Chapter 1 / 548

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal

Chapter 1

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal ·Sonal

सुबह, तीया का घर

सुबह -सुबह पानी मुँह पे फेंके जाने के साथ तीया की नींद खुली। उसके ऊपर पानी डालने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी सौतेली बहन लिप्सा थी। "चल उठ महारानी सारा काम कौन करेगा?" लिप्सा चिल्लाई। ये रोज़ का था। तीया देखने में बेशक दुबली पतली थी लेकिन वो बहुत खूबसूरत थी, भगवान ने उसे इतना मासूम और प्यारा चेहरा दिया था की कोई भी उसे देख कर अपने होश खो बैठता था। लेकिन तीया के चेहरे की तरह उसकी किस्मत ख़ूबसूरत नहीं थी। College का सबसे handsome लड़का अव्यांश, जिसकी वो girlfriend थी वो उसे छोड़ चुका था, क्यूंकि वो उसे ख़ुद को हाथ नहीं लगाने देती थी और उसके 52 वर्षीय पिता जिनसे वो इस दुनिया में सबसे ज़्यादा प्यार करती थी, उन्होंने पिछली रात ही, तीया की सौतेली माँ और सौतेली बहन की बातों में आके उसे बेरहमी से पीटा था। तीया ने ख़ुद की हालत देखी, उसके गालों पर थप्पड़ के निशान थे, शरीर पर मारने के निशान थे। अपनी सौतेली मां और बहन से तो वो पहले ही नफरत करती थी, लेकिन आज अपने पिता से भी हो गई थी। उसकी सौतेली मां ईदिया बहुत शातिर औरत थी, वो हमेशा तीया के पापा रिदय के सामने तीया के साथ प्यार से पेश आती थी। लिप्सा भी एक आदर्श बड़ी बेटी और प्यार करने वाली बहन होने का ढोंग करती थी। रिदय घर में ज़्यादा नहीं रहते थे। वो अक्सर काम के सिलसिले में बाहर ही रहते थे। वो S. K कंपनी के owner के manager थे। तीया को हमेशा लगता था कि पापा उससे बहुत प्यार करते हैं पर कल रात वो भ्रम भी टूट गया। उसके पापा ने, उस पर हाथ उठाने से पहले, एक बार भी नहीं पूछा कि वो लड़का जो पकड़ा गया था, क्या वो सच में उसका boyfriend था भी या नहीं, बस लिप्सा का रोना धोना सुनकर ही उसे पीटना शुरू कर दिया - और सच ये था की वो लड़का तीया का नहीं बल्कि लिप्सा का boyfriend था। ग़ुस्से में चिल्लाते हुए रिदय ने कहा, "तूने एक बार भी मेरी इज़्ज़त की नहीं सोची। आज तूने साबित कर ही दिया कि तू मेरी नाजायज़ औलाद है। तुझे पाल पोस कर बड़ा किया, तेरी हर ज़रूरत को पूरा किया और उसका यह सिला दिया तुने मुझे...एहसान फरामोश।"

बचपन से ही तीया अपनी सौतेली मां और बहन का ज़ुल्म सह रही थी, लेकिन उसे लगता था कि उसके पापा उसे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आज उन्होंने भी साबित कर दिया था कि वो उनके लिए कोई मायने नहीं रखती, वो बस उनकी एक ग़लती है जिसका बोझ वो आज तक ढो रहे हैं। इस छोटी उम्र में तीया को आज ज़िंदगी के दो सबसे बड़े धोखे मिले थे - पहला, जिस लड़के से वो प्यार करती थी वो उसे छोड़ कर किसी और लड़की के साथ relationship में आ गया था। और दूसरा - उसके पापा ने आज कह दिया था कि वो उनके लिए बस एक बोझ है। यह सारी बातें तीया के दिल और दिमाग में घूम रही थी और उसकी आँखों से आंसू बहे जा रहे थे। तीया को देख के लिप्सा बोली, "अब अगर और मार नहीं खानी है, तो ये रोना धोना बंद करो और सीधे काम पर लग जाओ।"

"मुझे बहुत भूख लगी है।", तीया रोते हुई बोली। तभी अंदर आते हुए उसकी सौतेली मां ने कहा, "लगता है रात की मार से पेट नहीं भरा, और मार खानी है क्या?"

तीया रोने लगी तो लिप्सा ने उसके बाल पकड़ लिए और बोली, "अगर पापा को कुछ भी बताया ना, तो तुझे घर से निकलवा दूंगी। बड़ी आई मेरे personal मामले में टांग अड़ाने वाली। सुना है तेरे boyfriend ने तुझे धोखा दे दिया...तू है ही इस लायक। चल अब ज्यादा नाटक मत कर और सीधे काम पर लग जा, वरना पापा से अगली शिकायत यह करूँगी कि तूने मुझ पे हाथ उठाया।"

ख़ुद को संभालते हुए तीया बोली, "मैं जल्दी से काम कर देती हूँ।"

दर्द में कराहती हुई तीया किसी तरह से बिस्तर से निकली और बाथरूम से फ्रेश होके सीधा किचन में चली गई। उसके पापा सुबह सुबह ही एक office tour पर शहर से बहार जा चुके थे, तीया को अब कुछ दिन अकेले ही इस माँ बेटी के साथ रहना था, इसीलिए जो वो कहें वही करने में भलाई थी। तीया के पूरे शरीर में दर्द हो रहा था, उसका दिल कर रहा था कि वो suicide कर ले, पर वो ऐसा नहीं कर सकती थी। उसे अपनी मां का सपना पूरा करना था। घर का सारा काम करके, भूखी, वो अपने कमरे में आ गई। उसे खाना बनाने की इजाज़त थी, खाने की नहीं। अकेली अपने कमरे में बैठी तीया, रोते हुए बोली, "Mumma आप क्यों मुझे अकेला छोड़कर भगवान के पास चली गई, मुझे क्यों अपने साथ नहीं ले गई? मुझे लगता था पापा मुझसे बहुत प्यार करते हैं, पर वो तो मुझसे बिल्कुल भी प्यार नहीं करते, मैं उनकी नाजायज़ औलाद हूँ ना, वो दोनों भी मुझे बहुत मारते पीटते हैं, वो मुझसे अच्छे से behave नहीं करते। वो तीनों बहुत बुरे हैं। I promise mumma, मैं एक दिन बहुत rich बनूंगी, फिर दिखाऊंगी कि मैं आपकी बेटी हूं।" यह कहकर तीया एक बार फिर रोने लगी। तीया की समझ में नहीं आ रहा था की वो क्या करे! घर में उसको ये लोग जीने नहीं देंगे और college में सहाना राय उसका इंतज़ार कर रही होगी। सहाना राय, तीया के college की एक लड़की थी, जो बहुत खूबसूरत थी और बहुत अमीर भी। तीया को छोड़ के अव्यांश अब सहाना के साथ relationship में आ गया था। जब उसने सहाना का proposal accept किया था तब पूरे college के सामने सहाना ने तीया का मज़ाक़ उड़ाया था, उसे बहुत बेइज़्ज़त किया था, सब लोग तीया पर हंसने लगे थे। तीया को अपने लिए आवाज़ उठानी नहीं आती थी। वो सिर्फ चुप करके सब दुःख सहना जानती थी, उसके भोलेपन का कोई भी फायदा उठा सकता था। और क्योंकि उसकी सौतेली मां और बहन उसे पैसे नहीं देते थे, वो college की canteen में part-time जॉब करके अपना खर्चा चलाती थी। पैसों की कमी की वजह से उसने 1 साल gap भी लिया था ।वो जैसे तैसे करके अपने college की fees भरकर पढ़ाई कर रही थी। वो second year arts की student थी। और क्यों की वो topper थी, इसलिए उसे scholarship मिलती थी। कुछ दिन बाद, एक रात, nightclub bar में लिप्सा अपने दोस्तों के साथ party कर रही थी, उस nightclub में कुछ बिगड़े हुए अमीरज़ादे लड़के भी थे, जो नशे में धुत्त थे। उनकी नजर लिप्सा पर पड़ी जो छोटे कपड़े पहने नशे में झूम रही थी। वो उसे बुरी नज़र से देखने लगे। जब लिप्सा bathroom की तरफ जाने लगी तो वो लड़के भी उसके पीछे पीछे गए और उन्होंने लिप्सा को पकड़ लिय। जैसे ही उन लड़कों ने उसे पकड़ा उसका सारा नशा उतर गया। एक लड़का बोला, "hey baby come on, let's enjoy"

तो दूसरा लड़का बोला, "आज की रात हसीन बनाते हैं baby, हमारे साथ चलो।"

वो सभी नशे में धुत्त थे।

लिप्सा गिडगिडाते हुए बोली, "please let me go, मुझे जाने दो"

तीसरा लड़का बोला, "ऐसे कैसे जाने दे baby, come on यार, you are so beautiful, enjoy!"

तो लिप्सा ख़ुद को बचाने के लिए अचानक से बोली, "मेरी एक छोटी बहन है, जो बहुत खूबसूरत है, वो मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत है, तुम उसके साथ enjoy कर सकते हो, please मुझे छोड़ दो।"

वो लड़का लिप्सा को गंदी नज़रों से देखते हुए बोला, "ऐसा क्या, ज़रा देखें तो सही।"

लिप्सा ने हड़बड़ाते हुए जल्दी से अपना phone निकला और तीया की photo उन लड़कों को दिखाते हुए बोली, "ये मेरी बहन है, बहुत खूबसूरत है ना?"

सब लड़़के तीया की photo देखने लगे।

तीया की photo देख के उनकी नीयत ख़राब हो गयी, वो बोले, "ठीक है, तुम्हारी बहन कहां है?"

लिप्सा घबराते हुए बोली, "वो तो घर पे है, उसे बुलाना पड़ेगा।"

तो दूसरा लड़का लिप्सा को अपनी तरफ खींचते हुए बोला, "तो बुला, किसने मना किया है।"

लिप्सा ने उनकी आंखों में तीया के लिए हवस देख ली थी, वो थोड़ा घबराते हुए बोली, "उसके लिए कुछ रिश्वत देनी होगी।"

तो उन चारों में से एक लड़का बोला, "जब तू अभी यहां हमारे पास है तो हम तेरी बहन के लिए रिश्वत क्यों दें?" यह कहकर उस लड़के ने लिप्सा को अपनी बाहों में कस कर पकड़ लिया। लिप्सा ख़ुद को हौसला देते हुए थोड़ा सा मुस्कुरायी और बोली, "मैं तो मिल जाऊंगी लेकिन मेरी बहन, जो तुम सबने देख ही लिया है की कितनी ख़ूबसूरत है वो नहीं मिलेगी। उनमें से एक दूसरा लड़का लिप्सा को घूरते हुए बोला, "तो तुम अपनी बहन को बेचना चाहती हो?"

लिप्सा मुस्कुराते हुए बोली, "ऐसा ही कुछ समझ लो।"

तो दूसरा लड़का बोला, "2 second पहले तक अपनी इज़्ज़त की भीख मांग रही थी और अब अपनी बहन का भाव set कर रही है...कितना चाहिए?"

लिप्सा बोली "50 लाख।"

यह सुनके उन चार में से तीन लड़कों की आंखें फटी की फटी रह गयी लेकिन वो चौथा लड़का जो अब तक लिप्सा के पास नहीं आया था, वो चुप रहा और लिप्सा को देखता रहा, लिप्सा भी उसे देख रही थी। यह लड़का दिखने में बहुत अमीर था, कुछ ही पल बाद वो बोला, "Done"

लिप्सा हैरान थी लेकिन उसने यह अपने चेहरे पे ज़ाहिर नहीं होने दिया। उस लड़के ने अपनी cheque book निकाली और 50 लाख का cheque काट के लिप्सा को दे दिया और बोला, "बुलाओ अपनी बहन को।" लिप्सा उस लड़के को देख के मुस्कुरायी और बोली, "Sure!" और उसने तीया को call लगाया। तीया ने call उठाया तो लिप्सा रोने का नाटक करते हुए बोली, "तीया please मुझे बचा लो, please...please मुझे बचा लो"

तीया ने लिप्सा को रोते हुए सुना तो वो घबरा गयी और उसने पूछा, "क्या हुआ दी आप ऐसे रो क्यों रही हैं?"

लिप्सा ने बुरी तरह से रोते हुए जवाब दिया, "please, जल्दी से nightclub bar आ जाओ, मुझे बचा लो तीया please ।"

तीया हड़बड़ा गई और बोली, "मैं आ रही हूँ।" यह सुनके लिप्सा ने फ़ोन काट दिया और उसके चेहरे का expression एकदम से बदल गया और उसने उन लड़कों को देख के बोला, "वो आ रही है।"

एक लिप्सा थी जो अपनी बहन की ज़िन्दगी को अँधेरे में धकेल रही थी और एक तीया थी जो लिप्सा को बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे nightclub bar जा रही थीl टिया लिप्सा को इसलिए नहीं बचाना चाहती थी क्यूंकि वो उसकी बहन थी, बल्कि इसलिए बचाना चाहती थी क्योंकि वो उसके पापा की बेटी थी। तीया nightclub bar रिक्शा लेकर पहुंची। तीया कई बार वहां आ चुकी थी क्योंकि अक्सर लिप्सा नशे में धुत्त रहती थी, तो उसे वापस घर ले जाने के लिए तीया ही आती थी। वो अंदर गई, उसे लिप्सा दिखी, वो उसे देख के हैरान हो गयी। लिप्सा वहां एकदम normal बैठी लोगों से बात कर रही थी। तीया लिप्सा के पास गई और उसने पूछा, "दी आप तो बिल्कुल ठीक हो फिर आप रो क्यों रही थी?"

तीया को देख के लिप्सा ने राहत की सांस ली, लिप्सा बोली, "चलो बताती हूँ क्या हुआ है।"

लिप्सा उसे एक room में लेकर गई, वो private room था, अंदर जाकर उसने तीया को धक्का दे दिया, और बाहर से room बंद कर दिया। तीया अंदर फर्श पर गिर गई, उसने अपने सामने चार लड़कों को देखा जो नशे में धुत्त थे। एक लड़का बोला, "यार ये लड़की तो सच में बहुत खूबसूरत है, आज तो अपनी रात सच में हसीन होने वाली है।"

उन् चारों की भयानक हंसी सुनके तीया के दिल और दिमाग में डर का तूफ़ान उठने लगा और तीया दरवाज़े की तरफ भागी। लेकिन वो दरवाज़े तक पहुँच नहीं पायी। एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींचते हुए अपने पास ले आया, तीया ख़ुद को छुड़ाने के लिए लाख मिन्नतें कर रही थी पर उस लड़के ने उसकी एक न सुनी। वो लड़के उसके साथ बदतमीज़ी करने लगे थे, तीया ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगी, पर bar के शोर-शराबे में उसकी आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं था।

'दी, दी बचाओ, दी बचाओ, दी " - तीया पागलों की तरह चिल्लाने लगी, तभी एक लड़के ने उसे जोर का थप्पड़ मारा और बोला, "ज्यादा चिल्ला मत, तुझे अपनी ख़ूबसूरती पर बड़ा घमंड है ना? आज इस घमंड को तोड़ देंगे।"

एक लड़के ने तीया के कपड़े की बाजू फाड़ दी, तीया रोने लगी, उन लड़कों ने उसके हाथ पकड़ रखे थे, तीया का शरीर धीरे धीरे कमज़ोर पड़ रहा था, उसकी हिम्मत टूट रही थी, तभी दरवाज़ा खुला, चारों लड़के दरवाज़े की तरफ देखने लगे। टिया ने भी देखा, उन्हें फर्श पर एक परछाई दिखाई दी। फिर उन्होंने सर उठा कर देखा, एक आदमी अंदर आ गया था, तीया के मन में एक उम्मीद जागी । वो चिल्लाते हुए बोली, "please मुझे बचा लो, प्लीज मैं तुम्हारा एहसान जिंदगी भर नहीं भूलूँगी। Please मुझे इन लोगों से बचा लो।"

उस कमरे की dim light में उस आदमी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। बस इतना दिख रहा था की उस आदमी ने black colour का सूट पहना हुआ है, एक white shirt और साथ में black tie। उस आदमी ने तीया को देखा, तीया की हालत बहुत ख़राब थी। एक लड़का इस अजनबी को धमकाते हुए बोला, "तुम जो भी हो यहां से चले जाओ। इस लड़की को हम लोगों ने 50 लाख में खरीदा है, तुम्हारे लिए यही अच्छा होगा कि तुम हमारे मामले में टांग ना अडाओ, तुम जानते नहीं हो मैं इस शहर के mayor का बेटा हूं। मेरे पापा तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।"

तीया रोते हुए बोली, "please मुझे बचा लीजिए।"

"तुम्हें बचाकर मुझे क्या मिलेगा?", उस कमरे में उस आदमी की आवाज़ गूंजी। ये सुनकर तीया की आखरी उम्मीद भी टूट गई। उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा। Mayor का लड़का बोला, "तेरा time हो गया hero, अब हमें अपनी 50 लाख की investment का interest लेने दे।"

वो आदमी मुड़ के जाने लगा। वो चारों फिर से तीया की तरफ बढ़ने लगे, एक लड़का जिसने पहले से तीया के पैर पकड़ रखे थे वो उसको देख के बहुत ही गंदी तरह से हंसता हुआ बोला, "अब तुम्हें कौन बचाएगा baby, let's enjoy।" तीया डर के मारे बेहोश हो गई। तभी mayor के बेटे को एक जबरदस्त kick पड़ी और वो दस क़दम दूर जा गिरा, उसके तीनों दोस्त उसे देखने लगे। वो हैरान रह गए। और देखते ही देखते उस आदमी ने चारों लड़कों की ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। उस आदमी ने अपना card निकाला और उन अधमरे लड़कों के पास फेंकते हुए बोला, "50 लाख दिए थे न तुमने इसके लिए, मैं तुम्हें 1 करोड़ दे रहा हूँ, अपना इलाज करा लेना, और इस रात को और इस बात को हमेशा के लिए भूल जाना।"

तभी वहां 5 आदमी और आ पहुंचे। यह लोग इसी खतरनाक आदमी के लिए काम करते थे। उनमे से एक बोला, "कोई तूफान आया है क्या ?"

वो ऐसे बोल रहा था जैसे सोकर उठा हो और अब भी नींद में ही हो। वो लड़का उस आदमी का भाई था। उन लोगों ने तीया को देखा। उस आदमी ने अपना कोट उतारा और तीया को ढक दिया। उसका भाई बोला, "भाई लगता है serious मामला है, इस लड़की को हम यहां नहीं छोड़ सकते। इसको अपने साथ ले चलते हैं, जब इसको होश आ जाएगा तो इसको इसके घर छोड़ देंगे, वैसे आप उठाओगे कि मैं उठाऊं।"

वो आदमी बोला, "उसकी कोई जरूरत नहीं।"

उसने तीया को अपने बाहों में उठा लिया, वो लोग वहां से बहार निकल गए। बाहर 4-5 luxury Mercedes खड़ी थी। एक आदमी ने उस काले सूट वाले के लिए एक Mercedes का दरवाज़ा खोला और वो खतरनाक आदमी टिया को अपनी बाहों में लिए गाडी में बैठ गया और उसके आदमियों ने दरवाज़ा बंद कर दिया। देखते ही देखते गाड़ियों का काफिला, धूल का ग़ुबार उड़ाता हुआ आँखों से ओझल हो गया। इस काले सूट वाले के बारे में ऐसी अफवाह थी कि उसके पलक झपकाने से ही रातो रात लोग गायब कर दिये जाते थे। कौन था यह काले सूट वाला और उसने तीया को क्यों बचाया? कोई मसीहा था, या यह भी था कोई शैतान जिसके चंगुल में अब तीया फँस चुकी थी? क्या तीया अपनी सौतेली माँ और बहन के के ज़ुल्म से बच पाएगी, क्या उसकी ज़िन्दगी में भी खुशियों की सुबह होगी?

Chapter List: Next

Related Novels