Ep 1 – Selfmade Shaktimaan
रात बहुत हो चुकी थी । विराज कमरे में सो रहा था । तभी कमरे का दरवाजा खुला और चार लड़के अंदर दाखिल हुए। नींद में ही विराज सिकुड़ गया, मानो एक अनजाने डर ने उसे पहले ही जकड़ लिया । उन साल 2050, रात बहुत हो चुकी थी | विराज कमरे में सो रहा था | तभी कमरे का दरवाज़ा खुला और चार लड़के अंदर दाखिल हुए | नींद में ही विराज सिकुड़ गया , मानो एक अनजाने डर ने उसे पहले ही जकड लिया | उन चारों लड़के ने आकर विराज के चेहरे से चादर हटा दिया। इस दौरान विराज का दिल जोर से धड़क रहा था | फिर भी आँख खोलने की उसकी हिम्मत न हुई | तभी एक ने सिगरेट सुलगाई और जलती सिगरेट विराज के गर्दन पर सटा दी। जलन से विराज की चीख निकल गई और वो हड़बड़ा कर अपने बेड पर बैठ गया। सामने खड़े लड़कों को देख उसके पसीने छूटने लगे। उसकी आँखों में डर साफ झलक रहा था। ये वही लड़के थे जिन्होंने उसका हॉस्टल में जीना मुश्किल कर रखा था। कभी सर्दियों के मौसम में विराज पर ठंडा पानी फेंक कर तो कभी बेस्ट स्टूडेंट की मिली ट्रॉफी तोड़कर | यही नहीं , जब भी वो विराज को अकेला पाते, बेरहमी से उसकी पिटाई कर देते | उन लड़कों की ऐसी हरकतों की वजह से विराज डर में जीता था | मगर आज उसने अपने बचने का रास्ता ढूंढ लिया । अँधेरे का फायदा उठा उसने लड़कों को चकमा दिया और भागकर कॉमन रूम में जाकर छिप गया। कॉमन रूम में टी.वी. चल रहा था और बहुत से लड़के पहले से मौजूद थे। इनके बीच, वो चार लड़के कभी कुछ नहीं करते क्योंकि उन्हें तो विराज को अकेले में सताने में मजा आता था। तभी विराज की नजर टी.वी. पर पड़ी और सामने उसने राधाकृष्णदास सर को देखा। उनको देखते ही वो चौंक गया | राधाकृष्णदास उस रिसर्च इंस्टीट्यूट के हेड थे, जहां वो रात में काम किया करता था। दरअसल, विराज एक अनाथ लड़का था। बचपन उसका अनाथालय में बीता था। मगर अनाथालय के और बच्चों की सोच से अलग, वो बड़ा होकर कुछ बनना चाहता था। इसी वजह से रात में नौकरी करता था और दिन में पढ़ता था। जब से उसने कॉलेज में एडमिशन लिया था, वो गवर्नमेंट के हॉस्टल में रहने लगा था। अब जबकि उसके सामने रिसर्च इंस्टीट्यूट के हेड थे तो उसने गौर से उनकी बातें सुनना शुरू कर दिया। वो बता रहे थे- “आज का Day एक हिस्टोरिकल Day है। आज हमने कई सालों की रिसर्च के बाद ह्यूमन की मार्शियल आर्ट्स टैक्नीक को एक बायो कैप्सूल में बदल दिया है। इस बायो कैप्सूल की मदद से, अब सालों के कड़े अभ्यास के बिना ही, हमारे सोल्जर्स मार्शियल आर्ट्स में महारथी बन सकेंगे। इतना सुनते ही विराज के कान खड़े हो गए | उसे इन लड़को से बचने का तरीका सूझ गया | ये सोचकर विराज राधाकृष्णदास की बातों को और ध्यान से सुनने लगा | “बायो-कैप्सूल लेने के बाद असाइनमेंट दिये जाएंगे। हर दिये गये असाइनमेंट को पूरा करने पर मार्शल आर्ट्स की तकनीक का Level बढ़ना शुरू हो जाएगा। इसमें कई levels बनाये गये हैं। हर Level को पार करने पर मार्शियल आर्ट्स की एक नयी तकनीक उस सोल्जर में आ जाएगी। ऐसे में, ये उस सोलजर पर Depend करेगा कि वो किस लेवल तक अपनी मार्शल आर्ट Technic को improve करना चाहेगा । मुझे यक़ीन है कि बायो-कैप्सूल हमारे सुरक्षा तंत्र को और सुद्दृढ़ करेगा जिससे हमारे कमाड़ों के सामने दुनिया का कोई भी कमांडो टिक नहीं पाएगा।“
सभी लड़के ये देखकर और सुनकर एक दूसरे की तरफ आँखे फाड़कर देखने लगे। विराज ने तो अब तक सपने भी बुनने शुरू कर दिए थे | वो सोचने लगा कि अगर उसके पास वो कैप्सूल होगा, तो वो इन लड़कों को सबक सिखा पायेगा । उन लड़कों को सबक सिखाना उसकी सालों की ख्वाहिश थी। बैठे बैठे उसने एक प्लान भी बना लिया, जब उसने राधाकृष्णदास से सुना कि कैप्सूल फिलहाल इंस्टिट्यूट में सुरक्षित रखा है | इतने दिन से इंस्टिट्यूट में काम करने की वजह से, विराज के लिए सुरक्षित जगह का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं था | उसने सोचा, “आज Sunday है। आनेवाले Thursday और Friday को नेशनल Holiday है | Saturday - Sunday तो वैसे भी छुट्टी है। ऐसे में अगर मैं Wednesday को बायो कैप्सूल चुपचाप चुरा लूं और Sunday तक वापस रख दूं, तो किसी को कुछ भी पता नहीं चलेगा। मुश्किल है उस लॉकर का पासवर्ड मालूम करना ।मगर उन लड़कों से पीछा छुड़ाने के लिए मुझे पासवर्ड तो पता करना ही पड़ेगा |”
बायो-कैप्सूल पाकर उन चार लड़कों से बदला लेने की सोच ने विराज को रास्ते में आने वाले खतरों के बारे में सोचने ही नहीं दिया | उसे नहीं मालूम था कि वो जो करने जा रहा था, उससे, उसकी लाइफ पूरी तरह से बदलने वाली थी। आने वाले दो दिन विराज बायो कैप्सूल वाले रूम में बार-बार किसी ना किसी बहाने जाता रहा | मक़सद था पासवर्ड की गुत्थी सुलझाना । उसकी कोशीश कामयाब भी हुई | Tuesday की रात विराज ने एक Scientist को लॉकर का पासवर्ड डालते देख लिया । विराज का दिमाग काफी शार्प था | दूर से ही उसने Scientist के हाथों के मूवमेंट से पासवर्ड का अनुमान लगा लिया। उस रूम की चाभी उसके पास सफाई करते वक्त रहती थी। अब मंज़िल पास थी सोचकर विराज के चेहरे पे मुस्कान तैर गयी | इसी सोच के साथ, अगले दिन, यानि Wednesday की रात, विराज बायो कैप्सूल चुराने के लिए निकल पड़ा। जब वो रिसर्च Institute की बिल्डिंग के बाहर पहुंचा तो एक अनजाने डर ने उसके क़दम रोक दिए । यूँ तो उसे Institute में काम करते तीन साल हो गये थे, लेकिन आज उसे बिल्डिंग के अंदर जाने में घबराहट महसूस हो रही थी | ऐसी घबराहट उसने पहले कभी महसूस नहीं की थी। मन कड़ा कर उसने क़दम बढ़ा दिए | बिल्डिंग से मेन गेट तक एक लंबा व सीधा रास्ता था। विराज उस रास्ते पर चलने लगा। रास्ते में काफी लोग आ-जा रहे थे। हालांकि, वो सब अपने काम में मगन जा रहे थे, मगर विराज को लग रहा था मानो सब उसे ही देख रहे हों | तभी, उसने देखा कि दो सिक्योरिटी गार्ड उसकी तरफ आ रहे थे। उसके शरीर से पसीने छूटने लगे। मगर सिक्योरिटी गार्ड उसके पास से निकल गये। ये देख उसने राहत की सांस ली। विराज धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। उसके हाथ-पैर कांप रहे थे। उसने अपनी लाइफ में कभी चोरी नहीं की थी और आज सीधे डीआरडीओ के रिसर्च Institute में चोरी करने चला था। अपनी सोच में घिरा विराज सिक्योरिटी रूम पहुँच गया | यहीं से, वो रोज, सफाई के पहले, चाबियाँ लेता था। सुरक्षा गार्ड ने चाबियों का बॉक्स उसकी ओर बढ़ा दिया। बॉक्स लेते समय उसके हाथ कांपने लगे। ये देखकर सुरक्षा गार्ड को अजीब लगा | उसने पूछा, “क्या हुआ ? तबीयत तो ठीक है तुम्हारी ? इतना कांप क्यों रहे हो?“
विराज ने हिचकते हुए जवाब दिया, “नहीं! कुछ नहीं! तबीयत ठीक है। बस! थोड़ी कमजोरी है, शायद |”
सिक्योरिटी पर्सन बोला, “पहले कुछ खा लो, फिर सफाई कर लेना।“
विराज ने कहा, “ठीक है।“
मगर समय नहीं था उसके पास | उसे जल्दी से जल्दी लॉकर वाले रूम पहुंचना था, इसलिए फटाफट क्लीनिंग रूम में चला गया | वहां रोबो वैक्यूम रखा था। रोबो वैक्यूम लेकर Room की सफाई करने लगा। वो सफाई करते हुए, सबकी नज़रें बचाकर दूसरे फ्लोर पर आ गया। धीरे-धीरे सफाई करते, वो थर्ड फ्लोर पर आ गया। देर रात हो चुकी थी। सभी employees अपने घर जा चुके थे। अब सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड ही बचे थे। थर्ड फ्लोर पर उसके अलावा कोई नहीं था। यही वो समय था जब वो चोरी को अंजाम दे सकता था। वो धीरे-धीरे थर्ड फ्लोर पर उस रूम की तरफ बढ़ने लगा जहां पर बायो कैप्सूल रखा था। तभी उसने सीढ़ियों पर किसी के तेजी से चढ़ने की आवाज़ सुनी। उसकी अंदर तक कँपकँपी छूट गयी। तेजी से उसने रोबो वैक्यूम को ऑन किया और गैलरी की सफाई करने लगा। उसका दिल जोर-जोर से धड़कने लगा। वो आवाज़ सिक्योरिटी गार्ड की थी। उसने दूर से चीखकर कहा, “अरे! अभी तक खत्म नहीं हुई सफाई! रोज तो तुम इस वक्त तक चले भी जाते हो?“
विराज ने ऊँची आवाज़ में कहा, “ हां, वो चार दिनों की छुट्टी है इसलिए अच्छे से सफाई कर रहा हूँ।“
सिक्योरिटी गार्ड तब तक विराज के नजदीक आ चुका था। सिक्योरिटी गार्ड ने तेज़ आवाज़ में कहा इस पर सिक्योरिटी गार्ड कड़क होकर बोला, “ मैं यही खड़ा हूँ। जल्दी करो, फिर साथ नीचे चलेंगे।“
ये सुनकर विराज निराशा से भर गया। पर तभी नीचे से किसी ने आवाज़ लगाई। “ सुखीराम ! तुम्हें मैनेजर सर बुला रहे हैं। जल्दी आओ।“
ये तीसरे फ्लोर वाला सिक्योरिटी गार्ड था | पुकार सुनकर सुखीराम ने विराज को घूरकर बोला, “जल्दी निपटाओ“
ऐसा कहकर वो चला गया। विराज ने लंबी गहरी राहत भरी सांस ली। पर अब उसके पास समय ज़्यादा नहीं था | बिना समय गवाएं विराज बायो कैप्सूल वाले रूम के सामने पहुँच गया। वो चाबी के गुच्छे से उस रूम की चाबी ढूंढ़ने लगा। हड़बड़ी में उसे रूम की चाबी मिल ही नहीं रही थी। थोड़ी देर में उसे अपनी गलती समझ में आयी | उस गुच्छे में उस रूम की चाबी ही नहीं थी। इस बात को realize करते ही वो हताश होकर वहीँ ज़मीन पे बैठ गया | अब तो किसी भी सूरत में कैप्सूल नहीं मिल सकता था | उसके पास दोबारा चाबी लेकर ऊपर आने की कोई गुंजाइश नहीं थी | अपनी हार और उन लड़को का सोच उसके आँखों में आंसू भर गए | तभी उसके दिमाग की बत्ती जली। उसने तेजी से चाबी का बॉक्स खोला तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा | डर उसपे इतना हावी हो गया था कि उसने ध्यान भी नहीं दिया कि बॉक्स में दूसरी चाबी का गुच्छा भी था | उस गुच्छे में तीन चाबियाँ थीं जिनमे से एक चाबी उस रूम की थी। तेजी से रूम का दरवाज़ा खोलकर, विराज लॉकर के पास पहुँच गया | सामने लॉकर में बायो कैप्सूल रखे दिख रहे थे।अपनी उत्सुकता को दबाते हुए उसने तुरंत पासवर्ड डाल दिया | फिर सांस थामे लॉकर पर निगाहें गड़ाए खड़ा रहा | मन ही मन हनुमान चालीसा बुदबुदाता जा रहा था ताकि कोई अड़चन न आये | तभी लॉकर की स्क्रीन पर आया - “पासवर्ड Accepted.”
ये देखकर उसे अपनी आँखों का विश्वास ही नहीं हुआ | मंज़िल उसके सामने थी | खुद को भरोसा दिलाने के लिए उसने अपने हथेली को लॉकर के ऊपर फेरा और उसे खोलने की कोशिश की | मगर ये क्या ? लॉकर अब भी नहीं खुला था | उसने अपने दिमाग पे ज़ोर डाला और याद करने की कोशिश की - “Scientist के पासवर्ड डालते ही लॉकर खुल गया था। फिर अभी क्यों नहीं खुला? क्या रात भर में पासवर्ड बदल दिया गया ? या उसने गलत पासवर्ड समझा ? मगर पासवर्ड तो एक्सेप्ट हुआ ? फिर क्या प्रॉब्लम हो सकता है ?”
उसने एक बार फिर नज़र दौडाना शुरू किया | उसकी नज़र एक चीज़ पे आकर अटक गयी | वो फिंगर प्रिंट स्कैनर था। ये देखकर उसके होश उड़ गये। उसने साइंटिस्ट को पासवर्ड डालते तो देखा था मगर फिंगर प्रिंट देते नहीं | इतनी बड़ी भूल ?
तभी गैलरी से आवाज़ आने लगी | बाहर सुरक्षा गार्ड रूम का दरवाज़ा खुला देख चौकन्ने हो गए और तीन चार गार्ड एक साथ कमरे में दाखिल हो गए | उन्हें देखते ही विराज के आँखों के सामने अंधेरा छाने लगा। इतनी प्लैनिंग करने के बाद भी वो फेल हो चुका था और अब गार्ड्स के अंदर आने से उसका पकड़ा जाना भी निश्चित था क्या विराज पकड़ा जायेगा और सजा पायेगा ? एक मुश्किल से बचने के चक्कर में दूसरी मुश्किल में फँस चुका था, ऐसे में कौन देगा विराज का साथ और कैसे पायेगा वो कैप्सूल ? जानने के लिए सुनते रहिये “Selfmade शक्तिमान !”