विराज समझ चुका था कि बिना फिंगरप्रिंट के लॉकर खोलना पोसिबल नहीं था। उधर गार्ड्स रूम में enter कर चुके थे | बचने का कोई रास्ता नहीं था | उसके आँखों के सामने अंधेरा छाने लगा। तभी उसके दिमाग की बत्ती फिर एक बार जली। उसने तुरंत अपना टॉर्च on किया और इधर उधर रौशनी में खोजने लगा | तब तक गार्ड्स उसके पास पहुंचे और उसे वहां देख सवाल करने लगे “तुम यहाँ क्या कर रहे हो ? इस कमरे में तुम्हारा आना वर्जित है फिर कैसे आ गए ? चाभी किसने दी ?
बोलते हुए एक गार्ड ने तुरंत विराज के सीने पे राइफल चिपका दी और हाथ ट्रिगर पे लगा दिया | विराज ने उन्हें देखकर बिलकुल शांत भाव से कहा “अब मैं कुछ बोलूं?”
इतनी देर में उसने अपने बचाव का उपाय सोच लिया था | एक गार्ड ने सर हाँ में हिलाते हुए विराज को बात करते रहने का इशारा किया | विराज ने झटपट कहानी शुरू कर दी “मैं बाहर सफाई कर रहा था जब मैंने इसका दरवाज़ा खुला देखा | मैंने अंदर झाँका मगर मुझे कोई नहीं दिखा | मुझे लगा कहीं कोई अंदर तकलीफ में तो नहीं नहीं...यही सोचकर मैं अंदर आया और अभी खोज ही रहा था कि आपलोग आ गए | अब आपलोग आ गए हैं तो मैं जाता हूँ | मुझे इस अँधेरी कोठरी में रहने का कोई शौक़ नहीं |”
कहते हुए उसने राइफल की नोक को अपने सीने से हटाया और बनावटी मुस्कान के साथ वहाँ से निकलते हुए बोला “आपलोग मेरी तलाशी ले सकते है अगर मुझपे शक है तो | मैं भला इस कोठरी से क्या चुराने आऊंगा ?”
सब उसे शंकित नज़रों से देखने लगे कि एक गार्ड ने कहा “जाने दो इसे, मैं जानता हूँ इसे | ये आज तक मच्छर भी नहीं मार पाया है | ईमानदार है |”
सबके तने हुए चेहरे शांत हो गए और विराज चुपचाप निकल गया | कमरे के बाहर निकलने तक उसने अपनी बनावटी मुस्कान और कॉन्फिडेंस बरकरार रखने की कोशिश की | लेकिन जैसे ही बाहर गया, सरपट भागता हुआ सीढ़ियों के बीच जाकर एक कोने में छिप गया | फिर लम्बी लम्बी सांस लेकर खुद को शांत किया | उधर गार्ड्स रूम से निकले और बाहर एक बड़ा सा ताला लटका कर चले गए | उन्होंने ताला बदल दिया था | विराज की मुश्किल घटने की जगह बढ़ती ही जा रही थी | पर इस समय उसने अपना दिमाग फिंगर प्रिंट की समस्या को दूर करने पे लगाया | उसे अच्छे से याद था कि Tuesday को Scientist ने उस रूम में किन-किन चीज़ों को हाथ लगाया था। उसने अलमारी में पीछे रखी एक कांच की बोतल को उठाया जिसे उस साइंटिस्ट ने रखा था। वो टार्च से उस कांच की बोतल पर फिंगर-प्रिंट ढूँढ़ने लगा। उसे उस Scientist के फिंगर-प्रिंट मिल गये। अब उसका टैक्नोलॉजी भरा दिमाग चलने लगा। वो तेजी से पास ही बनी लैब से दो-तीन स्प्रै लेकर आया और बोतल के उन फिंगर-प्रिंट्स पर उसने वो स्प्रै कर दिया। फिर एक ट्रांसपैरेंट पालिथीन पर उन फिंगर-प्रिंट्स को छाप लिया। फिर उसने उस ट्रांसपैरेंट पालीथीन को उंगली की Shape में काट लिया और फिर उस ट्रांसपैरेंट पालिथीन को अपनी उंगली पर रख लिया । मगर अब उसके पास समय और कम हो गया था । ट्रैन्स्पेरेंट polythene को अगर अगले १५ मिनट्स में लाकर पे नहीं लगाया गया तो वो बेकार हो जाएगा । विराज को मालूम था ताला खोलना नामुमकिन होगा । उसने २ minute आँखें बंद कर सोचना शुरू किया कि उसे ख़याल आया “मैं जहां से ये सफ़ाई के समान लेता हूँ, वहाँ एक हथौड़ी है ।”
भागता हुआ वो उस कमरे में पहुँचा । साँस फूल चुकी थी पर रुकने का समय नहीं था । फटाफट हथौड़ा उठाया और ऊपर वाले माले की तरफ़ भाग। कमरे के बाहर पहुँचकर, थकावट से गिर गया । विराज ने फिर भी हिम्मत की और अपनी पूरी ताक़त लगाकर हथौड़ी से ताले पे प्रहार किया । तीन बार के बाद ताला टूट गया । विराज ने झटपट ताला निकाला और कमरे के अंदर भाग । लॉकर के पास पहुँचकर उस फिंगर प्रिंट स्कैनर पर अपनी उंगली को रख दिया। लॉकर खुल गया !
ये देखकर विराज खुशी से झूम उठा। लॉकर में एक ट्रांसपैरेंट डिब्बा रखा हुआ था। उसमें तीन बायो-कैप्सूल रखे हुए थे। उसने वो ट्रांसपैरेंट डब्बा उठा लिया। लेकिन डब्बा उठाते ही अलार्म बज उठा। वो घबरा गया। वो सोचने लगा, “कल, जब Scientist ने इस डिब्बे को उठाया था, तब तो, कोई अलार्म नहीं बजा था, फिर अब कैसे बज गया?”
वो अंदर तक कांप गया। उसने तेजी से एक बायो-कैप्सूल निकाला, और उसे अपने मुंह के अंदर रखकर निगल लिया । फिर अपने मुंह पर कपड़ा बांध लिया ताकि उसे कोई पहचान न सके। कमरे से निकला और वो तेजी से नीचे भागने लगा। भागता हआ ग्राउंड फ्लोर पर आ गया। अलार्म की आवाज़ सुनकर सभी सिक्योरिटी गार्ड उस रूम की ओर तेजी से दौड़ने लगे। तभी उन्होंने एक लड़के को भागते हुए देखा। वो चिल्लाये, “ अपनी जगह पर वही रूक जाओ।“
पर विराज ये सुनकर नहीं रूका। उसे भागता देख एक सिक्योरिटी गार्ड ने उस पर गोलियाँ चला दीं। एक गोली उसके पेट के आर-पार होकर निकल गयी। गोली लगते ही वो दर्द से छटपटा गया। उसके पेट से खून का फव्वारा फूट पड़ा। उसे तेज चक्कर आने लगे। वो नीचे गिरने लगा पर तभी उसने अपने आप को संभाला। वो वहां पर गिर नहीं सकता था। कुछ भी करके उसे एक सिक्योर जगह ढूँढ़नी थी। उसे पता था कि ग्राउंड फ्लोर पर एक सेफ रूम है । सेफ रूम ऐसे डिजाइन किया गया था कि अंदर से बंद होने पर बाहर से, बिना मेन अथोरिटी के, उसे खोला नहीं जा सकता था। विराज तेजी से सेफ रूम की ओर भागा। सिक्योरिटी गार्ड भी उसके पीछे भागे। सेफ रूम के सामने पहुँचकर वो गुच्छे में से सेफ रूम की चाबी ढूँढने लगा। अभी थोड़ी देर पहले तो उसने सेफ रूम की सफाई की थी। पर अब, घबराहट की वजह से उसे चाबी नहीं मिल रही थी। उसे पीछे से सिक्योरिटी गार्ड के जूतों के जमीन पर पड़ने की आवाज़ें सुनाई दे रही थीं। वो आवाज़ें तेजी से बढ़ती जा रही थीं। तभी उसे चाबी मिल गयी। उसने कांपते हुए हाथ से चाबी को सेफ रूम के लॉक में डाला । दरवाजा खुल गया। दरवाजा खुलते ही, उसने अंदर जाकर, दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा बंद होते ही दरवाजे पर एक गोली आकर लगी। गोली की आवाज़ विराज को अंदर तक हिला गयी। अगर, एक सेकेंड की भी देरी हो जाती तो वो गोली उसे लग जाती। सेफ रूम का दरवाजा बंद होता देख सिक्योरिटी गार्ड घबरा गये। एक सिक्योरिटी गार्ड बोला, “ये तो बंद हो गया! पर! इस लड़के ने इस दरवाजे को खोला कैसे?“
दूसरा बोला, “जल्दी से सिक्योरिटी हैड को बुलाना होगा। तुम जाओ और सिक्योरिटी हैड को बुलाकर लाओ। वहीं इस दरवाजे को खोल सकते हैं।वो लड़का ज़ख़्मी है, भाग नहीं पाएगा “
अंदर विराज डर से बुरी तरह कांप रहा था। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था । वो दर्द से बुरी तरह छटपटाने लगा। खून लगातार बह रहा था। बाहर वो जा नहीं सकता था क्योंकि सिक्यरिटी गार्ड उसकी ताक में खड़े थे । अब उसके पास ना लड़ने की शक्ति थी ना भागने की क्षमता । क़िस्मत के हवाले खुद को सौंप कर उसने आँखे बंद कर ली । तभी उसकी आँखों के सामने कुछ पिक्चर्स आने लगे । फिर वो ग़ायब हो गए । ऐसा लगातार होने लगा । विराज को घबराहट सी होने लगी कि उसकी आँखों के सामने एक स्क्रीन आ गया । उस पर लिखा था –
बायो कैप्सूल एक्टिवेशन प्रोसेस स्टार्ट। लोडिंग, नीड 2 hours । ये देखकर पहले तो विराज चौंक गया और फिर घबरा गया। दो घंटे?
वो मन ही मन कहने लगा, “इतना वक़्त तो नहीं है मेरे पास।“
अभी वो सोच ही रहा था कि स्क्रीन पर दूसरा text आने लगा। सब्जेक्ट Injured। ब्लड तेजी से बह रहा है। need Hospitalization.
फिर साइरन बजने लगा । अलार्मिंग बेल जैसे और text ब्लिंक करने लगा अगर ब्लड बहना बंद नहीं हुआ तो सब्जेक्ट की 15 मिनट्स में डेथ हो जाएगी। Go to the Hospital. NOW !
बड़े-बड़े लाल रंग के अक्षरों में लिखा हुआ text बार-बार Show हो रहा था। 15 मिनट में डेथ हो जाएगी। ये जानकर, वो बहुत बुरी तरह से घबरा गया। तभी उसका ध्यान खींचा स्क्रीन के नीचे वाले हिस्से के दायीं तरफ़ । वहाँ EMERGENCY- लिखा हुआ शो हो रहा था। विराज अपनी खुलती और बंद होती आँखों से ही ध्यान लगाकर पढ़ने की कोशिश करने लगा कि स्क्रीन पर से Emergency शब्द हट गया । उसकी जगह नया text आने लगा Subject body can’t be healed.
ये पढ़कर विराज के रोंगटे खड़े हो गये।
“उसकी बॉडी को हील नहीं किया जा सकता। मतलब, अब वो मर जाएगा ?”
तभी उस स्क्रीन पर फिर से उसे कुछ नया लिखा नज़र आया। स्क्रीन पर लिखा था – “In This case you have only one option. TRANSMIGRATION. Send a signal to activate this option.
ये देखकर वो हैरान हो गया। “ट्रांस माइग्रेशन ! अब ये क्या बला है? मैंने तो अपनी पूरी लाइफ में इसका नाम भी नहीं सुना है।”
उसके पास इस आप्शन को एक्टिवेट करने के अलावा कोई और चारा भी नहीं था। उसने दिमाग से ट्रांसमाइग्रेशन पर फोकस करना शुरू कर दिया। तभी स्क्रीन पर आया - TRANSMIGRATION PROCESS START…..Loading इसके बाद स्क्रीन पर आया- ट्रांसमाइग्रेशन करने के लिए आपको - Transmigration beyond stars machine की जरूरत है। फिर स्क्रीन पर बार-बार आने लगा – कनेक्ट टू दी मशीन ये देखने के बाद विराज के होश उड़ गये। उसने ना तो ट्रांसमाइग्रेशन के बारे में कुछ सुना था और ना ही ऐसी किसी मशीन के बारे में ही कुछ सुना था। ऐसे में, जब वो इस सेफ रूम में फंसा हुआ था और उसके पास कुछ मिनट की लाइफ ही बची थी तो वो कहां से इस अंजान मशीन को लेकर आये। वो समझ गया कि वो अब बचने वाला नहीं । फिर भी आख़री साँस तक लड़ना उसकी आदत में शुमार था । साँस है तो आस है । यही सोचकर वो सरकते हुए safe room के कम्प्यूटर तक गया ताकि ट्रांस माइग्रेशन और उसे ऐक्टिवेट कर सकने वाली मशीन के बारे में जान सके । कम्प्यूटर स्क्रीन ऑन करते ही यूज़र नेम और password माँगने लगा । विराज को दोनो मालूम था । उसने जैसे ही डाला गूगल पेज खुल गया । विराज ने सर्च करना शुरू किया मगर गूगल ने ज़ीरो रिज़ल्ट शो किया । विराज के उम्मीद की किरन ख़त्म होने को थी कि उसे कॉर्नर में एक छोटा सा बॉक्स दिखा जिस्पे लिखा था - For Office Staff Only Viraj ने उसपे क्लिक किया तो एक नयी website खुल गई । विराज ने उसमें transmigration डालकर सर्च किया तो इन्फ़र्मेशन आने लगे । बिना समय गवाएँ विराज ने पढ़ना शुरू किया “ट्रांस माइग्रेशन एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिससे एक इंसान की आत्मा दूसरे इंसान के शरीर में प्रवेश कर जाती है । फिर वो इंसान मिले हुए शरीर के अनुसार काम करने लगता है । ये एक प्रयास है इंसानो को लम्बा जीवन देने का जिसमें फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है । मगर ऐसी पूरी उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी मशीन देखने को मिलेंगी।“
ये पढ़कर विराज गुस्से से चीखते हुए बोला, “ जब ऐसी कोई मशीन आज तक बनी ही नहीं है तो फिर ये बायो-कैप्सूल मुझे ऐसी किसी मशीन से कनेक्ट करने को कैसे कह सकता है? और एक आत्मा का दूसरे शरीर में जाना कैसे पॉसिबल है? “
मगर उसकी चीख दब गयी जब उसकी आँखों के सामने, स्क्रीन पर शो होने लगा –
जल्दी हॉस्पिटल पहुँचे। You Have only 10 minutes.
क्या होगा विराज का अब ? क्या चुनेगा वो - मौत या ट्रांस माइग्रेशन ? क्या एक आत्मा का दूसरे शरीर में जाकर उस शरीर के अनुसार जीना मुमकिन है ? capsule खाकर विराज ने गलती की या नहीं , जानने के लिए सुनते रहिए Selfmade Shaktimaan ! सिर्फ़ पॉकेट एफ एम पर