Chapter 4 / 1116

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke

Chapter 4

Secret Ameerzaada | सीक्रेट अमीरज़ादा |Author - Simran Dodke ·Simran Dodke

Secret Ameerzada

Episode - 4

अहान का हंगामा

शौर्य की बात सुनकर शगुन उसका चेहरा देखती रह गयी तभी शौर्य ने कहा - "इस पार्टी में कुछ तो ऐसा होना चाहिए जिससे शनाया और अहान दोनों की बेइज्जती हो और इसमें गलती भी अहान की ही होनी चाहिए।"

इस पर शगुन ने पार्टी में चारों तरफ नज़रे दौड़ाते हुए कहा - "लेकिन कैसे होगा ये?"

तभी शौर्य की नज़र शनाया पर पड़ी जो अब अहान से थोड़ा दूर होकर एक तरफ चली गयी थी और फिर शगुन के पति गौरव ने जब शनाया को वहां अकेला देखा तो उसी तरफ बढ़ गया। गौरव हमेशा से ही शनाया को पसंद करता था मगर फिर उसकी शादी शगुन के साथ हो गयी, बावजूद इसके गौरव अभी भी कोई मौका नहीं छोड़ता था इसीलिए अब भी वो उस पर try करता रहता था। हां ये बात अलग थी कि शनाया गौरव को ज़रा भी भाव नहीं देती थी। तभी शगुन ने अहान की तरफ देखकर शौर्य से कहा - "आज इस गरीब फटीचर के ऊपर इतना महंगा सूट मुझे सही नहीं लग रहा, ये शनाया कुछ ज्यादा ही भाव देने लगी है इसे।"

इस पर शौर्य ने कहा "कुछ ज़्यादा ही उछल रहा है ये तो फिर देखो अब मैं अब क्या करता हूं।" कहते हुए अपने हाथ में शराब का ग्लास लिए शौर्य अहान की तरफ बढ़ गया। उसने दूर से ही थोड़ा ऊँचे आवाज में कहा - "अरे अहान आज ये सूट कहां से मारा? ओह लगता है अब ये निकम्मा पति अपनी बीवी के पैसों पर पलने लगा है, वरना तुम्हारी औकात कहां जो इतने महंगे सूट की तरफ देख भी सको।"

वहां मौजूद आसपास खड़े कई लोग अहान की तरफ देखकर हंसने लगे तभी वहां पर शगुन भी अपने हाथ में शराब का ग्लास लिए आयी और बोली - "अरे जीजाजी ये शौर्य कुछ भी बोलता है आप इसकी बातों का बिल्कुल भी बुरा मत मानना, हमारे जीजाजी घर जमाई है तो क्या हुआ आखिर हर घर जमाई अपने ससुराल के टुकड़ो पर पलता है और फिर अगर आप अपने बीवी के खर्चे पर पल रहे हैं तो इसमें गलत क्या है?"

शगुन की बात पर शौर्य एक ठहाका मारकर हंस पड़ा और फिर आगे बोला - "अच्छा ठीक है सॉरी सॉरी लेकिन शगुन क्या तुम्हें लगता है कि शनाया इनसे प्यार करती है?"

जवाब में शगुन ने मुस्कुराते हुए कहा - "क्यों तुम्हें ऐसा क्यों नहीं लगता?"

इस पर शौर्य ने कहा - "वो देखो अपने पति को अकेला छोड़कर वहां कोने में शनाया किसी और के साथ है।"

शगुन और अहान ने उस तरफ देखा जहां शनाया गौरव के साथ बात कर रही थी। शगुन ने कुछ सोचते हुए कहा - "हां ये तो है, शनाया को कम से कम यहां तो अहान को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था।" फिर शगुन ने अहान की तरफ देखकर कहा - "अरे छोड़िये भी जीजाजी इन सब बातों को आइये हम लोग साथ में एन्जॉय करते हैं।"

कहते हुए शगुन ने शराब का ग्लास अहान की तरफ बढ़ा दिया। तभी अहान ने मना करते हुए कहा - "नहीं शगुन मैं शराब नहीं पीता।"

इस पर शौर्य ने अपना ग्लास अहान के होठों से लगाते हुए कहा - "oh come on अहान इतने बड़े पार्टी में शर्म मत कीजिये ये हमारी इज़्ज़त का सवाल है।"

कहते हुए शौर्य ने ज़बरदस्ती वो ड्रिंक अहान के मुंह में उडेल दी, मना करते करते भी अहान के अंदर पूरी शराब जा चुकी थी। जैसे ही शौर्य ने अपना ग्लास हटाया तभी शगुन ने अपना ग्लास अहान के होठों से लगाते हुए कहा - "ओह तो क्या हमारे ग्लास से पीने में आप भेदभाव करेंगे जीजाजी, चलिए इसे भी खत्म करिये।"

अहान मना करता रहा मगर इनके ज़िद के आगे अहान की एक न चली थोड़ी ही देर में वो बेहद नशे में हो चुका था और शौर्य व शगुन अब उसके मज़े लेते हुए देख रहे थे। अब तक यामिनी जी और शौर्य के पिता नीरज भी पार्टी में आ चुके थे इसके अलावा दादा आनंद गिल भी लोगों से मिल रहे थे। तभी शौर्य ने लोगों का ध्यान अहान की तरफ खींचते हुए तेज़ आवाज़ में कहा - "ladies and gentleman मिलिए हमारे घर के दामाद मिस्टर अहान से इनके अंदर बहुत सी खूबियां हैं ये किस खानदान से हैं और इनका पेशा क्या है क्या सोचकर इन्होंने हमारे खानदान से नाता जोड़ा आज ये सबके बारे में बताएँगे। क्यों जीजाजी बताइये न?"

अहान ने नशे में ही शौर्य की तरफ बढ़कर कहा - "ओह तो इसीलिए तुमने और शगुन ने ज़बरदस्ती मुझे शराब पिलाई और अब अगर जानना ही चाहते हो तो सुनो।"

वहां लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो चुकी थी और लोग बड़ी दिलचस्पी से इस तमाशे को देख रहे थे। अहान ने शौर्य की तरफ देखकर कहा - “साले साहब सबसे पहले मैं तुम्हारे बारे में बताता हूं, तुम एक नंबर के लालची और खुदगर्ज इंसान हो, गिल कंस्ट्रक्शन के बिजनेस की बागडोर तुम अपने हाथ में लेना चाहते हो न और इसीलिए तुम शनाया को अपने रास्ते से हटाना चाहते हो। तुम हमारा रिश्ता भी तोडना चाहते हो।"

तभी शौर्य उसकी बात काटते हुए बोला - "अहान क्या बकवास कर रहे हो।"

जवाब में अहान ने अपने होठों पर ऊँगली रख कर चुप रहने का इशारा किया और बोला - "shhh अभी मेरी बात खत्म नहीं हुई है शौर्य, हां इसी बिजनेस को हासिल करने के लिए तुम तरह तरह की चालें चलते रहते हो अपने बाप नीरज के साथ मिलकर और दादाजी, हां दादाजी की चापलूसी करके उन्हें शनाया के खिलाफ भड़काते हो।"

तभी दादा आनंद गिल अहान के सामने आकर बोले - "अहान ये सब क्या है?"

अहान उन्हें देखकर बोला - "ओह दादाजी और आपके बारे में तो क्या ही कहना, आप शनाया को मौका ज़रूर देते हैं मगर अंदर ही अंदर आप शनाया से ज्यादा शौर्य को चाहते है इसीलिए आपका हर एक फैसला शौर्य के हक़ में और शनाया के खिलाफ होता है।"

तभी शगुन वहां आकर बोली - "अहान ये हमारे दादाजी हैं।"

इस पर अहान बोला - "और हां शगुन मुझे पता है कि शनाया के खिलाफ अब तुम और शौर्य एक हो चुके हो, तुम भी आखिर शौर्य के चाचा की ही लड़की हो न अंदर ही अंदर तुम दोनों एक दूसरे के खिलाफ चाहे जितना सोचो मगर जब बात शनाया की आती है तो तुम दोनों एक हो जाते हो इसीलिए तो तुम दोनों ने मुझे बेइज्जत करने के लिए शराब पिलाई। मगर मगर.. शनाया के साथ मैं खड़ा हूं और मेरे रहते हुए कोई भी शनाया का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।" इतना कहकर अहान की आंखे थोडा नम हो गयी और वो कुछ सोचते हुए बोला - “सच कहूँ तो एक शनाया ही है जो तुम सबसे ज्यादा talented है, वो सभी का ख्याल रखती है, अपने family बिजनेस के बारे में उसे सबसे ज्यादा फ़िक्र है, मगर भेदभाव भी उसकी के साथ होता रहा है।”

अब तक शनाया भी वहां आ चुकी थी अहान नशे में ज़रूर था मगर उसने जो भी कहा वो सच था और ये बाते सुनकर शनाया की आंखे नम हो गयी थी। तभी शौर्य अहान के करीब आया और उसका हाथ पकड़कर बोला - “बहुत बेइज्जती करवा चुके आप हम लोगों की, अब बेहतर यही है कि जल्दी से यहाँ से निकलिए।”

इतना कहकर शौर्य ने अहान को धक्का दिया तो अहान सामने खड़ी शनाया के कदमों में गिर पड़ा। ये देखकर शौर्य हँसते हुए बोला - “तू कल भी शनाया पैरो के जूती के बराबर था और आज भी तेरा यही हाल है।”

अहान ने सर उठाकर उपर देखा तो सामने शनाया खड़ी हुई थी, शनाया ने झुककर अहान को सहारा देते हुए उठाया। अहान अभी भी नशे में बड़बड़ा रहा था मगर शनाया ने उसे संभाला हुआ था। अचानक ही शनाया का चेहरा एकदम से सख्त हो गया वो शौर्य और शगुन की तरफ देखते हुए बोली - “आज तुम दोनों ने सचमुच बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं किसी को नीचे गिराने के लिए तुम दोनों कितना गिर सकते हो ये आज मैंने देख लिया। मगर एक बात कान खोलकर सुन लो अहान को कुछ भी कहने से पहले एक बार ये ज़रूर सोच लेना कि ये मेरे husband हैं और कितनी भी कोशिश कर लो ये सच बदल नहीं सकता इसलिए आज के बाद अहान के साथ अगर किसी ने गलत करने की सोची भी तो उसके लिए ठीक नहीं होगा।”

शनाया की बात सुनकर शगुन और शौर्य का मुंह खुला का खुला रह गया। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि शनाया भी अहान का साथ दे सकती है, यामिनी जी का भी कुछ यही हाल था। तभी यामिनी जी शौर्य के पास आकर बोली - "ये सब क्या ड्रामा है शौर्य?"

इस पर शौर्य ने कहा - "ये अहान हमारे खानदान पर धब्बा बन चुका है ऑन्टी और शनाया इस धब्बे के साथ ही जीना चाहती है।"

जवाब में यामिनी जी एक लम्बी सांस लेकर बोली - "लेकिन अब कर भी क्या सकते हैं! शनाया के पिता ने इसे ज़बरदस्ती हमारे गले बांध दिया है।"

शौर्य मुस्कुराते हुए बोला - "कर सकते हैं अगर आप चाहें तो हम इनका रिश्ता खत्म कर सकते हैं।"

यामिनी जी ने हैरानी से पूछा - "मगर कैसे?"

शौर्य अपने होठों को यामिनी जी के कान के पास ले गया और उन्हें कुछ बताया जिसे सुनकर यामिनी जी के होठों पर एक मुस्कान आ गयी और वे बोली - "ठीक है मगर इसमें मेरी बेटी को कुछ नहीं होना चाहिए।"

शौर्य मुस्कुराते हुए बोला - "आप फ़िक्र मत कीजिये।"

इधर शनाया अब किसी तरह अहान को पार्टी से लेकर बाहर आ गयी थी, बाहर आकर उसे अपनी कार में बिठाया और वहां से घर निकल गयी। शनाया ये समझ गयी थी कि जो कुछ भी हुआ उसे भड़काने वाले शौर्य और शगुन ही थे मगर ये सोचकर शनाया अच्छा फील कर रही थी कि अहान ने जो कुछ भी कहा वो सच था। आज अहान ने वो सब कह दिया था जो वर्षो से शनाया के दिल में था। अहान को ले जाकर शनाया ने उसके बेड पर लिटाया तो अहान अभी भी उसे पकड़े हुए था और उस समय शनाया अहान के सीने पर ही गिर पड़ी मगर अहान उसके गले में हाथ डाले हुए था वो शनाया को जैसे छोड़ना ही नहीं चाहता था। नशे में ही अहान के मुंह से आवाज निकली - "शनाया मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, शनाया I love you, सॉरी आज जो भी हुआ मगर उसमें मेरी गलती नहीं थी। ये सब हमे अलग करना चाहते हैं पर मैं ऐसा नहीं होने दूंगा मैं हर हाल में आपके साथ रहूंगा आपको कभी अकेला नहीं छोड़ूगा।"

ये सुनकर शनाया के होठों पर एक मुस्कान आ गयी, उसने blanket से अहान को कवर किया और फिर अपने कमरे में चली गयी। रात भर शनाया अहान के बारे में सोचती रही, उसे नींद ही नहीं आ रही थी। करवट बदलते हुए सुबह हो चुकी थी जब शनाया की आंख लगी। अहान जल्द ही उठ गया था उसे सब कुछ याद था कि रात की पार्टी में क्या हुआ! अहान ये सोचकर घबरा रहा था कि वो शनाया को कैसे फेस करेगा? किचन से आ रही कुछ आवाज़ को सुनकर शनाया की नींद खुली। जैसे ही वो उठी तो सामने अहान दो कप कॉफी लिए खड़ा था, उसने शनाया से कहा - "good morning Sorry कल पार्टी में जो हुआ उसके लिए बहुत शर्मिंदा हूं, मेरे कारण कल फिर आपको problem हुई।"

शनाया ने घूरकर अहान को देखा और फिर एक लम्बी सांस लेकर बाथरूम की तरफ बढ़ गयी। अहान ने आवाज़ देकर कहा - "कल के लिए सॉरी कॉफी तो लेलो।"

जवाब में शनाया ने कहा - "मुझे फ्रेश होना है, वापस आकर पी लूंगी।"

इतना कहकर शनाया बाथरूम की तरफ बढ़ गयी। अहान फिर से किचन की तरफ बढ़ गया तभी शनाया कुछ लेने के लिए किचन में वापस आयी तो उसने देखा की अहान आटा गुंथने की कोशिश कर रहा है। अहान के नाक पर खुजली हो रही थी तो उसने शनाया से कहा - "मेरी नाक पर खुजली।"

शनाया ने घूरकर उसे देखा तो अहान चुप हो गया और खुद के हाथों से ही नाक पर हाथ फेरा, ऐसा करने से उसके पूरे चेहरे पर आटा लग गया। शनाया आगे बढ़कर पानी ले रही थी जब उसने अहान के चेहरे की तरफ देखा, उसे देखते ही शनाया के मुंह से हंसी निकल गयी मगर उसने कुछ भी जाहिर नहीं होने दिया। अपनी हंसी काबू में किए वो बाथरूम में घुस गयी और वहां खिलखिलाकर हँस पड़ी। उसकी हंसी की आवाज़ अहान ने भी सुनी और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गयी तभी अहान का मोबाइल बजा और उसने अपने हाथ धोकर मोबाइल पर देखा तो विक्रम का फोन था। अहान ने फोन उठाकर कहा - "अब आपने क्यों फोन किया है?"

दूसरी तरफ से आवाज़ आयी - "अपने फैसले के बारे में आपने क्या सोचा है यंग मास्टर या फिर हमे ही कुछ करना होगा?"

अहान कुछ देर खामोश रहकर बोला - "मैं आपसे पहले भी कह चुका हूं कि मेरा पीछा छोड़ दीजिये और आगे से मुझे फोन मत करिएगा, मैं नहीं चाहता कि किसी को भी ये पता चले कि मैं एक अमीरज़ादा हूं ये बात सीक्रेट ही रहनी चाहिए।"

इतना कहकर अहान ने फोन काट दिया और उसे एक साइड में रख दिया फिर वो शनाया के लिए नाश्ता तैयार करने लगा। कुछ देर बाद शनाया वापस आयी और कपड़े निकालने के लिए अपने वार्डरोब की तरफ बढ़ गयी और फिर जैसे ही उसने अलमारी खोली तो सामने देखते ही हैरान रह गयी। शनाया किचन में आकर गुस्से से अहान को देखने लगी। आखिर अब क्या किया है अहान ने?

क्या है अहान के सीक्रेट अमीरज़ादा होने की कहानी?

क्या प्लान है शौर्य का?

जानने के लिए बने रहिये इस कहानी के साथ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels