Chapter 5 / 1116

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke

Chapter 5

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke ·Simran Dodke

Secret Ameerzada

Episode - 5

अनचाहा एक्सीडेंट

शनाया अहान को ख़डी घूरे जा रही थी और जब अहान ने उसे इस तरह से देखा तो लड़खड़ाती जुबान में पूछा - "क्या हुआ शनाया?"

जवाब में शनाया ने उसके सामने एक कागज रख दिया जो उसे अलमारी से मिला था। उसे अहान ने ही रखा था जिस पर sorry लिखा हुआ था। अहान ने उस तरफ देखते हुए कहा - "हां वो कल जो हुआ..."

तभी शनाया ने रूखे स्वर में कहा - "its ok मुझे ऑफिस जाना है इसलिए अब बार बार एक ही बात बोलना बंद करो।"

जवाब में अहान ने हां में सर हिलाया। किचन से निकलने के बाद अहान भी जल्दी ready हो गया क्योंकि उसे भी अपने बैंक जाना था। दोनों ने साथ में नाश्ता किया और फिर नीचे आ गये। तभी अहान ने शनाया की तरफ उसका sunglass बढ़ाते हुए कहा - "ये आप शायद ऊपर ही भूल गयी थी लगा लीजिये वरना आपका सिरदर्द शुरू हो जायेगा।"

शनाया ने अपने चेहरे पर बिना कोई expression लाये उसे ले लिया और अपनी कार में बैठ गयी। इधर अहान ने बाइक स्टार्ट की दोनों अपने मंजिल की तरफ निकल पड़े। तभी शनाया ने पीछे से हॉर्न बजाया तो अहान ने पलटकर देखा शनाया ने कार वापस उसकी जगह लगाई और अहान के पास आकर बोली - “क्यों न मैं इस बाइक से ही चलूं ट्रैफिक में आसानी होगी।”

अहान ने जल्दी से सीट साफ कर दी और सामने देखकर मुस्कुराने लगा। बाइक पर बैठकर शनाया ने अहान के कंधे पर हाथ रखा तो अहान को एक अलग ही एहसास हुआ, शनाया का भी कुछ यही हाल था। आज वे दोनों पहली बार पूरे होश में एक दूसरे के इतने पास थे। अहान ने अपने ऊपर एक जैकेट डाली थी और शनाया ने अपनी जींस के ऊपर सफ़ेद रंग का टॉप डाला हुआ था जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। तभी शनाया ने कहा - "अब आप चलेंगे या फिर किसी और का इंतज़ार है?"

अहान ने एक मुस्कान के साथ गाड़ी आगे बढ़ा दी। जल्द ही वे दोनों गिल कंस्ट्रक्शन के ऑफिस के सामने खड़े थे शनाया अभी बाइक से नीचे उतरी ही थी कि तभी उसका मोबाइल बजा। शनाया ने देखा कि उसकी माँ यामिनी जी का फोन है तो उसने झट से उठा लिया तभी दूसरी तरफ से आवाज़ आयी - "बेटा शनाया तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है जल्दी से हॉस्पिटल पहुंचो।"

इतना सुनते ही शनाया की हालत खराब हो गयी। अहान उसका चेहरा देखकर बोला - "क्या हुआ?"

जवाब में शनाया ने फोन काटकर कहा - "तुरंत सिटी हॉस्पिटल चलिए पापा आज बाहर से वापस आ रहे थे तभी उनका एक्सीडेंट हो गया।"

शनाया के पिता के एक्सीडेंट की खबर सुनकर अहान की भी हालत खराब हो गयी क्योंकि एक वही तो थे उसकी ज़िंदगी में जिन्होंने अहान पर हमेशा ही विश्वास किया था, उन्हें अहान बहुत प्यार करता था। जल्दबाजी में ही वे दोनों हॉस्पिटल पहुंचे। शनाया के पिता icu में जा चुके थे और यामिनी जी वहीं बाहर बैठी आंसू बहा रही थी। उन्होंने शनाया की तरफ देखकर रोते हुए कहा - "बेटा शनाया वो तुम्हारे पापा... उन्हें icu में रखा गया है।"

तभी शनाया ने उन्हें चुप कराते हुए कहा - "शांत हो जाइये मम्मी सब ठीक हो जायेगा। मैं पता करती हूं।"

अब तक अहान डॉक्टर के पास पहुँचकर उनकी हालत पूछ रहा था - "क्या बात है डॉक्टर कैसी हालत है अब उनकी?"

इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया - "जब उन्हें लाया गया तो उनकी हालत बहुत खराब थी लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है फिर भी हम उन्हें निगरानी में रख रहे है। फिलहाल तो उम्मीद है की उनकी हालत में सुधार होगा पर कुछ और होने की आशंका से हम इंकार भी नहीं कर सकते।"

इतना कहकर वो डॉक्टर वहां से चले गये।

अहान शनाया और यामिनी जी का पूरा दिन कश्मकश में बीत गया, शाम होने को आयी थी और अभी भी वे सब हॉस्पिटल में मौजूद थे। शनाया की हालत अहान से देखी नहीं जा रही थी। तभी कुछ सोचते हुए अहान ने शनाया के पास जाकर कहा - "अब आप माँ को घर लेकर निकल जाइये शनाया मैं अंकल की देखभाल के लिए यहां हूं, जैसा भी होगा मैं आपको फोन करता रहूंगा।"

इस पर शनाया ने कहा - "मैं यहां से पापा को छोड़कर कैसे जा सकती हूं? उनकी हालत...।"

तभी अहान बीच में ही शनाया की बात काटकर बोला - "देखो शनाया अंकल के लिए मेरा प्यार आपसे कम नहीं है उनके मेरे ऊपर जो एहसान हैं उसका बदला मैं कभी नहीं चुका सकता, वो मेरे लिए भगवान के समान हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि आप भी खुद के ऊपर ध्यान दीजिये और माँ को लेकर घर जाइये यहां मैं सब कुछ संभाल लूंगा।"

अहान के बहुत रिक्वेस्ट करने पर शनाया मान गयी और फिर वो यामिनी जी को अपने साथ लेकर घर निकल गयी। कुछ ही देर में शनाया अपने कमरे पर और यामिनी जी अपने घर पर थी। इधर अहान अभी हॉस्पिटल में एक जगह बैठा हुआ था जब डॉक्टर ने उसके पास आकर कहा - "देखिये मिस्टर शेखर की हालत अचानक ही बहुत ज्यादा बिगड़ती जा रही है जल्दी ही उनका ऑपरेशन करना होगा।"

ये बात सुनकर अहान एकदम से हड़बड़ा गया और लड़खड़ाती जुबान में पूछा - "पर आपने तो कहा था की उनकी हालत स्थिर है फिर अचानक ही ऐसा क्या हो गया?"

जवाब में उस डॉक्टर ने कहा - "इस बारे में हम कुछ भी ठीक से नहीं कह सकते मगर उनका ऑपरेशन जल्दी ही नहीं किया गया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।"

इस पर अहान ने कहा - "तो फिर आपको किसका इंतज़ार है डॉक्टर आप ऑपरेशन शुरू कीजिये।"

तभी डॉक्टर ने कहा - "ok fine कुछ डाक्यूमेंट्स आपको भरने होंगे और bill counter पर जाकर 15 लाख भर दीजिये हम ऑपरेशन की तैयारी शुरू करते हैं।"

15 लाख की बात सुनते ही अहान टेंशन में नज़र आने लगा उसने शनाया को कॉल करने के लिए फोन निकाला ही था कि तभी उसे सामने विक्रम खड़ा दिखा जो अहान की तरफ देखकर ही मुस्कुरा रहा था। उसे देखते ही अहान के दिमाग़ में ढेर सारे doubts आ गये और वो विक्रम के पास जाकर बोला - "आप यहां क्या कर रहे हैं?"

जवाब में विक्रम मुस्कुराते हुए बोला - "वैसे शनाया इतने पैसों का इंतज़ाम आसानी से कर लेगी लेकिन आपको क्या लगता है यंग मास्टर कि ये सब अपने आप हो गया?"

उसकी बात सुनकर अहान की आंखे सिकुड़ गयी, तभी विक्रम ने आगे कहा - "ये एक्सीडेंट तुम्हारे पिता के कहने पर ही कराया गया है।"

ये सुनकर अहान को झटका सा लगा, एक पल को उसे यकीन नहीं हुआ कि सामने खड़ा विक्रम सच बोल रहा है और विक्रम के चेहरे से मुस्कान गायब नहीं हुई थी। अगले ही पल अहान का पूरा चेहरा गुस्से से लाल हो गया और उसने कहा - "आपकी हिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की।”

इस पर विक्रम ने कहा - “आदित्य रायजादा की हिम्मत इतनी ज्यादा है कि अपने एक इशारे पर इंडिया का बाज़ार हिला सकता है फिर ये तो एक मामूली एक्सीडेंट है।”

अहान ने गुस्से में कहा - “ये आपने सही नहीं किया, आपको इसकी कीमत चुकानी होगी।"

विक्रम फिर से बोला - "बस 15 लाख तो है इसकी कीमत और मैं ये चुकाने के लिए तैयार हूं बस आपको अब रायज़ादा ग्रुप को अपनाना होगा, इस कम्पनी के सामने 15 लाख ऊँट के मुंह में जीरे के जैसा है।"

इस पर अहान ने कहा - "ये रूपए तो तुम्हें भरने ही होंगे और अंकल के एक्सीडेंट का हिसाब मैं बाद में लूँगा लेकिन मैं तुम्हारी बात कभी भी नहीं मानूंगा।"

जवाब में विक्रम ने कहा - "अगर मैं पैसे न भी दूं तब भी तुम्हारा काम नहीं रुकेगा यंग मास्टर क्योंकि आपके पास शनाया है लेकिन सोचो अगर शनाया को पता चला कि उसके पापा का एक्सीडेंट इसलिए हुआ है क्योंकि तुमने हमारी बात नहीं मानी अगर उसे ये पता चला कि तुम्हारा रायज़ादा खानदान से ताल्लुक होना ही इस एक्सीडेंट की वजह है तो क्या वो कभी आपको माफ करेगी? मेरा ख्याल है कि जो रिश्ता अभी धीरे धीरे सही हो रहा है वो भी खत्म हो जायेगा।"

अहान विक्रम के चेहरे की तरफ देखता रह गया। सच में विक्रम ने बड़ी ही शातिर चाल चली थी और अहान को ये अफ़सोस हो रहा था कि अभी तक वो इस साजिश को समझ क्यों नहीं पाया था। तभी विक्रम ने आगे कहा - "और हां अगर आपने हां नहीं की तो आप अपने पिताजी को जानते हैं ये सब यहीं नहीं रुकने वाला, शनाया भी है...।"

शनाया का नाम सुनते ही अहान एकदम से घबरा गया उसने विक्रम को रोकते हुए कहा - "ok ok आप ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे शनाया या उसकी फैमिली और मुसीबत में आये, मैं आपकी बात मानने के लिए तैयार हूं। मगर ये बात बाहर नहीं आनी चाहिए कि मैं कौन हूं और ये सब मेरी वजह से हुआ है।"

अहान का जवाब सुनकर विक्रम मुस्कुराने लगा। तभी सामने से अहान को शनाया आती हुई दिखी उसके हाथ में एक टिफिन था। विक्रम उसे देखते ही वहां से चला गया। अहान ने शनाया को उसके पापा की हालत के बारे में बताया और फिर ज़रूरी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद उनका ऑपरेशन शुरू हो गया। कुछ देर में डॉक्टर ने खबर सुनाई कि अब शेखर की हालत सही है, ये सुनकर दोनों ने राहत की सांस ली। फिर शनाया ने अहान की तरफ टिफिन बढ़ाते हुए कहा - "मैं ये खाना पापा के लिए बनाकर लायी थी सोचा था उनकी हालत ठीक होगी तो खिला दूंगी फिलहाल इसे आपको खाना होगा।"

अहान को सच में भूख लगी थी उसने टिफिन खोला तो अंदर भिंडी की सब्ज़ी रखी हुई थी जो अहान को बहुत पसंद थी। तभी उसे शनाया की बात याद आयी कि उसने खाना पापा के लिए बनाया था। मगर उसके पापा शेखर को तो भिंडी से सख्त नफ़रत थी और ये बात शनाया अच्छे से जानती थी। मतलब साफ था कि शनाया ने ये खाना अहान के लिए ही बनाया था मगर इस बात को वो जाताना नहीं चाहती थी। ये सोचकर अहान के चेहरे पर एक मुस्कान आ गयी। शेखर को icu से बाहर शिफ्ट कर दिया गया था और शनाया उन्ही के पास थी। इधर अहान ने टिफिन खत्म किया ही था कि तभी उसके मोबाइल पर शगुन का कॉल आ गया। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से आवाज़ आयी - "अहान जीजू प्लीज मुझे बचा लीजिये वरना मैं बर्बाद हो जाउंगी।"

अहान ने पूछा - "ये क्या नया नाटक है शगुन?"

इस पर शगुन ने रोते हुए कहा - "जीजू देव मल्होत्रा के क्लब में कुछ लोग मेरे साथ ज़बरदस्ती कर रहे हैं गौरव और शौर्य का भी नंबर नहीं लग रहा इसीलिए आपको कॉल किया आप जल्दी।"

शगुन ने इतना कहा था कि तभी किसी ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर नीचे फेंक दिया फोन पर अहान उसकी चीख और कुछ गुंडों की आवाज़ साफ सुन पा रहा था - "आज कहा बचकर जाओगी हमसे? बिना हमारी हसरत पूरी किए तुम नहीं जा सकती कोई भी बचाने नहीं आएगा तुम्हे।"

तभी शगुन की एक चीख गूंजी और वे सभी गुंडे जोर जोर से हंसने लगे। शगुन के रोने की आवाज और गुंडों के हंसने की आवाज़ अहान के कानो में साफ पड़ रही थी। अहान दौड़ते हुए शनाया के पास पहुंचा और बोला - "शनाया मुझे कुछ ज़रूरी काम है मैं बस कुछ देर में आता हूं।"

शनाया ने पलटकर कुछ कहना चाहा मगर अहान वहां से जा चुका था। जैसे ही अहान देव मल्होत्रा के क्लब में पहुंचा तो वहां कोई भी नहीं था पूरा क्लब खाली था उसे किसी साजिश की बू आ रही थी धड़कते दिल से अहान थोड़ा और अंदर बढ़ा कि तभी पीछे से किसी ने हाथ में रुमाल लेकर उसके नाक को तेज़ी से दबा लिया। अहान कुछ पल छूटने की कोशिश करता रहा और अंत में बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। तभी वहां दो चेहरे नज़र आये। बेहोश पड़े अहान के सामने शगुन और शौर्य खड़े मुस्कुरा रहे थे। आखिर क्या होने वाला है अहान के साथ?

क्या है शौर्य और शगुन की साजिश?

जानने के लिए बने रहिये इस कहानी के साथ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels