Chapter 3 / 394

Selfmade Shaktimaan | सेल्फमेड शक्तिमान | Author-Josh Williams

Chapter 3

Selfmade Shaktimaan | सेल्फमेड शक्तिमान | Author-Josh Williams ·Mirza

Ep 3 – Selfmade Shaktimaan

10 minute का टाइम देखकर विराज का परेशान हो उठा । फिर, उसने अपने आप को शांत करने की कोशिश की । वो मन ही मन कहने लगा , “ देख विराज, तेरे पास सिर्फ 10 मिनट है। या तो दर्द से छटपटाते हुए मर जाएगा तू या फिर अपनी आखिरी सांस तक कोशिश कर, जिंदा रहने की । अगर बायो-कैप्सूल कह रहा है कि मशीन से कनेक्ट करो तो इसका मतलब है कि मशीन तो साइंटिस्ट ने बना ली है, पर अभी पब्लिक नहीं की है। और ज़िंदा रहने का अगर यही एक तरीक़ा है तो ले ले । ऐसे भी तो मौत दरवाज़े पे खड़ी ही है । क्या मालूम नयी ज़िंदगी कुछ अच्छा दे जाए । मरने से तो बेहतर ज़िंदा रहना है ।“

फिर, वो उस वेबसाइट पर लिखे सभी आप्शन्स को ध्यान से पढ़ने लगा। उसकी नज़र एक आप्शन पर ठहर गयी। वहां लिखा था Future projects । उसने उस आप्शन पर क्लिक किया तो कई प्रोजक्ट की लिस्ट उसके सामने खुल गयी, जिस पर साइंटिस्ट वर्क कर रहे थे। उसने एक एक कर पढ़ना शुरू किया जब वो एक नाम पर अटका - Transmigration beyond stars machine । उसकी आँखें चमक उठी । ये वही नाम था जिससे बाय-कैप्सूल कनेक्ट करने को बोल रहा था। ये देखकर उसके दिल में फिर से उम्मीद की किरण जग उठी। उसने उस आप्शन पर क्लिक किया तो उस मशीन के बारे में डिटेल्ज़ आने लगा- “Transmigration beyond stars machine को बनाने की शुरूआत आज से बीस साल पहले हुई। उस समय, ये बस एक सोच थी। पर अब, ये जल्दी ही एक हकीकत बनने जा रही है। इस मशीन को तैयार कर लिया गया है। हालांकि, अभी ये मशीन अपनी पहली स्टेज पर ही है। अभी, इसको कई एक्सपैरिमेंट से होकर गुजरना है। पर साइंटिस्ट का कहना है कि इस मशीन की मदद से हम एक शरीर की आत्मा को दूसरे शरीर में ट्रांसफर कर सकते हैं।“

मगर ये कहीं लिखा नहीं मिला कि वो मशीन कहां मिलेंगी। विराज को झल्लाहट हो रही थी । समय बीतता जा रहा था और मशीन का कुछ अता - पता नहीं था । तभी उसने देखा कि नीचे एक लिंक दिया हुआ था । उसपर लिखा था- Information about machine location। उसने उस आप्शन पर क्लिक किया। वहां पर लिखा था कि मशीन एक रिसर्च इंसटिट्यूट में मौजूद है। उसने जब ध्यान से उस इंसटिट्यूट का नाम पढ़ा तो वो वही इंसटिट्यूट था जहां विराज इस समय मौजूद था। ये पढ़कर तो उसकी आंखों से खुशी के आँसू निकल पड़े। उसने आगे पढ़ना शुरू किया तो उसे पता चला कि मशीन 4th फ्लोर पर थी। ये पढ़कर वो हैरान हो गया, वो सोचने लगा, “इसलिए किसी को भी 4th फ्लोर पर जाने की इजाजत नहीं थी। वहां पर इस मशीन को तैयार किया जा रहा था। पर, अब मैं, वहां कैसे जाऊंगा? बाहर तो सिक्योरिटी गार्ड है, जो मुझे बाहर निकलते ही पकड़ लेंगे।“

खून तेजी से बहता जा रहा था। स्क्रीन पर फिर शो हुआ। सब्जेट के पास 7 मिनट बचे हैं। ब्लड नहीं रुका तो सब्जेट 7 मिनट में मर जाएगा। उसकी नज़र मैप के एक कोने पर गई जहां पर सेफ रूम से सीधे 4th फ्लोर जाने का रास्ता दिख रहा था। ये देखकर विराज मन ही मन बुदबुदाया – “मतलब सेफ रूम से सीधे 4th फ्लोर तक पहुँचा जा सकता है।“

उसने ध्यान से मैप को पढ़ा तो उसे रास्ता समझ आ गया। वो पूरी ताक़त के साथ खड़ा हुआ और भागता हुआ कम्प्यूटर रूम से बाहर आकर सेफ रूम में बने एक दूसरे रूम में चला गया। वहां पहुँचकर वो एक कोने में बनी अलमारी के पास चला गया, जिसमें किताबें, एक खिलौना के साथ और भी कई सामान रखे हुए थे। उसने, उस खिलौने को पांच बार गोल-गोल घुमाया। ऐसा करते ही अलमारी अपनी जगह से लेफ्ट की ओर स्लाइड होने लगी। कुछ ही सेकेंड में विराज की आँखों के सामने उस अलमारी के पीछे बनी लिफ्ट आ गयी। उसने लिफ्ट का बटन दबाया तो लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। वो लिफ्ट के अंदर आ गया। वहां उसने देखा कि बटन प्रैस करने का केवल एक ही आप्शन था – 4th फ्लोर। उसने वो बटन प्रैस कर दिया। लिफ्ट का दरवाजा बंद हो गया और 12 सेकेंड के बाद लिफ्ट का दरवाजा खुल गया। वो लिफ्ट से बाहर आ गया। उसने देखा कि वो एक गैलरी में था। उस गैलरी में ,दोनों तरफ, कई कमरों के दरवाजे खुलते थे। यहां पर उसे Transmigration beyond stars मशीन को ढूंढना था। वो सभी रूम की खिड़कियों से झांककर देखने लगा कि कोई मशीन जैसी चीज़ उसे देखने को मिल जाए। तभी उसने एक रूम में एक बड़ी मशीन को देखा। वो समझ गया कि यही है Transmigration beyond stars machine । वो रूम के भीतर आ गया। अंदर एक बड़ी और लंबी मशीन रखी थी, जो देखने में बिलकुल तोप जैसी लग रही थी। उसके पिछले हिस्से में बैठने के लिए एक कुर्सी बनी थी । अगले हिस्से में तोप की नली जैसी एक लंबी नली निकली हुई थी जो खिड़की तक जा रही थी। तभी उसके सामने स्क्रीन पर शो होने लगा – “ब्लड काफी ज्यादा बह चुका है। सब्जेट के पास 3 मिनट बचे हैं। Connect with the machine soon.”

वो तेजी से जाकर उस कुर्सी पर बैठ गया। कुर्सी के साइड में एक गोल लाल बटन बना हुआ था, जिस पर लिखा था Start। उसने वो बटन प्रैस कर दिया। बटन प्रैस होते ही मशीन स्टार्ट हो गयी। within one सेकंड उसकी आँखों के सामने स्क्रीन पर आया - Transmigration beyond stars machine से कनेक्शन हो चुका है। फिर मशीन की स्क्रीन पर कई तरह के आप्शन आने लगे। उसके पास केवल 3 मिनट ही बचे थे । साथ ही, जो आप्शन सामने आ रहे थे, उसे उसके बारे में कुछ भी नहीं पता था। बिना सोचे उसने कुछ आप्शन पर ऐसे ही क्लिक कर दिया। मशीन में शो होने लगा- लोडिंग हो रही है........ 30 सेकेंड Required.

30 सेकेंड के बाद मशीन तेज-तेज हिलने लगीं।फिर स्क्रीन पर नया text लिखा आया - 90 सेकेंड बचे है। जल्दी करें। ये देखकर विराज का खून जम सा गया। तभी मशीन की स्क्रीन पर लिखा आया – Start transmigration process. Press 1 ये देखते ही उसने पहला बटन प्रैस कर दिया। इसके बाद, मशीन लोडिंग करने लगी। विराज बहुत ज्यादा घबरा रहा था। उसकी लाइफ के कुछ सेकेंड ही बचे थे और मशीन अपने प्रोसिस के टाइमिंग के अनुसार चल रहा था । तभी स्क्रीन फिर प्रकट हुई – you have only 40 second left !

ये पढ़कर विराज को अपनी आँखों के सामने यमराज हँसते हुए दिखायी देने लगे। एक सवाल के साथ मशीन पर दो आप्शन आए । Transmigration कहां करना चाहेंगे ?

Option 1. 27th Century - Future

Option 2. 15th Century - Past

मगर समय ख़त्म हो रहा था इसलिए विराज को सामने का कुछ भी साफ-साफ दिखायी नहीं दे रहा था। अब उसे, अपनी मौत का काउंटडाउन सुनाई दे रहा था। 20....19....18.....

उसने बिना पढ़े, बेहोशी की हालत में, खून से सने अपने हाथ की एक उंगली से दूसरे आप्शन को प्रैस कर दिया और आँखें बंद कर ली । उसी पल मशीन से एक लाइट निकली और विराज के सीने के अंदर चली गयी। वाटरबर्ग माउंटेन की चादरों के बीच एक बेहद सुंदर काल्पी सिटी फैली थी। ये सिटी विशाल कलिंजर एम्पायर का एक हिस्सा थी। कलिंजर एम्पायर के ईस्ट में काल्पी सिटी पहाड़ों की सुंदर वादियों से घिरी अपनी सुंदरता के लिए फेमस थी। काल्पी सिटी- वास्ट कैपलर यूनिवर्स का ही एक हिस्सा थी। वास्ट कैपलर यूनिवर्स में न जाने कितनी ही सिटी समायी हुई थी। काल्पी सिटी उन्हीं में से एक थी। इसी काल्पी सिटी के वाटरबर्ग माउंटेन की एक गुफा के अंदर विराज कई घंटों से बहोश पड़ा था। तभी उसे होश आया और उसकी आँखें खुलीं। वो धीरे-से उठकर बैठ गया। उसने देखा की वो एक गुफा में था। फिर, उसने, अपने पेट पर हाथ लगाया तो पाया कि पेट पर कोई घाव नहीं था। वो घाव गायब हो चुका था। ये देखकर वो खुश हो गया। वो खुशी में चिल्लाया, “मतलब मैं बच गया। ट्रांसमाइग्रेशन वाकई में काम करता है।“

वो खुशी से झूम उठा।

फिर, उसने ध्यान दिया कि उसने जो कपड़े पहने हुए थे, वो कुछ अलग थे, वो उसके कपड़े नहीं थे। उसे, ये देखकर बड़ी हैरानी हुई। धीरे-धीरे उसे समझ आया कि जिस बॉडी के अंदर वो था, उसकी बॉडी नहीं थी। उसने सोचा, “ अरे! सच में! मेरी आत्मा इस वक़्त किसी और के शरीर के अंदर है।“

तभी, उसके आँखों के सामने स्क्रीन आयी, उस पर शो होने लगा- transmigration successfully completed.

इसके बाद, उस स्क्रीन पर उसके नये शरीर के लोकेशन और फैमिली के डिटेल्ज़ आने लगे कैपलर यूनिवर्स – काल्पी सिटी – वर्धन फैमिली – विराज वर्धन उसने इस जगह पर, जिसकी शरीर में प्रवेश किया था उसका नाम भी विराज ही था । वो काल्पी सिटी के दो पावरफूल फैमिली में से एक - वर्धन फैमिली के राजा का बेटा था। विराज भले ही पावरफूल फैमिली का हिस्सा था पर सिटी में उसकी कोई इज़्ज़त नहीं थी। दरअसल सिटी में उसी को इज़्ज़त मिलती थी जो मार्शियल आर्ट्स या मल्लखम में पारंगत होता था । इस शहर में शक्ति की पूजा होती थी । जब कि, विराज मल्लखम और मार्शियल आर्ट्स में नील बटे सन्नाटा था। इस कारण, उसे हर जगह से दुत्कार ही मिलती थी। लोगों की नज़रों में उसकी क़ीमत कूड़े के ढेर से ज्यादा नहीं थी। वर्धन फैमिली के हैड़ थे इंद्रावसु। इंद्रावसु का अपने परिवार के कुछ अन्य सदस्यों से मतभेद हो गया था । इससे फैमिली के अंदर लड़ाइयाँ शुरू हो गयी थी। इंद्रावसु के विरोधि परिवार जन ने उनके खिलाफ षड्यंत्र करना शुरू कर दिया था। विराज भी न चाहते हुए इस जंग का हिस्सा बन गया था और साथ ही षड्यंत्र का शिकार भी । जब विराज वाटरबर्ग माउंटेन पर घूमने गया था तब उसके सम्बन्धियों ने धोखे से विराज को पहाड़ की एक चोटी से धक्का दे दिया था । सम्बन्धियों की मंशा उसकी हत्या करने की थी । पर, भगवान की मंशा अलग थी । विराज उस चोटी से गिरकर घायल होकर रह गया । उसी वक्त, उसके अंदर भविष्य वाला मृत विराज का transmigration हो गया। चूँकि capsule से उसकी बॉडी को हील किया जा सकता था, इसलिए ट्रांस मायग्रेशन के दौरान वो खुद हील हो गया । अब विराज का ध्यान अपनी इस नयी लाइफ की ओर गया। वो सोचने लगा, “मतलब, मेरी तरह इसे भी लोगों के टार्चर का सामना करना पड़ता था। लगता है इस लाइफ़ में भी मेरे सामने काफी चैलेंज आने वाले हैं। ये लोग मुझे मारना चाहते हैं । ऐसे में, जब मैं वापस लौटूँगा, तो मुझ पर फिर से अटैक होंगे।“

उसके लिए, बड़ी राहत की बात, ये थी कि कैपलर यूनिवर्स में मार्शियल आर्ट्स की बहुत वैल्यू थी और बायो-कैप्सूल उसे मार्शियल आर्ट्स में Trainकरने वाला था। उसे अपने दुश्मन की भी जानकारी मिल गयी थी - वो थे हविश्का । हविश्का Third Grade Grand Marshal Master थे। पर, इस लेवल पर भी वो काल्पी सिटी के जाने-माने चेहरा थे। उनका ही विवाद इंद्रावसु से हुआ था और उन्होंने ही विराज को मारने का षड्यंत्र रचा था। विराज को समझ आ रहा था कि उसके लिए आगे की राह ख़तरनाक होने वाली थी। अभी वो सोच में गुम था कि उसके कान में एक मैसेज बजा डिंग! Congratulations. नये मार्शियल सिस्टम के एक्टिवेट होने की खुशी में आपको एक नये मार्शियल सोलजर के रुप में 10,000 एनर्जी point दिये जाते हैं। आप जिस तरह चाहे इन पॉंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके तुरंत बाद उसकी आँखों के सामने स्क्रीन पर कुछ आने लगाHost – विराज वर्धन एनर्जी पाइंट – 10,000 points अब पुराने विराज की मृत्यु हो चुकी है तो फिर नया विराज १५वीन शताब्दी के विराज से तालमेल कैसे बिठा पाएगा ? जहां केवल शक्ति की पूछ हो क्या वहाँ विराज का दिमाग़ किसी काम आएगा ? जानने के लिए सुनते रहिए Selfmade Shaktimaan सिर्फ़ पॉकेट एफ एम पर

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels