Chapter 1 / 730

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma

Chapter 1

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma ·pradeep Sharma

“धनुष तुमने पैसे कंहा छुपाये हुए है" जल्दी से बताओ। “तुम्हारे परिवार को कितनी भी जरुरत क्यों न हो लेकिन तुम चोरी नहीं कर सकते, धनुष। लोग कहते है अगर किसी को बचपन में कंचे चुराने की आदत हो तो वो बड़ा हो कर सोना जरुर चुराएगा, अभी से तुम्हे चोरी करने की आदत पड़ गयी तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद हो जायेगी।”

डरा-सहमा हुआ धनुष अपने मामा, मामी के सामने सर झुकाए खडा था, उसके दोनो हाथो की मुट्ठी गुस्सै में भिची हुई थी और आंखो में पानी था, शर्म से धनुष उपर गर्दन तक नही उठा पा रहा था। पिता की मौत के बाद से उसकी माँ और वो खुद, मामा-मामी के भरोसे हो गए थे, लेकिन आज तो हद ही हो गई। आखिर चोरी का इल्ज़ाम एक 15-16 साल की उम्र का हाई स्कूल का बच्चा कैसे बर्दाश्त करे। तभी उसकी मामी फिर से उसे डांटते हुए बहुत तेज़ आवाज में कहती है, “धनुष मुझे मालूम है की तुम्हे स्कूल की फीस के लिए पैसो की जरुरत है पर क्या तुम चोरी किये हुए पैसो से अपने स्कूल की फीस भरोगे?”

घर के सारे नौकर-चाकर और कुछ मेहमान धनुष को घेर कर खड़े है और उनके ताने धनुष के कानों को चीरते हुए निकल रहे है जैसे सचमुच धनुष ने अपने ही घर में मामा-मामी के तीन हज़ार रूपए चुराए हो पर वो डरा सहमा सा स्कूल जाने वाला बच्चा अपनी बेगुनाही साबित भी तो कैसे करे?

धनुष का चेहरा शर्म से लाल हो चुका था, उसके होंटो पर खून की छोटी सी बूंद दिखाई देने लगी थी क्योंकि गुस्से में वो अपने होंट, दांतों से काट रहा था। आँखें नम थी, फिर भी आस पास खड़े लोगो के ताने सुनकर उसने अपनी बात कहने की हिम्मत की, आहिस्ता से धनुष अपनी गर्दन उठा कर बहुत धीमी आवाज में कहता है, “मैंने पैसे नहीं चुराए।"

उसके मुंह से निकले ये मासूमियत भरे शब्द सुनकर कोई नहीं कह सकता था कि वो बच्चा कभी चोरी भी कर सकता है। धनुष के मुंह से उसकी सफाई सुनकर मामी कुछ बोलने ही वाली थी की एक दर्द भरी आवाज सुनकर वो रुक जाती है और वो आवाज सुनकर धनुष में जैसे साँस वापस लौट आई हो। धनुष की माँ, आरती वहा आ जाती है। उसे देखते ही धनुष हाथ फैला कर उससे चिपक जाता है। आरती अपने बच्चे को कस कर गले लगा लेती है और पलट कर अपने बड़े भाई और भाभी से लगभग गिड़गिड़ा कर कहती है, “अर्चित, मानवी आप दोनों ने धनुष को अपनी आँखों के सामने बड़ा होते देखा है। ये बचपन से ही बहुत ईमानदार रहा है। उसकी पढाई और behaviour हमेशा से ही बहुत अच्छे रहे हैं। तुम तो अच्छी तरह से जानते हो मेरा धनुष कभी झूठ नहीं बोलता, अगर ये कह रहा है की उसने वो तीन हज़ार रूपए नहीं लिए है तो सचमुच ये उन रुपयों के बारे में कुछ नहीं जानता।"

आरती अपने बेटे धनुष को कस कर दुलार से पकड़े हुए है और हाथ जोड़कर अर्चित और मानवी जो लगभग 40 से 45 साल के रहे होंगे, उनसे विनती कर रही है। पति के चले जाने के बाद किसी औरत का एकमात्र सहारा उसके बच्चे ही तो होते है, लेकिन यहा शायद आरती का खुद का छोटा भाई अर्चित उसके लिए कोई सहानुभूति नहीं रखता। अर्चित अपनी सख्त आवाज में आरती से कहता है, “हम ये नहीं कह रहे है की धनुष ने पैसे चुराए है। लेकिन हमें ये लगता है की जरुर धनुष ने तुम्हें स्कूल की फीस के लिए परेशान होता देखकर वो पैसे छुपा लिए हो।“

इतना कहकर अर्चित दूसरी ओर देखना शुरू कर देता है वो आरती की आंखो में देखने की हिम्मत भी नहीं कर रहा। लेकिन बाकी की रही सही कसर पूरा करने के लिए उसकी बीवी मानवी भी तो है। और अब मानवी धीमी, मगर एक ताना भरे हुए अंदाज़ में आरती का मजाक उड़ाते हुए कहती है, “इसकी पढ़ाई और behaviour हमेशा से अच्छे रहे हैं? हा हा हा, सचमुच?"

मानवी जोर से आरती की बात पर ठहाका मार कर हँसती है। धनुष और आरती एक-दूसरे से चिपके हुए helpless खड़े अपनी बेइज्जती बर्दाश्त कर रहे है और इसके अलावा उनके पास कोई चारा भी तो नहीं है क्योंकि गुस्सा हो कर वो जाए भी तो कहा। लेकिन मानवी यही नहीं रूकती वो आगे कहती है, “स्टार सिटी स्कूल में आने से पहले तुम्हारे बेटे की पढाई सचमुच बहुत अच्छी चल रही थी लेकिन वहा एक साल रहने के बाद, उसके मार्क्स एकदम से गिर गए हैं और अब वो पीछे से पहले नंबर पर आने लगा है।“

फिर एक तिरस्कार भरी स्माइल चेहरे पर लिए मानवी अपनी गर्दन साइड में झटकर, आरती को उसके विधवा और अकेला होने का एहसास दिलाती है और आगे अपनी बात कहती है मगर इस बार उसकी आवाज पहले से ज्यादा तेज़ थी, “अगर तुम इसके लिए हाथ जोड़ कर खड़ी न होती तो अब तक इसे लात मार कर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया होता। समझी?"

रिश्तो के सम्मान की बात तो दूर है मानवी ने तो आरती की भावनाओ को कोई भी respect देना भी जरुरी नहीं समझा, आरती चुप होकर अपमान का घूंट पीते हुए ये सब सुन रही है। अपने बड़े भाई अर्चित और अपनी भाभी मानवी की बात सुनकर आरती का चेहरा पिला पड़ चुका था और उसकी आँखें शर्म से झुकी हुई है, लेकिन अपनी छाती से चिपटे धनुष जिसे वो लोग अपने कमरे से तीन हज़ार रूपए गायब होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे, उसके मासूम चेहरे को देख कर आरती ने फिर एक बार अपने बेटे की बेगुनाही के फेवर में बोलने के लिए हिम्मत जुटाई। पर इससे पहले की उसके मुह से कोई भी शब्द बाहर निकलता, एक stern आवाज सुनकर आरती के शब्द उसके होंटो से बाहर ही नहीं आ पाए। “बुआ जी, अर्चित और मानवी के बेटी तन्नु और बेटा अन्नू वहा आ चुके थे। आरती समझ जाती है की अभी तो उसे और शर्मिंदा होना है। अपने ही भाई के घर में उसे क्या दिन देखने पड़ रहे हैं। यही सोचकर वो फिर से गर्दन नीचे कर लेती है और अन्नू की आवाज उसके कानो में पड़ती है, “हम धनुष के ऊपर शक़ इसलिए कर रहे है क्योंकि उस कमरे में पैसे चुराने की possibility सिर्फ धनुष की ही है। आपकी आँखों में जरूर धनुष बहुत होनहार और ईमानदार होगा, क्योंकि हर माँ को अपने बच्चे के लिए यही लगता है लेकिन आपको शायद नहीं मालूम की ये आजकल स्कूल में कितनी शर्मनाक हरकते कर रहा है। दूसरे बच्चो की कॉपी से होमवर्क की नक़ल करना, एग्जाम में नक़ल करना, यहाँ तक की अपने classmates से रोज़ किसी न किसी बात पर मार पिट करना। ये अब इसकी रोज़ मर्रा की हरकते है, मुझे तो शर्म आने लगी है स्कूल में किसी को भी ये बताते हुए की ये हमारा cousin brother है!”

आरती दुखी मन से नम आँखों के साथ उनकी बात सुन रही थी क्योंकि वो दोनों अर्चित और मानवी के बच्चे थे, अर्चित और मानवी से फिर भी थोड़ी शर्म और इज्जत की उम्मीद की जा सकती है। पर इन दोनों में रत्ती भर भी इस बात की कोई शर्म नहीं है की वो अपनी बुआ से बात कर रहे है। इसलिए आरती चुप होकर उन्हें सुन रही थी क्योंकि अगर वो कुछ भी बोलेगी तो वो दोनों उसे उल्टा जवाब देने में एक minute का भी समय नहीं लगायेंगे। लेकिन धनुष कैसे चुप रह पता। वो उनकी बात काट कर जोर से चिल्लाया, “तुम दोनों झूटे और बदतमीज़ हो और मुझ पर झुठा इल्जाम लगा रहे हो!"

अन्नू और तन्नु, धनुष की आवाज सुनकर गुस्से से भर गए। पर इससे पहले की वो दोनों कुछ बोल पाए, मौके की seriousness को भांपते हुए आरती अपने दोनों हाथ जोड़कर अर्चित और मानवी से कहने लगी, “मैं तुम दोनों के सामने हाथ जोडती हूँ प्लीज मेरे बेटे के लिए ऐसी मुसीबत खड़ी मत करो। अगर तुम्हे वो तीन हज़ार रूपए नहीं मिलते है तो उसे मेरी ओर अपना उधार समझो। तुम्हे पता है जब से धनुष का पिछले साल एक्सीडेंट हुआ है वो बहुत जल्दी अपना आपा खो देता है और गुस्से में कुछ भी कर बैठता है। पर अगर इसके साथ कुछ भी बुरा हुआ तो मैं जिन्दा नहीं रह पाउंगी।"

अपनी बात पूरी ख़त्म करने से पहले ही आरती की आँखों में काफी देर से रुके हुए आंसू तेज़ी से उसके चेहरे पर दिखाई देने लगते हैं। अपने छोटे भाई के पूरे परिवार के सामने वो असहाय हो कर रोने लगती है। अपनी बात पूरी होने तक आरती वहा बेजान सी उनके सामने खड़ी है उसके बेटे के साथ। जो पिछले एक साल से हो रहा है उसे याद कर कर के आरती सुबक-सुबक कर रो रही है। पहले husband की sudden death, फिर बेटे का एक्सीडेंट, और इस सबके बाद अपनी ही भाई के यहाँ ऐसा बेइज्जत हो कर रहना। एक अकेली औरत और कितने दर्द के घूंट पिए!

बेशक धनुष के पिता की मृत्यु उसके बचपन में ही हो चुकी है पर वो फिर भी एक शांत और आज्ञाकारी बच्चा रहा है और पढ़ाई में हमेशा अव्वल। दो साल पहले जब वो स्टार हाई स्कूल में एडमिशन के लिए आया था तो उसने स्कूल entrance एग्जामिनेशन में पूरे शहर में सबसे ज्यादा नंबर लिए थे और यही नहीं उसने क्लास में भी सभी एक्साम्स में अच्छे नंबर प्राप्त किये थे, पहले साल में तो धनुष ने सभी एक्साम्स में टॉप किया था!

लेकिन बुरी किस्मत ने कब किसका पीछा छोड़ा है! धनुष की हालत एक साल पहले हुए कार एक्सीडेंट के बाद से अभी तक पूरी तरह ठीक ही नहीं हो पायी है। अब न तो वो पहले की तरह समझदार है और न ही शांत रहने वालो में से है। उसे बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है और उसे कोई भी बात याद नहीं रह पाती। उस एक्सीडेंट ने धनुष के दिमाग पर बहुत बुरा प्रभाव छोड़ा है, यहाँ तक की डॉक्टर ने तो उसे permanant मेंटल डिसऑर्डर डायग्नोज़ कर दिया था। अगर आरती की request और स्कूल को उसके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए कोई उम्मीद नजर न आती तो अब तक उसे स्कूल से कब का बाहर निकाल दिया गया होता। अन्नू और तन्नु एक-दूसरे को देख के कुछ इशारा करते है जैसे की वो आरती का melodrama देखकर बोर हो चुके है और अब इससे ज्यादा वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वहा सब के सब शांत खड़े है धनुष अभी तक अपनी माँ से चिपका हुआ है और आरती जैसे भगवन से ही अपनी हालत की शिकायत कर कर के सुबक रही है। अर्चित और मानवी भी इधर उधर देख रहे है जैसे की वो आरती के वहा से जाने का इंतज़ार कर रहे हो। वहा खड़े सभी लोग आरती की और ही देख रहे है कि तभी अचानक से आरती से चिपटे हुए धनुष के शरीर में कुछ कंपकपाहट होनी शुरू हो जाती है और उसकी आँखों से चमकती हुई रौशनी निकलने लगती है। धनुष वहाँ खड़े हुए सभी लोग और अपने मामा-मामी की और देखता है। उसे समझ नहीं आ रहा वो यहाँ कैसे पहुंच गया वो खुद से कहता है, “ये कोन सी जगह है? मैं यहाँ कैसे पंहुचा? क्या मैं उस तूफ़ान में फंसने के बाद भी मरा नहीं था? यहाँ क्या चल रहा है?”

धनुष भोचक्का सा खड़ा हुआ अपने चारो ओर देख रहा है। धनुष को याद आता है की वो तो “immortal दुनिया" में था, और देवीय तूफ़ान से जूझ रहा था क्योंकि जैसे ही वो देवीय तूफ़ान से बाहर निकल जाएगा तो वो “immortal दुनिया" का एक देवता बन जाएगा। और फिर वो अमर हो जाएगा। धनुष हाल में मौजूद बाकी सभी लोगो की ओर ऐसे देख रहा था जैसे वो कई वर्षो की नींद से अचानक से जाग गया हो। धनुष याद करने की कोशिश कर रहा है की असलियत में उसके साथ क्या हुआ है। उसके चेहरे पर एक अजीब सा sad expression दिखाई दे रहा था। उसकी आँखों में एक restlessness दिखाई दे रही थी, जैसे कोई बहुत बड़ा shock उसे लगा हो, यहाँ आने से ठीक पहले उसके साथ क्या हुआ था वो सब कुछ उसे धीरे धीरे याद आ रहा था। धनुष की तूफानी मुसीबत का यह सबसे कठिन समय था, जब वो अपनी सारी शक्ति खो चुका था। तब उसने उस देवीय तूफ़ान से निकलने के लिए अपनी सारी will power को accumulate किया था। सामने से हुए वार को तो वो रोक सकता था लेकिन पीछे से होते हुए हमलो का उसके पास कोई solution नहीं था। क्योंकि उसकी पीठ पर कोई भी कवच या ढाल नहीं थी जो उसे पीछे से होते हुए हमलो से बचा सके। धनुष अपने उन दोस्तों को भी इस हमले में नहीं बचा पाया था जिनके पास बहुत सारे देवीय रक्षाकवच थे और जो देवीय हथियारों से लैस थे। धनुष का दिमाग उन सभी बातों को याद कर रहा है जो उसके साथ उस immortal दुनिया में हुई थी। उस देवीय तूफ़ान के उसने नौ dangerous mission तो पार कर लिए थे लेकिन जब वो खुद को दसवें mission के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने में लगा था उसी वक़्त उस dangerous मिशन में उसके अपने वो साथी जिन पर धनुष को खुद से भी ज्यादा भरोषा था, उन्हीं लोगों ने उस पर एक जानलेवा हमला कर दिया था। और उन्ही लोगो में शामिल थी जहान्वी, जिसे धनुष सबसे ज्यादा प्यार करता था। लेकिन जहान्वी ने भी उसके दुश्मनों के साथ मिलकर धनुष का बड़ा दिल दुखाया था। उनके संयुक्त हमले के तहत, धनुष का भाग्य लगभग बर्बाद हो गया था। यहाँ तक की, इससे पहले कि उसका शरीर पूरी तरह से चकनाचूर हो जाता और वो अपनी चेतना खो देता, वे लोग पहले से ही अधीर थे और रहस्यमय प्राचीन मैनुअल को छीनने के लिए दौड़ पड़े, जिसे धनुुष ने गलती से प्राचीन राक्षसी भगवान से प्राप्त किया था, जिसका नाम था - द हेवनली आर्ट ऑफ कॉस्मिक जेनेसिस मैनुअल। उसे समझ आ चुका था कि, “इंसान का स्वभाव इतना greed और ईर्ष्या से भरा हुआ है कि प्यार और दोस्ती जैसे पवित्र बंधन भी लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखते!”

धनुष वही खड़ा-खड़ा ये सब सोच रहा है। उसे ध्यान ही नहीं कि उस हॉल में मौजूद लोग जिन्होंने उसके ऊपर तीन हज़ार रूपए चोरी करने का इल्जाम लगाया है उसके बारे में क्या सोच रहे होंगे। धनुष फिर खुद से ही कहता है, “मैं उस तूफ़ान से बाहर निकलने में असफल रहा हूँ। तो मैं जिंदा कैसे बच गया? मेरा शारीर तो ख़त्म हो जाना चाहिए था! और मेरी आत्मा अब तक राख बनकर हवाओ में उड़ जानी चाहिए थी! लेकिन मैं अब भी यहाँ कैसे हूँ?"

क्या धनुष अपने ही बनाये हुए इन दो संसारो के भंवर से निकल पायेगा? उसके अपने मामा को अपनी, बहिन और उसकी माँ, आरती के आंसुओ का भी कोई फर्क क्यों नहीं पड़ रहा है? क्या सचमुच धनुष ने तीन हज़ार रूपए चुराए है? जानने के लिए पढ़िए धनुष की कहानी धाकड़ The immortal Warrior सिर्फ Pocket Novel पर!

Chapter List: Next

Related Novels