Chapter 2 / 1269

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम

Chapter 2

My Vampire System | माय वैम्पायर सिस्टम ·Ankur Mittal

Vam-Power-Episode 2

एक नई चुनौती

“यह… आखिर हो क्या रहा है ?”

आश्चर्य में सार्थक खुद से कहता है| उस किताब में से आँखें चौंधिया देने वाली रोशनी निकल रही थी और वह बेकाबू हो कर जोर जोर से हिल रही थी। कुछ ही पल में वह किताब खुल भी गई और अपने आप ही एक के बाद एक उसके पन्ने पलटते गए। ( मिस्ट्री म्यूजिक) सार्थक अपनी नजरें उस किताब की तेज रोशनी से हटा ही नहीं पा रहा था, ऐसा लग रहा था जैसे वह पूरी तरह से सम्मोहित हो चुका है। तेज़ रफ्तार से पलटते पन्नों में कुछ लिखावट दिखाई दे रही थी लेकिन उस किताब की भाषा सार्थक के लिए जानी पहचानी नहीं थी, ऐसे शब्द उसने पहले कभी नहीं देखे थे। फिर भी न जाने क्यों वह इन शब्दों को और उनके मतलब को समझ पा रहा था। जैसे ही किताब अपने आखिरी पन्ने पर पहुंचती है, वह धीरे-धीरे गायब होने लगती है, और अंततः वह धूल की तरह हवा में मिल जाती है। इसके साथ ही सार्थक भी कमजोर होने लगता है, उसके पैर लड़खड़ाने लगते है, उसे बेहोशी छा जाती है और उसकी आंखें बंद हो जाती है। बेहोश होने के ठीक पहले उसे अपने कानों में एक संदेश सुनाई देता है, <बधाई हो, तुम्हें चुना गया है, VA…>

आखिरी शब्द सुनने से पहले ही सार्थक बेहोश हो जाता है। कुछ देर के बाद, सार्थक को होश आता है, उसकी पलकें आहिस्ता आहिस्ता खुलती है। वह उठता है, तो उसे अपना सिर भारी भारी सा लगता है। और बहुत थकान भी महसूस होने लगती है। जैसे तैसे करके वह खुद को संभालता है और खड़ा होता है। अपने सिर पर हाथ रख कर देखता है की कहीं उसे कोई चोट तो नहीं आई।

"यह मेरा सिर इतना दर्द क्यों कर रहा है ?"

उसे कुछ समझ नहीं आता, वह घबराने लग जाता है। अपने सिर को हर तरफ से अच्छे से परखने के बाद वह संतुष्ट होता है और खुद को संभालते हुए, दूर गिरे अपने चश्मे को उठाता है। देखता है तो उसके चश्मे का एक ही कांच बचा था, आदत से मजबूर वह अपने चश्मे को पहन लेता है। उसे थोड़ा अटपटा लगता है, चश्मा पहनने से उसे चक्कर से आने लगते है और सब धुंधला दिखाई देने लगता है। वह हड़बड़ाहट में चश्मा उतार देता है, फिर उसे सूझता है की जब वह चश्मा पहन रहा है तभी उसे धुंधला दिखाई दे रहा है। बिना चश्मे के तो उसकी नजरें साफ हो गई है।

"वाह शानदार!"

(हैप्पी म्यूजिक)

उत्साह में वह इधर उधर कुछ ढूंढता है, और फिर दौड़ कर टेबल के पास जाता है, एक कागज़ और एक पेंसिल उठाता है। कागज़ पर अंग्रेजी का 'A' लिखता है और सामने वाली दीवार पर चिपका देता है, फिर अपने कदम पीछे लेता है, तब तक पीछे जाता रहता है जब तक कमरे की दूसरी दीवार से उसकी पीठ छूने ना लग जाए। कमाल की बात ये की उसे इतनी दूरी से भी 'A' साफ दिखाई दे रहा था।

" क्या…?! कैसे …?!"

(हैप्पी म्यूजिक)

सार्थक के होश उड़ जाते है, उसे अपनी आँखों पर अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा था, जो उसके साथ हुआ वह किसी जादू से कम नहीं था। सार्थक ने अपनी सारी जिंदगी इन खराब आंखों के साथ ही गुजारी थी, लेकिन अब, उसकी नजरें एकदम ठीक थी, बल्कि ठीक से भी कहीं ज्यादा बेहतर थी। फिर आहिस्ता से उसे सब याद आने लगता है, की जब उसने किताब पर गिरा हुआ वह कांच का टुकड़ा उठाया था, तब उसके अंगूठे से खून की एक बूंद उस किताब पर बने जबड़े पर गिरी थी। फिर न जाने क्या हुआ, उस किताब से रोशनी निकलने लगी, और वह बेहोश हो गया था। जब वह ध्यान से सोचता है तो और सारी कड़ियां मिलाता जाता है, तब उसे एक ही मुख्य कड़ी मिलती है, और वह थी वह रहस्यमय किताब। (इंटेंस म्यूजिक) सार्थक पूरा कमरा उथल-पुथल कर देता है, और कमरे के सारे कोने छान लेता है, पर उसे वह किताब कहीं नजर नहीं आती।

"वह किताब! आखिर कहां जा सकती है ? "

इतने छोटे से कमरे में किताब का खो जाना कुछ नामुमकिन सा लगता है, सार्थक ने सब जगह अच्छे से देखा, पर किताब का कहीं कोई नामों निशान नहीं था। सार्थक बहुत दुखी हो जाता है, वह कल्पना करता है की, कमरे के किसी कोने में शायद किसी चीज के नीचे, वह किताब दब गई होगी। “शायद, यह किताब भी मेरे मौजों के जैसी है, वह भी ऐसे ही, किसी भी चीज के नीचे दब जाते है, और फिर हफ्तों तक नहीं मिलते है।" (फनी म्यूजिक) फिर खुद ही अपनी सोच को बकवास कह कर टाल देता है, “में भी क्या क्या सोचता हूं, वह एक किताब है, ना की मेरे पुराने बासी मौजें।"

सार्थक सोच में पड़ जाता है की अब क्या करू?, फिर वह पूरा वाक्या दुबारा याद करता है, उसके बेहोश होने के पहले क्या क्या हुआ था। वह क्रम अनुसार सब याद करने की कोशिश करता है। फिर उसे अचानक याद आता है, की वह किताब हवा में उड़ रही थी, और बेहोश होने के ठीक पहले उसे एक आवाज सुनाई दी थी।

"क्या आवाज थी वह ?" सार्थक अपने दिमाग पर जोर डालता है, (मिस्ट्री म्यूजिक)

"किसी प्रकार का कोई मैसेज था, कोई सिस्टम के मैसेज जैसा"

जैसे ही सार्थक ऐसा कहता है, उसके दिमाग में एक स्क्रीन प्रकट होती है, जिसमें कुछ जानकारियां लिखी होती है। [ युज़र : सार्थक गुप्ता जाति : इंसान पढ़ाव : पहला एक्सपीरियंस : 0/100 HP : 10/10 Strength यानी बल: 10 Agility यानी फुर्ती: 10 Stamina यानी क्षमता: 10 ]

"क्या बात है |" सार्थक के मुंह से अचानक निकालता है। “ये बिल्कुल पुराने जमाने के वीडियो गेम्स जैसा है, जो हमारे बुजुर्ग खेला करते थे, उस वक्त जब इस दुनिया पर एलियंस जैसा कोई खतरा नहीं हुआ करता था।”

अचानक सार्थक की नजर उस स्क्रीन के ऊपरी हिस्से पर पड़ती है, जहां एक पट्टी के ऊपर और भी अलग अलग पंक्तियां बनी हुई थी, जिनमें और भी जानकारियां एक दूसरे के करीब लिखी हुई थी। जैसे ही सार्थक, ठीक पास वाली पंक्ति का शीर्षक अपने मन में पड़ता है, तो वह अपने आप खुल जाती है, जिसका नाम था, [Skills] [ Skills ] [0 Skill points उपलब्ध है] [Skills अभी लॉक्ड है ???] [Skills अभी लॉक्ड है ??? ] ये बहुत अजीब सा था, पर फिर भी सार्थक की उत्सुकता कम नहीं हुई, वह आगे पड़ता है। Skills की पंक्ति में उसे कुछ ज्यादा समझ नहीं आया, क्योंकि अधिकतर बातें या तो अभी बंद थी, खुल भी नहीं रही थी, और बची हुई धुंधली थी। सार्थक, उत्सुकता मैं आगे और खोजता हुआ अगली पंक्ति को खोलता है। [ भंडार ] [ दसवें पढ़ाव पर खुलेगा ]

" यह भी बंद है, क्या इनमें से कुछ भी नहीं खुलेगा ?"

सार्थक असमंजस में पड़ जाता है। उस पट्टी की आखिरी पंक्ति पर लिखा होता है, [ चुनौती ], चलो कम से कम यह पंक्ति तो खुल रही थी, इसमें कोई प्रतिबंध नहीं लगा हुआ था। [ मुख्य चुनौती ] [ दसवें पढ़ाव पर पहुंचो ] [ दैनिक चुनौती : दो लीटर पानी पियो ] [ इनाम : पांच experience points] सब पंक्तियां और उनके अंदर की जानकारियों को अच्छे से जांचने के बाद सार्थक अपने मन में सोचता है की अब यह स्क्रीन बंद हो जाए, तो वह खुद ब खुद बंद भी हो जाती है। और जब वह फिर से उस स्क्रीन को खोलने की सोचता है तो वह अपने आप फिर खुल भी जाती है। सार्थक बहुत खुश होता है, लेकिन फिर उसके दिमाग की घंटी बजती है, उसे समझ आता है की यह सब उसके साथ आखिर क्यों हो रहा है। इन सब का कारण था वही किताब, जो उसके मां पापा उसके लिए छोड़ कर गए थे, वह कोई मामूली किताब नहीं थी, वह शक्तियां बढ़ाने वाली किताब थी, जिसे लोग 'शक्ति-ग्रंथ' भी कहते थे। शक्ति ग्रंथ इतनी आसानी से कहीं भी नहीं मिलती थी, इसे भारी कीमत चुकाकर कोई बड़ी कंपनी से या तो मिलिट्री से खरीदनी पड़ती थी। कुछ खास किताबों की तो कला बाजारी भी होती थी। सार्थक ने पहले कभी, कोई शक्ति ग्रंथ देखा भी नहीं था, पर इसके बारे में स्कूल के कुछ बच्चों को बात करते सुना जरूर था। खैर, उसे इन सब से क्या लेना देना, और वैसे भी उसने कभी ऐसे किसी शक्ति ग्रंथ के बारे में नहीं सुना था जो उसे इस्तेमाल करने वाले को अपनी शक्तियां प्रदान कर हवा में गायब हो जाए। शक्ति ग्रंथ के हर शब्द को ध्यान से पढ़कर, उसमें बताए बारीक तकनीक और उसके इस्तेमाल को सीखना होता था, ऐसा कभी नहीं होता था की किताब को उठाया और अपने आप ही उसका सारा ज्ञान तुम्हें मिल जाए। और ऐसा तो और भी कभी नहीं सुना की सिर्फ सोचने से ही कोई स्क्रीन तुम्हारे सामने प्रकट हो जाए। फिर कुछ सोचते सोचते, सार्थक के चेहरे पर एक चमक आ जाती है और वह मुसकुराने लगता है, वह सोचता है की ये तो बहुत अच्छी खबर है, वह हमेशा से क्षमता के पहले पढ़ाव पर ही रहा था, और इतना महंगा शक्ति ग्रंथ खरीदने की कभी उसकी हैसियत भी नहीं थी। किस्मत से अब उसके पास एक मौका था, वह अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाता है, सोचता है की वह इस मौके का कैसे फायदा उठा सकता है? और उसे समझ आता है की अब वह इस किताब की मदद से वह सब कर सकेगा, जो वह हमेशा से करना चाहता था।

" चलो, पानी को काबू करके देखता हूं !" (मिस्ट्री म्यूजिक) सार्थक ऐसा कहते हुए अपने सीधे हाथ की हथेली को पानी के नल की तरफ आगे करता है, इस उम्मीद में की नल से पानी की लहर निकलेगी, और उसके इशारों पर नाचेगी। लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा कुछ नही होता।

" ओह !, कुछ और करके देखता हूं, हवा, हवा, हां, हवाओं को मोड़ कर देखता हु"

सार्थक फिर से वही हथेली को आगे करके सामने लाता है और हवा का रुख बदलने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार भी कुछ नही होता। (Sad music) बहुत कोशिशें करने के बाद, जितनी शक्तियां सार्थक को पता थी सब एक एक करके आजमाने लगता है। लेकिन जब कुछ भी हासिल नहीं होता तब वह हार मान लेता है, और उदास होकर चुप चाप अपने बिस्तर पर जाकर बैठ जाता है।

"क्या है ये ? बकवास एकदम, टाइम वेस्ट, ये भी कोई शक्ति हुई ?"

सार्थक को ये बात लगातार खाए जा रही थी की आखिर ये चीज क्या है ?

“अगर ये सब सच में किसी वीडियो गेम जैसा है तो हर चुनौती को पार करने पर, ताकत बढ़नी चाहिए। और Experience points मिलने चाहिए। और उस हिसाब से हर बढ़ते पढ़ाव मैं मेरी क्षमता भी बढ़ती जानी चाहिए।“

सार्थक ने स्कूल में बाकी साथियों से कुछ किस्से सुने थे, जिसमें वह लोग बताते थे की कैसे उनके मां बाप के पास वह पुराने वाले वीडियो गेम्स हुआ करते थे, और वह उनसे कैसे खेलते थे। किसी किसी के घर में तो आज तक वह वीडियो गेम्स मौजूद है, पर अब वह किसी एंटीक सामान की ही तरह उनके घर में पड़े कहीं धूल खा रहें है। शायद सार्थक ने इस किताब को समझने में गलती कर दी है, वह इसे किसी साधारण शक्ति ग्रंथ की तरह समझ रहा था। हो सकता है ऐसा न हो, ये कुछ अलग ही प्रकार की किताब हो। ना जाने क्या हो रहा था, यह गुत्थी और गहरी उलझती जा रही थी। (मिस्ट्री म्यूजिक) आमतौर पर शक्ति ग्रंथ किसी एक ही तरह की शक्ति पर आधारित होते है, इसीलिए अपने पहले शक्ति ग्रंथ का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इंसान अपनी पूरी जिंदगी में किसी एक ही शक्ति में महारत हासिल कर सकता है। अगर किसी के पास रूप बदलने की शक्ति है तो वह इस शक्ति ग्रंथ की मदद से रूप बदलने से जुड़ी काबिलियत पर ही महारत हासिल कर पाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी के पास आग को काबू करने की काबिलीयत है तो वह इस ग्रंथ की मदद से सिर्फ आग को ही अलग अलग तरह से इस्तेमाल करने की शक्ति प्राप्त कर पाएगा। लेकिन सार्थक को आभास होता है की ये किताब उन सब ग्रंथों से बिलकुल अलग है। वह सोचता है की आखिर कौन सा ग्रंथ है, जो आँखों की रोशनी को ठीक कर सकता है ? सोचते सोचते सार्थक कोने में रखे अपने छोटे से फ्रिज की तरफ चहलकदमी करता हुआ जाता है। उसे खोलता है और एक एक करके पानी की बॉटल निकाल कर गटकता जाता है।

" बाप रे, यह दो लीटर पानी कितना ज़ादा होता है? अब और नहीं पी सकता, मेरा पेट फट जायेगा! "

चार पानी की बॉटल गटक जाने के बाद सार्थक के सामने फिर से एक स्क्रीन उत्पन्न होता है, जिसमे एक नया नोटिफिकेशन आता है, [ आज की चुनौती पूरी हुई, पांच experience points प्राप्त हुए ] [ 5/100 ]

" चलो कम से कम यह तो साफ जाहिर है की ये सिस्टम ठीक ठाक काम कर रहा है।”

अब सार्थक को ये भरोसा हो गया था की चुनौती पूरी करने पर experience points तो पक्का मिलेंगे। और धीरे धीरे पढ़ाव भी पार हो जायेंगे । तभी अचानक से दरवाज़े पर किसी के खटखटाने की आवाज आती है, सार्थक डर जाता है और झटके से उसके हाथ से बॉटल छुट जाती है। वह दरवाज़े की तरफ डरते हुए देखता है, तभी फिर से उसे खटखटाने की आवाज आती है। सार्थक घबराता हुआ धीरे धीरे आगे बढ़ने लगता है, और सोचता है की पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही वर्ग के लोग है, जो इतनी बुलंदी से किसी का दरवाज़ा खटखटा सकते है और वह है, 'फौजी'!

सार्थक फुर्ती से दरवाज़े की तरफ बढ़ता है और फटाक से दरवाज़ा खोलता है। जैसे ही दरवाज़ा खुलता है, सार्थक के चेहरे का रंग ही उड़ जाता है। उसके सामने एक लंबा चौड़ा, भारी भरकम डील डौल वाला शक्स खड़ा होता है। उसके सिर पर कोई बाल नहीं होते। एक दम चिकना माथा। लेकिन उसकी रौबदार मूछें होती है। उसके काले रंग की फौज की वर्दी से यह साफ पता चल रहा था की, वह शक्स धरती से संबंध रखता है। उसकी वर्दी पर बहुत सारे तमगे लगे हुए थे, और उसकी चौड़ी छाती पर उसका नाम बुलंद अक्षरों में साफ दिखाई दे रहा था, ' कैप्टन अरविन्द चावला '। कैप्टन अपनी बुलंद आवाज मैं अकड़ कर कहता है,

" ऐ लड़के, दरवाजा खोलने में इतना समय क्यों लगाया ?, चलो तुम्हारा टाइम खत्म हो चुका है, इस कमरे को अभी के अभी खाली करो। बाहर गाड़ी तुम्हारा इंतजार कर रही है।"

इतना कह कर कैप्टन बाहर चला जाता है। इतना सब कुछ एक साथ हो रहा था, की सार्थक को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, वह कैप्टन की कही बातों पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पा रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे की उसे कोई सांप सूंघ गया हो। (इंटेंस म्यूजिक) तभी कैप्टन के चिल्लाने की आवाज आती है, और सार्थक भौचक्का हो जाता है, कैप्टन चिल्लाता है,

" खड़े मत रहो, जल्दी चलो, तुम्हारे मिलिट्री स्कूल जाने का वक्त निकला जा रहा है।" (मिस्ट्री म्यूजिक) मिलिट्री स्कूल ??? सार्थक को कैप्टन मिलिट्री स्कूल क्यों ले जा रहा है? और यह शक्ति ग्रंथ का क्या माजरा है? जानने के लिए पढ़ें My Vampire System ओनली On Pocket Novel!!

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels