Chapter 4 / 968

My Cruel Husband

Chapter 4

My Cruel Husband ·Janhvi Soni✨

अब तक

तभी सिद्धार्थ के बॉडी गार्ड्स ने जान्हवी, कुशल और आशी पर गन प्वाइंट कर दी। सिद्धार्थ ने अपनी गन निकाली और जीत के ऊपर प्वाइंट क रदी ।

"जीत..” ये देख कर जान्हवी की चीख निकल गई । अब आगे जीत के ऊपर गन देखकर जान्हवी की आँखों से आंसू बह रहे थे। आशी तो जान्हवी से लिपट के खड़ी थी। कुशल के माथे से भी पसीने टपक रहे थे। सबकी हालत खराब थी मगर जीत की आँखों में गुस्सा साफ-साफ दिखाई दे रहा था और वो लगातार सिद्धार्थ की आँखों में घूरे जा रहा था। क्यूंकि बात जान्हवी की थी। आखिर वो जान्हवी को silent love करता था, लेकिन कभी अपने प्यार का इज़हार करने की हिम्मत नहीं की। क्यूंकि उसे डर था कि कहीं ऐसा करके वो जान्हवी की दोस्ती भी ना खो दे। जीत अच्छे से जानता था कि जान्हवी कैसी लड़की है। उसको रिलेशनशिप जैसी चीजों में बिल्कुल इंट्रस्ट नहीं है। ये सोचकर वो हमेशा पीछे हट जाता था। Situation को समझते हुए समीर ने आगे आकर सिद्धार्थ के कानों में कहा, “Wait sid, ये पब्लिक प्लेस है। यहां ये सब करना हमें ही भारी पड़ेगा, इन्हें बाद में देखेंगे अभी चलो यहां से।”

समीर की बात सुनकर सिद्धार्थ ने बॉडी गार्ड्स को इशारा किया और तेज कदमों से जान्हवी को घूरता हुआ वहां से निकल गया। उसके जाते जी जान्हवी तुरन्त जीत के पास गई, "तुम ठीक तो हो ना? तुम्हें कुछ हुआ तो नहीं? चलो हॉस्पिटल चलते हैं.." जान्हवी ने रोते हुए कहा।

"जान्हवी.. जान्हवी मैं ठीक हूं.. तुम इतना परेशान मत हो।” जान्हवी को इस तरह खुद की फिक्र करते देख जीत को बहुत सुकून मिल रहा था। उसने जान्हवी को हग किया और जान्हवी के सिर को सहलाने लगा।

"चुप एकदम चुप, कुछ नहीं हुआ। सब ठीक है।” जीत ने कहा। जान्हवी उसके गले लग कर सिसकते हुए बोली, "तुमने क्यूं रोका उसे? क्यूं आए तुम बीच में? तुम्हें कुछ हो जाता तो मैं अपने आप को कभी माफ नहीं कर पाती। तुम बहुत बुरे हो, बहुत बुरे हो।” ऐसा कहते हुए जान्हवी जीत को अपने नाज़ुक हाथों से उसके सीने पर मारने लगी।

"कैसे ना रोकता जान्हवी, मेरे सामने तुम्हें कोई छू भी नहीं सकता और वो तो..” जीत ने मन में कहा। उन दोनों को ऐसे देख कर अपनी आँखों में आंसू लिए कुशल और आशी भी उनके गले लग गए। चारों दोस्त कुछ देर ऐसे ही गले लगे रहे।

"अरे छोड़ो मुझे ऐसे ही दबा के मारने का इरादा है क्या!" जान्हवी ने नम आँखों से कहा उसकी बात पर सब अलग हुए और हंसने लगे।

"चलो अब घर चलते हैं।" जान्हवी ने कहा।

“पर क्लब?" कुशल ने कहा।

"यहां वो पूरी एक्शन मूवी दिखा कर गया है। और तुम्हें क्लब जाना है!" जीत ने कहा फिर सब हंसने लगे। उधर सिद्धार्थ की कार में माहौल बहुत गर्म था। सिद्धार्थ इस समय किसी घायल भेड़िए की तरह लग रहा था। उसकी आँखें गुस्से से लाल थी। उसके हाथों की नसे तन गई थी। सिद्धार्थ इस समय बहुत भयंकर लग रहा था। लक्ष की तो उसकी तरफ देखने तक की हिम्मत नहीं थी ।

"लक्ष, सन्नी को कॉल करो" लक्ष के कानों में जैसे ही सिद्धार्थ की भारी आवाज़ गई, उसने अपनी कांपती आवाज़ में कहा "ये.. ये, येस बॉस।” और फिर सन्नी को कॉल करने लगा । समीर ने जैसे ही "सन्नी" का नाम सुना वो शॉकड हो गया।

"सिद्धार्थ तुम क्या करने वाले हो?" समीर ने एकदम से पूछा। सन्नी एक अंडरवर्ल्ड डॉन था। कुछ सालों पहले वो और सिद्धार्थ जर्मन के एक नाइट बार में मिले थे। जहां सिद्धार्थ अपने बिज़नेस ट्रिप पर गया था। सन्नी इंडिया में किसी का मर्डर करके जर्मन गया था और वहां पुलीस से बचने के लिए अंडरग्राउंड होकर रह रहा था। तब सिद्धार्थ उसे अपने साथ इंडिया लाया और तब से सन्नी, सिद्धार्थ के लिए काम करता था। सिद्धार्थ की वजह से वो काफी अच्छी लाइफ जी रहा था। उसकी अभी भी अंडरवर्ल्ड में बहुत गहरी पहुंच थी। सिद्धार्थ ने बिना जवाब दिए लक्ष से फोन ले लिया, "Hello sunny delhi के city walk माॅल की आज की CCTV फुटेज देखो और उस लड़की की हर एक इंफॉर्मेशन मुझे चाहिए।"

"यस बॉस" सन्नी ने इतना कहा और सिद्धार्थ ने कॉल कट कर दिया। सन्नी को पहले से ही सारी बात पता चल चुकी थी। सिद्धार्थ के जितने भी बॉडी गार्ड्स थे, सब सन्नी के ही आदमी थे। सिद्धार्थ के बॉडी गार्ड्स को सन्नी ही इंस्ट्रक्ट करता था। उनमें से ही एक बॉडीगार्ड ने सन्नी को कॉल करके आज जो हुआ वो सब बता दिया था। इसीलिए सन्नी ने पहले ही अपने आदमियों को काम पर लगा दिया था क्यूंकि उसे पता था कि उसके पास सिद्धार्थ का कॉल ज़रूर आएगा ।

"सिद्धार्थ देखो इस मामले को मैं और लक्ष देख लेंगे, तुम बेकार में ही सन्नी को बीच में ला रहे हो" समीर ने कहा, लेकिन सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया। “अभी इससे कोई भी बात करना बेकार है।" समीर ने मन में कहा। उधर कुशल, आशी, जान्हवी, जीत मेट्रो में थे। उनके बीच कोई बात नहीं हो रही थी। जान्हवी गुमसुम बैठी हुई थी । जीत ने उसके कंधे पर हाथ रखा हुआ था।

"तुम ठीक हो?" जीत ने जान्हवी से पूछा।

जान्हवी ने मुस्कुराते हुए उसे देखा, "हम्म.. मैं ठीक हूं।”

कुछ देर में वो सब मेट्रो स्टेशन से बाहर आए। थोड़ी देर में जान्हवी का घर आने वाला था। जान्हवी ने कहा, “यारो तुम सब भी मेरे घर चलो। मैं अकेले ये सब नहीं बता पाऊंगी।”

जान्हवी की बात सुनकर सब उसके घर की तरफ चल दिए । भारद्वाज इंडस्ट्रीज सिद्धार्थ का केबिन

"छोड़ Sid, भूल जा अब उस बात को।” समीर ने कहा। “कैसे भूल जाऊ समीर, वो थप्पड़ मेरे ईगो पर लगा है।" सिद्धार्थ ने चिल्लाते हुए कहा।

"जबकि मेरी कोई गलती नहीं थी।" सिद्धार्थ ने दांत पीसते हुए कहा, उसे वह सब याद आने लगा जो मॉल में हुआ था। फ्लैशबैक सिद्धार्थ तेज क़दमों से चलता हुआ मॉल से बाहर जा रहा था, तभी एक प्यारी सी बच्ची भागते-भागते उसकी तरफ आ रही थी। अचानक वो बच्ची सिद्धार्थ के पैरों के नीचे गिर गई, सिद्धार्थ सकपका गया और उस बच्ची को बचाने के लिए एक कदम आगे बढ़ा दिया, जिससे उसका पैर फिसला और वो सीधा जाकर जान्हवी से टकरा गया, जान्हवी सिद्धार्थ के वजन को सम्भाल नहीं पाई और वो दोनों नीचे गिर गए, जिससे जान्हवी उसके नीचे दब गई।

*फ्लैशबैक एंड*

तभी सिद्धार्थ का फोन बजा और सिद्धार्थ अपने ख्यालों से बाहर आया। उसने देखा काॅल सन्नी का था। उसने कॉल उठाया और थोड़ी देर बाद सिर्फ "ह्म्म" कह कर फोन कट कर दिया। उधर जान्हवी के घर में सारी बात सुनकर लिली जी की आँखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।

"मां मैं ठीक हूं। हम सब ठीक हैं। आप परेशान मत हो" जान्हवी ने कहा।

"वो इतना बड़ा आदमी है, चुप नहीं रहेगा, कैसे परेशान ना होऊँ!" लिली जी ने कहा।

"कुछ नहीं होगा मां मुझे, भोले बाबा पर यकीन है ना, वो कुछ नहीं होने देंगे।"

"अच्छा आंटी जी हम भी चलते हैं। घर पर सब इंतजार कर रहे होंगे।" जीत ने कहा और फिर कुशल, जीत और आशी अपने घर के लिए निकल गए। जान्हवी उन्हें बाहर तक छोड़ने आयी।

"जो हुआ, वो हुआ, उसके बारे में ज्यादा मत सोचना। अपना और आंटी का ख्याल रखना। सब ठीक हो जाएगा" जीत ने जाते हुए कहा। जान्हवी ने एक छोटी सी मुस्कान के साथ अपनी गर्दन हां में हिला दी ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels