Chapter 4 / 548

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal

Chapter 4

Silent Love | साइलेंट लव| Author- Sonal ·Sonal

सुबह, आर्यन Palace

अश्वत्थ ने तीया को देखा, तो वो डरकर चुप हो गयी और सिर नीचे कर लिया। तीया के एकदम से चुप हो जाने पर आदित बोला, "अरे क्या हुआ भाभी, अभी तो हंस रही थी। अचानक चुप कैसे हो गई...? भाई ने आपको इशारों- इशारों में डांट तो नहीं दिया?"

तीया उसे shocked हो कर देखने लगी और हैरान होके उसके मुंह से निकला, "भाभी...?"

तो सब उसे देखने लगे।

दादा जी बोले , "बेटा, तुम मेरे पोते की girlfriend हो ना...?" ये सवाल सुनकर तीया के पैरों तले ज़मीन निकल गयी। वह चौंक कर बोली, "Girlfriend? किसकी...?"

तीया का सवाल सुनकर अब दादाजी अश्वत्थ को अजीब ढंग से देखने लगे। Situation को हाथ से निकलते देख आदित अपने भाई के बचाव में हड़बड़ाता हुआ बोला, "अरे मेरी प्यारी भाभी, क्या आप भी...ग़ुस्सा छोड़ दो?

आप इसलिए ऐसा बोल रही है ना, क्योंकि भाई के साथ आपका झगड़ा हो गया है? Dont worry भाभी, भाई आपसे शादी करने वाले हैं, इसलिए तो आपको घर लाए हैं। और भाभी, आप चिंता मत करो चाहे कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा आपकी side हूँ, हम दोनों मिलकर भाई की class लेंगे।"

उसने अश्वत्थ को देखा और अपने दादाजी की नज़रों से बचते हुए उसे आंख मारी। तीया shocked रह गई। अश्वत्थ ने तीया को घूर कर देखा और आंखों ही आंखों में कह दिया, "शायद तुम भूल रही हो कि तुम्हारे ऊपर एक करोड़ का कर्ज़ा है, जो तुम चुका नहीं सकती, तो इसलिए बेहतर होगा कि मैं जैसा कहूं वैसा करो। मेरी हां में हां मिलाओ ।"

तीया इशारा समझ गयी और धीरे से बोली, "I am sorry."

अश्वत्थ ने अपने दादाजी से पूछा, "दादाजी आपको मेरी पसंद से कोई ऐतराज़ तो नहीं है ना?"

दादाजी अश्वत्थ का सवाल सुनके हंसने लगे और बोले, "मुझे ऐतराज़ होगा? क्या तुम्हे सच में ऐसा लगता है? मेरे प्यारे पोते, अगर ऐतराज़ होता, तो रात को ही मैं तुम्हें घर में घुसने नहीं देता। मुझे तो खुशी है, कि तुम खुद मेरे लिए पोता बहू लेकर आए हो, अब बस जल्दी से शादी कर लो, पता नहीं मैं और कितना जियूंगा, बस मुझे जल्दी से परपोता या परपोती दे दो।"

ये सुनकर आदित हँसते हुए बोला, "दादाजी बच्चे कोई मार्केट में मिलने वाले product थोड़ी ना है, की मार्केट गए, वहां से खरीदे और घर ले आए। बच्चे होने में बहुत टाइम लगेगा और आपको किसने कहा कि आप मरने वाले हैं, आप इतनी जल्दी नहीं मर सकते, आपको तो मेरे भी बच्चे देखने हैं, infact हम सबके बच्चे देखने हैं।"

आदित की बात को आगे बढ़ाते हुए प्रत्यूष बोला, "और नहीं तो क्या, दादा जी आप भी, हमेशा सेंटी हो जाते हैं, कम से कम आपको 200 साल और जीना है।"

अपने पोतों और बाक़ी सब की बात सुनकर दादा जी के चेहरे पर मुस्कराहट आ गयी और वो बोले, "अगर चाहते हो कि मैं 200 साल और जियूं तो मेरे पोते से बोलो - मेरी पोता बहु से शादी कर ले, आज। ये सुनकर सब हैरान रह गए, पर अश्वत्थ शांत था जैसे उसे पता हो कि ऐसा होने वाला है। दादा जी अश्वत्थ को देख के बोले, "मैंने पंडित जी से बात की है, वह बता रहे थे कि आज का दिन बहुत शुभ है।"

ये सारी बातें सुनकर तीया हक्की बक्की रह गयी, तीया सोचने लगी, "शादी? ये हो क्या रहा है मेरे साथ? भगवान आप क्या चाहते हो…मेरी शादी...?"

उसका शरीर ऊपर से नीचे तक कांपने लगा, अश्वत्थ ने उसकी हालत भांप ली और टेबल के नीचे से उसका थरथर कांपता हाथ tightly पकड़ लिया, लेकिन इससे फ़ायदा कम नुकसान ज़्यादा हुआ, अश्वत्थ के उसे छूते ही उसके अंदर मानो करंट दौड़ गया हो, उसकी घबराहट बढ़ती ही जा रही थी। अश्वत्थ ने उसे धीरे से बोला, "शांत हो जाओ, इतना क्यों काँप रही हो? मैं कौन सा तुम्हारी बलि चढ़ा रहा हूँ ? याद रखो I am your boss, I saved you, understand "

ये सुनकर तीया खुद को normal दिखाने की कोशिश करने लगी, उसको आदत थी, अपनी सौतेली मां और बहन के ज़ुल्म सहने के बाद भी वो अपने पापा को कुछ पता नहीं लगने देती थी, उनको लगता था की वो बहुत खुश है, अपना दर्द छुपाने में उसने महारथ हासिल कर ली थी। अश्वत्थ उसकी उंगलियों के accupressure points को दबाने लगा, अश्वत्थ के छूने से टिया और घबरा रही थी, उसके दिल में तूफान उठा रहा था, पर अश्वत्थ का touch उसे negative नहीं positive vibes दे रहा था। आदित ख़ुशी से चिल्ला पड़ा और बोला, "क्या कहा दादा जी आपने...? Oh my God! मेरे भाई की शादी! आज ही होगी! वाओ! वाओ, मेरे भाई की शादी...! पर दादाजी इतने कम टाइम में तो..."

आदित की बात को दादा जी बिच में ही काटते हुए बोले, "तुम सबको तो पता ही है, इस शादी को हम secret ही रखेंगे, मेरे पोता बहू को नुकसान पहुंचाने वाले बहुत हैं और मैं ऐसा कुछ नहीं चाहता।"

ये सुनकर अश्वत्थ ने दादा जी को समझने की कोशिश की, "मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता दादा जी, पर हम कब तक छुपा कर रखेंगे, एक ना एक दिन तो सबको बताना ही पड़ेगा, और फिर मेरे होते हुए कौन हमारा नुकसान कर सकता है?"

आदित चिढ़ते हुए बोला, "कौन कर सकता है का क्या मतलब है? हम सब जानते हैं ऐसा कौन कर सकता है...? I think दादा जी is right "

कुछ घंटों बाद, आर्यन Palace में सब ख़ुशी से पागलों की तरह चिल्ला रहे थे, अलग तरह की धूम मची हुई थी, लेकिन तीया सदमे में थी, उसे यक़ीन नहीं हो रहा थे की उसकी शादी हो गयी थी। वो बस अश्वत्थ आर्यन नाम के इस तूफ़ान की दिशा में बहती चली गयी। अश्वत्थ ने उसे जैसा कहा, वैसा ही करती गई। उनकी शादी बस कुछ लोगों की मौजूदगी में ही हुई - घर के सदस्य और अश्वत्थ और आदित के कुछ close friends, जो फिलहाल पीकर टुन्न पड़े थे, जैसे अश्वत्थ कि नहीं उनकी शादी हुई हो। तीया हैरान खड़ी ख़ुद को उस बड़े से mirror में देख रही थी, वो किसी रानी से कम नही लग रही थी। उसने बहुत ही खूबसूरत, pink colour का designer bridal lehenga पहन रखा था। Pink colour उसका favourite था। उसने अपनी शादी में ऐसे ही कपडे पहनने का सपना देखा था, उसकी आंखें ख़ुद को देखकर यक़ीन नहीं कर पा रही थी, वो सच में किसी राजा की रानी लग रही थी। आर्यन Palace के caretakers ने उसे बहुत अच्छे से तैयार किया था। उसने अपनी मांग में लगे सिंदूर को देखा, उसे शादी का वक़्त, अश्वत्थ का मांग में सिंदूर भरना, फिर फेरे, सब याद आ रहा था। उसने अपने गले में पहने मंगलसूत्र को देखा, वो इस तरह से design किया गया था कि कोई कह नहीं सकता था कि वो मंगलसूत्र है। वो एक तरह का designer पतली chain का necklace था, उसमें double A का symbol था, वो बहुत ही प्यारा और खूबसूरत था। वो ध्यान से उस मंगलसूत्र को देख रही थी। वो बोली, "Double A means? सर का नाम क्या है?" और सोचने लगी। तभी अश्वत्थ bathroom से नहा कर bathrobe पहनकर बाहर आया और बोला, "double A means अश्वत्थ आर्यन..."

तीया आवाज सुनकर डर गई और हड़बड़ा कर वहीं गिर पड़ी। उसने सिर उठाकर अश्वत्थ को देखा, जो अपने बालों को सुखाते हुए उसे अजीब नजरों से देख रहा था। वह बोला, "इतना डरने की जरूरत नहीं है, तुम्हारे साथ मैं कोई जबरदस्ती नहीं करने वाला, तुमसे शादी करने का मेरे पास एक solid reason है और जैसा कि मेरा तुम पर एक करोड़ का क़र्ज़ है, तो तुम वही करोगी जो मैं कहूंगा...समझी।"

तीया ने जल्दी से हाँ में सिर हिलाया।

अश्वत्थ बोला, "तुम कुछ बोलती क्यों नहीं? हमेशा ऐसे गूंगी ,बहरी की तरह react करती रहती हो।"

तीया डरते हुए बोली, "ज... जी ...जी मैं समझ गई..."

तो अश्वत्थ कड़क होके बोला, "चलो मैं तुम्हें क्या करना है वो समझाता हूं।"

उसने तीया का arm पकड़ लिया और उसे खड़ा किया, तीया तो डर के मारे कांप रही थी। अश्वत्थ ने उसे sofa पर बिठाया और खुद भी बैठ गया।

"तुम्हें मेरी सारी बात माननी पड़ेगी और जाहिर सी बात है कि अब तुम मेरी वाइफ हो तो तुम्हें पता तो होगा ना वाइफ के काम..."

तीया बोली, "हां..."

और अपने उसी कड़क अंदाज़ में बोला, "मैंने तुम्हारे college के dean को तुम्हारी 2 हफ्ते की leave application दे दी है ,और एक बात अच्छे से अपने छोटे से दिमाग़ और दिल में उतार लो, तुम मेरी हो। अगर तुमने मुझे धोखा देने या मुझे छोड़कर जाने की सोची भी, तो मैं ख़ुद भी नहीं जानता कि मैं तुम्हारे साथ क्या करूंगा। And dont worry, तुम्हारी family की तरह यहां पर कोई तुम्हारे साथ misbehave नहीं करेगा।"

अश्वत्थ, तीया को आगे कैसे जीना है, उसके सारे rules and regulations बताता गया और तीया बस हाँ बोलती चली गयी, उसके अलावा वो बोल भी क्या सकती थी?

अगली सुबह, आर्यन Palace

सुबह का सूरज चढ़ आया थे पर तीया अब भी सुकून मे सो रही थी। अश्वत्थ sofa पर बैठा अपने laptop पर काम कर रहा था, एक हाथ में coffee का cup था और एक हाथ की उंगलियां laptop के keyboard पर चल रही थी, coffee table पर कुछ files रखी थी। । तभी तीया ने करवट बदली और उस रूम की सन्नाटे को चीरती हुई आवाज आई, "धड़ामममम..."उसके बाद एक और आवाज आई, आवाज तीया के दर्द में चीखने की थी, "आअअअ.... "

उसकी चीख सुनकर सब भागकर आये पर door के पास रुक गये। अभ्रम बोला, "अरे! अब तो अश्वत्थ की शादी हो गई है ऐसे ही मुँह उठाये अंदर नही जा सकते, ऐसे जाना मतलब उनकी privacy को disturb करना होगा।"

ओहस बोला, "I think ये चीख किसी और मामले की है।"

रचित हँसते हुए बोला, "तुम्हें बड़ा पता है, खुद तो single पड़े हो! हम सबको पता है वो unromantic आदमी है, आज से पहले कभी उसकी life में कोई लड़की नही रही है तो खाक कुछ करेगा, उसे ये भी सीखना पड़ेगा।"

ओहस बोला, " मत भूलो तुम भी तो single हो।"

और हँसने लगा।

आखिर क्यों करी अश्वत्थ के तीया से शादी? क्या ये सिर्फ चार्वी से बचने का एक तरीका था या फिर सच में अश्वत्थ को तीया पसंद है? क्या अपने इस नए घर में भाभी, बहू, बीवी की भूमिका निभा पाएगी तीया?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels