Chapter 3 / 730

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma

Chapter 3

The Immortal Warrior | द इम्मोर्टल वारियर | Author - Pradeep Sharma ·pradeep Sharma

धनुष कहता है, “इतने लाखो रूपए होने के बाद भी तुमने नाना नानी को गाँव में अकेले छोड़ दीया और कभी उनकी देख भाल के बारे में सोचा भी नहीं, क्या तुमने कभी सोचा नाना नानी और छोटे मामा गाँव में कैसे रहते होंगे? और यही नहीं सबसे ज्यादा पैसे होने के बाद भी नाना नानी की दवाइयों का खर्चा उनके सभी बच्चों में बराबर बांटा जाता है चाहे किसी के पास पैसे हो या न हो। जब तुम जानते हो की तुम्हारे बाकी भाई बहन तुम्हारे जितने पैसे वाले नहीं है तो क्या तुम्हारे अन्दर इतनी भी शर्म नहीं की अपने माँ बाप का कम से कम दवाइयों का खर्चा तुम उठ सको? और तुम बात करते हो की अपने से बड़ो की इज्जत करनी चहिये? क्या तुम्हें लगता है की तुम किसी की इज्जत के लायक हो?”

धनुष यहीं नहीं रुकता। वो आगे कहता है,

“जब भी परिवार में कोई बड़ा फंक्शन होता है तो परिवार के सभी लोग मिलकर सारा खर्चा उठाते है। लेकिन मुझे और मेरी माँ को डिनर टेबल पर भी बैठने की जगह नहीं मिलती, क्योंकि तुम्हें लगता है की लोग बहुत ज्यादा हो गए है और हमारा वहाँ कोई हक ही नहीं है। अपनी खुद की बहन के साथ ऐसा करते हुए तुम्हें शर्म नहीं आती? तुम किस मुंह से बड़ो की इज्जत की बात करते हो मामा?’

अर्चित गुस्सा अन्दर पीसता हुआ धनुष को चुप चाप सुन रहा था, अर्चित के हाथ में वाइन के कांच के गिलास पर उसकी उँगलियाँ कसती जा रही थी और ऐसा लग रहा था की किसी भी पल अर्चित, धनुष को वो गिलास फेंक कर मारने ही वाला है। अर्चित ने अपने व्यापार के पिछले 20 सालो मे कई उतार चढाव देखे थे इसीलिए उसका society मे एक रुतबा था, बड़े बड़े ऊँचे दर्जे के सरकारी अधिकारी, व्यापारी उसे बहुत अच्छी तरह से जानते थे इसीलिए अर्चित के व्यवहार मे ही एक धोंस ज़माने वाली आदत आ चुकी थी। उसने सोचा अगर वो धनुष को जोर से डांट देगा तो धनुष डर के मारे सहम जाएगा। लेकिन ये तो उसने अपने सपने मे भी नहीं सोचा था कि इतने तेज़ आवाज मे गुस्से से डांटने के बाद भी धनुष उसके सामने इस तरह से हिम्मत करके बात करेगा। धनुष ने जो बात अर्चित को बोली थी ऐसी बेइज्जती अर्चित की आज तक नहीं हुई। वो वंहा उस कमरे मे बैठा हुआ इतनी शर्म महसूस कर रहा था कि किसी से आँखें तक नहीं मिला पा रहा था। अर्चित का चेहरा पूरा लाल हो चूका था। उसकी दोनों मुट्ठियाँ कसकर भिची हुई थी और पैरो मे हो रही कम्पन वंहा खड़े बाकी लोग देख सकते थे. जिस आदमी के सामने पुरे घर मे कोई चूं की आवाज भी नहीं करता था आज उसे अपने ही भांजे ने दिन मे तारे दिखा दिए थे. तभी अर्चित ने हाथ मे पकड़ा हुआ कांच का ग्लास जमीन पर दे कर मारा और,फिर गुस्से मे खोलते है दांत पीसते हुए बोला “नीच, तुझे जनम देने वालो ने तुझे जिंदगी तो दी है पर तमीज़ सिखाना भूल गए है। और जो आज तक तेरी माँ नहीं कर पायी वो अब मुझे करना पड़ेगा!’

अर्चित के पास धनुष की किसी भी बात का कोई जवाब तो नहीं था, इसलिए बेइज्जती से भरा हुआ अर्चित बहुत गुस्से मे धनुष को मारने के लिए दौड़ पड़ा, और धनुष के बहुत करीब जा कर अर्चित ने अपना हाथ उसे मारने के लिए उठाया.

आरती ने अर्चित का ये रूप पहले कभी नहीं देखा था वो अर्चित का गुस्से मे जल रहा लाल चेहरा देखकर काँपने लगी थी, उसे लगा अर्चित किसी भी वक़्त धनुष को बहुत बुरी तरह से मारेगा. दोनों हाथ जोड़ते हुए आरती, अर्चित को वंही रुकने का इशारा कर रही थी। एक बेबस माँ अपने बेटे और भाई के बीच मे, दीवार बन कर खड़ी हो गयी थी. ऐसा लग रहा था मानो थप्पड़ धनुष को लगेगा और जान आरती की निकल जायेगी. जबकि दूसरी और वंही बैठे मानवी और उसके बच्चे अन्नू और तन्नु के चेहरे पर एक बड़ी ही cynical मुस्कान थी जैसे जिस पल का उन्हें इंतज़ार था वो आ गया हो। लेकिन धनुष के दिमाग मे कुछ और ही चल रहा था, अर्चित के गुस्से का उस पर जैसे कोई असर ही नहीं पड़ा, अर्चित का हाथ अब उससे कुछ ही दुरी पर रह गया था, धनुष के चेहरे पर एक ठंडी सी बेहद मंद मुस्कान थी . धनुष को झटके के साथ अपने Immortal World के स्किल्स याद आए जहा उसका सामना करने वाला नेस्तो नाबूत हो जाता था। लेकिन अगले ही पल मे धनुष का चेहरा किसी मौत के दैत्य की तरह सफ़ेद हो गया था क्योंकि धनुष immortal world मे बेशक एक बहुत बड़ा warrior हो पर वो शायद भूल रहा था की इस world मे वो सिर्फ एक स्कूल जाने वाला हाई स्कूल का स्टूडेंट है और इस world मे उसके शरीर मे कोई जादुई ताकत नहीं थी और तो और यंहा तो उसके शरीर मे एक साधारण आदमी जितनी भी शक्ति नहीं थी physically तो धनुष पहले से ही काफी कमजोर था। अर्चित तो पहले से ही अपनी बेइज्जती सहन नहीं कर पा रहा था। उसका हाथ मुश्किल से धनुष के गाल से बस दस सेंटीमीटर की दुरी पर था बावजूद इसके धनुष जिसे ये पता था की अर्चित का थप्पड़ बहुत जल्द उसके गाल पर बस पड़ने ही वाला है वो एक मस्त मुश्कान लिए उसके सामने खड़ा था, क्योंकि धनुष खुद को एक warrior समझ रहा था जंहा अर्चित जैसे साधारण से आदमी की उसके सामने कोई औकात ही नहीं है, और फिर भी इस साधारण आदमी ने उस पर हमला करने की जुर्रत की है। तभी अचानक से धनुष अपनी पूरी ताकत लगाकर गुस्से मे बहुत जोर से चिल्लाता है “अर्चित ..तेरी इतनी हिम्मत!”

धनुष की आँखें गुस्से मे इतनी बड़ी हो गयी थी जैसे अभी फट कर बाहर आ जायेंगी,और वंहा मौजूद बाकी सब लोग तो जैसे बुत बन चुके थे। उनके सामने तो ये सारा नजारा किसी सपने से कम नहीं था। आरती भी बेचारी बेबस सी कभी अपने भाई तो कभी अपने बेटे को देख रही थी। उसे तो बस यही डर था की धनुष को कही कोई दिमागी दौरा न पड़ जाए . गायब हुए तीन हज़ार रूपए का इल्जाम तो वो पहले ही अपने सर ले चुकी थी। लेकिन आज जो हो रहा है उसे रोकने की आरती की सारी कोशिशे नाकाम होती नज़र आ रही थी। अर्चित भी धनुष की वो ललकार सुनकर जैसे थोडा घबरा सा गया था तब वो रुक कर बोला “ क्या ..क्या मुझे तुझे डांटने का भी हक़ नहीं है, तेरा मामा होने के नाते मुझे पूरा हक़ है तेरे ऊपर चिल्लाने का और गुस्से मे तुझे सजा देने का भी! अगर तू कोई गलती करता है तो!’ .

अर्चित अब पहले से ज्यादा गुस्से मे आ चूका था क्योंकि वंहा खड़े घर के नौकरों और उसकी खुद के बीवी बच्चो के सामने धनुष ने उससे बद्तामिजी की थी, अर्चित अपने बढे हुए हाथ को वापस नहीं लाया बल्कि उसने पुरे गुस्से से धनुष को मारने के लिए अपना हाथ आखिरकार घुमा ही दिया। लेकिन धनुष तो जैसे पहले से ही तैयार था। वो खुद को अर्चित के हाथ से बचा कर एक तरफ हो चूका था। लेकिन ये क्या! धनुष ने तो बड़ी फुर्ती से खुद को अर्चित के थप्पड़ से बचा लिया था फिर ये “चटाक’ की आवाज कंहा से आई? आवाज सुनते ही धनुष का दिल जैसे एक पल के लिए थम सा गया हो। क्योंकि जो चीख उसने उस थप्पड़ की आवाज के साथ सुनी थी वो आवाज उसके दिल के सबसे करीब थी। धनुष ने एक पल मे ही मुड कर देखा तो उसके पैरो के नीचे से जमीन ही निकल गयी। दरअसल जिस थप्पड़ से उसने खुद को बचाया था, वो हाथ उसके माँ के चेहरे से टकरा चूका था। और तभी धनुष को एहसास हुआ की वो तो अपनी माँ से चिपका हुआ खड़ा था और जिस फुर्ती से झुक कर उसने खुद को बचाया था तब तो स्वाभाविक था की अर्चित का वो हाथ उसकी माँ आरती के चेहरे पर जाकर रुकना था। पश्चाताप, दर्द, क्रोध, आत्म-दोष जैसी कई feelings ने अचानक से धनुष को घेर लिया था। धनुष का दिल दर्द से तड़प रहा था क्योंकि अगर वो अपनी जगह से न हटता तो निशिचित रूप से थप्पड़ उसी को पड़ता और उसकी माँ बच जाती। पर उसकी तेज़ तर्रारी की सजा आरती को मिल चुकी थी। धनुष के दिमाग मे बिजली की तरह वो सीन दौड़ रहा था और वो खुद से ही कह रहा था, “नहीं ये नहीं हो सकता। जंहा से मामा ने अपना हाथ घुमाया है वंहा से उनका हाथ मेरी माँ तक पहुच ही नहीं सकता! हो न हो मेरे मुह पर तमाचा मारने पर असफल होने पर मामा ने जान बुझ कर अपने अपमान से frustrated हो कर मेरी माँ को थप्पड़ मारा है।’

उसके बाद तो धनुष के पुरे शरीर मे जैसे गुस्से की लहर सी दौड़ गयी थी। वो अर्चित को ऐसे घुर रहा था जैसे आँखों से ही आग उगल कर अर्चित को वंही जिन्दा जला देगा। तभी उसका ध्यान अर्चित के चेहरे पर आई उस कुटिल मुस्कान पर गया। क्योंकि अभी थप्पड़ मारने के बाद अर्चित थोडा आगे झुका हुआ था और धनुष थप्पड़ से बचने के बाद थोडा नीचे झुका था। अर्चित की वो मुस्कान धनुष के दिल पर छुरी का काम कर रही थी। उसका दिल कर रहा था की अपने शरीर की सारी हिम्मत जुटाए और अर्चित से भीड़ जाए। पर कहा दुबला पतला छोटा सा बच्चा धनुष और कहा उसके तक़रीबन सिक्स फीट लम्बे तगडे मामा। कैसे लड़ पायेगा। धनुष अन्दर ही अन्दर अपने पुरे गुस्से को पी गया और फिर उसके पास इसके अलावा कोई चारा भी तो नहीं था। पर इसका ये मतलब नहीं था की धनुष इस बात को भूल जाएगा की उसके मामा अर्चित ने उसकी माँ आरती के मुह पर तमाचा मारा था. और वो ही क्या दुनिया की कोई भी औलाद अपने सामने अपने माँ-बाप की ऐसी बेइज्जती को कभी नहीं भूल सकती. और यंहा तो एक बेटे ने अपनी माँ को थप्पड़ खाते हुए देखा है। और वो भी अपनी वजह से. इस घटना ने धनुष को अपने मामा अर्चित और उसके पुरे परिवार का पूरी जिंदगी के लिए दुश्मन बना दिया था .

धनुष का दुखी दिल खुद से ही कह रहा है,

“न तो मेरे पास कोई भगवन का दिया आर्शीवाद है। न ही मेरे पास कोई ऐसी मंत्रो की जादुई शक्ति है। फिर मैं कैसे इस भयंकर परिस्थिति का सामना कर पाऊंगा?’

धनुष अपने सामने खड़े wild giant जैसे अर्चित को देखकर ये बातें सोच रहा था . पर उसकी आखों मे अर्चित के लिए भयंकर नफरत भरी हुई थी। धनुष सोच रहा है “अब बहुत हुआ!’ उसकी गुस्से मे लाल आँखें चमक रही थी. धनुष ने जो दस हज़ार साल उस अमृत्य संसार मे बिताये थे वंहा उसने बहुत सी मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस की थी और वो इन कलाओं में perfect था। धनुष ने हजारों ऐसी मार्शल आर्ट की कला सीख रखी थी। धनुष को धुंधली सी हाथो की कलाओं की एक फॉर्म याद आ रही थी जिसका नाम था “आग की शक्ति!’, जिसका उपयोग इस तरह की सिचुएशन मे किया जा सकता था। “आग की शक्ति’ एक ऐसी कला थी जिसका use immortal world मे अक्सर ही energy फार्मेशन के लिए किया जाता था। ये breathing exercise जैसी ही थी। इसके लिए कोई बहुत बड़ी साधना की जरुरत भी नहीं थी। और इसका उपयोग साधारण व्यक्ति भी कर सकता था। लेकिन ये कला इंसान के शरीर से कुछ energy जरुर लेती थी। लेकिन फिर भी उस व्यक्ति को कोई ख़ास नुक्सान नहीं होता था . हाँ लेकिन “आग की शक्ति’ प्रक्रिया की भी अपनी कुछ सीमाए थी। ये बेशक user के शरीर मे एक अलग ही प्रकार की उर्जा भर देती थी पर वो सिर्फ कुछ moments के लिए ही होती थी। धनुष को पता था की वो अर्चित के सामने काफी कमजोर था पर अगर वो अपने शरीर की सारी शक्तियों को इकठ्ठा करे और अर्चित के ऊपर कोई नाजुक मौका देख कर हमला बोल दे तो शायद अर्चित उसे संभाल न सके। धनुष को अपने ऊपर एक भरोषा था की इस तरह वो अपने मामा अर्चित से अपनी माँ की बेइज्जती का बदला लेने मे कामयाब हो सकता है। धनुष बहुत तेज़ी से सांस लेकर अपने अन्दर एक उर्जा पैदा करता है और फिर एक तेज़ और कठोर आवाज मे अपने मामा अर्चित से कहता है,, “मामा, तुम्हे किसने हक दिया मेरी माँ पर हाथ उठाने का!‍ मैं तुमसे मेरी माँ की इस बेइज्जती का बदला ले कर रहूँगा!”

धनुष को साफ़ दिखाई दे रहा था की उसका मामा अर्चित को कोई भी दुख नहीं है उसकी माँ पर हाथ उठाने का। और उसकी माँ आरती तो बेचारी अभी तक ये समझ ही नहीं पा रही की उसी के भाई ने आज उस पर हाथ कैसे उठा दिया। धनुष बहुत जोर से अर्चित के ऊपर चिल्लाया और उसकी और गुस्से मे आगे बढ़ने लगा। धनुष जैसे बांस की लकड़ी तो अर्चित मे से तक़रीबन एक दर्जन बन जायेंगे. वो अर्चित की ओर आँख दिखाता हुआ आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है तभी अर्चित उसे कहता है,, “अरे बेवकूफ, गधे! तुझे लगता है मैं तुझसे डर जाऊँगा!’

अर्चित उसे अपनी ओर आता देखकर जोर से चिल्ला कर कहता है, । उसे देख कर अर्चित suddenly मुस्कुरा उठा था . एक कठोर आवाज मे अर्चित आगे कहता है, “मैं तुझे अपने से बडो की इज्जत करना सिखाना चाह रहा था पर तूने ही खुद को एक तरफ झुका लिया और मेरा हाथ गलती से तेरी माँ को लग गया, अगर तू इस बात के लिए किसी को दोषी ही ठेराना चाहता है तो खुद को दोषी ठहरा। मेरा इसमें कोई दोष नही है।’

अर्चित ये कह कर चुप हो जाता है पर उसके पीछे बैठी उसकी बीवी मानवी की तो जैसे बरसो की तमन्ना पूरी हो गयी हो वो मंद ही मंद अब भी मुस्कुरा रही थी। अर्चित चिल्लाते हुए जोश मे अपना हाथ धनुष को उठा कर फेंकने के लिए उठा ता है पर तभी एक अजीब सी आवाज आती है “खटाक’ और ये आवाज थी अर्चित के shoulder पर धनुष का हाथ टकराने की, अर्चित का shoulder dislocate हो गया था . इससे पहले की अर्चित दर्द मे और चिल्ला पाता धनुष ने जैसे उसके पेट का हिट बैग बना दिया हो। ऐसा लग रहा था की अर्चित ने जो भी सुबह से खाया पिया है वो सब कुछ ही देर मे उसके मुह से बाहर निकल जाएगा। अर्चित दर्द से कराह रहा था लेकिन धनुष तो जैसे पागल हो गया था। वो उसके पेट पर अपने दोनों हाथो से वार किये जा रहा था। अर्चित उससे अपने आप को बचा ही नहीं पा रहा था। अर्चित को इतना दर्द महसूस हो रहा था की जैसे कुछ ही देर मे वो मर जाएगा। क्या अर्चित खुद को धनुष से बचा पायेगा? क्या होगा अगर अपनी माँ को लगे थप्पड़ के बदले मे धनुष ने अर्चित का खून कर दिया तो? जानने के लिए सुनते रहिये धनुष की कहानी धाकड़ The immortal Warrior सिर्फ PocketFM पर!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels