Chapter 2 / 548

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal

Chapter 2

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal ·Sonal

देर रात, मुंबई

वो अंजान आदमी टिया को अजीब नज़रों से देख रहा था, जो गाड़ी कि सीट पर उसके बगल में बेहोश पड़ी थी। जैसे गाड़ियों का काफ़िला शहर के traffic को चीरता हुआ अपनी मंज़िल कि तरफ दौड़ रहा था, ये आदमी एक गहरी सोच में डूबा हुआ था। उस आदमी का एक अलग ही रुतबा था, वो शहर का सबसे अमीर इंसान था। उसका main business weapons बनाना और उन्हें बेचने का था। वो Indian government को अपने weapons देता था और विदेशों में भी उन्हें भारी कीमतों पर बेचता था, उसकी कंपनी के बनाए हुए weapons की पूरी दुनिया में भारी मांग थी। विदेशी सरकारें उसकी कंपनी के बनाये हथियारों को खरीदने के लिए कितना भी पैसा बहाने को तैयार थी। Weapons के आलावा उसका construction का business भी था, यही नहीं उसके कई और अलग-अलग business भी थे। वो इतना rich और powerful आदमी था कि उसे राजा कहना ग़लत नहीं होगा। उस आदमी की गाड़ियों का काफ़िला एक आलीशान घर के parking lot में जाकर रुका। 33 साल का यह नौजवान बहुत handsome और charming था। चाहे वो आम लड़की हो या फिर किसी अमीर घराने कि बेटी, सब उस पर मरती थी, उसके नाम कि दीवानगी हर लड़की के दिल में थी, हर कोई उससे शादी करना चाहती थी। पर इस आदमी के बारे में ये अफवाह थी कि उसे लड़कियां पसंद ही नहीं है, वो gay है, पर ऐसा कुछ नहीं था। वो आदमी ही था, बस वो लड़कियों से दूर रहता था। Business की दुनिया में इस weapons king को एक नाम मिला था - मौत का देवता। वो सच में मौत का देवता ही था। अगर उसका दिमाग़ फिर जाता था तो वो सब कुछ रौंद डालता था। उसके पास latest technology के खतरनाक weapons और devices थे, मतलब वो एक hacker भी था और India का weapons king भी। वो था "आर्यन" ख़ानदान का बड़ा बेटा, इहित आर्यन का बड़ा पोता, अश्वत्थ इहित आर्यन। आर्यन खानदान शहर का सबसे इज़्ज़तदार खानदान था। अश्वत्थ का एक छोटा भाई भी था, जिसका नाम था आदित इहित आर्यन। आदित अश्वत्थ से 8 साल छोटा था, उनके साथ उनका manager प्रत्यूष, P.A. ओहस, secretary रचित, और एक close friend अभ्रम था और बाक़ी bodyguards थे। अश्वथ के सभी साथी भी बहुत handsome थे। अश्वत्थ और उसके साथ बाक़ी सब parking lot में गाड़ियों से उतरे, यह parking lot था अश्वत्थ आर्यन के घर, आर्यन Palace का। अश्वत्थ ने बेहोश तीया को अपनी बाहों में उठा लिया और घर के अंदर जाने लगा, तभी आदित परेशां होते हुए बोला, "भाई सोच लो दादा जी इस लड़की को देखेंगे तो बहुत से सवाल करेंगे, उन्हें बहुत बुरा लगेगा कि आप ऐसे ही, बिना बताये इस हालत में एक लड़की को उठा ले आए हो।"

अश्वत्थ ने उसे घूर कर देखा, अभ्रम बोला, "तेरे दादाजी चाहते हैं कि तू जल्द से जल्द शादी कर ले, और तू इस लड़की को ऐसे... अश्वत्थ, छोटा भाई सही कह रहा है, वो बवाल मचा देंगे। मैं नहीं आ रहा, मैं तो सीधे घर जा रहा हूँ।"

यह कहकर अभ्रम भाग गया। अश्वत्थ बिना किसी बात पे ध्यान दिए तीया को लेकर घर के अंदर जा चुका था। अश्वत्थ के दादाजी, शहर के सबसे इज़्ज़तदार शक़्स, इहित आर्यन का बस एक ही सपना था, वो मरने से पहले अपने पोते की औलाद देखना चाहते थे, पर अश्वत्थ शादी करने के लिए राज़ी ही नहीं था। और आज जब उनके सामने अश्वत्थ, एक अंजान लड़की को लेकर घुसने वाला था तो घर पे बवाल तो होना ही था। दादाजी को अपने पोतों की बहुत चिंता होती थी, इसीलिए वो हमेशा उनके घर आने का इंतज़ार करते थे, और आज भी वो living room में ही उनका wait कर रहे थे। जब दादाजी ने अपने पोते को एक लड़की को बाहों में उठाये अंदर आते देखा तो वो बहुत हैरान हुए। उन्होंने कभी अपने पोते को किसी लड़की के साथ नहीं देखा था, अश्वत्थ हमेशा लड़कियों से दूर रहता था। अश्वथ के पीछे बाक़ी लोग भी डरते डरते अंदर आए। आदित प्रत्यूष के पीछे छिप रहा था, जैसे उसने कोई गुनाह कर दिया हो। दरअसल बात ये थी, कि आदित ने थोड़ी सी पी रखी थी और अगर यह बात उसके दादाजी को पता चल जाती, तो वो बहुत नाराज़ होते। दादाजी ने अपने पोतों को देखा और पूछा, "ये लड़की कौन है, इसे यहां क्यों लाए हो? और यह बेहोश क्यों है?"

आदित बोला, "दादा जी, मैं भाई को समझा ही रहा था, कि इस लड़की को लाना ठीक नहीं है, लेकिन भाई नहीं माने और ले आये इसको। भाई मैंने कहा था ना, दादा जी बहुत नाराज होंगे, अब भुगतो।"

अश्वत्थ ने नज़रें उठा के अपने दादाजी की आंखों में देखा और वो जवाब देने ही वाला था की दादाजी ने आदित की बातों का दूसरा ही मतलब निकाल लिया और वो थोड़े शरारती ढंग से अश्वत्थ से बोले, "अच्छा, तो चार्वी से शादी ना करने की वजह ये लड़की है। क्या ये तुम्हारी girlfriend है?"

ये सुनकर सभी shocked रह गए। अश्वत्थ शांति से बोला, "हां..."

अश्वत्थ की हाँ सुनते ही आदित का दिमाग़ चक्कर खा गया, उसे समझ नहीं आ रहा था कि उसका भाई करना क्या चाहता है। और उसे भी यही लगता था कि उसका भाई gay है। अश्वत्थ की बात सुनके सब हैरान रह गए। दादाजी अब थोड़े प्यार से बोले, "मुझे पहले नहीं बता सकते थे? इसे इतना छुपाने की क्या जरूरत थी? अगर तुम इस लड़की को पसंद करते हो, तो तुम्हारी शादी इसी से होगी। मुझे फ़र्क नहीं पड़ता कि ये अमीर है कि नहीं, मुझे बस अपना परपोता देखना है।"

आदित मन में सवालों का सैलाब आ गया, "ये हो क्या रहा है? यहां situation इतनी critical हो गई है aur दादा जी को परपोता या परपोती देखना है। भाई, करना क्या चाहते हो तुम? मुझे तो लगता था कि आप gay हो, या फिर, दादा जी को खुश करने के लिए ये सब कह रहे हो? मुझे अच्छे से पता है, आप उस मेकअप की दुकान चार्वी को पसंद नहीं करते। इवन किसी भी लड़की को नहीं करते, फिर अचानक इस लड़की में ऐसा क्या दिखा? भाई कहीं पागल वागल तो नहीं हो गए?"

इन सवालों से जूझते हुए उसकी नज़र किसी और पर पड़ी, वो लड़की जो उसके भाई कि बाहों में बेहोश पड़ी थी। वो उसी समय बात बदलते हुए bola, "दादाजी, मेरी भाभी प्यारी है ना?"

तो सब हैरान होकर उसे देखने लगे। दादाजी का ध्यान अब तक अपने पोतों पर था लेकिन अब पहली बार उन्होंने तीया को ध्यान से देखा, जो अश्वत्थ कि बाहों में किसी मासूम बच्ची कि तरह लग रही थी। दादा जी ने तीया के चेहरे को देखा और बोले, "बहुत प्यारी है, पर लगता है अश्वत्थ से बहुत छोटी है।"

अश्वत्थ के जवाब देने से पहले ही आदित बोला, "अरे क्या फ़र्क पड़ता है? आज कल age gap common है। प्रियंका चोपड़ा को ही देख लो, अपने से 10 साल छोटे लड़के से शादी की है, वैसे ही भाई 33 के हैं और शायद मेरी भाभी यही कोई 21, 22 या 23 की होगी। आपको तो खुश होना चाहिए, आपके लिए भाई पोता बहू लाये हैं।"

ये सुनकर दादा जी बोले, "बात तो सही है पर 21, 22 ,23 का क्या मतलब है? क्या तुम्हें भी सही उम्र नहीं पता?"

आदित बोला, "उम्र जानकर मैं क्या करूंगा, भाई से पूछ लो ना, उनको exact age पता होगी, भाई !"

ये सुनकर सब अश्वत्थ को देखने लगे ।

अश्वत्थ तीया को बाहों में लिए बिलकुल शांत खड़ा था, उसी शांत भाव से उसने दादाजी से कहा, "बहुत सवाल है आपके मन में, मैं जनता हु, सब जवाब दूंगा, लेकिन फ़िल्हाल ये बेहोश हो गई है, तो बाद में बात करते हैं।"

दादा जी ने अश्वत्थ को देखा और बोले, "ठीक है, मैं बहुत खुश हूँ, हम कल बात करेंगे, तुम्हारी शादी की।"

ये सुनकर आदित लड़खड़ा गया लेकिन अश्वत्थ के चेहरे पर कोई भाव नहीं बदला और वो तीया को लेकर अंदर कमरे में चला गया। दादा जी भी मुस्कुराते हुए अपने कमरे में चले गए, बस एक आदित अकेला लिविंग रूम में सुन्न खड़ा रहा। कमरे में जाकर अश्वत्थ ने उनके घर की एक servant ईशना को, इंटरकॉम किया, और बोला कि, "ये लड़की जो मेरे room mein है, इसके कपडे change कर दो।" यह कहकर अश्वत्थ अपने room से attached study room में चला गया। कुछ देर बाद ईशना अश्वत्थ की study में आयी, वो थोड़ी परेशान थी। उसे परेशां देख के अश्वत्थ ने पूछा, "क्या हुआ, कोई परेशानी...?"

तो ईशना हिचकिचाते हुए बोली, "बिग बॉस बात ये है कि..." और आधे में ही चुप हो गई!

अश्वत्थ "क्या हुआ....?"

ईशना की आंखों में दर्द था, वो बोली, "Big boss लगता है उस लड़की पर बहुत ज़ुल्म बरसाया गया है। उसके पूरे शरीर पर ताज़ा ज़ख्म है । ऐसा लगता है की उसे एक दो दिन पहले ही बेरहमी से पीटा गया है।"

अश्वत्थ को ग़ुस्सा आने लगा और वो सीधा bedroom में आया और उसने देखा की तीया पेट के बल उलटी लेटी हुई है और उसका शरीर blanket से ढाका हुआ है। अश्वत्थ ने blanket हटाकर सिर्फ तीया की पीठ को ही देखा, तीया की पीठ पे ज़ख्म थे, अश्वत्थ को तीया की बाजू पर भी चोट के कई निशान दिखाई दिए। अश्वत्थ की आंखें गुस्से में लाल थी, उसने कहा, "मैं doctor को फोन करता हूँ।"

रात बहुत हो चुकी थी, लेकिन आदित अभी भी living room में परेशान इधर-उधर घूम रहा था। तभी उसने उनकी family doctor, doctor नैना को उनके घर आते देखा और वो सोच में पड़ गया, "Doctor नैना आधी रात को आर्यन Palace में क्या कर रही हैं, इन्हें किसने बुलाया... ?"

उसने doctor का रास्ता रोक लिया और बोला, "अरे, doctor नैना आप! इतनी रात को यहाँ ..."

Doctor नैना बोली, "आपके भाई ने emergency मैं बुलाया है ।"

यह सुन के आदित फिर से confuse हो गया, आदित को उसके हैरान हाल में छोड़ के वो सीधे अश्वत्थ के room में चली गई। अश्वथ के room में घुसते ही वो हैरान हो गयी, "अश्वत्थ के bedroom में लड़की ?"

अपनी हैरानगी को ज़ाहिर करते हुए वो बोली, "क्या बात है...? सबको लगता है कि आप gay हो, मुझे भी यही लगता था पर आप तो...."

बीच में ही बात काटते हुए अश्वत्थ बोला,

"Doctor नैना मैंने आपको इलाज करने के लिए बुलाया है, मेरे gay होने या ना होने का पता लगाने के लिए नहीं। आप please अपने काम पे ध्यान दीजिये।"

यह कहकर, अश्वथ अपने bedroom से attached bar में चला गय। वहां जाकर वो wine पीने लगा। उसके दिमाग में एक नयी planning शुरू को चुकी थी, एक अच्छा idea मिल गया था उसे चार्वी सहाय से शादी ना करने का। चार्वी सहाय से शादी ना करने की उसकी बहुत बड़ी वजह थी, चार्वी जितनी अच्छी दिखती थी, उतनी अच्छी थी नहीं और अश्वत्थ लोगों की नीयत को बहुत अच्छे से पहचान लेता था और चार्वी भी उसकी नजरों से नहीं बच पाई थी। पर चार्वी ने उसके दादाजी का दिल जीत लिया था - तो चार्वी से शादी ना करनी की सिर्फ एक ही वजह थी जो उसके दादाजी को मंज़ूर होती - की वो किसी और से शादी करना चाहता है। उसने तीया की photo click कर रखी थी और कुछ देर पहले ही अपने detective, विक्टर को, उसके बारे में information निकालने के लिए कह दिया था। तीया फिलहाल उसके लिए, खुद को चार्वी से बचाने वाली तलवार थी। आखिर क्या है ये खेल जिसमें तीया फंसती जा रही है, क्यों उसके बारे में सारी जानकारी निकलवा रहा है अश्वत्थ, क्या होगा जब वो बेहोशी से जागेगी और कैसे बच के निकल पाएगी मासूम तीया शहर के सबसे बड़े आदमी के पंजों से?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels