Chapter 3 / 1269

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम

Chapter 3

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम ·Ankur Mittal

Vam-Power

Episode 3 - मिलिट्री स्कूल

जब से इंसानों और डामिस प्रजाति के लोगों के बीच युद्ध चल रहा था, तब से, हर इंसान को ये हिदायत दी गई थी की उन्हें अपने जीवन के दो साल मिलिट्री स्कूल में गुजारने होंगे। (स्लो म्युसिक) भले ही आज की तारीख में इंसान और डामिस दोनों ही इस शांति पूर्ण माहोल में साथ में रह रहे हो, पर किसी को नहीं पता है की यह शांति का माहोल और कितने दिन चलेगा। डामिस लोग भरोसे के लायक बिलकुल नहीं थे, इसलिए सरकार ने मिलिट्री स्कूल की अनिवार्यता को आज तक बरकरार रखा था। डामिस प्रजाति के लोगों की सत्ता की भूख और अपने से निचले तबके के प्राणियों को तुच्छ समझना, उन्हें शक के कटघरे में खड़ा करता था। दूसरे प्राणियों को अपना गुलाम बना कर रखना, यह उनकी पुरानी आदत थी। और इंसान इस बात से अच्छे से वाकिफ थे और इसे नजरंदाज करने की गलती नहीं कर सकते थे। आए दिन कोई न कोई जाति के लोग, किसी दूसरी जाति के लोगों से दुश्मनी मोल ले लेते थे। उन्हें किसी भी बात से फरक नहीं पड़ता था। उन्हें तो बस झगड़ा करने का कोई बहाना चाहिए होता था। इसलिए आम जनता को अब अंदेशा होने लगा था की आने वाले समय में कोई बड़ी लड़ाई छिड़ने वाली है। सार्थक को इतना ज्यादा पानी एक साथ पीने की आदत नहीं थी, उसे ऐसा लग रहा था जैसे उसका पेट अब फट जायेगा। उसे बहुत जोर से पेशाब आने लगती है. (फ़नी म्युसिक) कैप्टन के साथ जाने से पहले, वह भाग कर बाथरूम की तरफ जाता है। बाथरूम से निकल कर जब सार्थक घर के बाहर कदम रखता है, तो उसके साथ कुछ अजीब सा होता है, उसकी आँखों के सामने एक नया नोटिफिकेशन उत्पन्न होता है, जिस पर लिखा होता है, [ सूर्य की किरण, तुम्हारे शरीर पर सीधी पड़ रही है ] [ तुम सूर्य की किरण से आहत हो रहे हो ] [ सूर्य की किरणों में रहने पर, तुम्हारे सारे Stats आधे हो जायेंगे ] अचानक ही सार्थक का शरीर सुस्त होने लगता है, और उसे बहुत थकान महसूस होने लगती है। ऐसा लगता है मानो वह कोई लंबी दौड़ लगा कर आया हो। उसकी सांस भारी हो जाती है, हाथ पांव फूलने लगते है, ऐसा उसके साथ पहले कभी नहीं हुआ था। सार्थक को इस थकान को मिटाने का कोई उपाय समझ नहीं आ रहा था। सार्थक इस पूरे हालत का मुआयना कर ही रहा था, की उसे किसी के करीब आने का एहसास होता है। तभी वह नजरें ऊपर उठा कर देखता है तो पाता है की कैप्टन उसे घूर रहा है, क्योंकि सार्थक घर से निकलते ही फिर बीच में रुक गया, और समय बर्बाद कर रहा था। (फ़नी म्युसिक) कैप्टन, अकड़ते हुए सार्थक से पूछता है,

" तुम ठीक हो लड़के ? "

कैप्टन को सार्थक पर भरोसा नहीं हो रहा था, उन्हें लग रहा था की वह कहीं मिलिट्री स्कूल के नाम से भाग न जाए। ऐसा हर साल कोई न कोई मिलता है, जो मिलिट्री स्कूल जाने के नाम से कतराता है, भागने की कोशिश करता है, और फिर फौजियों को उन बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए दूसरे हथकंडे आजमाने पड़ते थे। हालांकि सार्थक को कुछ सुनाई नहीं दे रहा था, और ना ही उसका अपनी जिम्मेदारियों से भागने का कोई इरादा लग रहा था। वह तो बस उसकी आंखों के सामने नाचती स्क्रीन में ही खोया हुआ था, जिसमे उसे अपने Stats कम होते नजर आ रहे थे। सिर्फ stats ही नहीं उसका HP भी बुरी तरह से गिरा हुआ दिख रहा था। [ HP : 5/5 ] [ बल : 5/5 ] [ क्षमता : 5/5 ] [ फुर्ती : 5/5 ]

" नहींsss… ये तो गलत है " सार्थक गुस्से में जोर से चिल्लाना चाहता है, लेकिन फिर उसे याद आता है की वह अभी अकेला नहीं है।

" सार्थक गुप्ता "

कैप्टन कड़क आवाज में उसे फिर से आवाज लगाता है, लेकिन सार्थक का ध्यान अभी भी उसी स्क्रीन पर टिका हुआ था, जहां एक और नया नोटिफिकेशन आता है। [ तुम्हे एक और दैनिक चुनौती मिलती है ] [ दैनिक चुनौती : आठ घंटे तक सूर्य की रोशनी से दूर रहें ] [ इनाम : 5 exp ] जैसे ही सार्थक नई चुनौती के बारे में देखता है, उसका मूड ठीक हो जाता है, और चेहरा उत्साह से खिल उठता है। क्योंकि यह चुनौती पिछले वाली की तरह मुश्किल नहीं थी, जिसमें उसे 2 लीटर पानी पीना था। सार्थक के लिए धूप से दूर रहना बहुत आसान काम था, वह आठ घंटे सो कर भी इस चुनौती को पूरा कर सकता था। सार्थक के दिमाग के घोड़े और तेज़ी से दौड़ने लगते है, और वह सोचता है की यदि ये स्क्रीन वाला पूरा सिस्टम सही है, और अगर ये उसी तरह काम करता है जैसा कि वीडियो गेम्स में होता था, तो इसका मतलब ये हुआ की जब सार्थक के 100 experience points पूरे हो जाएंगे तब वह एक और पढ़ाव ऊपर चढ़ जाएगा और उसके सारे stats भी बड़ जायेंगे। (हैप्पी म्युसिक) इस लिहाज से, जितनी ज्यादा दैनिक चुनौतियां, उतना सार्थक के लिए अच्छा होगा।

" ए लड़के, इतना धीरे क्यों चल रहा है ?, फुर्ती दिखा, मिलिट्री स्कूल में इतने धीमे लोगों का जीना बहुत मुश्किल हो जाता है।"

कैप्टन अरविंद, सार्थक पर चिढ़ कर उसे चिल्लाते हुए कहता है, ताकि सार्थक अपने ख्यालों से बाहर निकले। चलते चलते सार्थक एक बड़े से पार्किंग लॉट मैं पहुंचता है, जहाँ पार्किंग लॉट के बीचों बीच में एक लंबी सी बस खड़ी हुई थी। कैप्टन अरविंद, सार्थक के थोड़ा पीछे ही रुक जाता है और अपने हाथ बांध कर खड़ा हो जाता है। थोड़े आगे जाने पर सार्थक पीछे मुड कर कैप्टन अरविंद को देखता है तो पाता चलता है की कैप्टन अरविंद उसे फिर से घूर रहा था। सार्थक घबरा कर चुप चाप फिर से आगे मुड़ता है और बस की तरफ जाने लगता है। जब सार्थक उस बस में चढ़ता है तब उसे दिखता है की वह बस पूरी भरी हुई है, और इस बस में सभी बच्चे उसी की उम्र के समान हैं। सार्थक सब की शक्लें ठीक से देखता है, तो पता चलता है की वह इनमें से किसी को भी नहीं जानता है। इसका एक ही मतलब था की ये सब अलग अलग स्कूल से आए थे। अब सार्थक थोड़ी राहत महसूस करता है, क्योंकि इन नए बच्चों में से, कोई उसे पहचानता नहीं था तो ना ही कोई उसका मजाक बनाएगा, और ना ही कोई उससे झगड़ा करेगा। अब जब यहाँ कोई किसी को पहचानता ही नहीं है, तो ये सबसे अच्छा मौका है नए दोस्त बनाने का। सार्थक, बस के सबसे आगे वाली सीट पर जा कर बैठ जाता है, और बैठता भी कहाँ, क्योंकि बस पूरी भरी हुई थी, और कोई दूसरी जगह खाली भी नहीं थी। सार्थक के बैठते ही उसके सामने फिर से एक स्क्रीन खुल जाती है। जिस पर लिखा होता है, [Stats अपने सामान्य अवस्था में आ चुके है।] सार्थक को समझ में आता है की, धूप से दूर रहने पर तुरंत ही उसके सारे Stats सामान्य हो जाएंगे, और उसकी थकान भी चली जायेगी। उसे एक नई ताजगी महसूस हो रही थी, जैसे की उसके कंधों के ऊपर से सैकड़ों किलो का भार हट गया हो। वह अपने मन में सोचता है,

"चलो ये तो पता चला कि सूर्य की सीधी किरणों से दूर रहने मैं ही भलाई है!"

बस में सभी बच्चे, उत्साहित दिख रहे थे, सब एक दूसरे से बात कर रहे थे। लेकिन एकाएक जैसे ही कैप्टन अरविंद बस मैं चढ़ता है, तो उन सबके मुंह बंद हो जाते है। कैप्टन अरविंद अपनी कड़क आवाज में सब को कहता है,

"ठीक है, अब यहां से हम सीधे चलेंगे मिलिट्री स्कूल।"

कैप्टन अरविंद घोषणा करके, ड्राइवर को चलने का इशारा करता है। बस चलने लगती है। पूरी यात्रा के दौरान बस में शांति बनी रहती है। सब बच्चे कैप्टन अरविंद से डरे हुए लग रहे थे, जैसे ही कोई बच्चा, ज़रा भी आवाज निकालता, तो कैप्टन अरविंद उसे घूर के देखता, और चुप रहने का इशारा करता, फिर वह बच्चा इतना डर जाता था की दुबारा कुछ नहीं बोल पता था। कैप्टन अरविंद को कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं थी, उसकी खतरनाक आँखों का इशारा ही बच्चों के लिए काफ़ी था। दस मिनट ही हुए होंगे बस को चलते हुए, की सार्थक की आंखों के सामने फिर एक नई स्क्रीन आती है, उसमें एक नया मैसेज आता है। [हवा में किसी पदार्थ की पुष्टि हुई है] [तुम्हें अब नींद आ रही है] [Resistance: + 1] सार्थक को यह मैसेज कुछ समझ नहीं आया, तो वह बस में पीछे मुड कर बाकी बच्चों को देखता है। बस के आधे बच्चे सो चुके थे, और बचे हुए आधे बच्चे झपकी ले रहे थे। सार्थक बहुत डर जाता है। वह उस पदार्थ से बचने की कोशिश करता है, पर कर नहीं पाता है, उसे अपना शरीर बहुत भारी लगने लगता है, और उसकी आँखों में नींद भर जाती है। (स्स्पेन्स म्युसिक) [अनजाने पदार्थ से तुम्हारी resistance क्षमता बढ़ गई है][Resistance यानी किसी बाहरी या अंदरूनी प्रभाव को सहन करने कि क्षमता] [Resistance: +1] तभी सार्थक को किसी के कदमों की आवाज आती है, उसकी मदहोशी टूटती है और वह सिर उठा कर देखता है तो पाता चलता है की उसके सामने कैप्टन अरविंद चावला मास्क पहने खडा हैं। “लगता है तुम लोगों में से कुछ ऐसे भी हैं, जिन पर स्लीपिंग गैस का असर नहीं होता। चलो कोई बात नहीं, तुम जैसों के लिए हमारे पास और भी दूसरे उपाय है।"

कैप्टन एक काले कपड़े का मोटा झोला लेता है, और सार्थक के मुंह पर चढ़ा देता है। सार्थक का चेहरा पूरा ढंक जाता है, और उसे कुछ दिखाई नहीं देता। फिर धीरे धीरे वह स्लीपिंग गैस सांसों के जरिए सार्थक के दिमाग में चढ़ने लगती है और कुछ मिनटों में ही सार्थक को बेहोश होकर नींद आ जाती है। (सस्पेंस म्यूजिक) कुछ समय पश्चात, सार्थक के मुंह पर कहीं से पानी के तेज छींटें पड़ते है, जिससे वह छटपटा कर उठता है, और अपनी आँखें मलता है। उसका नशा टूटता है। और जैसे ही वह अपनी आँखें खोल कर देखता है, तो उसे वहां हर जगह हरे रंग का घना धुआं नजर आता है। सार्थक अपने आसपास देखता है तो उस के होश उड़ जाते है। वहां लगभग 500 बच्चों की भीड़ इकट्ठा थी, जो की एक अनजान जगह पर किसी विशाल से मैदान में खड़े हुए थे। सब बच्चों के चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी। (मिस्टीरियस म्यूजिक) “यह वह जगह है, जहां तुम में से अधिकांश लोग अपनी जिंदगी के, अहम दो साल बिताओगे।"

कैप्टन अरविंद की बुलंद आवाज इन बच्चों के यहां होने का कारण समझाती हुई फिर सुनाई देती है। वहां पर सिर्फ एक बड़ा मैदान ही नहीं था, वहां बच्चों को अपने सामने तीन बड़ी बड़ी अत्याधुनिक और ऊंची इमारतें भी दिखाई दे रही थी। इन इमारतों का आकार कांच पर तराशा हुए इंसानी चेहरे के जैसा था। हर इमारत आसमान को छू रही थी, उनकी ऊंचाई लगभग १००० फीट की थी। वहाँ जिसे देखो वह मिलिट्री की यूनिफॉर्म मैं था। सारे बच्चे अपने आसपास का नजारा देख कर आश्चर्यचकित हो रहे थे, उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा कुछ नहीं देखा था। सिर्फ यह ही नहीं, जिस मैदान पर वह खड़े थे, उसके नीचे एक बहुत बड़ा और अत्याधुनिक शहर बसा हुआ था, जो बाहरी दुनिया से छुपा हुआ था। ये शहर बहुत ही आधुनिक तकनीकों से बना हुआ था, वहां giant size के robots उनसे भी बड़े बड़े ढांचों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रहे थे। मशीनें दूसरी मशीनों को बना रहीं थी। और हैरत की बात तो ये की इन मशीनों को कोई चला भी नहीं रहा था, ये खुद ब खुद ही सारा काम कर रही थी, पुरी तरह से automatic। वहां उड़ने वाले जहाज़ इधर से उधर उड़ते हुए बहुत ही अद्भुत दिखाई दे रहे थे, उनमें से कुछ तो जमीन के बहुत नजदीक से उड़ रहे थे, सार्थक को तो इस बात का डर लग रहा था कहीं इनमें से कोई जहाज किसी गगन चुम्बी कांच की इमारत से ना टकरा जाए, खां म खां शहरी लोगों पर कांच की बरसात हो जायेगी। (फनी म्यूजिक) हालांकि ऐसा कुछ नही हुआ, सारी गाड़ियां अपने तय मार्ग पर ही उड़ रही थी। एक और अजूबा जो वहां दिखा वह था अलग अलग ऊंचाई पर हवा में तैरती ट्रेन। सब बच्चे इस बात से ज्यादा अचंभित थे की ट्रेन की पटरी कहां है ? इन आधुनिक चीजों मैं से कुछ तो ऐसी भी थी जिनके बारे में आम जनता ने कभी सुना भी नहीं था। डामिस प्रजाति के साथ हुए पहले युद्ध के बाद, इंसानों ने तकनीकी और विज्ञान के क्षेत्र में बहुत लंबी छलांग लगाई थी। ऐसा इस वजह से हो पाया क्योंकि युद्ध के खत्म होने के बाद, कुछ इंसानों ने डामिस लोगो के हथियार और तकनीक पर कब्जा कर लिया, जिससे उनकी बहुत तरक्की हुई, और मिल्ट्री को बहुत फायदा पहुंचा। मिलिट्री ने तब ये फैसला लिया की अधिकांश हथियार और तकनीक वह अपने पास ही रखेंगे। उनका दावा था की इनमें से कुछ हथियार तो बहुत ही ज्यादा खतरनाक है, और आम जनता के हाथ में इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। जब सार्थक इस नई दुनिया को घूर घूर कर निहार रहा था, उसे एकदम से धक्का लगता है, और अपने हाथ पर किसी तरह का भार महसूस होता है। वह अपनी कलाई की तरफ देखता है तो उस पर किसी तरह की एक डिजिटल घड़ी बांध दी गई थी। वह हाथ उठा कर देखता है, लेकिन उसकी स्क्रीन पर सार्थक को कुछ नहीं दिखता। तभी कैप्टन अरविंद की कड़क आवाज आती है, वह अपने अंदाज में समझाते है, “तुम सब के हाथ पर जो बांधा गया है, वह तुम्हारी जीवन रेखा है। इसे संभाल कर रखना ही तुम्हारी जिम्मेदारी है। इस मिलिट्री बेस में ये घड़ी ही तुम्हारी पहचान है। इसकी मदद से तुम्हें बेस के अलग हिस्से में जाने की अनुमति मिलेगी। खाना और अन्य चीजें खरीदने के लिए भी यही घड़ी तुम्हारी मदद करेगी। इन सब के अलावा सामान्य अवस्था में ये घड़ी तुम्हारा पावर लेवल दिखाएगी।“

सार्थक को इनमे से कोई भी बात समझ नहीं आ रही थी, सब सिर के ऊपर से उडती हुई ट्रेन की तरह निकल जा रहा था। वह परेशान होकर अपने आसपास के बच्चों के चेहरों को देखता है तो उसे थोड़ी राहत मिलती है, की वह अकेला नहीं है यहां और भी बच्चे है, जिन्हें कैप्टन अरविंद की बात समझ नहीं आ रही है। अब सार्थक और इन सब बच्चों के साथ क्या होने वाला है ? जानने के लिए पढ़ें My Vampire System ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels