Chapter 3 / 2300

The New Avatar | द न्यू अवतार

Chapter 3

The New Avatar | द न्यू अवतार ·AJAY KUMAR

एपिसोड 3

पवित्र ताबीज

इस समय जहां दक्ष रहता था वो जगह पिंडारी इलाके में में आता था, वो झूंझूनू के की पहाड़ियों के पूर्वी क्षेत्र के हजारों सैन्य बेड़ों में एक था. पहले इसे महारानी के साम्राज्य में फौजी कैंप के रूप में जाना जाता था. हरेक गढ़ का मुखिया हर साल लगान का भुगतान करना पड़ता था.

हर गढ़ यानी किले पर शासन करने वाले मुखिया को सेनापति ही कहा जाता था. पुनर्जन्म के बाद दक्ष पिंडारी सेनापति मलिक का नौवां बेटा था.

वो रात दक्ष ने बर्फ-सी ठंडी रात में बड़ी कठिनाई से लकड़ी के पटरे पर सोकर बिताई थी, जिसमें बिस्तर भी नहीं था. उस पटरे पर लेटा हुआ वो पूरी रात अगले दिन होने वाले उत्सव के बारे में सोचने लगा कि ‘इस गढ़ के मालिक ने 16 साल की उम्र तक पवित्र ताबीज ग्रहण नहीं किया था, शायद भगवान उसे भूल गया था. आखिर मुझे इस पवित्र ताबीज को हासिल करने के लिए क्या करना होगा?’ मान्यता ये है कि यदि कोई पवित्र ताबीज ग्रहण करना चाहता है तो पूजा के समारोह में शामिल होना होगा जहां भैरव के आशीर्वाद से ताबीज मिल पाता है तभी वो झूंझूनू क्षेत्र में योद्धा माना जा सकता है.

इस इलाके और राज्य की यही परंपरा रही है. भैरव की पूजा के लिए पिंडारी सिटी के लोग मंदिर के पास इकट्ठा होते हैं.

आमतौर पर, बुद्धि और शक्ति में अधिक ताकतवर बालक जल्दी ही पवित्र ताबीज हासिल कर लेता है. अपने पिछले जन्म में दक्ष ने तो वो पवित्र ताबीज तभी ग्रहण कर लिया था, जब वो मां के गर्भ में ही था, लोग उसे अपने जमाने का अभिमन्यु कहते थे. दक्ष युद्ध के सभी कौशलों के साथ ही पैदा हुआ था.

बदकिस्मती से इस जन्म में 16 साल की आयु के होने के बावजूद वो पवित्र ताबीज पा नहीं सका था, या यूं कहे कि मौका नहीं मिला.

दक्ष रात भर सो नहीं पाया, जागती आंखों से वो बस ताबीज हासिल करने के तरीकों के बारे में सोचता रहा. वो देर तक सोचते–सोचते उठकर बिस्तर पर बैठ गया. उसकी उंगली में एक अंगूठी थी जिसका नगीना सफेद था. हैरत की बात ये थी कि ये अंगूठी पिछले जीवन में भी उसके साथ थी.

दक्ष अपनी इस अंगूठी को गौर से देखने लगा. उसने उस अगूंठी को उंगली से निकाला और उलट-पुलट कर उसे देख रहा था. उसे लग रहा था कि हो न हो, ये अंगूठी उसे किसी भी देवता का आशीर्वाद पाने में मदद करेगी. ताकि वो पवित्र ताबीज ग्रहण कर सके.

पिछली जिंदगी में इस अंगूठी ने उसके लिए बहुत कमाल किए थे. और ये अंगूठी उसे सम्राट वीरभद्र ने उसके सोलहवें जन्मदिन पर उपहार में दी थी.

हालांकि, दक्ष को इस अंगूठी के चमत्कारों के बारे में जरा भी मालूम नहीं था, पर उसे वो हमेशा साथ रखता था. हमेशा उसकी उंगली में यह अंगूठी बनी रहती थी. उसे कत्तई ये उम्मीद नहीं की थी कि यह आठ सदियों के बाद भी यह अंगूठी उसकी आत्मा के साथ नए जीवन में भी उसके साथ बनी रहेगी.

दक्ष ने सोचा, दूसरे जनम में भी ये अंगूठी मेरे साथ है तो इसका कोई ना कोई मकसद जरूर होगा.

सुबह होते-होते उसने देखा, शहर में काफी ठंड थी. अनाथाश्रम के आसपास के हरे जंगलों में कुहरे की मोटी सफेद चादर बिछी हुई थी. शायद, पाला भी गिरा था.

बाहर शायद बूंदाबांदी भी हो रही थी. आज के दिन, पिंडारी शहर के सभी श्रेष्ठ योद्धा राजवंश के लोगों के नेतृत्व में भैरव मंदिर के अहाते में इकट्ठा होकर भैरव की पूजा करने वाले थे.

मंदिर के बाहर, चट्टानों पर बना एक प्राचीन बाड़ा था, उस बाड़े में हजारों मवेशियों को लोहे के जंजीर में बांध कर रखा जाता था.

रानी, राजकुमार, राजकुमारियां, सिपाही, अधिकारी और योद्धा जमा हो गए थे और सबसे अधिक संख्या नौजवानों और लड़कों की थी. उन सबका मकसद एक ही था. वो सभी पवित्र ताबीज पाने की कोशिश करने वाले थे. यहां तक कि बेहद छोटे बच्चे भी, अपनी बांहें फैलाकर पवित्र ताबीज का इंतजार कर रहे थे.

पूरे शहर में भव्य समारोह का नजारा था, यहां न केवल पिंडारी सिटी, बल्कि झूंझूनू और पिंडारी सैन्य क्षेत्र के लोगो को भी आमंत्रित किया गया था.

भैरव मंदिर के अहाते में राजकुमार देवदत्त ने जैसे ही दक्ष को आया देखा, तुरंत उसके पास पहुंचा और तीखी मुस्कान के साथ बोला, “ओ हो हो हो, मेरे भाई नंबर नौ...सोलह साल का बांका नौजवान...आओ भाई आओ. लेकिन कुछ भी कर लो, तुम ताबीज नहीं ले पाओगे...ये बात तुम्हें भी पता है और तेरी मां को भी. फिर यहां आने के जहमत क्यों उठाई?”

देवदत्त का एक बड़ा भाई जो छठा राजकुमार था, वहीं बगल में खड़ा था, और उसने घमंड में चूर होकर कहा, “लोग हमेशा कहते हैं कि सेनापति मलिक के नौ बेटे हैं. लेकिन मुझे भरोसा ही नहीं होता कि मेरे बहादुर बाप की एक औलाद ऐसी भी है. इस अभागे ने आज तक पूरे शाही परिवार को शर्मिंदा ही किया है. इसके जिंदा रहने का क्या मतलब है भाई...ये मर क्यों नहीं जाता?”

छठे राजकुमार ने जो कुछ कहा वो काफी हद तक सही भी था. दक्ष के सौतेले भाईयों ने भी उसके बारे में ऐसी ही सोच बना रखी थी.

लेकिन छठे राजकुमार की बात से दक्ष को पता चल गया कि राज परिवार के भीतर रिश्तों की खाई कितनी गहरी है.

हालांकि, ये बात भी सच है कि झूंझूनू की इस ताबीज वाली परंपरा में दस में से केवल एक नौजवान ही पवित्र ताबीज प्राप्त कर पाता था. यह कहा जा सकता है कि ताबीज प्राप्त करने के बाद प्रत्येक योद्धा की स्थिति असाधारण रूप से श्रेष्ठ हो जाती थी.

बेहतरीन योद्धाओं के पास जितनी शक्तियां थी उतनी ही उन शक्तियों को अपने संतानों में बांटने की क्षमता भी हो जाती थी. इसलिए पवित्र ताबीज उनके परिवार में आगे की जनरेशन में मिलने की संभावना बढ़ जाती थी.

पिंडारी सेनापति मलिक के सभी बच्चों में से 8 ने पहले ही पवित्र ताबीज हासिल कर ली थी, दक्ष पीछे रह गया. उसकी बढ़ती उम्र उसका मजाक बना रही थी.

कई लोग उसे कायर और कमजोर कहकर उलाहने देते थे.

इसलिए दक्ष राज परिवार में शर्म के रूप में पहचान रखता था, उसके अन्य भाई उसे असली भाई मानने से इंकार करते थे, उसकी हत्या करना चाहते थे, हाल के वर्षों मे राजपरिवार दक्ष और यशोधरा से दूरी बनाना शुरू कर दिया था. उन दोनों को महल से बाहर निकाल दिया था और कल की रात उन दोनों ने महल के बाहर कंपकपाती ठंडी रात में अनाथाश्र में बिताई थी.

दक्ष के साथ हो रहे भेदभाव से यशोधरा और महल में दक्ष के प्रति संवेदना ऱखनेवाले लोगों को बेहद दुख हो रहा था लेकिन वो बेबस थे.

उधर पुजारी ने एक ऊंचे टीले पर खड़े होकर शंख बजाकर संकेत दियाः ‘पूजा अब शुरू होगी’ जोर-जोर से वाद्य यंत्र बजने लगे, हवन-कुंड में आहुतियां गिरनी शुरू हुई, जानवरों की बलि दी गई, भैरव को मद्य़ चढ़ाया गया.

अचानक हवन कुंड से एक दिव्य प्रकाश निकला और आकाश में जाकर फैल गया.

तभी आकाश से एक ताबीज गिरी और एक छह साल के बच्चे के गले में आ गई भीड़ में हर कोई हैरान था और चिल्ला रहा था कि छोटा लड़का सूबेदार राम सिंह का बेटा है.

यह केवल 6 साल का है और इसे पवित्र ताबीज मिल गया, सचमुच यह महान योद्धा साबित होगा.

ताबीज की भी अलग – अलग श्रेणियां थी, एक से नौ तक लिखे ताबीज में एक को कमजोर स्तर का जबकि नौ को सबसे शक्तिशाली माना जाता था.

भीड़ में इस बात की कानाफूसी होने लगी, “यह प्रतिभाशाली और भाग्यशाली बच्चा था जिसने चौथे नम्बर की ताबीज प्राप्त की थी, निश्चित रूप से भगवान ने किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसे धरती पर भेजा है”.

भीड़ से एक लम्बी मूंछ वाला छह फीट का आदमी जिसका नाम सूबेदार राम सिंह था, वो दौड़ता हुआ आया और चिल्लाते हुए कहने लगा, “भगवान तेरा लाख-लाख शुक्रिया, तुमने मेरे बेटे को इस लायक समझा. झूंझूनू के सभी लोगों को आज रात्रि का भोज मेरी ओर से रहेगा”

बुम्म...

आसमान में फिर एक जोरदार आवाज सुनाई दी, भीड़ आसमान की ओर देखने लगा, कुछ लड़के और लड़कियों को फिर से पवित्र ताबीज मिल गया. इस बार मिले ताबीजों में सबसे अधिक दस वर्ष से कम आयु के किशोरों को पवित्र ताबीज मिला जिसमें सूबेदार राम सिंह के बच्चे का ताबीज सबसे उत्कृष्ट था..

जिन लोगों ने पवित्र ताबीज प्राप्त की, उनमें ज्यादातर ऐसे लोग थे जिनकी समाज में स्थिति ठीक नहीं थे. वे कुल आबादी के महज 10 परसेंट थे. पवित्र ताबीज मिलने के बाद उनमें इस बात की आशा जगी थी कि अब उनके साथ भेदभाव नहीं होगा. उन्हें बराबरी के हक मिलेंगे.

जो लोग पवित्र ताबीज प्राप्त नहीं कर सके उनमें भारी निराशा थी, कई रो रहे थे तो कई अपनी किस्मत को कोस रहे थे, पूजा खत्म होने वाली थी, हवन की अंतिम आहुति दी जाने वाली थी लेकिन दक्ष को अबतक पवित्र ताबीज नहीं मिला था.

दक्ष का मन उदास होने लगा. उसने खुद से कहा, ‘अब ताबीज मिलनी असंभव है, उसे अब एक सामान्य जीवन जीना पड़ेगा. अब उसे सारा जीवन उपेक्षित होकर जीना पड़ेगा’ लेकिन यशोधरा को आशा थी कि कोई ना कोई चमत्कार होगा और दक्ष को कम से कम इतनी शक्ति तो मिल जाएगी जिससे वो स्वस्थ जीवन जी सके.

पूजा समाप्त हुई और यशोधरा की आशा निराशा में बदल गयी, इसी बीच दक्ष अपनी अंगूठी को निहारते हुए अपनी किस्मत को स्वीकारने की कोशिश करने लगा, तभी आकाश में फिर चमत्कार हुआ, जोरदार आवाज हुई और एक ताबीज दक्ष के गले में आ गई.

दक्ष रोमांचित हो उठा, और यशोधरा की ओर देखते हुए जोर से चिल्लाया, “मां! ताबीज मिल गई.”

अब तक पूरे समारोह में किसी ने यह गौर नहीं किया था कि दक्ष भी वहां मौजूद है लेकिन दक्ष के चिल्लाने से सबका ध्यान उसकी ओर चला गया.

देवदत्त और उसके छठे राजकुमार भाई को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था, देवदत्त बोला, “यह कैसे संभव है ?”

यशोधरा ने घूमकर दक्ष को देखा. उसने आखिरकार ताबीज पा लिया, वो उसके पास दौड़ी, मां ने अपने बेटे को सीने से लगा लिया, और खुशी की आंसू के साथ कहा, “अब दक्ष स्वस्थ होगा, मेरा बेटा स्वस्थ होगा”.

तभी राज्य का मंत्री आया और उसने कहा,

“बधाई हो दक्ष! रानी ने आपको आमंत्रित किया है ताकि व्यक्तिगत रूप से ताबीज की समीक्षा की जा सके”

यशोधरा के चेहरे पर शंका के भाव आ गए, मानो कुछ गलत होने वाला हो, वह बुदबुदाई “रानी..!”

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels