Shakti Chakra Ep 4 - एक नए दिन की शुरूआत इरा को नहीं समझ आया कि ध्रुव उस काले चमकदार पत्थर को क्यों खरीदना चाहता था। बाज़ार में घूमकर थक चुकी इरा ने कहा, “ध्रुव अगर अब तुम्हारी खरीददारी पूरी हो गई हो तो क्या हम घर चले?”
ध्रुव ने मुस्कुराते हुए, इरा की तरफ देखा ओर “हाँ’ के इशारे में अपना सिर हिलायाl ध्रुव मन ही मन खुद से कहने लगा, ‘आख़िरकार अब वो दिन करीब है जब मैं अपनी खोई हुई शक्तियों को वापस हासिल कर पाऊंगाl’
लेकिन हकीक़त तो ये थी कि उसके साथ कुछ ऐसा होने वाला था, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा थाl कुछ ही देर में ध्रुव और ईरा ‘शोर्य महल’ पहुँच गयेl इरा के अपने कमरे में जाने के बाद, ध्रुव सबसे उपर बने अपने कमरे में चला गया। उसने दरवाज़ा बंद करके अपनी अंगूठी की तरफ देखते हुए जोश के साथ कहा, “आचार्य, देखो मैं वो सबकुछ लेकर आ गया जो अपने मुझसे लाने को कहा थाl”
ध्रुव के इतना कहते ही उसकी अंगूठी में से एक सफ़ेद रंग की रौशनी तेज़ी से बाहर निकलीl जिसके झटके से ध्रुव ज़मीन पर जा गिराl अपने आप को संभालते हुए खड़े होकर उसने कहा, “हर बार इस तरह से आना ज़रूरी है क्या..मुझे कुछ हो जाता तो….?”
ध्रुव की इस बात पर विदुर ने हँसकर, उसके इर्द-गिर्द घूमते हुए कहा, “अब जब तक मैं तुम्हारे साथ हूँ, मैं तुम्हें कुछ भी नहीं होने दूंगा।”
इस पर ध्रुव ने थोड़ा बेरुखी से कहा - “हां हां ठीक है…ठीक हैl वो तो देख ही रहा हूँl पहले तो खुद ही मुझे चोट पहुंचाते हो और फिर खुद ही कहते हो कि मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूंगाl”
फिर अगले ही पल ध्रुव ने अपने बेड के सामने रखी टेबल पर सारा सामान रख दिया, और पूरे जोश में कहा, “ये देखो….आपने जो जो सामान लाने को बोला था मैं वो सब कुछ लेकर आ गया हूँl अब आप जल्दी से मेरी training शुरु कीजियेl”
“अच्छा लग रहा है तुम्हारा ये जोश देखकर। मुझे सचमुच बहुत अच्छा लग रहा हैl”
अगले ही पल विदुर ने ध्रुव को आर्डर देते हुए कहा, “जाओ जल्दी से एक बड़े से बर्तन में गर्म पानी लेकर आओl”
आचार्य के मुंह से ये सुनकर, ध्रुव को थोड़ा सा अजीब लगा। लेकिन वो उनकी बात मानते हुए कुछ ही देर में एक बड़े से बर्तन में गर्म पानी लेकर आ गयाl विदुर ने बाज़ार से लाए हुए सामान में से कुछ जड़ी- बूटियों को उस गर्म पानी में डाल दियाl उन जड़ी-बूटियों के पानी में घुलने से, धीरे धीरे पानी का रंग बदलने लगाl और तभी अचानक विदुर ने चुटकी बजाई। उनके चुटकी बजाते ही, ध्रुव के कमरे में उसके बेड और उसके टेबल के बीच एक कालीन ने जगह ले लीl उस कालीन पर विदुर ‘ध्यान की मुद्रा’ में बैठ गए, और उन्होंने ध्रुव से कहा, “मेरा मुँह क्या देख रहे हो….आकर मेरे सामने बैठ जाओl”
आचार्य की बात मानते हुए, ध्रुव उनके ठीक सामने कालीन पर बैठ गया, और ध्यान से विदुर को देखने लगाl देखते ही देखते ‘ध्यान की मुद्रा’ में बैठे हुए विदुर की हथेली से आग की लपटें निकलने लगीl अगले ही पल विदुर ने अपने दूसरे हाथ की हथेली को उस आग वाली हथेली के ऊपर रखा। ऐसा करने से वो आग बुझ गईl ये सब देखकर ध्रुव का चेहरा खिल उठा। तब विदुर ने ध्रुव की तरफ देखते हुए कहा, “अगली बारी तुम्हारी… ये एक बहुत ही साधारण सी technique हैl इसके ज़रिए मैं देखना चाहता हूँ कि तुम्हारे शरीर में ताकत कितनी है। अपना पूरा ध्यान हथेली पर केंद्रित करते हुए जैसा मैं कर रहा हूँ वैसा करो!”
विदुर की इस बात पर ध्रुव भी ध्यान मुद्रा में बैठ गयाl अपनी ऑंखें बंद करते हुए ध्रुव ने वैसा ही किया जैसा विदुर ने कहाl और देखते ही देखते उसकी हथेली पर आग जलने लगी…आग की ये लपटे बढ़ने लगी, तब विदुर ने कहा, “अपना पूरा ध्यान हथेली पर केंद्रित करो और फिर दूसरे हाथ की हथेली से इस आग को काबू में करने की कोशिश करोl”
जैसा विदुर ने कहा, ध्रुव वैसा ही करने की कोशिश कर रहा थाl देखते ही देखते उसकी हथेली से आग की लपटें और बढ़ने लगीl ध्रुव अब इस आग को संभाल नहीं पा रहा थाl तब विदुर ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, अपने हाथ को ध्रुव की हथेली पर रखा और उन आग की लपटों को ठंडा कियाl अगले ही पल विदुर ने ध्रुव से पूछा, “तुम ठीक तो हो ध्रुव….?”
ध्रुव ने कहा, “हाँ मैं ठीक हूँl”
तब विदुर ने आगे कहा, “मैंने सोचा था कि तुम इसमें असफल रहोगे…..मुझे तो लगा था कि तुम आग को को जगा भी नहीं पाओगे। हालांकि तुम उसे ठंडा नहीं कर पाए, फिर भी तुमने अच्छी कोशिश की।”
अगले ही पल विदुर ने देखा कि ध्रुव, उसे बैठे-बैठे लहराते हुए नज़र आने लगा थाl जैसे ही विदुर ने ध्रुव को सँभालने की कोशिश की उसने उल्टियां करना शुरू कर दियाl ये देखकर विदुर घबरा गए। क्यूंकि ध्रुव कोई साधारण उलटी नहीं बल्कि खून की उल्टियां कर रहा थाl विदुर उसे सँभालने की कोशिश कर ही रहे थे कि ध्रुव बेहोश होकर कालीन पर गिर पड़ाl विदुर ने चीखते हुए कहा, “ध्रुव ….अपनी आँखे खोलो….अपनी आँखे खोलो, ध्रुव….ये तो सिर्फ तुम्हारे शरीर की ताकत देखने के लिए एक छोटा सा प्रयास था, ऐसा कैसे हो सकता है?”
ध्रुव की फ़िक्र करते हुए, आचार्य विदुर ने उसके शरीर के सामने कुछ मंत्र पढ़ने शुरू किये। उन्होंने अपने दोनों हाथों को खोल दिया जिसमे से सफ़ेद रंग का धुँआ निकला। उस धुँए ने ध्रुव के पूरे शरीर को ढक लिया। और देखते ही देखते ध्रुव की दोनों ऑंखें बंद हो गयी और वो गहरी नींद में चला गयाl तब विदुर ने उसके चेहरे की तरफ देखते हुए, खुद से कहा, “तुम्हारी किस्मत बहुत अच्छी है ध्रुव, बहुत ही अच्छी…”
खुद से इतना कहने के बाद, विदुर ने ध्रुव को कालीन पर सुला दिया और अपनी शक्तियों से ध्रुव की शक्तियों को बढ़ाते हुए कहा, “अब से मेरा भविष्य भी तुम्हारे साथ है….तुम पर ही निर्भर है…कल से तुम्हारी ज़िन्दगी के एक नए दिन की शुरूआत होगीl”
अगली सुबह जब ध्रुव की नींद खुली, तो उसे अपने शरीर में एक अजीब सा बदलाव नज़र आयाl उसे ऐसा बिलकुल भी नही लगा कि कल की ट्रेनिंग के दौरान, वो उलटी करते हुए बेहोश होकर गिर पड़ा थाl कुछ देर के बाद, ध्रुव का ध्यान हरे रंग से भरे हुए पानी के जार पर गयाl उस जार को देखकर उसने अपने आप से कहा, “अरे, ये तो …..ये तो शायद वही है! जो कल आचार्य गर्म पानी के से बना रहे थेl कहीं ये ....अमृतधारा तो नहीं, जिसके बारे में आचार्य ने मुझे बताया थाl”
इतना कहकर, ध्रुव उस हरे पानी के जार के पास पहुंचा और उसे गौर से देखने लगाl तभी अचानक उसकी अंगूठी में से एक आवाज़ आई, “हाँ, तुम बिल्कुत ठीक सोच रहे हो ध्रुव! ये वही ‘अमृतधारा’ है जिसके बारे में मैं तुम्हें बता रहा थाl”
और अगले ही पल, विदुर ध्रुव की अंगूठी से बाहर आ गये और कहने लगे, “तुम फिलहाल उससे दूर रहो। और मैंने जो तुम्हें कुछ चीज़े सिखाई थी उनको दोहराते रहो …. और हाँ, कल मैं तुम्हे ‘चमकीले काले पत्थर’ के बार में कुछ चीज़े बताना भूल गया थाl उसे ध्यान से सुनो..”
विदुर के इतना कहते ही ध्रुव ध्यान से उसकी बातों को सुनने लगा, “ये चमकीला पत्थर, Marcus के किसी योद्धा का लगता है। इस पत्थर में class 2 technique छीपी है, जिसका नाम है vaccum hand. हालाँकि इसका level जो है low है।”
चमकीले पत्थर की ये खासियत जानकर, ध्रुव बहुत खुश हो गया। उसने जोश में आकर कहा, “क्या बात है! मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि किसी योद्धा की ‘vaccum hand technique’ मेरे हाथ लगेगी। आप मुझे कब इसकी शक्तियों का इस्तेमाल करना सिखाएंगे?”
ध्रुव को इतना खुश देखकर, विदुर ने कहा, “अरे रुको… रुको ज़रा, पहले मेरी पूरी बात तो सुन लो…!”
विदुर के इतना कहने पर ध्रुव चुप-चाप उनकी बातें सुनने लगाl अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विदुर ने कहा, “तुम इस vaccum hand technique का इस्तेमाल तब ही कर सकते हो, जब तुम्हारी शक्ति का सितारा, सामने वाले की शक्ति के सितारे से ज्यादा होl”
ये बात सुनकर ध्रुव थोडा सोच में डूब गया। तभी विदूर ने उसे vaccum hand technique के बारे में एक और हैरान कर देने वाली बात बताई, “और सबसे ख़ास बात! पहले तुम्हें अपनी शक्ति को अगले सितारे तक ले जाना पड़ेगाl तभी तुम इस पत्थर में छुपी technique का इस्तेमाल कर सकते हो।”
ये सुनकर ध्रुव हैरानी में पड़ गया। उसे हैरान देख विदुर ने कहा, “अगर तुम इसका इस्तेमाल करना चाहते हो, तो कड़ी मेहनत करना शुरू कर दोl तभी तुम इसका इस्तेमाल कर पाओगे। वरना भूल जाओ, कि कभी तुम्हारे हाथ मारकस के किसी योद्धा की technique आई थीl”
विदुर की इस बात पर, ध्रुव एक दम से जोश में आकर कहने लगा, “आचार्य, आप ऐसा कैसे कह रहे है? आपको क्या लगता है कि मैं मेहनत करने से डरता हूँ?”
“नहीं, ऐसी बात नहीं हैl मैं तो बस तुम्हें बताना चाहता हूँ कि इस ‘चमकीले पत्थर’ में जो technique छुपी हुई है, तुम उसका इतनी आसानी से इस्तेमाल नहीं कर सकते होl इसके लिए तुम्हें अपनी शक्तियों को बढ़ाना होगाl”
अपने आचार्य की इस बात को सुनकर ध्रुव थोड़ा शांत हुआl तब विदुर ने उसे एक अच्छी खबर देते हुए कहा, “क्या तुम्हे अपने आप में कुछ बदलाव नज़र आ रहे है?”
विदुर के ये सवाल पूछते ही ध्रुव को एहसास हुआ कि शायद कल की training के बाद वो अपनी शक्तियों में एक सितारा आगे बढ़ चुका था। अब उसकी शक्तियां तीसरे सितारे से चौथे सितारे पर आ चुकी थीl लेकिन ये सिर्फ उसका एक अंदाजा था। ध्रुव अपनी बढ़ी हुई शक्ति को अच्छे से महसूस कर रहा था। वो इस बात की ख़ुशी मनाता उससे पहले ही विदुर ने उसकी मुश्किलें बढ़ाते हुए कहा, “मैं तुम्हें एक बात और बता दूँ। मैंने जो ‘अमृतधारा’ बनाई है वो ज्यादा महीनों तक नहीं चल पाएगीl तुम एक बार फिर से बाज़ार जाने की तैयारी कर लोl”
अपने आचार्य की इस बात को सुनकर, ध्रुव पूरी तरह से हैरान हो गया। उसने हैरानी के साथ कहा, “लेकिन अभी तक तो आपने इसका इस्तेमाल करना भी नहीं सिखाया। और आप कह रहे है कि ये बहुत जल्द खत्म भी हो जाएगी? क्या मुझे फिर से इन जड़ी-बूटियों को खरीदने के लिए पैसों का इंतज़ाम करना होगा?”
ध्रुव की इस बात का तुरंत जवाब देते हुए, विदुर ने कहा, “समय आने पर तुम्हें अमृतधारा की सारी खूबियाँ पता चल जाएगी। फ़िलहाल तुम फिर से पैसों का इंतजाम करने के बारे में सोचो।”
“लेकिन मैं फिर से इतने सारे पैसों का इंतज़ाम कहाँ से करूँगा?”
तब विदुर ने उसे इस परेशानी का हल बताते हुए कहा, “तुम चाहो तो अपने बाबा से इसके लिए पैसे ले सकते हो।”
विदुर की इस बात पर ध्रुव ने परेशान होते हुए कहा, “नहीं, मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं कर सकताl मैं अपने बाबा को अपनी किसी भी मुसीबत के बारे में नहीं बताना चाहताl मेरी वजह से वो पहले से ही परेशान रहते हैंl”
“ठीक है, कोई बात नहीं…. अगर तुम अपने पिता से किसी तरह की मदद नहीं लेना चाहते हो, तो एक बार फिर से ईरा से मदद ले लोl”
विदुर की इस बात पर, ध्रुव ने चिढ़ते हुए कहा, “आचार्य…आप ये कैसी बात कर रहे है! अभी तक मैंने इरा को पहले के 1000 सोने के सिक्के ही नहीं लौटाए हैंl और आप है कि एक बार फिर से उससे मदद लेने की बात कर रहे है?l”
इस पर विदुर ने बेपरवाह होते हुए कहा, “देखो वो तुम्हें देखना है। लेकिन मैं तुम्हें एक बात साफ-साफ बता देना चाहता हूँ, तुम जो तीसरे सितारे से चौथे सितारे पर पहुंचे हो, ये इस ‘अमृतधारा’ का ही करिश्मा हैl जब तुम training के बाद बेहोश हो गए थे तो अमृतधारा के पानी में लेटकर कर ही तुम्हारा शरीर फिर से ठीक हुआ है। ”
‘अमृतधारा’ की ये खासियात सुनकर ध्रुव पूरी तरह से हैरान रह गया थाl उसके चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ने लगीl वो अमृतधारा के बारे में कुछ पूछता उससे पहले ही विदुर ने कहा, “फ़िलहाल तुम्हें इसके लिए ज्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं हैl तुम बस इतना समझ लो कि अगर तुम्हें अपनी शक्तियों को अगले सितारे तक ले जाना है, तो तुम्हें बाज़ार से उन चीज़ों को फिर से खरीदना पड़ेगा। और इसके लिए तुम्हें कई सोने के सिक्कों की ज़रूरत पड़ेगीl”
ये बात सुनकर ध्रुव ने थोड़ा परेशान होते हुए कहा, “ठीक है मुझे बार-बार एक ही बात मत बताओ …मैं कोई ना कोई रास्ता ज़रूर निकाल लूँगाl”
इतना कहते हुए ध्रुव अपने कमरे से बाहर निकल गया और इस परेशानी के हल के बारे में सोचने लगाl दूसरी ओर विदुर, फिर से ध्रुव की अंगूठी में जाकर बैठ गयाl ‘शौर्य महल’ से बाहर निकलते ही ध्रुव को शोर्य दल के ‘training ground’ से कुछ आवाज़े आने लगीl उन आवाज़ों से उसे समझ आ गया कि वहां पर दो योद्धाओ के बीच में practice चल रही थीl ध्रुव ने बिना देर किये अपने कदमों को ‘training ground’ की ओर बढ़ा लियाl कुछ ही देर में वो ‘training ground’ के बड़े से दरवाज़े पर पहुँच गया, और अपनी आँखों के सामने का नज़ारा देखकर उसने कहा, “ओ हो… तो ये बात है…आज इरा, सनी को मज़ा चखा रही है!”
‘training ground’ मेसोडोरिया शहर के लोगो से खचाखच भरा हुआ थाl इस वक़्त सनी और ईरा के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा थाl सनी ध्रुव का बहुत दूर का भाई था। सनी और ध्रुव में ज़्यादा बनती भी नहीं थी। सभी लोग तालिया बजाकर सनी और ईरा का हौसला बढ़ा रहे थेl वो दोनों हवा में उड़ते हुए एक दूसरे के वार पर पलटवार कर रहे थेl इसी बीच सनी ने इरा के मुंह पर मुक्के से ज़ोरदार वार किया। लेकिन इरा ने अपने चेहरे को बचाते हुए, सीधे सनी के पैर पर पलटवार कियाl इस वार से सनी ज़मीन पर जा गिरा और उसके मुंह पर धूल का ग़ुबार नज़र आने लगाl तब इरा ने उससे कहा, “क्यूँ … कैसी रही?”
ज़मीन पर पड़े सनी से इतना कहते हुए, जैसे ही इरा ने सामने देखा, तो उसे ध्रुव नज़र आयाl वो ध्रुव के पास पहुँच गई और उसे गले लगाने लगीl ध्रुव के शरीर को देखकर उसे बहुत ही जल्द इस बात का अंदाज़ा हो गया कि उसके शरीर में ये जो बदलाव नज़र आ रहे है वो शक्ति के चौथे सितारे के हैl तब इरा ने मुस्कुराते हुए, ध्रुव से कहा, “ध्रुव, तुमने मुझे बताया भी नहीं कि तुमने training लेना शुरू कर दिया है?”
इरा के इतना कहते ही ध्रुव ने अपने आप को देखना शुरू किया। तभी ईरा ने आगे कहा, “तुम्हें मुझसे कोई झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं हैl मुझे ख़ुशी है कि तुमने अपनी शक्ति का एक सितारा बढ़ा लिया है।”
ध्रुव और इरा आपस में बात कर ही रहे थे कि तभी उनके पीछे कोई आकर खड़ा हो गया। उसने उन दोनों से कुछ ऐसी बात कही, जिसे सुनकर ध्रुव के चेहरे का रंग बदलने लगा और उसकी आँखों में खून उतर आया।