Vam-power - Ep 5
पॉवर लेस
दुनिया में कुछ लोगों का ऐसा समूह भी था जिनका यह मानना था की ये शक्तियां इंसानियत के लिए एक श्राप है, और इसी वजह से उस समूह ने इन शक्तियों के बजाय, हथियारों को अपनी रक्षा करने के लिए चुना। ऐसे लोगों को शुद्धम कहते थे। हालांकि इस समूह के लोग बहुत ही साधारण होते है, और इनकी संख्या भी ज्यादा नहीं थी। सार्थक अपनी जिंदगी में कभी किसी इंसान से नहीं मिला था जो इस ग्रुप का हिस्सा हो, उसने तो बस उनके बारे में किस्से, कहानियों में ही सुना था। सार्थक के 5 लोगों के ग्रुप की आखिरी सदस्य थी, भूमि। भूमि से ज्यादा खूबसूरत वहां कोई नहीं था, जब वह चलके सामने आ रही थी, तब उसे देख कर वहां मौजूद हर लड़के की गर्दन अपने आप ही उसकी तरफ पलट रही थी। उसके काले मुलायम घने बाल थे, जो उसके ऊपर बहुत आकर्षक लग रहे थे। बस एक ही दिक्कत थी और वह था उसके चेहरे का हाव भाव। इतने लोगों के बीच में चलते हुए भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, उसके एक्सप्रेशन बिलकुल नहीं बदल रहे थे । जब सार्थक ने अपने ग्रुप के लोगों की तरफ देखा तो उसे अहसास हुआ की उसने, इनमे से अभी तक किसी को भी बस से लेकर यहां तक नहीं देखा था। उसके दिमाग में आता है की, शायद मिलिट्री वालो ने ही जानबूझकर इस तरह से ग्रुप बनाए होंगे। चलते चलते इनका ग्रुप सामने खड़े एक दूसरे ग्रुप के पीछे आकर रुक जाता है, वहां बहुत से ग्रुप्स, test देने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन अपने मस्त मौला अंदाज में आगे आता है और ग्रुप के हर सदस्य से हंस कर मिलते हुए हाथ मिलता है। अर्जुन बहुत प्यार और खुशी से सब से मिल रहा था तो लगभग सभी ने उससे अच्छे से हाथ मिलाया, सिवाए भूमि के। उसने अर्जुन के हाथ की तरफ देखा और अनदेखा करते हुए मुंह दूसरी और फेर लिया। “घबराओ मत, में काटूंगा नहीं! "
अर्जुन हस्ते हुए कहता है और भूमि के कंधे पर हाथ रख देता है। यह उसकी बहुत बड़ी गलती थी, भूमि तेजी से उसकी कलाई पकड़ कर गोल घुमाकर उसे नीचे गिरा देती है और देखते ही देखते अर्जुन का हाथ ठंडा पड़ने लगता है और उसकी कलाई पर बर्फ की एक लेयर चढ़ती हुई दिखाई देती है। (इंटेंस म्यूजिक) सब बच्चे चौंक जाते है, और आश्चर्य से भूमि और अर्जुन की तरफ देखते है। तभी भीड़ में से एक बच्चा आश्चर्यचकित होकर बोलता है।
"वाह … इसके पास तो बर्फ जमाने की शक्ति है।"
वहां खडा हर लड़का, भूमि की बर्फ की शक्ति को देखकर अचंभित हो जाता है। उनमें से कुछ लड़के तो इस बात से ज्यादा प्रभावित दिख रहे थे की इतनी सुंदर लड़की के पास कितनी कूल शक्ति है। भीड़ में से एक बच्चा पूछता है, “बर्फ जमाने की शक्ति तो बहुत rare है न?
भूमि की तरफ देखते हुए दूसरा लड़का, जवाब देता है,
"Rare का तो पता नहीं, पर इस बर्फ में तो, मैं भी जमना चाहूंगा"
“बंद करो ये तमाशा, "
कैप्टन अरविंद , भूमि और अर्जुन की लड़ाई को देखकर चिल्लाता है, “अगर तुम दोनों में लड़ने की इतनी ही ताकत है तो उसे बचा कर रखो, test में काम आयेगी!"
भूमि झटके से अर्जुन का हाथ छोड़ देती है, अर्जुन दर्द से कराहने लगता है। और धीरे धीरे उसके हाथ पर जमी बर्फ पिघलने लगती है। अर्जुन नजरें चुराकर, इधर उधर देखता है और शर्मिंदा होकर वहां से भागता हुआ, सार्थक के ठीक पीछे जाकर, कतार में खड़ा हो जाता है।
"देखा तुमने? कितनी बदतमीज लड़की है यह?", अर्जुन शिकायत करते हुए आगे कहता है,
"अगर कैप्टन अरविंद बीच में न आते तो, मैं आज अपना हाथ गवां ही चुका था।”
सार्थक जवाब देता है,
“बिना उस इंसान के इजाजत के तुम किसी को छू नहीं सकते हो। consent क्या होता है जानते हो ना तुम?"
अर्जुन अपने बचाव में सार्थक को कहता है,
"हां यह तो मैं जानता हूं, पर उस लड़की की किस्मत अच्छी थी, जो मैंने अपनी शक्तियां उस पर अभी तक नहीं आजमाई"
अर्जुन के शब्द ही उसके लिए यहां दुश्मन पैदा कर रहे थे। भूमि पर मरने वाले आशिकों की संख्या बहुत थी, वह लोग अर्जुन को नीची नजरों से देख रहे थे। और यह उम्मीद कर रहे थे की अर्जुन के खिलाफ बोलकर वह शायद भूमि के नजदीक आ सकते है। अपने आसपास के बच्चों की शक्ल देख कर सार्थक को यह अच्छे से समझ आ रहा था की, वह लोग क्या सोच रहे होंगे, इसी वजह से वह अर्जुन से थोड़ा दूर चला जाता है। कहीं कोई उसे अर्जुन के साथ खड़ा देखकर यह ना सोच ले की वह दोनों दोस्त है। आखिरकार test की घड़ी आ ही गई, सार्थक और उसके ग्रुप के बाकी सदस्यों को आगे बुलाया जाता है। और उन्हें मैदान के बीचों बीच बने एक सफेद square platform में खड़े होने के लिए कहा जाता है। उस square platform में इतनी जगह तो थी ही, की ये पांचों उसमें आराम से खड़े हो पाए। उस square के बाहर, एक आदमी, बड़ा सा नकाब ओढ़े हुए खड़ा था।
"भेज दो इन्हें!"
जैसे ही कैप्टन अरविंद उस आदमी को आदेश देता है, वह अपना सिर हां मैं हिलाता है और अपने दोनों हाथों को ज़मीन पर रख देता है। उसके हाथ रखते ही उस square box के किनारों से बैंगनी रंग की चमकीली रोशनी निकलने लगती है।
"ओह, यह तो टेलीपोर्ट करने की शक्ति है!"
अर्जुन आगे झुक कर धीरे से सार्थक के कान में कहता है।
"ये भी एक rare शक्ति है!"
उन पांचों के पैरों के नीचे से, धीरे धीरे करके जमीन गायब होने लगती है, और एक बड़ा सा रंगीन बवंडर उत्पन्न होता है, और अगले ही पल, वह पांचों उस बवंडर में गायब हो जाते है। बवंडर हटता है तब उन्हें पता चलता है की वह किसी दूसरे खाली मैदान में पहुंच गए है। यह नई जगह बहुत सुनसान थी और काफी डरावनी लग रही थी। वह एक बंजर और विरान जगह थी जहां कोई हरियाली नहीं थी। वहां सिर्फ दो लोग खड़े हुए थे। उनमें से एक औरत थीं, जो काले रंग के सूट में खड़ी हुई थी, और उसके बगल में एक नकाब पहने हुए कोई दूसरा आदमी खड़ा था, जिसका चेहरा नकाब के पीछे छुपा हुआ होने से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। सार्थक उन दोनों की वर्दी पर लगे हुए badges से भी यह पहचान नहीं कर पा रहा था की वह दोनों किस औहदे के फौजी है। उस औरत ने अपने हाथ में एक टैबलेट पकड़ रखा था, और उसपर अपनी उंगलियों से कुछ लिख रही थी। उसका इन पांचों पर ध्यान ही नहीं था, और तब तक अपने काम में मशगूल रही जब तक उसका काम खत्म न हो गया। काम खत्म करके वह अपनी गर्दन ऊपर करके इन बच्चों को देखती है, और गहरी सांस भर कर कहती है,
"हेलो, मेरा नाम जेनी है, और आज के तुम्हारे test की इंचार्ज मैं हूं। जब test खत्म हो जाएगा, तो उससे जुड़ी जानकारी और उसके नतीजे तुम्हारे हाथ में बंधी घड़ी में दिखने लगेंगे।"
सार्थक एक बात गौर करता है की उस औरत के एक्सप्रेशन बिलकुल भूमि की ही तरह थे, एकदम फीके और बेजान।
"तो देखे, आज पहले कौन सामने आएगा? ओह ऐसा लगता है की हमारे बीच कुछ ऐसे भी बच्चे है, जिनका पावर लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ है।"
जेनी उस टैबलेट पर सब की जानकारियां देखते हुए बोलती है। उस विरान जगह में वह टैबलेट बहुत ही नायाब और नाजुक दिखाई दे रहा था। जेनी को सभी बच्चों के बारे में अभी तक जो भी पता था, वह सब उनके पुराने स्कूल ने बताया था।
"प्रखर चंद्र, आगे बढ़ो।"
डरा हुआ, घबराया सा, छोटे कद का प्रखर, ठीक वैसा ही करता है जैसा उसे कहा जाता है। अब तो उसकी हालत पहले से भी ज्यादा खराब दिख रही थी। सार्थक सोचता है की भले ही प्रखर कमजोर दिखता हो, लेकिन अगर उसकी तुलना सार्थक के साथ करी जाए तो प्रखर की हालत, सार्थक से कहीं बेहतर लग रही थी। कम से कम प्रखर सीधा तो खड़ा हो पा रहा था, सार्थक की तरह नहीं, जिसे देख कर लग रहा था की वह किसी भी पल गिर सकता है।
"क्या शक्ति है तुम्हारे पास?"
जेनी प्रखर से पूछती है ।
"अ…म...मेरे पास कोई शक्ति नहीं है।"
प्रखर धीमी आवाज में जवाब देता है।
सार्थक और बाकी बच्चों को प्रखर की घबराहट का कारण अब समझ में आता है। शक्तिहीन होना बहुत आम बात थी, युद्ध की वजह से सार्थक जैसे बहुत से बच्चे थे जो अनाथ हो गए थे, और उन्हें पैसों की तंगी हो गई थी, ऐसे हालातों में उनके लिए शक्ति ग्रंथ खरीदना तो कोई सपने के जैसा ही था। लेकिन क्योंकि प्रखर के पास कोई शक्ति नहीं थी, वह दूसरों से मिलने वाले बरताव से डर रहा था।
"घबराओ मत प्रखर।"
जेनी कहती है,
"ये लो, इसे रखो।"
जेनी के पीछे खड़ा नकाबपोश आदमी, अपनी शक्ति का इस्तेमाल करके, हाथ घुमाता है और जादू से एक किताब प्रकट हो जाती है, जिसे वह जेनी को दे देता है। जेनी वह किताब लेती है और प्रखर को दे देती है।
"य…ये, यह मेरे लिए? यह फ्री है?"
प्रखर उत्साहित होकर पूछता है, जेनी हां मैं सिर हिलाती है। प्रखर कहता है,
"Thank you!"
"अपने खाली समय में इस किताब को ध्यान से पढ़ना। और जब तुम इसे अच्छे से इस्तेमाल करना सीख जाओगे तब test देने वापस आ जाना। पर अभी कुछ समय के लिए, मैं तुम्हें पावर लेवल 1 दे रही हूं।"
भले ही प्रखर को पावर लेवल 1 मिला था। पर उसे फरक नहीं पड़ रहा था। फिलहाल उसकी आंखों में सिर्फ उम्मीद दिखाई दे रही थी। उसे लग रहा था की अब इस किताब की मदद से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी।
"अगला नाम है सार्थक गुप्ता, आगे आओ।"
जेनी सार्थक को देख कर आदेश देती है।
सार्थक वैसा ही करता है जैसा उसको कहा जाता हैं।
"क्या शक्ति है तुम्हारे पास?"
अब सार्थक को यह सब, एक बड़ा धोखा लग रहा था। उसे इतना तो साफ समझ आ रहा था की जेनी ने जो टैबलेट पकड़ रखा था, उसमें पुराने स्कूल के द्वारा दी गई सारी जानकारियां थी। फिर ये किस तरह का सवाल हुआ? उन्हें इतना तो पता ही होगा की किसके पास कितनी शक्तियां है और किसके पास नहीं। और ये भी पता होगा की किताब खरीदने की हैसियत इनमें से कितनों की है। लेकिन फिर भी इस सवाल का जवाब वह सार्थक से ही पूछ रही थी। यहां आने के पहले, सार्थक ने मिलिट्री स्कूल के बारे मैं थोडी बहुत जानकारी पता कर रखी थी। प्रखर की तरह नहीं जिसे कुछ पता ही नहीं था। सार्थक यह पहले से जानता था की जिन बच्चों के पास खुद की कोई शक्तियां नहीं होती है, मिलिट्री उन सब बच्चों को, फ्री में, पहले लेवल का पृथ्वी वाली शक्ति ग्रंथ देता है। इस तरह, प्रखर जैसे कई बच्चे जिन्हें फ्री में किताब मिलती थी वह हमेशा के लिए खुद को मिलिट्री के कर्जदार मान लेते थे। और सिर्फ यह ही नहीं, पृथ्वी वाले तमाम शक्ति ग्रंथ पर सिर्फ मिलिट्री का ही एकमात्र अधिकार है और वह केवल मिलिट्री के पास ही पाई जती है। इसका मतलब यह था की अगर तुम्हें अपनी प्रुथ्वी शक्ति को और बढ़ाना है, तो उसके बदले तुम्हें, मिलिट्री से ईमानदारी रखनी होगी, और वह तुम्हारी शक्तियों को बढ़ाने में मदद करेंगे। सार्थक ने शक्ति ग्रंथ मिलने से पहले ही अपने मन में सोच लिया था की उसे वह प्रुथ्वी शक्ति की किताब तो किसी भी कीमत पर लेनी ही है। उसने यह तक सोच रखा था की अगर दो साल बाद वह मिलिट्री में भरती न भी होना चाहे तब भी पृथ्वी शक्ति बहुत फायदेमंद साबित होगी। उसकी मदद से उसे फटाफट नौकरी भी मिल सकती थी, क्योंकि प्रिथ्वि शक्तियां बिल्डिंग और दूसरी इमारतें बनाने में बहुत काम आती थी। लेकीन परेशानी तो अब इस बात की थी की सार्थक के पास पहले से एक शक्ति मौजूद थी। इसका मतलब यह की वह और कोई दूसरी शक्ति को अब सीख नहीं सकता था। और जो किताब उसे मिलिट्री स्कूल मैं मिलने वाली थी अब वह किसी काम की नहीं रहेगी। सार्थक को इस बात का पूरा यकीन था की जिस किसी को भी यह किताब मिलेंगी उसपर मिलिट्री वाले कड़ी नजर जरूर रखेंगे। जिसका मतलब यह हुआ की कभी न कभी तो सार्थक को किताब से मिली शक्तियों का प्रदर्शन करके दिखाना होगा। सार्थक गहरी सांस लेता है और जेनी को जवाब देता है,
"मेरे पास कोई शक्ति नहीं है।"
बिलकुल पहले की तरह ही वह नकाबपोश आदमी हवा में से एक और किताब निकलता है, और जेनी को थमा देता है। जेनी, उसी ठंडे लहजे में वह किताब सार्थक को आगे देती है। सार्थक, जेनी के हाथ से किताब ले लेता है, तभी अचानक उसके सामने एक और स्क्रीन खुलती है, [इस शक्ति को समझा नहीं जा सकता है।] [क्या तुम इस किताब के बदले 10 experience points लेना चाहोगे?] सार्थक को पहले मैसेज के आने की तो उम्मीद थी, लेकिन दूसरे मैसेज ने उसे चौंका दिया था। उस किताब को लेने की सार्थक की बहुत इच्छा हुई, क्योंकि उसके बदले उसे experience points जो मिल रहे थे। पर वह जानता था की अगर उसने किताब ले ली, तो हो सकता है बाद में उसपर सवाल खड़े हो जाए और उसे अपनी शक्तियां साबित करनी पड़े।
"माफ कीजिएगा, मुझे यह किताब नहीं चाहिए।"
सार्थक, जेनी को किताब लौटते हुए कहता है। जेनी को अचंभा होता है, उसकी आँखें बड़ी हो जाती है और उसके चेहरे के भाव पहली बार बदलते हुए दिखाई देते हैं। उसके पांच साल के instructor की नौकरी में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी बिना शक्ति वाले इंसान ने शक्ति ग्रंथ को लेने से मना कर दिया था। सार्थक ने शक्ति ग्रंथ लेने से क्यों माना कर दिया? शक्ति ग्रंथ के बिना अब आगे उसका क्या होगा? जानने के लिए पढ़ें My Vampire System ओनली On Pocket Novel!!