Shakti Chakra_ Ep 2 - जादुई अंगूठी
=============
ध्रुव ने अपनी मंगेतर, लारा की आँखों में आँखें डालकर, भारी और कड़े शब्दों में कहा, “ठीक है….मंज़ूर है….मुझे तुम्हारी ये शर्त मंज़ूर हैl”
उसने तीन साल बाद होने वाले मुकाबले की शर्त के लिए लारा को हामी भर दी l ध्रुव के इतना कहते ही लारा ने एक आखरी बार उसे घूर कर देखा और फिर अपने bodyguards के साथ ‘शौर्य महल’ से बाहर जाने लगीl लारा अभी Hall के बड़े से दरवाज़े तक पहुंची ही थी कि उसके कानों में एक लड़की की चेतावनी देती हुई आवाज़ पड़ी, “रुक जाओ लारा!”
जैसे ही लारा ने मुड़कर देखा, तो उसे गुलाबी रंग के Gown में ईरा दिखाई दीl इरा दिखने में बहुत ही खुबसूरत थी और किसी भी तरह से वो लारा से कम सुंदर नहीं थीl एक जालीदार खिड़की के पास में खड़ी ईरा के चारों तरफ से सूरज की रौशनी अंदर आ रही थी, जिससे इरा को देखकर ऐसा लग रहा था मानों वो कोई स्वर्ग से आई हुई अप्सरा होl इरा ने लारा को देखते हुए कहा, “मैं जानती हूँ कि आज तुमने जो कुछ भी किया है तुम्हें उस पर कोई पछतावा नहीं हो रहा होगा। क्यूंकि अब तो तुम्हें ध्रुव का सामना करना ही होगा। और हाँ, एक बात और ….कभी भी ये मत सोचना कि तुम ‘अम्बर दल’ की लीडर बन गयी तो हम लोग डर जाएंगे। क्यूंकि शौर्य दल में तुमसे ताकतवर लोग भी मौजूद हैंl”
ईरा की इस धमकी को लारा ने बड़े ध्यान से सुना, लेकिन वो बिना कुछ कहे वहां से चली गयी।
------------
दूसरी तरफ, सभी के जाने के बाद ध्रुव ने अपने पिता अरेन्द्र से पूरे भरोसे के साथ कहा, “बाबा! मैं आपसे वादा करता हूँ कि आज से ठीक 3 साल बाद लारा ज़यान और उसके पूरे खानदान को अपने किए पर पछतावा होगाl अब मैं ‘ज़यान परिवार’ के सामने ही लारा को मुकाबले में हराऊंगाl”
अरेन्द्र अपने बेटे ध्रुव को बेबाकी के साथ बात करते देख ख़ुश हो रहे थेl क्यूंकि पिछले तीन सालों से वो ज्यादातर चुपचाप ही रहता था। मगर आज उसकी मंगेतर ने यहां आकर जो कुछ भी किया उससे उसके अंदर का वही ध्रुव जाग गया, जो तीन सालों से सोया हुआ था। लेकिन सच्चाई से मुंह भी नहीं फेरा जा सकता था। और इस वक़्त सबसे बड़ी सच्चाई ये थी कि ध्रुव अपनी शक्तियों के तीसरे सितारे पर ही था जबकि लारा की शक्तियां नौवे सितारे तक पहुँच चुकी थीl इधर, ‘शौर्य महल’ से बाहर निकलकर ध्रुव, अभी भी लारा के बारे में सोच रहा था, कि किस तरह से लारा ने बातों-बातों में उसकी बेज़्ज़ती की थी, और कैसे उसने ध्रुव के पिता पर रिश्ते को तोड़ने के लिए दबाव बनाया था। इन बातों के बारे में सोचते हुए, ध्रुव तेज़ी से अपनी माँ की graveyard की तरफ जाने के लिए अपने कदमों को बढ़ा रहा थाl ध्रुव को इस तरह से गहरी सोच में आगे बढ़ता देखकर, उसकी दोस्त इरा भी उसका पीछा करते हुए बाहर आ गई, ताकि वो उसका हौसला बढा सकेl लेकिन ध्रुव ने इरा को अपना पीछा करते हुए देखकर कहा, “मैं ये चाहता हूँ कि मुझे कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दो!”
अपने सबसे अच्छे दोस्त से इतना सुनने के बाद, इरा ने ध्रुव को कुछ देर के लिए अकेले ही रहने दियाl कुछ ही देर में ध्रुव ‘शक्ति स्तम्भ” को देखते हुए अपनी माँ के समाधि स्थल पर पहुँच गयाl वो अपनी माँ की समाधि पर गिरे पेड़ के पत्तों और धुल को साफ़ करने लगा। उसके बाद अपनी माँ को याद करते हुए ध्रुव बातें करने लगा, “माँ, ऐसा क्यूँ हो रहा है मेरे साथ…मेरी शक्तियां आखिर क्यूँ नहीं बढ़ रही है? इस तरह तो मैं 3 साल के बाद भी लारा से मुकाबला नहीं कर पाऊंगाl और अगर कर भी लिया तो उसे हराऊंगा कैसे? आखिर कैसे?”
इतना कहते हुए हताश होकर, ध्रुव ने अपना सर माँ की समाधि पर रख दिया। और अपनी आंखें बंद करते हुए कहा, “तीन साल….तीन साल बाद, सब कुछ खत्म हो जाएगा, माँ ….अगर मैं अपनी शक्तियों को वापिस हासिल नहीं कर सका, तो बाबा को पूरे ‘Mesodoria शहर’ के सामने शर्मिंदा होना पड़ेगाl”
अपनी माँ से बातें करते-करते ध्रुव का गला सूख चुका थाl उसने अपने आप को संभाला और कहा, “अब तो माँ मुझे ऐसा लगता है कि जब मैं आपकी दुनिया में आऊंगा, तो आपको अपना चेहरा कैसे दिखाऊंगा…क्योंकि मैंने ऐसा तो कोई काम किया ही नहीं, जिससे कि मैं आपका नाम रोशन कर सकूँl क्यों …क्यों माँ ….आखिर मेरी शक्तियां क्यूँ नहीं बढ़ रही हैं!” ये कहते हुए ध्रुव ने अपनी मुट्ठी बंद की और ज़मीन पर ज़ोर-ज़ोर से अपना हाथ पीटने लगा। वो लगातार ज़मीन पर अपना हाथ मार रहा था। कुछ देर बाद थककर उसने कहा, “माँ, अब तो कोई चमत्कार, कोई करिश्मा ही मुझे मेरी शक्तियां वापिस दिला सकता हैl”
तभी उसके कानों में एक आवाज़ गूंजी, “ध्रुव … क्या तुम मुझे सुन पा रहे हो?”
अपना नाम सुनते ही ध्रुव ने इधर- उधर देखा। ध्रुव हैरान हो गया क्यूंकि इस वक़्त उसकी माँ की समाधि पर, उसके अलावा कोई भी नहीं थाl तभी उसके कानों में दौबारा वही आवाज़ गूंजी, “ध्रुव…. ऐसा लगता है कि तुम किसी मुसीबत में हो। और तुम्हें थोड़ी मदद की ज़रूरत है।"
इस बार इस आवाज़ को सुनकर ध्रुव अपनी जगह पर खड़ा हो गया, और समाधि के चारो तरफ घूमकर देखने लगा। लेकिन उसे वहां पर कोई भी नज़र नहीं आया। तभी एक बार फिर से उसके कानो में वो आवाज़ सुनाई पड़ी, “मुझे इधर-उधर ढूंढना बंद करो, ध्रुव ….मैं तो तुम्हारी अंगूठी में हूँl”
इतना सुनते ही उसने अपने सीधे हाथ की एक ऊँगली में ‘काले पत्थर’ से बनी एक अंगूठी की तरफ देखाl ये अंगूठी ध्रुव को उसकी माँ का दिया हुआ आखरी तोहफा थाl देखते ही देखते ध्रुव की अंगूठी में हलचल शुरू हो गयी जिसे देखकर वो थोड़ा हड़बड़ा गया। उसने अपने उलटे हाथ से सीधे हाथ को सँभालने की कोशिश की, जिसमें उसने अंगूठी पहनी हुई थी। लेकिन तभी उसे अचानक एक जोर का झटका लगा जिससे वो ज़मीन पर जा गिरा। देखते ही देखते उसकी अंगूठी में से एक सफ़ेद रंग का धुँआ साए के रूप में बाहर निकलाl फिर उस साये ने एक बूढ़े आदमी का रूप ले लियाl अपने सामने ये सब होता देखकर ध्रुव को अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा थाl ध्रुव ने हड़बड़ाते हुए, उस बूढ़े आदमी से पुछा, “क… क… कौन हो तुम …….?”
ध्रुव के ये पूछते ही उस बूढ़े आदमी का सफ़ेद साया उसके चारो तरफ घूमने लगाl उसे देखने के लिए ध्रुव को बार-बार इधर से उधर गोल-गोल घूमना पड़ रहा थाl कभी वो साया ध्रुव के सामने होता तो कभी पलक झपकते ही उसके पीछे चला जाता l ध्रुव ने हड़बडाते हुए दौबारा पुछा, “क … क… कौन हो तुम और..और तुम मेरी अंगूठी में क्या कर रहे थे?”
वो साया कुछ देर तक ध्रुव के चारो तरफ घूमने के बाद, उसके सवालों का जवाब देने के लिए, उसके सामने आकर एक जगह पर रुक गया, “मैं कौन हूँ, ये जानना तुम्हारे लिए ज़रूरी नहीं है, लेकिन हां… मैं तुम्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने दूंगाl”
इतना कहते हुए वो साया हँसने लगा और फिर उसने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मुझे तो तुम्हारा, शुक्रिया अदा करना चाहिए। आखिर तुमने पिछले 3 सालों से मुझे अपनी अंगूठी में संभाल कर रखा और देखो…. आज मुझे नींद से भी जगा दियाl शुक्रिया ध्रुव! तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया! तुम्हारे अंदर कुछ अलग ही बात हैl मुझे अभी नहीं पता कि वो क्या बात है, लेकिन हाँ, वो बात कुछ अलग ही हैl”
उस साए से इतनी बातें सुनने के बाद ध्रुव ने गुस्सा करते हुए कहा, “तो तुम पिछले 3 सालों से मेरी अंगूठी में छिपकर बैठे हो!!! कहीं तुम्हारी वजह से ही तो मेरी शक्तियां कम नहीं हो रही थी? क्यूंकि जब से तुम मेरी अंगूठी में छुपकर बैठे हो, तब से मेरी शक्तियां बढ़ नहीं रही हैl”
ध्रुव की इस बात पर वो साया और ज्यादा हंसने लगाl उसे इस तरह से हंसता देखकर, ध्रुव ने अपने गुस्से को बरकरार रखते हुए कहा, “इसका मतलब मैं सही समझ रहा हूँl तुम्हारी वजह से ही पिछले तीन सालों तक मुझे ‘Mesodoria शहर’ के लोगो के सामने शर्मिंदा होना पड़ाl”
अभी भी वो साया हंस ही रहा थाl जिस पर अब ध्रुव को बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगा और उसके मासूम से दिखने वाले चेहरे पर, अब खरतनाक हाव भाव दिखाई देने लगेl वो इस वक़्त इतने गुस्से में था कि उसने अपनी माँ की दी हुई, आखरी निशानी की भी परवाह नहीं कीl ध्रुव ने गुस्से में अपनी अंगूठी को निकाला और उसे दूर चट्टान की ओर फेंक दियाl ध्रुव को इतना परेशान होता देखकर उस साए ने कहा, “सुनो ध्रुव, जो होना था, वो हो चुकाl अब इस तरह से तुम्हारे गुस्सा करने से कुछ भी नहीं होगाl लेकिन हां, अगर तुम मेरा साथ दोगे तो मैं तुम्हारे बहुत काम आ सकता हूँl”
ये बात ध्रुव को कुछ समझ नहीं आईl उसने उस साए से पुछा, “आखिर तुम क्या चाहते हो?”
ध्रुव के इस सवाल का जवाब देने के लिए, वो साया फिर से उसके सामने एक जगह पर हवा में रुक गया और कहने लगा, “ये हुई ना बात! मैं चाहता हूँ कि तुम मुझे फिर से अपनी अंगूठी में रहने की जगह दो। बदले में मैं तुम्हें……”
वो साया इसके आगे कुछ कहता, उसके पहले ही ध्रुव ने कहा, “नहीं..नहीं…कभी नहीं..कभी भी नहीं … मैं ऐसी गलती, अब दोबारा नहीं करने वालाl मैं अब भूलकर भी उस अंगूठी को दोबारा नहीं पहनूंगा।”
तब उस साए ने अपने हाथ में उस अंगूठी को दिखाकर, ध्रुव को समझाते हुए कहा, “क्या तुम नहीं चाहते कि लोग तुम्हारी फिर से इज्जत करें…..फिर से तुम्हारी शक्तियों का सितारा 3 से 9 तक पहुंचे? क्या तुम नहीं चाहते कि तुम एक बार फिर से ‘एकलव्य ’ कहलाये जाओ?”
उस साए की इस तरह की बातों ने ध्रुव की धडकनों को तेज़ कर दिया, और अब ध्रुव ना चाहते हुए भी उस साए की बातों को सुनना चाहता थाl तभी उस साए ने आगे कहा, “चलो ध्रुव, मैं मानता हूँ कि अंगूठी नहीं पहनने से भी तुम अपनी शक्तियों को वापिस हासिल करने लगोगे, लेकिन तुम भी इस बात को अच्छे से समझते हो कि अब तुम्हारे पास ज्यादा वक़्त नहीं हैंl”
ध्रुव से ये बात करते हुए अब वो साया फिर से उसके चारो तरफ घूम रहा थाl उसने ध्रुव से आगे कहा, “ध्रुव तुम 15 साल के हो चुके हो। मतलब की तुम्हारे पास अब से सिर्फ 1 साल का समय है और 1 साल में तुम्हारी शक्ति सातवें सितारे तक नहीं पहुंची तो नियम के मुताबिक तुम्हें ‘शौर्य दल’ और मेसोडोरिया शहर से बाहर निकाल दिया जाएगाl”
ध्रुव, उस साए की बातें सुनकर हैरान हो गयाl उसने हैरानी के साथ पुछा, “लेकिन तुम्हें इन सब के बारे में कैसे पता?”
“मुझे ये कैसे पता इसके बारे में सोचना छोड़ो और जो मैं कह रहा हूं, उस पर ध्यान दो…”
अब फिर से ध्रुव उस साए की बातों को ध्यान से सुनने लगाl उसने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “और सबसे बड़ी बात! तीन साल बाद, तुम्हें अपनी मंगेतर लारा का भी तो सामना करना है?”
लारा का नाम सुनते ही ध्रुव ने गुस्से में कहा, “उसका तो नाम भी मेरे सामने मत लेना…”
ध्रुव को इस तरह से गुस्सा होते देखकर, उस साए ने हँसते हुए कहा, “ध्रुव, तुम्हारे इस तरह से गुस्सा करने से कुछ नहीं होने वाला है। अब तुम्हें अपने सच को स्वीकार कर लेना चाहिए। और तुम्हारा सच यही है कि तीन साल बाद, तुम्हें अपनी मंगेतर लारा का सामना करना होगाl”
इस बार ध्रुव ने आगे आकर, उस साए से पूछा, “तो क्या करूं मैं…..?”
“तुम्हे वो करना चाहिए, जो मैं कह रहा हूँl तुम इस अंगूठी को फिर से पहनकर मुझे अपनी ज़िन्दगी में शामिल करलो। फिर देखों किस तरह से मैं तुम्हारी ज़िन्दगी बदल दूंगाl मैं तुम्हे इतना शक्तिशाली बना दूंगा कि तुम अपने सामने आने वाली हर मुसीबत का सामना हिम्मत से कर पाओगे। और हाँ, डरो मत इस बार मैं तुम्हारी शक्तियों को नहीं लूँगाl ये बात तुम्हें बाद में समझ आ जाएगी कि अब तक ऐसा क्यों किया मैंने! धीरे-धीरे तुम्हें उसका कारण समझ आ जाएगा। लेकिन अब तुम्हे डरने की ज़रूरत नहीं।”
ध्रुव को अपनी खोई हुई शक्तियों को वापिस हासिल करने का इसके अलावा कोई और दुसरा रास्ता नज़र नहीं आ रहा थाl तब ध्रुव ने सपाट लहजे में कहा, “ठीक है, मैं तैयार हूँ!”
ध्रुव के इतना कहते ही वो सफ़ेद रंग का साया हँसतें हुए, उसके पास से बहुत तेज़ी से निकला। वो उसके चारों तरफ इर्द -गिर्द घुमने लगा, जिससे ध्रुव का संतुलन बिगड़ गया और वो एक बार फिर से ज़मीन पर जा गिराl तब ध्रुव ने कहा, “अरे ये क्या कर रहे हो…? मेरे सारे कपड़ें खराब कर दिए!”
ज़मीन से उठने के बाद ध्रुव ने उससे एक सवाल किया, “वैसे तुमने अभी तक मुझे अपना नाम नहीं बतायाl”
“मेरा नाम विदुर है। लेकिन तुम मुझे सिर्फ गुरुदेव या फिर आचार्य कहना…”
“ठीक है आचार्य विदुर! तो आप मेरी ट्रेनिंग कब से शुरू करेंगे?”
विदुर ने कहा, “बहुत ही जल्द…”
तभी अचानक ध्रुव ने विदुर से पुछा, “आचार्य, क्या आपको “करिश्माई शरबत” के बारे में कुछ पता है?"
विदुर ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “मेरे हिसाब से वो दुनिया का सबसे वाहियात किस्म का ‘शरबत’ है। मैं तुम्हारे लिए एक ख़ास चीज़ बनाऊंगा - अमृतधारा! उससे तुम्हें बहुत मदद मिलने वाली हैl”
ध्रुव ने हैरान होते हुए पुछा, “क्या कहा, अमृतधारा.....ये क्या है …और इसके क्या फायदे है?”
ध्रुव के सवालों से परेशान होकर, विदुर ने कहा, “तुम सवाल बहुत पूछते हो! फिलहाल मैं तुम्हें कुछ जड़ी-बूटियों लिखकर दे रहा हूँl उसका इन्तेजाम करो। जब अमृतधारा बन जाये तो तुम खुद ही देख लेना कि वो क्या चीज़ हैl फिर तुम ख़ुद ही बताना मुझे कि अमृतधारा बेहतर है या तुम्हारा वो करिश्माई शरबत!”
इतना कहते हुए, विदुर ने ध्रुव के हाथों में जड़ी-बूटियों के नाम लिखकर, एक कागज़ थमा दीयाl उस कागज़ को पढ़कर ध्रुव के होश उड़ गये। उसने हैरानी के साथ कहा, “आचार्य, ये तो बहुत ही महँगी हैl इन्हें खरीदने के लिए तो कम से कम 800 सोने के सिक्कों की ज़रूरत होगी। और मेरे पास तो इतने पैसे नहीं हैl”
ध्रुव की इस बात पर विदुर ने सपाट लहजे में कहा, “ये तुम्हारी परेशानी है कि तुम इतने सोने के सिक्कों का इन्तेजाम कैसे करोगेl अभी तो मैंने तुमसे सबसे कम कीमत वाली चीज़े लाने को कहा है, और तुम अभी से मुझे अपनी परेशानियां बताने लगे! 800 सोने के सिक्कों का इंतजाम कैसे होगा ये तुम जानो ! जब तुम्हें पता चलेगा ना कि मेरे अमृतधारा की मारकस में क्या कीमत है तो तुम्हारे होश उड़ जाएंगे। फिर तुम्हें समझ आएगा कि तुम्हारे हाथ कौनसा खजाना लगा हैl”
ये बात चल ही रही थी कि ध्रुव को ऐसा लगा कि कोई उनकी ओर आ रहा हैl इस आहट को सुन विदुर ने जल्दबाजी में कहा, “मैं अंगूठी में वापस जा रहा हूँl तुम इस अंगूठी को पहन लेना और हां किसी को भी मेरे बारे में मत बताना, समझे !”
इतना कहते हुए विदुर, ध्रुव की अंगूठी में जाकर गायब हो गयेl