Sunday का दिन सुबह नौ बजे जान्हवी के घर में बहुत चहल पहल थी। उसी बीच जान्हवी के कानों में चिल्लाने की आवाज़ पड़ी, "उठ भी जा अब नौ बज गए हैं।"
ये आवाज़ किसी और की नहीं बल्कि जान्हवी की मां की थी। जान्हवी आवाज़ सुनते ही तपाक से उठती है और एक अंगड़ाई लेते हुए बुदबुदाती है, ''चल जान्हवी उठ जा अब। " और नहाने चली जाती है। जान्हवी की फैमिली में उसके पापा स्वामिदिन सोनी, उसकी मां लिलि सोनी और दो छोटे भाई करन, अर्जुन हैं। उनकी फैमिली एक हैप्पी फैमिली है। सब एक-दूसरे के लिए जान देने के लिए तैयार रहते हैं। हमारी कहानी की हिरोइन जान्हवी की... तो उसकी तो जान बसती है अपने परिवार में। जान्हवी की उम्र 19 साल , height 5.4, गोरा रंग , काले लम्बे सिल्की बाल, कजरारी आंखे, तीखी सी नाक, गुलाबी heart shape होंठ, ठोड़ी पर काला तिल, बेहद खूबसूरत। कुल मिलाकर कोई कमी नहीं। "जान्हवी ...........जान्हवी उठी कि नहीं, ये लड़की भी ना", जान्हवी की मां ने कहा। "आ गई माँ। ", जान्हवी ने अपने रूम से आते हुए कहा। जान्हवी ने आज पिंक कलर का कुर्ता और व्हाइट कलर का प्लाजो पहना हुआ था। आंखो में काजल, छोटी सी काली बिंदी और चेहरे पर कोई मेकअप नहीं। खुले गीले बाल जिनमें से टपकती पानी की बूंदे उसके कुर्ते को भीगा रही थी। "पूजा की या नहीं?", जान्हवी की मां ने पूछा। "जी मम्मा कर ली पूजा। ", जान्हवी ने उन्हें पीछे से गले लगाते हुए कहा। "हां आ नाश्ता कर ले। ", जान्हवी की मां ने कहा। "हां मां .....पहले सब प्रसाद ले लो। ", जान्हवी ने सबको प्रसाद देते हुए कहा। "आगे क्या करना है बेटा ग्रेजुएशन तो हो गई तुम्हारी?", जान्हवी के पापा ने पुछा। "आप भी ना पापा क्या पूछ रहे हो? अब हमें दी की शादी करनी है जल्दी से भगाना है इसे, हाहाहाहाहा।", अर्जुन ने हंसते हुए कहा। तब जान्हवी ने उसे गुस्से से घूरा ये देखकर सब हंसने लगे। "हां पापा अब मुझे B.B.A करना है, इस साल किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले लेंगे और जॉब तो चल ही रही है। ", जान्हवी ने कहा। "ठीक है बेटा, जैसा ठीक लगे वैसे करो। हम भी अब चलते हैं नहीं तो लेट हो जाएगा। ", जान्हवी के पापा ने उठते हुए कहा। "अच्छा मम्मा मैं भी चलती हूं कुशल , आशी और जीत से मिलना है शाम तक आ जाऊंगी। ", जान्हवी ने कहा। "ठीक है जाओ पर जल्दी आना घर और अपना ध्यान रखना। "उसकी माँ ने कहा। "हां मां तुम टेंशन मत लेना मैं जल्दी आ जाउंगी। ", जान्हवी ने गले लगते हुए कहा। भारद्वाज मेंशन, सभी डाइनिंग टेबल पर नाश्ता करने के लिए बैठे थे साथ ही बात चीत भी कर रहे थे, अचानक से सबकी नज़र ऊपर से आते हुए शख्स पर गई। 6 फिट हाईट , मस्सकुलर बॉडी, ब्राउन हेयर , हल्का गोरा रंग , भुरी आंखे , पतले होंठ, तीखी नाक, एक्सप्रेेशन लेस फेस बेहद हैंडसम और डिसेंट। ये कोई और नहीं हमारी कहानी का हीरो सिद्धार्थ भारद्वाज है। सिद्धार्थ तेज़ कदमों से आकर डाइनिंग टेबल पर बैठ गया, फिर उसने अपनी माँ से कहा, "गुड मॉर्निंग मॉम। "
"गुड मॉर्निंग भाई", तभी उसकी बहन ने कहा। "गुड मॉर्निंग सिद्धार्थ", सिद्धार्थ की मॉम और भाई ने साथ में जवाब दिया। "सिद्धार्थ मुझे तुमसे ज़रूरी बात करनी है। ", सिद्धार्थ की मॉम ने कहा। "जी कहिए मॉम", सिद्धार्थ ने नाश्ता करते हुए कहा। "देखो बेटा मैं तुम्हें कबसे शादी के लिए कह रही हूं लेकिन तुम हर बार बात टाल देते हो, आज मुझे जवाब चाहिए कि आख़िर तुम कब शादी कर रहे हो? तुम्हें पता है कि तुम इस साल 26 के हो जाओगे और तुम्हारी कुंडली के हिसाब से तुम्हारी शादी 26 से पहले हो जानी चाहिए, नहीं तो तुम्हारी होने वाली संतान को जान का खतरा होगा और तुम ये बात अच्छे से जानते हो।", सिद्धार्थ की मॉम ने कहा "और आप भी तो जानती हैं कि मुझे शादी नहीं करनी", सिद्धार्थ ने नाश्ता करते हुए कहा। "लेकिन क्यों बेटा?", सिद्धार्थ की मॉम ने पूछा। "क्योंकि मुझे शादी में कोई इंटरेस्ट नहीं है।", सिद्धार्थ ने कहा। "मां ठीक कह रही हैं सिद्धार्थ, तुम्हारी शादी की ऐज हो गई है और कुंडली के हिसाब से तो इसी साल शादी हो जानी चाहिए। ", सिद्धार्थ के बड़े भाई साहिल ने कहा। "हम्ममम ....... ठीक है मॉम मुझे लेट हो रहा है बाय।", सिद्धार्थ कहते हुए अपना कोर्ट उठाकर बाहर की तरफ चला गया। सिद्धार्थ की फैमिली बहुत बड़ी थी लेकिन सब अलग रहते थे। संजय भारद्वाज, सिद्धार्थ के पापा थे और जो तीन भाई और एक बहन हैं, अनुभव , सूरज, साहिल वो सब संजय भारद्वाज के बड़े भाई के बेटे हैं। साहिल का एक 3 साल का बेटा शिवांग है जो राजस्थान में उनके पुश्तैनी घर में साहिल की दादी गायत्री और साहिल की मां प्रमिला के साथ रहता है। साहिल की पत्नी सिमरन की मौत शिवांग के जन्म के वक्त ही हो गई थी, वहीं साहिल कभी कभी बिज़नेस के सिलसिले में मुंबई भी आता था। अनुभव उसकी पत्नी आरती के साथ मुंबई में अपने विला में रहता है जिनकी 4 साल की बेटी शिवी हैै। सूरज और उसकी पत्नी सुमन, मुंबई में अपने विला में रहते हैं लेकिन सूरज ज्यादातर अमेरिका में रहता है। इन तीनों में सबसे बड़ा भाई अनुभव है, फिर सूरज और सबसे छोटा साहिल है। सिद्धार्थ, संजय भारद्वाज का बेटा है। आशु और आयुषी संजय भारद्वाज के छोटे भाई केशव भारद्वाज के बच्चे हैं। केशव भारद्वाज और उनकी पत्नी सीमा भारद्वाज अपने बच्चे आशु और आयुषी के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई थी। और सिद्धार्थ की बुआ काशी जिसकी लव मैरिज हो चुकी थी, जिनकी शादी से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी उनकी शादी भी जाने माने बिज़नेस मैन से हुई थी और वो कैनेडा में शिफ्ट हो गए हैं। __*_*_*_*_*_*_*_*__ आगे आने वाली सभी नई कहानियों के लिए मुझे यूट्यूब पर सबस्क्राइब करें मेरे चैनल का नाम “ JailerJanhvi ”
हेल्लो माय डिअर रीडर्स मैं जानती हूँ आप सभी बहुत एक्साइटेड हैं तो आप सभी का इंतज़ार आखिरकार खत्म हुआ जल्द ही रिलीज़ हो रहा हैसिद्धार्थ जान्हवी के प्यार का दूसरा पड़ाव। " My Cruel Husband : LoveWar "Written by - JanhviSoni मुझे उम्मीद है जैसे आपने सिद्धार्थ जान्हवी को पहले सीज़न में बेहद प्यार दिया उससे ज़्यादा प्यार इस सीज़न में देंगेरीडर्स की request पर मैंने SidJan को साइड रोल नहीं दिया, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरे लिखे एक fictional couple से आप सभी इतना अटैच हो जाएंगे,लेकिन मैं आपको क्या बोलूँ मैं खुद ही अपने लिखे उन दो किरदारों से बहुत ज्यादा अटैच हूँ, तो बस अपनी और आपकी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए मैंने एक बार फिर से कोशिश की है मुझे उम्मीद है मैं निराश नहीं होऊंगी, क्योंकि मुझे प्यार करने वाले रीडर्स की कमी नहीं है " My Cruel Husband : LoveWar " Youtube चैनल पर नॉवेल फ़ॉर्म में live होगी, इसकी नई नॉवेल रिलीज़ होगी कल इसका ट्रेलर आप सबको पढ़ने मिलेगा इस series में भी और मेरे यू ट्यूब चैनल में भी जी हाँ मेरा एक यू ट्यूब चैनल है JailerJanhvi " जिसे आप सब चाहें तो सब्सक्राइब कर लें क्योंकि नॉवेल से जुड़ी सभी updtaes वहीं आती हैं और आगे भी वहीं आएगी वहाँ मेरी एक नॉवेल " The Letch And The Love " भी चल रही है जब भी उसके new chapter publish होते हैं मैं नई नॉवेल्स और mch 2nd season के chapters वही देती हूँ और आगे भी सारी inoformation वहीं आएगी तो अगर आप सभी को novel releted updates चाहिए तो मुझे subscribe कर लें और भी बहुत कुछ कहना है आप सबसे लेकिन अब तो बातें होती रहेंगी अब बस यही कहूंगी कि mere well wisher's ko " love you " aur critics ko " lekhan sudharne ka wada "
Thank you with Love
Trailer - क्या हो जब शादी की पवित्र अग्नि के बदले एक दुल्हन को लेने पड़े बदले की आग मे फेरे?
बदले की अग्नि ने किसी को इस तरह सुलगाया की अपनी जलन में उसने एक बेगुनाह को झोंक दिया, बदले की आग ने उसे इतना अंधा कर दिया की उसे मंडप मे बैठी मासूमियत नहीं दिखी इन लपटों मे दुलहन की हल्दी के साथ जली उसकी पसंद, उसका विश्वास और उसकी आजादी, मासूम जन्नत जो जानती नहीं थी ठीक से बोलना वो चुप रही अपने साथ होते इस अन्याय को देख कर उसके होंठ सिले थे या सिल दीये गए थे? इस राज को रखेगी वो राज या करेगी खुद को बेपरदा अपनों के आगे?
क्या उसके अपने देंगे उसका साथ या? बिना रिश्ते के एक नौजवान के साथ बिताई रातों का मांगेंगे हिसाब जानने के लिए पढ़ते रहिए My Cruel Husband : Love War Written by - JanhviSoni✨ Frndz ye hai " My Cruel Husband : LoveWar " Ka trailer Jo ki mere Youtube channel JailerJanhvi par aj din me hi uplode ho gya tha agr apko video form me dekhna hai to mere channel par dekh skte hain Subscribe me on Youtube “ JailerJanhvi ”
age aane vali sabhi novels ynhi aengi