Chapter 3 / 1116

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke

Chapter 3

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke ·Simran Dodke

Secret Ameerzada

Episode - 3

अपनों की चाल

शनाया के फोन उठाते ही दूसरी तरफ से आवाज़ आई - “शनाया तुम्हें हमारी कंपनी के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को तुमसे वापस लिया जा रहा है और साथ ही अब तुम इस कंपनी फैमिली बिजनेस से अलग रहोगी। तुम्हारा अब गिल कंस्ट्रक्शन से कोई वास्ता नहीं होगा।"

ये सुनकर शनाया के हाथो से मोबाइल नीचे गिर चुका था, अपने दादाजी के इस फैसले से शनाया एकदम से shocked होकर बैठ गयी। अहान दौड़कर उसके पास आया और बोला - "क्या हुआ शनाया? किसका फोन था?"

अहान ने लैपटॉप की स्क्रीन पर वो मेल देखा जिसे शनाया ने पढ़ा था। तभी शनाया ने कहा - "अब जो कुछ भी है ये मेरी सिरदर्दी है और इसे मैं खुद ही हैंडल कर लूंगी, इसी मेल की वजह से मुझसे मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट छिन गया। दादाजी ने कहा है कि अब वे मुझसे ये प्रोजेक्ट वापस ले रहे हैं और इसी के साथ मुझे कंपनी से भी बाहर किया जा रहा है।"

इस पर अहान बोला - "मगर ऐसा कैसे हो सकता है? एक प्रोजेक्ट न होने से कोई किसी को कंपनी से बाहर कैसे कर सकता है? और फिर अप्रूवल नहीं मिला तो उसमें आपकी क्या गलती है?"

जवाब में शनाया ने अपना सर नीचे झुकाये हुए ही कहा - "मैंने कहा न कि इसे मैं खुद हैंडल कर लूंगी।"

तभी अहान बीच में ही बोल पड़ा - "मेरे ख्याल से आपको अपने दादाजी से मिलकर इस मामले में बात करनी चाहिए, इतना बड़ा फैसला एक फोन पर नहीं हो सकता।"

अहान की बात पर शनाया बिना कुछ बोले वहां से जाने लगी तभी अहान ने कहा - “शनाया सभी मुझे बस निकम्मा ही समझते हैं, शायद आप भी ऐसा ही समझती हो मगर दूसरों पर विश्वास करके भी आपको क्या मिला? अब एक बार अपने इस निकम्मे पति को भी मौका देकर लो।"

शनाया अपनी जगह से घूमी और अहान के पास आकर बोली - “ओह तो आप अपने आपको बड़ा तीसमारखां समझते हैं? क्या करेंगे आप?"

जवाब में अहान ने कहा - “मेरे साथ चलो शनाया और अपने दादाजी से बात करो।"

शनाया उसे घूरती रही और फिर कुछ सोचकर कहा - “चलो।"

फिर अहान उसे लेकर गिल कंस्ट्रक्शन के ऑफिस की तरफ निकल पड़ा। कुछ ही देर में वे दोनों शनाया के दादाजी आनंद गिल के ऑफिस में थे। आनंद ने शनाया की तरफ देखते हुए कहा - "देखो शनाया बिजनेस के मामले में मैं बहुत ही साफ हूं, मैंने जो फैसला लिया उसे गुस्से या ज़ज़्बात में आकर नहीं लिया। ये नई बिल्डिंग का प्रोजेक्ट गिल कंस्ट्रक्शन का सपना है और ये हर हाल में पूरा होना चाहिए। तुमसे ये काम नहीं हो पा रहा था तो मैंने इसे अब शौर्य को handover कर दिया है, वो ही अब इसे संभालेगा। तुम अब आराम से घर में रह सकती हो।"

इस पर शनाया ने कहा - "मगर दादाजी ये प्रोजेक्ट मेरा भी सपना है, मुझे नहीं पता कि कहां कमी रह गयी जो हमे अप्रूवल नहीं मिला लेकिन मैं आपसे वादा करती हूं कि हर हाल में ये अप्रूवल लेकर ही रहूंगी। शौर्य को ये प्रोजेक्ट देने से पहले प्लीज मुझे एक आखिरी मौका दीजिये।"

आनंद गिल ने एक नज़र शनाया को घूरकर देखा और फिर कुछ सोचते हुए बोले - "ठीक है लेकिन ये काम आज ही होना चाहिए।"

शनाया ने हां में सर हिलाया और फिर अहान के साथ बाहर आ गयी। शौर्य शनाया का ही cousin था जो हमेशा से ही शनाया को बिजनेस से बाहर करना चाहता था। उसकी हसरत थी कि एक दिन वो इस बिजनेस अंपायर को हासिल कर ले और इसके लिए शनाया को वो हर हाल में पीछे छोड़ना चाहता था। शौर्य के पिता नीरज भी इस काम में उसका बखूबी साथ दे रहे थे। अहान और शनाया अब municipality के उस सरकारी ऑफिस पहुंच चुके थे जहाँ से उन्हें अप्रूवल लेना था। तभी शनाया ने वहां से शौर्य को बाहर आते हुए देखा तो चौंक गई, शौर्य शनाया की तरफ देखकर एक कुटिल मुस्कान के साथ उसके करीब आते हुए बोला - "ओह अप्रूवल के लिए आयी हो मगर कुछ नहीं हो सकता शनाया उस ऑफिसर को मैंने खरीद लिया है।"

शनाया ने शौर्य को घूरकर देखा और अहान के साथ अंदर बढ़ गयी। उस वक़्त वहां पर कोई मीटिंग चल रही थी जब शनाया वहां पहुंची। शनाया एक ऑफिसर के सामने आकर गुस्से में बोली - "मिस्टर सक्सेना मुझे आपसे कुछ बात करनी है।"

सक्सेना नाम का वो शख्स सर उठाकर मुस्कुराते हुए बोला - "कहिये शनाया जी कैसे आना हुआ?"

अहान सब कुछ अपने सामने होते हुए देख रहा था इधर शनाया ने सक्सेना से कहा - "शहर में बन रही गिल कंस्ट्रक्शन के बिल्डिंग के लिए जो भी ज़रूरी डाक्यूमेंट्स हैं वो सारे कम्प्लीट हैं, हर जगह सभी नियमों का पालन किया गया है लेकिन बावजूद इसके हमे अप्रूवल नहीं मिला। क्या मैं जान सकती हूं ऐसा आपने क्यों किया?"

तभी शनाया के पीछे से किसी औरत की आवाज़ आयी - "मैंने ही ऐसा करने को मना किया था।!

अहान और शनाया ने पलटकर उस औरत की तरफ देखा तो शनाया एकदम से चौंक पड़ी, अचानक ही शनाया के मुंह से निकला - "कामिनी तुम यहां?"

जवाब में कामिनी मुस्कुराते हुए उसके पास आयी और बोली - "हां मैं यहां, यहीं तो काम करती हूं मैं और ये जिस सक्सेना से तुम बात कर रही हो ये मेरा पति है शनाया।"

शनाया एकदम से भौचक्की होकर कामिनी की तरफ देखने लगी। तभी कामिनी ने कहा - "जब मैंने देखा कि तुम्हे हमारा अप्रूवल चाहिए तो मैंने ही इन्हे ऐसा करने से मना कर दिया था। आज मेरा पति ऐसी जगह पर है जहाँ पर वो तुम्हारा काम बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। वैसे भी तुम तो बहुत पैसे वाली हो न तो करवा लो अपना काम जिससे भी करवा सको।"

इतने में शनाया बोल पड़ी - "कामनी जो कुछ भी हुआ था वो मेरी गलती थी मैं नासमझ थी प्लीज उस बात को अब भूल जाओ और...।"

तभी कामिनी उसकी बात काटकर बीच में ही बोल पड़ी - "मैं नहीं भूल सकती शनाया, मैं उस दिन को नहीं भूल सकती जब मेरी शादी तय हुई थी और ये बात मैं तुम्हारे साथ ही सभी सहेलियों को बता रही थी। तब तुमने मेरे बेरोजगार पति के बारे में सुनकर उसका मज़ाक़ उड़ाया था, मेरा मज़ाक़ उड़ाया था, सभी सहेलियां मुझ पर हंस रही थी और मैं रोते हुए वहां से आयी थी।"

इस पर शनाया ने कहा - "कामिनी वो मेरी नासमझी थी मैं आज भी उस बात के लिए शर्मिंदा हूं।"

पूरा स्टाफ और अहान भी उनकी बातें सुन रहा था। अहान को समझ नहीं आ रहा था कि ऐसी स्थिति में वो क्या करे तभी कामिनी ने कहा - "शर्मिंदा होने से काम नहीं चलेगा शनाया उस दिन का बदला तुम्हें आज चुकाना होगा, बेइज्जती के बदले बेइज्जती ही होनी चाहिए।"

शनाया ने सवालिया नज़रों से उसे देखते हुए पूछा - "मतलब?"

कामनी ने एक नज़र अहान की तरफ देखकर कहा - "ये तुम्हारा पति है ना? इसी ने कौन से बड़े झंडे गाड़ दिए हैं शनाया? ये तो मेरे पति के बराबर भी खड़े होने की औकात नहीं रखता है और सुना है कि ये घर जमाई बनकर रहता है।"

शनाया ने गुस्से भरी धीमी आवाज में कहा - "कामिनी तुम गलती कर रही हो।"

जवाब में कामिनी एक ठहाका मारकर हँसते हुए बोली - "अभी मैंने कुछ बोला ही कहा है शनाया! ठीक है अब सुनो अगर तुम्हें ये अप्रूवल चाहिए तो तुम्हारे पति को यहां मौजूद पूरे स्टाफ के सामने उससे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाकर अप्रूवल की भीख मांगनी होगी।"

"कामिनी।" शनाया एकदम से चिल्ला पड़ी। जवाब में कामिनी ने दरवाजे की तरफ उंगली करके कहा - "बाहर जाने का रास्ता उधर है शनाया।"

बेबसी से शनाया ने अपने होंठ काट लिए और फिर वापस दरवाजे के बाहर निकल आयी। शौर्य बाहर ही उसका इंतज़ार कर रहा था। वो शनाया के पास आते हुए बोला - "उफ्फ्फ शायद काम नहीं हुआ, So sad, अब तो तुम्हें ये प्रोजेक्ट मेरे हवाले करना होगा और तो और आनंद दादू की नज़रों में अब तुम किसी काम की नहीं रही तो अब तुम्हे कंपनी भी छोड़नी पड़ेगी। खैर तुम टेंशन मत लो शनाया मैं सब कुछ संभाल लूंगा, तुम घर पर आराम करो अपने निकम्मे पति के साथ अब निकम्मी बीवी। अरे हां वो तुम्हारा पति कहा रह गया? वापस नहीं आया तुम्हारे साथ?"

इससे पहले कि शनाया शौर्य की हरकत का कोई जवाब देती उसे भी ध्यान आया कि अहान उसके साथ वापस नहीं आया है। शनाया वापस अंदर की तरफ बढ़ी बाहर से शीशे के उस पार क्या हो रहा था ये साफ दिख रहा था और फिर शनाया ने जो देखा उससे तो शनाया को झटका सा लगा। अंदर अहान सारे स्टाफ के सामने गिड़गिड़ा रहा था अप्रूवल की भीख मांग रहा था और सभी लोग उसका मज़ाक़ बनाकर उस पर हँस रहे थे। ये सब देखकर शनाया की आँखों में आंसू आ गये। वो तेज़ी से अंदर की तरफ बढ़ी कि तभी दरवाजा खोलकर कामिनी बाहर आयी और शनाया पर एक मुस्कान छोड़ते हुए बोली - "सचमुच बहुत प्यार करता है ये तुम्हें, तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता है। वैसे कहां मिला ये तुम्हे? खैर मुबारक हो तुम्हें अप्रूवल मिल चुका है।"

तभी वहां पीछे से शौर्य आकर बोला - "मगर ये कैसे हो सकता है मैंने आपके पति को पैसे दिए हैं।"

जवाब में कामिनी मुस्कुराते हुए बोली - "वो तुम्हे वापस मिल जाएंगे, मेरे लिए मेरा बदला ज्यादा ज़रूरी था।"

इतना कहकर कामिनी आगे बढ़ गयी। इधर अहान जैसे ही बाहर आया तो शनाया उसे घूरकर शिकायती लहज़े में बोली - "आप समझते क्या हैं अपने आपको? किससे पूछकर आपने ऐसा किया? आपको क्या लगता है कि आपकी बेइज्जती करवाके मैं ये प्रोजेक्ट हासिल करूंगी? क्या मैं इतनी कमजोर हो चुकी हूं?"

अहान अपना सर झुकाये सुनता रहा फिर शनाया रुंधे हुए गले से बोली - "चलो अब यहां से।"

इतना कहकर शनाया आगे बढ़ गयी। शौर्य अहान को कच्चा चबा जाने वाली नज़रों से देखते हुए बोला - "तुझे क्या लगता है कि तेरे ऐसा करने से शनाया को सब कुछ वापस मिल जायेगा? मैं उसे कहीं का नहीं छोड़ूगा।"

जवाब में अहान ने अपना चेहरा उठाया और शौर्य को घूरते हुए बोला - "मेरे रहते हुए तू तो क्या कोई भी माई का लाल शनाया का बाल भी बाक़ा नहीं कर सकता।"

इस पर शौर्य ने कहा - "ओह लेकिन कब तक तू शनाया का साथ देगा? देखना मैं तुम दोनों का रिश्ता ही खत्म कर दूंगा।"

अहान एक फीकी मुस्कान के साथ बोला - "कोशिश करके देख ले जल जायेगा।" इतना कहकर अहान आगे बढ़ गया। जल्द ही अहान शनाया को लेकर अब वापस घर आ चुका था। अभी वे घर पहुंचे ही थे कि तभी शनाया के मोबाइल पर दादा आनंद का कॉल आया - "बेटा शनाया तुम्हारी कामयाबी की खुशी में हमने आज हमारे पुराने घर पर पार्टी रखी है, तुम अहान के साथ आ जाना।"

ये सुनकर शनाया ख़ुशी से बोली - "जी दादाजी थैंक यू हम आ जायेंगे।"

कहकर शनाया ने फोन रख दिया। अहान उसे इतना ख़ुश देखकर उसके पास आकर बोला - "क्या हुआ?"

जवाब में शनाया चहकते हुए बोली - "दादाजी ने आज अपने पुराने घर पर पार्टी रखी है, हम दोनों को बुलाया है।"

फिर अचानक ही वो थोड़ा सख्त सा चेहरा बनाते हुए बोली - "मेरा मतलब है पार्टी में बुलाया है मगर इसमें इतना ख़ुश होने वाली बात नहीं है, उन्होंने कहा है कि आप मुझे छोड़ने चलोगे।"

अहान भी अंदर ही अंदर काफ़ी ख़ुश था मगर उसने ये अपने चेहरे पर ज़ाहिर नहीं होने दिया। उसने अपनी अलमारी खोली तो देखा वहां नए नए सूट के कई सेट लगे हुए थे। अहान ने हैरानी से शनाया की तरफ देखा तो शनाया ने कहा - "इतना हैरान होने की ज़रूरत नहीं है मैंने अपने लिए कुछ कपड़े मंगवाए थे जो मुझे पसंद नहीं आयेतो दुकानदार पैसे वापस नहीं कर रहा था इसलिए आपके लिए कुछ मंगवा लिया चलते समय इन्हें पहन लेना।" इतना कहकर शनाया दूसरे कमरे में चली गयी। तभी शनाया के मोबाइल पर शगुन का कॉल आने लगा जिसे शनाया ने उठा लिया। दूसरी तरफ से शगुन की आवाज़ आई - “शनाया ये शॉपकीपर कह रहा था कि तूने अहान के लिए स्पेशल आर्डर देकर सूट बनवाया है, ये क्या चल रहा है?”

जवाब में शनाया ने कहा - “मैं अहान के लिए कुछ करूँ तो इसमें गलत क्या है? फोन रखो बाद में बात करेंगे।"

ये कहकर शनाया ने फोन रख दिया।

शाम हो चुकी थी और सभी बड़े लोग पार्टी में आ चुके थे। अहान और शनाया को देखकर शौर्य और शगुन के मन में कुछ और ही चल रहा था। शगुन ने शौर्य के पास आकर कहा - "मैंने एक काम दिया था अहान को वो भी नहीं किया इसने, आजकल बहुत ज्यादा सर पर चढ़ा जा रहा है।"

जवाब में शौर्य हाथ में मौजूद ड्रिंक का एक सिप लेते हुए बोला - "इसके लिए मैंने कुछ सोचा है, कुछ ऐसा जिससे ये जोड़ी जितनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही है लोग इन पर उतना ही थूकेंगे। बस एक प्लान है जिसमें तुम्हे मेरा साथ देना होगा।"

शगुन ने सवालिया नज़रों से शौर्य की तरफ देखा। आखिर क्या प्लान आया है शौर्य के दिमाग़ में?

जानने के लिए बने रहिये इस कहानी के साथ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels