तभी धनुष को अपने आस-पास की हवा से एक जानी-पहचानी सी खुश्बू आती है। जैसे ही वो खुश्बू धनुष की नाक से होती हुई उसकी बॉडी में एंट्री करती है उसके दिल में एक अजीब सी ख़ुशी की लहर दौड़ जाती है। धनुष के चेहरे के expression ही बदल जाते है। उसका गुस्से में पड़ चुका सख्त लाल चेहरा, बिल्कुल कोमल हो जाता है। काफी देर के बाद धनुष का सर ऊपर उठता है और उसे एक दया से भरा बहुत ही कोमल चेहरा दिखाई देता है। जैसे उस औरत के चेहरे से टपकते प्यार ने उसे नहला दिया हो। उसे अपनी माँ दिखाई देती है जो इन सभी दुश्मनों के बीच में धनुष को अपनी छाती से लगाये खड़ी थी। मानो पूरी दुनिया से वो धनुष के लिए अकेली ही लड़ रही हो। जहां वहाँ मौजूद सब लोग धनुष को चोर मान कर उसके ऊपर उंगलियाँ उठा रहे थे, आरती को शायद इस बात का कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। “oh god this pain! मैं तो मर चुका हूँ फिर क्यों मुझे ये pain रह रह कर torture कर रहा है।"
धनुष जोर-जोर से अपना सर हिला रहा था और अब वो उस चेहरे से अपनी आँखें चुराने की कोशिश कर रहा है, जिस चेहरे को उसकी आँखें पिछले कई हज़ार सालो से ढूंढ रही थी। धनुष उस कमरे में खड़े बाकी लोगो को surprisingly देख रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वो अचानक से यहाँ कैसे आ गया। Immortal World में धनुष ने उन दस हज़ार सालो में न जाने कितने अनगिनत तूफानों का सामना किया है जहां उसे physically and mentally दोनों मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। धनुष ने खुद को अपने परिवार के सभी लोगों से बिल्कुल अलग कर लिया था पर इतने तूफानों के बाद भी वो अपनी माँ से कभी अलग नहीं हो सका था। उसके दिल के आखिरी कोने में बस उसकी माँ ही बसी थी। बाकी उस परिवार का और कोई भी नहीं। धनुष बड़बड़ाते हुए खुद से कह रहा है की “क्या ये जो लोग मेरे सामने खड़े हैं मेरे वही इंटरनल demons तो नहीं है जिनसे मैं इतने सालो से लड़ता आ रहा हूं?"
फिर अचानक ही धनुष के अन्दर चल रहा वो तूफ़ान जिसमे कई हज़ार यादें उसके दिमाग की दीवारों से टकरा रही थी, उन सारी यादों ने जैसे धनुष के दिमाग में एक विस्फोट सा कर दिया हो। उन्ही कुछ यादो में कुछ ऐसी घटनाएं भी थी जो उसे धुंधली-धुंधली ही याद थी। “क्या मैं सचमुच धरती पर वापस आ गया हूँ? मेरे उस Immortal World में बिताये दस हज़ार साल धरती पर सिर्फ एक साल के बराबर है?"
धनुष को काफी देर के बाद कुछ कुछ समझ आना शुरू हो चुका था। एक साल पहले हुए कार एक्सीडेंट के बाद धनुष का शरीर तो ठीक था पर उस एक्सीडेंट ने धनुष की मेंटल हेल्थ पर गहरी चोट दी है। उसी एक्सीडेंट की वजह से धनुष की सोचने और समझने की शक्ति पर इतना गहरा effect हुआ था की ना तो जल्दी से वो कोई बात समझ कर उस पर अपनी reaction ही दे पाता है। और न ही जल्दी से उसे कुछ याद हो पाता है। और यही कारण है की धनुष जिस क्लास का सबसे intelligent स्टूडेंट समझा जाता था, आज उसी क्लास के स्टूडेंट उसका मजाक उड़ाते है। वो एक ऐसा स्टूडेंट है जिसे अपने आस-पास होने वाली चीज़े तो सब समझ आती है पर बहुत कम मौको पर ही वो अपनी reaction दे पाता है। लेकिन धनुष के दिमाग में वो सारी यादें इकट्ठी होती रही है जो पिछले एक साल में उसके साथ हुई है। जिस से उसे ये समज आया कि पिछले एक साल में earth पर क्या क्या हुआ है। धनुष की आत्मा का एक हिस्सा अमृत्य की दुनिया यानी Immortal World में फंस कर रेह गई थी, जहां का वो हीरो बन गया था! धनुष उस world में पिछले दस हज़ार साल से बिल्कुल राजा की तरह जीता आय है। लेकिन वो ये नहीं जानता था की उस अमृत्य संसार में जब उसकी मृत्यु हो जायेगी तो उसकी आत्मा वापस उसे इसी धरती पर ला कर फेंक देगी जंहा उसके दस हज़ार साल सिर्फ एक साल के ही बराबर होंगे। अचानक से धनुष अपने सर को जोर जोर से हिलाने लगता है और जोर से चिल्ला कर कहता है “परियो की रानी सोमती, महान राजा जोनू, और राक्षस धूमकेतु, जिस दिन मैं दोबारा इस अमृत्य संसार में जन्म लूँगा वो दिन तुम्हारे जीवन का आखरी दिन होगा।"
धनुष गुस्से में है। और गुस्से में अपने होंटो को दांतों से दबाकर उसकी कही ये बात वहा खड़े सभी लोग सुन लेते है, जिन्हें समझ ही नहीं आ रहा वो किसके बारे में बात कर रहा है। और धनुष की माँ आरती की आँखें तो अपने बेटे का गुस्से में बिगड़ा हुआ चेहरा देख कर जैसे काँप ही उठी थी। घर के नौकर और मेहमान तो सोच रहे थे कि धनुष को कोई पागलपन का दौरा पड़ गया है। आरती भी अपने बेटे की चीख सुन कर डर जाती है और उसे कस के जकड लेती है और पूछती है, “धनुष क्या हुआ बेटा? धनुष!”
धनुष के डरे हुए चेहरे पर पसीने और उसके कांपते शरीर को देखकर वहा खड़े सभी लोगो को उस पर तरस आ रहा है क्योंकि उन लोगो ने कंही न कंही आरती को ही हमेशा उसकी हालत का जिम्मेदार माना है। आरती ने कभी ये नहीं सोचा था की उसका हँसता खेलता बेटा किसी दिन ऐसे पागलो की तरह हरकते करने लगेगा। इसके अलावा अगर देखा जाए तो धनुष की हालत के सबसे ज्यादा जिम्मेदार उसके आस पास के वो लोग भी है जो उसके परिवार से बहुत closely जुड़े है। ये लोग अब उसकी मदद तो नहीं कर सकते मगर उन सबकी आँखों में वो guilt और डर साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। धनुष का चेहरा बुरी तरह डर के कारण काँप रहा है और उसकी माँ रोते हुए बार-बार अपने आँचल से उसका पसीना पूछने में लगी हुई है तभी उस शांति से भरे हुए कमरे में एक कर्कश आवाज बहुत तेज़ी से आई, “धनुष ये बकवास करना बंद करो, तुम एक नम्बर के ड्रामेबाज़ हो। और ये क्या बकवास कर रहे हो तुम परियो की रानी सोमती, महान राजा जोनू, और राक्षस धूमकेतु। हमने तो कभी कोई ऐसा game नहीं खेला, जिसमे इन नाम से कोई भी players हो। तुम पैसे चुराने के बाद ये ढोंग कर रहे हो।"
और ये आवाज थी उसकी कजिन तन्नु की जो धनुष की हालत को एक ड्रामा समझ कर बहुत तेज़ गुस्से में चिल्लाई थी। “नालायक, गधे, अब तुझे ये भी पता है की पागलपन का बहाना कैसे करे? मुझे तो लगा की तू सच में ही पागल हो गया है, पर अगर तू ये समझ रहा है की ये पागलपन का ड्रामा करके तू हमारे तीन हज़ार रुपये गटक जाएगा तो ये तेरी बहुत बड़ी भूल है, मैं तुम दोनों माँ बेटे को बहुत अच्छे से बता देती हूँ कि जब तक तुम दोनों वो तीन हज़ार रूपए वापस नहीं कर देते तब तक तुम यहाँ से बाहर नहीं जा पाओगे!"
धनुष की मामी मानवी ने उन दोनों माँ बेटे को जैसे चोर मान ही लिया और सावधान भी कर दिया। जैसे ही धनुष चिल्लाया था वो समझ चुका था की वो अपना आपा खो कर कुछ ज्यादा ही बोल चुका है जिसकी वजह से सब उसे यंहा पागल समझ रहे हैं। लेकिन वहा खड़े सभी लोगो में सबसे ज्यादा चिंता धनुष को अपनी माँ की थी जो लगातार रोये ही जा रही थी। उसे इस बात का कोई दुःख नहीं था की बाकी के लोग उसे क्या समझेंगे लेकिन, उसकी माँ को उसकी ये हालत देखकर कितना दर्द हो रहा होगा धनुष के दिमाग में बस अब यही चल रहा था। इसलिए उसने जल्दी से जल्दी खुद को संभाला और रोती हुई अपनी माँ के आंसू पोछने लगा। धनुष अपनी रोती हुई माँ आरती से कहता है, “माँ मेरी चिंता मत करो। मैं तो बिल्कुल ठीक हूँ।"
ये सब वहा खड़े सभी लोग देख रहे थे लेकिन मानवी को ये सब कुछ उन माँ बेटे का मिला जुला ड्रामा लग रहा था ताकि वो तीन हजार रूपए उन्हें वापस न करने पड़े। इसलिए मानवी का चेहरा देख कर ही लग रहा था की वो कितने गुस्से में है। तभी तन्नु, उसके कजिन ने एक बहुत अजीब और भद्दी सा ताना उन दोनों पर दे मारा, तन्नु कहती है “राक्षस, राक्षस को ही जनम देता है और देवता, देवता को ही जन्म देता है। जैसे पेड़ से गिरा सेब उससे ज्यादा दूर जाकर नहीं गिरता, और चूहे के बच्चे बचपन से ही जमीं में गड्ढा करना सीख ही जाते हैं।"
धनुष सब समझ रहा था कि तन्नु ने ये ताना उसके और उसकी माँ पर मारा है, धनुष अपनी मामी के चेहरे के भाव देख रहा है जैसे वो अभी जल उठेगी और फिर तन्नु की और देख कर कहता है, “तन्नु क्या तुम में हिम्मत है ये गेम खेलने की? अगर तुम्हे लगता है की तुम्हे इस खेल को खेलने में बहुत मजा आने वाला है तो मुझे, तुम्हे एंटरटेन करने में बुरा नहीं लगेगा।“
तन्नु surprisingly धनुष की और देख रही थी उसे समझ ही नहीं आ रहा था की आखिर धनुष कोन से खेल की बात कर रहा है। उसके shocking face को देखते हुए धनुष ने आगे कहना शुरू किया, जब उसे आप खो देंगे तभी उसकी हिफाज़त करना जानेंगे, जब उसे आप खो देंगे तभी आप के लिए क्या सबसे महत्वपूर्ण है ये जानेंगे। धनुष immortal world में बिताये उन दस हज़ार साल में, सबसे ज्यादा अगर किसी के लिए तरसा था तो वो थी उसकी माँ। और ये उसकी माँ ही थी जो उसकी कमजोरी बन चुकी थी। और अब क्योंकि उसकी माँ उसके साथ थी तो उसमे एक अलग ही energy दिखाई पड रही थी। दिल ही दिल में धनुष ये कसम खा चुका था की कुछ भी हो उसे अपनी माँ को परिवार के बाकी लोगो से बचाना है। धनुष तो पहले ही खुद को अपना आपा खोने का दोषी मान चुका था। जिसकी वजह से उसकी माँ इतनी दुखी थी। लेकिन जब उसने अपनी मामी और तन्नु के बदतमीजी भरे ताने और बातें सुनी तो वो खुद पर कण्ट्रोल नहीं कर सका। और उसकी जगह कोई और भी होता, तो अपनी माँ की आँखों में आंसू देख कर कोई भी बेटा चुप नहीं रह पाता। इसलिए धनुष ने जिस गुस्से के उबाल को इतने समय से अन्दर दबा रखा था वो अचानक से ही फट कर बाहर आ गया। जब धनुष अपने उस immortal world से वापस earth आया तो बाहर तो कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन धनुष के शरीर में एक चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला है। उसकी समझ पहले की तरह ही बिल्कुल शार्प हो गयी थी। यंहा तक की बोलने का, चलने का तरीका सब कुछ जैसे काफी बदल सा गया था। ऐसा लग रहा था जैसे धनुष एक new soul के साथ reborn हुआ हो। धनुष की चेतना पहले से तक़रीबन दस गुना बढ़ चुकी थी। और उसके दिमाग के सोचने समझने की शक्ति तो करीब पहले से सौ गुना बढ़ चुकी थी। उस घर में उसके आस पास जो कुछ भी हो रहा था धनुष के आँख और कान ने वो सब कुछ देखा सुना था। और सब कुछ उसके दिमाग में एक कंप्यूटर के हार्डडिस्क की तरह सेव हो रखा था। इसी वजह से, धनुष का अपने शरीर और दिमाग पर control जादुई रूप से एक डरावने स्तर तक बढ़ गया था, ऐसा लग रहा था जैसे किसी रस्सी से बंधा हुआ उसके दिमाग को अचानक से किसी ने आजाद कर दिया हो। सभी बन्धनों से अब वो आजाद हो चुका हो और अब उसके सामने सचमुच एक बिल्कुल नया संसार हो। वो दस हज़ार साल जो धनुष ने उस Immortal World यानी अमृत्य संसार में बिताये थे, वहाँ चाहे वो कोई बड़े अधिकारी का पोता था या फिर एक supreme warrior, धनुष एक बड़ी position पर था और वहा सब उसके आदेशों का पालन करते थे। और अब इस world में जहां वो खुद अपने मामा के घर में अपनी माँ के साथ उनके एहसानों पर जिन्दा था उन लोगों के लिए उसका ये हावी behaviour को accept करना impossible था। इसीलिए जब धनुष उस कमरे में चिल्लाया तो वहा खड़े लोगो के लिए ये बहुत surprise की बात थी। क्योंकि हमेशा चुप रहने वाला लड़का जुबान कैसे खोल सकता है! और वो भी अपने मामा मामी की सामने। कमरे में मौजूद सब लोग कुछ moments के लिए ऐसे शांत हो गए थे जैसे की वहा कडाके की बर्फ पड़ गयी हो। उसके मामा-मामी तो धनुष का ये रूप देखकर ऐसे बैठे थे जैसे उनके गले में किसी ने फांसी का फंदा बांध दिया हो ताकि उनके गले से एक भी शब्द ना निकल सके। पर अब उस कमरे में पड़ी बर्फ धीर- धीरे पिघल रही है, तभी उसके मामा अर्चित गुस्से में उस पर चिल्लाते है, “धनुष तुझे किसने permission दी हमारे सामने ऐसे चिल्लाने की! अपने से बड़ो के सामने कैसे बात करते है इस बात की भी तमीज़ भूल गया तू? क्या यही सब सिखाया है तेरी माँ ने तुझे? एक तो जिस घर में रहते हो उसी में चोरी करते हो और ऊपर से बदतमीज़ी भी!”
धनुष का मामा अर्चित उसके ऊपर चिल्ला तो रहा था लेकिन कंही न कंही वो भी धनुष का ये रौद्र, बदला हुआ रूप देख कर घबरा रहा था लेकिन जैसे धनुष ने अपने मामा के बेटी, तन्नु को गुस्से में जवाब दिया था. तो अर्चित ने बोलना जरुरी समझा। लेकिन अर्चित भी ये समझ चुका था की अब धनुष पहले जैसा मासूम बच्चा नहीं रहा है और ये सचमुच उसके लिए एक बड़े डर की बात है। और हुआ भी वही जिस बात के लिए अर्चित डर रहा था। क्योंकि अब उसका भांजा धनुष शांत रहने वालो में से नहीं था। धनुष ने भी अपने मामा अर्चित की बात का जवाब कुछ उनके ही अंदाज़ में दिया, “मुझसे कौन सी इज्जत की बात करते हो तुम मामा? जरा सोच कर देखो क्या तुम्हे हक़ है ऐसी बात करने का?”
अब अर्चित अपना खुला मुह लेकर उसकी बात चुप चाप सुन रहा था। और अर्चित ही क्यों वहा मौजूद बाकी सभी लोग, धनुष की मामी मानवी, और उनके बच्चे अन्नू और तन्नु, यंहा तक की घर के सभी नौकर- चाकर भी धनुष की ओर ही एकटक देख रहे थे। और जैसे सब इंतज़ार कर रहे हो की अब आगे धनुष और क्या बोलेगा या इतना कह कर चुप हो जाएगा?
लेकिन धनुष तो जैसे आज चुप होने की सोच ही नहीं रहा था, और वो बच्चा चुप होता भी कैसे जिसकी माँ को सब के सामने उसके अपने मामा ने ही बेइज्जत किया हो!
NEXT CHAPTER में सुनिए
क्या धनुष से इतनी बेइज्जती के बाद उसका मामा अर्चित उसे छोड़ देगा ?आखिर क्या राज है उन गायब हुए तीन हजार रूपए का? जानने के लिए पढ़िए धनुष की कहानी धाकड़ The immortal Warrior सिर्फ Pocket Novel पर!