Chapter 1 / 1116

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke

Chapter 1

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke ·Simran Dodke

SECRET AMEERZADA

EPISODE - 1

Beizzati

अहान रायजादा! ऐसा वजनदार नाम मानो इंडिया के टॉप बिजनेसमैन families में से किसी एक का वारिस हो। मगर हम जिस अहान रायजादा की बात कर रहे हैं उसके कतरे कतरे से बेबसी झांक रही है। अहान एक करोड़पति बिजेनस फैमिली का दामाद तो ज़रूर है, मगर उसकी हालत पर घर के नौकर भी कहते थे, “कुछ पैसे चाहिए तो बता देना, तुम्हारी गरीबी देखी नहीं जाती!”

कहने को तो अहान जैसी rich family के दामाद सडको पर महंगी कार दौड़ाते थे, मंहगे clubs में जाते थे, मगर अहान की life में तीन चीजे आम थी - पहली चीज बेइज्जती, दूसरी चीज बहुत बेइज्जती और तीसरी चीज बहुत से भी उपर वाली बेइज्जती! और हाँ कभी कभी वो किसी रईस को जब अपनी बीवी को एक महंगे होटल में खाना खिलाते देखता तो वो खुद से कहता, “एक दिन अपना टाइम भी आयेगा जब मैं मंहगे सूट में ऐसे किसी महंगे होटल में अपनी बीवी शनाया को टशन के साथ खाना खिलाऊंगा! देखना जब वो मेरे सीने से लग के एक romantic duet में मेरे साथ romantic candle light dance करेगी तो होटल में बैठे सारे रईसजादों के सीने पर सांप लोटेंगे।" अहान ने ऐसा सोचते हुए अपने हाथ में रखे तकिये को सीने से लगा के कसकर दबा लिया और नींद की खुमारी में जैसे ही उसने pillow को अपनी बाँहों में दबाया कि तुरंत ही उसका मोबाइल बज उठा जिससे अहान चौंककर उठ बैठा। आंख मलते हुए मोबाइल स्क्रीन पर देखा तो शगुन का फोन था। उसे देखते ही अहान के सारे सपने छू मन्तर हो गये। शगुन अहान की बीवी शनाया की cousin थी जो हमेशा ही अहान को नीचा दिखाने की कोशिश करती थी। मोबाइल की तरफ देखकर अहान ने बुरा सा मुंह बनाया और फिर कुछ सोचकर फोन उठा लिया। तभी दूसरी तरफ से आवाज़ आई, “क्या बात है जीजाजी फोन नहीं उठा रहे आप?”

जवाब में अहान ने कहा - “नही शगुन मैं..।”

तभी शगुन उसकी बात काटते हुए बोली - “खैर वो सब छोड़ो मेरा एक काम है, साहू ज्वैलर्स पर मेरा एक नेकलेस पड़ा हुआ है। मैंने उसके मालिक को फोन कर दिया है वो नेकलेस लेकर आप मेरे घर पर आ जाइये और हाँ...”

तभी अहान बीच में ही बोल पड़ा - “शगुन मुझे बैंक जाना है और मैं..”

तभी शगुन ने कहा - “मेरे प्यारे जीजाजी, ये बैंक जाने का तेवर आप किसको दिखा रहे हैं पलना तो आपको हमारे टुकड़ों पर ही है। इसलिए ये बहाना बनाना छोड़िये और एक घंटे के अंदर मेरा नेकलेस लाकर मुझे दीजिये। और हाँ वो ज्वैलर्स आपको 30 हज़ार रुपये भी देगा उसमें से एक पैसा भी गायब नही होना चाहिए।”

तभी अहान थोडा चिढ़ते हुए बोला - “देखो शगुन। एक तो मैंने आज तक कभी चोरी की नही है और दूसरी बात ये कि अगर इतना ही मुझ पर doubt है तो ये काम किसी नौकर को भेजकर क्यों नही करवा लेती?”

इस पर शगुन की तंज भरी आवाज़ आई - “प्यारे जीजाजी आप ये बात कब समझेंगे कि इस घर में आपको बहस करने की इजाजत नही है, इसलिए जितना आपसे कहा जा रहा है उतना कीजिये और मैं फिर से आपसे कह रही हूँ कि उस पैसे में से एक भी रुपया कम नही होना चाहिए। ये चींजे आप एक घंटे के अंदर लेकर मेरे घर पहुँच जाइये, बाय।”

इतना कहकर शगुन ने फोन काट दिया। अहान अपने मोबाइल को इस तरह घूरकर देखने लगा जैसे वो दुनिया की सबसे मनहूस चीज हो। जल्द ही अहान फ्रेश होकर बाथरूम से बाहर आया और जल्दबाजी में अपनी अलमारी की तरफ बढ़ा जिसमे सिर्फ दो जोड़ी पुराने कपड़े रखे हुए थे। उनमे से जो सबसे साफ़ कपड़ा था अहान ने उसे पहनने के लिए चुना, तैयार होकर वो बाहर निकला और जैसे ही सामने देखा तो उसकी सास यामिनी गिल अपनी कुछ सहेलियों के साथ rummy party में व्यस्त थी। तभी यामिनी जी की एक सहेली ने अपनी सैंडल की तरफ देखकर कहा - “देखो न यामिनी, आज तुम्हारे यहाँ आते वक्त मेरी सैडल का स्ट्रिप टूट गया। अब मैं वापस घर कैसे जाउंगी?”

इस पर यामिनी जी ने मुस्कुराते हुए कहा - “तो इसमें टेंशन लेने की क्या बात है? तू party enjoy कर मैं किसी सर्वेंट से बोलकर सही करवा देती हूँ।”

जवाब में वो औरत बुरा सा मुंह बनाते हुए बोली - “अरे नहीं मेरी बहुत महंगी सैडल है। मैं किसी नौकर पर भरोसा नहीं कर सकती। वैसे भी मैं टूटी सैडल दोबारा नही पहनती। पर क्या करूँ घर तो जाना ही है!”

जवाब में यामिनी जी मुस्कुराते हुए बोली - “अरे नौकर नहीं बस नौकर से थोडा उपर है, वो तेरा काम अच्छे से करवा देगा।”

अहान उस तरफ से निकला ही था जब यामिनी जी की नजर उस पर पड़ गयी। उन्होंने अहान को पुकारा - “अरे सुनो अहान, इनकी सैंडल सही करवा के लाना ज़रा।"

तभी यामिनी जी की सहेली ने कहा - “यामिनी, ये काम दामाद से...।”

यामिनी उनकी बात बीच में काटकर बोल पड़ी - “अरे तुम लोग टेंशन मत लो ऐसे कामो में इनको बहुत मज़ा आता है, किसी के पास और कोई काम हो तो बता देना।"

यामिनी जी की ये बातें सीधा अहान के दिल पर आकर लगी मगर अब उसे ये सब हमेशा ही सुनने की आदत सी हो गयी थी। उसे याद था कि आज उसका बर्थडे है मगर ये सिर्फ उसे ही याद था बाकी किसी को भी इससे कोई मतलब नही था। तभी अहान ने यामिनी जी से कहना चाहा - “मगर अभी मैं शगुन के काम से..”

उसके इतना कहते ही यामिनी जी ने आंखे दिखाते हुए कहा - “बहस नही, जल्दी से काम खत्म करके आओ।"

और अब यामिनी जी की सहेली ने अहान को उसकी टूटी हुई सैंडल की स्ट्रिप दिखाकर कहा - “बस ये वाली सही करवा के लाना।”

कहते हुए उसने अहान का हाथ उठाकर सैंडल उसके हाथो में पकड़ा दी। अहान सर झुकाए उस सैंडल की तरफ देखने लगा, न चाहते हुए भी अहान को ये काम करना पड़ रहा था। उसे जाते देख यामिनी की बाकी दो सहेलियों ने भी अपने अपने काम पकड़ा दिए। अहान सबकी बातें सुनता रहा और फिर सामने लगी शनाया की तस्वीर देखकर मन में ही बोला - “इतनी बेइज्जती के बाद भी अगर मैं इस घर में टिका हुआ हूँ तो सिर्फ इसीलिए शनाया क्योंकि मैं आपको खोना नही चाहता। I love you.”

इतना कहकर अहान बाहर आ गया। वो अपनी बाइक लेकर निकला ही था कि तभी रास्ते में उसके मोबाइल पर उसकी बीवी शनाया का मैसेज आया - "अच्छा सुनो, क्या आप आज मेरे ऑफिस आ सकते हैं?"

ये मैसेज पढ़ते ही अहान के होठों पर एक स्माइल आ गयी और उसकी पूरे दिन की टेंशन जैसे गायब ही हो गयी। आज पहली बार शनाया ने उसे ऑफिस बुलाया था। एक वही तो थी उसकी जिंदगी में जिसकी मुस्कुराहट देखकर वो खुद को जिंदा रखता था। शनाया का चेहरा देखे बिना अहान को चैन नही आता था और उसके बस में होता तो शनाया की हर एक ख़ुशी के लिए खुद को लाखो बार कुर्बान कर देता। मैसेज पढ़ते हुए अहान मुस्कुरा कर बोला - "आज पहली बार आपने मुझे ऑफिस बुलाया है शनाया, मुझे पता था मेरा बर्थडे किसी और को याद हो न हो मगर आपको ज़रूर याद होगा इसीलिए आपने मुझे बुलाया है। मैं भी बड़ी बेसब्री से आपके surprise gift का wait कर रहा हूं।"

इतना सोचकर अहान ने बाइक स्टार्ट की और अब गिल कंस्ट्रक्शन के ऑफिस की तरफ निकल पड़ा। रास्ते में अहान को एक फूलों की दुकान दिखी, कुछ सोचकर उसने बाइक रोकी और अपना पर्स निकालकर देखने लगा उसमे सिर्फ 500 का एक नोट पड़ा हुआ था। उस नोट की तरफ देखते हुए अहान ने कहा - “ओह। दो ही जोड़ी कपड़े हैं मेरे पास, बैंक जाने के लिए इन्ही पैसो से मुझे नये कपड़े लेने थे पर कोई बात नही शनाया से बढकर कुछ भी नही।"

और फिर उस पैसे से अहान ने शनाया के लिए फूलों का वो बुके ले लिया। जैसे ही अहान वापस मुड़ा तो उसे शगुन का काम और अपनी सास के दिए हुए काम याद आ गये। उसने एक नजर घूरकर उस सैडल की तरफ देखा और कहा - “माफ़ करना dear aunties and सासूमाँ आपके चरणों को प्रणाम मगर शनाया से बढ़कर मेरे लिए कुछ भी नहीं थोडा सा सुन ही लेंगे आपसे।”

इतना कहकर अहान ने वो सैंडल उठाया और पास के झाड़ियों में फेंक दिया। आज वो पहली बार गिल कंस्ट्रक्शन के ऑफिस जा रहा था जो कम्पनी गिल खानदान की थी। ये सोचकर आज वो फूला नहीं समा रहा था कि आज वहां उसका अच्छे से स्वागत होगा। वहां पहुँचते ही अहान तेज़ी से ऑफिस के अंदर की तरफ बढ़ा ही था कि तभी सामने से आ रहा एक आदमी से अहान टकरा गया जिससे अहान के हाथों में मौजूद बुके नीचे गिर गया। वो व्यक्ति देखने में काफी अमीर लग रहा था जिसके जिस्म पर नीला सूट और आँखों पर काला चश्मा चढ़ा हुआ था। उसका नाम देव मल्होत्रा था और वो शनाया का क्लाइंट था जो अभी अभी शनाया के केबिन से बाहर निकला था। वो अहान पर चिल्लाते हुए बोला - “you idiot दिखाई नही देता क्या तुम्हे? पता नहीं कहाँ कहाँ से मुंह उठाकर चले आते हैं इस ऑफिस के अंदर तुम्हारे खड़े होने की औकात भी नही है और टहल ऐसे रहे हो जैसे तुम्हारी खाला का घर हो, कौन हो तुम?" शायद मल्होत्रा ने भी उसके बदरंग कपड़ों से उसे नौकर या ओफ़िस बॉय ही समझ लिया था। मल्होत्रा ने एक नजर नीचे पड़े बुके की तरफ देखा और फिर उसे अपने पैरों तले कुचल के बाहर निकल गया। आहान ने अपना सर झुकाए उस बुके की तरफ देखा जो पैरों से कुचला जा चुका था। उधर शनाया अपने केबिन के शीशे के अंदर से ये नज़ारा देख रही थी। आँखों में आंसू लिए शनाया बस अहान को देखे जा रही थी। देव मल्होत्रा वहां से जा चुका था और तभी अहान की नज़र शनाया पर पड़ी तो एक पल के लिए वो अपनी बेइज्जती भूल गया और शनाया की तरफ देखकर खुद से ही बोला - "कितना प्यार करती हो ना आप मुझसे, मेरे साथ हुए इस बर्ताव ने आपकी आँखों में आंसू ला दिए।"

और वो शनाया के केबिन में दाख़िल हो गया। शनाया ने आगे बढ़कर शीशे के पास लगे पर्दों को गिरा दिया। वो शनाया की तरफ बढ़ा और उसके आंसू पोंछते हुए बोला - "अब जाने भी दो न शनाया, जो भी हुआ मेरे साथ हुआ और इसमें आपको इतना टेंशन लेने की ज़रूरत नही है।"

तभी शनाया चीखते हुए बोली - "दूर हटिये मुझसे, आप चले क्यों नही जाते मेरी ज़िन्दगी से?"

अहान को एकदम से झटका सा लगा वो खुले मुंह से शनाया की तरफ देखता रह गया। तभी शनाया आगे बोली - "पति नहीं मेरे पापों की सज़ा हैं आप मेरे लिए। आखिर चाहते क्या हो आप? पापा ने मेरी शादी आपसे ज़बरदस्ती करवाई है और उस गलती की सजा मुझे अब तक मिल रही है। आप मेरे काबिल कभी नही थे और आज भी मुझे आपको अपना पति मानते हुए शर्म आती है। आज ड्राइवर नहीं था इसलिए मैंने आपको बुलाया था मगर मुझे नही पता था कि मेरा पति इस काम के लायक भी नही है। यहां आकर आपने मेरे इतने पुराने क्लाइंट मिस्टर मल्होत्रा को नाराज कर दिया।"

आँखों में आंसू लिए शनाया ने आगे कहा - "जहां भी जाती हूं आप हमेशा बेइज्जती के सिवा मुझे कुछ नही दे सकते, सिर्फ एक बदनुमा धब्बा बनकर रह गये हो आप मेरी ज़िन्दगी पर।"

इतना कहकर शनाया केबिन के बाहर निकल गयी। अहान उसके पीछे दौड़ा तभी रास्ते में पड़े बुके की तरफ देखकर शनाया ने कहा - "और ये सब क्या है? क्यों इतनी गंदगी फैला रखी है यहां पर? इसे डस्टबिन में डालो।" शनाया ने एक नौकर से कहा और उस फूल को अपने पैरों से कुचलते हुए आगे बढ़ गयी। मल्होत्रा अपनी कार में बैठा पहले से शनाया का इंतज़ार कर रहा था। फिर अहान के सामने ही शनाया अपने क्लाइंट मल्होत्रा के कार में बैठी और बिजनेस के सिलसिले में वहां से जा चुकी थी। अहान ने एक नजर अपनी बाइक की तरफ देखा, वही खटारा बाइक जो अब अहान के जिंदगी का हिस्सा बन चुकी थी। आँखों में आंसू लिए अहान खुद से ही बोला - “कोई बात नही शनाया, मुझे पता है आप गलत नही हो बस मेरे हालात गलत हैं। मगर मुझे यकींन है कि एक न एक दिन आप मुझे ज़रूर समझोगी। मैं आपको दुनिया की सारी खुशियाँ लाकर दूंगा, आप सिर्फ मेरी हो और इस बात का एहसास आपको होगा।"

कहते हुए वो अपनी बाइक पर जा बैठा।

तभी अहान के सामने एक बड़ी और महँगी luxery काली रंग की कार आकर रुकी जिसमे से एक अधेड़ उम्र का शख्स बाहर निकला। अहान उसे देखते ही चौंक गया क्यों की उसके यहाँ आने की उम्मीद आहान को बिलकुल नहीं थी। वो आदमी अहान के सामने आकर बोला - “यंग मास्टर, एशिया की सबसे अमीर कम्पनी और रायजादा ग्रुप के अरबों रुपये का बिजनेस अंपायर आपका इंतजार कर रहा है, वक़्त आ गया है कि आप अपना बिज़्नेस संभालें।”

आखिर कौन है ये आदमी? अहान के साथ शनाया के इस बर्ताव का कारण क्या है? क्या है अहान की कहानी?

जानने के लिए बने रहिये इस कहानी के साथ।

Chapter List: Next

Related Novels