Chapter 2 / 968

My Cruel Husband

Chapter 2

My Cruel Husband ·Janhvi Soni✨

Coffee cafe दिल्ली,

"क्या यार तुम लोग मेरी टांग खींचना बंद करो और जिसके लिए मिले हैं उस टॉपिक पर बात करो।", जान्हवी ने अपने दोस्तो से कहा।

"और इस कुशल को यहां क्यों लाए? ये तो फिर से अपनी गर्लफ्रेंड से बातें करने लगा।", जान्हवी ने कुशल से मस्ती करते हुए कहा।

"अब वो सब छोड़ो जान्हवी, कल हम सब मॉल चलेंगे, मूवी देखेंगे और फिर क्लब चलेंगे।", जान्हवी के दोस्त जीत ने कहा तो आशी ने भी अपनी गर्दन हां में हिला दी।

"हां प्लान तो सही है।", जान्हवी ने कहा।

"और ये कुशल भी जाएगा क्या?", जान्हवी ने कहा।

"हां हां मैं भी चलूंगा जान्हवी का बर्थडे हो और मैं ना जाऊं ऐसा हो सकता है क्या? हाहाहाहा", कुशल ने हंसते हुए कहा।

"तो फिर ठीक है कल चलते हैं, सब मेरे घर आ जाना हम वहीं से चलेंगे।", जान्हवी ने कॉफी सिप लेते हुए कहा। मुंबई, सिद्धार्थ के केबिन में,

"बॉस कल हमें मीटिंग के लिए दिल्ली जाना है ।", सिद्धार्थ के असिस्टेंट लक्ष ने कहा।

"हम्म।", सिद्धार्थ ने कहा।

लक्ष ने मन में कहा, "जवाब भी ठीक से नहीं देते, पता नहीं घर में बोलते हैं या फिर गूंगे बने रहते हैं।"

"Hello sid what's up bro", समीर , सिद्धार्थ का मैनेजर और बेस्ट फ्रेंड दोनों है उसने केबिन में आते हुए कहा। सिद्धार्थ ने कहा, "Hello Sam, Sam हमें कल दिल्ली जाना‌ है तो अरेंजमेंट्स देख लेना।"

"जो हुकुम मेरे आका ", समीर ने मज़ाक करते हुए कहा। जब उसे पता चला कि सिद्धार्थ उसे घूरकर देख रहा है तो उसकी हंसी रुक गई और वो उल्टे कदम केबिन के बाहर चला गया। समीर एक जॉय फूल नेचर का लड़का था, सिद्धार्थ समीर को अपने सगे भाई जैसा मानता था। समीर के पापा भी एक बड़े बिज़नेस मैन थे जो संजय भारद्वाज के दोस्त थे और उनकी मौत के बाद सिद्धार्थ के मम्मी, पापा ने ही उसे अपने बच्चे की तरह पाला था। रात का समय जान्हवी का घर,

"मां आज तुमने फिर पनीर की सब्जी बना दी? जाओ मुझे नहीं खाना खाना। ", जान्हवी ने नखरे दिखाते हुए कहा।

"मां ने ये मेरे लिए बनाई है क्योंकि मां मुझसे बहुत ज्यादा प्यार करती है।", करन ने जान्हवी को चिढ़ाते हुए कहा। तब लिली जी ने उसे घूरते हुए देखा जैसे कह रही हो कि चुप हो जा वरना खाना नहीं दूंगी। जाह्नवी ने भी करन का मज़ाक उड़ाते हुए कहा, "हाहाहाहा हाहाहाहा …बड़ा आया मुझसे ज्यादा प्यार करती है।"

“अच्छा बेटा अब थोड़ा सा खा लो। ", जान्हवी के पापा ने प्यार से कहा।

"पर पापा मुझे नहीं पसंद पनीर। ", जान्हवी ने कहा।

"मेरे लिए खालो। अच्छा चलो अपनी मां के लिए ही खालो। ", जान्हवी के पापा ने कहा।

"जी.. खा रही हूं। ", जान्हवी ने मुंह लटकाए कहा और खाना खाने लगी। उसे देख कर सब मुस्कुराने लगे क्योंकि सबके दिमाग में कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। खाना खाकर सब सोने चले गए। जान्हवी का घर ज्यादा बड़ा नहीं था 3 रूम , किचन , 2 बाथरूम और हॉल था सब अपने रूम में थे। करन, अर्जुन अपने रूम में थे वहीं करन पढ़ रहा था और अर्जुन फोन चला रहा था। जान्हवी अपने रूम की बालकनी में खड़ी आसमान में चांद को देख रही थी, या यूं कहो एक चांद का टुकड़ा चांद को देख रहा था। हल्की चांद की रौशनी में जान्हवी का चेहरा चमक रहा था, उसकी आंखो में सुकून दिख रहा था जैसे उसे सबकुछ मिल गया हो। भारद्वाज मेंशन में, सिद्धार्थ, आराधना जी, साहिल डाइनिंग टेबल पर बैठे सिद्धार्थ को देख रहे थे, जो बिना किसी एक्सप्रेशन के अपना डिनर कर रहा था। आराधना जी ने अपनी प्लेट की तरफ देखते हुए कहा, "सिद्धार्थ क्या सोचा तुमने?"

"किस बारे में मॉम", सिद्धार्थ ने कहा।

"शादी के..", आराधना जी ने कहा।

आराधना जी अपनी बात पूरी करती उससे पहले ही सिद्धार्थ बोला, "मॉम मुझे इस बारे में अभी कोई बात नहीं करनी।"

और उठ कर अपने रूम में चल गया।

"क्या करूँ मैं इस लड़के का.., शादी करना ही नहीं चाहता। क्या होगा इसका मेरे बाद? लगता है ये मुझे इस जन्म में मेरे पोते पोतियों से नहीं मिलवाने वाला।"

जिसपर साहिल हंस दिया और बोला, "आप भी ना मां, समझ जाएगा। जो इसके लिए बनी होगी इसे मिल जाएगी। आप फिक्र मत करो और डिनर करो।"

12 बजे जान्हवी का घर,

Happy Birthday to you… Happy birthday to you.. Happy Birthday dear जान्हवी। सब विश करते करते जान्हवी के रूम में चले गए सबकी आवाज़ सुनकर जान्हवी मुस्कुराती हुई उठी और बोली "Thank you so much।"

फिर उसके दोनों भाइयों ने एक केक उसके सामने रख दिया और जान्हवी ने वो केक अपने बेड पर ही काटा। सबने एक बार फिर विश किया, फिर जान्हवी ने सबसे पहले केक मां को खिलाया फिर पापा को और फिर दोनों भाइयों को। तभी जान्हवी के पापा ने उसे उसकी फेवरेट स्वीट काजू कतली दी जो जान्हवी के जन्मदिन पर हमेशा लाते हैं। जान्हवी ने बिना सोचे समझे बॉक्स लिया और काजू कतली खाने लगी, वो ऐसे खा रही थी जैसे कोई उसे अभी छीन लेगा। फिर जान्हवी की मां ने उसे अपने हाथों से बनाई खीर दी, जान्हवी ने झटके से खीर ली और खाने लगी उसका पेट पूरी तरह से भर गया। आज जान्हवी ने खाना भर पेट नहीं खाया था, पर अब उसने खीर और काजू कतली से अपना पेट भर लिया था। फिर जान्हवी के पापा ने कहा, "चलो सब सो जाओ रात बहुत हो गई है।"

तभी जान्हवी एकदम से चिल्लाई, "Ooo... no, मैं कैसे भूल गई?

तभी जान्हवी ने हड़बड़ा कर फोन उठाया तो देखा, उसमें जीत की 4 मिस्ड कॉल थी। आशी की 2 मिस्ड कॉल थी और कुशल की 2 मिस्ड कॉल थी। जान्हवी ने मन में कहा, "अब तो मैं गई।"

फिर उसने झट से जीत को वीडियो कॉल किया, जीत ने कॉल रिसीव करते ही बोला, "Happiest birthday Queen of beauty"

जान्हवी ने बड़ी सी स्माइल के साथ कहा, Thank you so much"

और फिर जीत बोला, "रुको जान्हवी में अभी सबको conference call पर लेता हूं।"

जान्हवी ok बोलकर वेट करने लगी। उसे ऐसे खुश देखकर उसके पापा और बाकि सब वहां से चले गए। थोड़ी देर में कुशल , जीत, आशी, जान्हवी सब कॉल पर थे। सबने जान्हवी को विश किया, आशी और कुशल ने कहा, "कितना सोती है तू कुंभकर्ण कहीं की, कबसे फोन कर रहे हैं पर तू है कि नींद लेने में लगी है।"

जान्हवी और उन सबमें ऐसे ही कुछ देर खट्टी मीठी नोक झोंक हुई। फिर आशी ने कहा, "जीत तू भी तो डांट इसे, तू तो कुछ बोल ही नहीं रहा।"

जीत ने कहा, "तुम सबने पहले ही इतना सब सुना दिया इसे, तो इसके birthday पर मेरे लिए कुछ बचा ही नहीं। "

ऐसा बोलकर जीत हंसने लगा तो सब हंस दिए।

तभी जान्हवी बोली, "चलो यारो सो जाते हैं कल जाना भी है हमें और अगर मैं लेट उठी तो फिर से ना जाने कितना सुनना पड़ेगा।"

फिर सबने हंसते-हंसते फोन कट कर दिया।

सुबह के वक्त जान्हवी के घर में बहुत चहल पहल थी। जान्हवी की मां जान्हवी की पसंद का नाश्ता बनाने में लगी थी। उसकी माँ ने कहा, "जान्हवी, जान्हवी बेटा पूजा कर ली हो तो आ जाओ नाश्ता कर लो।"

"हां मां कर ली पूजा आ रही हूं, ये लो पहले प्रसाद ले लो", जान्हवी ने कहा। जान्हवी अपने रूम से बाहर आई, आज तो जान्हवी कमाल ही लग रही थी। Navy blue top और white jeans खुले बाल , आंखो में काजल, साथ में fancy spex , होंठों पर गुलाबी लिपस्टिक , ये सब उसके लुक्स को और भी हॉट बना रहा था। आज जान्हवी किसी मॉडल की तरह लग रही थी, उसकी हल्की रफ्फ jeens से झांकती उसकी गोरी टांगे किसी का भी ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी थी। रूम से बाहर आते ही जान्हवी ने कहा, "मां नाश्ता दो ना जल्दी, मेरे दोस्त आते ही होंगे।"

उसकी माँ ने कहा, "हां.. हां देती हूं"

"आते नहीं होंगे आ गए।", कुशल ने अंदर आते हुए कहा। क्या सिद्धार्थ शादी के लिए हां कहेगा? और क्या होगा जब दो लोग मिलेंगे जिनकी सोच है बिल्कुल अलग? क्या होगी प्यार की शुरुवात या छिड़ेगी कोई जंग? जानने के लिए सुनते रहिये।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels