Chapter 5 / 730

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma

Chapter 5

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma ·pradeep Sharma

चोरी हुए तीन हज़ार रूपए मिल चुके थे। पुलिस को वो पैसे बेडरूम के अन्दर एक अलमारी के ऊपर छुपाये हुए मिले थे। पुलिस ने ये नोटिस किया कि जिस अलमारी के ऊपर वो पैसे छुपाये गए थे उसके ऊपर काफी धुल जमी हुई थी। जैसे कई महीनों से वहां सफाई न की गयी हो। और इसी वजह से जिसने भी वहां वो पैसे छुपाये थे उसके हाथ के निशान अलमारी के ऊपर बनी मिट्टी की layer पर बने हुए थे। पुलिस के लिए इतना बड़ा सबूत काफी था। वो तीन हज़ार रूपए चुराने वाले चोर को पकड़ने के लिए जिसका इल्ज़ाम धनुष के ऊपर लगा था। अब बस कुछ ही देर में पता चलने ही वाला था कि जिस वजह से घर में एक ही परिवार के लोगों के बीच इतनी देर से जो लड़ाई झगडा चल रहा था उसका असली culprit कौन है। हॉल में मौजूद सभी लोगो की आँखें उन तीन हज़ार रूपए को देख कर चौंक गयी थी। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि पुलिस इतनी जल्दी वो पैसे ढूंढ कर सारा खेल ख़त्म कर देगी। और सबसे ज्यादा सुकून देखने को मिला था आरती की आँखों में, जो अन्दर ही अन्दर तड़प रही थी अपने बेटे की ये हालत देख कर। क्रांति सिंह उस धुल पर बने हाथो के निशान को बड़े बारीकी से देखती है और फिर अर्चित, मानवी उनके दोनों बच्चे अन्नू और तन्नु के हाथो को ध्यान से देखती है। क्रांति सिंह, धनुष और उसकी माँ आरती के हाथो का भी इंस्पेक्शन करती है फिर वो कुछ देर के लिए चुप हो कर एक साइड में बैठ जाती है और ध्यान से कुछ सोचने लगती है। अर्चित तभी जोर से बोलता है, “मैडम आप मेरी बात का विश्वास कीजिये मुझे अच्छी तरह मालूम है ये चोरी इस नालायक ने ही की है।"

अर्चित, धनुष की ओर इशारा कर के कहता है, लेकिन शायद क्रांति सिंह को अपना मेहमान मिल चुका था। वो उठती है और अन्नू के पास जाकर उसे फिर से अपना हाथ आगे करने के लिए कहती है, अर्चित और मानवी दोनों भोंचक्के से हो कर खड़े हो जाते है और अन्नू की ओर देख रहे है। क्रांति सिंह अन्नू से कहती है “क्या तुम मुझे बता सकते हो अन्नू तुम्हारे हाथ के निशान उस अलमारी के ऊपर कैसे आये?"

क्रांति सिंह की आवाज में इतना ज्यादा गुस्सा और confidence भरा हुआ था मानो उन्होंने अन्नू को अपनी आँखों से पैसे छुपाते हुए देखा है। अन्नू हकलाकर कहता है, “ मैं...मैं...”

क्रांति सिंह अपनी आवाज ओर तेज़ करके उससे पूछती है, “तुम्हारे नाखूनों में अभी तक उस अलमारी की धूल छुपी हुई है। मुझसे झूठ बोलने की कोशिश मत करना, वरना तुम जानते हो मेरे पास और भी तरीके है तुमसे पूछने के।"

क्रांति का इतना कहना था कि अन्नू रोना शुरू कर देता है। और फिर रोते रोते कहता है, “मेरी इसमें कोई गलती नहीं है मुझे दीदी ने कहा था पैसे छुपाने के लिए। दीदी ने कहा था कि वो धनुष से बहुत नफरत करती है और उसे मजा चखाना चाहती है। दीदी ने कहा था धनुष इतना बेवकूफ है कि वो खुद को बचा ही नहीं पायेगा।”

अन्नू डर के मारे रोये जा रहा था और अपनी सफाई दे रहा था। अन्नू को क्रांति की आँखों से इतना डर लग रहा था की वो एकटक उनकी ओर देखे बिना ही चोरी किये हुए पैसो का सारा सच क्रांति के सामने रख देता है।हॉल में मौजूद सभी लोग तन्नु को घूर रहे थे। तन्नु समझ जाती है कि अब सब कुछ accept करने में ही भलाई है। अन्नू को ऐसे रोता हुआ देख तन्नु बीच में ही अचानक से चिल्ला कर अपनी सफाई में बोल पड़ती है। “मैं तो सिर्फ धनुष को थोड़ा परेशान करना चाहती थी। मैं पैसे नहीं चुराना चाहती थी।”

तन्नु जल्दी-जल्दी एक ही सांस में बिना रुके बोल पड़ती है। अन्नू और तन्नु को ऐसे सारी सच्चाई ब्यान करते हुए क्रांति सिंह चुप थी क्योंकि वो दोनों भी आख़िरकार बच्चे ही तो थे। हॉल में मौजूद लोग और पुलिस इतने सारे तमाशे के बाद ये तो बहुत अच्छे तरीके से समझ चुके थे की ये फैमिली सचमुच बिलकुल अलग है। इतने अमीर होने के बाद भी सिर्फ तीन हज़ार रुपये के लिए एक छोटे बच्चे और उसकी विधवा माँ को इतना torture करने का कारण वो सभी लोग समझ ही नहीं पा रहे थे। पैसे तो वापस मिल चुके थे लेकिन क्या आरती को लगा थप्पड़, आरती और उसका बेटा धनुष कभी भूल पाएंगे?

धनुष और उसकी माँ आरती सचमुच ही बहुत unlucky है। अगर उनकी जगह कोई और होता तो सचमुच अर्चित और उसके परिवार से बहुत पहले ही सारे रिश्ते ख़त्म कर चुका होता। बिना किसी गलती के इतनी बेइज्जती बरदाश्त करने की हिम्मत किसी में नहीं होती। पर अगर आरती को ये सब झेलना पड़ रहा था भगवान ही जानता है वो बेचारी कितनी मजबूर होगी। और क्या पता वो अपने बेटे धनुष के इस लायक होने का इंतज़ार कर रही हो की वो उसे ले कर कहीं और जा सके। आज अर्चित का चालीसवां जन्मदिन था। और अर्चित ने लगभग आधे शहर को अपने बर्थडे celebration के लिए invite कर रखा था। क्योंकि उसे अपने रसूख का बहुत ख्याल रखना था। इसलिए उसने शहर के लगभग सभी high profile लोगों को अपने घर पर invite किया था। उनमें से बहुत सारे मेहमान तो लंच के बाद ही लौट चुके थे। लेकिन कुछ मेहमान और बाहर से आये वेटर, और कुछ एक्स्ट्रा लोग जो सिर्फ बड़े लोगो की पार्टी में एक दिन के मेहनताने पर काम करने के लिए आते हैं वो अभी तक मौजूद थे। पहले तो सभी लोग अपनी अपनी गपशप और वाइन में बिज़ि थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अर्चित और धनुष का झगड़ा सुना तो वो लोग भी वहां आ कर उस सारे तमाशे के गवाह बन गए थे। सब ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने एक परिवार के आपसी कलह का अंजाम देखा था। लेकिन ये अब तक भी बहुत से लोगो को समझ नहीं आ रह था कि अर्चित जो की घर के बाहर इतना decent behave करता है वो अपने ही भांजे और छोटी बहन से इस तरह का बर्ताव भी कर सकता है। लोग घर के बाहर कुछ और होते हैं और घर के अन्दर कुछ ओर। पुलिस को आता देख तो पड़ोसी भी अर्चित के घर के अन्दर आ गए थे। कुछ लोगों को अर्चित और उसके परिवार की चिंता थी और कुछ को तो तमाशा भी देखना जरूरी होता है। पहले तो सभी लोग अर्चित की बात पर भरोसा कर रहे थे कि धनुष ने ही पैसे चुराए हैं। लेकिन जब धनुष ने अपने मामा की पोल खोलनी शुरू की तो सभी लोगों के सामने अर्चित और उसके परिवार का असली चेहरा सामने आ गया था। और फिर लोगों की तो आदत ही होती है तमाशा देखने की। लेकिन उस तमाशे में लोगों ने देखा की आरती और उसका बेटा धनुष किस हद तक मजबूर हैं या कहो की कितने unlucky है। अर्चित और मानवी ने सोचा भी नहीं था कि सच इतना कड़वा भी हो सकता है। आसपास के सभी लोगों के सामने उनकी खुद की बेटी चोर निकली। अब सभी लोग अर्चित और मानवी ने अपने बच्चो को कैसे संस्कार दिए हैं, उन्हीं के बारे में बात कर रहे हैं। अर्चित मौके की नजाकत को भांपते हुए अपनी जगह से खड़ा होता है और बड़ी ही शालीनता से लेडी ऑफिसर क्रांति सिंह के पास जाकर उनसे कहता है, “मैडम, अपने ही घर में की गयी चोरी, चोरी तो नहीं कही जा सकती। मैं माफ़ी चाहता हूँ आपसे। और आपकी टीम से। जिन्हे हमारी ओर से इतनी तकलीफ हुई। कुछ पलो के लिए क्रांति सिंह, अर्चित को देखती रही। मानो वो मन ही मन सोच रही हो की जो आदमी अभी कुछ ही देर पहले अपनी धौंस दिखा रहा था अपने बेटे की गलती सबके सामने आते ही इतना शांत कैसे हो गया। लेकिन क्रांति सिंह इतनी जल्दी झांसे में आने वाली पुलिस ऑफिसर नहीं थी। वो अपने पुलिसिया अंदाज़ में अर्चित से कहती है, “मुझे मालुम है अर्चित जी कि अपने ही परिवार के पैसे छुपाना कोई बहुत बड़ा क्राइम नहीं है। लेकिनं हमारे देश के क़ानून के अनुसार किसी भी इंसान के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल करना या फिर किसी ओर तरीके से उसकी पब्लिकली बेइज्जती करना या फिर किसी को ऐसे चोरी के झूटे जाल में फंसा कर mentally torture करना मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना। उस व्यक्ति के खिलाफ काफी गंभीर मामले में कार्यवाही हो सकती है और तक़रीबन 3 साल की सजा का procedure भी है।”

क्रांति सिंह आहिस्ता-आहिस्ता इस तरह से अर्चित को उसके ऊपर लगने वाले चार्जेस समझा रही है कि अर्चित के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती है। उसे समझ आ जाता है कि जिस लेडी ऑफिसर को अब तक बहुत हलके में ले रहा था वो कोई ऐसी वैसी ऑफिसर नहीं है। लेकिन क्रांति सिंह यही नहीं रुकती वो आगे कहती है। “और हां, अर्चित जी मैं एक और जरुरी बात तो आप को बताना भूल ही गयी। अगर किसी भी व्यक्ति को आपने कोई serious physical injury पहुचाई है तो आपको तीन साल से ज्यादा सजा भी हो सकती है। मतलब तक़रीबन 10 साल के लिए तो आप जेल की चक्की पिसेंगे ही पिसेंगे। और एक बार जेल जाने के बाद तो आप जानते ही हैं अर्चित जी, पैसा, पावर और ये जो आप अपने रुतबे की इतनी धौंस दिखाते हैं वो सब गधे के सर से सींग की तरह गायब हो जाएगा। क्योंकि बेशक 10 साल की सजा से आप किसी तरह से बच जाएँ पर 3 या 5 साल तो पक्का ही समझे, आप देख ही सकते है आपकी पिटाई की वजह से एक 16 साल के बच्चे के मुह से कितना खून बह गया है। अभी इसकी मेडिकल जांच होगी और फिर आपकी मेहमान नवाजी का मौका हमें मिलेगा। क्रांति सिंह का एक एक शब्द अर्चित के कानों में तीर की तरह जा रहा था और उसके मन में सुई की तरह चुभ रहा था। क्योंकि शब्दों से ज्यादा effect तो क्रांति के कहने का तरीका था। क्रांति ऐसे बात कर रही थी जैसे की वो साफ़ साफ़ शब्दो में अर्चित को बता रही हो कि अगले बस कुछ ही दिनों में उसके साथ क्या होने वाला है। लेकिन क्रांति सिंह को भी एक बात साफ़ समझ आ रही थी की अर्चित और उसकी बीवी अभी तक भी अपने बेटे अन्नू की गलती न तो मान रहे थे और न ही उसके लिए माफ़ी मांग रहे थे। तभी क्रांति सिंह ने इस बात पर ज्यादा ध्यान न देते हुए, हाथ के इशारे से अपने साथी पुलिसवालों से जोर से चिल्लाते हुए कहा, “चलो, जितने भी लोग इसमें इन्वोल्व है उन्हें गाड़ी में बैठाओ और पुलिस स्टेशन ले चलो। अब बाकी की पूछताछ वन्ही होगी। अर्चित और मानवी दोनों को जेल की दिवारे साफ़-साफ़ दिखने लगी थी, अर्चित ने तभी हाथ जोड़कर क्रांति सिंह के सामने लगभग रोते हुए उससे कहा, “मैडम जी, धनुष तो मेरा भांजा है और उससे पूछ लीजिए मैंने अपने बच्चों और उसमे कभी भी भेदभाव नहीं किया है अ अ और ये तो एक बहुत छोटी सी ग़लतफहमी है मैडम जी, ये तो किसी के भी परिवार में हो सकती है न, वरना आपको लगता है मैं खुद अपने बेटे जैसे भांजे पर हाथ उठाऊंगा? बच्चे अगर कोई गलती करे तो बड़े उसे डांटेंगे नहीं तो वो आगे चल कर और बिगड़ जायेंगे।"

और इस सब incident को एक माँ बहुत शांति से चुपचाप सुन रही थी। वो माँ जो अपने बेटे को गोद में लिए बैठी थी उसके कपड़े अपने ही बेटे के खून से सने थे। आरती देख रही थी कैसे उसका भाई पल पल गिरगिट की तरह अपने रंग बदल रहा था जब पुलिस उसे जेल भेजने के लिए तैयार थी। आरती अपने भाई अर्चित को क्रांति सिंह के सामने गिड़गिड़ाते हुए देख ही रही थी कि तभी अर्चित की निगाह उस पर रुक गयी। अर्चित समझ चुका था कि अब उसे कोई बचा सकता है तो वो है आरती। मानवी भी आरती की और ऐसे देख रही थी जैसे अभी उसके पैर पकड़ कर माफ़ी मांगेगी और कहेगी “दीदी हमें प्लीज बचा लो’ क्योंकि उन दोनों को अब आरती और उसका बेटा धनुष ही बचा सकता था। मानवी ने बिना एक पल की भी देरी किये अपनी बेटी अन्नू का हाथ पकड़ा और आरती के पास गयी।"

“दीदी अगर हम कोई शिकायत नहीं करेंगे तो पुलिस वाले इस केस को यहीं रफा दफा कर देंगे। वो आगे कार्यवाही नहीं करेंगे। दीदी बेशक कितने ही मतभेद क्यों न हो पर हम सब हैं तो एक ही परिवार के ना।”

मानवी, आरती के पास बैठ कर उसका हाथ पकड़ कर कहती है, “दीदी, आइये ना हम सब परिवार के लोग इस मामले को मिलकर सुलझा लेते है। अन्नू, और तन्नु ने सचुमच बहुत बड़ी गलती की है पर ये भी है तो बच्चे ही ना, तो कैसा रहेगा दीदी अगर हम सब मिलकर इन पुलिस वालो से बोल दे की ये हमारे घर की बात है और हमे कोई complaint नहीं करनी है।”

मानवी ने आरती के हाथ पर हाथ रखा और उससे आँखों ही आँखों में माफ़ी मांगते हुए कहा। आरती उसकी ओर देख कर शायद यही सोच रही थी कि अभी कुछ ही देर पहले ये लोग उसके बेटे को चोर साबित करके मारने -पीटने ओर जेल भेजने तक को तैयार थे। और अब जो सारा सच सामने आया तो कैसे सारा परिवार उनके लिए एक हो गया। आरती, मानवी की बात सुन कर अपने आंसू पोंछती हुई अपनी नज़र उससे हटा कर गर्दन दूसरी ओर कर लेती है, मानो बहुत कुछ कहना चाह कर भी सब दिल में ही छुपा कर रखना चाहती है। आरती को दूसरी ओर देखते हुए अर्चित ने समझा कि उसने मानवी की बात को ignore कर दिया है और वो इस केस में उन लोगों का साथ नहीं देना चाहती तो वो आरती के पास आ कर कहता है, “देखो आरती, मैं मानता हूँ कि आज जो भी कुछ हुआ उसमे तन्नु की गलती थी और मैं ये सारा मामला सुलझते ही उसे धनुष से माफ़ी मांगने के लिए जरुर कहूँगा। पर अगर तुमने अभी पुलिस से चल कर ये केस यंही ख़त्म करने के लिए नहीं कहा तो समझ लेना आज के बाद तुम दोनों से हमारा कोई रिश्ता नहीं है।”

अर्चित अपनी कठोर आवाज में आरती को अपना फैसला सुना चुका था। लेकिन वो अभी रुका नहीं था, अर्चित आगे कहता है, “और हां तुम ये भी मत भूलना आरती की धनुष स्टार हाई स्कूल में पढ़ता है। अगर इसके पीछे मेरा हाथ ना हुआ तो इसके grade इस लायक नहीं है कि ये एक दिन भी उस school में टिक पाए। मेरी backing के बिना तुम्हारे बेटे को उस school से लात मार कर बाहर निकाल दिया जाएगा।”

अर्चित की बात सुनकर आरती शॉक में उसकी और देखने लगी, बेटे के स्कूल से निकाले जाने की बात से तो उसके शरीर में एक कंपकपी सी दौड़ गयी थी। आरती ने एकदम से नज़र उठा कर उसे देखा था। उसे ये तो समझ बहुत पहले ही आ चुका था कि उसका भाई, भाई तो छोड़ो इंसान कहलाने के भी लायक नहीं है। लेकिन वो माफ़ी मांगने की बजाये उसे ऐसे ब्लैकमेल करेगा, इसकी उम्मीद आरती को बिलकुल नहीं थी। अब आरती को समझ नहीं आ रहा था की वो अपने भाई की बात चुपचाप मान ले या फिर अपने बेटे की इस हालत के लिए उसे जेल भेजे। तो क्या आरती, धनुष के साथ जो हुआ उसे भूलकर CASE वापस ले लेगी? क्या क्रांति सिंह वहां से चली जायेगी? जानने के लिए पढ़िए धनुष की कहानी धाकड़ The immortal Warrior सिर्फ Pocket Novel पर!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels