Chapter 3 / 548

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal

Chapter 3

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal ·Sonal

देर रात, आर्यन Palace

अश्वत्थ खिड़की पे खड़ा बाहर काले आसमान को देख रहा था और सोच रहा था, उसके दिमाग़ में एक बहुत ही खतरनाक plan चल रहा था। हालांकि इस plan से तीया को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने वाला था, पर उसकी ज़िन्दगी एक झटके मैं हमेशा हमेशा के लिए बदलने वाली थी। एक तरफ तो तीया के लिए अश्वत्थ इहित आर्यन एक मसीहा था, जिसने उसकी इज़्ज़त बचा ली थी, पर दूसरी तरफ अश्वत्थ किसी राक्षस से कम नहीं था। वो बहुत खतरनाक था - उसके दिमाग़ में क्या चल रहा था, ये तो सिर्फ वही जानता था। अगली सुबह जब सूरज की किरणें परदों से छनती हुई तीया के चेहरे पर पड़ने लगी, तो उसकी आंख खुली, उसने चारों तरफ देखा और जैसे ही उसे इस बात का एहसास हुआ की वो एक अंजान घर मैं है, वो घबरा के तुरंत उठ गई। उसने देखा की उसके शरीर पे कपड़े नहीं हैं, तो उसने ख़ुद को जल्दी से blanket से ढक लिया। दरअसल उसके घावों पर दवाई लगाने के बाद उसे कपड़े नहीं पहनाए गए थे। तभी तीया की नज़र अश्वथ पर पड़ी और वो उसे देखती ही रह गयी, उसने ज़िन्दगी मैं इतना handsome आदमी नहीं देखा था। उसके चेहरे पर एक अलग ही नूर था, तीया उसे आंखें फाड़ फाड़ कर देख रही थी। अश्वत्थ bedroom के sofe पर बैठा, अपने गोद में laptop लिए काम कर रहा था। फिर एकदम से तीया को रात की वारदात याद आयी और उसे अपनी हालत का एहसास हुआ तो वो घबरा गयी और उल्टा - पुल्टा सोचने लगी, "क्या जिसने उसे बचाया था, उसी ने उसका फायदा भी उठाया था?"

अश्वत्थ का ध्यान अपने laptop पर से हटा और उसने देखा कि तीया जाग गयी है, "तो तुम उठ गई।" वो laptop coffee table पे रखते हुए बोला। तीया का चेहरा देखते ही वो समझ गया था कि वो क्या सोच रही है। वो उठ कर उसकी तरफ आने लगा तो तीया घबरा गई और उसने blanket कसकर पकड़ लिया और पीछे सरकने लगी। अश्वत्थ बेड के पास आया और बोला, "तुम्हारे कपड़े मेरी maid ईशना ने change कर दिए थे और तुम्हारे घावों पर दवाई लगाने के बाद तुम्हें कपड़े नहीं पहनाए गए थे। तुम्हारे साथ कुछ भी… मैंने तुम्हारे साथ कुछ भी नहीं किया।"

तीया ने डरते हुए पूछा, "क्या कल रात आपने मेरी जान बचाई थी...?"

अश्वत्थ एकदम से बोला, "तुम्हें क्या लगता है, किसने बचाई होगी?"

तीया समझ गयी और हिचकिचाते हुए बोली, "thank you so much सर , अगर आप नहीं होते तो..."

तीया जज़्बाती हो रही थी लेकिन अश्वत्थ ने तीया की बात को बिच मैं ही काट दिया और सीधे सीधे बोला, "तुम्हें बचाने के लिए मैंने उन लड़कों को एक करोड़ रुपये दिए। एक करोड़, जानती हो ना की एक करोड़ में कितने zero होते हैं?" तीया हैरान होकर उसे देखने लगी। अश्वत्थ अपना जाल फ़ेंक चुका था, वो उसकी आँखों में देखते हुए बोला, "तुम अगर जिंदगी भर भी कमाओगी, तो भी इतने पैसे इकट्ठे नहीं कर पाओगी। मैंने तुम्हें एक करोड़ देकर बचाया है, तो ज़ाहिर सी बात है अब तुम मेरी चीज़ हो, और अगर तुम इस क़र्ज़ से छुटकारा पाना चाहती हो तो मैं जैसा कहता हूँ वैसा करती जाओ, इसी में तुम्हारी भलाई है। तुम्हें शायद पता नहीं होगा, इसीलिए बता रहा हूँ, कि लोग मुझे राक्षस बुलाते हैं।"

तीया डरकर, सर से पाँव तक कांपने लगी। तीया सोचने लगी, "एक करोड़, मेरे लिए तो एक हज़ार भी बड़ी बात है । यह आदमी ठीक ही तो कह रहा है मैं अगर ज़िन्दगी भर भी कमाऊंगी, तो भी एक करोड़ इकट्ठे नहीं कर पाऊँगी।"

तभी अश्वत्थ उसकी आंखों के सामने चुटकी बजा उसे वापस होश में लाते हुए बोला, "समझ में आया मैंने क्या कहा? तुम अब मेरी चीज हो, तुम्हें मेरी सारी बातें माननी होगी। मुझे पता है तुम्हारे घरवालों को तुम्हारे जीने और मरने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता, और तुम्हारे पास रहने के लिए कोई ठिकाना भी नहीं है, तो मेरा काम तुम्हें करना ही पड़ेगा।"

"कैसा काम!" यह शब्द एकदम से तीया के मुँह से निकले। अश्वथ उसको घूरते हुए बोला, "क़र्ज़ मेरा है तुम पर, सवाल मैं करूँगा, तुम सिर्फ कहोगी हाँ, समझी? " तीया डर गई, और जल्दी से अपना सिर 'हाँ' में हिलाया, वो और कर भी क्या सकती थी? वो बुरी तरह से फंस चुकी थी। अश्वत्थ के चेहरे पर हल्की सी मुस्कराहट आयी और वो बोला, "very good, bathroom में जाओ और जाकर नहा लो...जाओ।"

तीया confused थी, डरी हुई थी, उसने blanket को कसकर पकड़कर ओढ़ा हुआ था। अश्वत्थ ने उसे घूर कर देखा और कहा और इस बार थोड़े ग़ुस्से में कहा, "Go...now!"

तीया डरते -डरते blanket को लपेटे हुए बिस्तर से उतरी, तभी एक झटके से अश्वत्थ ने अपने लंबे हाथ आगे बढ़ाए और तीया को अपनी बांहो में उठा लिया। घबराहट में तीया की सांसें ऊपर निचे होने लगी, अश्वत्थ सीधे उसे bathroom में ले गया, और उसे जाकर बाथटब में लिटा दिया। तीया समझ नहीं पायी थी कि पिछले 10 second में हुआ क्या था, अश्वत्थ उसको बेशर्मो कि तरह देख रहा था, उसने पूछा, "ख़ुद नहा लोगी या मैं हैल्प करुँ?" और यह कहकर उसने blanket का एक कोना पकड़ा। टिया बहुत ज़्यादा डर गई और उसने पूरी जान लगा के blanket को पकड़ लिया। वो रोने ही वाली थी कि, अश्वत्थ ने ब्लैंकेट छोड़ दिया और कहा, "कपड़े वहाँ रखे हैं और तुम्हारी ज़रूरत का बाक़ी सारा सामान है, तुम्हारे हिसाब से हीटर में पानी भी गरम है।"

तीया थोड़ी सी शांत हुई तो उसने चारों तरफ देखा, उस साफ आलीशान custom made bathroom को देख के वो हैरान थी। आधे घंटे बाद जब bathroom का दरवाज़ा खुला और तीया नहा के, तैयार होकर बाहर आई। अश्वत्थ कमरे में बैठा, तीया के बारे में वो information पढ़ रहा था जो विक्टर ने भेजी थी, उसने नजरें उठाकर देखा, तीया bathroom के दरवाज़े पे खड़ी थी। अश्वत्थ ने पहले ही उसके लिए comfortable कपड़े रखवा दिए थे, जिससे उसके घाव को problem ना हो। तीया उन कपड़ों में बहुत प्यारी लग रही थी, अश्वत्थ बोला, "वहां क्यों खड़ी हो?"

तीया ने कोई जवाब नहीं दिया। अश्वत्थ उसे घूरते हुए बोला, "मुझे पता है तुम गूंगी नहीं हो, नाटक करना बंद करो। मुझे वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं है, जो गूंगे, बहरे की तरह behave करते हैं।"

तीया डर गयी और धीरे सी आगे बढ़ने लगी, अश्वत्थ उसकी कछुए की सी चाल देखकर irritate हुआ और बोला , "अगर ऐसे ही चलोगी तो मेरे पास पहुंचने में तुम्हें 4 साल लगेंगे।" तीया जल्दी से अश्वत्थ के सामने आ के किसी आज्ञाकारी student की तरह खड़ी हो गई। ऐसा लग रहा था जैसे अश्वत्थ उसका teacher है, जो उसे instruction दे रहा हो। अश्वत्थ ने उसे सर से पांव तक देखा और बोला, "भूख लगी है?"

तीया ने कुछ नहीं बोला, अश्वत्थ समझ गया था कि तीया बहुत ही सकुचाई लड़की है और बहुत ज्यादा sensitive भी। Laptop एक तरफ रख के वो खड़ा हो गया और तीया कि तरफ बढ़ने लगा, तीया को पहली बार यह एहसास हुआ कि अश्वत्थ उससे बहुत ज़्यादा लंबा था, और उसके सामने वो एक चुहिया कि तरह लग रही थी। वैसे तीया कि height भी अच्छी थी पर वो सिर्फ अश्वत्थ के सीने तक ही पहुँच रही थी । तभी अश्वत्थ ने कहा,"अब अच्छी लड़की की तरह मुझे follow करो..."

यह कह कर वो कमरे सै बाहर निकल गया, तीया भी उसके पीछे -पीछे चल दी। वो दोनों dining hall में आए, जहां पर उसके दादाजी, उसका भाई, उसका manager, secretary और chief bodyguard breakfast के लिए wait कर रहे थे। अश्वत्थ और तीया को आते देखकर आदित excited हो गया और बोला, "दादाजी, लो मेरे भाई और भाभी आ गए...।"

दादाजी ने अपने पोते और तीया को देखा और उनके चेहरे पर एक मुस्कराहट आ गयी। अश्वत्थ ने dining table पर सबको देखा और आके अपनी chair पर बैठ गया, पर तीया खड़ी रही। यह देखकर दादा जी को बड़ा अटपटा लगा और वो तीया से बोले, "अरे! बेटा डरो मत, बैठो..."

फिर उन्होंने अश्वत्थ को देखा और उसे टोकते हुए कहा, "तुम खुद आकर बैठ गए, पहले उसे बिठाओ, अश्वत्थ, अपनी होने वाली बीवी के साथ ऐसा कौन करता है।"

आदित बोला, "भाई ऐसे कौन करता है.... ?"

तीया को कुछ समझ नहीं आ रहा था, वो हक्की- बक्की डरी सहमी सबको देख रही थी? वो सोचने लगी कि कहीं वो किसी तरह के paranormal world में तो नहीं पहुंच गई है।अश्वत्थ के चेहरे पर कोई expression नहीं था, उसने तीया को देखा और बोला, "बैठ जाओ।"

तीया तब भी वैसे ही जड़ खड़ी रही। तभी अश्वत्थ ने तीया का हाथ पकड़ा और उसे chair पर अपने पास बिठा लिया। सब dining table पर बैठ चुके थे, servant ने breakfast serve करना शुरू किया। इतना healthy और शाही breakfast spread तीया ने पहली बार देखा था, उसे बहुत भूखी लगी थी पर वो खाने में संकोच कर रही थी। दादा जी बोले, "बेटा, शरमाओ मत, तुम्हारा ही घर है।" तीया चुप चाप दादाजी की बात सुनती रही पर उसकी खाने को छूने की हिम्मत नहीं हुई। दादाजी ने उससे पूछा, "क्या तुम ठीक से खाती -पीती नहीं हो? इतनी दुबली पतली हो कि एक ही फूँक में उड़ जाओगी।"

यह सुनते ही आदित को शरारत सूझी, और खाना छोड़ कर उसने तीया को फूँक मारी। टेबल पर बैठे सभी सदस्य उसकी इस हरकत से हैरान थे। तीया को भी ये बड़ा अजीब लगा। आदित हँसते हुए बोला, "दादाजी आप तो कह रहे थे कि उड़ जाएगी, पर ये तो यहीं पर है। आपका logic ग़लत निकला, भले ही मेरी भाभी दुबली-पतली हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें कोई भी एक फूँक में उड़ा देगा।"

तीया को कुछ समझ नहीं आ रहा था, उसका तो मन कर रहा था कि वो वहां से भाग जाए। तभी अश्वत्थ ने तीया के कहा, "खाना खाओ, अच्छे से।"

उसने जानबूझकर servant से तीया को ज़्यादा breakfast serve करने के लिए कहा था, ताकि तीया पेट भर के खा सके। तीया धीरे-धीरे खाने लगी, breakfast सच में हेल्दी और टेस्टी था। खाते हुए तीया की नजर आदित पर पड़ी, जो बड़े अजीब तरीक़े से खाना खा रहा था, और एकदम से उसकी हंसी छूट गई। सब उसे ही देखने लगे, तीया हँसते हुए बहुत प्यारी लग रही थी। फिर सबने आदित को देखा जो बस खाए जा रहा था, उसे किसी से कोई मतलब नहीं था, बस वो और उसका breakfast। दादाजी और अश्वत्थ को छोड़कर सब हँसने लगे। फिर आदित ने सबको हँसता हुआ देखा और बोला, "ऐसे क्या हंस रहे हो, कोई जोकर देख लिया क्या?"

तो प्रत्यूष अपना पेट पकड़कर बड़ी मुश्किल से बोला, "Oh my God आदि, तुम ऐसे खाना खाते हो, सो funny।"

आदित बोला, "इसमें funny क्या है, ये तो मेरा style है।"

फिलहाल वो अपनी बेइज़्ज़ती नहीं करवाना चाहता था। यह किस अजीब परिवार में फँस गयी थी तीया? क्या चाहता था अश्वत्थ तीया से? कल तक college जाने वाली तीया की शादी की बातें शुरू हो गयी थी, वो भी मौत के देवता के साथ। क्या होगा तीया की मायूस ज़िन्दगी का आने वाला कल ?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels