Chapter 1 / 1269

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम

Chapter 1

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम ·Ankur Mittal

Vam-Power

Rahasyamayi Kitaab

"नीचे देख सडु , जमीन पर बैठे कुत्ते पर मत चढ़ जाना"

स्कूल के गलियारे में एक लड़का, सार्थक का मजाक उड़ाते हुए चिल्लाता हुआ आता है और वो जोर जोर से हंसने लगता है। सार्थक इस बेहूदे मजाक को अनसुना कर, उसी गलियारे से आगे बढ़ने लगता है। अब तो यह रोज की बात हो गई है, हर रोज किसी न किसी बात पे सार्थक का मजाक बनता आ रहा है, सार्थक को आज भी इन तानो से उतना ही फरक पड़ता है, जितना उसे पहले दिन पड़ता था, इसीलिए वह अपने आप पर काबू रखने की बहुत कोशिश करता है, पर रख नही पता है। एकाएक सार्थक के कदम रुकते है, वह अपने हाथ को उठा कर, चेहरे के पास लाता है, चेहरे पर लटकते हुए गोल चश्मे को अपने नाक के उभार पर टिकाता है। उस चश्मे को देख कर साफ पता चल रहा था की उन्हें अब बदलने की जरूरत है, ऐसा लग रहा था जैसे उस चश्मे ने अपनी जिंदगी के सारे पढ़ाव देख लिए हो। कहीं पर टेप चिपका हुआ था तो कहीं पर हाथ से उसकी डंडियों को सीधा करने की गई कोशिश दिखाई दे रही थी। सार्थक के चेहरे पर वो चश्मा टेड़ा मेड़ा ही सही पर किसी तरह से बस टीका हुआ था। सार्थक अपने अंदाज में चश्मे को सीधा करते हुए उस लड़के की तरफ धीरे से मुड़ता है और कहता है, "तो जमीन पर मत बैठा कर" और अपने हाथों से कुत्ते के मुंह की आकृति बना कर उस लड़के को जवाब देता है। यह सुनते ही वह लड़का आगबबूला हो जाता है और गुस्से में दांत भीचता हुआ सार्थक की तरफ दौड़ लगाता है।

"तुम घटिया लोगो को हर बार याद दिलाना पड़ता है, की तुम्हारी औकात क्या है, तुम इस दुनिया मे रहने के लायक नही हो"

वह लड़का अपने दोनो हाथों की हथेलियों को आपस में जोड़ता है, और उसमे से एक हरे रंग की गोल आकार की एक गेंद जैसी रोशनी उत्पन्न होती है, वह लड़का जैसे ही सार्थक के थोड़ा करीब जाता है वह अपने हाथों को गोल घुमाकर, अपनी हथेलियां सार्थक की ओर घुमा देता है , जिससे एक हरे रंग की तेज गति वाली किरण निकलती है। सार्थक के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं होता है, वह समझ जाता है की अब वो बच नहीं सकता, तो वह उस हमले के लिए खुद को तैयार करता है, वह अपनी मुट्ठी बांध कर, पांव जमीन में गड़ा कर खड़ा हो जाता है। जैसे ही वह हरे रंग की किरण, सार्थक से टकराती है वह हवा में उड़ता हुआ दूर पीछे वाली दीवार से टकरा जाता है।

"क्या हो रहा है यहां ?" छात्रों की भीड़ में से कोई पूछता है, "ये लोग स्कूल के आखरी दिन भी लड़ाई झगड़ा कर रहे है ?

इतने शोरगुल के चलते, देखते ही देखते वहां उत्सुक छात्रों की भीड़ इक्कठा होने लग जाती है. तभी उस भीड़ में से एक लड़की निकल कर आती है और उस टूटी हुई दीवार की तरफ दौड़ कर जाती है, यह देखने के लिए की कोई घायल तो नही हुआ। जैसे ही धूल का गुबार छटता है, आहिस्ते आहिस्ते सार्थक के काले घुंघराले बाल दिखाई देने लगते है, और धुंए के साफ होते ही उस लड़की को पता चलता है की ये हादसा किसके साथ हुआ है। वह सार्थक की शकल देख कर 1 कदम पीछे हो जाती है और वहां से बिना कुछ कहे ही निकल जाती है, जैसे की उसने कुछ देखा ही न हो। सार्थक की नजरें उस लड़की पर ठहर जाती है, जब वह लड़की अपने दोस्तों के पास जाती है, तो वो सब उसपे हंसने लगती है,

"क्या तुम सच में सडू की मदद करने गई थी ?" एक सहेली हस्ते हुए मजाक में पूछती है,

"ऑफ कोर्स नोट, पता नही कौन था, मैने तो ठीक से देखा भी नहीं" वह लड़की चीढ के जवाब देती है। तभी वहां सार्थक अपने चश्मे उठाने के लिए खड़ा होता है, तो देखता है की चश्मे की एक डंडी निकल कर अलग हो गई है। उसे ठीक करने के बजाय वो उन्हें अपने हाथ में ही पकड़ कर रखता है। उसके चेहरे पर परेशानी साफ दिखाई देती है। वह चिढ़ कर खुद से कहता है, "फिर से नहीं यार"

आज सार्थक का स्कूल में आखिरी दिन था, वह यह उम्मीद कर रहा था की कम से कम आज के दिन तो उसके साथ कुछ बुरा नही होगा। पर वह लोगो के इस रव्वैये से परेशान हो चुका था, वह उन लोगो में से भी नही था जो बुरा वयव्हार चुप चाप सहन कर ले, उसे जवाब देना आता था। सार्थक बाकी छात्रों की तरह स्कूल में नही रुकना चाहता था, उसने अपना टूटा हुआ चश्मा उठाया और बिना किसी की परवाह करे स्कूल से बाहर जाने लगा। बाहर निकलते वक्त उसे बहुत से लोग दिखे जो ग्रुप बना कर स्कूल में बिताए अपने सारे पल याद कर रहे थे, किसी का चेहरा हंसी से खिल उठा था तो किसी की आंखें नम थी, कोई ताली मार-मार कर हंस रहा था तो कोई अपने दोस्त से गले लग कर रो रहा था।, जैसे की आज के बाद पता नही कब मिलेंगे। सार्थक इनमे से किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं था, उसका यहां कोई दोस्त नहीं था। सार्थक घर पहुंच कर अपने काम में लग जाता है, वह एक बहुत छोटे, 1 कमरे के घर में रहता है, जहां इतनी ही जगह थी की एक गद्दा और एक टेबल रख सके, उसने एक टीवी भी दीवार पे लगा रखा था, पर वह उसे देखता नही था, सिर्फ अपना अकेलापन दूर करने के लिए, उसे एक शोर की तरह इस्तेमाल करता था। उसके बिस्तर के सिरहाने एक पेटी भी रखी हुई थी, जिसमे उसका कुछ सामान रखा हुआ था। उसे यह घर सरकार के द्वारा दिया गया था, क्योंकि उसका इस दुनिया में कोई नहीं था, ना मां बाप, ना ही कोई रिश्तेदार। और उसकी उमर भी सिर्फ 16 साल की ही थी। सार्थक कोने में रखी एक पुरानी सी अलमारी की तरफ जाता है, और उसकी दराज खोल कर उसमे रखी एक किताब निकालता है। वह एक मोटी कम से कम आधा किलो की, कड़क जिल्द वाली बड़ी सी किताब थी। उसके COVER का रंग कुछ कुछ हल्के सूखे हुए खून के जैसा दिख रहा था, और बीच में एक मॅटमेले भूरे रंग का जबडे का कंकाल बना हुआ था। ऊपरी जबड़े मैं फैले हुए 4 तीखे और नुकीले दांत थे और वहीं निचले जबड़े के कोने में 2 नुकीले दांत, जिनके बीच में 5 दांतो की एक सीधी श्रृंखला बनी हुई थी।

"चलो एक बार और कोशिश करके देखता हूं"

सार्थक कहते हुए उस किताब को उठा कर टेबल पर रख देता है, फिर वह तुरंत अपने बैग की तरफ मुड़ता है, उसमे से एक टेस्ट ट्यूब निकालता है, जो किसी रंगीन तरल पदार्थ से आधी भरी होती है।

"प्रयोग नंबर 112, हाइड्रोक्लोरिक एसिड। अब देखते है इससे क्या होगा।" इतना कहते हुए वह किताब के उपर धीरे धीरे करके एसिड की बुंदे गिराने लगता है।

"अभी तक तो कुछ नहीं हुआ है, ये एसिड काम तो कर रहा है ना?" ऐसा कहते हुय सार्थक एक अखबार पर एसिड की बुंदे गिराता है। बुंद अखबार पर गिरते ही एक धुआँ उठता है और अखबार में बुंद के आकार का छेद हो जाता है। एसिड तो काम कर रहा है!” और फिर वह पूरी टेस्ट ट्यूब किताब पर खाली कर देता है पर उस किताब पे कोई आंच नहीं आती। सार्थक बड़े ध्यान से उस किताब को उठा कर हर तरफ से उसे अच्छे से देखता है, पर आश्चर्य की बात ये, की उस किताब में कहीं कोई बदलाव नहीं दिखता। फिर वह अपने इस प्रयोग के परिणाम को बड़ी बारीकी से एक अलग किताब में लिखता जाता है।

"फिर से नाकाम, ये किताब खुलती क्यूं नही है? आखिर Ma और Papa ने इस किताब को क्यों संभाल कर रखा हुआ था?"

एक सौ बारह बार, जी हां, इतनी बार सार्थक इस किताब को खोलने की नाकाम कोशिशें कर चुका था, पर इस किताब पर कुछ असर नहीं होता। किताब खुलना तो दूर इसे कुछ नुकसान भी नही होता, सार्थक ने इसे जलाने, काटने, पिघलाने, फाड़ने, हर तरह की कोशिश कर ली, पर उस किताब के आगे कुछ न टिक पाया, उसे एक खरोच तक नही आई। इस बात से हताश, वह अपने बिस्तर पर लेट जाता है और अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए टीवी चालू करता है| टीवी चालू होता है, जिसमे खबर आती है, "डामिस प्रजाति और इंसानों के बीच शांति समझौता कायम हुए पांच साल हो गए है, पर हमारे सूत्रों का कहना है की हालात फिर से बिगड़ सकते है, शांति भंग होने के आसार दिखाई दे रहे है, सरकारी अफसरों के अनुसार हम इंसानों को फिर एकजुट होना होगा और आने वाले युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।"

आज से तीस साल पहले की बात है, जब एक दिन अचानक, धरती पर बाहरी दुनिया से कुछ मेहमान आए, और इंसानों का सामना हुआ पहली बार एक एलियन प्रजाति से जिनका नाम था 'डामीस'। उस प्रजाति के लोगो का कद काठी, हाव-भाव बिलकुल इंसानों के जैसा ही था, सिवाए उनकी चमड़ी के, उनका पूरा शरीर मछली की खाल के जैसा दिखता था, और साथ ही उनकी एक पूंछ भी थी जो किसी ड्रैगन की तरह दिखती थी। उसी दिन से लगातार हर रोज न्यूज चैनल पर खबरों में युद्ध और उससे जुड़ी बातें चलती रहती है। आज तक किसी को नहीं पता की ये एलियंस धरती पर क्यों आए? आते ही उन्होंने इंसानों के सारे संसाधनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया और साथ ही इंसानों को गुलामी करने पर मजबूर करने लगे। फिर इंसानों ने फैसला लिया की वो इन एलियंस से मुकाबला करेंगे, उन्होंने भरपूर कोशिश करी, लेकिन जल्द ही समझ गए कि हमारे हथियार और तकनीक इस लड़ाई के लिए काफी नही है। गोलियां भी उनकी चमड़ी को भेद नहीं सकती थी। कुल मिला कर इंसान ये युद्ध हार रहे थे। धरती के हर शख्स को हिदायत दी गई थी की उन्हें अपने ग्रह के लिए जी जान लगाकर लड़ना है, सारे इंसान इस युद्ध का हिस्सा बनने पर मजबूर थे, यहां तक कि सार्थक की Ma और Papa भी इस लड़ाई का हिस्सा थे। ये युद्ध सालों साल तक चलता रहा, और इसी वजह से सार्थक अपने माता पिता को देखे बिना ही, अनाथ की तरह बड़ा हुआ। वह यह तक नहीं जानता था की उसके माता पिता दिखते कैसे हैं। जब इंसानों को लगने लगा की वो ये युद्ध और अपना ग्रह, पूरी तरह से हार जायेंगे, तब उनमें से कुछ विशेष क्षमता वाले लोगों का एक समूह दुनिया के सामने आया, इन सब में कुछ खास शक्तियां थी। इन शक्तियों का ज्ञान और इन्हे प्राप्त करने का रहस्य इन खास लोगों ने बाकी साधारण लोगों के साथ बांटना शुरू किया, इस उम्मीद में की शायद इन शक्तियों की मदद से युद्ध को जीता जा सके, और उम्मीद के अनुसार ये उपाय काम कर गया। डामिस प्रजाति के लोग बहुत ताकतवर थे, पर उन्हें खास क्षमता वाले इंसानों ने कड़ी टक्कर दी। लंबी चली इस लड़ाई ने दोनों तरफ के लोगों का सब कुछ छीन लिया, कोई हल न देखते हुए, इसी के चलते आज से पांच साल पहले दोनों गुटों के बीच एक शांति समझौता पारित किया गया। शांति समझौते के बाद, कुछ पल सब सही चला, लेकिन फिर, इंसानी लालच ही इंसानियत पर हावी होने लगी। जहां उन खास लोगों को अपनी शक्तियां सब के साथ बांटना थी, वहीं वो लोग उन शक्तियों को अब, अपने तक ही सीमित रखने लगे। सरकार के ऊंचे तबके के अफसरों ने ये निर्णय लिया की ये सारी शक्तियां अब आम इंसानों के बीच नहीं बांटी जाएगी, सिर्फ अमीर लोग जो इसकी भारी कीमत चुका सकते है, वही लोग इन खास और ज्यादा ताकतवर शक्तियों को हासिल कर पाएंगे, बाकी इंसानों के लिए मामूली और कम ताकतवर शक्तियां ही मौजूद रहेंगी। ऐसा करना बहुत जरूरी हो गया था, क्योंकि दुनिया में गरीबी बहुत बढ़ने लगी थी, और लोग अब अपनी शक्तियों का बिना सोचे समझे अपने फायदे के लिए गलत इस्तेमाल करने लगे थे। सार्थक ने अपने Ma Papa को इसी युद्ध में खोया था, उनके गुजरने के बाद सरकार ने वादा किया की वो सार्थक की परवरिश का खर्चा उठाएंगे, और सरकार ने अपना वादा निभाया भी। जब सार्थक के Ma Papa का निधन हुआ तब उसकी उम्र दस साल की थी, तब सरकार की तरफ से एक एजेंट आया और उसने सार्थक को एक किताब दी, यह इकलौती चीज थी जो सार्थक के Ma Papa उसके लिए छोड़ कर गए थे।

"ये दुनिया इतनी मतलबी क्यों है ?" सार्थक अपनी हालत पे अफसोस करते हुए कहता है। अपने बिस्तर से उठकर वो तेज़ चहलकदमी करता हुआ टेबल की तरफ जाता है, अपना टूटा हुआ चश्मा देखता है, उसे ठीक करने के लिए उठता है। वह देखता है की उस चश्मे का एक कांच अपनी फ्रेम से बाहर निकल गया है, तो वो उसे अपने अंगूठे से दबा कर ठीक करने की कोशिश करता है।

" चल यार, अब बैठ भी जा" उसके चेहरे पे गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है, सार्थक उसी चिड़चिड़े पन में चिल्लाते हुए उस लेंस को ठीक करने की कोशिश करता है। दुर्भाग्य से इतने जोर के दबाव में वह लेंस टूटकर चकनाचूर हो जाता है, और उसका एक नुकीला टुकड़ा सार्थक के अंगूठे में घुस जाता है, और खून बहने लगता है, इससे उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। वह जोर से चिल्लाते हुए उस टेबल पे लात मारता है।

"सारी दुनिया मुझसे इतनी नफरत क्यों करती है ?"

थोड़ी देर बाद सार्थक का गुस्सा शांत होता है और वह सारे टुकड़े समेटने लगता है, तभी उसकी नजर किताब पे पड़ती है, उसके ऊपर भी एक कांच का टुकड़ा जाके गिरा था, जैसे ही सार्थक उस टुकड़े को उठाने जाता है, उसके अंगूठे में से खून की एक बूंद किताब पर बने जबड़े पर गिर जाती है। किताब के बीचों बीच जो जबड़े के कंकाल की आकृति थी वो खून के मिलने से चमकने लगती है, और अचानक ही वह किताब हवा में उड़ के सार्थक की नजरों के ठीक सामने आ जाती है, ये देख सार्थक घबरा जाता है और अपने कदम पीछे की और लेने लगता है। उस किताब की चमक से पूरा कमरा उज्ज्वल हो उठता है, उस चमक के सामने वो सिकुड़ा सा कमरा, खाली खाली सा दिखने लगता है। सार्थक के होश उड़ जाते है, उसके मुंह से आश्चर्य में निकालता है,

"ये .. आखिर हो क्या रहा है ?"

किताब उड़ने कैसे लगी? जो किताब इतने सालो से बंद पड़ी थी वो आज जाग कैसे गई? आखिर उस किताब में ऐसा क्या था? जानने के लिए पढ़ें My Vampire System ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Next

Related Novels