Chapter 4 / 394

Selfmade Shaktimaan | सेल्फमेड शक्तिमान | Author-Josh Williams

Chapter 4

Selfmade Shaktimaan | सेल्फमेड शक्तिमान | Author-Josh Williams ·Mirza

लेवल अप करने के लिए उसने अपनी उंगली से मार्शियल लेवल के आप्शन को कई बार दबा दिया। इससे स्क्रीन पर लगातार बीप साउंड के साथ text flash होने लगा –

Congratulations. Second Grade Martial Disciple Congratulations. Fifth Grade Martial Disciple Congratulations. Ninth Grade Martial Disciple वो अब एक Ninth Grade Martial Disciple था । विराज सातवें आसमान पर पहुँच चुका था । । ये लेवल समूची काल्पी सिटी की यंग जनरेशन में सबसे ज्यादा था। विराज ने सोचा, “ फिलहाल के लिए इतना लेवल काफी है । गुफा के बाहर आकर उसने वर्धन फैमिली के घरों की तरफ हाथ उठाते हुए कहा, “मुझे जिंदा देखकर कुछ लोगों के होश उड़ने वाले हैं।“

वो तेजी से एक फुर्तीले गुरिल्ला की तरह गुफा से नीचे ढलान की ओर उतरने लगा। ठीक उसी समय, एक लंबे-पतले पहाड़ी रास्ते पर कई सारी टार्च की लाइट लाइन से जलती दिखी । बहुत से लोग तेजी से गुफा की ओर आ रहे थे । नीले रंग की ड्रैस पहने, बड़ी-बड़ी मूंछों वाले एक बेहद आकर्षक इंसान, कारवां में सबसे आगे चल रहे थे । उनका नाम प्रणव था । प्रणव ने पीछे चल रहे अपने नौकर से पूछा, “ क्या तुम्हें पक्का यकीन है वो वही पर गिरे थे?”

नौकर ने धीमी आवाज़ में कहा, “ जी हाँ! प्रणव सर ! गायब होने से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि वो उस पहाड़ की चोटी पर जा रहे हैं । पहाड़ की चोटी 400 मीटर ऊँची है । फिर उनके पास कोई मार्शियल स्कील भी नहीं हैं । ऐसे में यदि वो सच में वहां से नीचे गिर गये हैं, तो उनके बचने की उम्मीद बहुत कम है । मेरा अनुमान तो यही कहता है कि वो वहीं मिलेंगे“

ये सुनकर प्रणव गुस्से से बोले, “चुप रहो ! बेकार की बातें मत करो ! नहीं तो तुम्हें भी उस पहाड़ से नीचे धक्का दे देंगे।“

ये सुनकर नौकर अंदर तक डर गया। उसका चेहरा पीला पड़ गया। वो चुप हो गया। प्रणव की नीली ड्रैस की तरह ही ड्रैस पहने हुए, चेहरे पर हल्की-सी कुटिल मुसकुराहट लिये, धाहिरा ने कहा, ”आप क्यों बेचारे नौकर को डरा रहे हैं? पिछले कुछ सालों में हम सबने अपने तरीक़े से कोशिश करके देख ली थी, पर हुआ क्या ? कोई भी विराज को मार्शियल आर्ट्स के पहले लेवल तक भी नहीं पहुँचा सका। इस वजह से वो लंबे समय से डिप्रैशन में चल रहा था। हो सकता है, इस वजह से उसने चोटी से कूदकर आत्महत्या कर ली हो।“

धाहिरा, वर्धन फैमिली का ही सदस्य था और परिवार के उस ख़ेमे से आता था जिसका विवाद इंद्रावसु से चल रहा था। प्रणव को छोड़कर, साथ चल रहे बाकी सभी लोगों को धाहिरा की बातें ठीक लग रही थीं। प्रणव ने अपने दांतों को गुस्से से रगड़ते हुए बोला, “धाहिरा! मुझे अच्छे से पता है कि तुम्हारे दिमाग में क्या चल रहा है? तुम्हारी नज़र में भले उसकी क़ीमत एक कूड़े के ढेर जितनी हो, पर ये मत भूलो कि वो हमारे हेड का बेटा है!”

ये सुनकर धाहिरा ने आगे रास्ते की ओर इशारा करते हुए कहा, “हाँ! बिलकुल! चलिये आगे चलते हैं और विराज को ढूँढ़ते हैं।“

सभी लोग गुफा की ओर चलने लगे। कुछ दूर चलने पर उन्हें किसी के कदमों की आहट सुनाई देने लगी। सभी लोग वहीं रुक गये और आनेवाले के कदमों की आहत पर फोकस करने लगे । उन्होंने गौर से देखा तो पाया कि सामने से विराज चला आ रहा था। विराज को सही-सलामत देख प्रणव ने राहत की सांस ली और कहा, “विराज वर्धन! कैसे हो तुम? कहाँ छुपे बैठे थे ?”

मगर, विराज को सही-सलामत देख धाहिरा के होश ज़रूर उड़ गये । उसके साथ उसका बॉडीगार्ड गिरीश भी चल रहा था । गिरीश भी हैरान था कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी विराज बच गया था ? विराज को देखकर उन दोनों के चेहरे पर बारह बजने लगे थे । धाहिरा चालाकी और धूर्तता में एक माहिर खिलाड़ी था। विराज को जिंदा देख उसके पैरो तले की जमीन खिसक चुकी थी, पर वो एक शातिर लोमड़ी की तरह, अपने अंदर के इमोशन्स को छिपाकर शांति से खड़ा था । “मैं एकदम ठीक हूँ, अंकल प्रणव।“, विराज ने अपना सिर हिलाते हुए कहा। “पर मुझे लग रहा है कि धाहिरा और गिरिश मुझे जिंदा देखकर खुश नहीं हैं। शायद ! इन्हें डर सता रहा होगा कि मैं दुनिया को बता दूंगा कि मुझे उस पहाड़ी की चोटी से धक्का देने वाले ये दोनों ही थे।“

ये सुनकर प्रणव गुस्से में आग-बबूला हो गये। “ तुम लोगों कि इतनी हिम्मत हो गई? इतना दुस्साहस कि हमारे हेड के लड़के को चोटी से नीचे फेंक दिया। क्या तुम्हें नहीं पता कि इसका अंजाम क्या होगा?”

ये सुनकर गिरिश पसीने-पसीने होने लगा। पर धाहिरा एकदम शांत खड़ा रहा। वो जानता था कि गुनाह जब तक साबित नहीं हो जाता, तब तक गुनाह नहीं कहलाता। केवल एक आरोप बनकर रह जाता है, इसलिए, उसने अपने मुंह में हल्के गुस्से को शहद के साथ घोलकर कहा, “सभी जानते हैं कि विवान सर की पहली पसंद मैं हूँ । इसी वजह से विराज मुझसे चिढ़ता है।”

फिर विराज की तरफ़ देखते हुए बोला

“ऐसे में तुम्हारा ये आरोप बिना आग जलाये खिचड़ी पकाने जैसा है। क्या तुम्हारे पास इस बात का कोई सबूत है? या बिना ईंट-पत्थर के ही झूठ का महल खड़ा कर रहे हो?”

इसके बाद धाहिरा अपने तेवर में उग्रता और गंभीरता शामिल करते हुए बोला, “ मैं वर्धन परिवार के महत्वपूर्ण लोगों में से एक हूँ। तुम्हें क्या लगता है कि हमारे हैड़ और हुविश्का तुम्हारी इस कपटपूर्ण साज़िश में तुम्हारा साथ देंगे?”

विराज ने इस बात को सुनकर कहा, “अच्छा! तो तुम्हें अब सबूत चाहिए?“

ये बोलकर विराज ने निस्चय किया कि अब समंदर की गहराई में ही क्यूँ ना जाना पड़े , सबूत तो बाहर लाकर ही दम लेगा। कुछ देर सोचने के बाद, उसकी आँखों में एक अलग ही चमक उभरी । ऐसा लगा कि सबूत उसके सामने ही था । वो तेजी से गिरीश के सामने जाकर खड़ा हो गया। अपने हाथों की उंगलियों को मिलाकर एक साथ ऐसे कर लिया जैसे की वो कोई तलवार हो । फिर उसने उंगलियों की तलवार गिरीश की छाती की ओर बढ़ा दी। विराज के उंगलियों के तेज और सटीक रफ़्तार को देखकर प्रणव अचंभित रह गये । उनके मुंह से सहसा निकल पड़ा, “ वाह! क्या रफ्तार है? इतनी महीन मार्शियल आर्ट्स?“

विराज मुस्कुरा कर रह गया । ट्रांस मायग्रेशन की वजह से विराज के साथ दो बातें बहुत अच्छी हुई थीं । पहली कि बायो कैप्सूल की मदद से वो मार्शल आर्ट्स में बहुत जल्दी महारथी बन गया था, और; दूसरी कि वो एक अमीर फैमिली के हेड के बेटे के शरीर में था । हेड का बेटा होने की वजह से मिलने वाले चुनौतियाँ भी बड़ी होनेवाली थी । इन बड़ी चुनौतियों के दम पर, अगले लेवल में जाने के लिए, मिलनेवाले सभी एसाइनमेंट पूरा करना उसके लिए आसान होने वाला था। गिरीश को विराज के इतने फाइन मूंवमेंट समझ नहीं आये । इस वजह से उसने विराज के सामने से हटने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखायी । बस उसकी इसी सोच ने उसके कफन का इंतजाम कर दिया!!!

जैसे ही विराज की उंगलियां तलवार की तरह उसके सीने में घुसी, वैसे ही उसकी शर्ट में एक छेद हो गया। उस छेद के अंदर से एक locket चम-चम चमकने लगा । फिर locket बाहर आया और उस लाकेट पर लिखा नाम दहकने लगा । वो नाम था विराज। उसके उंगलियों के एक प्रहार से गिरीश की शर्ट में छेद होता देख प्रणव अपनी जगह पर ही कुछ देर के लिए सन्न खड़े रह गये । जब वापस यथार्थ में आए तो उनका ध्यान उस locket पर गया । नाम पढ़ते ही वो चीखे, “गिरीश! तुम ये बताओ कि विराज का locket तुम्हारे गले में क्या कर रहा है?”

प्रणव का ये सवाल सुनकर गिरीश को सांप सूंघ गया। उसे समझ आ गया कि उसका भेद खुल चुका है । इतने लोगों के बीच से बचकर भागना भी मुमकिन नहीं था । उसके दिमाग़ में तो बस एक ही ख़याल आ रहा था कि वो विराज की गर्दन पर चाकू रखकर विराज को बंदी बना ले और वहां से फरार हो जाए। आवेश में उसने अपनी कमर में बंधे चाकू को खींचा और अपनी मुठ्ठी भींचकर, चाकू को हवा में लहराते हुए विराज पर हमला कर दिया । गिरीश की इस बचकानी हरकत पर हँसते हुए विराज बोला “तुम्हें क्या लगता है कि मुझे तुमसे डर लगेगा?“

विराज ने उसकी हवा में फड़फड़ाती मुठ्ठी को अपने एक हाथ से पकड़ लिया । इसके बाद अपने दूसरे हाथ की उंगलियों को मिलाकर मुट्ठी बनाई और तेजी से गिरीश के मुंह पर एक मुक्का दे मारा । मुक्का खाकर गिरीश लड़खड़ाता हुआ दो कदम पीछे हुआ और ज़मीन पे गिर पड़ा । उसके इस फाइन और पावरफूल मुवमेंट को देखकर प्रणव के मुंह से निकल पड़ा, “Ninth Grade Martial Disciple?”

उनका मन हुआ कि वो फौरन विराज को इस राज से पर्दा हटाने को कहे, पर इतने सारे लोगों के सामने पूछना उन्हें ठीक नहीं लगा, इसलिए उन्होंने तय किया कि वो विराज से अकेले में इस बदलाव के बारे में पूछ लेंगे । “तुमने धोखा देने की कोई नयी तकनीक सीखी है। ये जरूर आँखों का धोखा है। मैं अभी तुम्हारी सारी धूर्तता निकालता हूँ। “

“कुछ भी नामुमकिन नहीं होता। अगर नियत और लगन के साथ मेहनत की जाए तो । ऐसा कहते हुए उसने वर्धन परिवार के एक गार्ड की कमर से बंधी तलवार खींची और उस तलवार को हवा में लहराते हुए गिरीश की छाती पर वार कर दिया । विराज की तेज रफ्तार के सामने गिरीश को हिलने या बचाव करने का कोई मौका नहीं मिला। उसने दर्द से कराहते हुए कहा, “धाहिरा! आप चुपचाप क्यों खड़े हैं ।कृपया विराज पर हमला करें ।उसे सबक़ सिखाएँ“

जब उसके पुकारने के बावजूद धाहिरा अपनी जगह पर ही खड़ा रहा तो गिरीश को समझ आ गया कि उसकी मौत निश्चित है । फिर उसने पास ही पलट दिया । वो गुस्से में चिल्लाया, “ हमारी सच्चाई सब के सामने आ चुकी हैं। धाहिरा ! तुम्हें क्या लगता है ? तुम इन सबसे बचकर निकलने में कामयाब हो जाओगे?”

मरते मरते गिरीश ने धाहिरा का सच बाहर ला दिया था । प्रणव के आँखों में खून उतर आया था । विराज के चेहरे पे सुकून था । उसने सच और सबूत ,दोनो सामने ला दिए थे । उधर धाहिरा भी मन ही मन विराज पर अटैक करना चाह रहा था, पर, ऐसे में एक ग़लत कदम उसके लिए मौत की सजा बन सकती थी, इसलिए उसने चुपचाप खड़ा होकर तमाशा देखना ज्यादा बेहतर समझा। तभी विराज को दिमाग में आवाज़ सुनाई दी – Congratulations विराज। तुमने अभी-अभी Hidden Mission Revenge एसाइनमेंट को Complete किया है। इसलिए, तुम्हें इनाम के तौर पर 1000 एनर्जी पाइंट दिये जा रहे हैं। ये सुनकर विराज के चेहरे पर एक चमक फैल गयी। उसने धाहिरा की ओर देखकर कहा, “तुम खुद को खुद ही निपटाओगे या मुझे इस महान काम को अंजाम देना पड़ेगा।“

ये सुनकर धाहिरा की हवाईयां उड़ने लगीं। वो घुटनों के बल नीचे गिर पड़ा। उसका चेहरा मौत के डर से पीला पड़ चुका था। विराज की ओर अपने दोनों हाथ जोड़कर उससे जान की भीख मांगने लगा, “प्लीज! विराज! मुझे बक्श दो। विवान सर ने मुझसे ये करने को कहा था? मेरा तो आपको नुकसान पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। बचपन में आपको मैंने अपनी गोद में खिलाया है। भला! मैं आपको मारने के बारे में सोच भी कैसे सकता था? पर, विवान सर की इच्छा के ख़िलाफ़ जाने की किसमें हिम्मत है? मैं आपसे रहम की भीख मांगता हूँ। मैं सारी जिंदगी आपका गुलाम बनकर रहूँगा।“

धाहिरा को विराज के सामने ऐसे दीन-हीन होकर गिड़गिड़ाते देख, प्रणव ने उसे नफरत भरी नज़रों से देखते हुए कहा, “तुम कायर हो।“

इसके बाद प्रणव ने विराज की ओर देखकर उससे पूछा, “ हमें इस गद्दार के साथ क्या करना चाहिए? “

क्या होगा विराज का फ़ैसला ? धाहिरा जैसे इंसान पे भरोसा करना या उसकी मौत को अंजाम देना ? अब उसके सामने और क्या चुनौतियाँ आएँगी जानने के लिए सुनते रहिए Selfmade Shaktimaan, सिर्फ़ पॉकेट एफ एम पर

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels