धाहिरा को पकड़ने का क्रेडिट विराज का था इसलिए प्रणव विराज की सलाह पर ही धाहिरा का समा बांधना चाह रहे थे। प्रणव की बात सुनकर, विराज ने सोच-विचार कर कहा, “ प्रणव अंकल, भले ही ये मौत के लायक हो । पर, हमारे लिए अभी भी काम का साबित हो सकता है। इसलिए, इसे फिलहाल जिंदा छोड़ देते हैं और पिताजी को इसे सौंप देते हैं।“
प्रणव ने विराज की हाँ में हाँ मिलाते हुए कहा, “ कैद कर लो इस अपराधी को।“
ये सुनते ही कुछ गार्ड्स ने आकर धाहिरा को पकड़ लिया और रस्सियों से बांध दिया। विराज लाकेट को अपने गले में वापस पहनते हुए बोला, “अंकल, अब वापस घर चलते हैं।“
सभी लोग पहाड़ के उस पतले रास्तों से वापस घर की ओर चल पड़ते हैं। देर रात हो चुकी थी। सारे शहर में सन्नाटा बिखरा पड़ा था। वर्धन फैमिली का घर काल्पी सिटी के पूरब में पड़ता था। वर्धन फैमिली का घर किसी आलीशान महल से कम नहीं था। उस बड़े घर के ठीक बीच में विराज का आशियाना था। उस आशियाने के चारों तरफ वर्धन फैमिली के ही घर बने हुए थे। विराज घर के अंदर आ गया। घर के एक कमरे में एक टेबल के सामने इंद्रावसु बैठे थे। वो एक अधेड़ उम्र इंसान थे, जिनके व्यक्तित्व में तेजस्विता थी ।प्रणव इंद्रावसु के बगल में जाकर खड़े हो गए थे। उन्होंने इंद्रावसु को वाटरबर्ग माउंटेन पर घटी सारी घटनाएं सिलसिलेवार ढंग से बतायी। प्रणव की बातें सुनकर इंद्रावसु ने खुशी में अपने सर हिलाते हुए कहा, “ शाबाश मेरे शेर ! तुमने अच्छा काम किया । धाहिरा के हमारे पास होने से हुविश्का को हर समय चिंता बनी रहेगी कि पता नहीं कब धाहिरा उसका कोई राज हमें बता दे। इसलिए, उसके मरने से ज्यादा उसके जिंदा रहने में हमारा फायदा है। “
उन्होंने फिर प्रणव की ओर देखकर कहा,
“आप उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले। ध्यान रहे ! कोई भी उसे नुकसान न पहुँचा पाये।“
प्रणव ने ये सुनकर अपना सर हिलाते हुए कहा, “ठीक है। मैं उस पर कड़ी नज़र रखूँगा ।”
ऐसा कहकर वो कमरे से बाहर चले गये।प्रणव के जाने के बाद इंद्रावसु अपनी कुर्सी से उठे और उन्होंने विराज के नजदीक जाकर उसके कंधे पर हाथ रखा और ध्यान से कुछ महसूस करने लगे । विराज को थोड़ा अजीब सा लगा पर वो चुप रहा ।उसे यक़ीन था कि इंद्रावसु खुद कुछ कहेंगे । उसका यक़ीन सच साबित हुआ । थोड़ी देर में इंद्रावसु बोले, “अद्भुत ! तुम तो सच में Ninth grade martial disciple बन गये हो। जब प्रणव ने मुझसे ये कहा था तो मुझे यकीन नहीं हुआ था । पर अब, जबकि मैंने कुछ परख लिया है, तो मुझे मानना ही पड़ेगा कि ये सच है।“
विराज पहले ही ये सोच चुका था कि उसे इसके लिए क्या कहना है, उसने कहा, “शायद मेरी क़िस्मत अच्छी थी । जिस वक़्त धाहिरा और गिरीश ने मुझे पहाड़ से धक्का दिया था , मैं नीचे गिरकर, बुरी तरह घायल हो गया था । तब एक वृद्ध व्यक्ति ने मेरा इलाज करके मुझे बचाया। उनके हाथों में जादू था। पहले उन्होंने मेरे सर पे हाथ रखा । उससे मेरी जाती हुई चेतना वापस आ गयी । खून बहना बंद हो गया और मैं वापस साँस लेने लगा । फिर उन्होंने मेरे दोनो हाथों, और पैरों को, अपने हाथों से ऐसे मरोड़ा कि मेरी सभी हड्डियां वापस से अपनी सही जगह आ गयी। मुझे बहुत हल्का दर्द महसूस हुआ । जैसे कंकड़ से चोट लगी हो । मैंने अपनी जान बचाने के लिए उनका शुक्रिया किया । फिर, हम बातचीत करने लगे। तब उन्होंने बताया कि उनके दिल में एक गांठ सालों से उन्हें तंग कर रही थीं। मैंने अपनी सीखी हुई चिकित्सीय विद्या से उपचार का एक तरीक़ा उन्हें बताया । संयोग से वो तरीका चमत्कार कर गया । पल भर में उनकी गांठ खत्म हो गयी। इससे खुश होकर उन्होंने मेरे सर पर आशीर्वाद देने के लिए हाथ रखा । उनके हाथ रखते ही मुझे चक्कर आने लगे और मैं वहीं बेहोश हो गया । जब वापस होश ऐन आया तो वो तो नहीं थे मगर मेरे हाथों पे लिखा था - “तुम Ninth Grade Martial Disciple बन चुके हो ।ये तुम्हारी ईमानदारी, नेकदिली, और निस्वार्थ सेवा का परिणाम है। इस ज्ञान का उपयोग अच्छों की मदद और बुरा करनेवालों को सबक़ सीखाने के लिए ही करना ।ग़लत चुनाव करने पर तुम्हारा भला होने की जगह विनाश हो जाएगा ।“
ये सुनकर इंद्रावसु पहले तो सन्न रह गये पर फिर खुश होते हुए बोले, “ तुम तो वास्तव में भाग्यशाली रहे।“
और फिर खिलखिलाकर हँसते हुए बोले,
“वो ज़रूर महान और अलौकिक ज्ञानी रहे होंगे ।किसी जन्म का पुण्य था जिसकी वजह से तुम्हारे ऊपर ये कृपा हुई ।“
मगर अंदर ही अंदर इंद्रावसु के अंदर उस गुरु से मिलने की लालसा हो रही थी ? कौन थे वो जिन्होंने उनके पुत्र पर उपकार किया ?
फिर उन्होंने विराज की ओर देखकर उससे पूछा, “क्या तुम्हें पता है कि वो अब कहां मिलेंगे?”
विराज ने ना में सर हिला दिया । इंद्रावसु सोचने लगे, “एक बार मेरी उससे मुलाकात हो जाए तो मुझे समझ आ जाएगा कि वो इस काल्पी सिटी में किस काम के लिए आये थे और इस उपकार के पीछे कारण क्या था । अकारण तो कोई मदद नहीं करता और ना सिर्फ़ एक गाँठ खोलने की वजह से ये ज्ञान दिए होंगे ।कुछ तो राज है इसके पीछे“
विराज उन्हें सोच में गुम देखता रहा मगर टोका नहीं। तब विराज को अपने सामने चुपचाप खड़ा देख, इंद्रावसु ने कहा, “अब तो तुम एक नाइंथ ग्रेड मार्शियल डिसायपल हो गये हो। अब तुम्हें अपना ध्यान अपनी इन पावर्स को बढ़ाने में लगाना चाहिए। तुम एक काम करो, सुल्तानी पवेलियन चले जाओ और वहां जाकर दो अच्छी मार्शियल टैक्नीक को चुनो और सीखो।15 दिनों बाद, काल्पी मार्शल मुक़ाबला होने वाला है। मैं जरूर चाहूँगा कि तुम टॉप-10 में अपनी जगह बनाओ।“
ये सुनकर, विराज ने गम्भीरता पूर्वक कहा,
“क्या आपको नहीं लग रहा कि आप अपने बेटे को कम आंक रहे हैं ? यदि मैं इस मार्शियल मुकाबले में उतरूं और पहला स्थान भी न जीत सकूँ तो फिर मेरा ऐसे मुकाबले में भाग लेने का क्या फ़ायदा ?”
ये सुनकर इंद्रावसु हँसने लगे, और बोले, ” तुम महत्वाकांक्षी हो गये हो? मेरे बेटे हो तो होना भी चाहिए! ”
कलिंजर स्कूल ऑफ मार्शियल आर्ट्स वो जगह ही जहां पर जीनियस लोगों को ही चुना जाता था। इसके बाद वो खुशी के भंग में झूमते हुए बोले, ”ठीक है!! अगर ऐसा है!! तो, अगर तुम मुकाबले में पहला स्थान लेकर आते हो, तो मेरी तरफ से तुम्हें इनाम के तौर पर एक कम शक्तिशाली मगर बहुत उपयोगी अंगूठी मिलेगी । उसी समय बायो-कैप्सूल के सिस्टम की आवाज़ विराज के कानों में गूंजने लगी। ”डिंग! Congratulations Viraj. 15 दिनों बाद होने वाला ये मार्शियल मुकाबला ही तुम्हारा अगला एसाइनमेंट है। यदि तुम इस मुकाबले में अव्वल आओगे तो तुम्हें इनाम के तौर पर 50,000 एनर्जी पाइंट दिये जाएंगे। और साथ में एक लक्की ड्रा टिकट भी मिलेगा।“
ये सुनते ही विराज के चेहरे पर एक मंद मुस्कान आ गयी। 50,000 पाइंट मतलब मार्शियल लेवल में और बढ़ोत्तरी। वो सोचने लगा कि अब तो मुकाबले में first आना ही होगा। फिर वो अपने पिता की ओर देखकर बोला, ”पिताजी, फिर तो आपको अंगूठी अपने पास मंगा लेना चाहिए । बहुत जल्दी आपको इसे मुझे देना ही पड़ेगा।”
ये सुनकर इंद्रावसु खुशी से हँसते हुए बोले, ” जाओ! जाकर आराम करो। मुझे विवान के हारने के बाद उसके दादा के चेहरे की हवाईयां उड़ते देखना है।”
विराज अपना सर हिलाते हुए कमरे से बाहर चला गया। विराज के जाने के बाद इंद्रावसु वापस से उस ज्ञानी व्यक्ति के बारे में सोचने लगे । फिर महल से बाहर निकलकर वाटरबर्ग माउंनटेन की तरफ निकल पड़े। सुबह हो चुकी थी। विराज अपने कमरे में बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था। सूरज की रौशनी खिड़की से आँखों पे पद रही थी । इससे उसे आँखों में थोड़ी चुभन महसूस हुई, और उसकी आँख खुल गयी। ये सुबह उसके लिए बेहद खास थी। सिर्फ एक रात में उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी थी। वो उठकर बैठा ही था कि उसकी आँखों के सामने स्क्रिन आने लगी । स्क्रीन पर उसका मार्शियल लेवल शो रहा था। पर जिस बात ने अचानक उसका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था, वो सचमुच ही आश्चर्यजनक थी । रात भर में एनर्जी पाइंट बढ़कर 6800 हो गये थे । यानी उसके पास 6000 एक्सट्रा पाइंट थे। ये देखकर उसका चेहरा खिल उठा, वो मन ही मन बड़बड़ाया, ”मतलब, मैं फिर से अपने स्क्लिस अपग्रेड कर सकता हूँ।”
उसने फौरन अपना हाथ तेजी से उठाया और मार्शियल लेवल कालम पर क्लिक कर दिया। ऐसा करते ही 2000 पाइंट कट गये। तभी उसके सीने के अंदर गर्म हवा का गोला बनना शुरू हो गया जो धीरे-धीरे बड़ा होता गया और उसके पूरे शरीर में फैल गया। इसके बाद एक गर्म हवा की लहर उसके दिमाग से होते हुए उसके हाथों और पैरो में दौड़ गयी। उसका पूरा शरीर तेज व सफ़ेद रौशनी में चमक उठा। यही नहीं उसके शरीर से सफेद रंग की रौशनी निकलने लगी। शरीर में गर्म हवा की लहरें चलने लगीं । विराज को सिर्फ़ गर्मी महसूस नहीं हो रही थी बल्कि दिख भी रही थी । परेशान हो विराज ने अपना मुंह खोला तो गर्म हवा उसके मुंह से बाहर निकलने लगी। फिर हवा में गुम हो गयी। तभी उसे कानों में सिस्टम की आवाज़ सुनाई देने लगी डिंग! Congratulations viraj. तुम अब एक First Grade Martial Master बन गए हो । ये सुनकर विराज अंदर तक खुश हो गया। वो अपने अंदर एक अलग ही ताकत महसूस कर रहा था। उसने सोचा इसके बाद उसने बिना झिझके मार्शियल आर्ट वाले कॉलम पर कई क्लिक कर दिया। उसके क्लिक करते ही एनर्जी पाइंट तेजी से घटने लगे और उसके दिमाग में बायो-कैप्सूल सिस्टम की आवाज़ें आने लगींडिंग! Congratulations. मार्शियल टैक्नीक - लरनर डिंग! Congratulations. मार्शियल टैक्नीक - पिनेकल बैलेंस इनसफिशेयेंट फ़ॉर नेक्स्ट अपग्रेड। विराज ने स्क्रीन पर देखा तो उसके पास अभी 290 पाइंट बचे थे। उसने फिलहाल इन पाइंट्स को इस्तेमाल ना करने का फैसला लिया, और अपने बिस्तर से उतरकर कमरे से बाहर आ गया। विराज को कमरे से बाहर जाता देख वर्धन परिवार के नौकर उसे बड़ी इज्जत से नमस्कार करने लगे थे । विराज के जाने के बाद वे आपस में बातें करने लगे –
“तुम्हें नहीं लगता कि आज विराज जी कुछ अलग ही लग रहे थे।“ एक नौकर बोला दूसरे ने जवाब दिया, “तुमने नहीं सुना क्या। अरे! जब विराज सर वाटरबर्ग माउंटेन पर घूमने गये थे तो धाहिरा औरे गिरीश ने उन्हें वहां से धक्का दे दिया। वे भाग्यशाली थे कि बच गये और साथ में Ninth Grade Martial Disciple बन गये। ये सुनकर पहला नौकर चौंकते हुए बोला, “ अच्छा! फिर तो विराज जी की ताकत वर्धन फैमिली के पहले -10 शक्तिशाली लोगों में से किसी एक जितनी हो चुकी है।“
दूसरा बोला, “नहीं ऐसा नहीं है। और भी कई लोग है जो इस लेवल पर है । साथ की तीसरी पीढ़ी में इयाना, विवान और भी कई हैं, जो इस लेवल से आगे है।“
विराज उन नौकरों की बातें सुन कर भी अनसुनी करता हुआ घर से बाहर निकल गया और काल्पी सिटी के उत्तर में स्थित एक बड़े बाजार की ओर चल पड़ा। चलते चलते उसने अपने दिमाग़ से इयाना और विवान की जानकारी माँगनी शुरू कर दी ।थोड़ी ही देर में उसके स्क्रीन पे सभी जानकारी आने लगी । इयाना उसकी राइवल थी । वो vardhan परिवार से आती थी । एक वही थी जो मार्शियल टैक्नीक के पिनेकल लेवल तक पहुँच गयी थी, जब वो 15 साल से भी कम उम्र की थी। उसे कलिंजर स्कूल ऑफ मार्शियल आर्ट्स द्वारा चुना गया था। कलिंजर स्कूल ऑफ मार्शियल आर्ट्स में सिर्फ़ जीनियस बच्चों या युवाओं को ही चुना जाता था।चूँकि वो heaven’s pride थी, इसीलिए कलिंजर स्कूल ऑफ मार्शियल आर्ट्स के गुरुजनों के लिए खास थी . इयाना के बाद, वर्धन फैमिली की तीसरी पीढ़ी में विवान को सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता था। जो कि मार्शियल टैक्नीक में बीगनर लेवल पर ही था। समूची जानकारी लेते हुए विराज को एहसास हुआ कि वो मार्केट पहुँच चुका था । मार्केट से वो काल्पी विद्यालय की ओर बढ़ने लगा। ऐसा कहा जाता था कि काल्पी विद्यालय में आप कई तरह की मार्शियल आर्ट्स टैक्नीक को खरीद सकते थे। पर विराज का लक्ष्य मार्शियल टैक्नीक को खरीदना नहीं था। वो तो वहां के अखाड़े के स्टूडेंट्स को चैलेंज करने जा रहा था। विराज को काल्पी विद्यालय के विद्यार्थियों को चुनौती देने से क्या हासिल होगा ? विवान की तकनीक विराज से कम थी फिर भी क्यूँ सभी विवान को उसका प्रतिद्वांधी मान रहे थे ? क्या विराज का फ़ैसला सही साबित होगा ? जानने के लिए सुनते रहिए Selfmade Shaktimaan !