Chapter 5 / 548

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal

Chapter 5

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal ·Sonal

ओरियन चिढ़कर बोला, "अरे! अब बस भी करो हम सब single हैं, और इसकी वजह है हमारे big boss, लेकिन अब वो married हैं। और unromantic भी लेकिन हमारी young madam तो romantic होंगी, वो तो seduce कर सकती हैं ना !!!!" ओरियन अश्वत्थ का chief bodyguard था। Silver colour के बाल, और कानों में छोटे -छोटे earring - ओरियन बहुत good looking लगता था। जहां अश्वत्थ के कमरे के बाहर ये सब बातें चल रही थी, वही कमरे के अंदर तीया दर्द से कराहने लगी, पर अश्वत्थ बिल्कुल शांत था, वो बिना किसी expression के तीया को देख रहा था, उसने पूछा, "क्या तुम कोई सपना देख रही थी?"

तीया ने अश्वत्थ की बात का जवाब नहीं दिया क्यूंकि उसका ध्यान कहीं और था, "मेरे कपडे किसने बदले?" तीया अपने आप से पूछ रही थी। उसने शादी का जोड़ा नही पहन रखा था और उसे अच्छे से याद था कि वो शादी के जोडे़ में ही अश्वत्थ के rules and regulations सुनते-सुनते sofa पर ही सो गई थी। वो हकलाते हुए बोली, " स.. सर क्या आपने मेरे कपड़े..."

अश्वत्थ बिना expression के बोला, "हां मैंने तुम्हारे कपड़े change कर दिए।"

यह सुनते ही वो जोर से चिल्लाई, और इस बार दरवाज़े के पीछे खड़े लोगों से रहा नहीं गया और वो सब बिना इजाज़त आतंकवादियों की तरह अंदर घुस आए। उन सबको देख के अश्वत्थ चौंक गया। आदित डरते हुए बोला, " Sorry भाई, हमें ग़लत मत समझना, पर हमसे रहा नहीं गया। भाभी क्यों चिल्ला रही थी? कहीं आपने उनके साथ कुछ किया तो नहीं?" ओहस बोला, " Big boss क्या हुआ?"

अश्वत्थ को इन लोगों पर ग़ुस्सा आ रहा था। ओरियन ने तीया को देखा और बोला, "अरे! हम लोग ग़लत टाइम पर आ गए, चलो -चलो..."

आदित जाने को राज़ी नहीं था, उसने पूछा, "ऐसे कैसे चलें, पहले पता तो चले हुआ क्या है?"

अश्वत्थ चिढ़ते हुए बोला, "कुछ नहीं हुआ है, तुम्हारी भाभी बेड से गिर गई।"

अश्वत्थ की irritation को समझते हुए ओरियन सबको धक्का देते हुए कमरे से बाहर निकाल लाया। आदित जिसको ओरियन ज़बरदस्ती बाहर लाया था बोला, "क्या कर रहे हो?"

ओरियन उसे समझाते हुए बोला, "अरे young madam भी यहां रहती है, हमें अब पहले जैसे बेशर्मों की तरह वहां मुँह उठाए नहीं जाना चाहिए।"

आदित मज़ाक करते हुए बोला, "तो क्या शर्म से जाना पड़ेगा?"

प्रत्यूष का आदित को पकड़कर पीटने का मन कर रहा था। हमेशा से आदित के दिमाग की wiring अलग ही थी, वो हमेशा से अलग ही सोचता था। प्रत्यूष ने ख़ुद को शांत किया और बोला, "अरे मेरे भाई, तेरा भाई अब शादीशुदा है, उसकी एक ख़ूबसूरत बीवी है, उनके personal alone time में हम उन्हें disturb नहीं कर सकते ना।"

"पर मेरा भाई तो unromantic है।" ये कहकर प्रत्युष की बात को आदित ने काट दिया। ओरियन दोनों को डांटते हुए बोला, "चुप, अब चलो..." और सभी आदित को उठाकर ले गए। कमरे में तीया चीखते हुए बोली, "आप ऐसा कैसे कर सकते हैं...? आप मुझे उठा भी तो सकते थे, आपने क्यों मेरे कपड़े बदले...?"

अश्वत्थ ने उसे ऊपर से निचे तक देखा और शांत होकर बोला, "क्यों...? मैं तुम्हारे कपड़े चेंज क्यों नहीं कर सकता...? शायद तुम भूल रही हो तुम मेरी बीवी हो, तो इतना हक़ तो है ना मेरा ?

यह सुनकर तीया चुप हो गई।

अश्वत्थ अजीब ढंग से मुस्कुराते हुए बोला, "इतना शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है, मैंने हीं देखा है किसी और ने नहीं।"

यह सुन के तीया का मन कर रहा था कि वो वहीं पर गड्ढा खोदकर उसमें गड़ जाए, या फिर धरती फट जाए और वो उसमें समा जाए। अश्वत्थ ने तीया को Princess night gown पहना दिया था। तीया के गाल शर्म से लाल हो गए थे, वो फर्श को देख रही थी, और वहीं अश्वत्थ बेशर्मों की तरह कुछ भी बोले जा रहा था। अश्वत्थ ने उसकी मन की बात जान ली थी, वो उसे छेड़ते हुए बोला, "मेरे घर में गड्ढा खोदने की कोशिश मत करना समझ गई, और मरने की तो बिल्कुल भी मत सोचना।"

यह सुनकर तीया shocked रह गई, कि अश्वत्थ को कैसे पता चला कि वो वही सोच रही थी। पूरी दुनिया में सबको लगता था की अश्वत्थ एक बहुत ही unromantic person है, infact उसके दोस्तों और भाई को भी यही लगता था। उन्हें क्या पता था कि उनका ये दोस्त इतना बेशर्म भी हो सकता है, और तो और अश्वत्थ ख़ुद भी हैरान था कि वो क्या बके जा रहा है और किस लिए...?

उसने तीया को देखा और बोला, "तुम्हें पता है ना क्या करना है?"

तीया चुप खड़ी उसे देखती रही।

अश्वत्थ उसे समझाते हुए बोला, "आज पहली रसोई की रस्म करनी है, तुम्हें मेरे दादा जी को impress करने का एक भी मौका नहीं छोड़ना है, समझ में आई बात? तुम्हें खाना बनाना तो आता है ना?"

यह सुनकर तीया बोली, "जी..."

"तो अब जाओ जाकर नहा लो और हाँ बाहर मेरे पागल दोस्तों की फौज है। अगर वो लोग कुछ भी उल्टा पूछते हैं तो जवाब मत देना, वो लोग बड़े बद्तमीज़ लोग हैं।" ये कहकर अश्वत्थ कमरे से बाहर जाने लगा। तीया मन ही मन बोली, "आप कौन से अच्छे हो.. ?"

तीया को वहीं जड़ खड़ा देख कर अश्वत्थ ने उसे फिर टोका, "अब जाओगी भी या फिर चाहती हो कि मैं तुम्हारी नहाने में...."

अश्वत्थ की बात पूरी भी नहीं हो पायी थी कि तीया उठ खड़ी हुई और भागते हुए bathroom में घुस गई, और दरवाज़ा अंदर से बंद कर दिया और लंबी -लंबी सांसे लेने लगी। अश्वत्थ को ख़ुद पे ताज्जुब हुआ और वो मन ही मन बोला, "मैं कब से ऐसा हो गया हूँ ? कुछ भी बोले जा रहा हूँ। लोग सही कहते हैं, औरत का चक्कर ही ऐसा होता है। क्या मेरा, no - no - no ऐसा नहीं हो सकता।"

यहां अश्वत्थ परेशान हो रहा था अपने इस नए behaviour से और वहां टिया bathroom में सोच रही थी, "हे भगवान! किससे शादी कर ली मैंने, मेरी इतनी फूटी किस्मत, इससे अच्छा तो मैं..."

और फिर उसे याद आया कि उसे खाना बनाना है। और उसने जल्दी-जल्दी तैयार होना शुरू किया, bathroom में सब पहले से ही ready था, bathtub में पानी भरा हुआ था, कपड़े वहीं रखे हुए थे, बस अब उसे फटाफट तैयार होना था। नहाने के बाद जब टिया कपड़े पहन रही थी तो उसने देखा की वो कपड़े तो बहुत मेहंगी brand के हैं। जैसे ही तीया कपड़े पहन कर बाहर आयी उसने अश्वत्थ को बाहर बिस्तर पे बैठे देखा, वो bedroom से बाहर नहीं गया था। अश्वत्थ उसे निहारते हुए बोला, "अच्छी लग रही हो.. "

तीया एकदम से awkward हो गयी और सीधा dressing room में गई, और थोड़ी देर बाद तैयार होकर बाहर आयी, अश्वत्थ उसे देखते ही रह गया। तीया बिना अश्वत्थ पे ध्यान दिए सीधा रूम से बाहर निकली जहां उसको, उस घर के सारे handsome hunks line लगाए बाहर खड़े दिखे। ऐसा लग रहा था की वो लोग अपने favourite superstar का wait कर रहे हो। तीया को देखकर वो लोग हैरान रह गए और उन्होंने एक साथ उसे good morning wish किया। आदित बोला, "वाह ! भाभी आप क्या लग रही हो...?.. एकदम कहर...!"

तीया चौंक गई।

अहीम बोला, "Madam you are looking gorgeous..."

तीया समझ नहीं पा रही थी की वो इस तारीफ़ के जवाब में क्या कहे। आदित अपने collar को ऊपर करते हुए अहीम से बोला, "आखिर भाभी किसकी है? अब भाभी आप जल्दी से अपनी रसोई का काम करेंगी, हम सभी प्राणी बहुत भूखे हैं। कृपया करके हम पर उपकार करें और हमें भोजन प्रदान करें।" यह सुनकर तीया खिलखिला कर हंस पड़ी। तभी जॉन्सी आई और तीया को अपने साथ ले गई। फिर सारे आदमी बिना रोक-टोक के रूम में हड़बड़ाते हुए, एक दूसरे पर गिरते पड़ते अश्वत्थ के कमरे में घुस गए। अपने घर के silly handsome men का छिछोरापन देख के अश्वत्थ बोला, "तुम लोगों में सब्र नाम की चीज नहीं है! कोई ऐसे कमरे में आता है क्या?"

प्रत्यूष बोला,"ओह really...boss... "

ओजस प्रत्युष की बात से हिम्मत लेते हुए बोला, "और नहीं तो क्या, एक बात बताओ आपके और young madam के बीच कुछ हुआ भी या नहीं?"

आदित excited होकर बोला, "भाई जल्दी बताओ ना, मैं चाचा बनने के लिए और ज्यादा wait नहीं कर सकता।"

यह सुनकर अश्वत्थ ने उन्हें घूर कर देखा और बोला, "bad manners..."

अभ्रम बोला अश्वत्थ की बात को नकारते हुए bola, "bad manners गया भाड़ में, हमें जवाब चाहिए, अभी के अभी, एक तो किसी को बिना बताए उस लड़की को अपनी girlfriend announce कर दिया, फिर लगे हाथ दूसरे दिन शादी भी कर ली, तो जाहिर सी बात है कि उसे तुम पसंद करते होगे पहले से ही।"

अश्वत्थ सबसे परेशान होते हुए बोला, "मैं उसे नहीं जानता, बस इतना बता सकता हूँ की फिलहाल मेरे पास उसके साथ रहने का एक solid reason है।"

"वो मेकअप की दुकान चार्वी सहाय, AM I right ?" जैसे ही यह बात कमरे में गूंजी, सबने देखा की यह कौन बोला। यह बात रचित के मुँह से निकली थी। अश्वत्थ ने गुस्से से घूर के रचित को देखा। प्रत्यूष एकदम चिढ गया और नाराज़ होते हुए बोला, "क्या, सुबह-सुबह किसका नाम ले लिया? अब मेरा पूरा दिन ख़राब जाएगा। वैसे ही उसकी शक़्ल देख कर मुझे बहुत बुरा फील होता है। उस चालबाज़ औरत का ज़िक्र मत किया करो यार।"

आदित confused था, उसने अश्वत्थ से पूछा, "तो क्या चार्वी सहाय से पीछा छुड़ाने के बाद आप मेरी इतनी प्यारी और छोटी सी भाभी को छोड़ देंगे?"

अश्वत्थ ने गुस्से से बोला, "ऐसा किसने कहा कि मैं उसे छोड़ने वाला हूं? मैं किसी का हाथ पकड़ने के बाद कभी नहीं छोड़ता यह सबको पता है।"

ओरियन ने अश्वत्थ से पूछा, "वैसे आपको नहीं लगता कि young madam बच्ची जैसी दिखती है?"

ओरियन कि बात को support करते हुए ओजस बोला, "हां उसकी age पता कर लेना यार, क्या पता 18- 19 की निकली तो ..."

"वो 23 साल की है।" अश्वत्थ ने चिल्ला के कहा। ओरियन बोला, "ग़ुस्सा क्यों हो रहे हो, मैं तो बस पूछ रहा था, वो 23 की, तुम 33 के, वाह क्या बात है, इतनी छोटी लड़की।"

अश्वत्थ इस बात से बिलकुल ही चिढ गया और बोला, "क्यों? खुश नहीं हो तुम लोग, तुम लोगों को single नही रहना पड़ेगा।"

प्रत्यूष हंसते हुए बोला, "भाई हम तो तुम्हारे बच्चे देखने के बाद ही शादी करेंगे..."

अश्वत्थ अपनी इस फ़ौज से परेशान हो चुका था, उसने मन ही मन सोच, कि उसने ऐसे कौन से अच्छे काम किये हैं जो उसे ऐसे दबंग बागड़ बिल्ले मिले हैं?

रचित फिर अपने शरारती अंदाज़ में बोला, "बताइए न boss।"

और दांत दिखाते हुए हंसने लगे।

अश्वत्थ उसे डांटते हुए बोला, "बत्तीसी दिखाना बंद करो, वो अभी बहुत छोटी है और अभी तक उसका graduation भी complete नहीं हुआ है। इस समय ये सारी बातें करना सही नहीं है।"

अहीम को अश्वत्थ की बात समझ आयी और वो बोला, "बात तो सही है पर young madam का नाम क्या है?"

इस सवाल के जवाब के लिए सब अश्वत्थ को देखने लगे। यह सुनकर अश्वत्थ ने एक file दी, जिसमें तीया के बारे में सारी information थी। अहीम ने file खोली और उसे पढ़ने लगा, "तीया आनंद अग्रवाल।"

ओजस ने पूछा , "और...आगे..." और इससे पहले की अहीम आगे पढ़े ओजस ने उससे file ले ली और ख़ुद पढ़ने लगा।

"नाम - तीया आनंद अग्रवाल

पिता - रिदय अग्रवाल

मां - उज्जवल आनंद "

"क्या?" अहीम जोर से चिल्लाया, और उसने हैरान होते हुए पूछा, "मां का नाम उज्जवल आनंद, oh my God उज्जवल आनंद..."

यह सुनकर ओरियन बोला, "उज्जवल आनंद! Oh no! मतलब young Madam famous artist उज्जवल आनंद की बेटी है। पता है, मेरे dad उनके बहुत बड़े fan थे, वो जो भी painting बनाती थी ना, ऐसा लगता था की वो अभी जी उठेगा। मेरे डैड तो उनकी हर painting ख़रीदते थे, पर बहुत सालों पहले, जब वो world famous artist बनने ही वाली थी तब अचानक वो ग़ायब हो गई।"

आदित जो अब बहुत excited था वो बोला, "हमारे पास भी उनकी बहुत सारी paintings हैं, mom ने ख़रीदी थी।"

सबकी बात को ध्यान से सुनता हुआ अश्वत्थ बोला, "उज्जवल आनंद अब इस दुनिया में नहीं है।"

यह सुनकर सब shocked रह गए।

अहीम file को आगे पढता रहा और हैरान होते हुए बोला, "young Madam की सौतेली मां और सौतेली बहन भी है। ये क्या चक्कर है, और यह रिदय अग्रवाल तो बड़ा कमीना निकला, शादीशुदा होते हुए भी Miss आनंद के साथ चक्कर चलाया। बेचारी ने अपना career छोड़ दिया उनके लिए। Oh my god! प्यार लोगों से क्या-क्या करवाता है। और एक और बहुत ख़ास बात, young Madam उनकी नाजायज़ औलाद है।"

क्या है सच तीया की माँ का, क्यों छोड़ दिया उसने अपनी फूल जैसी बेटी को रिदय के पास, और यह सारी जानकारी आखिर क्यों इकट्ठी कर रहा है अश्वत्थ, और चाहता क्या है अश्वत्थ तीया से?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels