Chapter 2 / 1116

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke

Chapter 2

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke ·Simran Dodke

SECRET AMEERZADA

EPISODE - 2

कहाँ है शनाया

अपने सामने खड़े आदमी को देखकर अहान गुस्से में नजर आने लगा और उसने पूछा - “मिस्टर विक्रम आप यहाँ क्या कर रहे हैं?"

आँखों पर गोल्डन चश्मा लगाये और दिखने में बेहद ही अमीर नजर आने वाले उस शख्श ने अहान की तरफ देखकर कहा - “मैं तुम्हे लेने आया हूँ यंग मास्टर, अब आपसे ज्यादा बहस तो नहीं कर सकता क्योंकि मैं भी आपके पापा का बस नौकर ही हूँ। लेकिन उन्होंने जो कहा है वो काम तो पूरा करना ही होगा।"

जवाब में अहान खीझते हुए बोला - “सीधा पॉइंट पर आइये पहेलियाँ बुझाना मुझे पसंद नही।"

इस पर विक्रम मुस्कुराते हुए बोला - “अच्छी बात है! तो मैं आपसे ये कहने आया था कि आपके पिताजी आदित्य रायजादा चाहते हैं कि आप उनके बिजनेस को आकर संभाल लें, वे आपको एशिया के इस सबसे बड़े बिजनेस अंपायर को सौंपना चाहते हैं।"

विक्रम की बात सुनकर अहान गुस्से से बोला - “और आपने सोच लिया कि मैं उनकी बात मान जाऊंगा? मैं तो उनका नाजायज़ बेटा हूँ ना फिर वो ये सब मुझे क्यों देना चाहते हैं? और फिर जब मेरी माँ बीमार थी और मैं उनसे मदद मांगने गया था तब तो ये इन्सान मीटिंग में बिजी था। उन्ही की वजह से आज मेरी माँ इस दुनिया में नहीं है और इसके लिए मैं उन्हें कभी माफ़ नहीं करूँगा। आप यहाँ से चले जाइये मिस्टर विक्रम।"

अहान की इस बात पर विक्रम ने एक लम्बी साँस ली और फिर कहा - “यंग मास्टर आप भी जानते हैं कि आपके पिता कितने जिद्दी है, वे आपको अपने पास लाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। गिल खानदान उनके सामने कोई औकात नहीं रखता, वे जिसे भी चाहें पल भर में मिट्टी में मिला सकते हैं लेकिन हाँ आपके साथ जो कुछ भी हुआ उन बातों को आप भूल जाइये क्योंकि अब मिस्टर रायज़ादा आपको वो सब कुछ देने को तैयार हैं जिसके आप हक़दार हैं।"

अहान ने जैसे अपना आख़िरी फैसला सुनाते हुए कहा - “आप यहाँ से चले जाइये विक्रम और उन्हें बता दीजिये कि मुझे उनके दौलत में कोई इंटरेस्ट नहीं है, उनकी सारी दौलत मिलकर भी मेरी माँ को वापस नहीं ला सकती और हाँ गलती से भी किसी को ये बात पता नहीं चलनी चाहिए कि मैं रायजादा खानदान से हूँ और रायजादा ग्रुप के मालिक आदित्य रायजादा का बेटा हूँ।"

इतना कहकर अहान ने अपनी बाइक स्टार्ट की और वहां से निकल गया। विक्रम उसे जाता हुआ देखता रहा और फिर अपना मोबाइल निकालकर आदित्य रायजादा का नम्बर डायल किया। दूसरी तरफ से आवाज़ आने पर विक्रम बोला - “अहान ने आपकी बात मानने से मना कर दिया है।"

दूसरी तरफ से कहा गया - “मुझे वो किसी भी हालत में चाहिए, इसके लिए जो भी रास्ता अपनाना पड़े तुम अपनाओ लेकिन अहान मुझे हर हाल में चाहिए।" इतना कहकर फोन काट दिया गया। कुछ सोचकर विक्रम के होठों पर एक मुस्कान आ गयी और वो बोला - “यंग मास्टर आपको आना ही होगा।"

इधर अहान कुछ ही देर में अब अपने घर पहुँच चुका था। सामने लगी घड़ी में देखा तो शाम के 7 बज चुके थे। अपने आसपास देखते हुए उसने कहा - “शनाया की माँ तो अपने घर वापस जा चुकी हैं लेकिन शनाया का पता नहीं कि वो कब आएगी।"

तभी अचानक ही अहान का मोबाइल बज उठा, जब उसने स्क्रीन पर देखा तो यामिनी जी का फोन था। फोन उठाते ही दूसरी तरफ से आवाज़ आई - “कहाँ रह गये थे तुम? तुम्हे पता है कि तुम्हारी वजह से मेरी सहेलियों के सामने कितनी बेइज्जती हुई और उपर से तुम्हारा फोन भी नहीं लग रहा था फिर मुझे वापस अपने घर आना पड़ा! कहाँ थे इतनी देर तक?”

जवाब में अहान ने थोडा लडखडाती जुबान में कहा - “माँ जी वो मैं शनाया को लेने चला गया था, उसका फोन...।"

तभी यामिनी जी कहा - “फोन दो उसे, उसका फोन भी नहीं लग रहा।"

इस पर अहान ने कहा - “मगर शनाया मेरे साथ यहाँ नहीं आई।"

“पर अभी तो तुमने कहा कि तुम उसे लेने गये थे।" यामिनी जी ने पूछा। इस पर अहान ने कहा - “हाँ मगर वो अपने किसी क्लाइंट के साथ..."

अहान का इतना ही कहना था कि तभी यामिनी जी उस पर चिल्लाते हुए बोली - “रात होने को आई है और तुम कह रहे हो कि शनाया अपने किसी क्लाइंट के साथ है? ज़रूर तुम्ही ने कुछ गडबड की होगी इसीलिए वो तुम्हरे साथ नहीं आई। अरे एक अच्छे दामाद तो तुम बन न सके, अब कम से कम अच्छे पति तो बन जाते। ढूंढो उसे जाकर कहाँ है वो और मुझे एक घंटे के अंदर शनाया घर में चाहिए।" इतना कहकर यामिनी जी ने फोन काट दिया। अहान ने शनाया का नम्बर डायल किया तो वो नहीं लग रहा था। अब सच में उसे शनाया की फ़िक्र होने लगी, वो लगातार शनाया को फोन लगाता रहा मगर उसका फोन नहीं लगा। अब परेशान होकर अहान बाहर निकला और अपनी बाइक स्टार्ट करके देव मल्होत्रा के नाईट क्लब की तरफ निकल पड़ा। अहान के बारे में भले ही मल्होत्रा को नहीं पता था मगर अहान देव मल्होत्रा के बारे में कई बार शनाया के मुंह से सुन चुका था कि मल्होत्रा उसका पुराना क्लाइंट है और उसका एक नाईट क्लब भी है। अहान ने क्लब के सामने ले जाकर अपनी बाइक रोक दी और फिर अंदर दाखिल हो गया। अंदर बेहद ही शोर शराबा था और लोग शराब पीकर नाच रहे थे। अहान ने चारों तरफ नज़रे दौड़ाई मगर शनाया उसे कहीं भी नज़र नहीं आयी, कुछ सोचते हुए अहान क्लब के मैनेजर की तरफ बढ़ा ही था कि तभी बगल के एक कमरे से उसे शनाया के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी। अहान ने एक झटके से दरवाजा खोला तो उसका मुंह खुला का खुला रह गया। कमरे के अंदर शनाया नशे में थी और देव मल्होत्रा उसके साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। अहान को वहां देखते ही देव उस पर चिल्लाया - "तुम यहां? तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की?"

अहान की आंखे गुस्से से लाल हो चुकी थी, वो मल्होत्रा की तरफ बढ़ा और उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पकड़े जाने के डर से देव मल्होत्रा के हाथ पाँव काँपने लगे थे इधर शनाया अब बेहोश हो चुकी थीऔर फिर अहान शनाया को उठाते हुए अपने दाँत पीसते हुए बोला - "मिस्टर देव मल्होत्रा मैं शनाया का पति हूं, जी तो करता है कि मैं यहीं पर तुम्हे जान से मार दूं मगर मेरी बीवी के कारण मेरे हाथ बंधे हुए हैं। इसे तुम्हारे ऊपर बहुत विश्वास था, अब तुम्हारा क्या करना है इसका फैसला शनाया ही करेगी।"

इतना कहकर अहान ने शनाया को अपनी गोद में उठाया और वहां से निकल गया। मल्होत्रा अभी भी अपने गाल पर हाथ रखे उसे जाता हुआ देख रहा था। घर पहुंचकर अहान ने शनाया को अपनी गोद में उठाकर अपने बेड के करीब ले गया और फिर उस पर सुला दिया। शनाया सारी दुनिया से बेखबर इस वक्त नींद के आगोश में थी और इस वक्त उसका मासूम सा चेहरा देखकर अहान को और भी ज्यादा प्यार आ रहा था। अहान ने शनाया का चेहरा देखते हुए कहा - “मुझे पता है कि हमारा एक साथ सोना आपको पसंद नहीं पर आज की रात आपको इसी कमरे में सोना पड़ेगा क्योंकि आप ऐसी हालत में नहीं हो जो मैं आपको अकेला छोड़ दूँ।"

कहते हुए अहान शनाया के करीब गया और उसके सर पर हाथ फिराने लगा शनाया का चेहरा देखकर उसका मन हो रहा था कि आज वो इस चेहरे को चूम ले मगर फ़िलहाल उसके अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी। अहान ने एक लम्बी साँस ली और शनाया को BLANKET से कवर करने के बाद खुद एक PILLOW उठाकर बगल में पड़े सोफे पर जाकर सो गया। सुबह अहान जल्दी ही उठ गया और बाथरूम से बाहर निकलकर अपने कपड़े पहन ही रहा था जब शनाया की आंख खुली। शनाया खुद को अहान के बेड पर देखते ही उस पर चिल्ला पड़ी - "आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझे अपने साथ सुलाने की? कैसे आई मैं यहाँ?"

अहान शनाया की तरफ हैरानी से देखने लगा। उसने तो उम्मीद की थी कि आज शनाया उसे थैंक्स बोलेगी क्योंकि अहान ने उसे बचाया था मगर ये तो उल्टा अहान पर ही बरस ही रही थी। तभी शनाया ने फिर से कहा - "आपको पता है न की मेरा कमरा अलग है फिर अपने बेड पर मुझे सुलाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? क्यों किया आपने ऐसा?"

इस पर अहान ने कहा - “शनाया आप रात को नशे में थी और मैं आपको मल्होत्रा से बचाकर यहाँ लाया था, आपकी हालत देखकर मैंने आपको अकेला छोड़ना सही नहीं समझा बस इसिलए...”

अब शनाया को बीती रात की सारी घटना याद आ गयी जब देव मल्होत्रा ने उसके ड्रिंक में कोई दवा मिला थी और फिर उसका फायदा उठाना चाहा था। जब अहान वहां आया तो यहाँ तक शनाया को सब याद था उसी के बाद शनाया बेहोश हो गयी थी। और अब शनाया एकदम से चुप हो गयी। उसे खुद पर गुस्सा आ रहा था मगर फिर उसने बात को घुमाते हुए कहा - “मुझे याद है कि कल मेरे साथ क्या हुआ था और अगर आप ये समझते हो कि उसका फायदा उठाकर अब आप मेरे करीब आ सकते हैं तो इसे अपने दिमाग़ से निकाल दीजिये।"

शनाया ने इस बात को इस तरह से कहा था कि अहान को हंसी आ गयी। वो नजरें घुमाकर अपने कपड़े पहनने में व्यस्त हो गया। तभी शनाया अपनी जगह से उठी और आगे बढकर टेबल पर अपना लैपटॉप उठाकर बोली - “आपके चक्कर में तो मुझे याद ही नहीं रहा कि कुछ ज़रूरी काम भी करना था, इस मल्होत्रा का अब तो कुछ करना पड़ेगा मुझे नहीं पता था वो इतना घटिया इंसान होगा।"

कहते हुए शनाया ने अपना लैपटॉप खोला और ईमेल चेक करने लगी, तभी उसे सामने जो दिखा उससे शनाया एकदम से shocked हो गयी। वो हैरानी से ईमेल पढ़ते हुए बोली - “ये कैसे हो सकता है? इस ऑफिसर ने मेरे सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट को अप्रूवल देने से मना क्यों कर दिया?"

तभी अचानक ही शनाया का मोबाइल बजने लगा, उसने स्क्रीन पर देखा तो उसके दादाजी आनंद गिल का कॉल था। गिल कंस्ट्रक्शन कंपनी के बिजनेस से जुड़े सारे अहम फैसले वही लेते थे। शनाया फोन की तरफ ऐसे देखने लगी जैसे अगर उसे उठा लिया तो कयामत ही आ जाएगी। उसे पता था कि बिजनेस से जुड़े फैसले लेने में उसके दादाजी बेहद ही सख्त हैं और अगर उसने फोन उठाया तो कुछ बुरा ही सुनने को मिलेगा। आखिर में फिर शनाया ने फोन उठाकर अपने कानो से लगा लिया, कुछ देर वो यूँ ही दूसरी तरफ से बातें सुनती रही और फिर आखिर में मोबाइल उसके हाथो से छूटकर नीचे गिर गया। वो एकदम से सदमे में आ चुकी थी। आखिर क्या कहा गया फोन के दूसरी तरफ?

क्या अहान और शनाया के बीच मिटेंगी दूरियां?

जानने के लिए बने रहिये इस कहानी के साथ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels