जान्हवी के घर में सब खाने के बाद अपने कमरे में थे। तभी स्वामी जी ने लिलि जी से कहा, "क्या इतना सब हो गया आपने हमें बताया क्यों नहीं?"
"मैं खुद हैरान थी ये सब सुनकर आप परेशान ना हो इसलिये उस वक्त कुछ नहीं बताया।", लिली जी ने कहा।
"मुझे तो डर है कि कहीं हमारी जान्हवी को…नहीं नहीं ऐसा कुछ नहीं होगा।", लिली जी ने खुद को दिलासा देते हुए कहा। स्वामी जी ने कहा, "उसे कुछ नहीं होगा, विश्वास रखिए हमारी जान को कुछ नहीं होगा। अच्छा हम जान्हवी से मिलकर आते हैं इन सबसे वो भी डरी हुई होगी।"
ऐसा कहकर स्वामी जी जान्हवी के रूम की तरफ बढ़ गए। उधर जान्हवी अपनी बालकनी में खड़ी आसमान में देख रही थी।
"जान्हवी.., स्वामी जी ने अंदर आते हुए कहा। अपना नाम सुनकर जैसे जान्हवी अपने ख्यालों से बाहर आयी और पीछे पलटी।
"जी पापा आप यहां कुछ काम था? हमें बुला लिया होता।", जान्हवी ने कहा। स्वामी जी मुस्कुराकर बेड पर बैठते हुए बोले, "परेशान हो ना?"
जान्हवी ने अपना सिर नीचे झुका लिया।
जिससे पता चल रहा था कि उसे अपने किए पर अफ़सोस है क्योंकि उसकी वज़ह से आज जान्हवी के साथ साथ उससे जुड़े हर शख्स की जान पर बन आई थी।
"बेटा कभी कभी हमसे वो हो जाता है जो हमने कभी सोचा भी नहीं होता बस तुमसे भी वही हुआ। अब जो हो गया उसके बारे में सोचकर या परेशान होकर वो बदलेगा नहीं, इसलिए जो हुआ उसे भूल जाओ आगे सब ठीक होगा। ", ऐसा कहते हुए स्वामी जी ने जान्हवी के सिर पर हाथ फेरा। स्वामी जी ने आगे कहा, "अब ज्यादा सोचना नहीं है और डरना भी नहीं है। रात बहुत हो चुकी है तो अब तुम सो जाओ।"
ऐसा कहते हुए स्वामी जी मुस्कुरा दिए तो जान्हवी ने भी एक सुकून भरी मुस्कान के साथ हां में सिर हिला दिया। जान्हवी अपने बेड पर लेटी वो सब सोचने लगी जो भी आज हुआ था। उसे अपने पापा की बात से सुकून तो मिला पर उसे अंदर ही अंदर ये डर खाए जा रहा था कि कहीं उसका बदला वो आदमी उसके परिवार या दोस्तों से ना ले। ये सब सोचते सोचते जान्हवी की आँख कब लग गई उसे पता ही नहीं चला। सिद्धार्थ के प्राइवेट विला में, सिद्धार्थ अपने प्राइवेट बार में बैठा ड्रिंक किए जा रहा था। उसने घर पर पहले ही बता दिया था कि आज रात वो अपने प्राइवेट विला जाएगा।
"बस करो सिद्धार्थ तुमने बहुत ड्रिंक कर ली है अब बस भी करो।", समीर ने सिद्धार्थ को रोकते हुए कहा।
"उस लड़की की इतनी हिम्मत कि उसने सिद्धार्थ भारद्वाज पर हाथ उठाया? उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.. she will have to pay", सिद्धार्थ अपने दांत पीसते हुए बोल रहा था। उसे रह रह कर जान्हवी का चेहरा याद आ रहा था। कभी उसकी आंखो के सामने जान्हवी के डर से कांपते हुए गुलाबी होंठ आते, तो कभी जान्हवी की नम आंखे। सिद्धार्थ ने दांत पीस्सते हुए अपनी लाल आंखे बंद की और एक घूँट में वाइन का ग्लास खाली कर दिया और डगमगाता हुआ अपने रूम में चला गया।
"O God बचा लेना उस बच्ची को।", समीर ने दरवाज़े की तरफ देखते हुए कहा। अगली सुबह जान्हवी की आंख खुली तो वो हड़बड़ा कर उठी और नहाने चली गई। उसके चेहरे से लग रहा था कि वो कितना थकी हुई थी पर फिर वो फटाफट नहा कर, पूजा करके बाहर आयी।
"मां मां नाश्ता दो ना मुझे ऑफिस के लिए लेट हो रहा है।", जान्हवी ने चिल्लाते हुए कहा। लिली जी ने कहा, "हां ला रही हूं।"
इतना कहकर लिली जी ने जान्हवी को नाश्ता दिया और जान्हवी नाश्ता करके तुरन्त उठी और बोली, "मां प्रसाद मंदिर में है सबको दे देना मैंने खा लिया है, मुझे लेट हो रहा है तो मैं जा रही हूं।"
सिद्धार्थ के विला में जब सिद्धार्थ की आंख खुली तो उसके सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा था उसने एकदम से अपना सिर झटका और नहाने चला गया। सिद्धार्थ रैडी होकर जब नीचे आया तो डाइनिंग टेबल पर समीर को देखा जो अपनी धुन में ब्रेकफास्ट कर रहा था। समीर ने कहा, "Good morning Sid आओ ब्रेकफास्ट करते हैं।"
सिद्धार्थ ने एक नज़र समीर को देखा और फिर बाहर जाते हुए बोला, "हम ऑफिस चल रहे हैं।"
"पर ब्रेकफास्ट?", समीर इतना बोलकर हड़बड़ी में उठा और सिद्धार्थ के पीछे-पीछे चल दिया।
"कैसा दोस्त दिया है भगवान.. सुकून से खाने भी नहीं देता.. ये किसी दिन मुझे भूखा ही मार देगा। "समीर, सिद्धार्थ के पीछे चलते हुए बड़बड़ा रहा था।
"भगवान से शिकायत कर ली? अगर हो गई हो तो जल्दी चलोगे वरना घर में मन्दिर भी है चाहो तो पूरा दिन बैठकर मेरी शिकायत कर सकते हो।", सिद्धार्थ ने बिना किसी एक्सप्रेशन के कहा।
"कोई फायदा नहीं है भाई पूरा दिन मन्दिर में बैठने का क्योंकि मैं कुछ भी कर लूँ तू नहीं बदलने वाला, तू ऐसा ही रहेगा।", समीर ने कहा। इतना बोलकर समीर हंसने लगा उसकी बात पर सिद्धार्थ भी हल्का सा मुस्कुरा दिया। जान्हवी जब ऑफिस पहुंची तो सबसे पहले आशी उसके गले लग गई और बोली, "कैसी है तू? उस लंगूर ने तेरे घर कोई गुंडे वूंडे तो नहीं भेजे थे ना?"
"हट पागल मेरे घर कोई गुंडा नहीं आया।", जान्हवी ने मुस्कुराते हुए कहा।
"अच्छा है यार तू ठीक है वरना मुझे तो तेरी चिंता हो रही थी।", आशी ने जान्हवी को फिर से गले लगाते हुए कहा।
"हां मैं ठीक हूं चल अब काम भी करना है।", जान्हवी ने सुकुन भरे लहज़े में कहा। भारद्वाज इंडस्ट्रीज,
"May i come in बॉस?", सन्नी ने डोर नॉक करते हुए कहा।
"Come।", सिद्धार्थ ने अपनी भारी आवाज़ में कहा। सन्नी ने केबिन में आते ही कहा, "बॉस इसमें उस लड़की की सारी इंफॉर्मेशन है आप इसे देख लीजिए.."
और एक फाइल सिद्धार्थ की तरफ बढ़ा दी। सिद्धार्थ ने एक नज़र उस फ़ाइल को देखा और उसे ले लिया और कहा, "Now you can go"
फिर उसने फ़ाइल ओपन की और पढ़ने लगा समीर भी सिद्धार्थ के साथ फ़ाइल देखने लगा। जान्हवी सोनी.. उम्र 19 साल दिल्ली में मम्मी, पापा दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। पापा पैंट टैक्निकल हेड हैं, मम्मी हाउस वाइफ। दोनों भाई अभी स्टडी कर रहे हैं और जान्हवी दिल्ली में ही एक कंपनी में डाटा एंट्री ऑपरेटर है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है। जान्हवी ब्यूटी विद माइंड का बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है जिसकी वज़ह से वो काफी लड़कों की क्रश है। फ्रेंड सर्कल बहुत बड़ा है पर कुछ ख़ास दोस्त हैं जो कॉलेज टाइम से हैं आशी, कुशल और जीत। सिद्धार्थ और समीर सारी डिटेल्स बड़े ध्यान से पढ़ रहे थे। डिटेल्स पढ़ते पढ़ते सिद्धार्थ के फेस पर एक डेविल स्माइल आ गयी। फिर उसकी नज़र कुछ फोटोस पर गई। पहली पिक्चर में जान्हवी और उसकी मां थे जिसमें जान्हवी अपनी मम्मी के गालों पर किस कर रही थी और उसकी मम्मी मुस्कुरा रही थी। दूसरी पिक्चर जान्हवी की फैमिली फोटो थी। जैसे ही सिद्धार्थ की नज़र तीसरी पिक्चर पर गई उसकी आईब्रोज आपस में जुड़ गई। तीसरी पिक्चर जान्हवी के कॉलेज की थी जिसमें जीत ने जान्हवी को पीछे से हग किया हुआ था और उसके हाथ जान्हवी के पेट पर थे, उस पिक्चर में जीत और जान्हवी खिलखिला कर हंस रहे थे। उस पिक्चर को देखकर लग रहा था कि जीत, जान्हवी को गुदगुदी कर रहा था और किसी ने suddenly click किया हो। सिद्धार्थ ने फिर चोथी पिक्चर देखी जिसमें जीत ने जान्हवी को और कुशल ने एक लड़की को अपनी गोद में उठा रखा था और उनके बीच में आशी खड़ी थी जिसने कुशल और जीत के कान पकड़ रखे थे और सब हंस रहे थे। जान्हवी के दोनों हाथ जीत के कंधो पर थे और जीत बड़े प्यार से जान्हवी को देख रहा था। सिद्धार्थ ने पांचवी पिक्चर देखी जिसमें जान्हवी और जीत एक गार्डन में थे। जीत, जान्हवी की गोद में सिर रखकर लेटा हुआ था और जान्हवी अपने फेस को आगे करके एक नॉवेल पढ़ रही थी.. जिसमें सिर्फ उसकी आंखे दिख रही थी और जीत उसकी तरफ देखकर मुस्कुरा रहा था। उस पिक्चर में नॉवेल का नाम भी दिख रहा था, "तुम सिर्फ मेरी हो।" नाम पढ़कर पता चल रहा था कि वो एक रोमांटिक नॉवेल थी।
"ये वही लड़का है ना जिसने तुम्हारा हाथ रोका था?", समीर ने सिद्धार्थ से पूछा।
"हम्म्म", सिद्धार्थ ने जवाब दिया।
"पर ये इससे इतना चिपक क्यों रहा है?", समीर ने सिद्धार्थ से पुछा।
"क्योंकि ये इसका बॉयफ्रेंड है?", सिद्धार्थ ने कहा।
"पर तुम इतना यकीन से कैसे कह सकते हो?", समीर ने कहा।