Vam-power
Episode 4 - Power Level
सार्थक को लगा था की मिलिट्री स्कूल जाने के बाद उसकी जिंदगी बदल जायेगी। वह स्कूल वाली जिंदगी को पीछे ही छोड़ के आना चाहता था, पर अब उसे लगता है की यहां के हालात भी कुछ अलग नहीं है, सब पुराने जैसा ही है, बस जगह बदल गई है।
"थोड़ी ही देर में हम तुम सबके पावर लेवल का test लेंगे, जब तक तुम्हारा नाम न पुकारा जाए, अपनी जगह से कोई नहीं हिलेगा, बात समझ में आई ?" (इंटेंस म्यूजिक) कैप्टन अरविंद चिल्लाते हुए सब से पूछता है। उसके चेहरे पर शैतानी मुस्कुराहट दिखाई देती है। सारे बच्चे हाँ में सिर हिला देते है। वह सब डरे हुए थे, क्योंकि कैप्टन अरविंद हस्ते हुए बहुत डरावना लग रहा था। उसकी बातें और उसके चेहरे के हाव भाव दोनों मेल नहीं खा रहे थे। कैप्टन अरविंद बात खत्म करते हुए कहता है, “आने वाले 2 सालों के लिए, गुड लक!"
जब इंसानों का सामना, पहली बार इन शक्तियों से हुआ था, जिसे सुपरपावर भी कहा जाता था, तब से ही वे ये समझ गए थे की उनमें से किसी के पास ज्यादा शक्तियां है, तो किसी के पास बहुत ही कम। ये शक्तियां इंसान के व्यक्तित्व और उसके शरीर के बनावट के हिसाब से अलग अलग होती थी। ये इस बात पर निर्भर करता था की इंसान के शरीर में कितनी mutant कोशिकाएं जागृत हुई है, और वह शरीर इस बदलाव को कितनी तीव्रता से झेल सकता है। (सस्पेंस म्यूजिक) इंसानों को यह बात समझने में ज्यादा वक्त नहीं लगा, और फिर कुछ समय में ही, 'पावर लेवल सिस्टम' का गठन किया गया, जिसको आगे चल कर आंठ levels में बांटा गया। इन आँठ levels से यह पता चलता था की, किस इंसान के शरीर में कितनी mutant कोशिकाएं है। पर इससे यह पता नहीं चलता था की वो इंसान कितना शक्तिशाली है। इसीलिए मिलिट्री ने इस पावर लेवल को बेहतर बनाने के लिए इसके आंठ मुख्य levels के भी और कई हिस्से करना ठीक समझा, जिस की मदद से वह सभी इंसानों को और उनकी शक्तियों को ठीक से बांट कर उसकी सही पहचान कर सके। हर मुख्य level को उसके बाद और कई छोटे छोटे levels के टुकड़ों में बांट दिया। 1.1, 1.2 से लेकर … 1.9 तक। इन सुपर पावर को पाने के सिर्फ दो ही तरीके थे, पहला तो, वह लोग थे जिनके पास ये शक्तियां अपने आप कुदरती तरीके से आई थी। उन्हें लोग "ओरिजनलस" भी कहते थे। और दूसरा जिन्होंने इन शक्तियों को किसी से सीखा था। (ड्रामेटिक म्यूजिक) एलियंस के साथ युद्ध के दौरान, जब इंसानों को अपने अस्तित्व की चिंता सताने लगी, तब उनमें से कुछ के शरीर में अपने आप ही बदलाव होने लगे और वह अपने आप ही इन शक्तियों को प्रदर्शित करने लगे। शुरुआत में इंसानी दिमाग इन शक्तियों को समझ ही नहीं पा रहा था, पर ओरिजनलस को खुद की शक्तियों पर काबू पाने में ज्यादा समय नहीं लगा। वैज्ञानिकों ने यह भी दावा किया की ये इंसानों की जिंदा रहने की प्रवृत्ति का नतीजा है जो उन्हें extinct होने से बचा रही है। ओरिजनलस जिन शक्तियों को प्रदर्शित कर रहे थे, वह इतनी ताकतवर और खतरनाक थी की डामिस प्रजाति भी ओरिजनलस से डरने लग गई। और उन्होंने खतरा भांप कर युद्ध में अपने कदम पीछे ले लिए । फिर इंसान जो चाहते थे वही हुआ, और बहुत नुकसान के साथ वह युद्ध थम गया। नई सदी के सुपरहीरोज, ओरिजनल्स, सब के चहेते बन चुके थे। उन्हें धीरे धीरे यह अहसास होने लगा था की वह अपनी शक्तियां दूसरे इंसानों के साथ भी बांट सकते है। बस फिर क्या था, उन्होंने तुरंत यह फैसला ले लिया। (Happy music) अब जब धरती के इंसानों का अस्तित्व खतरे में आ चुका था, तो यह शक्तियां ही थी जो उन्हें इस ग्रह पर extinct होने से बचा सकती थी। तब उन सुपरहीरोज ने अपनी सारी शक्तियों की उत्पत्ति, और उन्हें पाने का तरीका और उससे जुड़ी हर बात विस्तार से एक किताब में लिख दी, बाद में वह किताब कहलाई, ' शक्ति ग्रंथ '। पहला युद्ध खत्म होने के कुछ समय बाद, मिलिट्री ने इन किताबों को फ्री में देना बंद कर दिया, और इन्हें बेचने पर जोर देने लगी। इन शक्तियों को हासिल करने वाली जो सबसे पहली पीढ़ी थी, उनको यह अच्छे से समझ आ गया था की वह अब इस पूरे ग्रह में उन गिने चुने लोगों में से है, जो सबसे ऊपर के लेवल में आते है, और इस बात का वह फायदा उठाना चाहते थे। फिर मिलिट्री ने इनमें से कुछ सबसे ज्यादा ताकतवर शक्तियों को अपने पास ही रखा, और आम जनता को इसकी भनक भी नहीं लगने दी। और चालाकी दिखाते हुए शक्ति ग्रंथ के सिर्फ शुरुआती 1 से लेकर 5 लेवल की किताब ही आम जनता के लिए उपलब्ध करवाई। (Sad music) बड़े उद्योगपति संघ ने, और मिलिट्री ने पहले दर्जे के सुपरहीरोज को ये हिदायत दी की वह अपनी खास शक्तियां आम जनता के साथ शेयर न करे। इसका मतलब यह था की अगर आज किसी के पास कोई सुपर पावर है, तो वह या तो ओरिजिनल्स के परिवार से रिश्ता रखता था। सीधे सीधे शब्दों में कहें तो ओरिजिनल और उनके वंशज, बाकी इंसान प्रजाति से ज्यादा ताकतवर थे। और तो और कुछ परिवार ऐसे भी थे, जिन्होंने बाहरी दुनिया से छुपा कर, अपनी खास शक्तियों को अपने परिवार के लोगों तक ही सीमित रखा। आमतौर पर ओरीजनल्स की शक्तियां इतनी ज्यादा होती थी की उन्हें किसी पावर सिस्टम से नहीं नापा जा सकता था। सार्थक के मां पापा के गुजर जाने के बाद, वह बेसहारा हो गया था, उसका इस दुनिया में कोई नहीं बचा था। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे की वह कोई सस्ती सी शक्ति ग्रंथ खरीद सके। और जहां तक उसकी याददाश्त जाती है, उसके हिसाब से तो उसके परिवार में कोई इतना खास भी नहीं था की वह ओरिजिनल कहलाया जा सके। इतने सालों के बाद ही सही पर सार्थक को ऐसा लग रहा था की उसे कोई शक्ति मिल गई है। पर उसे यह नहीं पता था की उसकी कोशिकाएं किस हद तक mutate हुई है। वैसे तो शक्ति ग्रंथ की मदद से अपनी शक्तियों पर एक हद तक महारत हासिल करने का तरीका मौजूद था, लेकिन बदकिस्मती से सार्थक की वह किताब और उसका ज्ञान दोनों ही कही गायब थे। सार्थक अपना हाथ उठा कर कलाई पर बंधी घड़ी को देखता है तो उसमें उसका पावर लेवल, 1 दिखा रहा होता है, वो दूसरे बच्चो के हाथ पर बंधी घड़ी की तरफ देखता है तो उन सब का पावर लेवल भी 1 ही दिख रहा था। इधर कैप्टन अरविंद बच्चों के सामने खड़े हो कर उनके नाम बुलाता है, और उन्हें 5 के ग्रुप में बांट देता है। ये बच्चे, ग्रुप में अपने पहले test के लिए कहीं दूसरी जगह ले जाए जायेंगे। सार्थक सोचता है की उसका टाइम आ गया, उसे अब कुछ उम्मीद नजर आ रही थी। उसे लग रहा था की शायद अब वह अपनी शक्तियों को बढ़ा पाएगा। लेकिन उसके सामने फिर से वही स्क्रीन खुलती है और उसे मैसेज आता है, उससे सार्थक चिंतित हो जाता है। (सस्पेंस म्यूजिक ) [ सूर्य की किरण तुम्हारे शरीर पर सीधी पड़ रही है ] [ Stats आधे किए जाते है ] सार्थक को अंदाजा भी नहीं था की strength, agility, aur stamina जैसे पॉइंट्स कितने ज्यादा महत्वपूर्ण होते है। उसके सारे points 10 से घटकर 5 ही रह जाते है, वह सोचता है इतने कम पॉइंट्स में अब test कैसे पास होगा। सार्थक को उस वक्त बहुत ही कमजोरी और आलसी महसूस होती है। उसे बहुत गर्मी लगने लगती है, बाल्टी भरकर उसके पसीने छूटने लगते है। सार्थक सोचता है की अच्छा ही हुआ था जो उसने यहां आने के पहले इतना सारा पानी पी लिया था, वरना शरीर में पानी की कमी से उसकी जान ही चली जाती।
" हेलो, तुम ठीक हो ?"
सार्थक के पास खड़े एक अजनबी बच्चे ने उससे पूछा। उस अनजान बच्चे के बाल चपटे सुनहरे रंग के थे, और उसकी आँखें हल्के हरे रंग की थी, और उसका चेहरा पतला और jawline बहुत ही नुकीली थी। वह बच्चा सार्थक के सामने खड़ा काफी लंबा दिख रहा था, उसकी हाइट कुछ 6 फुट 2 इंच होगी, उसके मुकाबले सार्थक की हाइट सिर्फ 5 फुट 11 इंच ही थी। वह बच्चा उन बच्चों के जैसा दिख रहा था जिसे सार्थक अगर स्कूल में मिलता तो शायद अनदेखा करके निकल जाता, क्योंकि ऐसे ही बच्चों को हर जगह अटेंशन मिलता है, और सार्थक अटेंशन से बचना चाहता था। वह अनजान बच्चा फिक्र में सार्थक से पूछता है,
"अगर तुम चाहते हो तो मैं किसी को मदद के लिए बुला सकता हूं।"
" नही, मैं ठीक हूं, बस test से थोड़ा घबराया हुआ हूं "
सार्थक झूठ बोलता है, और खुद के थके हुए शरीर को संभालता हुआ खड़े होने की कोशिश करता है। उस अजनबी बच्चे को सार्थक की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था, और वह सार्थक को ऊपर से नीचे तक अच्छे से देखता है। सार्थक उसकी उम्र के हिसाब से बहुत की दुबला पतला सा, मरियल सा दिखने वाला लड़का था, और इस वक्त तो वह और भी ज्यादा कमजोर लग रहा था। उस अजनबी बच्चे की नजरों से देखे तो सार्थक, फिलहाल उन बच्चों की तरह दिख रहा था जिसे कोई भी आसानी से डरा धमका सकता था। सार्थक एक गहरी सांस लेता है, और अपनी शक्तियों को फिर से इकट्ठा करने का उपाय सोचने लगता है, तभी वो अनजान बच्चा मुस्कुराते हुए कहता है।
" घबराने की कोई जरूरत नहीं है, मुझे देखो, मैं कितना स्ट्रॉन्ग हूं, अगर यहां कोई भी तुम्हें परेशान करें, तो बेझिझक तुम मुझे आ कर बता सकते हो "
सार्थक भी उसकी मुस्कुराहट का जवाब मुसकुरा कर देता है, लेकिन उसे थोड़ा अजीब जरूर लगता है। सार्थक, पॉजिटिव सोच वाले लोगों के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करता था। उसे वह लोग पसंद ही नहीं आते थे। असल में तो वह किसी भी तरीके के लोगों के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं करता था। लेकिन इस बच्चे को नापसंद करना उसके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा था, वैसे भी वह पहला इंसान था जिसने सार्थक की मदद करने की सोची थी, वरना तो लोग उससे सीधे मुंह बात भी नहीं करते थे।
" वैसे, मेरा नाम अर्जुन है"
वह बच्चा अपना नाम बताता है, और हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है। (हैप्पी म्यूजिक ) सार्थक, अर्जुन के हाथ की तरफ देखता है और सोचता है की उसकी जिंदगी में यह पहला इंसान है, जिसने सार्थक के साथ इतना अच्छा बर्ताव किया है। सार्थक खुश तो होता है लेकिन फिर सोचता है की यह तो अभी शुरुआत है, क्या पता शायद अर्जुन, भी भविष्य में उसके साथ बदल जाए। हां अगर अर्जुन का पावर लेवल भी सार्थक की ही तरह कम होता तो वह उससे बिना कुछ सोचे ही दोस्ती कर लेता, लेकिन सार्थक अभी ये सब नहीं सोचना चाहता था, तो वह अर्जुन की तरफ अपना हाथ बढ़ता है,
" मेरा नाम सार्थक है "
जैसे ही वह अर्जुन से हाथ मिलता है, उसे आंखों के सामने स्क्रीन पर मैसेज दिखाई देता है, [ नई शक्ति के इस्तेमाल की पहचान की गई है ] [ नई शक्ति को रिजेक्ट कर दिया गया है ] सार्थक उस मैसेज को अजीब ढंग से पढ़ता है। फिर अपने हाथों की तरफ देखता है तो पाता है की अर्जुन ने अभी तक उसका हाथ पकड़ा हुआ था, अभी तक छोड़ा नहीं था। स्क्रीन पर वह मैसेज फिर से आता है। [ नई शक्ति के इस्तेमाल की पहचान की गई है ] [ नई शक्ति को रिजेक्ट कर दिया गया है ] सार्थक झटके से अपना हाथ पीछे लेता है, सिस्टम उसे बताने की कोशिश कर रहा था की अर्जुन उसकी शक्तियां, सार्थक पर इस्तेमाल करना चाहता है। और इधर अर्जुन के चेहरे पर भी उलझन साफ दिखाई दे रही थी। (सस्पेंस म्यूजिक )
" तुम्हारे पास कौन सी शक्ति है ?"
अर्जुन तुरंत पूछता है।
"मैं…"
सार्थक बोलते बोलते रुक जाता है, और सोचता है की मैं अर्जुन की बात का जवाब दूं या नहीं, क्योंकि वह अर्जुन का असली रिएक्शन देखना चाहता था,
" मेरे पास कोई शक्ति नहीं है "
अर्जुन शक की निगाह से सार्थक की तरफ देखता है, वह सार्थक की बात से संतुष्ट नहीं लग रहा था। सार्थक की बात उसे हजम नहीं हो रही थी, पर अर्जुन कुछ कह पता उसके पहले ही कैप्टन अरविंद चिल्ला कर एक अनाउंसमेंट करता है,
" अगला ग्रुप, सार्थक गुप्ता, अर्जुन खन्ना, प्रखर चंद्र, निशिका आहूजा, और भूमि पटेल, test के लिए आगे आए।"
500 बच्चों की भीड़ के सामने खड़ा कैप्टन अरविंद, एक एक करके नाम पुकारते हुए इन बच्चों को ढूंढता है। और जैसे ही इन पांचों बच्चों को अपना नाम सुनाई देता है, वह लोग तुरंत दौड़ कर कैप्टन के सामने जाकर खड़े हो जाते है। सार्थक और अर्जुन के अलावा उनके ग्रुप में एक और लड़का था, प्रखर। इन पांचों मैं से एक प्रखर ही था जो बहुत ही घबराया हुआ और बेचैन दिख रहा था, वह लगातार अपने अगल बगल में लोगों को डरी हुई नजरों से देख रहा था, और वह बहुत शर्मीला लग रहा था। उसकी कद काठी और शरीर की बनावट बहुत ही पतली थी, पर वह उसपर जंच भी रही थी, क्योंकि वह ज्यादा लंबा नहीं था। बल्कि सार्थक से भी छोटा था। उसने भी छोटी फ्रेम का चश्मा पहन रखा था, उसे ध्यान से देखने पर, उसके मैले और बिखरे बाल, और झूलते हुए कपड़े, सार्थक को खुद की याद दिला रहे थे। और जिस तरह से वह खड़ा था उसे देख कर तो कोई भी उससे impress होता नहीं दिख रहा था। ग्रुप के बाकी सदस्यों में से बचे 2 लोग, लड़कियां थी। उनमें से पहली थी निशिका। निशिका के छोटे भूरे बाल थे और लंबी हाइट थी। और उसने अपने कंधे पर एक धनुष उठा रखा था, उसे देख कर सार्थक आश्चर्य में पड़ गया था, क्योंकि उसने बहुत समय से किसी को इस तरह खुले आम हथियार रखते नहीं देखा गया था। सिवाए कुछ खास लोगों के समूह के, जिन्हें लोग "शुद्धम" भी कहते थे। शुद्धम ग्रुप के लोग कौन होते है ? इन पांचों बच्चो के साथ अब क्या होगा ? क्या इनमे दोस्ती होगी या यह एक दूसरे के दुश्मन बन जायेंगे? जानने के लिए पढ़ें My Vampire System ओनली On Pocket Novel!!