Chapter 3 / 968

My Cruel Husband

Chapter 3

My Cruel Husband ·Janhvi Soni✨

सुबह के वक्त जान्हवी के घर में बहुत चहल पहल थी। जान्हवी की मां जान्हवी की पसंद का नाश्ता बनाने में लगी थी। उसकी माँ ने कहा, "जान्हवी, जान्हवी बेटा पूजा कर ली हो तो आ जाओ नाश्ता कर लो।"

"हां मां कर ली पूजा आ रही हूं, ये लो पहले प्रसाद ले लो", जान्हवी ने कहा। जान्हवी अपने रूम से बाहर आई, आज तो जान्हवी कमाल ही लग रही थी। Navy blue top और white jeans खुले बाल, आंखो में काजल , साथ में fancy specs , होंठों पर गुलाबी लिपस्टिक , ये सब उसके लुक्स को और भी हॉट बना रहा था। आज जान्हवी किसी मॉडल की तरह लग रही थी, उसकी हल्की रफ्फ jeans से झांकती उसकी गोरी टांगे किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी थी । रूम से बाहर आते ही जान्हवी ने कहा, "मां नाश्ता दो ना जल्दी, मेरे दोस्त आते ही होंगे"

उसकी माँ ने कहा, "हां.. हां देती हूं"

"आते नहीं होंगे आ गए। ", कुशल ने अंदर आते हुए कहा। तभी जीत , आशी , कुशल अंदर आते ही बोले, "आंटी नमस्ते।"

"नमस्ते बेटा। आओ जान्हवी नाश्ता कर रही है तुम सब भी नाश्ता करने बैठो।, जान्हवी की माँ ने कहा।

"हां हां आंटी क्यों नहीं हम फ्री के खाने के लिए कभी मना नहीं करते", कुशल ने कहा। तो सब हंसते हंसते नाश्ता करने लगे। दिल्ली का 5 star Hotel,

"Sid सब रैडी है हम कब निकल रहे हैं?", समीर ने पूछा। सिद्धार्थ ने अपनी शर्ट की स्लीव्स फोल्ड करते हुए कहा, "अभी।"

समीर ने ज़ल्दबाज़ी में लक्ष को फोन करके कुछ इंस्ट्रक्शंस दिए, फिर सिद्धार्थ अपने रूम से बाहर निकला। आज वो बहुत ही हैंडसम लग रहा था black blazer उस पर white shirt , gry टाई, सेट बाल , हाथ में ब्रांडेड watch, चेहरे पर रौब। कोई लड़की एक बार देख ले तो बस दीवानी हो जाए। सिद्धार्थ को होटल से बाहर आते देख उसके बॉडीगार्ड्स ने उसकी ब्लैक B.M.W का गेट ओपन किया। सिद्धार्थ कार में बैठा और मीटिंग वेन्यू के लिए निकल गया, उसके साथ उसका असिस्टेंट लक्ष और समीर भी थे। इधर जान्हवी भी अपने दोस्तों के साथ मेट्रो में मस्ती करते हुए मॉल जा रही थी। मॉल, इधर सिद्धार्थ मीटिंग खत्म करके मीटिंग रूम से बाहर निकला समीर , लक्ष उसके पीछे थे और बॉडीगार्ड्स उसे पीछे से प्रोटेक्ट कर रहे थे । वो किसी शेर की तरह तेज क़दमों से चलता हुआ मॉल के बाहर जा रहा था। दूसरी तरफ जान्हवी और उसके दोस्त मस्ती करते हुए थिएटर से निकले, सब बहुत हंस रहे थे क्योंकि जो मूवी वो देखकर आए थे वो बहुत कॉमेडी वाली थी।

"अरे यार वो सीन मस्त था ना, जब हीरो लड़की बनकर आता है और तब उसके नकली बैलून्स जो थे वो फूट जाते हैं, हाहाहा .हहाहा..", कुशल ने ज़ोर ज़ोर से हंसते हुए कहा।

"मुझे तो वो सीन बढ़िया लगा जब हीरोइन अपने कुत्ते को बुलाती है तो उसका नौकर आता है।", आशी भी हंसते हुए बोली। तभी जान्हवी ने कहा, "अरे पागल उसने अपने कुत्ते का नाम ही अपने नौकर के नाम पर रखा था।"

"इस बात पर जीत ने हंसते हुए कहा, " लगता है आशी को मूवी समझ नहीं आई, हाहाहाहाहा…"

"Very funny", आशी ने मुंह बनाते हुए कहा। ऐसे ही हंसी मज़ाक करते हुए वो सब क्लब की तरफ बढ़ रहे थे।

"जान्हवी देख उधर क्या हो रहा है?", आशी ने एक तरफ इशारा करते हुए कहा। जान्हवी ने जब उसके इशारे का पीछा किया तब उसने देखा कि कुछ काले कपड़े पहने आदमी भीड़ को साइड करके एक आदमी के लिए रास्ता बना रहे थे। ये कोई और नहीं सिद्धार्थ के बॉडीगार्ड्स ही थे जो सिद्धार्थ के लिए भीड़ को साइड कर रहे थे। उसके बॉडीगार्ड्स फॉरेन से ट्रेंड थे उन्हें ये सब अच्छे से आता था।

"आया होगा कोई लंगूर उसी के लिए रास्ता बना रहे होंगे", जान्हवी ने हंसते हुए कहा।

"हाहहा, क्या यार जान्हवी अच्छे खासे आदमी को तूने लंगूर बना दिया।", आशी ने कहा।

"और नहीं तो क्या ये भी कोई लाइफ है आगे पीछे इन भेंस जैसे आदमियों को लेकर चलो हाहाहहाहा।" जान्हवी ने हंसते हुए कहा। बातें करते करते वो सभी सिद्धार्थ के पास आ गये थे जिससे जान्हवी उन सबको ठीक से देख सकती थी।

"तेरा लंगूर तो किसी एंगल से मुझे लंगूर नहीं लग रहा हाहाह…", आशी ने जान्हवी के मज़े लेते हुए कहा।

"What do you mean . मेरा", जान्हवी ने आशी को घूरते हुए कहा।

"I'm Just kidding जान", आशी ने कहा।

"और वैसे भी तू तो उसकी है। ", और जीत की तरफ इशारा कर दिया।

"बकवास बंद कर We are just friends" , जान्हवी ने कहा।

"वैसे भी जान्हवी को जीतना इतना आसान नहीं है और जो आसानी से मिल जाए वो जान्हवी नहीं है।", जान्हवी ने एक मुस्कान के साथ कहा।

"रहने दे उसकी आंखो में बहुत कुछ देखती हूं मैं तेरे लिए और मुझे तो लगता है इस जान्हवी को तो जीत ही जीतेगा। हहाहा", आशी ने हँसते हुए कहा। तो जान्हवी ने उसे खा जाने वाली नज़रों से देखा।

"वैसे जान्हवी तू कब तक सिंगल रहेगी जीत अच्छा लड़का है।", आशी ने कहा।

"अगर अब तू चुप नहीं हुई तो…", जान्हवी बोली। जान्हवी इतना ही बोल पाई थी कि अचानक किसी से उसकी टक्कर हुई और वो उसके साथ पीठ के बल नीचे गिर गई। नीचे गिरते ही सिद्धार्थ के होंठ जान्हवी के होंठो को छू गए। सिद्धार्थ की बॉडी में तो मानो करंट दौड़ गया और जान्हवी को तो जैसे झटका लगा कि ये क्या हो गया? पर अगले ही पल सिद्धार्थ ने अपना चेहरा ऊपर कर लिया और एक टक जान्हवी को देखने लगा। सिद्धार्थ एक पल के लिए तो अपने नीचे दबी, डरी हुई लड़की की मासूमियत में खो सा गया। जान्हवी ने जब अपनी आंखे खोली तो अपने सामने सिद्धार्थ को देखा जो उसके ऊपर लेटा उसे देखकर मुस्कुरा रहा था। उनमें इतनी ज्यादा नजदीकियां थी कि दोनों की सांसे आपस में उलझ रही थी। अगले ही पल सिद्धार्थ को समीर और लक्ष ने उठाया। सिद्धार्थ ने जैसे ही कुछ बोलना चाहा। एक ज़ोरदार थप्पड़ सिद्धार्थ के गालों पर लगा उसका तो जैसे दिमाग सुन्न हो गया। जान्हवी ने सिद्धार्थ के कॉलर को पकड़ कर कहा, "How dare you to touch me?"

जान्हवी की आंखे नम थी पर सिद्धार्थ का तो पारा हाइ हो गया उसका गुस्सा तो जैसे सातवे आसमान पर था। आख़िर उस पर पहली बार किसी ने हाथ उठाया था। उसने जैसे ही अपना हाथ जान्हवी को मारने के लिए उठाया। उसका हाथ हवा में ही किसी ने पकड़ लिया।

" सोचना भी मत..", जीत ने सिद्धार्थ का हाथ झटकते हुए कहा। तभी सिद्धार्थ के बॉडीगार्ड्स ने जान्हवी, कुशल और आशी पर गन प्वाइंट कर दी फिर सिद्धार्थ ने अपनी गन निकाली और जीत के उपर प्वाइंट कर दी।

" जीत… ", ये देखकर जान्हवी की चीख़ निकल गई।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels