Chapter 5 / 2086

Super Yoddha | सुपर योद्धा

Chapter 5

Super Yoddha | सुपर योद्धा ·S Sridhar

Ep 5 - एक और चुनौती

ध्रुव का ध्यान इरा की बातों से हटकर उस शख्स पर गया। अपने सामने खड़े उस शख्स को देखकर, ध्रुव के चेहरे का रंग बंदलने लगा और उसकी आँखों में खून उतर आयाl उस शख्स ने अपने दोनों हाथों में gloves पहने हुए थे और अपने लम्बे बालो की पोनी बना रखी थी। ये वो शख्स था जो ध्रुव का दूर का भाई होने के साथ-साथ, ध्रुव की शक्तियां कम होने पर, उसका हमेशा ही मज़ाक उड़ाता था। ये सनी ही था जो ईरा के साथ practice कर रहा था। आज जब ध्रुव अपनी शक्तियों में तीसरे सितारे से चौथे सितारे पर पहुँच गया था, तो वो सनी से मुक़ाबले के बारे में सोचने लगाl तभी ध्रुव को अपनी अंगूठी में से विदुर की आवाज़ सुनाई दी, “रुको ….मैं जानता हूँ कि तुम उसे पसंद नहीं करते। लेकिन इस वक़्त तुम्हें उससे उलझने की ज़रूरत नहीं है। और वैसे भी वो शक्ति का सातवा सितारा भी पार कर चुका है और तुम अभी सिर्फ तीसरे सितारे से आगे बढ़े होl तो तुम्हारे लिए यही बेहतर होगा कि तुम अभी ‘सनी’ से दूर रहोl”

ध्रुव, आचार्य विदुर की बातें सुन ही रहा था कि तब तक सनी उसके ओर नजदीक आकर खड़ा हो गयाl तब ध्रुव के पास में ही खड़ी, ईरा ने सनी से कहा, “तुम्हारी practice मेरे साथ चल रही है सनी ना कि ध्रुव के साथ। तो बेहतर होगा कि तुम उससे दूर ही रहो….”

इतना कहते हुए, ईरा ने अपने दोनों हाथो को फैलाया और हवा में उड़कर, सनी को पीछे धकेलने लगीl सनी भी ईरा का सामना करते हुए, हवा में पीछे जाने लगाl अगले ही पल दोनों मैदान के बीच में आ गये और एक दूसरे का मुकाबला करने के लिए तैयार हो गएl उन दोनों को ऐसे मुकाबला करता देख ध्रुव को ईरा की फ़िक्र होने लगीl तभी अंगूठी में से विदुर ने कहा, “तुम ईरा की फ़िक्र मत करो। क्यूंकि इस पुरे मैदान में एक अकेली वो ही है, जो कि शक्ति के आठवे सितारे को पार कर चुकी है और नौवे सितारे पर हैl उस दिन मेकी से उसने मुक़ाबला इसीलिए नहीं किया क्योंकि वो जड़ी बूटियों को सुरक्षित रखना चाहती थी।”

ध्रुव ने कहा, “हम्म, मुझे मालूम है …”

फिर विदुर ने ध्रुव को देखते हुए पूछा, “तो फिर इतने परेशान क्यों हो रहे हो ……? अच्छा अब समझा ….’ अमृतधारा’ के लिए पैसों का इंतज़ाम जो करना है इसलिए परेशान होl लेकिन तुम तो अपने बाबा की मदद भी नहीं लेना चाहते, ईरा की मदद भी नहीं लेना चाहते। तो कैसे करोगे इंतज़ाम?”

ध्रुव इस वक़्त, विदुर की बात ज़रूर सुन रहा था लेकिन उसका पूरा ध्यान मुकाबले पर थाl उधर विधुर अब फ़िक्र करते हुए दोबारा पूछने लगा, “मैं तुमसे कुछ पूछ रहा हूँ।”

लेकिन ध्रुव ने कोई जवाब नहीं दिया।

उधर मुकाबले में सनी ने तेज़ी से 10-12 कदमों को आगे बढ़ाते हुए, ईरा को पैर पीछे लेने पर मजबूर कर दियाl तब ईरा ने बड़ी सूझबूझ के साथ अपने आप को सँभालते हुए खुद को थोड़ा एक तरफ झुकायाl जिससे सनी औंधे मूंह ज़मीन पर जा गिरा। ईरा ने उसका मजाक उड़ाते हुए कहा, “क्यूँ … आया मज़ा …?? और कोशिश करनी है?”

उधर विदुर की छटपटाहट से ध्रुव का अपनी अंगूठी पर ध्यान गयाl विदुर ने दोबारा ध्रुव से पूछा, “मैं तुमसे पूछ रहा हूँ कि तुम पैसों का इंतज़ाम कैसे करोगे….?”

तब ध्रुव ने एक सटीक जवाब देते हुए कहा, “पैसों का इंतज़ाम करने के लिए मेरे दिमाग में एक तरकीब हैl”

ध्रुव की इस बात पर खुश होते हुए, विदुर ने तुरंत पूछा, “तो फिर मुझे भी बताओ, कि तुम्हारे इस खुराफ़ाती दिमाग में आखिर चल क्या रहा है?”

ध्रुव ने कहा, “बताता हूँ, बताता हूँ….पहले हम कहीं अच्छी जगह जाकर बैठते हैं और फिर इस मुकाबले को देखते हुए इस बारे में बात करते हैंl”

इतना कहते हुए ध्रुव मैदान में चल रहे मुकाबले के चारों तरफ़ अपनी नज़रें दौड़ाने लगाl तभी उसे वहां ऊंचाई पर, कुछ खाली सीटे नज़र आई। इसके बाद वो साइड से होते हुए, उस ओर जाने के लिए आगे बढ़ाl वहीं लोगो की भीड़ में कुछ चार-पांच लड़कियों में से एक लड़की ने दूसरी लड़की से कहा, “हे, काव्या….वो देखों कौन आ रहा है?”

उसके इतना कहते ही काव्या ने ध्रुव की ओर नज़रे घुमाई। उसी वक़्त ईरा ने भी सनी से मुकाबला करते-करते ये देख लिया कि काव्या, ध्रुव को देख रही थीl काव्य वो लड़की थी जिसने ध्रुव की शक्तियों का सितारा गिरने पर उससे दूरी बना ली थी। लेकिन आज ध्रुव की शक्तियां बढ़ने से वो कुछ अलग ही नज़र आ रही थीl और इसी वजह से काव्या उससे बात करना चाह रही थीl काव्या ने ध्रुव को अपनी ओर आते हुए देखकर खुद से कहा, ‘माना कि मैंने ध्रुव से कई दिनों से बात नहीं की, लेकिन हो सकता है वो मुझसे नाराज़ ना हो। हो सकता है वो मुझे अभी भी पसंद करता हो। एक बार बात तो करनी ही चाहिए।’

यही सोचकर काव्या ने जैसे ही अपने कदम आगे बढाए, उसकी दोस्त मिनी ने उसे टोकते हुए कहा, “काव्या, तुम्हारे चेहरे का रंग देखकर, ऐसा क्यूँ लग रहा है जैसे तुम ध्रुव से बात करना चाहती हो!”

अपनी दोस्त की इस बात पर काव्या ने हिचकिचाते हुए कहा, “नहीं नहीं वो तो मैं बस… वो दिख गया यहाँ तो सोचा बात कर लूँ।”

“लेकिन क्या वो तुझसे बात करेगा?”

इस बात पर, काव्या ने उसे अपने तेवर में कहा, “वो मुझसे बात क्यों नहीं करेगा?”

“ओ हो तुम तो ऐसे भोली बन रही हो, जैसे तुम भूल ही गई कि तुमने उसे किस तरह से नज़रंदाज़ किया थाl मुझे नहीं लगता कि वो अब तुमसे बात करना चाहेगाl”

तब काव्या ने उसकी बातों को दरकिनार करते हुए, अपने उसी तेवर में कहा, “ऐसी बात है तो फिर देख लेते हैं ….”

काव्या की इस बात का जवाब देते हुए, उसकी दोस्त ने तुरंत कहा, “हाँ, ठीक है देखते है ….”

काव्या और उसकी दोस्त मिनी आपस में बात कर ही रहे थे कि तब तक ध्रुव, मुकाबले को देखते हुए उनके नजदीक आ गयाl मौका मिलते ही काव्या ने अपना एक हाथ उसकी ओर करते हुए उसे पुकारा, “ध्रुव…..हे ध्रुव!”

लेकिन ध्रुव इस तरह से आगे बढ़ रहा था जैसे कि उसने कुछ सुना ही ना हो। और ये देखकर काव्या की दोस्त मिनी और वहां बैठी दूसरी लडकियां उस पर हंसने लगीl उन सभी के हँसतें हुए चेहरों की तरफ जैसे ही काव्या ने गुस्से से पलटकर देखा तो सबने हंसना बंद कर दिया। तब तक ध्रुव उसके बहुत ही पास तक आ चुका थाl ये देख काव्या ने चिल्लाते हुए कहा, “ध्रुव…..हे ध्रुव……सुनो…मैं तुमसे बात कर रही हूँl ध्रुव …l”

इस बार काव्या की आवाज़ ध्रुव ने सुन ली, और उसकी नज़रें काव्या से जा मिलीl जिसे देखकर काव्या के चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। इस बात पर इतराने के लिए काव्या ने जब मुड़ कर अपनी सहेलियों की तरफ देखा तो अब सबकी हंसी बंद हो चुकी थी। लेकिन जब काव्या ने पलटकर ध्रुव की और देखा तो वो उसके करीब से जा चुका था। जिस तरह से ध्रुव ने काव्या को नज़रंदाज़ किया वो पूरी तरह से दंग रह गयी थीl उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ये वही ध्रुव है जो कभी उसके एक इशारे पर रुक जाया करता थाl इतना कुछ होने के बाद काव्या ने गुस्से में ज़मीन पर पैर पटकते हुए कहा, “इसे तो बाद में देख लूंगी…..मैंने आगे बढ़कर इससे थोड़ी सी बात करना क्या चाहा, पता नहीं ये अपने आप को क्या समझने लगाl” इतना कहकर काव्या वापस अपनी जगह पर बैठ गयी। ध्रुव को भी वो जगह मिल गयी जो वो ढूंढ रहा था, और वो वहां जाकर बैठ गया।l वहीँ दूसरी तरफ, मैदान में सनी के हमलों से अपने आपको बचाते वक़्त ईरा की नज़र ध्रुव पर भी थीl जो ये देख चुकी थी कि ध्रुव ने किस तरह से काव्या को नज़रअंदाज़ किया था। ईरा के चेहरे की मुस्कान ये साफ़ ज़ाहिर कर रही थी कि वो ध्रुव के इस फैसले से काफी खुश थीl इसी बीच सनी, ईरा के पीछे वार करने के लिए जैसे ही तेज़ी से आगे बड़ा, ध्रुव ने ये देख चिल्लाते हुए कहा, “ईरा, ज़रा संभलकर…. ….”

ध्रुव के चेहरे के हाव-भाव को देखकर, ईरा समझ चुकी थी कि उसके ठीक पीछे सनी हमला करने ही वाला थाl तब उसने अपनी पलकों को झपकाया और पलक झपकतें ही वो किसी तितली की तरह अपनी जगह से खिसक गई। सनी अपने आप को सँभालने में नाकामयाब होकर नीचे ज़मीन पर जा गिराl जिससे धूल का ग़ुबार उसके चेहरे पर आ गयाl तब ईरा हवा में उड़ते हुए, उसके सामने जाकर खड़ी हो गयी और कहने लगी, “एक ही मुकाबले में कितनी बार ज़मीन पर गिरोगेl इस तरह तो तुम अपने घरवालों को क्या मुँह दिखाओगे सनी!”

ईरा की इस बात को सुनकर, सनी को गुस्सा आ गयाl वो ज़मीन से उठकर उस पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा। ये देख ईरा ने अपने हाथ से उसके सीने पर वार किया। ईरा के इस वार से सनी उड़ते हुए मैदान से बाहर जा गिरा। ईरा के इस ज़ोरदार हमले से सनी चारों खाने चित हो गया और ये मुकाबला ईरा जीत गयीl इस मुकाबले को देख रहे सभी लोग तालिया बजाकर, ईरा को जीत की बधाई दे रहे थे। ईरा भी अपने साथ इस जीत की ख़ुशी को समटते हुए, ध्रुव के पास जाकर बैठ गयीl उधर सनी मुकाबला हारने के बाद, ईरा और ध्रुव को साथ देखकर और गुस्सा हो गया। उसने अपने आप से कहा, ‘ध्रुव … कब तक खैर मनाएगा तू! एक बार मुकाबला करने के लिए मेरे सामने मैदान में उतर, फिर देख मैं तेरा क्या हाल करता हूँl फिर चाहे वो practice ही क्यों ना हो।’

खुद से ये बात करते हुए, सनी अपने लोगों के साथ जाकर बैठ गयाl वहीँ मैदान में practice के लिए फिर से ‘शौर्य दल’ के दो योद्धा मुकाबला करने की practice करने के लिए उतर गयेl इधर जैसे ही सनी अपने दोस्तों के साथ जाकर बैठा, उसने देखा कि उसके साथ के सभी लोग इस वक़्त ईरा और ध्रुव को ही देख रहे थे, जो की हंस-हंस कर आपस में बात कर रहे थेl उन दोनों को इस तरह से हँसतें हुए देखकर, सनी से रहा नहीं गयाl उसने गुस्से में खड़े होकर खुद से कहा, “ये दोनों शायद मुझ पर हंस रहे है! इस ध्रुव को तो अभी ही देखना पडेगा।”

सनी ने जैसे ही अपने कदमों को आगे बढ़ाया, वहीँ पर बैठे हुए उसके साथियों में से किसी ने उसे टोकते हुए कहा, “ज़रा ध्यान से सनी…कहीं ऐसा ना हो कि गुस्से में तुम ध्रुव के साथ-साथ ईरा को कुछ बुरा भला कह दोl अगर ऐसा गलती से भी हो गया तो तुम्हारे दिल में उसे पाने की जो हसरत है ….वो अधूरी ही रह जाएगीl”

अपने दोस्त से इतना सुनने के बाद सनी ने ‘हाँ’ के इशारे में अपना सिर हिलाया, और एक गहरी सांस लेते हुआ आगे बढ़ गयाl सनी, ईरा और ध्रुव दोनों के पास पहुँच चुका थाl वो दोनों अभी भी उसी तरह से हँसते हुए बात कर रहे थेl सनी ने ध्रुव की तरफ देखते हुए कहा, “अरे ध्रुव, तुम्हारा यहां पर क्या काम….? क्या तुम यहां किसी के साथ मुकाबले की प्रैक्टिस करने आए हो…?”

ईरा जानती थी कि दोनों की आपस में नहीं बनती थी और इस वक़्त सनी, ध्रुव का मजाक उड़ाने आया थाl सनी की इस बात पर ईरा ने ध्रुव की तरफदारी करते हुए कहा, “सनी…तुम शायद भूल रहे हो कि जिस तरह से तुम ‘शौर्य दल’ का हिस्सा हो, ठीक उसी तरह से ध्रुव भी शोर्य दल का हिस्सा हैl वो कभी भी मुकाबले की प्रैक्टिस देखने के लिए यहाँ आ सकता हैl”

ईरा की बात पर सनी ने कहा, “लेकिन, इस तरह से मुकाबले की सिर्फ प्रक्टिस देखने से तो काम नहीं बनेगा नाl अगर ध्रुव को हमारे दल का नाम रोशन करना है, तो उसे किसी ना किसी से मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरना चाहिएl क्यों ध्रुव? ठीक कहा न मैंने?”

ध्रुव इस बात का कोई जवाब देता, उससे पहले ही ईरा ने तुरंत कहा, “अभी इसकी कोई ज़रूरत नहीं है और वैसे अभी कुछ देर पहले तुमने जो हमारे दल का नाम रोशन किया है, वो काफी थाl”

ईरा के इतना कहते ही एक बार फिर से वो ध्रुव के साथ हंसने लगी। ये देख सनी ने अपने गुस्से को दबाते हुए कहा, “वो तो वक़्त-वक़्त की बात हैl मुकाबले में एक जीतता है तो दूसरा हारता है। ये तो होता ही है। लेकिन असली योद्धा वही होता है जो मैदान में उतरता है।”

तब ईरा ने कहा, “तुम ध्रुव की चिंता मत करों, सनी….और वैसे भी तुमने ही तो कहा न कि वक़्त वक़्त की बात है। तो वक़्त आने पर एक दिन ध्रुव से तुम्हारा सामना ज़रूर होगाl”

ईरा की इस बात को सुनकर, सनी के शैतानी दिमाग में एक तरकीब आई, और उसने अपना दांव खेलते हुए कहा, “अच्छा! ऐसी बात है? लेकिन मुझे ध्रुव को देखकर ऐसा नहीं लगता कि कभी ऐसा वक़्त आएगा जब ध्रुव मेरा मुकाबला कर पाए….!”

इस पर ईरा ने ध्रुव के कंधे पर हाथ रखते हुए, उस पर भरोसा दिखाया और सख्ती से सनी को जवाब दिया, “आएगा, ज़रूर आएगा…”

इस मौके का फायदा उठाते हुए, सनी ने तुरंत ही कहा, “ठीक है ईरा! अगर ऐसी बात है तो फिर हम आज ही वो दिन तय कर लेते हैl जब ध्रुव मेरे साथ मैदान में मुकाबला करने के लिए उतरेगाl”

सनी के इतना कहते ही ईरा थोड़ा हडबडाने लगीl उसके चेहरे का रंग उड़ने लगाl जिसे देखते हुए, सनी ने बेशर्मी से हँसते हुए कहा, “क्यूँ क्या हुआ? कहीं तुम डर तो नहीं गई? ये सोचकर कि अगर ध्रुव मेरा मुकाबला करेगा तो कहीं उसको कुछ हो गया तो?”

अपने खिलाफ इतनी बातें सुनकर, अब ध्रुव का खून खौलने लगा थाl उसे अंगूठी में बंद विदुर और बाहर उसके साथ बैठी ईरा, दोनों ने रोकने की कोशिश की लेकिन ध्रुव के इरादे अब कुछ और ही नज़र आ रहे थेl वो बड़ी मुश्किल से अपने आप को कुछ भी कहने से रोक रहा था। अगले ही पल ध्रुव सीढियों से नीचे उतरने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन सनी ने उसे उकसाते हुए कहा, “मैदान से बाहर जाने से क्या होगा, ध्रुव …अगर बाहर ही जाना है तो तुम इस mesodoria शहर से ही बाहर क्यूँ नहीं चले जाते ?”

अब वहां मौजूद लोगों का ध्यान मैदान में चल रहे मुकाबलों की practice से ज़्यादा सनी और ध्रुव पर थाl इतना सुनने के बाद ध्रुव ने अपने कदमों को रोका और फिर कुछ सोचने के बाद, एक बार फिर से अपने कदमों को आगे बढ़ाया। लेकिन तभी सनी ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, “चलो ठीक है ध्रुवl हम ऐसा करते है कि एक साल बाद होने वाली ‘Youth ceremony’ के वक़्त, हम दोनों के बीच एक fight तय करते हैl बोलो क्या तुम इस चुनौती के लिए तैयार हो ….?”

सनी के इतना कहने के बाद, अब सभी का ध्यान ध्रुव पर थाl इस बार सनी ने सीधे सीधे ध्रुव को उससे मुकाबला करने के लिए ललकारा था।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels