इतने भयंकर दर्द में अर्चित का सर डगमगा रहा था उसके पैर ज़मीन से उखड़ने लगे थे। उसके हाथ इधर उधर हवा मेंं कुछ ढूंढ रहे थे। ताकि वो कुछ भारी चीज़ उठा सके और खुद को धनुष से बचा सके। अर्चित ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहा था, "बचाओ!।बचाओ! ये खुनी है! ये मुझे मार डालेगा!"
मानवी भी अपने पति का खून फर्श पर देख कर ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगी, “सिर्फ तीन हज़ार रूपए के लिए ये लड़का खून तक कर सकता है।"
वहाँ जो कुछ हो रहा था वो किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। अन्नू और तन्नु तो इतने डर गए थे की ना तो उनके मुँह से कोई आवाज निकल रही थी और न ही वो दोनों अपनी जगह से एक इंच भी हिल-डुल रहे थे। बस आँखें और मुँह फाड़ कर वो सब कुछ देख रहे थे। आरती भी भौचक्की सी वो सब कुछ देख रही थी। अर्चित बेहोश होने लगा था, बेहोश होते-होते वो वहाँ मौजूद सभी लोगों की चीखे सुन रहा था। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था की ये सब क्या हो रहा है। वहाँ मौजूद लोगों ने ये सोचा भी नहीं था की एक छोटी सी बात पर हुआ विवाद इतना भयंकर रूप ले सकता है। घर मेंं मौजूद लोग डरे सहमें से खून से सने हुए अर्चित और धनुष को देख रहे थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक छोटी सी बात का इतना डरावना अंजाम होगा। सब लोग डर से चिल्लाने लगे थे। अर्चित की बीवी मानवी और उसके बच्चे अन्नू और तन्नु दोनों बहुत तेज़ रो रहे थे। बाकी के लोग भी इधर-उधर भाग रहे थे। कोई पुलिस तो, कोई डॉक्टर-डॉक्टर चिल्ला रहा था। लोगों ने धनुष और अर्चित दोनों को उठा कर अलग-अलग जगह पर लिटा दिया था। वहां फर्श पर बहुत खून फ़ैल गया था। अर्चित तो दर्द में चिल्ला कर बेहोश हो चुका था और धनुष जैसे किसी बहुत बड़ी जंग से घायल होकर लौटा हो। किसी को भी ये समझ नहीं आ रहा था की उन दोनों मेंं कौन गलत था। अभी तक उन चुराए हुए तीन हज़ार रुपये का भी पता नहीं लगा था की चोरी किसने की इसलिए धनुष को भी जिम्मेंदार ठहराना गलत था। और अर्चित जिसने धनुष की माँ पर हाथ उठाया था, तो क्या एक बेटा ये बर्दाश्त कर सकता है जिसके सामने उसकी माँ को किसी ने थप्पड़ मार दिया हो। वो अगर लड़ता नहीं तो क्या करता। आखिर कोई ये बात बर्दाश्त नहीं कर सकता की उसकी माँ के ऊपर कोई हाथ उठाये। कुछ ही देर में वहां मची उथल-पुथल के बीच पुलिस की एंट्री हो जाती है। कुछ फ़ालतू लोग तो पुलिस को देखते ही चुप-चाप से वहां से खिसक जाते हैं। पुलिस के आते ही एक अजीब सी घटना हुई। अर्चित जो काफी देर से बेहोश पड़ा था अचानक से उसके शरीर में न जाने कहाँ से थोड़ी सी जान आ गयी और वो तेज़-तेज़ कराहने लगा। अर्चित ने जैसे ही धनुष को देखा उसकी आँखों में वो सारा सीन फिर से चलने लगा जब धनुष उससे लड़ रहा था। चारो ओर कमरे में बहुत सारे पुलिस वाले आ चुके थे। अर्चित ने अपने आप को संभाला और एक नज़र धनुष पर डाली जिसे देखते ही अर्चित की आँखों में फिर से गुस्सा भर गया और वो चिल्ला कर पुलिस वालो से बोला, “ऑफिसर इस लड़के ने मेरे तीन हज़ार रूपए चुराए है। मैं आपको इस लड़के को गिरफ्तार करने की request करता हूँ। ये चोर है।"
आरती बेचारी रोते हुए हाथ जोड़ कर खड़ी थी जैसे उसके मुह में शब्द ही ख़त्म हो चुके थे। तभी लेडी पुलिस ऑफिसर क्रांति कहती है, “यहा हमें एक खून होने की रिपोर्ट मिली है। क्या मैं जान सकती हूँ वो रिपोर्ट किसने की है?’
उस पूरे हॉल में एक sharp, confidence भरी आवाज ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया और वैसे भी इतनी देर से लोग वहा लड़ाई-झगड़े की बातें ही सुन रहे थे। क्रांति सिंह की बॉडी लैंग्वेज से ही वो बड़ी तेज़ तर्रार, दो टूक बात करने वाले पुलिस ऑफिसर लग रही थी। पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह ने अर्चित की बातो को नज़रंदाज़ कर दिया था और अब वो उस पूरे हाल में चारों ओर देख कर वहा हुई घटना का मुआयना कर रही थी और तभी उन्होंने मर्डर रिपोर्ट होने की बात पूछी थी। मानवी ने सर झुका कर खुद से हुई गलती की माफ़ी मांगी और पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह से बेहद दबी हुई आवाज में कहा “मैडम जी मर्डर की रिपोर्ट मैंने की थी। मैं बहुत डर गयी थी। उसके लिए मैं आप से माफ़ी मांगती हूँ। मैंने पहली बार ऐसा खून खराबा देखा था। मुझे मेरे पति की हालत देख कर डर लग रहा था। वो सांस भी नहीं ले पा रहे थे और उनका बहुत ज्यादा खून भी बह चूका था। मुझे लगा आज मैं अपने पति को खो दूंगी।"
कहते-कहते वो रोने लगती है।
मानवी की बात सुनकर क्रांति के चेहरे के भाव थोड़े नार्मल हो जाते है क्योंकि कोई भी औरत अपने पति को इस हालत में देखेगी तो उसका डर जाना स्वाभाविक था। इसलिए क्रांति सिंह ने मर्डर की झूटी रिपोर्ट पर भी मानवी को कुछ नहीं कहा। पुलिस ऑफिसर ने धनुष और अर्चित दोनों के हालात का इन्वेस्टीगेशन करना शुरू कर दिया। तभी अर्चित ने दोबारा लेकिन इस बार पहले से तेज़ आवाज में अपनी बात कही, “ऑफिसर इस लड़के को गिरफ्तार कर लीजिये। इसने हमारे घर से तीन हज़ार रूपए चुराए है। और तो और जब मैंने इसकी इस हरकत पर इसे डाटा तो इसने मुझ पर हमला कर दिया और मेरा हाथ तोड़ दिया।"
अर्चित अपनी बेइज्जती का धनुष से बहुत बुरा बदला लेना चाहता था। वो उस सीन को भूल ही नहीं पा रहा था जब धनुष ने उसका हाथ तोड़ दिया था। और ये बात अर्चित को अच्छी तरह से समझ आ चुकी थी की धनुष पहले की तरह अब कोई मासूम बच्चा नहीं है जिसे वो कभी भी डांट पिट सकता था। लेकिन पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह अर्चित की किसी भी बात पर ध्यान नहीं दे रही थी। वो तो बस अपने पुलिसिया अंदाज़ में उन दोनों को लगी चोटों का मुआयेना कर रही थी और इसी बीच उन्होंने अपने साथ आये हवाल्दारो को उस एरिया को सील करने का आर्डर दे दिया था। ताकि कोई भी evidence के साथ छेड़-छाड़ न कर सके। अर्चित जो एक रसूक वाला आदमी है उसे लगा की शायद लेडी पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह उसे पहचान नहीं पा रही है। तब उसने क्रांति सिंह को अपनी पहचान बताने के लिए कहा, “ऑफिसर आप शायद मुझे जानती नही है। आपके कमिश्नर मिस्टर पाटिल मेरे बहुत पुराने मित्र है और इंस्पेक्टर शर्मा तो मेरे बिलकुल भाई जैसे हैं। आप चाहे तो मेरे बारे में अभी उनसे फोन करके पूछ सकती है। मेरा काफी लेना-देना रेहता है उनसे। आपको तो पता ही होगा की आपके इस नए पुलिस हेड क्वार्टर की बिल्डिंग में हमने भी काफी दान दिया है। बाकी आप तो मुझे काफी समझदार नजर आती है।"
अर्चित उस लेडी ऑफिसर से ऐसे बात कर रहा था कि दबाव में आकर उसे अर्चित की बात माननी ही पड़े अर्चित के चेहरे की वो घटिया सी रुआबदार मुस्कान बता रही थी कि वो लेडी पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह को उसके सीनियर अधिकारियों का डर दिखा कर सारे इन्वेस्टीगेशन को अपने तरीके से चलाना चाहता है। उसका बस चले तो अपने खुद के भांजे धनुष को बाकी की सारी जिंदगी जेल के अंदर सड़ने के लिए छोड दे। वहां थोड़ी दूर पर हाथ जोड़कर उसकी अपनी बड़ी बहन आरती खड़ी है जिसके मुह पर अर्चित ने अभी कुछ देर पहले एक जोर का तमाचा जड़ा था। जिस इंसान को अपनी बहन की भी इज्जत की परवाह न हो उससे कैसी भी उम्मीद लगाना बेवकूफी है। लेकिन पुलिस ऑफिसर क्रांति सिंह कुछ अलग ही मिजाज की ऑफिसर है। जैसा अर्चित ने सोचा था वैसी तो बिल्कुल भी नहीं। क्रांति सिंह, अर्चित की बात सुनकर कुछ पल के लिए उसे घूर कर देखती है फिर बड़े नाजुक और ताने भरे अंदाज़ से उससे कहती है, "अच्छा तो आपने उस बिल्डिंग के लिए डोनेशन इसलिए दिया था कि आप जिसे कहे मैं उसे गिरफ्तार कर लू?"
क्रांति सिंह तो पहले ही उसके धोंस भरे व्यवहार को समझ चुकी थी और उससे चिढ़ चुकी थी इसलिए उन्होंने अर्चित की बात का इस अंदाज़ से उत्तर दिया की वो समझ जाए कि क्रांति सिंह उसके रसुक से डरने वाली ऑफिसर बिलकुल नहीं है। और ये तो स्वाभाविक था कि अर्चित ने एक लेडी ऑफिसर से ऐसे जवाब की उम्मीद बिलकुल नहीं की थी। जबकि उसने पुलिस के उससे भी बड़े अधिकारी से अपने करीबी रिश्ते के बारे में क्रांति सिंह को aware कराया हो। क्रांति सिंह का जवाब सुनकर तो अर्चित जैसे बगले झाँकने लगा। एक ही दिन में उसकी इतनी बेइज्जती पहले कभी नहीं हुई थी। पहले तो भांजे ने उसका हाथ तोड़ दिया और अब जिस पुलिस अधिकारी को वो कुछ समझ ही नहीं रहा था उसने भी बाकी सभी लोगो के सामने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया अर्चित की बात को कोई importance ना देते हुए क्रांति सिंह ने अर्चित और धनुष दोनों की चोटों का अच्छे से इंस्पेक्शन कर लिया था और उसके साथ आये बाकी के हवालदार घर की बाकी चीजों का मुआयेना कर ही रहे थे। क्रांति सिंह ये पता लगा चुकी थी कि इतनी देर से अर्चित बार-बार अपने जिस हाथ के टूटने की बात कर रहा था वो सब तो एक बहाना था। उसकी कोई हड्डी नहीं टूटी थी बस उसका शोल्डर डिस लोकेट हो गया था। वही दूसरी और धनुष को लगी चोंटे अर्चित से बहुत ज्यादा गंभीर थी। धनुष के पेट और कमर के पीछे वाले हिस्से पर बहुत ज्यादा चोट आई थी। और यहा तक की धनुष तो अब भी अधमरा ही पड़ा हुआ था। क्रांति सिंह को सबसे ज्यादा परेशानी फर्श पर इतना सारा खून देख कर हो रही थी। उसे बार बार लग रहा था की बेशक धनुष को बहुत ज्यादा चोट आई हुई हो लेकिन वो इतनी गंभीर नहीं है। जबकि वहा मौजूद बाकी के लोग कह रहे थे की धनुष ने ही वहा पर खून की उलटी की थी। बाकी की कहानी आरती की आँखें बयाँ कर रही थी। क्रांति ने धनुष का पीला पड़ा हुआ चेहरा देखा तो वो खुद को रोक़ नहीं पायी।फिर परेशां हो कर क्रांति ने धनुष से पुछ ही लिया, “बेटा तुम्हे कंही कोई परेशानी महसूस हो रही है क्या?"
धनुष बहुत धीमें से बिलकुल दबी हुई आवाज में उसे जवाब देता है, “मैडम जी मैं बिलकुल ठीक हूँ। मैं अस्पताल नहीं जाना चाहता वरना मेंरी माँ बहुत परेशान हो जायेगी।"
उसका जवाब सुनकर क्रांति को बहुत अजीब लगा और वो कुछ देर तक धनुष के उस मासूम से चेहरे को देखती रही फिर उसकी नजर धनुष की माँ आरती पर गयी जो बहुत ज्यादा परेशान लग रही थी इसीलिए क्रांति सिंह चुप हो गयी। तभी क्रांति सिंह की कंसंट्रेशन को भंग करती हुई उसके एक जूनियर इंस्पेक्टर की आवाज क्रांति के कानो में पड़ी “मैडम जी ये केस हमें इंस्पेक्टर शर्मा को ट्रान्सफर कर देना चाइये क्योंकि यहा कोई मर्डर नहीं हुआ है। ये तो मामूली सा एक घरेलु झगडे का मामला है। जैसा की अक्सर होता है कि कोई भी govenment ऑफिसर अपने सर पर ज्यादा बोझ लेकर घर नहीं जाना चाहता। और फिर ये साबित हो ही चूका है कि यहा कोई खून ही नहीं हुआ । तो क्रांति सिंह का जूनियर इंस्पेक्टर श्रीवास्तव जो केवल मर्डर का केस ही हैंडल करते है वो इस केस को क्यों अपने हाथ में लेकर अपने काम का बोझ बढाएं। लेकिन क्रांति सिंह ऐसी सरकारी अधिकारी नहीं थी जो काम से हाथ छुड़ा कर वापस लौट जाए। इसलिए वो अपने जूनियर श्रीवास्तव को एक सीनियर ऑफिसर की तरह ही जवाब देती है। “श्रीवास्तव अभी कुछ ही दिनों पहले कमिश्नर साहब ने क्या कहा था वो शायद तुम भूल गए हो, मैं तुम्हे याद दिला देती हूँ। उन्होंने कहा था की हम लोगो को मिल कर काम करना चाइये। अन्यथा इसमेंं हमारी यूनिट की ही नहीं पूरी पुलिस फ़ोर्स की बदनामी है और वैसे भी जब हम यहा आ ही चुके हैं, दूसरी यूनिट को बुला कर उन लोगो का समय क्यों बर्बाद करना। जो भी रिपोर्ट होगी हम उनहे वहा जाकर भी तो हैण्ड ओवर कर सकते है। क्रांति सिंह ये बोलकर अपने आप को बड़ा ही सहज महसूस कर रही थी लेकिन उसके साथ आये बाकी के पुलिसवालों को उसकी बातों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। जैसा की वो क्रांति सिंह को जानते थे कि वो कभी भी दूसरी यूनिट के केस में नहीं उलझती थी और ये तो क्रांति सिंह की यूनिट का केस था ही नहीं। फिर वो इसमेंं इतना इंटरेस्ट क्यों ले रही थी। पर अपनी सीनियर से वहा मौजूद पुलिस वाले सवाल जवाब करने की जुर्रत नहीं करना चाहते थे। उन्हें लगा की शायद क्रांति सिंह को अर्चित की बात का बहुत बुरा लगा है और इसीलिए वो ये केस खुद ही हैंडल करना चाहती है। श्रीवास्तव को अच्छी तरह मालुम था की उसकी ऑफिसर क्रांति सिंह, शर्मा जी के काम करने के तरीके से बहुत नफरत करती थी। और जब अर्चित ने उनसे कहा की वो कमिश्नर पाटिल और इंस्पेक्टर शर्मा को बहुत अच्छे से जानता है तो शायद यही बात क्रांति को बहुत बुरी लगी है। तो न चाहते हुए भी, अर्चित ने अपना रुवाब दिखाने के चक्कर में अपनी कब्र खोद ली है। क्रांति सिंह ने अपनी यूनिट के बाकी लोगो को आँखों ही आँखों में एक इशारा किया और वो सभी अर्चति के घर की तलाशी लेने लग गए। जब अन्नू और तन्नु ने पुलिस वालो को घर की तलाशी लेते हुए देखा तो जैसे उनके पैरो से जमीन ही निकल गयी हो। उन दोंनो के उड़े हुए चेहरे के रंग से साफ़ पता लग रहा था की जरुर कुछ तो गड़बड़ है। अन्नू और तन्नु दोनों के पैर काँप रहे थे। उनकी माँ मानवी तो अर्चित को सभालने में लगी हुई थी। अन्नू और तन्नु भगवन से दुआ मांग रहे थे कि किसी तरह पुलिस उन तीन हज़ार रूपए की बात भूल जाए जिन्हे चुराने का इल्जाम उन दोनों ने मिलकर अपने कजिन भाई धनुष पर लगा दिया था। लेकिन अन्नू और तन्नु इतना डर रहे थे की उनकी हिम्मत ही नहीं हो रही थी की वो पुलिस वालो से कुछ भी कह सके। अर्चित को लगा की उसके दोनों बच्चो का चेहरा इसलिए उतरा हुआ है क्योंकि उसे चोट लग गयी है इसलिए वो उन दोनों की और देख कर कहता है “अन्नू ,तन्नु तुम दोनों दुखी मत हो ,मेंरा सिर्फ शोल्डर डिस लोकेट हुआ है और इसमेंं घबराने की बात नहीं है ये बहुत जल्दी ठीक हो जाएगा।“
अपने पिता की बात सुनकर अन्नू और तन्नु दोनों बहुत जोर से रोने लगे। लेकिन वो दोनों कुछ कह भी तो नहीं सकते। अगर वो कुछ भी बोलेंगे तो वहा मौजूद पुलिस वाले सब सुन लेंगे। इसलिए दोनों बस रो रहे थे और उनकी ये हालत देख कर अर्चित सोच रहा था कि मेरे दोनों बच्चे मुझ से कितना प्यार करते है। वो दोनों मेंरी हालत देख कर रो रहे हैं। अर्चित की फैमिली का मेंलोड्रामा चल ही रहा था कि तभी घर के अन्दर से एक हवलदार एक कपडे में बंधे हुए कुछ पैसे ले कर वहा आ जाता है और पुलिस ऑफिसर क्रांति के पास जा कर कहता है, “मैडम जी अन्दर अलमारी की ऊपर से मुझे ये रुमाल बंधा जिसमें कुछ पैसे ऐसे रखे हुए थे कि ये किसी के हाथ न लग जाए। उन पैसो को देख कर वहा मौजूद सभी लोग एक दुसरे से कुछ कानाफूसी करने लगे। अर्चित और मानवी तो दोनों उस रुमाल को पहचाने की कोशिश कर रहे थे। अन्नू और तन्नु ने अपनी रोने की आवाज थोडा तेज़ कर दी थी। धनुष और उसकी माँ आरती भी एकटक बिना पलक झपकाए उस रुमाल के अन्दर जो पैसे दिखाई दे रहे थे ,उन्हें ही देख रहे थे। बस अब कुछ ही देर में ये पता चलने वाल था की ये पैसे किसने वहा छुपाये थे। अर्चित के होंटो की हंसी साफ़ साफ़ बता रही थी की अब धनुष का जेल जाना तय है। क्या सचमुच धनुष ने अपने ही मामा के घर में चोरी की थी ? क्या अर्चित ,धनुष से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उसे जेल भिजवा देगा।? जानने के लिए पढ़िए धनुष की कहानी धाकड़ The immortal Warrior सिर्फ Pocket Novel पर!