तियां और मंदिर बनाए गए थे और लोगों को आदेश दिया गया था कि वे उनकी पूजा करें. हर साल महारानी चिनाई के जन्मदिन पर शहरो और गांवों में तालाबों और नदियों के किनारे महारानी चिनाई के नाम का बहुत बड़ा मेला लगता था.
तब से किसी ने चिनायी नाम लिखने और बोलने की हिम्मत नहीं की थी.
महारानी चिनाई के बारे में यशोधरा के सवाल पर दक्ष ने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है मां, तुमने कुछ गलत सुना होगा.
यशोधरा ने एक आह भरी और कहा, ‛ठीक है! लेकिन एक बात याद रखना बेटे. चिनायी का नाम कभी जबान पर न आए...सपने में भी नहीं’.
यशोधरा ने समझाया कि अगर महारानी चिनाई का नाम इज्जत के साथ न लिया जाए तो जिंदगी खतरे में पड़ सकती है. क्या पता बाकी की जिंदगी किसी अंधेरी जेल या कालकोठरी में काटनी पड़े.
दक्ष ने सहमति में अपना सिर हिलाया और कहा, “ऐसा कभी नहीं होगा मां!”
उसने ऊपर-ऊपर तो ऐसा दिलासा अपनी मां को दे दिया, लेकिन अंदर ही अंदर उसके अंदर गुस्से का लावा उबल रहा था. चिनाई का नाम लेते हुए डरी हुई अपनी मां को देखकर दक्ष में कसम खाई, “इसका बदला लिया जाएगा. अपनी मौत का, लोगों में फैले इस डर का...हर एक चीज का.”
यशोधरा ने बिस्तर पर बैठे, अपने कमजोर और दुबले-पतले बेटे को देखकर गहरी सांस ली. वह इस तरह बीमार अपने बेटे को जब भी देखती थी उसके अंदर का दुख और भी गहरा हो जाता था.
पैदा होने के बाद से दक्ष हमेशा बीमार ही रहता था. राज्ये के सेनापति के घर पैदा होने और सबसे अच्छे डॉक्टरों और दवाओं के बावजूद उसकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं आया.
अभी दक्ष की उम्र सोलह साल की थी, लेकिन उसकी उम्र के दूसरे लड़के जब दुनिया के बाकी सारे काम करते थे, खेलते-कूदते थे, तैरते थे, कसरत करते थे, उस वक्त दक्ष बिस्तर पर पड़ा रहता था. यशोधरा को चिंता इस बात की थी कि वो आगे की जिंदगी आखिर कैसे जिएगा.
अचानक, दरवाजे के बाहर सैनिकों के पैरों की तेज आवाज सुनाई दी.
बाहर नौकर ने उनके पैरों की आहटों को रोका थाः “कौन हैं आप लोग. यहां क्यों आए हैं?”