Chapter 1 / 2086

Super Yoddha | सुपर योद्धा

Chapter 1

Super Yoddha | सुपर योद्धा ·S Sridhar

Ep 1 - एक शर्त

‘मारकस’ - पृथ्वी से अलग एक ऐसी खूबसूरत दुनियां, जहां के लोगों के पास जादू तो नहीं लेकिन उससे भी बढ़कर शक्तियों का ख़जाना था, जिसके ज़रिए यहां हर कोई ‘मारकस’ पर अपनी हुकुमत चाहता था। यहां जो सबसे शक्तिशाली होता था वो कानून बनाता था और कमज़ोरों को उस कानून को मानना पड़ता था। मारकस के सबसे जाने-माने साम्राज्यों में से एक था ‘ओहान’ साम्राज्य, और ‘ओहान’ साम्राज्य का एक बड़ा ख़ास शहर था ‘मेसिडोरिया शहर’। मेसोडोरिया शहर के एक खुले से मैदान में, आज सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी। ये सभी ‘शक्ति-स्तम्भ’ के ज़रिये अपनी-अपनी शक्तियों के सितारों कोे परखना चाहते थे। इस स्तम्भ पर 9 सितारे थे जिन्हें पा कर ही आप शक्तियों के अगले रैंक पर जा सकते थे। ध्रुव, तीन साल पहले ‘शक्ति स्तम्भ’ पर नौवे सितारे को पा चुका था, लेकिन अचानक उसकी शक्तियां तीसरे सितारे पर आकर रुक गयी। और तभी से ध्रुव वापस से नौवे सितारे को पाने के लिए मेहनत कर रहा था। अपनी इसी शक्ति के सितारे को परखने के लिए ‘ध्रुव’ सैकड़ों लोगो की भीड़ में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। अपने दोनों हाथों की मुट्ठी को बंद कर, ध्रुव ने खुद को भरोसा दिलाते हुए कहा, “इस साल मैंने जी तोड़ मेहनत की है। इस बार मेरी शक्तियां ज़रूर नौंवे सितारे तक फिर से पहुंचेगी..जरूर पहुंचेगी। आज मैं शुन्य रैंक से आगे बढ़कर एकलव्य बन के रहूँगा!”

..............

तभी एक घोषणा सभी के कानों में गूंजी, “और अब अपनी शक्तियों को परखने वाले अगले शख्स का नाम है, ध्रुव ....!!’’

जैसे ही ध्रुव का नाम पुकारा गया, वो लोगो की भीड़ से निकलकर बाहर आया। और अपने कदमों को धीरे धीरे बढ़ाते हुए, उंचाई पर रखे एक बड़े से पथरीले स्तम्भ की ओर बढ़ने लगा जिसका नाम था ‘शक्ति स्तम्भ’। ‘शक्ति स्तम्भ’ के ठीक सामने पहुचंने के बाद, ध्रुव के ज़हन में कई बातें चल रही थी l ध्रुव जब सिर्फ 4 साल का था, तबसे उसने practice करना शुरू कर दिया था। और 10 साल की उम्र तक तो वो नौवें सितारे तक पहुँच गया था। फिर 11 की उम्र में वो ‘शून्य’ रैंक से ‘एकलव्य’ रैंक पर आ गया था। ‘शौर्य दल के 100 साल के इतिहास में ये पहली बार था, जब एक 11 साल का बच्चा ‘एकलव्य’ बन गया हो। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि अचानक ये ‘एकलव्य’, एक बार फिर से ‘शून्य’ रैंक पर आ गया। यही सब सोचते हुए, ध्रुव ने अपनी दाहिने हाथ की हथेली को ‘शक्ति स्तम्भ’ पर रखने के लिए आगे बढ़ाया। फिर उसने आँखें बंद करते हुए, अपनी हथेली को ‘शक्ति स्तम्भ’ पर बने ‘शक्ति’ चक्र पर रखा। कुछ देर के सन्नाटे के बाद, ध्रुव के कानों में एक आवाज़ गूंजी। ‘‘तीसरा सितारा, शक्ति और भी कम....इस बार भी ध्रुव का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन!’’

ये आवाज़ जैसे ही ध्रुव के कानों में पड़ी उसके पैरो तले ज़मीन सरक गई। उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा था। जैसे ही उसने अपनी आखें खोली, ‘शक्ति स्तम्भ’ पर गढ़े हुए दो शब्दों - ‘तीसरा सितारा’ ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया। उसे बिलकुल भी समझ नहीं आ रहा था कि आख़िर ऐसा कैसे हो सकता था! इस बार तो उसने हर बार से ज़्यादा मेहनत की थी !

‘शक्ति स्तम्भ’ के सामने खड़े ध्रुव ने, अपने आप से हडबड़ातें हुए कहा, ‘नहीं ...नहीं ऐसा नहीं हो सकता..ऐसा बिलकुल भी नहीं हो सकता।’

खुद से नाराज ध्रुव ने दौबारा दो से तीन बार अपनी हथेली को ‘शक्ति स्तम्भ’ पर रखकर देखा। लेकिन हर बार उसे अपनी आंखों के सामने वहीं सितारा दिखाई दे रहे था, जिसने पिछले तीन सालों से उसकी रातों की नींद छीन रखी थी। उधर मैदान में खड़े सेकड़ों लोगों की भीड़ में से किसी ने चिल्लाते हुए कहा, ‘‘ऐ ‘शून्य रैंक’! चल अब नीचे आजा। अगर बार-बार ‘शक्ति स्तम्भ’ पर हाथ रखने से शक्तियों का सितारा बढ़ जाता, तो तू पिछले तीन सालों से तीसरे सितारे पर नहीं होता।’’

उसके इतना कहते ही कई लोगों ने ज़ोर के ठहाकों के साथ ध्रुव पर हंसना शुरू कर दिया। ये हंसी के ठहाके पूरे मैंदान में गूंजते हुए, ध्रुव के कानों में तीर की तरह चुभ रहे थेl ध्रुव ने वहां से निकलने के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ाना शुरू किया। लेकिन अब उसके कानों में उन सभी के हंसी के ठहाकों के साथ कई ताने भी सुनाई देना शुरू हो गए। ‘‘क्यों भाई! एक बार फिर से ध्रुव ने साबित कर ही दिया, कि वो पिछले तीन सालों से शून्य था...शून्य है और आगे भी शून्य ही रहेगा। गलती से ही हीरो बन गया था ये छोटी सी उम्र में।’’

‘‘हां भाई, बिल्कुल सही कहा, और मेरे हिसाब से अब इस शून्य की कीमत हमारे ‘शौर्य दल’ में किसी कचरे से कम नहीं है।’’

‘‘बात तो तुम्हारी भी सही है, लेकिन हमारी मजबूरी भी तो देखो! हमारे ’शौर्य दल’ के जांबाज़ लीडर अरेन्द्र उसके पिता हैl अगर ऐसा नहीं होता, तो हम लोगों ने इसे कब का ‘मेसोडोरिया’ से बाहर फेंक दिया होता।’’

लोगों के मुंह से निकलते ताने ध्रुव के दिल में बेचैनी और घबराहट पैदा कर रहे थे। ये घबराहट अब उसके चेहरे पर भी साफ-साफ नज़र आ रही थी। जिसे वहीं पर मौजूद, उसकी सबसे अच्छी दोस्त ईरा भी भांप चुकी थी। ईरा भीड़ में से निकलते हुए बाहर आई और उसने ध्रुव के कंधे पर अपना हाथ रखा। अगले ही पल उन दोनों की नज़रे आपस में मिली जिससे ध्रुव की बैचेनी थोड़ी कम हुई। कुछ ही देर में वो दोनों साथ-साथ कदम बढ़ाते हुए, मैदान से बाहर निकल के जाने लगे। ध्रुव अपने घर ‘शोर्य महल’ की तरफ बढ़ रहा था। तभी ईरा ने उदास दिख रहे ध्रुव का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘‘ध्रुव, तुम्हें उन लोगों की बातों से परेशान नहीं होना चाहिए। मुझे तुम पर पूरा भरोसा है। एक ना एक दिन तुम एकलव्य ज़रूर बनोगे।’’

ईरा अपने सबसे अच्छे दोस्त को दिलासा देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इस वक्त ध्रुव के ज़हन में सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि आखिर इतनी मेहनत करने के बाद भी, उसकी शक्तियां क्यू नहीं बढ़ रही थी?

एक तरफ, जहां ध्रुव की परेशानियां बढ़ती जा रही थी। तो दूसरी तरफ, एक और परेशानी उसके घर की ओर कदम बढ़ा रही थी। लेकिन ध्रुव उस परेशानी से पूरी तरह बेखबर था। ध्रुव और ईरा आखिरकार शौर्य महल पहुँच गए। ...................

‘शोर्य महल’ में ध्रुव के पिता अरेन्द्र, जो कि शोर्य दल के लीडर भी थे, अपने दल के कुछ बुज़ुर्गों के साथ बैठकर, किसी खास मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अरेन्द्र की नज़र अपने बेटे ध्रुव पर गयी, उसके उदास चेहरे को देखकर उन्हें सब कुछ समझ आ गया। वो अपनी बातचीत को वहीँ पर रोककर ध्रुव के पास गएl अरेन्द्र ने अपने बेटे ध्रुव को सीने से लगाते हुए कहा, ‘‘कोई बात नहीं ध्रुव! तुम मेरे बेटे हो! शोर्यदल के लीडर अरेन्द्र के बेटे! अगली बार तुम्हें ज़रूर कामयाबी मिलेगी! हिम्मत मत हारना!’’

इस वक़्त ‘शोर्य महल’ के दरबार में बैठे सभी लोगों की नज़र ध्रुव पर ही थी। तभी अचानक एक लड़की नीले रंग के Gown में अपने लम्बे-लम्बे कदमों के साथ ‘शोर्य महल’ के इस दरबार में दाखिल हुईl इस लड़की का नाम ‘लारा ज़यान’ था। लारा के दादाजी ओहान साम्राज्य के शेरदिल सेनापति रह चुके थे, और लारा ‘अम्बर दल’ की होने वाली लीडर थी। ‘अम्बर दल’ ओहान साम्राज्य के सबसे ताकतवर दलों में से एक था। ये इतिहास में पहली बार था कि कोई इतनी कम उम्र में, अम्बर दल का लीडर बनने वाला था। लारा को अपने सामने देखकर सभी लोगों के साथ अरेन्द्र भी हैरानी में पड़ गए। क्योंकि सभी जानते थे कि ये कोई आम लड़की नहीं बल्की ‘अम्बर दल’ की होने वाली लीडर थी। लारा का अचानक इस तरह से महल में आना किसी को भी समझ नहीं आ रहा था। फिर भी उसे अपनी ओर आते देखकर शौर्य दल के प्रमुख अरेन्द्र ने कहा, ‘‘तुम्हारा स्वागत है लारा ..... ना कोई खत... ना कोई ख़बर ...इस तरह से यू अचानक … सब ठीक तो है?’’

अरेन्द्र के इस सवाल पर लारा ने अपने दाहिने हाथ से चुटकी बजाते हुए, अपने bodyguards की ओर इशारा किया। इशारा पाते ही वो सभी एक कदम आगे आए। वो bodyguards एक बड़े से हरे रंग के box को पकड़े हुए थे। box की तरफ देखते हुए लारा ने अपनी तीखी और तेज़ आवाज़ में कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि ध्रुव इस साल भी अपनी शक्तियों को नहीं बढ़ा पाया। इसलिए मैं ध्रुव के लिए एक ख़ास चीज़ लेकर आई हूं। इसे पीने से उसे अपनी खोई हुई शक्तियां एक बार फिर से मिल जाएगीl’’

अरेन्द्र ने ध्रुव की ओर देखकर, दोबारा लारा को देखते हुए कहा, ‘‘लेकिन लारा, हम तुमसे कोई तोहफा नहीं ले सकते! और वैसे भी तुम कुछ ही दिनों में हमारे परिवार का हिस्सा बनने वाली हो। इसलिए इस तोहफे की कोई जरूरत नहीं है।’’

अरेन्द्र की बात ख़त्म भी नहीं हुई थी और bodyguards ने उस box को खोल दिया। सभी को box में हरे रंग की शरबत से भरी हुई बोतलें दिखाई दे रही थीl वहां मौजूद सभी लोगों ने इस शरबत को पहचान लिया था। अरेन्द्र ने उस शरबत की ओर हैरानी से देखते हुए कहा, “करिश्माई शरबत! ये तो बहुत ही कीमती शरबत है। हम तुमसे इतना कीमती तोहफा बिलकुल भी नहीं ले सकते लारा!’’

लारा ने देरी किए बिना तुरंत अरेन्द्र से कहा, “आप जानते है ना कि ये ‘करिश्माई शरबत’ ध्रुव के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है? मुझे लगता है कि ध्रुव को इस शरबत को ले लेना चाहिए, क्यूंकि अब तो शहर में ध्रुव के लिए तरह-तरह की बातें भी होने लगी है।”

उसकी बात का जवाब देते हुए अरेन्द्र ने कहा, ‘‘मैं जानता हूँ लारा...और मैं ये भी जानता हूं कि इस ‘करिश्माई शरबत’ के कई फायदे हैl लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता, कि इससे ध्रुव को कोई फायदा नहीं होगा। क्यूंकि उसकी शक्ति नौ सितारों से उपर नहीं है। और तुम ये जानती हो ही कि अगर नौवे सितारे से कम शक्ति वाला कोई इस शरबत को लेगा, तो इससे उसकी शक्तियां और कम भी हो सकती हैं....’’

अरेन्द्र अपनी बात को पूरी करते उसके पहले की लारा ने उन्हें टोकते हुए कहा, “हाँ, मैं जानती हूँ कि शक्तियां कम भी हो सकती हैं। तो इसमें इतना परेशान होने वाली कौन सी बात है। ध्रुव का शक्ति का सितारा तो वैसे भी 3 पर ही हैl ध्रुव के पास अब हारने को बचा ही क्या है?”

इससे पहले की अरेन्द्र कुछ कहते, लारा की इस बात पर, अब ध्रुव ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘मैं कभी भी अपनी शक्तियों को इस तरह से नहीं बढ़ाउंगा लारा! तुमने ये सोच भी कैसे लिया?”

लारा ने भी तुरंत इस बात का जवाब दिया, ‘‘अच्छा! तो फिर तुम किस तरह से अपनी शक्तियां बढ़ाओगे...वैसे ही?? जैसे पिछले तीन साल से बढ़ा रहे हो?’’

लारा की इस बात का ध्रुव के पास कोई जवाब नहीं था। लारा ने अरेन्द्र के पास आकर उन्हें इत्मीनान से कहा, “ठीक हैl अगर आप इस ‘करिश्माई शरबत’ को तोहफे के तौर पर नहीं लेना चाहते, तो क्या आप मुझे इसके बदले में कुछ दे सकते हैं?”

लारा की इस बात पर, अरेन्द्र ने बिना कुछ सोचे समझे कहा, “हां, हां, बिल्कुल! क्यों नहीं? हम तुमसे इस शरबत को लिए बिना भी तुम्हें जो चाहिए वो दे सकते है।’’

लारा ने बेझिझक जवाब दिया, ‘‘मेरे और आपके परिवार के बड़े लोगों ने सालों पहले ध्रुव और मेरा जो रिश्ता तय किया था, मैं उसे आज तोड़ना चाहती हूं।’’

लारा के मुंह से इस बात को सुनकर ध्रुव, उसके पिता अरेन्द्र और वहां पर मौजूद सभी लोगों के पैरो तले ज़मीन सरक गई। एक पल के लिए वहां सन्नाटा छा गया। किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि लारा ने अपने और ध्रुव के रिश्तें को तोड़ने की बात कही थी। अगले ही पल अरेन्द्र ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए तेज़ आवाज़ में कहा, ‘‘लारा....ये जानते हुए भी कि ये रिश्ता तुम्हारे और हमारे परिवार के बड़े लोगो ने तय किया है, तुम कैसे रिश्तें को तोड़ने की बात कर सकती हो? तुम जानती हो ना ये कितना गलत माना जाता है?’’

अरेन्द्र की नाराज़गी के जवाब में लारा ने बड़ी ही बेफिक्री के साथ कहा, ‘‘ये रिश्ता ज़रूर, परिवार के बड़े लोगो ने तय किया था। लेकिन तब और अब मैं काफी फर्क आ चुका है। आज मेरे और मेरे परिवार के लोगों की शक्तियां कहाँ से कहाँ पहुँच चुकी हैl जबकि ध्रुव पीछले तीन सालों से वहीं पर अटका हुआ है।’’

लारा के मुंह से अपने और अपने परिवार की बेइज्जती होते देखकर, अब ध्रुव से रहा नहीं जा रहा था। उसे लारा पर बहुत गुस्सा आ रहा था। तभी लारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘‘और वैसे भी सभी जानते है कि मैं इस वक्त ‘अम्बर दल’ की लीडर बनने वाली हूँ। और इसके लिए ये बहुत ज़रूरी है कि मेरा किसी कमज़ोर के साथ कोई संबध ना हो। इसलिए बेहतर यही होगा कि ये रिश्ता आगे बढ़ने से पहले यहीं पर टूट जाए।’’

‘अम्बर दल’ की लीडर बनने वाली बात पर गौर करते हुए, अरेन्द्र ने उससे कहा, ‘‘तो ये है असली बात! बाकी सब तो तुम्हारे लिए एक बहाना था, सिर्फ एक बहाना! तुम्हें परिवार की कोई फिक्र नहीं है। तुम्हारे सिर पर तो सिर्फ सबसे शक्तिशाली बनने का जुनून सवार है। और इसलिए तुम इस रिश्ते को तोड़ना चाहती हो।’’

इस बार लारा ने बेशर्मी से जवाब देते हुए कहा, “तो आप ही बताए कि मैं कैसे उस इंसान से अपना रिश्ता जोड लूं जो पिछले तीन सालों से अपनी शक्तियों को बढ़ा नहीं पा रहा?”

लारा की इस बात का वाकई में वहां पर किसी के पास कोई जवाब नहीं था। तब लारा ने दौबारा उस ‘करिश्माई शरबत’ की तरफ देखते हुए कहा, ‘‘अब आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप मेरी बातों को मान ले और इस ‘करिश्माई शरबत’ को स्वीकार करते हुए, इस रिश्तें को तोड़ दे। क्योंकि आप भी जानते हैं ये शरबत कितना कीमती है और ध्रुव के लिए कितना ज़रूरी है!’’

अब ध्रुव के सब्र का बाँध भी टूट चुका थाl वो लारा के ठीक सामने आकर खड़ा हो गया और उसकी आँखों में आँखें डालते हुए बोला, ‘‘ठीक है, तुम्हें इस रिश्तें को तोड़ना है, तो ये टूटेगा …ज़रूर टूटेगा!’’

ध्रुव के इतना कहते ही सभी हैरानी से उन दोनों के चेहरे की तरफ देखने लगे। तभी ध्रुव ने अपनी बात को आगे बढ़ाया, ‘‘लेकिन इस रिश्तें को तोड़ने से पहले हमारी शादी होगी, और उसके बाद मैं तुम्हें तलाक देकर, इस रिश्तें को हमेशा-हमेशा के लिए तोड़ दूंगा। बताओ, है मंज़ूर?’’

ध्रुव की इस बात पर, लारा ने तपाक से गुस्से में झल्लाते हुए कहा, “ये क्या बकवास कर रहे तो तुम? तुम्हें मालूम भी है इससे मेरे परिवार की कितनी बदनामी होगी?’’

तब ध्रुव ने बड़े ही इत्मिनान से जवाब देते हुए कहा, ‘‘तो जो तुम कर रही हो उससे हमारे परिवार की बदनामी नहीं होगी? जब बदनामी होनी ही है तो क्यो न दोनों की हो?’’

इस जवाब पर लारा ने तेवर दिखते हुए कहा, ‘‘मुझे यकीन नहीं आ रहा है कि मैं उसी ध्रुव से बात कर रही हूँ, जिसे मैं कुछ सालों पहले मिली थी।”

ध्रुव ने बिना वक़्त गवाए, अपने उसी अंदाज़ को बरकरार रखते हुए कहा, ‘‘मुझे भी यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे तुम इस ‘करिश्माई शरबत’ की आड़ में इस रिश्तें को खत्म करने के लिए, बिना कुछ सोचे समझे यहाँ चली आई l”

इतनी बाते करते हुए ध्रुव और लारा दोनों के चेहरे एक-दूसरे के बहुत ही नज़दीक आ गए थे। उन दोनों की आंखें एक दूसरे को घूरे जा रही थी। माहौल गर्माता हुआ देखकर, लारा के bodyguards अपनी आगे बढ़ेl लेकिन अगले ही पल लारा का एक इशारा मिलते ही उन सभी ने अपने आप को रोक लियाl फिर लारा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘‘मेरे पास एक तरीका है जिससे हम इस रिश्ते का फैसला कर सकते है।’’

ध्रुव ने उससे पूछा, ‘‘ओर वो क्या है?’’

लारा ने कहा, ‘‘3 साल! तीन साल बाद हम दोनों के बीच एक मुकाबला होगा। अगर उस मुकाबले में मैं जीत गयी तो तुम्हें इस रिश्ते का तोड़ना होगा। और अगर तुम जीत जाते हो तो वही होगा जो तुम चाहोगे।’’

लारा की ये शर्त सुनते ही ‘शोर्य महल’ में एक सन्नाटा छा गया था। अब सभी की नज़रे ध्रुव के जवाब का इंतजार कर रही थीl क्या ध्रुव अपनी मंगेतर लारा की शर्त मानेगा? आखिर क्या वहज है, जो ध्रुव की शक्तियां पिछले 3 सालों से आगे नहीं बढ़ पा रही थी? कैसे लड़ेगा ध्रुव अपने से शक्ति वाली लारा से? जानने के लिए पढ़ते रहिए, ‘Super Yoddha’ सिर्फ Pocket Novel पर!

Chapter List: Next

Related Novels